देश
उत्तर और पूर्वी भारत में 23 जनवरी को बारिश और घने कोहरे का अलर्ट
23 Jan, 2025 11:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर भारत में दिन में मौसम काफी गर्म था, वही आज उत्तर प्रदेश में सुबह से बारिश होने लगी है। दिल्ली-एनसीआर का भी मौसम बदल गया है। वहीं मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली और यूपी में सुबह से ही बारिश हो होने की संभावना जताई थी और इसी के साथ ठंड फिर से बढ़ सकती है। साथ ही पंजाब हरियाणा में कोहरा होने की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश की संभावना है।
साथ ही पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है, उत्तरी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली में होगी बारिश
चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, गुरुवार तक स्थितियां कमजोर होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में कुछ वर्षा हो सकती है। इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में एक मौसम प्रणाली गुरुवार से सक्रिय होने का अनुमान है, लेकिन रविवार तक इसके कमजोर होने की उम्मीद है।
भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना
बुधवार और गुरुवार को पूरे पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। बुधवार रात को दिल्ली, एनसीआर और पूर्वोत्तर भारत में और गुरुवार रात को मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है।
ऐतिहासिक बर्फीले तूफान से अमेरिका में कई स्थानों पर जनजीवन ठप
जनवरी में आए ऐतिहासिक बर्फीले तूफान ने अमेरिका की खाड़ी के तटीय इलाकों में बुधवार को बर्फ की मोटी परत बिछा दी और जनजीवन को ठप कर दिया। ह्यूस्टन और न्यू आर्लियंस में बीते दो दिनों से सब कुछ बंद कर देने वाले इस तूफान ने फ्लोरिडा पैनहैंडल के कुछ स्थानों पर शिकागो जैसी बर्फ जमा दी। इस तूफान ने अब तक 12 लोगों की जान ले ली है।
फ्लोरिडा में बर्फबारी का आज तक का रिकॉर्ड टूट गया
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार बुधवार को तूफान के गुजरने के दौरान उत्तरी फ्लोरिडा, दक्षिणी जार्जिया और दक्षिण-पूर्व कैरोलिना में कुछ जगहों पर ओले गिरने के साथ और चार इंच की और बर्फबारी हुई। मिल्टन के पश्चिमी पैनहैंडल में नौ इंच बर्फबारी के साथ फ्लोरिडा में बर्फबारी का आज तक का रिकॉर्ड टूट गया है।
मानव मिशन की दिशा में इसरो की नई उड़ान, गगनयान के तहत अंतरिक्ष में भेजा क्रू मॉड्यूल
23 Jan, 2025 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम के एकीकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गगनयान के पहले मानवरहित मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल को अंतरिक्ष की कक्षा के लिए रवाना किया है।
इस दिशा में इसरो का पहला प्रयास
गगनयान अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की क्षमता हासिल करने की दिशा में इसरो का पहला प्रयास है। इसरो गगनयान परियोजना के तहत मानवयुक्त चालक दल को रवाना करने से पहले अंतरिक्ष में एक मानवरहित मिशन भेजने की योजना बना रहा है।
क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वायत्त अंतरिक्षयान
क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वायत्त अंतरिक्षयान है, जिसे तीन सदस्यीय चालक दल को अंतरिक्ष की कक्षा में ले जाने और मिशन अवधि पूरी होने के बाद धरती पर सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु स्थित एलपीएससी ने क्रू मॉड्यूल को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया।
इसरो के अनुसार, क्रू मॉड्यूल प्रोपल्शन प्रणाली (सीएमपीएस) एक बाई-प्रोपेलेंट आधारित प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (आरसीएस) है, जिसे क्रू मॉड्यूल को सटीक 3-अक्ष नियंत्रण (पिच, या और रोल) प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
इस प्रणाली का किया गया इस्तेमाल
इसरो ने कहा कि इस प्रणाली में 12 100एन थ्रस्टर, उच्च दबाव वाली गैस बोतलों के साथ दबाव प्रणाली और संबंधित द्रव नियंत्रण घटकों के साथ प्रणोदक प्रवाह प्रणाली शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, 100एन थ्रस्टर रॉकेट मोटर हैं, जिनका इस्तेमाल अंतरिक्ष यान में प्रणोदन के लिए किया जाता है।
जमीनी परीक्षण का काम पूरा
जमीनी और हवाई परीक्षण से इंसानी सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप इनकी क्षमता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसके अलावा बेहद विश्वसनीय क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) ने इसरो द्वारा बनाई गई मानव मिशन की योजना को लेकर भी भरोसा बढ़ाया है। कक्षा में मॉड्यूल लगने से पहले सीईएस किसी भी चरण में मानव दल को अलग होने की सुविधा देता है। एचएलवीएम3 तीन चरणों वाला 53 मीटर लंबा और 640 टन वजनी व्हीकल है और इसकी पेलोड क्षमता 10 टन है। इसे अतिसुरक्षित बनाया गया है और कई अतिरिक्त चीजें लगाई गई हैं जिससे यह गगनयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
PAC ने हवाई किरायों की समस्या पर गंभीर चर्चा करते हुए उठाए अहम सवाल
23 Jan, 2025 11:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक में बुधवार को आसमान छू रहे हवाई किराये और सरकारी एजेंसियों और विनियामक द्वारा बहुत कम कार्रवाई से जुड़ी चिंताएं हावी रहीं। इस दौरान कई सांसदों ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए निजी हवाई अड्डा संचालकों और विमानन कंपनियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
