देश
कोरोना की वापसी? भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2710 तक पहुंची
31 May, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में एक बार फिर से कोरोना पैर पसार रहा है और कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. चीन, सिंगापुर औ हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों में बढ़ते केस के बीच भारत में भी लोगों में कोविड-19 को लेकर डर का माहौल है. इन दिनों कोरोना के एक या दो नहीं, बल्कि चार वैरिएंट एक्टिव हैं. देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2710 हैं. पिछले 24 घंटों में 511 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही 255 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
भारत में एक्टिव केस
बात करें कोरोना से मौत की तो सात लोगों की मौत भी हुई है. जनवरी से लेकर अभी तक कोरोना को हराकर 1710 लोग ठीक भी हुए हैं. वहीं अब तक कुल 22 लोगों की मौत भी हो चुकी है. देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है.
भारत में केरल से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. केरल में कुल एक्टिव केस 1147 है. महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां कुल एक्टिव केस 424 है. देश की राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव केसों की संख्या 294 है.
कोरोना से डरने की नहीं है जरूरत
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है. राज्यों को निवारक उपाय करने, बड़े समारोह को रोकने और फेस मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है. बता दें, भारत में अभी सबसे ज्यादा फैलने वाला वैरिएंट JN.1 है. कोरोना वायरस के लौटने से लोगों में एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस से डरने की जरूरत नहीं है.
जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभा आज, भोपाल में पीएम मोदी का नारी शक्ति सम्मेलन
31 May, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में आज दो बड़े राजनीतिक आयोजन होंगे, एक ओर राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, तो दूसरी ओर जबलपुर में कांग्रेस की ओर से पहली 'जय हिंद सभा' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी केंद्र सरकार की सैन्य नीतियों और पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर सवाल उठाएगी।
जबलपुर में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता
गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कांग्रेस के तीन पूर्व मुख्यमंत्री- दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और भूपेश बघेल शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की भी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे छावनी स्थित शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा।
असफलताओं को उजागर करने की रणनीति
जय हिंद सभा में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस नेता इस मंच से केंद्र की रक्षा नीतियों, विदेश नीति और पाकिस्तान को लेकर कथित असफलताओं को उजागर करने की रणनीति अपनाएंगे। वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, लखन घनघोरिया और संजय शर्मा ने बताया कि यह सभा जन-जागरण और देशभक्ति के संदेश को लेकर आयोजित की जा रही है।
प्रियंका और राहुल गांधी का दौरा निरस्त
इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनका दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।
भाजपा नेताओं के बयानों पर करेंगे विरोध
सभा के दौरान कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के हालिया बयानों को सेना के प्रति असंवेदनशील बताते हुए उनका विरोध भी दर्ज करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों पर जन-जागरूकता का प्रयास है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पीएम मोदी आज एमपी को सौंपेंगे करोड़ों की परियोजनाएं, जनता को मिलेंगी नई सुविधाएं
31 May, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रदेश में रहेंगे। वे लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। नारी शक्ति को समर्पित सम्मेलन में पीएम लोकमाता को समर्पित स्मारक डाक टिकट और 300 रुपए का सिक्का जारी करेंगेे। पीएम मोदी जंबूरी मैदान से दतिया- सतना में एयरपोर्ट और इंदौर की मेट्रो ट्रेन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
तीन केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश में
पीएम 483 करोड़ रुपए से बनने वाले 1271 अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। उज्जैन में शिप्रा किनारे 860 करोड़ के 21 किमी घाट और बैराज का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान तीन केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश में रहेंगे। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री केआर नायडू दतिया, नागरिक विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल सतना और शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू इंदौर में रहेंगे। सतना और दतिया एयरपोर्ट से पहली उड़ान की कमान महिला पायलट के हाथ में रहेगी। उज्जैन में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मौजूद रहेंगे।
मोदी के साथ मंच पर ये
पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, निर्मला भूरिया, संपत्तिया उइके, राज्य मंत्री कृणा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।
पहले रोड शो, फिर महिलाओं से संवाद
प्रधानमंत्री सुबह 11:25 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। यहां से मंच तक खुली जीप में पंडाल में यू आकार में 300 मीटर रोड शो करेंगे। इस दौरान महिला शक्ति अभिनंदन करेंगी। इसके बाद विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जहां महिलाओं से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे, जहां चार महिलाएं स्वागत करेंगी। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन भी रहेंगे।
