देश
कोलकाता के पब में मटन की जगह परोसा गया बीफ, ब्राह्मण अभिनेता सायक चक्रवर्ती का आरोप, वेटर गिरफ्तार
1 Feb, 2026 10:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । अभिनेता सायक चक्रवर्ती (Actor Sayak Chakraborty) शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ पार्क स्ट्रीट के एक मशहूर पब में डिनर करने गए थे। सायक के अनुसार, उन्होंने ‘मटन स्टेक’ (Mutton steak) ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें जो डिश परोसी गई, वह बीफ (Beef) थी। सायक का दावा है कि उन्होंने अनजाने में उसका सेवन भी कर लिया। आपको बता दें कि कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध इलाके पार्क स्ट्रीट में स्थित एक लोकप्रिय पब ‘ओली’ (Oly) की यह घटना है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद तब शुरू हुआ जब टेबल पर एक और मटन स्टेक लाकर रख दिया गया, जबकि सायक ने केवल एक ही स्टेक का ऑर्डर दिया था। जब उन्होंने वेटर से सवाल किया, तो वेटर ने दावा किया कि उन्होंने दो स्टेक एक मटन और एक बीफ का ऑर्डर दिया था। सायक का कहना है कि यह सुनकर वे दंग रह गए क्योंकि एक हिंदू ब्राह्मण होने के नाते उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।
सायक ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे वेटर और मैनेजर से जवाब मांगते दिख रहे हैं। वीडियो में मैनेजर इसे एक गंभीर गलती बताते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और वेटर शेख नसीरुद्दीन को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देख सायक ने अपना पुराना वीडियो डिलीट कर एक नया स्पष्टीकरण जारी किया। सायक चक्रवर्ती ने अपनी सफाई में कहा, “मेरा उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काना नहीं है। मेरे कई मुस्लिम दोस्त हैं और मैं उनके घर ईद भी मनाता हूं। मेरी प्रतिक्रिया पूरी तरह भावनात्मक थी क्योंकि अनजाने में मेरा धर्म भ्रष्ट हुआ। मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।”
सायक ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी किसी धर्म विशेष के प्रति नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट की लापरवाही के प्रति थी। उन्होंने कहा कि रात के समय रेस्टोरेंट में भीड़ हो सकती है, लेकिन इस तरह की गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि भविष्य में किसी और के साथ भी ऐसा हो सकता है। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और रेस्टोरेंट के खाद्य नमूनों की जांच की जा सकती है ताकि आरोपों की पुष्टि हो सके।
आम बजट 2026 से MP को कितनी उम्मीद? सिंहस्थ 2028 के लिए पैकेज और रुके फंड पर फोकस
1 Feb, 2026 10:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मोहन सरकार को आम बजट (Union Budget 2026) से बड़ी अपेक्षाएं है। सरकार चाहती है कि सिंहस्थ के लिए केंद्र उसे 20 हजार करोड़ का जंबो बजट दे। तो केंद्रीय परियोजनाओं की रोकी गई राशि भी मिले। नई परियोजनाओं में मप्र पर विशेष ध्यान दिया जाए और 15वें वित्त आयोग द्वारा तय मप्र की जीएसडीपी को मान्य किया जाए।
प्रदेश के लिए 2028 का सिंहस्थ बड़ा आयोजन है, राज्य सरकार तो इसमें अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए बड़ी राशि की जरुरत है। उधर मप्र की बढ़ती आबादी के अनुरूप जरूरत बढ़ी हैं, योजनाओं का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। इन सभी का संतुलन बनाए रखने के लिए बड़ी राशि चाहिए। वहीं केंद्र से पूर्व की योजनाओं में कमिटेड बजट रुकने से भी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
आम बजट से मप्र को इसलिए अपेक्षा
15वें वित्त आयोग (15th Finance Commission) ने मप्र की जीएसडीपी 16,94,477 करोड़ रुपए को मान्य की है लेकिन केंद्र द्वारा प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) अभी भी 15,44,141 करोड़ रुपए ही मान रहा है। इसके कारण मप्र कर्ज की सीमा नहीं बढ़ा पा रहा है। आम बजट में यदि केंद्र यह नई जीएसडीपी को मान्य कर ले तो मप्र के लिए कर्ज लिए जाने के लिए की जाने वाली गणना का दायरा बढ़ जाएगा।
वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होना है। सरकार इसको भव्य बनाने के प्रयासों में जुटी है। 8 हजार करोड़ से अधिक के कामों को चालू कराया जा चुका है। कई स्तर पर काम होने बाकी है। सरकार का अनुमान है कि इन कामों पर करीब 20 हजार करोड़ का खर्च आएगा। इसका आम बजट में प्रावधान हो जाए। (Simhastha 2028 Package)
जल जीवन मिशन के लिए केंद्र के अंश के विडा वर्ष 2024-25 की 4370 करोड़ और 2025-26 की 3750 करोड़ और कुल 8120 करोड़ की राशि रोक रखी है, इसके कारण मैदानी स्तर पर काम नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र ने इन कामों को पूरा करने के लिए कई शर्ते रखी हैं।
पूंजीगत कार्यों को और अधिक गति देने विडाीय वर्ष 2026-27 के आम बजट में पूंजीगत योजना के तहत बजट प्रावधान में बढ़ोतरी हो।
पीपीपी मॉडल वाली परियोजनाओं के लिए आर्थिक कार्य विभाग की वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना का सरलीकरण किया जाए। इसमें कौशल विकास, हरित एवं जलवायु अनुकूल परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए।
प्रदेश की आवश्यकताओं को देखते हुए केन्द्रीय योजनाओं के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए आंशिक बदलाव की स्वतंत्रता मिले।
केंद्र की बीमा योजनाओं में एक ही हितग्राही का किसी विशेष बीमा सुरक्षा योजना में एक से अधिक बैंक खातों से पंजीयन एवं प्रीमियम का भुगतान रोकने के लिए जन सुरक्षा पोर्टल में प्रावधान हो।
एसएनए स्पर्श व्यवस्था में जारी केंद्रीय स्वीकृति को आगामी वित्तीय वर्ष में भी जारी रखा जाए। इस प्रणाली पर ऑनबोर्ड की गई योजनाओं की प्रोत्साहन राशि जल्द जारी की जाए।
बजट 2026 से पहले गृहणियों की चिंता: महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट, सरकार से राहत की मांग
1 Feb, 2026 09:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 1 फरवरी रविवार के दिन सदन में पेश किया जाना है. ऐसे में इस बार देशवासियों को खासकर मिडिल क्लास के लोगों को बजट से उम्मीदें बढ़ गई है और वे चाहते हैं कि इस बार जो बजट आए वह मध्यम वर्ग को देखते हुए आए ताकि इसका पूरा फायदा मध्यम वर्ग और निचले वर्ग को पूर्ण रूप से मिल सके. वही इस बजट को लेकर दिल्ली की गृहणियों की क्या उम्मीदें है इसको जानने के लिए ईटीवी भारत ने उनसे बात की. आइए जानते हैं.
आम लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया जाए बजट
कालकाजी इलाके की रहने वाली महिला ज्योत्सना गोगिया ने बताया कि इस बार केंद्र सरकार जो बजट पेश कर रही है. वह बजट आम लोगों को ध्यान में रखकर करें. ऐसा ना हो कि वह बजट सिर्फ पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर किया जाए इसलिए सरकार को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह बजट पर आम लोगों को राहत दें. खासकर हमारे देश की किसानों के लिए बजट पर फोकस होना चाहिए उनके द्वारा उगाई जाने वाले खाद्य सामग्री पर बजट होना चाहिए.
आम लोगों के उपभोग वाले सामान किए जाएं सस्ते
किसी महिला के घर की शुरुआत उसके किचन से होती है तो किचन में दाल,तेल,मसाला, आटा और चावल पर बजट होना चाहिए ताकि एक मध्यम वर्ग को थोड़ी राहत मिल सके. वही इस दौरान महिला तनु सचदेव ने बताया कि आज हमारे बच्चों की स्कूलों की फीस लगातार बढ़ती जा रही है उनकी कॉपी किताब से लेकर उनका ड्रेस तक महंगा होता जा रहा है इसलिए सरकार को बच्चों के प्राइमरी शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए और इस पर भी बजट पर चर्चा होनी चाहिए.
महंगाई को कम करने वाला हो बजट :
वहीं कालकाजी की ही रहने वाली महिला अंजू ने बताया कि देखिए देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. सुबह 500 का नोट लेकर अगर घर से बाजार के लिए निकलती हूं तो सुबह के 10:00 तक वह नोट खत्म हो जाता है आज सब कुछ महंगा हो चुका है मेरे किचन के अंदर रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किए जाने वाले सभी सामग्री आटा चावल, दाल,मसाला,सरसों तेल, रिफाइन सब कुछ का दाम लगातार बढ़ रहा है. मैं आज 100 ग्राम का मसाला खरीदी हूं तो उसका भी दाम ₹120 हो गया है. इसलिए सरकार को ऐसा बजट पेश करें जिससे गृहणियों को थोड़ा महंगाई से राहत मिले.
