देश
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू, UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना
27 Jan, 2025 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देहरादून: उत्तराखंड से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। यहां समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यूसीसी लागू होने से खासकर सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे।
यूसीसी पोर्टल और नियमों के शुभारंभ के अवसर पर सीएम ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल और नियमों के शुभारंभ पर कहा, 'आज उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके हम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हैं। आज से उत्तराखंड में यूसीसी पूरी तरह से लागू हो गई है। आज से सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड की सभी जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में आज हम राज्य में इस कानून को लागू करने में सफल हुए हैं।'
यूसीसी लागू होने से क्या बदलाव आएगा?
यूसीसी लागू होने के बाद विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के लिए तलाक का एक समान कानून होगा।
हर धर्म और जाति की लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी।
सभी धर्मों को बच्चा गोद लेने का अधिकार होगा, लेकिन दूसरे धर्म के बच्चे को गोद नहीं लिया जा सकेगा।
उत्तराखंड में हलाला और इद्दत जैसी प्रथाओं को खत्म किया जाएगा।
पति-पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।
संपत्ति में लड़के-लड़कियों का बराबर हिस्सा होगा।
लिव-इन रिलेशनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
अगर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों की उम्र 18 और 21 साल से कम है तो माता-पिता की सहमति लेनी होगी।
लिव-इन से पैदा हुए बच्चे को शादीशुदा जोड़े के बच्चे के समान अधिकार मिलेंगे।
अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखा गया है।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने मथुरा के लिए दिया नया नारा
27 Jan, 2025 03:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज: महाकुंभ में सोमवार को सनातन धर्म संसद का आयोजन हुआ. इस दौरान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड कहता है कि प्रयागराज की कुंभ भूमि हमारी है. किसी दिन वक़्फ़ बोर्ड कह देगा कि पूरा भारत हमारा है तब कहां जाओगे.
हिंदू अधिकारों की रक्षा:
उन्होेंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू बोर्ड नहीं, पाकिस्ताम में हिन्दू बोर्ड नहीं तो हिन्दुस्तान में वक़्फ़ बोर्ड क्या कर रहा है. बहुत सह लिया, हिन्दू हक़ ले कर रहेंगे.
15 मिनट का चैलेंज' और नागा साधुओं की ताकत:
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि 2013 में कुंभ कि व्यवस्था उन्हें दी गई जो 15 मिनट का चैलेंज देते थे. अगर देखना चाहते हो तो ये भी अरमान पूरा करके देख लो. हमारे तो नागा साधु ही काफी हैं, मिलिट्री की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि मंदिर सरकारी संरक्षण से मुक्त हो. भगवान का भोग आज DM तय करता है, जबकि यह अधिकार आचार्यओं का है. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर तो छोटी सी झांकी है, मथुरा का पूरा फंक्शन बाकी है.
हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया:
उधर, धर्म संसद को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'यह सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है. 27 जनवरी को देवकी नंदन ठाकुर जी के नेतृत्व में सनातन बोर्ड के गठन और सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा के लिए धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है.
FIITJEE के कई सेंटर बंद, 11 लोगों पर FIR दर्ज, छात्रों और पैरेंट्स की बढ़ी चिंता
27 Jan, 2025 01:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद समेत देश भर में प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE के कई सेंटर्स अचानक बंद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते संस्थान के कई शाखाओं पर ताले लग गए.
FIITJEE के मालिक समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज
छात्रों के माता-पिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल, CFO राजीव बब्बर, COO मनीष आनंद और ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बतलेश समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
दिल्ली के FIITJEE केंद्र पर 250 से अधिक लोगों ने धोखाधड़ी और कुप्रबंधन के आरोप लगाए हैं. संस्थान ने बंद का कारण प्रबंध भागीदारों का कुप्रबंधन बताया और प्रतिस्पर्धियों पर फैकल्टी अपहरण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की घोषणा की.