मोदी को सिंदूर का पौधा देंगे सीएम
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीएम का स्वागत करते समय मंच पर उन्हें सिंदूर का पौधा भेंट करेंगे। यह पौधा विशेष रूप से मंडला से मंगवाया है।
पीएम का एमपी में तीसरा सिक्का
मोदी प्रदेश में तीसरा सिक्का जारी करेंगे। पहली बार 300 का जारी होगा। कोलकाता टकसाल में बने इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा, जिसमें 50 फीसदी चांदी होगी। इससे पहले मोदी 2023 में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर 500 रुपए और 2020 में विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर 100 का स्मारक सिक्का जारी कर चुके हैं।
कश्यप को आहिल्या अवार्ड
बस्तर की लोककला को दुनिया में पहुंचाने वालीं छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप को पीएम राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई पुरस्कार देंगे। वे महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर हैं।
सिंदूरी थीम, सेना का होगा सम्मान
● देश का पहला ऐसा महासम्मेलन है, जो लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित होगा।
● ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी स्थान दिया है। पीएम मोदी का सेनाओं को सम्मान देते हुए फोटो लगाए हैं।
● पीएम जिस वाहन से रोड शो करेंगे, उसे भी सिंदूरी रंग दिया।
● महासम्मेलन में हिस्सा लेने वाली हजारों महिलाएं भी सिंदूरी रंग की साड़ियां पहनेंगी।
मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
● सुबह 11:00 बजे: विमान से राजाभोज एयरपोर्ट आएंगे।
● सुबह 11:25 बजे: हेलीकाप्टर से जंबूरी मैदान के हेलीपैड तक पहुंचेंगे।
● सुबह 11:30 बजे: महासम्मेलन में पीएम।
● दोपहर 12:35 बजे : महासम्मेलन को संबोधित कर जंबूरी हेलीपैड जाएंगे।
● दोपहर 1:05 बजे: पीएम मोदी मध्यप्रदेश से रवाना हो जाएंगे।● पहले सीएम फिर मोदी का संबोधन
● सीएम फिर राज्यपाल संबोधित करेंगे। अंत में पीएम का संबोधन।
दिल्ली: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल की जांच तेज
30 May, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Udyog Bhavan in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर को उस समय खलबली मच गई। जब दिल्ली स्थित उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी का अधिकारियों को एक ईमेल मिला। दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्योग भवन परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। आनन-फानन में मौके पर तमाम फोर्स और सुरक्षा एजेंसियां जमा होने लगीं।
ईमेल की सत्यता की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली स्थित उद्योग भवन के सूत्रों ने बताया कि उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल में लिखा गया है कि उद्योग भवन को IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से उड़ाया जाएगा। इस सूचना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अलर्ट कर दिया गया है। परिसर में तलाशी अभियान जारी है और सभी आगंतुकों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही जांच एजेंसियां धमकी भरे मेल की सत्यता और इसके स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की नौ मंजिला इमारत में भी शुक्रवार को बम रखे जाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और पुलिस के जवान परिसर की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बम की धमकी के बारे में अलर्ट हरियाणा सीआईडी ने जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय के नजदीक ही स्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास के पास भी सुरक्षाकर्मी तलाशी ले रहे हैं।
चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक उदयपाल सिंह ने बताया “हरियाणा सिविल सचिवालय को खाली करा लिया गया है। सीआईएसएफ और चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने घोषणा कर अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने को कहा।” हरियाणा सिविल सचिवालय में सीआईएसएफ के जवान चौबीस घंटे तैनात रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, त्वरित प्रतिक्रिया दल और श्वान दस्ता उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित सचिवालय परिसर में पहुंच गए।
संवेदनशील है उद्योग भवन परिसर
दिल्ली के इस उद्योग भवन में भारी उद्योग मंत्रालय, MSME मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और वाणिज्य विभाग सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों के कार्यालय स्थित हैं। दिनभर यहां सैकड़ों कर्मचारियों और आगंतुकों की आवाजाही होती है, जिससे यह परिसर अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में आता है।
दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट जारी किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 22 मई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था और कार्यवाही को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। उस घटना में भी जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं।
कानपुर में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात
30 May, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या से भी मुलाकात की. ऐशान्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस घटना से बेहद दुखी थे. दुख का भाव उनके चेहरे पर झलक रहा था. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई लंबी चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने ऐशान्या से पहलगाम हमले से जुड़ी घटनाओं के बारे में पूछा.
