देश
Aaj Ka Mausam: अगले महीने बारिश और कोहरा मचाएगा कहर! कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग; पढ़ें आज का वेदर अपडेट
31 Jan, 2025 09:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Aaj Ka Mausam 31 January 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है. 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और ठिठुरन का दौर जारी रहेगा. तेज हवाएं दिन में भी धूप को बेअसर कर रही हैं. पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा, साथ ही घने कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से अगले छह दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बादल छाए रहेंगे और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे उड़ीसा, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में घना कोहरा रहेगा और नॉर्थ ईस्ट के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हल्की धुंध का असर एनसीआर में देखने को मिलेगा. इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा. हालांकि, हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है. आने वाले दिनों में एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ सकता है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कोहरे के कारण ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बारिश की संभावना है. 3 से 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते ठंड में और वृद्धि हो सकती है.
बिहार और राजस्थान में मौसम
बिहार में 1 फरवरी को घने कोहरे और ठंडी हवाओं का अलर्ट है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। राजस्थान में भी फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
झारखंड का मौसम
झारखंड में पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है. 1 फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, खासकर बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है. श्रीनगर और पहलगाम में बर्फबारी जारी है और 4 फरवरी तक यही मौसम बना रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण और भी बर्फबारी हो सकती है.
3 टमाटर के सहारे वो 30 घंटे... बुराड़ी हादसे के बाद परिवार की आपबीती सुनकर भर आएंगी आंखें
31 Jan, 2025 08:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों का परिवार मलबे में फंस गया था. इस दौरान उन्होंने 30 घंटे तक केवल तीन टमाटर खाकर अपनी जान बचाई. राहत और बचाव कार्य के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
तीन टमाटरों के सहारे ज़िंदा रहा परिवार
आपको बता दें कि घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचाया गया. मलबे में फंसे राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और उनके बेटे प्रिंस (6) व रितिक (3) को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. वहीं इस घटना को लेकर राजेश ने बताया, ''हम खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक इमारत ढह गई. हमने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मलबे में बुरी तरह फंस गए. हमें बचाने कोई नहीं आ रहा था, इसलिए हमने घर में बचे सिर्फ तीन टमाटर खाकर खुद को ज़िंदा रखा.''
कैसे बचा परिवार?
वहीं राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर पर छत का स्लैब गिरने की वजह से परिवार मलबे में पूरी तरह दबने से बच गया. हालांकि, वे 30 घंटे तक अंदर ही फंसे रहे. बचाव टीम ने आधुनिक उपकरणों और श्वान दस्ते की मदद से उन्हें खोजकर बाहर निकाला.
इमारत मालिक गिरफ्तार
इसके अलावा बताते चले कि इस हादसे में इमारत के मालिक योगेंद्र भाटी को गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
मंदिरों में कमीज उतारने की प्रथा पर कोई फैसला नहीं: देवस्वोम मंत्री
31 Jan, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केरल के देवस्वओम मंत्री वी. एन. वासवन ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर मंदिरों में पुरुष श्रद्धालुओं के कमीज पहनने पर रोक लगाने की प्रथा के संबंध में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देवस्वओम बोर्ड ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है.
मंत्री वासवन ने कहा कि मंदिरों के रीति-रिवाज और अनुष्ठान तंत्रियों और संबंधित मंदिर समितियों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "यह मामला देवस्वओम बोर्ड द्वारा तय नहीं किया गया है."
उनका यह बयान शिवगिरी मठ के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मंदिरों के प्रशासन से कमीज पहने पुरुष श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश न देने की परंपरा को खत्म करने का आग्रह किया था. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी स्वामी के इस रुख का समर्थन करते हुए कहा था कि बदलते समय के अनुसार ऐसी प्रथाओं से बचा जा सकता है.
हालांकि, कुछ तबकों ने मुख्यमंत्री के इस बयान की आलोचना की थी और इसे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था. उनका कहना था कि सरकार को मंदिरों के रीति-रिवाजों और प्रथाओं में दखल नहीं देना चाहिए.
इस विवाद के बाद देवस्वओम मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी और मंदिरों के रीति-रिवाज और परंपराएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी.
मंत्री वासवन ने यह भी कहा कि देवस्वओम बोर्ड सभी हितधारकों के साथ बातचीत करके इस मामले पर विचार करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी की भावनाओं का सम्मान करना है और मंदिरों की पवित्रता को बनाए रखना है.
इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि केरल के मंदिरों में पुरुषों के कमीज पहनने पर रोक लगाने की प्रथा फिलहाल जारी रहेगी. हालांकि, इस मामले पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, यह देखना होगा.
अगर BJP चुनाव जीतती है तो दिल्ली जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्त: गडकरी
31 Jan, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो पांच साल के भीतर राष्ट्रीय राजधानी यातायात जाम और वायु प्रदूषण से मुक्त हो जाएगी. गडकरी ने ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभों पर जोर देते हुए कहा, ‘‘अगर केंद्र में मोदी सरकार और दिल्ली में भाजपा सरकार होगी तो राजधानी की प्रगति बुलेट ट्रेन की तरह 10 गुना तेज हो जाएगी.’’
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नांगलोई जाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली को वायु प्रदूषण, यातायात भीड़भाड़ और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं से मुक्त कराने का वादा किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको वचन देता हूं. यदि आप दिल्ली सरकार में भाजपा का इंजन लगाएंगे तो हम पांच साल के भीतर दिल्ली को यातायात जाम और वायु प्रदूषण से मुक्त कर देंगे. मैं यह वादा करता हूं.’’
गडकरी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी के पानी और प्रदूषण संकट को दूर करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जिन लोगों पर आपने भरोसा किया उन्होंने न तो पीने के पानी की परवाह की और न ही यमुना के शुद्धिकरण की बात की.’’
Kumbh Mela Train Tickets: प्लेन का ही नहीं महाकुंभ मेले का ट्रेन टिकट भी जेब कर रहा खाली
31 Jan, 2025 08:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Kumbh Mela Train Tickets: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बार महाकुंभ मेले में जाने के लिए न केवल हवाई किराए बल्कि भारतीय रेलवे की जारी किए गए ट्रेन टिकट भी आम लोगों के लिए महंगे हो गए हैं. खासकर, महाकुंभ मेले में यात्रा करना अब एक बड़ा वित्तीय बोझ बन चुका है.
कुंभ मेले के लिए ट्रेन टिकट महंगी
इस कठिनाई के कारण कई यात्री महंगे वैकल्पिक ऑप्शन का सहारा ले रहे हैं. कुछ लोग प्रीमियम तत्काल सेवाओं के जरिए टिकट बुक कर रहे हैं, जबकि कुछ लंबी दूरी के टिकट लेकर दूसरे स्टेशनों पर उतरकर प्रयागराज पहुंचने का रास्ता अपना रहे हैं. प्रीमियम तत्काल, भारतीय रेलवे की वह सेवा है, जो यात्रियों को कम समय में टिकट बुक करने का मौका देती है, लेकिन यह ज्यादा महंगी होती है.
उदाहरण के तौर पर, एक यात्री ने दिल्ली से वाराणसी के लिए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का टिकट बुक किया और इसके लिए 3,659 रुपये का भुगतान किया. जबकि उसी ट्रेन में जनरल कैटेगरी का टिकट मात्र 1,055 रुपये का था और तत्काल टिकट की कीमत 1,455 रुपये थी. प्रीमियम तत्काल किराए में सामान्य किराए से 246.7% का भारी इज़ाफा हुआ है.
टिकट की कीमतों में वृद्धि
रेलवे की वेबसाइट के अनुसार, तत्काल शुल्क बेस किराए का 10% से 30% या 400 रुपये, जो भी अधिक हो सकता है. और जब मांग अधिक होती है, तो इन किराए में और भी वृद्धि हो जाती है. दिल्ली से पटना जाने वाले एक जोड़े ने आरजेपीबी तेजस राज के 3AC टिकट के लिए 4,608 रुपये का भुगतान किया, जबकि प्रयागराज के लिए सामान्य श्रेणी का टिकट 3,903 रुपये का था, और तत्काल किराया 4,123 रुपये था.
महंगी यात्रा का वित्तीय बोझ
जैसे-जैसे महाकुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं का आना बढ़ता जा रहा है, यात्रा की लागत में बढ़ोतरी – चाहे हवाई मार्ग हो, रेल मार्ग हो या सड़क मार्ग – वित्तीय तनाव का कारण बन रही है. महंगे प्रीमियम टिकटों और वैकल्पिक मार्गों के बावजूद, तीर्थयात्रियों के लिए कुंभ मेले का अनुभव अब भी प्राथमिकता बना हुआ है. चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े, श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक यात्रा को पूरा करने के लिए तैयार हैं.
