देश
भाजपा ने सिद्दरमैया सरकार पर उठाए सवाल, घोटाले में क्लीन चिट देने का लगाया आरोप
25 Jan, 2025 11:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। भाजपा ने शुक्रवार को मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर मैसुरु जमीन घोटाले में लोकायुक्त जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए है, जिनमें कहा गया है कि लोकपाल की पुलिस शाखा ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है।
सीएम सिद्दरमैया, उनकी पत्नी पार्वती बीएम और उनके पत्नी के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी एक विशेष अदालत के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस की तरफ से दर्ज मामले में आरोपित हैं।
भाजपा ने उठाए सवाल
एक अखबार में छपी खबर 'मुडा मामला: सिद्दरमैया को लोकायुक्त की क्लीन चिट?' को साझा करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि लोकायुक्त की जांच एक दिखावा है और उनकी तरफ से प्रस्तुत रिपोर्ट महज सीएम सिद्दरमैया को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह लोकायुक्त की रिपोर्ट नहीं है, बल्कि सिद्दरमैया बचाओ रिपोर्ट है।
भाजपा ने कही ये बात
अशोक ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिद्दरमैया अपने पहले कार्यकाल में लोकायुक्त संस्था को कमजोर किया था और बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी, अब अपने दूसरे कार्यकाल में लोकायुक्त संस्था को अपनी कठपुतली बना लिया है। भाजपा के राज्य प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने एक्स पर कहा- मुख्यमंत्री के दबाव में क्लीन चिट दी गई है।
ये है पूरा मामला
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA), कर्नाटक की राज्य स्तरीय विकास एजेंसी है। इस एजेंसी का काम लोगों को किफायती कीमत पर आवास उपलब्ध कराना है। मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी।
50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50 प्रतिशत के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। हालांकि, 2020 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती का नाम भी इसमें शामिल
आरोप है कि योजना के बंद होने के बाद भी मुडा ने 50:50 योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण और आवंटन जारी रखा। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को इसी के तहत लाभ पहुंचाया गया। सीएम सिद्धरमैया की पत्नी की 3 एकड़ और 16 गुंटा भूमि मुडा द्वारा अधिग्रहित की गई।
इसके बदले में एक महंगे इलाके में 14 साइटें आवंटित की गईं। मैसूर के बाहरी इलाके के सारे में यह जमीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने 2010 में उपहार स्वरूप दी थी।
नीति आयोग रिपोर्ट: ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात की वित्तीय सेहत मजबूत
25 Jan, 2025 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वित्तीय सेहत के मामले में ओड़िशा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों की स्थिति मजबूत दिख रही है, वहीं पंजाब, आंध्र प्रदेश, बंगाल, केरल की वित्तीय सेहत खराब है। इन राज्यों की सरकार को वित्तीय सेहत में सुधार के लिए काफी प्रयास करने होंगे।
18 बड़े राज्यों की वित्तीय सेहत का सूचकांक जारी
नीति आयोग ने देश के 18 बड़े राज्यों की वित्तीय सेहत का सूचकांक शुक्रवार को जारी किया है। यह सूचकांक वित्त वर्ष 2022-23 में राज्यों के वित्तीय प्रदर्शन पर तैयार किया गया है। इसमें ओड़िशा पहले स्थान पर तो पंजाब अंतिम स्थान पर रहा। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ तो तीसरे स्थान पर गोवा रहा। आंध्र प्रदेश नीचे से दूसरा तो बंगाल नीचे से तीसरे स्थान पर रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, बंगाल व केरल की वित्तीय स्थिति पिछले नौ सालों से चुनौतीपूर्ण रही है। वहीं, झारखंड की वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है। सूचकांक में झारखंड चौथे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश सातवें, बिहार 13वें, हरियाणा 14वें तो मध्य प्रदेश नौवें स्थान पर है।
सूचकांक पांच पैमानों को ध्यान में रखकर तैयार किया
वित्तीय सेहत का सूचकांक पांच पैमानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें गुणवत्ता वाले खर्च, राज्यों की तरफ से अपने प्रयास से जुटाए गए राजस्व, राजकोषीय घाटे की स्थिति, राज्यों पर कुल कर्ज और कर्ज के भुगतान में हो रही कमी या बढ़ोतरी को शामिल किया गया है। गुणवत्ता वाले खर्च में शिक्षा व अस्पताल जैसे सामाजिक कार्यों के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर होने वाले खर्च शामिल है।
कई राज्य अपने स्तर पर पर्याप्त राजस्व नहीं जुटा पा रहे
आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, केरल व बंगाल जैसे राज्य पिछले कई सालों से कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। ये राज्य अपने स्तर पर पर्याप्त राजस्व नहीं जुटा पा रहे हैं। कर्ज भुगतान की दर अधिक होने से इन राज्यों में पूंजीगत व सामाजिक विकास कार्यों पर भी अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम खर्च हो रहे हैं।