ऐशान्या ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश और सरकार उनके साथ खड़ी है. पीएम मोदी ने शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात के दौरान इस दुखद घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं भी जताई. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिस वक्त आतंकियों ने यह हमला किया उस वक्त ऐशान्या शुभम के साथ मौजूद थीं.
जामिया नगर में यूपी सरकार के बुलडोजर पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, 115 निवासियों को मिली राहत
30 May, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ओखला स्थित जामिया नगर में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के ध्वस्तीकरण के नोटिस पर रोक लगा दी है. जामिया नगर के निवासियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सिंचाई विभाग के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को अगली सुनवाई तक कार्रवाई ना करने के निर्देश दिए हैं. जामिया नगर के 115 निवासियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सिंचाई विभाग को मुरादी रोड, खिजर बाबा कॉलोनी, जामिया नगर, ओखला में खसरा संख्या 277 में स्थित उनकी संबंधित संपत्तियों को ध्वस्त करने से रोकने का निर्देश देने की मांग की थी. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने इलाके में कई दुकानों और मकानों पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस लगया गया था और 5 जून तक खाली करने को कहा था.
15 दिनों में अतिक्रमण हटाने के थे निर्देश
दिल्ली के ओखला स्थित जामिया नगर इलाके में कई घरों को विध्वंस के नोटिस जारी किए हैं. अधिकारियों द्वारा चिपकाए गए नोटिस में कहा गया है कि ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई है. इस भूमि पर बने मकान और दुकानें अवैध हैं और इन्हें 15 दिनों के भीतर हटा दिया जाना चाहिए. अधिकारियों की ओर से 22 मई को संबंधित संपत्तियों पर इस तरह के नोटिसों को चिपकाया गया. इसमे कहा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि ओखला, खिजरबाबा कालोनी अतिक्रमण कर बनाई गई है. हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट से इन लोगों को फिलहाल राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग को अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी.
सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई
दिल्ली के जामिया नगर में अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल की गई है. पहले तो कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए. हालांकि, बाद में शीर्ष अदालत ने य़ाचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई है. सीजेआई बीआर गवाई और जस्टिस आगस्टिन जार्ज मसीह की पीठ ने गुरुवार को ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगी.
कानपुर में पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी, कहा 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ'
30 May, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कानपुर पहुंचने पर पीएम मोदी ने पहगलाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी से भी मुलाकात की.
पाकिस्तान को युद्ध रोकने की मांग पर होना पड़ा मजबूर
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए. हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की धरती से सेना के इस शौर्य को बार-बार सलाम करता हूं.
आतंक के खिलाफ लड़ाई में ये 3 सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं.
पहला सूत्र ये है कि भारत हर हमले का करारा जवाब देगा. उसका सही समय और जवाब देने का तरीका सेना खुद तय करेगी.
दूसत्रा सूत्र ये है कि भारत एटम बम की गीदड़भभकी को सहन नहीं करेगा.
तीसरा सूत्र ये है कि आतंक के आका और आतंक के समर्थन वाली सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा.
