देश
ISS पर सातवां दिन: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने परिवार से की वीडियो कॉल
4 Jul, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इन दिनों इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (ISS) में मिशन एक्सिओम-4 पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह बीच-बीच में धरती के लोगों से भी संपर्क साध रहे हैं। बीते दिन भी उन्होंने ISS से केरल और लखनऊ के सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत की थी। वहीं, आज अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेश सेंटर पर अपना वीक ऑफ मनाते हुए अपने परिवार से बात की। चलिए जानते हैं कि ISS पर शुभांशु शुक्ला ने अपना वीक ऑफ कैसे मना रहे हैं और उन्होंने अपने परिवार से क्या बात की?
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में पहली छुट्टी
शुभांशु शुक्ला को ISS पर गए हुए बुधवार को एक हफ्ता पूरा हो गया है। आज छुट्टी के दौरान शुभांशु शुक्ला ने पृथ्वी पर अपने परिवार के साथ बातचीत की। शुभांशु शुक्ला ने परिवार के साथ नॉर्मल बात की। उसके बाद वह दोबारा एक्सिओम-4 के काम में लग गए। एक्सिओम स्पेस के आधिकारिक ब्लॉग में Axiom-4 की टीम ने डॉकिंग के बाद से बुधवार तक करीब 113 अपनी परिक्रमाएं पूरी कर ली हैं। बुधवार को शुभांशु शुक्ला के साथ Axiom-4 की पूरी टीम ने ऑफ-ड्यूटी दिन का आनंद लिया।
भारतीय छात्रों के साथ की बात
बता दें कि शुभांशु शुक्ला ने केरल के सरकारी स्कूलों के करीब 200 छात्रों के साथ बात की। साथ ही उनके साथ अपना स्पेस ट्रेवल अनुभव भी शेयर किया। शुभांशु शुक्ला ने अपने गृहनगर लखनऊ के भी कई स्कूलों के छात्रों से बात की। केरल के कोझिकोड के नयारकुझी की कक्षा 10 की छात्रा संगीवी ने शुभांशु शुक्ला से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह बहुत खुश और एक्साइटेड है। छात्रों को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात करने के लिए 10 मिनट का समय मिला। इस दौरान छात्रों ने शुभांशु शुक्ला से स्पेस लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे, जैसे स्पेस में खाना कैसे खाते हैं, गेम कैसे खेलते हैं, स्पेस में सूरज कैसा दिखता है, और इसी तरह के कई सारे सवाल छात्रों ने शुभांशु शुक्ला से पूछे, जिनके उन्होंने छात्रों को जवाब दिए।
देवकीनंदन ठाकुर पर जानलेवा साजिश? पुलिस ने जांच शुरू की, साइबर सेल भी अलर्ट
4 Jul, 2025 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मथुरा: वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी मंदिर कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडियो मैसेज के जरिए भेजी गई, जिसमें धमकाने वाले ने कहा, "ज्यादा होशियारी न करें, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।"
धमकी देने वाले ने कहा –"एक महीने में उड़ाएंगे"
यह ऑडियो संदेश 3 जुलाई 2025 को दोपहर 3:25 बजे मंदिर कार्यालय के मोबाइल नंबर पर भेजा गया। भेजने वाले का मोबाइल नंबर 9892941029 है, जिससे यह मैसेज भेजा गया। आरोपी ने खुद को छिपाते हुए कहा कि महाराज जी को एक महीने में जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार शर्मा ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP),मथुरा को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी देवकीनंदन ठाकुर को धमकियां मिल चुकी हैं और एक बार उनकी गाड़ी पर हमला भी हो चुका है।
भय और चिंता का माहौल
इस घटना के बाद मंदिर परिसर, अनुयायियों और परिवारजनों के बीच भय और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों में रोष है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से व्हाट्सएप ऑडियो की सत्यता और नंबर के मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा की अपील
शिकायत पत्र में अपील की गई है कि देवकीनंदन ठाकुर की जान-माल की रक्षा के लिए तुरंत कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो भक्तों के बीच आक्रोश फैल सकता है।
उत्तराखंड में तेज बारिश का असर : चारधाम यात्रा रोकी गई
4 Jul, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ। उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा, तभी आगे यात्रा शुरू की जाएगी। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 13 हो गई है। अब भी 29 लोग लापता हैं। गुरुवार को 2 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।
महाकुंभ और सरयू का जल लेकर पहुंचे मोदी, भावनात्मक हुआ त्रिनिदाद का मंच
4 Jul, 2025 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