झारखण्ड : JPSC और JAC अध्यक्ष की कब होगी नियुक्ति...JMM के प्रवक्ता ने बता दिया फाइनल डेट !
30 Jan, 2025 09:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
JPSC और JAC अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 4 दिनों में इन दोनों ही महत्वपूर्ण संस्थानों में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी.
मनोज पांडेय ने कहा कि दोनों ही महत्वपूर्ण संस्थान हैं. हम इनके अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हड़बड़ी में गड़बड़ी नहीं करना चाहते. हम ठोक-बजाकर एक सही अधिकारी का चयन करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद जरूर 5 माह से खाली है लेकिन, आपको यह भी देखना होगा कि बीच में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू थी.
सरकार गठन को 2 माह बीते हैं.
हम अध्यक्ष पद के लिए किसी योग्य अधिकारी के नाम पर मंथन कर रहे हैं. जेपीएससी और जैक के अध्यक्ष के पद पर अगले 4 दिनों में योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी.
जेपीएससी और जैक अध्यक्ष का पद खाली
इस बीच जेपीएससी और जैक अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी से मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा और 11वीं सिविल सेवा परीक्षा के बाधित होने के सवाल पर मनोज पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं लेकिन उनको पहले यह बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चुनाव क्यों नहीं किया?
केवल 21 विधायकों में से ही विधायक दल का नेता चुनना है लेकिन, भाजपा के लोग यह भी नहीं कर पा रहे हैं.
प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है. ये युवाओं की सरकार है. उनकी चिंता करती है. जल्द ही जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी.
22 अगस्त 2024 से ही खाली है अध्यक्ष का पद
जेपीएससी अध्यक्ष का पद 22 अगस्त 2024 से ही खाली है.
22 अगस्त को तात्कालीन अध्यक्ष डॉ. नीलिमा केरकेट्टा सेवानिवृत्त हो गयी थीं. जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से 11वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम लंबित है.
इसके अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर सहित कुल 1700 पदों पर नियुक्तियां लंबित है.अभ्यर्थी लगातार जेपीएससी अध्यक्ष के नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
फटी जींस और शॉर्ट कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री… सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड
30 Jan, 2025 08:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अब एक नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब सभी भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए शालीन और सभ्य कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और श्रद्धालु भारतीय संस्कृति का पालन कर सकें
क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं?
नए ड्रेस कोड के तहत भक्तों को अब कुछ विशेष कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बोर्ड लगाकर भक्तों को नए नियमों के बारे में सूचित किया गया है। इस बोर्ड पर लिखा गया है कि भक्तों को असभ्य और अशोभनीय कपड़े जैसे कटी फटी जींस, स्कर्ट या उत्तेजक वस्त्र पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए, श्रद्धालुओं को शालीन कपड़े पहनने होंगे। महिलाओं के लिए भी नया ड्रेस कोड है। उन्हें सूट, साड़ी या पूरे कपड़े पहनकर मंदिर में आना होगा।
ड्रेस कोड का पालन न करने पर क्या होगा?