ऑपरेशन सिंदूर के रूप में देखा दर्द और गुस्सा
पीएम मोदी ने कहा, 'यह विकास कार्यक्रम 24 अप्रैल को होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी ने भी अपनी जान गंवाई. बेटी ऐशान्या का दर्द और गुस्सा हम सबने महसूस किया है. हमारी बेटियों का दर्द और गुस्सा दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में देखा.'
क्यों चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत?
पीएम मोदी ने कहा, 'हमें यह ताकत 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन से मिली है. एक समय था जब भारत अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था. हमने इसे बदलने की दिशा में काम किया. हमारे देश के लिए अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है, न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए भी. इसलिए हम 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान चला रहे हैं.'
ओडिशा में चीफ इंजीनियर की घर से करोड़ों की नकदी बरामद, RAID में खिड़की से फेंकी नोटों की गड्डी
30 May, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओडिशा: ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है. इसी क्रम में विजिलेंस विभाग ने आरडब्ल्यू विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान अब तक ₹2.1 करोड़ की नकदी बरामद की गई है. वहीं अभी भी तलाशी की जा रही है. विजिलेंस टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर, अंगुल और पिपिली समेत 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के तहत की गई. छापेमारी में 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे.
खिड़की से फेंकी गई 500 रुपये की गड्डियां
बता दें कि छापेमारी के दौरान एक तरफ भुवनेश्वर के पीडीएन एक्सोटिका अपार्टमेंट में मौजूद फ्लैट से ₹1 करोड़ कैश मिला. वहीं दूसरी तरफ अंगुल में स्थित उनके दो मंजिला मकान से अब तक ₹1.1 करोड़ नकद जब्त किया गया है. यहां इतना कैश बरामद हुआ है कि इससे गिनने के लिए मशीनें मंगाई गई हैं और नोटों की गिनती अब तक जारी है. इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट में मौजूद बैकुंठ नाथ सारंगी ने सतर्कता टीम को आता देख ₹500 के नोटों के बंडल खिड़की से बाहर फेंक दिए. उनका उद्देश्य अवैध नकदी को छुपाना था, लेकिन विजिलेंस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में नोटों को तुरंत जब्त कर लिया.
इन ठिकानों पर छापेमारी-
करदगड़िया, अंगुल में दो मंजिला मकान.
पीडीएन एक्सोटिका, डुमडुमा, भुवनेश्वर में फ्लैट.
पिपिली, पुरी में सिउला गांव का फ्लैट.
अंगुल के शिक्षकपाड़ा में रिश्तेदार का घर.
लोकेईपासी गांव, अंगुल में पैतृक घर.
मटियासाही, अंगुल में दो मंजिला पैतृक मकान.
भुवनेश्वर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय का चेम्बर.
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
विजिलेंस विभाग के अनुसार यह जांच सारंगी द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है. अधिकारी अब उनके बैंक खातों, निवेश, संपत्तियों और अन्य आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आगे चलकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह कार्रवाई ओडिशा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बड़ी मिसाल है. अब सबकी नजर विजिलेंस विभाग की आखिरी रिपोर्ट पर टिकी है.
ऑपरेशन सिंदूर के जश्न में INS विक्रांत पहुंचे राजनाथ सिंह, वीर जवानों का किया सम्मान
30 May, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पहलगाम अटैक का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया. भारत ने पाकिस्तान में ड्रोन और मिसाइलों की बरसात कर दी. पाकिस्तान में हर तरफ धुआं-धुआं हो गया. आतंकियों में हाहाकार मच गया. देखते ही देखते दहशतगर्दों की लाशें बिछ गईं. आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गए. जंग चाहने वाले पाकिस्तान को भारत ने स्वाद चखा दिया. अब राजनाथ सिंह ने समंदर से पाकिस्तान को ललकारा है. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उस ताकत से परिचय कराया है, जिससे ऑपरेशन सिंदूर में वह तबाह होने से बचा.