सोना और चांदी लोगों के दामों पर भी सरकर लगाए अंकुश
एक अन्य महिला सुषमा दुआ ने बताया कि आज महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि सोना और चांदी लोगों के बजट से बाहर हो चुका है. इतना महंगा हो चुका है कि अब खरीदना मुश्किल हो गया है समझ नहीं आ रहा की शादी विवाह के समारोह में हम क्या दे और ना दे सरकार को इस पर विचार करना चाहिए कुछ ऐसा बजट आए कि लोगों को थोड़ी राहत मिले तो वही रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग होने वाला सामान भी महंगा हो चुका है. इस बार सरकार से बजट में हम महिलाओं और ग्रहणियों को बड़ी उम्मीद है.
आम लोगों के हित में आए बजट
वहीं महिला मीरा मोहन बताती है कि वास्तव में देश में हमारे अब सब कुछ महंगा हो चुका है. हाई क्लास और मिडिल क्लास तो थोड़ा एडजेस्ट भी कर लेता है लेकिन जो गरीब तबका है उनके ऊपर इस महंगाई की जबरदस्त मार पड़ रही है.वही रेणु बताती है कि हमारा बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है. राशन खरीदने जाओ तो इस महीने में ढाई हजार का राशन अगले महीने वह 3000 का हो जाता है. उसके अगले महीने और ज्यादा बढ़ जाता है. शादी जैसे समारोह में ज्वेलरी खरीदना लोगों के लिए मुश्किल हो चुका है इसलिए जो बजट आए वह आम लोगों के हित में आए ऐसी उम्मीदें हैं
निर्मला सीतारमण के द्वारा नौवीं बार देश का केंद्रीय बजट होगा पेश
वही हम आपको बता दे कि देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा यह नौवीं बार देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. जो 1 फरवरी रविवार के दिन सदन में पेश किया जाना है. यह पहली बार हो रहा है कि देश का बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है. इससे पहले जब भी बजट पेश हुआ है कार्य दिवस के दिन हुआ है. तो वही इस बार का बजट लोग चाहते हैं कि गरीब तबका और मिडिल क्लास को देखकर बजट पेश किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को उसे बजट का पूरा फायदा मिले और लोगों को राहत मिल सके.
वित्त मंत्री सीतारमण थोड़ी देर में लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी
1 Feb, 2026 09:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का केंद्रीय बजट आज पेश करेंगी. ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया जा रहा है. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा. यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है. वित्त वर्ष 27 का बजट ऐसे समय में आया है जब भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जटिलताएँ बढ़ गई हैं जबकि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और महंगाई हाल के उच्चतम स्तर से कम हुई है. वैश्विक माहौल बहुत अनिश्चित बना हुआ है. भू-राजनीतिक तनाव, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा असमान मौद्रिक ढील और बढ़ते व्यापार विखंडन से भविष्य की संभावनाओं पर दबाव बना हुआ है. इस चुनौती को और बढ़ा रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाया गया 50 प्रतिशत का दंडात्मक टैरिफ, जिसने वित्तीय बाजारों को अस्थिर कर दिया है.
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद पहुंचे. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट होगा.
राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी शुभकामनाएं. वहीं उन्हें दही चीनी खिलाई.
लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली. उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी भी सौंपी.
वित्त मंत्री राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं.
हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का कल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
1 Feb, 2026 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आदमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग (Halwara Airport Terminal Building) का कल उद्घाटन करेंगे (Will Inaugurate Tomorrow) ।
संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब दौरे पर दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट के नए नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ का अनावरण करेंगे। वे पंजाब के लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलना उस संत और समाज सुधारक का सम्मान है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं।
पीएम कार्यालय के अनुसार, पंजाब में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को और आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी रविवार को हलवारा एयरपोर्ट पर जिस टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे, वह राज्य के लिए एक नया गेटवे स्थापित करेगी। इससे लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय वायुसेना स्टेशन भी है। लुधियाना में पहले के एयरपोर्ट पर रनवे छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए था। कनेक्टिविटी में सुधार करने और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव बनाया गया है, जिसमें एक लंबा रनवे है जो ए320-जैसे विमानों को संभालने में सक्षम है।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास के विजन के अनुरूप टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा-कुशल सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड छत, रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, सीवेज व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और लैंडस्केपिंग के लिए रिसाइकल वाटर का उपयोग शामिल है। आर्टिटेक्चरल डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो यात्रियों को एक विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करता है।
फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने
1 Feb, 2026 09:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले (Surajkund Fair in Faridabad) का उद्घाटन किया (Inaugurated) । गोहाना की जलेबी की मिठास के साथ रविवार से 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव शुरू हो गया । इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्य के विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद थे।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के फरीदाबाद के सूरजकुंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला पर आधारित एक ऐप को भी लॉन्च किया। बाद में उपराष्ट्रपति सहित मंच पर उपस्थित अतिथियों को गोहाना की जलेबी खिलाई गई। सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों ने प्रस्तुति दी। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन हरियाणा पर्यटन निगम और केंद्रीय पर्यटन, वस्त्र, संस्कृति और विदेश मंत्रालयों की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कला और शिल्प के उस महाकुंभ में साक्षी बनने जा रहे हैं, जिनकी न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व में एक विशेष पहचान है। मैं इस मेले के भव्य उद्घाटन समारोह में अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेला हमारी प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। यहां हम उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जो पिछले 38 वर्षों में कला और संस्कृति को जीवंत रखे हुए है। 39वें कार्यक्रम की थीम ‘लोकल टू ग्लोबल’ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने का प्रतिबिंब है, जिसमें भारत के हर कोने में बैठे हुए हुनरमंद हाथ को वैश्विक बाजार से जोड़ना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर का अर्थ सिर्फ आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है, इसमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना, अपनी विरासत को सहेजना और उसे दुनिया के सामने पेश करना भी शामिल है। सूरजकुंड मेला इसी आत्मनिर्भरता का जीता-जागता प्रमाण है।
आज पेश होगा यूनियन बजट 2026: निर्मला सीतारमण रचेंगी नया रिकॉर्ड
1 Feb, 2026 08:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली : में आज देश की आर्थिक दिशा तय होने जा रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को संसद में Union Budget 2026 पेश करेंगी। यह बजट कई मायनों में खास है। एक ओर यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, वहीं दूसरी ओर निर्मला सीतारमण के नाम लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज होने जा रहा है।
वित्तमंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। इस दौरान सरकार पिछले वर्ष की आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा पेश करेगी और साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी नीतियों और प्राथमिकताओं का खाका रखेगी। Union Budget 2026 से आम जनता, उद्योग जगत, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को खास उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई से राहत और विकास को गति देने वाले ऐलानों को लेकर।
इस बजट का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा, जो दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, वे भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव कवरेज देख सकेंगे। इससे देश-विदेश में बैठे लोग रियल टाइम में बजट की हर बड़ी घोषणा से जुड़ सकेंगे।
एक और खास बात यह है कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। आमतौर पर हर साल 1 फरवरी को बजट आता है, लेकिन रविवार को बजट प्रस्तुति इसे और भी ऐतिहासिक बना रही है।
1.1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक की नजरें रविवार को टीवी पर रहेगी
31 Jan, 2026 08:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। देश के 1.1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक रविवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 से 8वें वेतन आयोग को लेकर किसी बड़े संकेत की उम्मीद लगाकर बैंठ हैं। सभी की नजर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर रहेगी कि क्या वेतन और पेंशन बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करने का कोई ऐलान होगा। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 में वेतन और पेंशन बढ़ोतरी को पूरी तरह लागू होना अभी मुश्किल माना जा रहा है। बजट के दिन 8वें वेतन आयोग के औपचारिक गठन को केवल तीन महीने ही पूरे हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर बजट में वेतन और पेंशन बढ़ोतरी से सरकार पर पड़ने वाले खर्च के लिए अलग से राशि का प्रावधान होता है, तब इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार इस प्रक्रिया को तेज करना चाहती है।
अगर ऐसा होता है,तब वेतन आयोग कर्मचारियों और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत की प्रक्रिया तेज कर सकता है और तय समय से पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। फिलहाल आयोग की रिपोर्ट की आखिरी तारीख मई 2027 है। जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तब महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को पहले शून्य कर दिया जाता है और फिर धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 8वें वेतन आयोग में अगर फिटमेंट फैक्टर थोड़ा कम भी रखा जाता है, तब भी कर्मचारियों को अच्छा फायदा मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि अभी डीए और डीआर की दर 7वें वेतन आयोग के अंत के मुकाबले काफी कम है।
अक्टूबर में हुए आखिरी संशोधन के बाद डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत है। 7वें वेतन आयोग का सरकार पर कुल खर्च करीब 1.02 लाख करोड़ रुपए था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कर्मचारियों और पेंशनधारकों की संख्या ज्यादा होने के कारण 8वें वेतन आयोग का सरकार पर असर 2.4 लाख करोड़ से 3.2 लाख करोड़ रुपए तक हो सकता है।
जोधपुर एम्स में 2026 का पहला अंगदान: ब्रेन डेड श्रमिक ने तीन लोगों को दिया नया जीवन
31 Jan, 2026 07:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जोधपुर: शहर में वर्ष 2026 का पहला अंगदान (कैडेवरिक डोनेशन) हुआ, जब पाली जिले के 58 वर्षीय श्रमिक अन्नेसिंह के परिवार ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की. अन्नेसिंह के निधन के बाद परिवार ने अंगदान का नेक फैसला लिया. इससे गंभीर रूप से बीमार तीन रोगियों को नया जीवन मिला.
एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. गोवर्धन दत्त पुरी ने बताया कि पाली के जोजावर (खोखरा) निवासी अन्नेसिंह को बेहोशी की हालत में 19 जनवरी को एम्स जोधपुर के आपातकालीन विभाग में लाया गया था. गहन चिकित्सा प्रबंधन के बावजूद न्यूरोलॉजिकल जांच में ब्रेनस्टेम रिफ्लेक्सिस (मस्तिष्क की प्रतिक्रिया) की अनुपस्थिति पाई गई. इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया था. दुख की घड़ी में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन टीम ने परिवार के साथ कई काउंसलिंग सत्र किए. विस्तृत चर्चा और भावनात्मक सहयोग के बाद परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दी और अपने दुख को दूसरों के लिए जीवनरक्षक उपहार में बदलने का साहसिक विकल्प चुना. डॉ. पुरी ने बताया कि एम्स में यह 11वां अंगदान है. इसके लिए अन्नेसिंह के परिवार के प्रति एम्स प्रबंधन ने आभार जताया.
ग्रीन कॉरिडोर बना जयपुर भेजी किडनी: अन्नेसिंह की किडनी और लीवर को एम्स जोधपुर के मरीजों को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया, जबकि एक किडनी एसएमएस (SMS) अस्पताल जयपुर के मरीज को आवंटित की. इसे जयपुर भेजने के लिए जोधपुर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया.
एम्स का 11वां केडेवर अंगदान: डॉ. पुरी ने बताया कि एम्स जोधपुर में यह 11वां सफल कैडेवरिक अंगदान है. यह 2026 के लिए आशाजनक शुरुआत है, जो पश्चिमी राजस्थान में अंगदान जागरूकता और उन्नत प्रत्यारोपण सेवाएं प्रदान करने के संस्थान के संकल्प को और मजबूत करता है. सामान्यतः यह प्रोसीजर आयुष्मान भारत के तहत होता है, जिससे मरीजों पर वित्तीय बोझ कम से कम रहे. इस अंगदान और प्रत्यारोपण में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और जीआई सर्जरी (लीवर टीम) में डॉ. वैभव वार्ष्णेय, डॉ. पीयूष वार्ष्णेय, डॉ. लोकेश अग्रवाल, यूरोलॉजी (किडनी टीम) में डॉ. एएस संधू, डॉ. शिवचरण नवरिया थे. ब्रेन डेथ घोषणा समिति में डॉ. सादिक मोहम्मद, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ. दीपक झा और डॉ. दुर्गाशंकर मीणा में शामिल थे.
दिल दहला देने वाला मर्डर केस: मासूम की लाश पेटी में छिपाई
31 Jan, 2026 06:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तेरेको मेरेको मारना नहीं था. अपनी बिल्डिंग के नीचे धूल खाई कार के पीछे के कांच पर यह लाइन लिखकर 14 साल के एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर 14 साल के मासूम आतिफ अली को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि शुक्रवार रात से लापता बच्चे की तलाश में हत्या करने वाले आरोपी भी पुलिस और परिजनों के साथ मिलकर ढूंढने का नाटक करते रहे. लेकिन बाद में बच्चे की लाश उन्हीं आरोपियों के फ्लैट के पलंग पेटी में मिली, जिस पर हत्यारों की दादी सोई हुई थी. इस जघन्य हत्याकांड के पीछे दोनों नाबालिगों के बीच हुए पुराने विवाद को वजह माना जा रहा है.