अगर कोई श्रद्धालु नए ड्रेस कोड का पालन नहीं करता है, तो उसे मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, ऐसे भक्तों के लिए मंदिर प्रबंधन ने कपड़े उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, ताकि कोई भी भक्त दर्शन से वंचित न रहे।
कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने कहा कि यह नया ड्रेस कोड भक्तों के अनुरोध पर लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ भक्त असोभनीय कपड़े पहनकर आते थे, जिन्हें देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पवन त्रिपाठी ने यह भी कहा कि इस फैसले को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, यह पूरी तरह से भारतीय परंपरा और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया कदम है।
महाकुंभ में एक के बाद एक हादसे, पंडालों में लगी आग, बुझाने के प्रयास में लगी टीम
30 Jan, 2025 06:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज: महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बनी टेंट सिटी में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसी तरह नैनी के अरैल स्थित मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में बनी डोम सिटी में गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
भा.ज.पा. सरकार संसद के बजट सत्र में पेश करेगी नया 'अवैध अप्रवास' कानून
30 Jan, 2025 04:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा सरकार: संसद के इस बजट सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपने प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक-अवैध अप्रवास पर केंद्रित एक नया कानून पेश करने की तैयारी कर रही है. गुरुवार की सुबह सरकार ने प्राथमिकता वाले विधेयकों की एक सूची जारी की, जिसमें अप्रवास और विदेशी विधेयक 2025 नामक एक नया कानून शामिल है. यह विधेयक उन 16 प्रमुख विधेयकों में से एक है, जिन्हें सरकार पारित करना चाहती है, जिसमें वक्फ संशोधन विधेयक 2024 भी शामिल है, जो भारत में वक्फ संपत्तियों के विनियमन से संबंधित है. हालांकि अप्रवास और विदेशी विधेयक का विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह भारत में अप्रवासियों के प्रवेश को नियंत्रित करने पर केंद्रित है. यह इस विषय पर मुख्य कानून बन सकता है, जो विदेशी अधिनियम 1946, भारत में पासपोर्ट प्रवेश अधिनियम 1920 और विदेशियों के पंजीकरण अधिनियम 1939 जैसे पुराने कानूनों की जगह ले सकता है.
बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ भाजपा का रहा है मुद्दा
बांग्लादेश से अवैध अप्रवासी भाजपा के लिए एक प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है, खासकर पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों में, जहां गैर-भाजपा सरकारें सत्ता में हैं. पिछले साल झारखंड से अवैध अप्रवासियों को हटाने के अपने वादे के बावजूद, भाजपा झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले भारत ब्लॉक से राज्य चुनाव हार गई थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा मतदाता सूचियों से कथित अवैध रोहिंग्या को हटाने के लिए भी दबाव बना रही है, AAP ने पहले चुनाव आयोग के समक्ष इन बदलावों पर सवाल उठाए थे, जिसने बाद में कहा कि कोई अनुचित बदलाव नहीं किया गया था.
बजट सत्र में 16 विधेयक किए गए सूचीबद्ध
कुल मिलाकर, सरकार ने बजट सत्र में चर्चा के लिए 16 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं. केंद्रीय बजट 2025 पेश किया जाएगा. सरकार वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा करेगी. सरकार ने शुक्रवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में चर्चा के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक और तीन नए मसौदा कानूनों को शामिल किया है.
एक संसदीय समिति ने गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक की समीक्षा की और अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी. इससे सरकार के लिए पिछले साल मूल रूप से पेश किए गए विधेयक में बदलाव करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक भी पेश किया गया.
पार्लियामेंट में लंबित विधेयक
इसके अलावा, सरकार बजट संबंधी वित्तीय प्रस्तावों के साथ वित्त विधेयक, 2025 भी पेश करेगी. पिछले सत्रों के दस अन्य विधेयक अभी भी संसद में लंबित हैं. सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रपति के दोनों सदनों में अभिभाषण के साथ होगी. केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा भाग 10 मार्च को फिर से शुरू होगा, जो 4 अप्रैल को समाप्त होगा.
इजरायल-हमास युद्ध के बाद, एयर इंडिया ने 2 मार्च से तेल अवीव के लिए उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान
30 Jan, 2025 04:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इजरायल-हमास युद्ध के बीच पिछले साल अगस्त में सेवाओं को निलंबित करने के बाद एअर इंडिया दो मार्च से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि नई दिल्ली से इजरायल के तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी।
एयरलाइन अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को इस मार्ग पर तैनात करेगी, जिसमें बिजनेस क्लास में 18 फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें होंगी। नॉन स्टाप उड़ानें सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को संचालित की जाएंगी।
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ने तनाव के बाद रोक दी थीं उड़ानें
दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय आवश्यक मंजूरी के बाद लिया गया है। अगस्त 2024 में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए एयरलाइन ने सीधी उड़ानें निलंबित कर दी थीं।
मंगलवार को इजराइल के पर्यटन मंत्री हैम काट्ज ने कहा कि वह एअर इंडिया और इजरायली एयरलाइन ईआइ एआइ द्वारा मुंबई से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान पर जोर दे रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, महाकुंभ में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग
30 Jan, 2025 12:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मंगलवार रात भगदड़ मच गई थी। बुधवार रात घटी इस घटना में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
महाकुंभ जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ को रोकने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश, नीति और नियम बनाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
पीआईएल में क्या की गई मांग?
एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका में यह निर्देश देने की मांग की गई है कि यह सुनिश्चित की जाए कि वीआईपी आवाजाही से आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वहीं, महाकुंभ में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अधिकतम स्थान प्रदान किया जाए।
जनहित याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार को 29 जनवरी को हुई महाकुंभ 2025 भगदड़ की घटना पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देने की भी मांग की गई। वहीं, इस भगदड़ के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनपर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
कैस मची थी भगदड़?
मौनी अमावस्या के मौके पर संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ बढ़ गई थी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर चढ़ गए। घटना और लगातार भीड़ बढ़ने के बाद, प्रशासन ने अखाड़ों से अपने अनुष्ठान स्नान को अस्थायी रूप से स्थगित करने का अनुरोध किया।
रेलवे बोर्ड ने ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली की अधिसूचना जारी की, लागू करने के नियम बनाए
30 Jan, 2025 12:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ट्रेनों की स्वचालित सुरक्षा प्रणाली कवच को दक्षिण मध्य जोन के 1465 किलोमीटर मार्ग पर लगाए जाने के दो वर्ष बाद रेलवे बोर्ड ने हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी कर इसे लागू करने के नियम बनाए हैं। जुलाई 2020 में कवच को राष्ट्रीय स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के रूप में अपनाया गया था और फिर इसे 2023 में दक्षिण मध्य रेलवे में लगाया गया। इसे हर जगह लगाने का काम जारी है।
कवच एक रेडियो कम्यूनिकेशन आधारित नियंत्रण प्रणाली है
सुरक्षा विशेषज्ञ कहते हैं कि इसे लगाए जाने के बाद इसके काम करने और बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में समझ बनीं, जिससे इसे लागू करने के नियम बनाने में आसानी हुई। बीते दो जनवरी को सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसे संशोधित रेलवे एक्ट 1989 में शामिल कर दिया था।
अधिसूचना के अनुसार कवच एक रेडियो कम्यूनिकेशन आधारित नियंत्रण प्रणाली है, जो कवच से जुड़े स्थानों पर, कवच से लैस ट्रेनों में लोको पायलट को अतिरिक्त सहायता मुहैया कराती।
कवच के लिए 5133 किलोमीटर आप्टिकल फाइबर बिछाई जा रही
नवंबर 2024 तक कवच के लिए 5133 किलोमीटर आप्टिकल फाइबर केवल बिछाने, 540 टेलीकाम टावर लगाने, 707 ट्रेनों के साथ 523 रेलवे स्टेशनों को कवच से लैस बनाने और पटरियों के किनारे 3,434 किलोमीटर में उपकरणों को लगाने का काम पूरा हो चुका है।
सुरक्षा कर्मियों के लिए पर्याप्त आराम सुनिश्चित करें
केंद्रीय रेलवे ने अपने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे मंत्रालय के 2016 के दिशानिर्देशों के अनुसार सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के लिए सही रोस्टर बनाएं, ताकि उन्हें पर्याप्त साप्ताहिक आराम मिल सके।
यह काम बिना अतिरिक्त कर्मचारी की जरूरत के मौजूदा कर्मचारियों में ही पूरा किया जाए। इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाए। रेलवे के दिशानिर्देशों में 40 घंटे का न्यूनतम साप्ताहिक आराम सुनिश्चित किए जाने की सिफारिश की गई थी।
रेलवे का कवच प्रोटेक्शन सिस्टम क्या है?
कवच एक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसे भारतीय रेलवे ने RDSO (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन) के जरिए विकसित किया है। इस सिस्टम पर रेलवे ने साल 2012 में काम करना शुरू किया था। उस वक्त इस प्रोजेक्ट का नाम Train Collision Avoidance System (TCAS) था।
इस सिस्टम को विकसित करने के पीछे भारतीय रेलवे का उद्देश्य जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य हासिल करना है। इसका पहला ट्रायल साल 2016 में किया गया था। पिछले साल इसका लाइव डेमो भी दिखाया गया था।
कवच रोक सकता है ट्रेनों की टक्कर?
दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवने बीते दिनों राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि भारतीय रेलवे ने दुर्घटना रोकने के लिए एक प्रणाली ‘कवच’ को चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया है जिसकी मदद से ट्रेनों की टक्कर को रोका जा सकता है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और बारिश की संभावना
30 Jan, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर भारत में इन दिनों धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने 30 जनवरी को दिल्ली यूपी के कई जिलों में कोहरे की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो सकती है बारिश
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और केरल और माहे में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम और मेघालय और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
पूर्वोत्तर भारत पर एक चक्रवाती परिसंचरण बने रहने की उम्मीद है, जिससे शनिवार तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश तेज़ होने का अनुमान है, गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान भारत के उत्तरी हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जो उत्तर भारत से मध्य और पूर्वी भारत से होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक फैल जाएगा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली
जनवरी की शुरुआत में मौसम बदला था। पहले सप्ताह में ही अच्छी वर्षा व हिमपात देखने को मिला। उसके बाद तीन पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन वर्षा व हिमपात के मामले में खास गतिविधि दिखी नहीं। इसका नतीजा हुआ शीतकालीन वर्षा में कमी आ गई। जनवरी बीतने को है और प्रदेश में सामान्य से 86 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
मौसम विभाग जनवरी व फरवरी को शीतकालीन अवधि में रखता है। सात व आठ जनवरी को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली।
मौसम में बदलाव से ठंड का अभी एहसास हुआ
मौसम में बदलाव से ठंड का अभी एहसास हुआ। उसके बाद नियमित अंतराल पर तीन पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन उच्च हिमालय को छोड़कर निचले क्षेत्रों में वर्षा की खास गतिविधि नहीं दिखी। जिसकी वजह से वर्षा में कमी देखी गई है। एक से 29 जनवरी तक प्रदेश में 39.7 मिमी के सापेक्ष 5.4 मिमी वर्षा हुई है। हरिद्वार में सबसे कम अंतर है। नैनीताल में भी दूसरे जिलों की अपेक्षा थोड़ी बेहतर स्थिति है।
चंपावत, पिथौरागढ़ समेत 11 जिलों में सामान्य से 70 प्रतिशत से कम वर्षा हुई है। फरवरी में कितनी वर्षा होगी कहा नहीं जा सकता। ऐसे में शीतकालीन वर्षा में कमी सब्जियों व रबी की फसलों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।
गेहूं, मसूर, सरसों आदि के लिए वर्षा की जरूरत
खासकर पर्वतीय असिंचित क्षेत्र में गेहूं, मसूर, सरसों आदि के लिए वर्षा की जरूरत होती है। चंपावत के मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार बताते हैं कि यह समय रबी की फसलों के बढ़वार का रहता है। जनवरी-फरवरी में अच्छी वर्षा मिलने से फसलों की ग्रोथ अच्छी रहती है। आगे भी वर्षा नहीं हुई तो आने वाले समय में फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
फरवरी के पहले सप्ताह से बदलेगा मौसम
दिल्ली में अभी अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। सुबह-शाम ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट का एहसास होगा। हालांकि मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को दिल्ली में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आ जाएगी।
उत्तराखंड के कई हिस्सों में धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में कमी आई है। अगले दो दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है। एक फरवरी को आंशिक बादल छाएंगे। हिमाचल में भी मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होगा।
उत्तराखंड में कई जगहों पर हिमपात और वर्षा होने की संभावना
इसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। पंजाब में बीते तीन दिनों से सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिन राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
मुकेश अंबानी ने कहा – ChatGPT का इस्तेमाल करो, लेकिन अपनी सोच को मत छोड़ो
30 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जुड़े नए-नए अपडेट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने छात्रों को बड़ी सलाह दी है।
चैटजीपीटी का जरूरत से इस्तेमाल करो
उन्होंने कहा, ''अगर बात करें एआइ की तो मेरे पास हमारे युवा छात्रों के लिए एक सुझाव है। आपको एक टूल की तरह एआइ का इस्तेमाल करने में अच्छा होना चाहिए, लेकिन आपको खुद की गंभीर सोच नहीं खत्म करनी चाहिए। चैटजीपीटी का जरूरत से इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से। हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।''
इंसान की अपनी असल सोच का पर्याय नहीं