कर्ज सूचकांक के मामले में हरियाणा की स्थिति अच्छी नहीं
बिहार में गुणवत्ता वाले खर्च में तो बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन बिहार अपने स्तर पर पर्याप्त राजस्व जुटाने में अभी सक्षम नहीं है। बिहार का राजकोषीय घाटा भी अधिक है। राजकोषीय घाटे के प्रबंधन में झारखंड, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों की स्थिति काफी अच्छी है। कर्ज सूचकांक के मामले में हरियाणा की स्थिति अच्छी नहीं है।
बंगाल के अस्पताल में हिंसा, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला
24 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। अस्पताल में उस समय हंगामा मचा, जब कथित चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बहस की।
झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए
अस्पताल अधीक्षक शकुंतला सरकार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद भी लोग नहीं माने और आक्रामक हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी घसीटा। उन्हें पीटा और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारियों ने बताया कि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शक्तिगढ़ थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह हिंसा के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया।
ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी, बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, अब होगा नया नाम
24 Jan, 2025 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले में कदम रख दिया है। ममता अब गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर साध्वी का जीवन जिएंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 स्थित किन्नर अखाड़े की छावनी में पहुंचीं। यहां उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के पहुंचने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
किन्नर अखाड़े की ओर से जारी सूचना के अनुसार मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। संगम पर पिंडदान के बाद शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। अब उनका नाम श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।
कॉफी तोड़ने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत
24 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केरल के वायनाड में मननथावाडी गांव के प्रियदर्शिनी एस्टेट में शुक्रवार की सुबह को बाघ के हमले में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर इलाके में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना राज्य विधानसभा में केरल वन मंत्री एके ससींद्रन के बयान के बाद घटी, जिसमें उन्होंने राज्य में मानव-पशु संघर्ष कम होने का दावा किया था। उन्होंने बताया था कि राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
प्रियदर्शिनी एस्टेट में बाघ के हमले वाली घटना के बाद वन मंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, बाघ को पकड़ने या मारने के आदेश जारी किए गए हैं। ससींद्रन ने यह भी कहा कि हादसे के बाद से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओ आर केलू प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने बताया कि महिला जब कॉफी तोड़ने गई थी तब बाघ ने उनपर हमला किया। वन अधिकारियों को पेट्रोलिंग के दौरान महिला का शव मिला।
स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देकर मंत्री केलू के समक्ष अपना विरोध जताया। एस्टेट की कई महिलाओं ने मंत्री केलू ने कहा कि बाघ को पकड़ लिया जाना चाहिए या फिर उसे मार दिया जाना चाहिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बाघ को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में बाड़ लगाने की परियोजना के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा, लोगों से आग्रह किया कि आगे की प्रक्रिया पोस्टमॉर्टम के लिए महिला के शव को छोड़ दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए अधिकतम संभव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) इकाइयों की तैनाती समेत कई कदम उठाए जाएंगे।
भगवानपुर चुनाव में सख्ती और गड़बड़ियों पर ममता राकेश का कड़ा विरोध
24 Jan, 2025 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवानपुर: हरिद्वार के भगवानपुर में नगर निकाय चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ियों और पुलिस की सख्ती को लेकर कांग्रेस विधायक ममता राकेश का रोते हुए विरोध जताने वाला वीडियो अब सुर्खियों में है. वीडियो में तीन बार की विधायक भावुक होकर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे प्रदेश में सियासी हलचल पैदा कर दी है. भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी हैं. उन्होंने मतदान के दिन गड़बड़ियों का आरोप लगाया इस दौरान वो बेहद आहत दिखीं. वायरल वीडियो में वह भावुक होकर कहती नजर आ रही हैं, "यह लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है. मतदाताओं को डराया-धमकाया गया और मतदान प्रक्रिया को बाधित किया गया."