पैरेंट्स की चिंता और गुस्सा
कोचिंग सेंटर के अचानक बंद होने से हजारों अभिभावकों और छात्रों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. एक अभिभावक ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की कोचिंग के लिए 3.25 लाख रुपये का भुगतान किया था. अब कोचिंग बंद होने के बाद उन्हें पैसे वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही.
एक अन्य अभिभावक ने कहा कि अब दूसरी कोचिंग संस्थान से कॉल आ रही है, जो दावा कर रही है कि उनके पास FIITJEE की फैकल्टी है. हमारे बच्चे दो संस्थानों के बीच फंस गए हैं.
छात्रों के भविष्य पर असर
11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने कहा कि जेईई की परीक्षा पास है, और इस समय कोचिंग का बंद होना बच्चों के लिए बड़ा झटका है. हमें नहीं पता कि पढ़ाई कैसे जारी होगी.
FIITJEE का बचाव और दावा
FIITJEE प्रबंधन ने कहा है कि शिक्षकों के अचानक इस्तीफे के कारण क्लासेज बंद हुई हैं, लेकिन जल्द ही व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा. हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि उन्हें प्रबंधन पर भरोसा नहीं है.
पुलिस की कार्रवाई जारी
नोएडा पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आरोपी पक्ष ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षकों का पक्ष
FIITJEE के एक पूर्व शिक्षक ने बताया कि पिछले एक साल में उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला. उन्होंने कहा कि पांच महीने का वेतन अभी भी बकाया है. हमने कई बार प्रबंधन से भुगतान की मांग की, लेकिन उन्हें भी कोई स्पष्टता नहीं थी. इसी वजह से हमें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा.
प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छता अभियान को समर्थन, कर्तव्य पथ पर उठाया कूड़ा
27 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर कचरा उठाकर स्वच्छ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक सशक्त उदाहरण पेश किया।
इंटरनेट मीडिया पर भी यह वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है और लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। मोदी के इस कदम ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को भी उजागर किया।
बड़ा संदेश दे गया ये कदम
हुआ यूं कि कर्तव्य पथ पर मोदी प्रोटोकॉल के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करने के लिए तैयार थे। जब उन्होंने धनखड़ के वाहनों को समारोह स्थल की ओर आते हुए देखा तो वे प्रवेश द्वार की ओर बढ़े, तभी उन्होंने जमीन पर कूड़ा पड़ा देखा। वे तुरंत वहां रुके और झुककर कूड़ा उठाया। इसके बाद उन्होंने उस कचरे के टुकड़े-टुकड़े करके उसे अपने एक सुरक्षाकर्मी को दे दिया।
देखने में भले ही यह एक छोटा सा कदम था, लेकिन इसके पीछे संदेश बड़ा था। मोदी के इस कदम ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। वैसे भी मोदी समय-समय पर 'स्वच्छ भारत' सुनिश्चित करने के लिए सफाई कार्यों में शामिल होने पर जोर देते रहे हैं।
पीएम मोदी ने देखा- स्वच्छ भारत का सपना
मोदी का यह कदम इसलिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि मोदी ने पहले भी प्लागिंग (कचरा निस्तारण) और सामुदायिक नेतृत्व वाली पहलों पर जोर दिया है ताकि एक स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके। पिछले वर्ष नवंबर में उन्होंने 'मन की बात' में कानपुर में गंगा घाटों की सफाई करने वाले एक प्लागिंग समूह की सराहना की थी।
पिछले वर्ष दिसंबर में रक्षा मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत देशभर में 400 से अधिक स्थानों पर एक विशाल प्ला¨गग कार्यक्रम का आयोजन किया था।
पीएम ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने रक्षा प्रमुख और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच के लिए प्रस्थान करने से पहले आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस प्रतिष्ठित स्मारक का उद्घाटन 2019 में मोदी द्वारा ही किया गया था। यह स्मारक 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1947, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के दौरान और 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में शहादत पाए सैनिकों को समर्पित है।
इंडोनेशिया की नजर ब्रह्मोस पर, भारत से मिसाइल खरीदने की तैयारी