जी हां, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक वक्त तो ऐसा आया जब पाकिस्तान में तबाही मचाने के लिए INS विक्रांत कराची की ओर कूच कर गया. INS विक्रांत के टारगेट पर कराची शहर था. मगर तभी खतरे को भांप शहबाज शरीफ सीजफायर की गुहार लगाने लगे. पाकिस्तान की उस गुहार पर भारत का दिल पसीज गया और फिर सीजफायर हो गया. हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है. इसके संकेत भारत की तैयारियों से भी दिखते हैं.
तस्वीर नहीं ललकार है
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी शुक्रवार को भारत की शान INS विक्रांत पर सवार दिखे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर सवार होकर नौसेना के जवानों के साथ खिंचवाई. यह तस्वीर केवल तस्वीर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए काल है. यह पाकिस्तान की तबाही का सामान है. रनाजथ सिंह के पीछे INS विक्रांत पर मिग 29 के दिख रहे हैं. यह बताता है कि भारत कभी भी पाक की हिमाकत का जवाब देने के लिए समंदर में भी तैयार है.
टेंशन में शहबाज-मुनीर
अरब सागर में मौजूद INS विक्रांत की इस तस्वीर को देख शहबाज शरीफ और मुल्ला आसिम मुनीर की टेंशन बढ़ जाएगी. यह तस्वीर इस बात का संकेत दे रही है कि पाकिस्तान को पिछली बार छोड़ दिया. इस बार INS विक्रांत नहीं छोड़ेगा. अगर उसने हिमाकत की तो INS विक्रांत कराची पर चढ़ाई कर देगा और फिर तबाही का मंजर पूरी दुनिया देखेगी. राजनाथ सिंह के साथ नेवी चीफ समेत अन्य टॉप अफसर दिखे. राजनाथ सिंह अरब सागर के समंदर में नेवी के जवानों संग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने पहुंचे थे.
बिहार में गरजे पीएम मोदी: 'जो बेटियों का सिंदूर उजाड़े, उसे मिट्टी में मिला देंगे'
30 May, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 30 मई, 2025 को कहा कि जब बिहार आया तो वचन दिया था कि जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा है, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे. अब मैं अपना वचन पूरा करने के बाद फिर आया हूं. काराकाट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न तो रुकी है और न थमी है.
पीएम मोदी ने कहा, "अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. कितने निर्दोष नागरिक मारे गए. इस जघन्य आतंकी हमले के बाद एक दिन के बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश को वादा किया था, वचन दिया था, बिहार की धरती पर आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था. आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन पूरा करने के बाद आया हूं. इन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाडा़ था. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है. ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है."
भारत ने अभी अपने तरकश से सिर्फ एक तीर निकाला है
उन्होंने कहा, "बिहार वीर कुंवर सिंह जी की धरती है. यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी खपा देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी बीएसएफ का भी अभूतपूर्व पराक्रम देखा. हमारी सीमाओं पर तैनात बीएसएफ के जांबाज सुरक्षा की अभेद्य चट्टान हैं. बिहार के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है. दुश्मन समझ लें, ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है, न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा. हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है. फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो.
हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कर रहे खात्मा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बीते सालों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं. कुछ साल पहले तक सासाराम, कैमूर और आसपास के इन जिलों में क्या हालात थे. नक्सलवाद कैसे हावी था. इन लोगों का बाबा साहब के संविधान पर कोई विश्वास नहीं था. 2014 के बाद से हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया. हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की. जब शांति होती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं."