नागरिक विमानन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही
पीएसी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने बैठक को सबसे बेहतर में से एक बताते हुए कहा 'सदस्यों ने इस बारे में गंभीर चिंता जताई की एयरपोर्ट्स इकोनामिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) एक विनियामक की तरह उचित कार्य नहीं कर रही है। हमें स्पष्ट जवाब चाहिए। सदस्यों ने इस बारे में अपनी चिंता जाहिर की कि हवाई किराया बेहद तेजी से बढ़ रहा है और डीजीसीए या नागरिक विमानन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।'
यूजर डेवलपमेंट फीस में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी
सूत्रों ने कहा कि कुछ सांसदों ने एईआरए एक्ट में संशोधन की भी मांग की ताकि यूजर डेवलपमेंट फीस में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी और दाम बढ़ाने जैसे मुद्दों पर आम अप्रसन्नता के बीच किराये को नियंत्रित किया जा सके।
सांसदों ने आरोप लगाया कि निजी संचालकों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदारी तय करने में मौजूदा सिस्टम विफल रहा है। कई सदस्यों ने कुछ हवाई अड्डों के उदाहरण भी दिए जिनको निजी संचालकों को सौंपे जाने के बाद से हवाई किराये में शामिल रहने वाली यूजर डेवलपमेंट फी कई गुणा बढ़ गई है।
ईआरए अध्यक्ष के जवाबों से पीएसी सदस्य असंतुष्ट दिखाई दिए
इस दौरान मौजूद नागरिक विमानन सचिव और एईआरए अध्यक्ष के जवाबों से पीएसी सदस्य असंतुष्ट दिखाई दिए और पैनल ने उन्हें विस्तृत प्रतिक्रिया दाखिल करने के लिए कहा है।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया था सवाल
राघव चड्ढा संसद में सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या हुआ हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में सफर कराने के सरकार के वादे का? उड़ान स्कीम में सस्ते हवाई टिकट देने का वादा भूली सरकार, अब हवाई यात्रा के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है। हालत ये है कि एयरपोर्ट पर एक कप चाय के लिए भी 200-250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। महंगी टिकट के बाद भी यात्रा की कोई गारंटी नहीं, आपका सामान चाहे टूटे चाहे फूटे कोई वारंटी नहीं।
दिल दहला देने वाला मामला; हैदराबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी के शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला
23 Jan, 2025 11:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबादा। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूर्व सैनिक अपनी पत्नी के लिए हैवान बना गया और नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पूर्व सैनिक गुरु मूर्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटा और फिर उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपित गुरु मूर्ति ने बीते 18 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके मीरपेट में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी वेंकट माधवी लापता है।
पुलिस ने जांच शुरू की
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने गुरु मूर्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे सच्चाई सामने आ गई। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने शव के टुकड़े कर कुकर में पकाया और फिर उन्हें तालाब में फेंक दिया। पुलिस फिलहाल गुरु मूर्ति के बयान के आधार पर सुबूत जुटाने में लगी है। शव के टुकड़ों की तलाश की जा रही है। गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है।
सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है पूर्व सैनिक
फिलहाल कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है। आरोपित की शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मीरपेट पुलिस ने कहा कि इस हत्या मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरा विवरण सामने आएगा।
BREAKING: आग लगने की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन ने रोंदा; 6 की मौत
22 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में परांदा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यह अफवाह फैली कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लग गई है। अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8-10 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यहां के लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस परांदा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच रही थी। ट्रेन के मोटरमैन ने जब ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी। इसी बीच यात्रियों में यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे हुए लोग कोच से कूदने लगे।
कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका
रेलवे अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने से कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। जलगांव जिले में चेन खींचकर पटरी पर उतरे एक ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचल दिया है। जिला प्रशासन और रेलवे की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। डीएम आयुष ने बताया कि आपदा बचाव दल को भेज दिया गया है। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस भेज दी गई है। साथ ही 3 अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।
कैसे हुआ हादसा?
महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां पचोरा और जलगांव स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके चलते कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगे, तभी सामने से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से मुंबई आ रही थी। इस दौरान कुछ यात्री पटरी पर उतर गए। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन में 'एसीपी' यानी अलार्म चेन पुलिंग भी की गई। लेकिन चेन पुलिंग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक भुसावल और रेलवे मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। साथ ही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।
रेलवे अधिकारी ने कहा
रेलवे अधिकारी ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। एसीपी हुआ और लोग ट्रैक पर आ गए। फिर कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। हम जांच कर रहे हैं कि यह आग थी या कोई और अफवाह। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना बताया। सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिवसेना नेता ने सैफ पर हमले को संदिग्ध बताया, कहा- 'इतनी जल्दी ठीक हो पाना संभव कैसे'?
22 Jan, 2025 04:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार को फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। संजय निरुपम ने मामले को संदिग्ध बताया और गंभीर हमले के बाद सैफ अली खान के इतनी जल्दी ठीक होने पर आश्चर्य जताया। गौरतलब है कि सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए थे।
शिवसेना नेता ने सैफ अली खान के तेजी से ठीक होने पर आश्चर्य जताया
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि 'उनके शरीर में ढाई इंच का चाकू घोंपा गया था और उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन चार दिन बाद सैफ अस्पताल से छुट्टी पाकर लगभग कूदते हुए अपने घर वापस आए। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ हुआ ही न हो। क्या इतनी जल्दी ठीक होना संभव है?' एक मीडिया चैनल से बात करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि 'हम सभी चाहते हैं कि सैफ जल्दी ठीक हो जाएं। जब हमला हुआ तो इसका असर पूरे मुंबई शहर पर पड़ा। सरकार की कार्यकुशलता पर सवाल उठे।'
अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर जताया संदेह
शिवसेना नेता ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का दावा है कि सैफ को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह खून से लथपथ था, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसका सीसीटीवी फुटेज कहां है? क्या एक छोटा बच्चा अपने पिता को ऐसी हालत में अस्पताल ले जा सकता है? सैफ के घर में आठ कर्मचारी काम करते हैं, तो सैफ पर इतना बड़ा हमला कैसे हो गया? संजय निरुपम ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए और पूरे मामले को संदिग्ध बताया।
पुलिस जांच पर उठाए सवाल
संजय निरुपम ने कहा कि 'पुलिस जांच भी सवालों के घेरे में है। पुलिस ने तीन दिन में तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी बांग्लादेशी है। पुलिस की जांच भी संदिग्ध है। इस मामले में स्पष्ट जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि असल में हुआ क्या था।' सैफ अली खान पर हमले के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे। विपक्षी नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरने की कोशिश की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा था कि एक घटना के कारण पूरे महाराष्ट्र या मुंबई को असुरक्षित कहना ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में एक शख्स ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इलाज के बाद मंगलवार (21 जनवरी) को सैफ को छुट्टी दे दी गई। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल शहजाद के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में घुसा था।
सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
22 Jan, 2025 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक बढ़ा दी, जिसमें मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गयी थी. यह परिसर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में स्थित है.
भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि वह मस्जिद परिसर के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण के खिलाफ ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति की याचिका पर सुनवाई एक अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए स्थगित करेगी.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे का अनुमति दी थी
चीफ जस्टिस ने कहा कि शीर्ष अदालत में अभी तीन मुद्दे लंबित हैं और वे हैं- एक अंतर-न्यायालय अपील का मुद्दा (हिंदू वादियों द्वारा दायर मुकदमों के समेकन के खिलाफ), दूसरा है खुद अधिनियम (पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 को चुनौती). एक अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए सूचीबद्ध करें.’’
पीठ ने कहा कि इस बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक जारी रहेगी, जिसमें मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गयी थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 16 जनवरी को पहली बार हाई कोर्ट के 14 दिसंबर 2023 के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी.
हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का किया दावा
हाई कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दे दी थी और इसकी देखरेख के लिए अदालत आयुक्त की नियुक्ति पर सहमति व्यक्त की थी. हिंदू पक्ष का दावा है कि परिसर में ऐसे चिह्न मौजूद हैं, जिनसे पता चलता है कि वहां कभी मंदिर था. हिंदू पक्षों के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा था कि मस्जिद समिति की अपील हाई कोर्ट के 14 दिसंबर 2023 के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी और मामले में संबंधित आदेश निष्प्रभावी हो गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी याचिकाएं निरर्थक हो गई हैं, क्योंकि हाई कोर्ट ने अपना आदेश बाद में सुनाया है.’’ जैन ने हाई कोर्ट के बाद के आदेश का हवाला दिया, जिसमें उसने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित 18 मामलों की विचारणीयता को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्षकारों की याचिका को खारिज कर दिया था और फैसला सुनाया था कि मस्जिद के धार्मिक चरित्र को निर्धारित करने की आवश्यकता है.
मणिपुर के इंफाल में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद बरामद
22 Jan, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान येंगखोम भोगेन सिंह (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य की पहचान पुखरामबम थोइबा सिंह (38) के रूप में हुई है, जिसे मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।
मणिपुर के 4 जिलों से हथियार और गोला-बारूद बरामद
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ कई सफल संयुक्त अभियानों में चूरचंदपुर सहित मणिपुर के चार जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।
मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कई सफल संयुक्त अभियानों में मणिपुर के थौबल, कांगपोकपी, चुरचंदपुर और तेंगनुपाल जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से 12 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।
विज्ञप्ति के अनुसार, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा 11 जनवरी को चुराचांदपुर जिले के मोंगजांग गांव और 13 जनवरी को कांगपोकपी जिले के फयेंग हिल, 14 जनवरी को कांगपोकपी जिले के कोटलेन गांव से 6 किमी उत्तर में नेपाली बस्ती, जीरो प्वाइंट - पी1 रेलवे साइट रोड, सलाम पातोंग गांव और थौबल जिले के वेइथो में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर कार्बाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके, पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त अभियान में बरामद हथियार और अन्य सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा राज्य को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिए जाने के बाद 3 मई, 2023 को अखिल आदिवासी छात्र संघ मणिपुर (ATSUM) की एक रैली के बाद मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी।
इससे पहले 16 जनवरी को असम राइफल्स ने चुराचांदपुर जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से लगभग 62 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर का बड़ा जखीरा बरामद किया था। पकड़े गए लोगों की पहचान चिंगसेन (उम्र 36 वर्ष) और एल पौसुआनलाल सिमटे (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है।
नरहरि मंदिर पूजा के लिए जा रहे छात्रों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की जान गई
22 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के रायचूर में एक वाहन के पलटने से तीन छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिंधनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया।
साथ ही शवों को शवगृह में और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरहरि मंदिर में पूजा करने आए थे छात्र
यह वाहन मंत्रालय संस्कृत पाठशाला के छात्रों को ले जा रहा था जो नरहरि मंदिर में पूजा करने के लिए हम्पी की तीर्थयात्रा पर थे। पुलिस ने बताया कि हादसा सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के पास हुआ। मृत छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचींद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई है। इस हादसे में ड्राइवर शिवा (24) की भी जान चली गई। 10 घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपराधिक मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का कदम, अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रस्ताव
22 Jan, 2025 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आपराधिक अपीलों की बड़ी संख्या से निपटने के लिए उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों (अस्थायी न्यायाधीशों) की नियुक्ति का सुझाव दिया।
मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की विशेष पीठ ने कई उच्च न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि अकेले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 63,000 आपराधिक अपीलें लंबित हैं।
शीर्ष अदालत ने कहा है कि इसके लिए अप्रैल 2021 में पारित फैसले की शर्तों में बदलाव पर विचार कर सकती है। शीर्ष अदालत ने अप्रैल, 2021 में फैसला दिया था कि उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति तभी की जा सकती है, जब रिक्तियां उच्च न्यायालय की कुल स्वीकृत संख्या का 20 फीसदी या उससे अधिक हों।
झारखंड, कर्नाटक, पटना कई जगह पेंडिंग हैं आपराधिक मामले
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय में यह आंकड़ा 13,000 है, और इसी प्रकार कर्नाटक, पटना, राजस्थान और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालयों में क्रमशः 20,000, 21,000, 8,000 और 21,000 आपराधिक मामले लंबित हैं।
पीठ ने कहा कि वह 2021 के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित कर सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली खंडपीठों द्वारा आपराधिक अपीलों पर फैसला करने के लिए तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाए।
सीजेआई ने कहा कि यदि कोई उच्च न्यायालय न्यायाधीशों की 80 प्रतिशत स्वीकृत संख्या के साथ काम कर रहा है तो वहां कोई तदर्थ न्यायाधीश नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए।
मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी
शीर्ष अदालत ने इस मामले में भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी से भी अपना सुझाव देने को कहा है। पीठ ने अटॉर्नी जनरल वेंकटरमणी को यह बताने के लिए कहा है कि क्या उच्च
न्यायालयों की खंडपीठों के समक्ष सूचीबद्ध आपराधिक अपीलों का निपटारा करने के लिए इसमें (खंडपीठ) तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है। मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
अदालत ने कहा, हमें केवल इस शर्त पर काम करना होगा कि तदर्थ न्यायाधीश उन पीठों पर बैठेंगे जो आपराधिक मामलों से निपट रही हैं तथा एक वर्तमान न्यायाधीश पीठासीन न्यायाधीश के रूप में कार्य करेगा... इस सीमा तक हमें उस संशोधन की आवश्यकता है।
20 अप्रैल, 2021 को सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में लंबित मामलों को निपटाने के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को दो से तीन साल की अवधि के लिए तदर्थ न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान, CJI ने कहा कि उन्होंने कुछ उच्च न्यायालयों में आपराधिक अपीलों की भारी लंबितता को ध्यान में रखते हुए मामले को सूचीबद्ध किया है।
लोक प्रहरी बनाम भारत संघ नामक 2019 के मामले की सुनवाई उसी पीठ द्वारा की जा रही है, जिस पर 2021 में निर्णय सुनाया गया था।
पीठ 2021 के निर्णय के सुचारू क्रियान्वयन से निपट रही है।
इसने कहा था कि उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र द्वारा सुझाई गई प्रक्रिया "बहुत बोझिल" है और उनकी नियुक्ति के वास्तविक उद्देश्य को विफल न करने के लिए एक सरल प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया था।
संविधान का शायद ही कभी इस्तेमाल किया जाने वाला अनुच्छेद 224A उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है और कहता है कि "किसी भी राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसी भी समय, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, किसी भी व्यक्ति से, जो उस न्यायालय या किसी अन्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पद धारण कर चुका है, उस राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और कार्य करने का अनुरोध कर सकता है"।
शीर्ष अदालत ने नियुक्तियों को विनियमित करने के लिए दिशा-निर्देश भी निर्धारित किए। दिशा-निर्देशों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए ट्रिगर पॉइंट, कार्यकाल, नियुक्ति की प्रक्रिया, वेतन, भत्ते, ऐसे न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या और मामलों के निर्णय में उनकी भूमिका जैसे मुद्दों को शामिल किया गया।
कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट
22 Jan, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास अगले दो दिन बादल गरज सकते हैं और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में कोहरा भी हो सकता है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर था।
उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर रहेगा
दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। इधर जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। जबकि हिमाचल और उत्तराखंड हिमपात होने की संभावना है। वर्षा और हिमपात के कारण एक बार फिर तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में अभी पूर्वी जिलों में कोहरे का असर रहेगा। तेज हवाओं के चलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
कश्मीर घाटी में बर्फबारी
कश्मीर घाटी में मौसम फिर मेहरबान हुआ और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ के साथ हुई बारिश ने इसे जमने नहीं दिया। उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते कुपवाड़ा-केरन और बांडीपोरा-गुरेज मार्ग यातायात के लिए बंद किए गए है।
शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को भी घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। गुलमर्ग माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। इधर, जम्मू में पूरे दिन धूप खिली रही। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। 22 व 23 जनवरी को शिमला, मनाली समेत कई स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है।
वहीं मंगलवार को हिमाचल में ऊंचाई वाले स्थानों में बादल रहे, निचले क्षेत्रों में धूप निकली है। राज्य में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। वर्षा-बर्फबारी न होने से पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड गायब है।
उत्तराखंड में बादल छाये रह सकते हैं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार और गुरुवार को बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। धूप खिलने से सर्दी से मिल रही राहत पंजाब में मंगलवार की सुबह अधिकतर जिलों में धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।
राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान 23.73 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.75 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम के कुछ ऐसे ही मिजाज राजस्थान में भी दिखे। यहां सर्दी से मंगलवार को राहत रही। प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया।
राजस्थान हल्की बारिश की संभावना
श्रीगंगानगर,सीकर और फतेहपुर में जरूर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव होगा। एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है।
कर्नाटक में गर्भवती गाय की निर्मम हत्या, पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया
22 Jan, 2025 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में गायों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गायों के थन काटने और मंदिर में बछड़े की पूंछ काटने के बाद अब एक गाय का सिर काटा गया है।
गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर दिया