त्रिनिदाद, टोबैगो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में गुरुवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी कहा। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। यह तोहफा महाकुंभ के संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और अयोध्या के राम मंदिर की खूबसूरत प्रतिकृति थी।
पीएम मोदी ने पीएम कमला बिसेसर के बिहार से रिश्ते को याद किया और उनसे गुजारिश की कि वह महाकुंभ और सरयू नदी के पवित्र जल को त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित करें।
बिहार की बेटी है प्रधानमंत्री कमला
पीएम मोदी ने कहा, "त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी खुद वहां का दौरा कर चुकी हैं। लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "इस साल की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक मेला महाकुंभ हुआ। मुझे यह गर्व हासिल है कि मैं महाकुंभ का पवित्र जल अपने साथ लाया हूं। मैं कमला जी से गुजारिश करता हूं कि वह सरयू नदी और महाकुंभ के इस पवित्र जल को यहां की गंगा धारा में अर्पित करें।"
कमला परसाद-बिसेसर ने भी हिंदुस्तानी कौम के जलसे को संबोधित किया। वह इससे पहले 2012 में अपने पुरखों के गांव बिहार के बक्सर जिले के भेलूपुर गए थे, जो इतारही ब्लॉक में पड़ता है।
पीएम मोदी के ऐतिहासिक दौरा
पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार आधिकारिक दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे है। पियारको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ। पीएम कमला बिसेसर, 38 मंत्री और चार सांसदों ने पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 1999 के बाद किसी पीएम मोदी का त्रिनिदाद का पहला द्विपक्षीय दौरा है। यह दौरा कमला परसाद-बिसेसर के न्योते पर हुआ है।
एक अगस्त तक भेजें सुझाव: TRP सिस्टम में बदलाव को लेकर सरकार सक्रिय
4 Jul, 2025 10:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरकार ने टेलीविजन व्यूवरशिप मीजरमेंट इकोसिस्टम में कॉम्पिटिशन को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक कंपनियों के प्रवेश बाधाओं को हटाने का प्रस्ताव दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के पॉलिसी गाइडलाइन में संशोधन का प्लान तैयार किया है।
सरकार की कोशिश है कि टीआरपी सिस्टम में देशभर के दर्शकों विविध और विकसित मीडिया उपभोग आदतों को दर्शाया जाए। इसके लिए पॉलिसी के क्लॉज 1.5 और 1.7 को हटाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें रेटिंग एजेंसियों और ब्रॉडकास्टर्स, एडवरटाइजर्स और एडवरटाइजिंग एजेंसियों के क्रॉस होल्डिंग को प्रतिबंधित किया गया था।
लोगों से मांगी गई राय
मंत्रालय ने दर्शकों, ब्रॉडकास्टर्स, एडवरटाइजर्स और अन्य लोगों से 1 अगस्त तक इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। इस वक्त ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल एकलौती एजेंसी है, जो टीवी की रेटिंग प्रदान करती है। लेकिन इसमें कनेक्टेड टीवी डिवाइस व्यूवरशिप को ट्रैक नहीं किया जा सकता।
देश में करीब 230 मिलियन घरों में टीवी है। लेकिन इसमें से केवल 58 हजार जगहों पर ही मीटर लगा है, जिसमें व्यूवरशिप डेटा को दर्ज किया जाता है। यह कुल संख्या का महज 0.025 प्रतिशत है। एक बयान में कहा है कि मौजूदा ऑडिएंस मीजरमेंट टेक्नोलॉजी स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और मोबाइल एप्लीकेशंस की व्यूवरशिप को कैप्चर नहीं करती हैं।
बयान में कहा गया है कि जैसे-जैसे देखने की आदत बदली है, उन्हें मापने का तरीका भी बदलना चाहिए। इन संशोधनों को एजेंसियों के बीच हेल्दी कॉम्पिटिशन, नई तकनीकें लाने और कनेक्टेड टीवी प्लेटफॉर्म्स के लिए अधिक विश्वसनीय और प्रतिनिधि डेटा प्रदान करने की अनुमति देना है।
जस्टिस वर्मा को हटाने प्रक्रिया तेज, केंद्र सरकार ने शुरू की विपक्ष से बातचीत
4 Jul, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो सरकार संसद के मानसून सत्र में संविधान के अनुच्छेद 124(4) के तहत बर्खास्तगी का प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की एक आंतरिक समिति ने अपनी रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के आचरण पर सवाल उठाते हुए उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश की थी। समिति के निष्कर्षों को आधार बनाते हुए सरकार ने विपक्षी दलों से भी समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। संविधान के अनुसार, जज को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने से पहले कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं।
कौन करेगा जांच?