कांग्रेस विधायक का रोते हुए वीडियो वायरल
दरअसल निकाय चुनाव की वोटिंग के दिन वार्ड नंबर 5 में बाहरी लोगों द्वारा मतदाताओं को धमकाने और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाओं के वीडियो सामने आए थे. आरोप है कि पुलिस ने लाइन में खड़े मतदाताओं को शाम 5 बजे के बाद लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया और मीडिया को जबरन मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया. सूचना मिलते ही विधायक ममता राकेश अपने बेटे अभिषेक राकेश और सैकड़ों समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं. लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोका गया. जिसके बाद वो गेट के सामने ही धरने पर बैठ गईं.
कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन
कांग्रेस विधायक ने इस दौरान प्रशासन और सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. यह लोकतंत्र की हत्या है. जिन लोगों ने वोट डालने की उम्मीद में घंटों इंतजार किया, उन्हें लाठी से पीटकर भगा दिया गया. ये कहते हुए कई बार रोने लगीं. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है और भगवानपुर व आसपास के क्षेत्रों में ये मामला बड़ा मुद्दा बन गया है. कांग्रेस समर्थकों ने इस दौरान 'लोकतंत्र बचाओ' और 'प्रशासन मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए.
एसडीएम ने की मामले की जांच की बात
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे वीरेंद्र रावत भी धरने पर पहुंचे और विधायक के साथ बैठकर अपना समर्थन जताया. मौके पर पहुंचे एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार और सीओ मंगलौर ने विधायक और उनके समर्थकों को शांत कराने की कोशिश की. एसडीएम ने कहा, "मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग हुआ। मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी." भगवानपुर की घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है, जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे हार का डर बताया है.
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका; छत ढहने से 12 लोग मलबे में दबे, 5 की मौतें रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
24 Jan, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध कारखाने में आज सुबह कई विस्फोट होने की बात सामने आई है। ये दुर्घटना सुबह-सुबह हुई है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई और 7 कर्मचारियों के लिए खोज और बचाव कार्य जारी है।
नागपुर के पीआरओ डिफेंस के अनुसार, बचाव और चिकित्सा दल जीवित लोगों की तलाश में तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।
छत गिरने से कई लोग फंसे
भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर दमकल और एंबुलेंस मौजूद है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। हादसे में छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। मलबे में कुल 12 लोगों के दबे होने की सूचना है, वहीं 2 लोगों को बचा लिया गया है।
पांच की हुई मौत
जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर में हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित कारखाने के एलटीपी सेक्शन में हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जिंदा बचा लिया गया और पांच की मौत हो गई।
सड़क हादसा; बाइक को बचाने के चक्कर में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 25 से अधिक लोग घायल
24 Jan, 2025 11:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। 30 से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को ले जा रही एक मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ये हादसा स्टेट हाइवे पर हुक्केरी तालुक के होसुर गांव के बाहरी इलाके में हुआ।
यमक्कनमारडी गांव के रहने वाले ये मजदूर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना के तहत अपने काम के लिए हिडकल बांध की ओर जा रहे थे।
बुलेट बाइक से बचने की कोशिश में गाड़ी ने खोया संतुलन
इसी दौरान रास्ते में अचानक आई एक बुलेट बाइक से बचने की कोशिश में मालवाहक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए बीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इंफाल के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार
24 Jan, 2025 11:08 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
18 महीनों से ज्यादा समय से मणिपुर में चल रहे सामुदायिक हिंसा ने राज्य भर में अशांति फैला रखी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई प्रयासों के बावजूद इस हिंसा की आग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। जहां एक तरफ थौबल और इंफाल के पश्चिम जिलों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियान के तहत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं दूसरी ओर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 12 एकड़ में फैले अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
पहले बात तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारियों की
तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्य थे, जिन्हें गुरुवार को थौबल के एक गांव से पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए। साथ ही कांगली यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) से जुड़े एक एक अन्य व्यक्ति को बुधवार को इंफाल पश्चिम के लांगोल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
अवैध अफीम की खेती नष्ट
दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के अर्थ को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत चुराचांदपुर जिले में लगभग 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
पुलिस द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि यह कार्रवाई गुरुवार को डंपी रिजर्व फॉरेस्ट के सिडेन चांगपीकोट इलाके में की गई। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिला पुलिस, चुराचांदपुर के डीएफओ और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी
24 Jan, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस बार सर्दियों के मौसम में भी गर्मी ने अपने रिकॉर्ड बनाए हैं। बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों को गर्माहट का अनुभव हो रहा है। बुधवार रात को हल्की वर्षा के बाद गुरुवार को फिर से धूप निकल आई, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल में इस बार कम वर्षा और हिमपात के कारण तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज कई जगहों पर हो सकती है बारिश
अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी 23 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति का अनुभव हो सकता है।
करीब एक दशक की सबसे कम ठंड
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। उधर कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर कहलाने वाला 40 दिन का चिल्लेकलां 31 जनवरी को शुष्क मौसम के साथ समाप्त होगा, क्योंकि मौसम विभाग ने इस माह वर्षा या हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। करीब एक दशक की सबसे कम ठंड दिल्ली में सर्दी का चरम मौसम 27 दिसंबर से 20 जनवरी तक माना जाता है।
कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी
इस दौरान सामान्य तापमान सबसे कम रहता है, लेकिन अबकी बार इस अवधि में औसत न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह 2015-16 के बाद सबसे ज्यादा है। 19 जनवरी को मौसम में अचानक बदलाव आया और अधिकतम तापमान एक ही दिन में 5.5 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके बाद से तापमान उच्च बना हुआ है, जिससे कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार की सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। वहीं पंजाब में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जालंधर में सात वर्ष बाद जनवरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।
पहाड़ों में सामान्य से ज्यादा तापमान
हिमाचल में गुरुवार को अटल टनल के दोनों छोर सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। बादलों और हल्के हिमपात के कारण दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
ऊना में तापमान सामान्य से छह, कांगड़ा और बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में तापमान अधिक होने और हिमपात व वर्षा कम होने के कारण ग्लेशियरों पर पहले से जमी बर्फ अभी से पिघलने लगी है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे।
जम्मू में दिनभर धूप छाई रही
मैदानी जिलों में खिली धूप से अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। कश्मीर में दो दिन राहत के बाद अधिकतर स्थलों पर न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। इधर, जम्मू में दिनभर धूप छाई रही। पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास भी होने लगा है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड बरकरार है।
असम समेत पूर्वोत्तर में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.8 रही तीव्रता
24 Jan, 2025 09:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुवाहाटी। असम और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में शुक्रवार आधी रात को 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति को कोई नुकसान या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, म्यांमार का भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से कम से कम 106 किमी की गहराई पर है। भूकंप का झटका पूर्वोत्तर राज्यों के कई स्थानों पर निवासियों द्वारा महसूस किया गया।
आंध्र प्रदेश में फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड
23 Jan, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। छात्र अपनी क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।
वह अचानकर क्लासरूम से बाहर निकल आया। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ा और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। उसी क्लास में बैठे दूसरे छात्र तुरंत दौड़ते हुए बाहर आए। सुसाइड की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना अनंतपुर जिले की है।
छुट्टियों के बाद लौटा था
जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र अभी संक्रांति की छुट्टियों के बाद कॉलेज लौटा था। घटना के तुरंत बाद छात्र को कॉलेज मैनेजमेंट अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छुट्टियों के बाद छात्र गुरुवार को सुबह 9:30 बजे कॉलेज आया था। करीब 11:55 बजे वह क्लासरूम से बाहर आया और तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया।
छात्र श्री सत्य साईं जिले के रामपुरम गांव का रहने वाला था। वह नारायण जूनियर कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
भारत में मतदाताओं की संख्या 99.1 करोड़ पहुंची, पिछले साल से बड़ा उछाल
23 Jan, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। इसकी जानकारी चुनाव आयोग के आंकड़ों में दी गई है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में, चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची युवा और लिंग-संतुलित दिखती है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ मतदाता हैं और मतदाता लिंग अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1950 में इसी दिन हुई थी।
7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा था कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं का नया रिकॉर्ड बनाएगा।
मतदाताओं की संख्या 99 करोड़ के पार
उन्होंने कहा था, मतदाता सूची कल (6 जनवरी) जारी की गई। हमारे मतदाताओं की संख्या 99 करोड़ को पार कर गई है... हम बहुत जल्द एक अरब मतदाताओं वाला देश बनने जा रहे हैं, जो मतदान का एक और रिकॉर्ड होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब द्वारा एसएसआर (विशेष सारांश संशोधन) की घोषणा के बाद, जिसके परिणाम आज घोषित किए जाएंगे, हम पहली बार 99 करोड़ मतदाताओं को पार कर जाएंगे।
उन्होंने कहा, महिला मतदाताओं की संख्या भी लगभग 48 करोड़ होने वाली है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: 25-26 जनवरी को होंगे प्रमुख कार्यक्रम
23 Jan, 2025 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर साल हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शायद नहीं पता हो कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। यह भी सवाल मन में आता होगा कि हम 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था, और उस घटना को गणतंत्र दिवस क रूप में मनाया जाता है। 1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारतीय संविधान प्रभावी नहीं हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु राज्य बन गया और एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हो गया।
गणतंत्र दिवस पर पहले मुख्य अतिथि कौन थे?