27 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सौदे के लिए जहां एक ओर बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं, वहीं जकार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत की विमानवाहक पोत निर्माण क्षमताओं में भी रुचि दिखाई है। भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जो स्वदेशी रूप से विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता रखते हैं।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि हाल ही में भारतीय पक्ष के साथ हुई बैठकों के दौरान जकार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों ने विमानवाहक पोत निर्माण पर सहयोग में रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी जकार्ता के साथ जहाज निर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सौदे पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं।
जल्द भारत आएगी इंडोनेशिया की टीम
उम्मीद है कि इंडोनेशियाई टीमें जल्द ही बातचीत के लिए भारत आएंगी। इंडोनेशिया के साथ मिसाइल सौदे के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रूस से मंजूरी लेना होगी। गौरतलब है कि भारत ने फिलीपींस को सफलतापूर्वक ब्रह्मोस मिसाइल बेची है। फिलीपींस ने कुछ साल पहले 33.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का ऑर्डर दिया था।
कई देशों ने ब्रह्मोस पर दिखाई रूचि
फिलीपींस को मिसाइल की डिलीवरी पहले ही हो चुकी है और जल्द ही और डिलीवरी की उम्मीद है। कई देशों ने भारत-रूस संयुक्त उद्यम मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई है। इन देशों में वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया और मध्य पूर्व के कई देश शामिल हैं।
चीन के खिलाफ बड़ा कदम: भारत ने इंडोनेशिया के साथ दक्षिण चीन सागर में साझेदारी की
27 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बीच भारत और इंडोनेशिया ने प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार इस क्षेत्र में ''पूर्ण और प्रभावी'' आचार संहिता लागू करने की वकालत की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के बीच शनिवार को व्यापक बातचीत में दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक में दोनों पक्षों ने भारत के हिंद महासागर क्षेत्र स्थित सूचना संलयन केंद्र (इन्फार्मेशन फ्यूजन सेंटर) में इंडोनेशिया से एक संपर्क अधिकारी तैनात करने पर सहमति व्यक्त की।
गुरुग्राम में बनाया गया फ्यूजन सेंटर
उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने समान विचारधारा वाले देशों के साथ सहयोगात्मक ढांचे के तहत जहाजों की आवाजाही के साथ-साथ क्षेत्र में अन्य महत्वपूर्ण विकास पर नजर रखने के लिए 2018 में गुरुग्राम में इन्फार्मेशन फ्यूजन सेंटर की स्थापना की थी। आसियान देश भी दक्षिण चीन सागर पर एक बाध्यकारी आचार संहिता पर जोर दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण चीन द्वारा इस क्षेत्र पर अपने व्यापक दावों को स्थापित करने के लगातार प्रयास हैं।
बीजिंग कर रहा विरोध
बीजिंग इस संहिता का कड़ा विरोध करता रहा है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता का दावा करता है, जो हाइड्रोकार्बन का एक बड़ा स्त्रोत है। हालांकि, वियतनाम, फिलीपींस और ब्रुनेई सहित कई आसियान सदस्य देशों ने चीन के इस दावे पर आपत्ति जताई है। मोदी और सुबियांटो ने भारत-इंडोनेशिया आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की।
उन्होंने द्विपक्षीय लेन-देन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग के लिए पिछले वर्ष दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन के शीघ्र कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया। उनका मानना है कि द्विपक्षीय लेन-देन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग से व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा और दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच वित्तीय एकीकरण गहरा होगा।
आतंकवाद की खुलकर की निंदा
मोदी और सुबियांटो ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हुए भारत-इंडोनेशिया आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने का संकल्प दोहराया और बिना किसी ''दोहरे मापदंड'' के इस खतरे से निपटने के लिए ठोस वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनके सहयोगियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आह्वान किया।
पूर्व रॉ प्रमुख एएस. दुलत ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता, राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर
27 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोझिकोड। भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख एएस. दुलत ने आगाह किया कि 2024 के चुनावों के बाद कश्मीरियों के चेहरों पर दिखने वाली खुशी अस्थायी है। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होने को लेकर इंतजार से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र सरकार दोनों की विश्वसनीयता दांव पर है। दुलत ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री उमर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करके कुछ ज्यादा नहीं मांग रहे।
दुलत ने कहा कि उमर क्या मांग रहे हैं? कश्मीरी क्या उम्मीद करता है? अनुच्छेद 370 चला गया है। ऐसा नहीं है कि यह कश्मीरियों के जेहन से निकल गया है। वे अब भी 370 के बारे में सोचते हैं, लेकिन उमर जानते हैं कि यह वापस नहीं आएगा। वह अपने आत्मसम्मान के लिए राज्य का दर्जा चाहते हैं।
कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा
वर्ष 1999 से 2000 के दौरान खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनेलिसिस विंग (रॉ) का नेतृत्व करने वाले दुलत ने कहा कि मुझे लगता है कि यह दिल्ली और श्रीनगर दोनों के हित में है कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल हो।
दोनों पक्षों की विश्वसनीयता के लिए ऐसा किया जाना चाहिए, अन्यथा उमर अपनी विश्वसनीयता खो देंगे और दिल्ली (केंद्र सरकार) भी। उन्होंने केरल साहित्य महोत्सव में हार्पर कालिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित अपनी आत्मकथा 'ए लाइफ इन द शैडोज: ए मेमोयर' के बारे चर्चा करते हुए ये बातें कहीं।
इस बात की जताई चिंता
हालांकि दुलत ने चिंता जताते हुए कहा कि निकट भविष्य में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अब राज्य का दर्जा एक मुद्दा बन गया है। दिल्ली का यह रुख लंबे समय तक काम नहीं करेगा कि वह राज्य का दर्जा तो देना चाहती है, लेकिन तब जब वह उचित समझे।
समय आने पर मिलेगा राज्य का दर्जा: केंद्र
गौरतलब है कि केंद्र सरकार कहती रही है कि वह जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देगी, लेकिन अभी इसके लिए उचित समय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संविधान का अनुच्छेद 370 पांच अगस्त 2019 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लेकर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान से बढ़ाई दोस्ती, ढाका से इस्लामाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा का किया ऐलान
26 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद: भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया है। पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने रविवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने की योजना की घोषणा की।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद इकबाल हुसैन ने शनिवार को पेशावर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा और संपर्क को सुविधाजनक बनाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की मंशा भी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से पर्यटन, शिक्षा और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सहयोग बढ़ेगा। हालांकि, सीधी उड़ानों के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच संबंधों को और मजबूत करने का दावा
बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने आने वाले समय में पाकिस्तान के साथ ढाका के संबंधों को और मजबूत करने का दावा किया। उच्चायुक्त ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ते व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि ये संबंध और मजबूत होते रहेंगे। उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बांग्लादेश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सोशल मीडिया ने युवा पीढ़ी को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार दिया है, जिससे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मजबूत संस्कृति को बढ़ावा मिला है। इससे बांग्लादेश में बदलाव आया है।
बांग्लादेश स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक सेवा में निवेश करेगा
हुसैन ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के विशाल अवसरों की ओर इशारा किया, जिससे व्यवसायों को इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिला। उन्होंने पाकिस्तान में बांग्लादेशी उत्पादों की मांग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चटगांव और कराची को जोड़ने वाले शिपिंग मार्गों के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार चल रहा है, हालांकि इसकी मात्रा मामूली है। उच्चायुक्त ने बांग्लादेश में आगामी चुनावों पर भी बात की और अपने देश के आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने को एक प्रमुख प्राथमिकता के रूप में दोहराया।