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह बात पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'एआइ आधारित चैटजीपीटी जैसे टूल, इंसान की अपनी असल सोच का पर्याय नहीं हैं। हमारा देश हमारे लोगों की खुद की बुद्ध से तरक्की करेगा, एआइ से नहीं। तेजी से बेहतर होती तकनीक के इस वक्त में लगातार सीखते रहने की इच्छा एक विकल्प नहीं है, यह बने रहने और सफल होने के लिए जरूरी है। इसलिए उत्सुकता को अपनाइए और कभी भी सीखना मत बंद कीजिए।'
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा भारत
यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा और दुनिया की कोई ताकत भारत की इस तरक्की का रास्ता नहीं रोक सकती। लेकिन अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के पास भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस सदी के अंत तक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा समृद्ध राष्ट्र बनेगा, लेकिन इस तरक्की से हमारे ग्रह को खतरा नहीं होना चाहिए और जलवायु संकट और ज्यादा गंभीर नहीं होना चाहिए। इसलिए जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया तेज करनी होगी।
मेशा गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर फोकस रखें
इस दौरान मौजूद कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक ने छात्रों से कहा, ''आप जीवन में जो भी करें, हमेशा गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर फोकस रखें। अगर हम यह दोनों हासिल कर लेते हैं, तब पैसों समेत हर चीज का नतीजा आएगा। पैसों के पीछे मत भागिए, उत्कृष्टता के पीछे भागिए। तब आप जिस गहन संतुष्टि का अनुभव करके खुश होंगे, पैसे उसका नतीजा होंगे।''
कछार में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों के सामने हाथ पैर बांधकर महिला के साथ दुष्कर्म
30 Jan, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिलचर। असम के कछार जिलें में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। पुलिस ने बताया कि कछार में एक 28 वर्षीय ड्राइवर ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने पहले दुष्कर्म किया और भागने से पहले उसके शरीर पर एसिड जैसा रासायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे महिला झुलस गई।
पुलिस ने कहा कि यह घटना 22 जनवरी को हुई थी। उन्होंने बताया कि यह भयावह घटना असम के कछार जिले के धोलाई पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। महिला सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएमसीएच) में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। महिला के उसके सबसे बड़े बच्चे छह वर्षीय लड़के ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
महिला के पति घटना के समय घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि मेरे दो बच्चों ने पूरी यातना देखी और वे भी सदमे में हैं। उन्होंने बुधवार को मामले का विवरण साझा करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के लिए न्याय चाहते हैं और उस व्यक्ति की गिरफ्तारी चाहते हैं जिसने उनका जीवन नष्ट कर दिया।
महिला पति ने कहा कि 21 जनवरी की शाम को संदिग्ध ने महिला से छेड़खानी करने की कोशिश की थी, उसकी पत्नी ने संदिग्ध को नजरअंदाज कर दिया था। आगे महिला के पति ने कहा कि जब वह घर से बाहर था तो वह जबरदस्ती उनके घर में घुस आया और उससे पत्नी को अपना फोन नंबर देने के लिए कहा। उसने साफ मना कर दिया और उसे चले जाने को कहा। इसके बाद संदिग्ध चला गया, लेकिन उसने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।
22 जनवरी को, जब पति घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को फर्श पर देखा, उसका मुंह, हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर एसिड जैसा पदार्थ था। महिला के पति ने कहा कि हम पत्नी को पास के सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने हमें उसे एसएमसीएच ले जाने के लिए कहा। हमने पुलिस को फोन किया लेकिन उन्होंने हमें अगले दिन पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा।
दुष्कर्म पीड़िता के पति ने कहा कि आरोपी ने पहले भी इलाके में कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। वह विवाहित महिलाओं को निशाना बनाता है, उनसे नंबर साझा करने के लिए कहता है और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें भी लिखता है। कई मौकों पर, स्थानीय लोगों ने बैठकें आयोजित करके सुलझाया, लेकिन उसने अपनी गतिविधियों को नहीं रोका।
आरोपी की तलाश की जा रही है- असम पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जो घटना वाले दिन से ही फरार है। 23 जनवरी को पति ने ढोलाई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई। ढोलाई पुलिस थाना प्रभारी जोनपान बे ने कहा कि वे आरोपी का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं। वह फरार है लेकिन हमारा तलाशी अभियान जारी है। पीड़िता का इलाज चल रहा है और हम डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसका बयान दर्ज करेंगे।
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