प्रस्ताव पेश होने के बाद संबंधित सदन (लोकसभा या राज्यसभा) के सभापति या अध्यक्ष एक जांच समिति गठित करेंगे। यह समिति तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी, जिस पर संसद में चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, लिहाजा सरकार इस सत्र में ही प्रस्ताव लाने की कोशिश करेगी।
क्या है पूरा मामला?
जस्टिस वर्मा पर गंभीर आरोप तब लगे जब 14 मार्च की रात, होली के दिन, उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लग गई। घटना के समय वे और उनकी पत्नी भोपाल में थे, जबकि उनकी बेटी और बुजुर्ग मां घर पर मौजूद थीं। आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों को एक स्टोर रूम में नकदी से भरे बोरे जलते हुए मिले, जिससे मामला संदिग्ध बन गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि सरकार किस सदन में प्रस्ताव पेश करती है, और क्या विपक्ष सरकार के साथ खड़ा होता है।
देश की रक्षा ताकत को मिलेगा बूस्ट, 1 लाख करोड़ की सैन्य सौदेबाज़ी
4 Jul, 2025 09:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Defence deal in india : भारतीय सेनाओं को और फौलादी बनाने की तैयारी है। देश के डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल ने 1.03 लाख करोड़ रुपये के बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी है। इस रकम से भारत की तीनों सेनाओं- Indian Air Force, Indian Army और Indian Navy की ताकत बढ़ाई जाएगी। उन्हें वे सब मारक हथियार और मिलिट्री उपकरण मिलेंगे, जो दुश्मन को धराशायी करने में काम आएंगे। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि काउंसिल ने मिसाइल व दूसरे सैन्य साजो-सामान समेत तमाम मिलिट्री उपकरण जुटाने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।
Surface-to-air missiles की खरीद होगी
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस प्रस्ताव में तीनों सेनाओं के लिए Armoured recovery vehicles and Electronic warfare system के साथ-साथ Surface-to-air missiles की खरीद होगी। इस खरीदारी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में काउंसिल ने मंजूरी दी। इस सौदे से घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
तीनों सेनाओं की मोबिलिटी और एयर डिफेंस सिस्टम प्रभावी होगा
इस साजो सामान के मिलने के बाद तीनों सेनाओं की मोबिलिटी और एयर डिफेंस सिस्टम प्रभावी व मजबूत हो जाएगा। सेना की किसी भी लड़ाई की तैयारी या दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। रक्षा सौदे में Mine counter measure vessels, Super rapid gun mount और Submersible autonomous vessels की खरीदारी भी शामिल है।
सैन्य प्रोजेक्ट्स में देरी पर सवाल उठा चुके हैं Air Chief Marshal
बता दें कि कुछ महीने पहले एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ही सैन्य प्रोजेक्ट्स में देरी पर भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन को लेकर गहरे सवाल खड़े किए थे। उन्होंने 83 Tejas Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी अब तक न होने पर सवाल उठाया था। उनके मुताबिक मार्च 2024 में इसकी डिलीवरी करने की बात तय हुई थी। लेकिन इंतजार लंबा हो रहा है। सरकार ने भी 2023 में लोकसभा में माना था कि डिफेंस के 55 में से 23 प्रोजेक्ट समय से काफी पीछे चल रहे हैं। अब इस नई रक्षा खरीद से सेना का मनोबल बढ़ेेेेगा।
IMD का अलर्ट: दिल्ली-NCR में 8 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना
4 Jul, 2025 09:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल तक, बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश की फुहारें हर तरफ छाई हैं। कहीं हल्की बौछारें तो कहीं भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है जिसमें 16 लोगों की जान चली गई और कई लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मौसम उमस भरा रहेगा, लेकिन पूर्वांचल और तराई के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और सिद्धार्थनगर जैसे शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है।
हिमाचल में बाढ़ का कहर, राजस्थान में भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। 16 लोगों की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन मनाली-केलांग मार्ग बंद होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा 246 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए भी चेतावनी जारी की है। 4 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
मानसून की ट्रफ लाइन अब जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, डाल्टनगंज और दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इस वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जैसे इलाकों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में भी 8 जुलाई तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है, जहां तापमान 28 डिग्री तक गिर सकता है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का कैसा रहा हाल?
पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी। कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया। पूर्वी असम, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, सौराष्ट्र, कच्छ और रायलसीमा में भी बारिश की बूंदों ने मौसम को ठंडा किया। लेकिन हिमाचल में बाढ़ ने बारिश की राहत को मुसीबत में बदल दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी यही हालात बने रहने की चेतावनी दी है।
आने वाले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। बिहार के कैमूर, रोहतास, कटिहार और किशनगंज में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सहारनपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। आने वाले दिनों में बारिश का यह मंजर देश के कई हिस्सों में बना रहेगा, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
अमरनाथ यात्रा 2025: नुनवान से रवाना पहला जत्था पंचतरणी पहुँचा
4 Jul, 2025 08:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'हर हर महादेव!' की दिव्य गूंज के साथ गुरुवार तड़के अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) का पहला जत्था नुनवान बेस कैंप से रवाना हुआ। सुबह 3 बजे तंबुओं में शिवभक्तों की तैयारियों की हलचल थी। 3:50 बजे जैसे ही शंखनाद हुआ, वातावरण में भक्ति उमड़ पड़ी, जयकारों के साथ प्रशासन की ओर से रिजर्व 1600 वाहनों का काफिला चंदनवाड़ी की ओर रवाना हुआ। चंदनवाड़ी से सुबह 6 बजे पैदल यात्रा शुरू हुई।
पहाड़ियों की तीखी चढ़ाई
आरएफआइडी जांच और सुरक्षा घेरे के बाद शुरू हुई असली परीक्षा। पहाड़ियों की तीखी चढ़ाई। लेकिन जोश देखते ही बनता था, कोई घोड़े पर, कोई पालकी में, तो कोई नंगे पैर… हर एक की जुबां पर 'बोलो बम बम भोले!' पिस्सू टॉप पर पहली ऊंचाई का एहसास हुआ। नौ बजते-बजते हम जोजीपाल में पहुंच गए जहां विश्राम, भंडारा और भजनों से ऊर्जा मिली। आगे शेषनाग की चढ़ाई तीव्र और परीक्षा लेने वाली थी।
ऑक्सीजन की कमी हुई महसूस
सभी यात्रियों की तलाशी और बैग की जांच के बाद भोजन करके अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े। दोपहर 2 बजे जब जत्था 14,500 फीट पर पहुंचा, तो ऑक्सीजन की कमी ने कई को मेडिकल कैंप तक पहुंचा दिया। पोषपत्री में आइटीबीपी ने राहत दी, चेकअप और भोजन की व्यवस्था के बाद अंतत: करीब शाम 6:30 बजे जत्था पंचतरणी पहुंचा, शुक्रवार सुबह बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अंतिम पड़ाव की ओर कूच होगा।
लॉ छात्रा गैंगरेप: पुलिस ने आरोपियों को कॉलेज लेकर जाकर किया सीन रीक्रिएट
4 Jul, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए गैंगरेप की जांच के सिलसिले में क्राइम सीन रीक्रिएट किया। पुलिस गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के साथ साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज पहुंची। तीनों मुख्य आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी और जैब और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को सुबह करीब 4.30 बजे कॉलेज ले जाया गया। इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब चार घंटे लगे। इसके बाद सभी को पुलिस स्टेशन वापस लाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जो नतीजे सामने आए हैं, उनसे अब छात्रा के आरोपों से जांच की जाएगी और बाकी सबूतों से पुष्टि की जाएगी। सुरक्षा गार्ड पिनाकी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, क्योंकि उसकी पुलिस रिमांड 4 जुलाई तक है। मामले की जांच फिलहाल कोलकाता पुलिस का जासूसी विभाग कर रहा है। घटना 25 जून को पश्चिम बंगाल की राजधानी के कस्बा क्षेत्र में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई थी। 5 दिन बाद 30 जून को कोलकाता पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, दोनों देशों के बीच अहम समझौते
3 Jul, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान, ‘दि ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ दि स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जॉन महामा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। श्री मोदी ने सम्मान के लिए घाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और इसे ‘अत्यंत गर्व का विषय’ बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा से द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए इस सम्मान को भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, इसकी सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता तथा घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। श्री मोदी ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मित्रता को और गहरा करता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की उन पर नई जिम्मेदारी डालता है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि घाना की उनकी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा दि ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ दि स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
बेंगलुरु भगदड़: हाईकोर्ट ने पूछा– सस्पेंशन के पीछे क्या है सरकार का तर्क?