भारत के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसंगकर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
30 May, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोलापुर: महाराष्ट्र में हज़ारों मरीज़ महीनों से इस डॉक्टर से ऑपरेशन के लिए इंतज़ार कर रहे थे... सोलापुर के रत्न, प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसंगकर, जो संपत्ति, प्रतिष्ठा और बुद्धिमत्ता के प्रतीक थे, ने आज अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह सोलापुर जिले में अपनी खुद की प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन रखने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। शुक्रवार की रात उन्होंने अपने परिवार के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में चले गए। अस्पताल में जाने के बाद, डॉ. वलसंगकर ने अपने सिर में गोली मार ली। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंततः उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
पद, पैसा और प्रतिष्ठा शांति देने के साधन नहीं हैं... इसे विशेष रूप से पढ़ें... डॉ. शिरीष वलसंगकर, सोलापुर, महाराष्ट्र में प्रैक्टिस करने वाले भारत के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट में से एक थे। उन्होंने न केवल सोलापुर में बल्कि पूरे भारत और दुनिया में अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। वह अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ थे, लोग उनसे मिलने के लिए महीनों तक इंतज़ार करते थे। डॉ. वलसंगकर ने शिवाजी विश्वविद्यालय और रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस, लंदन से एमबीबीएस, एमडी और एमआरसीपी की डिग्री पूरी की थी। उनके बेटे डॉ. अश्विन और बहू डॉ. सोनाली दोनों न्यूरोलॉजिस्ट हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें न्यूरोलॉजिकल सेवाओं में उनके योगदान के लिए बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया था।
डॉ. शिरीष के पास बहुत संपत्ति थी, वह अपने निजी हेलीकॉप्टर से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अन्य राज्यों में लोगों का इलाज करने जाते थे। वह शारीरिक रूप से स्वस्थ थे, उनकी संपत्ति थी, उनके बच्चे भी स्थापित थे, और समाज में उनकी बहुत प्रतिष्ठा थी। इसके बावजूद, डॉ. शिरीष वलसंगकर ने अपने बंगले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने उसी अस्पताल में दम तोड़ दिया जहां उन्होंने कई मरीजों का इलाज किया था।
दोस्तों, जीवन में पद, पैसा और प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे सब कुछ नहीं हैं। अगर आपके पास कोई ऐसा दोस्त नहीं है जिसके कंधे पर आप रो सकें या अपनी परेशानियों को बिना हिचकिचाहट के बता सकें, तो समझ लें कि सब कुछ होने के बावजूद आप दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति हैं। पद, पैसा या प्रतिष्ठा पाने की दौड़ में रिश्तों को खोने से बचें।
NDA की परेड में पहली बार बेटियों की गर्जना, जनरल वीके सिंह बोले- ये हैं 'नारी शक्ति' का प्रतीक
30 May, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी से 17 महिला कैडेट्स पास हो रही हैं। इतिहास में यह पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हो रही हैं। ये भारतीय सेना, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी।
2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA परीक्षा देने की अनुमति देने का आदेश दिया था। इसके बाद 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ था।
पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित NDA परिसर में हुई। परेड में कैडेट्स के माता-पिता, सीनियर सैन्य अधिकारी और विशेष आमंत्रित गेस्ट्स शामिल हुए हैं।
इस मौके पर उन्होंने कैडेट्स को दिनकर की कविता 'मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है' याद दिलाई।
जनरल वी के सिंह ने परेड को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। ये नारी शक्ति को सलाम है। उन्होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है।
पंजाब में दर्दनाक हादसा: मुक्तसर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, कई घायल
30 May, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. यह धमाका रात के वक्त हुआ. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ. फैक्ट्री में आग की लपटें उठने लगी और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस धमाके में अब तक 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के वक्त पटाखा फैक्ट्री में रात के वक्त करीब 40 लोग काम कर रहे थे, उन 40 कर्मचारियों में से ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और आग से झुलस गए हैं. वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.
मलबे में दबे हुए हैं लोग
इस हादसे के बाद अभी राहत और बचाव का कार्य जारी है. कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. रात के वक्त जब धमाका हुआ तो मजदूरों के बीच शोर मच गया. सभी आग की लपटें देख घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लग गए. इस अफरा-तफरी में ही कुछ वर्कर फैक्ट्री से बाहर निकलने में सफल रहे, वहीं कुछ फैक्ट्री में ही फंस गए और मलबे में दब गए.
राहत-बचाव का कार्य जारी
इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड से लेकर राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए. इसी के बाद जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ. इस हादसे में घायल हुए लोगों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है. मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है.
हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ इसकी सटीक वजह अभी पता नहीं चली है. इसी के साथ प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही पुलिस का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है, तो फैक्ट्री मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन लिया जाएगा.