दोनों देश रक्षा क्षेत्र में भी सहयोगी बनेंगे
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रक्षा क्षेत्र में अपनी असाधारण क्षमताओं के लिए पाकिस्तान वायु सेना की प्रशंसा की और इसके सहयोगी बनने की घोषणा की। शेख हसीना वाजिद की सरकार के पतन के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी सुधार हुआ है। हाल ही में बांग्लादेश के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तान का दौरा किया और रक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए दोनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग मुलाकात की।
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जोश, दुनिया देख रही भारत की ताकत, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
26 Jan, 2025 12:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: आज देश के लिए गर्व का पल है। देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं और ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी भी मौजूद रहे। इस बार मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो हैं।
भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल सवारों ने बनाए मानव पिरामिड
भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल सवारों ने कर्तव्य पथ पर दिखाया अपना हुनर।
बिहार और पंजाब की झांकी
विभिन्न राज्यों की झांकियों के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी सांस्कृतिक झलक।
कर्तव्य पथ पर प्रलय मिसाइल का प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल पेश की गई। इसे डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर भारत में बनाया है।
उत्तराखंड और हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की गई
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। हरियाणा की झांकी भी कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत की गई।
विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कर्तव्य पथ पर गोवा की झांकी प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही तटरक्षक और भारतीय नौसेना की झांकी भी प्रस्तुत की गई।
सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक दिखाई गई।
मुंबई के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
25 Jan, 2025 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गोरेगांव ईस्ट के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है ये आग, रहेजा बिल्डिंग के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में लगी, इसकी सूचना सुबह 11:19 बजे मिली।
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग सुबह 11:24 बजे लेवल II तक बढ़ गई और 11:48 बजे लेवल III तक पहुंच गई। अभी तक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है
कहां कहां फैली आग?
आग बाजार के भूतल पर लकड़ी के फर्नीचर, प्लास्टिक सामग्री, स्क्रैप, थर्मोकोल और प्लाईवुड वाले 5-6 गैला तक सीमित है, जो लगभग 2000 x 2000 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करता है।
गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा, 942 जवानों को मिलेगा सम्मान
25 Jan, 2025 03:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
इन पदकों में से 95 वीरता पदक शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के कर्मी और सुधारात्मक सेवाओं में काम करने वाले कर्मी शामिल हैं।
नक्सलवाद और आतंकवाद पर हमला करने वालों का सम्मान
वीरता पुरस्कार विजेताओं में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात 28, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 28, पूर्वोत्तर में तीन और अन्य क्षेत्रों में तैनात 36 को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार
101 जवानों को विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए राष्ट्रपति पदक सौंपे गए हैं। इनमें से 85 पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को और चार सुधारात्मक सेवा पुरस्कार दिए गए हैं।
इसके अलावा जिन कर्मियों को 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) दिए गए, उनमें से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा को दिए जाएंगे। यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
मेडल के साथ मिलेगा ये लाभ
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) पाने वाले जवानों को 6000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।
वीरता पदक (जीएम) पाने वाले जवानों को 6000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।
किसे मिलता है वीरता पदक?