पुलिस के अनुसार, उत्तर कन्नड़ जिले में बदमाशों ने एक गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर उसके पैर काट दिए और उसके बछड़े के अवशेष को क्षत-विक्षत कर दिया। बदमाशों ने गाय का धड़ ले गए और उसके सिर, पैर तथा मृत बछड़े को वहीं छोड़ दिया।
यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई। इस मामले में पुलिस पांच लोगों हिरासत में लिया है। पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, गाय कृष्ण अचारी की थी, जो रविवार को उसे चरने के लिए छोड़ गए थे। सोमवार को जब अचारी गाय की तलाश में गए, तो उन्हें गाय का कटा हुआ सिर, पैर और बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिला।
पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि हमने 10 संदिग्धों की पहचान की है और उनमें से पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छह विशेष टीमें बनाई गई हैं और हमने मुख्य आरोपितों को पकड़ने के लिए सुराग जुटाए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने इस कृत्य को जघन्य बताया और आश्वासन दिया कि स्थानीय जांच और वन विभाग के सहयोग से अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गृह मंत्री ने गाय की हत्या की जांच के आदेश दिए
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गाय की हत्या की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी भाजपा और ¨हदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है। गौरतलब है कि इससे पहले बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूरु के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ काटने की घटना सामने आई थी। गायों के थन काटने के मामले में आरोपित सैयद नसरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शर्म से सिर झुक गया है- भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने कहा कि फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है। राज्य सरकार और गृहमंत्री को अब तक जाग जाना चाहिए था। विजयेंद्र ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘सांप्रदायिक माहौल’ बनाया जा रहा है।
ठंड से राहत लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में फिर होगी बारिश
21 Jan, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है। अच्छी धूप के बीच हल्की ठंडी हवाओं ने ठंड के असर को कम कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी के सख्त मौसम से राहत मिली है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी, क्योंकि एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। वहीं, हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तमिलनाडु में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसी बीच कल 22 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का असर 23 जनवरी को बढ़़ने के आसार हैं। इसके तहत दिल्ली, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
इस बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे हाल के असामान्य गर्म मौसम से राहत मिलेगी। हालांकि, 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है और ठंड का प्रभाव लौटने की संभावना है।
किसानों के लिए राहत
22 और 23 जनवरी की बारिश उत्तर-पश्चिम भारत के किसानों और निवासियों को राहत देगी, हालांकि यह बारिश जल संकट को पूरी तरह हल नहीं कर सकेगी। 24 जनवरी के बाद एक सप्ताह तक शुष्क मौसम का अनुमान है, जिससे ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ सकता है। यह बारिश अस्थायी राहत तो देगी लेकिन क्षेत्र में जल संतुलन को बेहतर करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और शुष्क हालात पर नजर बनाए रखें।
इस तारीख पर महाकुंभ जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गंगा में लगाएंगे डुबकी
21 Jan, 2025 07:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। इस संभावित दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे।
उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति के एक फरवरी को प्रयागराज में संगम में पवित्र स्नान करने की संभावना है। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के 10 फरवरी को प्रयागराज आने की संभावना है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वह शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इन कद्दावर नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को चरम पर ले जाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
प्रमुख हस्तियों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विशेष सुरक्षा टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी ने कहा-
21 Jan, 2025 07:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. जहां महाकुंभ में उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ 'संगम घाट' पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में इस्कॉन मंदिर के शिविर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया और उसका वितरण भी किया. गौतम अडानी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और महाकुंभ में आने पर खुशी जाहिर की।
गौतम अडानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अद्भुत, अनोखा और अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया की आस्था, सेवा भावना और संस्कृतियां मां गंगा की गोद में आकर विलीन हो गई हों. कुंभ की भव्यता और दिव्यता को जीवंत रखने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर सभी साधु-संतों, कल्पवासियों और शासन-प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा बलों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. "मां गंगा की कृपा हम सभी पर बनी रहे."
इस साल अडानी ग्रुप इस्कॉन और गीता प्रेस के सहयोग से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के सहयोग से अडानी समूह हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहा है। परिसर में 'अडानी महाप्रसाद' का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं और यहां आना अद्भुत अनुभव रहा है। यहां के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता अवर्णनीय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