रोज की तरह कोचिंग से लौट रहा था मासूम
सबसे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आठवीं कक्षा का 14 साल का आतिफ अली साइकिल चलाता हुआ नजर आ रहा है. कुछ देर बाद कोई उसे बुलाता है और वह श्रीदेवी अपार्टमेंट के अंदर चला जाता है. इसके बाद वह बाहर आता हुआ दिखाई नहीं देता. हर दिन की तरह शुक्रवार रात भी आतिफ कोचिंग से घर लौट रहा था. उसने जैकेट पहनी हुई थी और उसका बैग भी उसके पास था. वह रोजाना रात साढ़े 8 बजे तक घर पहुंच जाता था, लेकिन जब वह उस रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. ट्यूशन सेंटर पर पूछताछ करने पर बताया गया कि वह वहां से घर के लिए निकल चुका था.
पूछताछ करने पर मोहल्ले के लोगों ने दी जानकारी
मोहल्ले में पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि आतिफ को कुछ देर पहले साइकिल चलाते हुए देखा गया था. इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनमें वह साइकिल चलाता हुआ दिखा और फिर किसी के बुलाने पर श्रीदेवी अपार्टमेंट में जाता नजर आया. लेकिन वहां से वापस बाहर आता हुआ वह कहीं दिखाई नहीं दिया. इसके बाद बिल्डिंग में तलाश शुरू की गई. अल सुबह तक कुछ पता नहीं चला, लेकिन सुबह करीब 9 बजे आतिफ की खून से सनी जैकेट बिल्डिंग की छत पर और उसका खून से सना बैग बिल्डिंग के पीछे कचरे में मिला.
मासूम के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी
आतिफ के लापता होने की जानकारी परिजनों ने रात में ही पुलिस को दे दी थी. जैकेट और बैग मिलने के बाद पुलिस को दोबारा सूचना दी गई, जिस पर एमआईजी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिल्डिंग के एक-एक फ्लैट समेत हर संभावित जगह पर तलाश शुरू की. जब कहीं सफलता नहीं मिली तो स्निफर डॉग बुलाया गया और उसकी मदद से भी तलाशी ली गई.
पेटी के अंदर मिली लाश
तलाशी के दौरान एक युवक पुलिस की हर गतिविधि पर बेहद उत्साहित होकर नजर रख रहा था. पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ की गई. उसने अपना नाम रेहान बताया, जो अपने परिवार के साथ श्रीदेवी अपार्टमेंट में ही रहता है. जब उसके फ्लैट की दोबारा बारीकी से जांच की गई तो वहां से खून से सनी एक टी-शर्ट बरामद हुई. इसके बाद और गहन तलाशी ली गई. फ्लैट के हॉल में एक पेटीनुमा पलंग पर उसकी बुजुर्ग दादी सोई हुई मिली. दादी को उठाकर जब पलंग पेटी खोली गई तो उसमें पहले कपड़े दिखाई दिए. कपड़े हटाने पर आतिफ की खून से सनी लाश बरामद हुई.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने रेहान और उसके 14 साल के नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मृतक आतिफ का कुछ दिन पहले रेहान के छोटे भाई से विवाद हुआ था. इसी का बदला लेने के इरादे से आतिफ की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह भी माना जा रहा है कि कार के पीछे के कांच पर “तेरेको मेरेको मारना नहीं था” लिखने वाला भी नाबालिग आरोपी ही था. बताया जा रहा है कि रेहान का एक बड़ा भाई पहले से ही हत्या के एक मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
रस्सी से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, आतिफ को बिल्डिंग की छत पर ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई. उसके सिर पर चोट के भी निशान मिले हैं. छत पर एक प्लेटफॉर्म के पास खून बिखरा हुआ मिला, जिसे पानी से धोकर साफ करने का प्रयास किया गया था. वहीं पास में खून से सना पंजे का निशान भी छपा हुआ मिला. बिल्डिंग की छत पर ही आतिफ की जैकेट भी बरामद हुई.
परिवार करता है नशीले पदार्थो का करोबार
स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि रेहान और उसका परिवार चरस, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार करता था. रहवासियों का कहना है कि इसकी जानकारी पुलिस को भी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में रेहान और उसके अन्य परिजनों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस ने रेहान और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां और दादी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.