3 Jul, 2025 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली थी। अब इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि इस हादसे के लिए पांच पुलिस वालों को सस्पेंड करना कितना जायज था? कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या इन अफसरों को दूसरी जगह ट्रांसफर करना काफी नहीं होता?
हाईकोर्ट के जस्टिस एस.जी. पंडित और टी.एम. नदाफ की बेंच ने सरकार से इस सस्पेंशन के पीछे का ठोस कारण मांगा। कोर्ट ने कहा कि सरकार को यह साबित करना होगा कि सस्पेंशन का फैसला सही था या नहीं। यह बात तब सामने आई जब कर्नाटक सरकार ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) के 1 जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी। इस फैसले में IPS अफसर विकास कुमार विकास की सस्पेंशन रद कर दी गई थी।
सभी अफसरों की सस्पेंशन वापस लेने का था आदेश
ट्रिब्यूनल ने विकास की सस्पेंशन को “मैकेनिकल” और बिना ठोस सबूतों वाला करार देते हुए उनकी तुरंत बहाली का आदेश दिया था। इतना ही नहीं, ट्रिब्यूनल ने सुझाव दिया कि बाकी चार सस्पेंड किए गए अफसरों को भी राहत दी जाए, जिनमें उस वक्त के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद भी शामिल थे। लेकिन सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
एडवोकेट जनरल शशिकिरण शेट्टी ने कोर्ट में कहा कि ट्रिब्यूनल ने जल्दबाजी में फैसला लिया और उन चार अफसरों को राहत देने की सलाह दी, जो इस मामले में पक्षकार भी नहीं थे।
शेट्टी ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं कि ये पांचों अफसर अपने ड्यूटी में लापरवाही के दोषी हैं। उन्होंने कोर्ट से ट्रिब्यूनल के आदेश पर रोक लगाने की अपील की।
शेट्टी ने कोर्ट को बताया कि ट्रिब्यूनल के 1 जुलाई के आदेश के बाद विकास ने 2 जुलाई को बिना किसी औपचारिक आदेश के वर्दी पहनकर ड्यूटी जॉइन कर ली। इस पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक विकास को कोई जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को तय की है।
विकास के वकील, सीनियर एडवोकेट धन्य चिनप्पा ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि उनका मुवक्किल अगली सुनवाई तक कोई कदम नहीं उठाएगा। विकास ने ट्रिब्यूनल में दावा किया था कि वो इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL जीत की परेड की जानकारी पुलिस को पहले नहीं दी थी।
RCB की गलती या पुलिस की नाकामी?
ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा था कि RCB ने इंस्टाग्राम पर बिना पुलिस की इजाज़त के परेड और जश्न का ऐलान कर दिया, जिसके बाद भारी भीड़ स्टेडियम पहुंची। ट्रिब्यूनल के मुताबिक, RCB ने न तो पुलिस से अनुमति ली और न ही कोई समन्वय किया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद 5 जून को विकास समेत पांच पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री योगी से धर्मांतरण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग
3 Jul, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ: बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर चुके एक दर्जन से अधिक लोगों को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गुरुवार को हिंदू धर्म में वापस लाकर "घर वापसी" कराई। यह आयोजन लखनऊ के गोमती नगर स्थित डिगडिगा गांव के शिव भोला मंदिर में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। घर वापसी के साथ इन सभी लोगों का शुद्धिकरण संस्कार भी करवाया गया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब दस हजार हिंदुओं का जबरन या लालच देकर मतांतरण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गजवा-ए-हिंद नामक कट्टरपंथी संगठन इसके पीछे सक्रिय है, जिसे विदेशों से करोड़ों रुपये की फंडिंग हो रही है।
परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छांगुर पीर, मोहम्मद अहमद खान और अब्दुल माबूद रजा उर्फ आकिब जैसे आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ व पुलिस केस दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो चिंताजनक है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री बाबी गुप्ता ने आरोप लगाया कि गजवा-ए-हिंद को देश-विदेश से हर साल 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिल रही है। यह धनराशि गरीबों, असहायों और हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर मतांतरण के लिए खर्च की जाती है।
एक पीड़ित ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि छांगुर पीर, गजवा-ए-हिंद का सक्रिय एजेंट है, जो यूपी समेत भारत के कई राज्यों में धर्म परिवर्तन के नेटवर्क को फैला रहा है। वह लोगों को पैसों का लालच देकर और हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों से शादी के लिए फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराता है।
कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में भी परिषद ने गजवा-ए-हिंद के संबंध होने की बात कही। परिषद का कहना है कि अगर एसटीएफ और पुलिस ईमानदारी से जांच करें, तो धर्मांतरण के इस पूरे रैकेट को रोका जा सकता है।