साल 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि बने थे। उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनका भव्य स्वागत किया था। इसके बाद ये सिलसिला आज तक जारी है। बता दें कि इस दिन इरविन स्टेडियम में परेड आयोजित की गई थी।
वहीं इस दिन नेवी, आर्मी, और एयरफ़ोर्स के जवानों ने धुनें बजाई थीं। इस दिन लाखों भारतीय लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस दिन झंडा फहराने के बाद तोपों की सलामी भी दी गई थी। तब से लेकर आजतक यह परंपरा ऐसे ही निभाई जाती है।
इस बार कौन होगा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि?
इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस 2025 के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत ने अपना मुख्य अतिथि बनाया है। प्रबोवो सुबियांतो राजकीय मेहमान होंगे। सन 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है।
जानकारी के अनुसार वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के लिए बेहद खास मौका है। सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच काफी पुराना रिश्ता है।
मोदी से मुलाकात करेंगे ट्रंप, वाशिंगटन में अगले महीने होगी बैठक
23 Jan, 2025 02:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और अमेरिका के राजनयिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फरवरी में बैठक आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बैठक वॉशिंगटन में हो सकती है। भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने और अपने नागरिकों के लिए पेशेवर वीजा आसान बनाने का इच्छुक है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं की मुलाकात में ये दो विषय एजेंडे में होंगे। व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी से नई दिल्ली के अधिकारियों में भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ट्रंप ने भारत को उन देशों में से एक बताया है, जो अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह भी टैरिफ लगाने के पक्ष में हैं। लेकिन, सूत्रों ने कहा कि भारत वॉशिंगटन को कुछ रियायतें देने को तैयार है।
फरवरी में हो सकती है दोनों की बैठक
सूत्रों ने बताया कि चीन का मुकाबला करने के प्रयासों में अमेरिका का रणनीतिक साझेदार भारत, अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाने तथा अपने नागरिकों के लिए कुशल श्रमिक वीजा प्राप्त करना आसान बनाने का इच्छुक है। यदि दोनों नेताओं की बैठक होगी तो ये दोनों विषय एजेंडे में शामिल होंगे।
हालांकि, उसे आधिकारिक तौर पर अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने की किसी योजना के बारे में सूचित नहीं किया गया है। भारत अपने यहां अधिक अमेरिकी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन देने को भी तैयार है।
सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों के बीच जल्द ही होने वाली मुलाकात से ट्रंप के नए कार्यकाल में संबंधों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था। तब, मोदी के राजनीतिक गृहनगर अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में 100,000 से ज़्यादा भारतीयों ने उनका स्वागत किया था, जहाँ उन्होंने भारत को "एक अविश्वसनीय व्यापार समझौते" का वादा किया था।
2019 में, ट्रम्प ने ह्यूस्टन में मोदी के साथ "हाउडी मोदी" रैली की, जिसमें 50,000 लोग शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से भारतीय अमेरिकी थे।
दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मोदी-ट्रम्प की नई मुलाकात की नींव रखना भी भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के एजेंडे में है, जो सोमवार को ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिले।
संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2023/24 में 118 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा, जिसमें भारत 32 बिलियन डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज करेगा।
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा के अन्य विषय प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाना होंगे। प्रवासन चर्चा का एक और क्षेत्र होगा, क्योंकि ट्रम्प ने अवैध आव्रजन पर नकेल कसने का वादा किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह कुशल श्रमिकों के कानूनी प्रवास के लिए खुले हैं।
भारत, अपने आईटी पेशेवरों के विशाल पूल के लिए जाना जाता है, जिनमें से कई दुनिया भर में काम करते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जारी किए गए कुशल श्रमिक एच-1बी वीजा का बड़ा हिस्सा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि रुबियो ने मंगलवार को जयशंकर के साथ "अनियमित प्रवासन" से संबंधित चिंताओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