HIV संक्रमण से बचने शख्स ने AI से पूछ खाई दवा, तो हो गई दूसरी मुसीबत
31 Jan, 2026 06:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इंटरनेट या एआई (AI) की मदद से दवा लेने का खतरा सिर्फ गलत इलाज तक सीमित नहीं है, यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। दिल्ली में एक 45 वर्षीय शख्स ने एचआईवी (HIV) संक्रमण से बचने के लिए एआई की सलाह पर दवा शुरू कर दी, लेकिन उसकी यह कोशिश गंभीर स्वास्थ्य संकट में बदल गई।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित को ‘स्टीवन्स-जोन्स सिंड्रोम’ हो गया है, एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा दवा-रिलेटेड प्रतिक्रिया।
जानकारी के मुताबिक, शख्स ने असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद एचआईवी संक्रमण का डर महसूस किया। आमतौर पर ऐसे मामलों में, संभावित संक्रमण वाले संपर्क के 72 घंटे के भीतर प्रोफिलैक्टिक दवा शुरू की जाती है और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही रोक दी जाती है।
लेकिन इस व्यक्ति ने डॉक्टर से संपर्क करने की बजाय एआई की सलाह पर 28 दिन तक दवा का पूरा कोर्स ले लिया। सात दिन बाद ही उसे चकत्ते होने लगे, लेकिन दवा लेना जारी रखा। इसके बाद आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों में समस्या बढ़ी और वह कई अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद आएमएल अस्पताल में भर्ती हुआ।
यहां जांच के बाद पता चला कि उसे स्टीवन्स-जोन्स सिंड्रोम है, जिसमें त्वचा और म्यूकोसा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और अक्सर आईसीयू जैसी गहन देखभाल की आवश्यकता होती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “मरीज की स्थिति गंभीर है। हमारी प्राथमिकता अब दवा के रिएक्शन को नियंत्रित करना है।”
डॉक्टरों ने यह भी आश्चर्य जताया कि मरीज उन दवाओं को ऑनलाइन खरीदने में सफल रहा, जिन्हें आम तौर पर अब डॉक्टर बिना गंभीर जांच के नहीं लिखते।
महाराष्ट्र के इतिहास में नया अध्याय, सुनेत्रा पवार ने संभाला उपमुख्यमंत्री पद
31 Jan, 2026 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई. इस मौके पर सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी.
शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार नहीं पहुंचे
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था. सुनेत्रा का शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला. अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेता मौजूद रहे. हालांकि सुनेत्रा के शपथ ग्रहण में शरद पवार नहीं पहुंचे.
प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सुनेत्रा पवार को बधाई देते सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाएं. वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीत दादा पवार के सपनों को साकार करेंगी.’
2024 लोकसभा चुनाव से की राजनीति में एंट्री
सुनेत्रा पवार ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है. उनके पिता बाजीराव और भाई पद्मसिंह पटेल दोनों राजनीति से जुड़े हुए हैं. सुनेत्रा ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री की थी. इस चुनौव में उन्हें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि 18 जून 2024 को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं. डिप्टी सीएम की पद लेने से पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद का पद छोड़ दिया.
गौशालाओं की हालत और फंड गड़बड़ी पर कलेक्टर की कार्रवाई
31 Jan, 2026 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मऊगंज जिले में गौशालाओं की अव्यवस्था और राशि आहरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है.
जिले में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत
जिले में वर्तमान में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इन गौशालाओं की नियमित निगरानी के लिए कलेक्टर द्वारा 29 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी. नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा. जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 गौशालाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संबंधित 24 गौशालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
कलेक्टर ने दी चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित गौशालाओं द्वारा आहरित की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गौशालाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन द्वारा निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.