वीरता पदक (जीएम) वीरता के दुर्लभ विशिष्ट कार्य तथा वीरता के विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, जिसमें जान और संपत्ति की रक्षा करना, अपराध को रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है।
इसमें जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के अनुसार किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए दिया जाता है।
तेलंगाना ने केंद्र से 20 लाख घरों को मंजूरी देने का किया आग्रह
25 Jan, 2025 01:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीएम रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तेलंगाना के लिए 20 लाख घरों को मंजूरी देने का आग्रह किया, जो पीएमएवाई 2.0 में शामिल होने वाला पहला राज्य है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को केंद्र से राज्य के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 20 लाख घरों को मंजूरी देने का आग्रह किया। एक आधिकारिक बयान में सीएम रेड्डी ने प्रस्तावित मेट्रो रेल कॉरिडोर समेत अन्य परियोजनाओं के लिए भी फंड मांगा. शुक्रवार रात सीएमओ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तेलंगाना में आदिवासी किसानों को सिंचाई के पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पीएम कुसुम के तहत एक लाख सौर पंप आवंटित करने का आग्रह किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है, "सीएम रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री से तेलंगाना के लिए 20 लाख घरों को मंजूरी देने का आग्रह किया, जो पीएमएवाई 2.0 में शामिल होने वाला पहला राज्य है और घरों के निर्माण के लिए व्यापक डेटा और पूरी योजना के साथ तैयार है।"
तेलंगाना सीएमओ ने मेरे सीएम रेड्डी द्वारा केंद्रीय मंत्री से किए गए अनुरोध को एक्स पर साझा किया और लिखा, "मुख्यमंत्री तेलंगाना के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 20 लाख घरों को मंजूरी दें। उन्होंने केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर से अपील की लाल खट्टर ने यह याद दिलाते हुए कि तेलंगाना पीएमएवाई 2.0 में शामिल होने वाला पहला राज्य है, उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य को मकान स्वीकृत किए जाएं क्योंकि व्यापक डेटा तैयार है।
FITJEE के पुराने विज्ञापन ने मचाई हलचल, 7 साल में 100 करोड़ कमाएं
25 Jan, 2025 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नोएडा, गाजियाबाद और पटना सहित FITJEE केंद्रों को अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे इन कोचिंग संस्थानों में नामांकित छात्रों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। यह ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है जब JEE मेन परीक्षाएं चल रही हैं। JEE एडवांस्ड और NEET परीक्षाएं कुछ ही महीने दूर हैं।
जिन माता-पिता ने 3 से 4 लाख रुपये तक की फीस का भुगतान किया है, वे अब असमंजस में हैं क्योंकि उनके बच्चों की पढ़ाई अधूरी है और फीस वापसी का कोई संकेत नहीं है। हजारों अभिभावक अब जवाब मांग रहे हैं और तनाव बढ़ रहा है।
एड में क्या लिखा?
इस बढ़ती अशांति के बीच FITJEE का एक पुराना नौकरी विज्ञापन फिर से सामने आया है। ये विज्ञापन जनवरी 2023 का है, इसमें IIT, JEE की परेशानी को देखते हुए एड पेश किया गया है। लिंक्डन पर पोस्ट किए गए विज्ञापन में शिक्षकों और बिजनेस पद के लिए नौकरी के उद्घाटन की रूपरेखा दी गई है।
टीचर्स के फायदा पर बात
विज्ञापन में आगे वादा किया गया कि FIITJEE में एक असाधारण या परिवर्तनकारी शिक्षक बनने से उन्हें सात सालों के अंदर कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजनेस ट्रैक पोजीशन के लिए, विज्ञापन में दावा किया गया कि संस्थापकों की उपलब्धि और उनसे आगे निकलने से असीमित संपत्ति का मिल सकती है जो संभावित रूप से 7 से 10 सालों के अंदर 1,000 करोड़ रुपये को पार कर सकती है।
'आपका मार्गदर्शन करेंगे'
ई विज्ञापन में उच्च योग्य उम्मीदवारों की तलाश की गई, जिनमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और अन्य प्रतिष्ठित भारतीय विश्वविद्यालयों जैसे टॉप संस्थानों के स्नातक शामिल थे। इसने व्यक्तिगत विकास और सफलता के अवसर पर जोर देते हुए कहा, 'हम आपको अपनी प्रतिभा विकसित करने का मौका प्रदान करेंगे और अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपका मार्गदर्शन करेंगे।'
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषी पर की कड़ी टिप्पणी
25 Jan, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दहेज उत्पीड़न के एक मामले में दोषी झारखंड के हजारीबाग निवासी योगेश्वर साव की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तीखी टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने अपीलकर्ता की अपनी बेटियों की उपेक्षा करने और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई।
कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