अब भारतवंशी अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएंगे
3 Jul, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने का उनका पहला मिशन सौंपा गया है। वे फ्लाइट इंजीनियर और एक्सपीडिशन 75 क्रू सदस्य के रूप में काम करेंगे। नासा के अनुसार मेनन जून 2026 में रॉस्कॉस्मोस सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर रॉस्कॉस्मोस कॉस्मोनॉट्स प्योत्र डबरोव और अन्ना किकिना के साथ उड़ान भरेंगे।
कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से लॉन्च करने के बाद, तीनों लगभग आठ महीने परिक्रमा प्रयोगशाला में बिताएंगे। अपने अभियान के दौरान, मेनन भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मनुष्यों को तैयार करने और मानवता को लाभ पहुंचाने में मदद करने के लिए वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। मेनन का जन्म और पालन-पोषण मिनियापोलिस में हुआ था और वे इमरजेंसी मेडिकल फिजिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर और यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस फोर्स में कर्नल हैं। नासा के बयान में कहा गया है कि उनका जन्म भारतीय और यूक्रेनी माता-पिता से हुआ था।
अमरनाथ यात्रा से पहले किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
3 Jul, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगल वाले इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद चटरू के कुचल इलाके में देर शाम 7:45 बजे तलाश और घेराबंदी अभियान शुरू किया.
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी करने और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं. माना जा रहा है कि आतंकवादियों की संख्या दो से तीन है और वे पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं.
सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर किश्तवाड़ के कंजल मांडू में एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया जा रहा है."
इससे पहले, इस वर्ष अप्रैल और मई में चटरू क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए थे और एक सैनिक शहीद हो गया था. नवीनतम मुठभेड़ उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी के मारे जाने के सप्ताह भर बाद हुई है.
अमरनाथ यात्रा को लेकर महिला सुरक्षाकर्मियों सहित बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
बता दें कि, भीषण गर्मी, उमस व दुश्मन की चालों के खतरे से बेपरवाह वर्दी पहने और एके राइफल से लैस महिला सुरक्षाकर्मी जम्मू सीमांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रख रही हैं.
तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. तीन जुलाई से 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा दो मार्गों से होकर गुजरती है, जिनमें से एक अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है, वहीं दूसरा गांदरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है.
ये दोनों रास्ते 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाते है. यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिवर से कश्मीर के लिए रवाना होगा।
बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहने दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला सैनिक सीमा पर गश्त लगाती हैं, निगरानी उपकरणों के साथ सीमा रेखा की निगरानी करती हैं और जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों में एक उन्नत बहु-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड के हिस्से के रूप में अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती हैं.
त्रि-स्तरीय सीमा बाड़बंदी के साथ गश्त कर रहे बीएसएफ के एक जवान ने बताया, "हम सीमा पर उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं। सीमा पार से किसी भी तरह की शरारत की स्थिति में, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा." यह पूछने पर कि मुंहतोड़ जवाब क्या होगा, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा."
सातों दिन चौबीसों घंटे गश्त के अलावा बीएसएफ निगरानी उपकरणों, रात के समय अंधेरे में देखने में मदद करने वाले उपकरणों, ‘ग्राउंड सेंसर’ और उच्च क्षमता वाले कैमरों के साथ-साथ इलाके की निगरानी कर रही है. जवानों ने बताया कि वे भारत-पाक सीमा पर होने वाली छोटी-छोटी हरकतों पर भी कड़ी नज़र रखते हैं और दिन-रात सतर्क रहते हैं. वे हमेशा अपनी अभियानगत तत्परता बनाए रखते हैं.
इससे पहले, 26 जून को जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के एक वन्य क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को घेर लिया था. इन आतंकवादियों की पिछले एक साल से तलाश की जा रही थी.
सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने जिले में बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में एक सटीक सूचना के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