PM मोदी आज कानपुर में करेंगे विकास की बरसात, 47,573 करोड़ की योजनाएं होंगी शामिल
30 May, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भगवा रंग से मंच और पंडाल सजाया गया है।
बारिश को देखते हुए पूरे मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के करीब पीएम, राज्यपाल और सीएम का हेलीपैड बनाया गया है। आने वाले लाभार्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए 25 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विकास की गौरव गाथा पर अपनी बात रखेंगे। भविष्य में शहर के विकास के रोडमैप पर बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की भी उम्मीद है।
पटना से 2.15 बजे पहुंचेंगे चकेरी एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर आएंगे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। वह एक बजे पटना से चलेंगे और 2.10 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से चॉपर से 2.15 बजे रवाना होंगे और 2.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे। 2.40 बजे पीएम कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 3.45 बजे पीएम मंच से निकलेंगे। 3.50 बजे सीएसए से चकेरी के लिए रवाना होंगे। 4.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।
एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करेंगे महाना
उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीएम मोदी का स्वागत चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन के समय करेंगे। इसके बाद यहां से प्रस्थान के समय भी वह साथ में उपस्थित रहेंगे।
522 बसों से 19 हजार पहुंचेंगे लाभार्थी
रैली स्थल पर विभिन्न योजनाओं के करीब 19,515 लाभार्थियों को लाया जाएगा। इन्हें लाने के लिए प्रशासन ने 522 बसों को लगाया है। सभा स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के लिहाज से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग 30 ब्लाॅक बनाए गए हैं।
लोकार्पण, शिलान्यास की परियोजनाएं
कुल लागत : 47,573. 89 करोड़
लोकार्पण की परियोजनाएं
पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़
घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़ चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन -2,120 करोड़ पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण- 28.70 करोड़ पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण - 36.88 करोड़
40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा - 296.33 करोड़
बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन -11.92 करोड़
132 केवी उपकेंद्र इकोटेक-8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़ 132केवी उपकेंद्र इकोटेक-10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण- 168.84 करोड़ एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़ ओबरा सी तापीय परियोजना - 6,502 करोड़ खुर्जा तापीय परियोजना - 5,544 करोड़
शिलान्यास परियोजनाएं
गौरिया पाली मार्ग का दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण 113 करोड़
नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण 187.37 करोड़ 220केवी उपकेंद्र यीडा, गौतमबुद्ध नगर का निर्माण 140.73 करोड़
नौसेना प्रमुख की चेतावनी: धुंधली हो रही युद्ध-शांति की रेखाएं, क्या है खतरा?
30 May, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि युद्ध का स्वरूप बहुत तेजी से बदलता जा रहा है और तकनीकी प्रगति और बढ़ते गैर-परंपरागत खतरों के कारण और भी अलग रूप लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि अब युद्ध और शांति के बीच की रेखाएं धुंधली पड़ रही हैं।
एडमिरल त्रिपाठी ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा कि व्यावसायिक तकनीकें आतंकियों या नॉन-स्टेट तत्वों तक पहुंचने से चुनौतियां और भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सटीकता के युग में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उच्च सटीक क्षमताएं और बड़ी संख्या दोनों हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हम यह भी जानते हैं कि आतंकवाद जैसे गैर-परंपरागत खतरे एक व्यापक संघर्ष में बदल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बिना युद्धविराम के संघर्ष छेड़ने के लिए अंतरिक्ष और साइबर डोमेन के साथ-साथ गैर-संपर्क युद्ध का उपयोग एक नई वास्तविकता है। भारत के रणनीतिक समुद्री ढांचे पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सागर यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास का दृष्टिकोण एक व्यापक अवधारणा के रूप में विकसित हुआ है जो अब भारत की बढ़ती समुद्री पहुंच को दर्शाता है।
ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय विजय, ईश्वर हमारे साथ था : वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय विजय बताते हुए कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से इसे अंजाम दिया। उन्होंने कहा, हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे। मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है। मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