पीठ ने कहा कि आप किस तरह के आदमी हैं, जो अपनी बेटियों की भी परवाह नहीं करते? हम ऐसे निर्दयी व्यक्ति को अपनी कोर्ट में कैसे आने दे सकते हैं? सारा दिन घर पर कभी सरस्वती पूजा, कभी लक्ष्मी पूजा करते हो और फिर यह सब करते हो।
कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि याचिकाकर्ता को किसी भी प्रकार की राहत तभी दी जाएगी जब वह अपनी कृषि भूमि अपनी बेटियों के नाम करने पर सहमत होगा।
ये है मामला
कटकमदाग गांव निवासी योगेश्वर साव उर्फ डब्ल्यू साव को 2015 में हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आइपीसी की धारा 498 ए के तहत अपनी पत्नी पूनम देवी को 50 हजार रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का दोषी पाया था और ढाई साल कैद की सजा सुनाई थी।
योगेश्वर और पूनम की शादी 2003 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। 2009 में पूनम देवी ने दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भाशय निकलवाने और उसके बाद अपने पति द्वारा दोबारा शादी करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने अपने और अपनी बेटियों के भरण-पोषण के लिए पारिवारिक न्यायालय में याचिका भी दायर की।
दोषी योगेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
पारिवारिक न्यायालय ने साव को अपनी पत्नी को 2,000 रुपये प्रति माह और प्रत्येक बेटी को वयस्क होने तक 1,000 रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया। साव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ अपील की, जिसने सितंबर 2024 में ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद दोषी योगेश्वर ने दिसंबर 2024 में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
तापमान में लगातार बढ़ोतरी, फरवरी की शुरुआत में बारिश की संभावना
25 Jan, 2025 11:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर-पश्चमी हवाओं के कारण ठंड का तेवर ढीला पड़ गया है। तापमान में लगातार वृद्धि है। किंतु अभी इसे शीत ऋतु की समाप्ति नहीं माना जा सकता है। पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है।
मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा
इसके असर से जनवरी के आखिरी में उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा, जो फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है, लेकिन इसके पहले मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। मतलब गणतंत्र दिवस पर भी मैदानी इलाकों का मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
दिल्ली में बारिश, यूपी में पड़ेगा कोहरा
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में अगल कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं धुंध और छिछला कोहरा और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं
भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने फरवरी की शुरुआत में उत्तर के राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अचानक तापमान के चढ़ने और गर्माहट बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। साथ ही वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। इस वजह से एक बार फिर सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
उत्तरी हवाएं तो तेज चलने लगी हैं
पहला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने और आगे बढ़ जाने के कारण हवा की गति और दिशा बदल गई। उत्तरी हवाएं तो तेज चलने लगी हैं, किंतु पहाड़ों पर बर्फबारी बहुत कम होने से हवा में ठंडक न के बराबर रही। दूसरा हवा में नमी की मात्रा कम होने के चलते बारिश की स्थितियां नहीं बन सकीं।
हालांकि स्थानीय कारणों से जहां-तहां छिटपुट बारिश हुई, लेकिन तापमान पर असर नहीं डाल सकीं। अधिकतम तापमान में सभी जगह वृद्धि होने लगी है। कोहरे के कारण अभी तक तापमान गिरे हुए थे। किंतु अब न्यूनतम तापमान भी दोहरे अंकों में आने लगे हैं।
दक्षिण भारत के राज्यों में अभी तक बारिश हो रही थी, लेकिन अब वहां भी ऐसी स्थितियां समाप्त हो चुकी हैं।अगले चार-पांच दिनों में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखंड तक चलेंगी। इसी दौरान विदर्भ के आसपास एक एंटी साइक्लोन बनने वाला है।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ राज्यों में हल्की ठंडी हवाएं चलने लगेंगी
पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न हवाएं और एंटी साइक्लोन के असर से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण के कुछ राज्यों में हल्की ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। हवा में नमी होने के कारण बारिश के भी आसार हैं। इस बार सर्दी काफी देर से शुरू हुई। दिसंबर में भी तापमान ज्यादा नहीं गिरा था। जनवरी के शुरू से ही तापमान गिरना शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड पड़ी, लेकिन अवधि लगभग 15 दिन ही रही।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