रेलवे की वंदेभारत स्लीपर में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी
31 Jan, 2026 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। देश की पहली सेमी हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन वंदेभारत को यात्रियों की मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलकर यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गई है। ट्रेन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके, इसके लिए वंदेभारत स्लीपर में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार और एडवांस्ड तकनीक के साथ यह वंदेभारत स्लीपर अब तक की सबसे खास ट्रेन मानी जा रही है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर वंदेभारत शुरू होने के महज 10 दिन के भीतर ही रेलवे ने इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। मौजूदा समय में यह ट्रेन 16 कोच के साथ चल रही है, लेकिन भविष्य में इसे 24 कोच के साथ चलाने की योजना बनाई गई है। यानी वंदेभारत स्लीपर अब पहले से कहीं ज्यादा लंबी और ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन बनने जा रही है।
यह पहली बार होगा जब वंदेभारत श्रेणी की किसी ट्रेन में 24 कोच लगाए जाएंगे। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होगा। फिलहाल 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 823 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 24 कोच वाली ट्रेन में बर्थ की संख्या बढ़कर 1,224 हो जाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि ज्यादा यात्री इस आधुनिक और आरामदायक ट्रेन से सफर कर सकेंगे और टिकट कंफर्म होने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जाएगा। हाल ही में शुरू हुई वंदेभारत स्लीपर का ऑक्यूपेंसी रेट 100 प्रतिशत से भी ज्यादा रहने के कारण रेलवे ने अधिक क्षमता वाली ट्रेन की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में थर्ड एसी कोचों की संख्या ज्यादा होगी, ताकि आम यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सके। भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर के डिजाइन पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस ट्रेन में 17 एसी थ्री-टियर कोच, 5 एसी टू-टियर कोच, 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच और 1 एसी पैंट्री कार शामिल होगी। सुविधाओं की बात करें तो इसमें आरामदायक बर्थ, रीडिंग लाइट, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, वाई-फाई आधारित सूचना और मनोरंजन प्रणाली, वैक्यूम टॉयलेट, ज्यादा लगेज स्पेस और आधुनिक इंटीरियर होगा। साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष टॉयलेट और रैंप की सुविधा भी दी जाएगी।
भारत की सांस्कृतिक विरासत की वापसी अमेरिका लौटाएगा चोरी की गई तीन मूर्तियां
31 Jan, 2026 04:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत(India) की सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage)से जुड़ा एक अहम और ऐतिहासिक फैसला (historic decision)अमेरिका में लिया गया है। वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ((Smithsonian National Museum)ऑफ एशियन आर्ट(Asian art) ने यह स्वीकार किया है कि उसके संग्रह में मौजूद तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियां दशकों (ancient bronze sculptures)पहले भारत के दक्षिणी हिस्से के मंदिरों से अवैध रूप से चोरी की गई थीं। म्यूजियम ने अब इन मूर्तियों को भारत सरकार को लौटाने का निर्णय लिया है। यह फैसला वर्षों चली जांच और पुख्ता ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर लिया गया है।
इन मूर्तियों की पहचान और उनके मूल स्थान की पुष्टि फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी के फोटो अभिलेखागार के जरिए की गई। शोधकर्ताओं को इस संस्थान के पास मौजूद वे दुर्लभ तस्वीरें मिलीं जो उन्नीस सौ छप्पन से उन्नीस सौ उनसठ के बीच तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों में खींची गई थीं। इन तस्वीरों में वही मूर्तियां अपने मूल स्थान पर स्थापित दिखाई दीं जिससे यह साफ हो गया कि इन्हें बाद में अवैध रूप से वहां से हटाया गया था।
वापस की जाने वाली तीनों मूर्तियां दक्षिण भारतीय कांस्य शिल्प कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इनमें पहली मूर्ति चोल काल की शिव नटराज की है जो लगभग नौ सौ नब्बे ईस्वी की मानी जाती है। यह मूर्ति तमिलनाडु के तंजानूर जिले के तिरुथुराईपुंडी स्थित श्री भव औषधीश्वर मंदिर से चोरी की गई थी। दूसरी मूर्ति सोमस्कंद की है जो बारहवीं शताब्दी के चोल काल से संबंधित है। यह मन्नारगुड़ी के अलत्तूर क्षेत्र में स्थित विश्वनाथ मंदिर से गायब हुई थी। तीसरी मूर्ति संत सुंदरर और परवई की है जो सोलहवीं शताब्दी के विजयनगर काल की है और कल्लाकुरिची के वीरसोलापुरम स्थित शिव मंदिर से चोरी की गई थी।
म्यूजियम की आंतरिक जांच में यह भी सामने आया कि शिव नटराज की मूर्ति को वर्ष दो हजार दो में न्यूयॉर्क की एक गैलरी से खरीदा गया था। उस गैलरी ने बिक्री के समय फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। वहीं बाकी दो मूर्तियां उन्नीस सौ सत्तासी में म्यूजियम को उपहार के रूप में दी गई थीं। उस समय इनके स्रोत की गहराई से जांच नहीं की गई थी।
भारत सरकार और स्मिथसोनियन म्यूजियम के बीच एक विशेष समझौता भी हुआ है। इसके तहत शिव नटराज की मूर्ति को औपचारिक रूप से भारत को सौंपे जाने के बाद भारत सरकार इसे दीर्घकालिक ऋण पर म्यूजियम को वापस देगी। इससे म्यूजियम इस मूर्ति को अपनी प्रदर्शनी द आर्ट ऑफ नोइंग में प्रदर्शित कर सकेगा। अब इस मूर्ति के साथ उसकी चोरी और भारत वापसी की पूरी सच्ची कहानी भी दर्शकों को बताई जाएगी।
म्यूजियम के निदेशक चेस रॉबिन्सन ने कहा कि यह निर्णय सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारत सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। यह कदम न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
