देश
कर्नाटक: जिला कलेक्टर मोहम्मद रोशन की कार जब्त, जानें पूरा मामला
20 Jul, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेलगावी: ठेकेदार को मुआवजा देने में देरी के कारण कर्नाटक के बेलगावी जिले के कलेक्टर मोहम्मद रोशन की कार जब्त कर ली गई है. 30 साल पहले लघु सिंचाई विभाग के बैराज का निर्माण करने वाले ठेकेदार को अभी भी पूरा पैसा नहीं चुकाया गया है. तीन दशकों से बिल लंबित है.
मुआवजा देने में देरी के कारण अदालत ने जिला कलेक्टर की कार जब्त करने का आदेश दिया गया, जिसके बाद शुक्रवार 18 जुलाई को कार जब्त कर दी गई. जब जिला कलेक्टर मोहम्मद रोशन की कार उनके कार्यालय के सामने थी.
ठेकेदार की अदालत में अपील
1992-93 में, ठेकेदार नारायण गणेश कामत ने चिक्कोडी में दूधगंगा नदी पर एक बैराज का निर्माण किया था. इस दौरान, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैराज निर्माण के लिए जरूरी सीमेंट की आपूर्ति में देरी की. इससे ठेकेदार कामत को काफी नुकसान हुआ. 1995 में, ठेकेदार कामत ने सशर्त अनुबंध के तहत पैसा न मिलने पर सिंचाई विभाग के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया.
बेलगावी के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की और ठेकेदार को मुआवजा देने का आदेश दिया. बाद में, लघु सिंचाई विभाग ने इस आदेश के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील दायर की. लेकिन फिर, जब मामला निचली अदालत में वापस आया, तो उसने ठेकेदार कामत को 11 अगस्त 1995 से 9% ब्याज सहित 1.31 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया. निचली अदालत ने 31 जुलाई, 2024 को मुआवजा देने का आदेश दिया था.
तीसरी बार, इसी साल अप्रैल में, न्यायालय ने 2 जून तक इस राशि का 50% भुगतान करने का आदेश दिया था. लेकिन अधिकारियों ने इस आदेश पर भी अमल नहीं किया. अदालत ने सिंचाई विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर और लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी को तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया था.
ठेकेदार के अधिवक्ता ओबी जोशी ने बताया कि चूंकि संबंधित अधिकारियों ने मुआवजा देने में अभी भी देरी की है, इसलिए जिला कलेक्टर की कार जब्त कर ली गई है.
कलेक्टर ने जज के समक्ष शिकायत की
ईटीवी भारत ने जब इस संबंध में जिला कलेक्टर मोहम्मद रोशन से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, "कार को अवैध रूप से जब्त किया गया है. मैंने इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है."
अमेरिका में नहीं होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
20 Jul, 2025 10:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम् की ओर से मनाया जाना वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार अमेरिका में नहीं मनाया जाएगा। अब संस्थान उन देशों की तलाश में है, जहां ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा हो और आयोजन में कोई राजनयिक रुकावट न आए।
गीता ज्ञान संस्थानम् के प्रमुख गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि अमेरिका में गीता महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वहां की कई संस्थाओं से बातचीत हो चुकी थी। अमेरिका में आधिकारिक और अनौपचारिक दोनों स्तरों पर आयोजन की सहमति मिल चुकी थी। लेकिन हाल के दिनों में अमेरिका में आंतरिक अशांति और वैश्विक कूटनीतिक के कारण वीजा को लेकर दिक्कतें सामने आईं। इसलिए अमेरिका में आयोजन को स्थगित किया गया है।
कई देशों से चल रही बात
स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि हालांकि, अगले साल अमेरिका में ही आयोजन करने की संभावना है, बशर्ते वहां की परिस्थितियां अनुकूल रहें। फिलहाल संस्था 2-3 ऐसे देशों से संपर्क में है, जहां वीजा आसानी से मिल सके। इसके लिए समय कम है, इसलिए ऐसे देशों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां वीजा ऑन-अराइवल हो और वैश्विक या राजनयिक परेशानी न हो।
उत्तराखंड में मॉनसून के साथ भूकंप का डबल अटैक, 49 दिनों में 7 बार डोली धरती, वैज्ञानिकों ने चेताया
20 Jul, 2025 09:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देहरादून : उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान एक के बाद एक भूकंप के झटके पहाड़ को कमजोर कर रहे हैं. हालांकि, हिमालय क्षेत्र में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है. लेकिन मॉनसून के दौरान यह भूकंप भूस्खलन का कारण बन रहे हैं. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में ऐसी ही कुछ घटनाओं पर वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं.
मॉनसून का दुश्मन बना भूकंप: जून और जुलाई महीने में हिमाचल प्रदेश से लगते उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के अलावा प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए. हालांकि, इनकी तीव्रता 2.7 से 3.03 मैग्नीट्यूड रही है. लेकिन बारिश के बाद चटक धूप से जो पहाड़ बारिश की तेज बूंदों से कच्चे हो गए हैं, उनके गिरने की आशंका ज्यादा बनी हुई है. ऐसे में वाडिया इंस्टीट्यूट के कई वैज्ञानिक भूकंप और भूस्खलन दोनों पर अध्ययन कर रहे हैं.
देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. एससी विदेश्वरन बताते हैं कि, हाल के दिनों में कुछ भूकंप के झटके हमने उत्तराखंड में महसूस किए. हालांकि, हिमालय क्षेत्र में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है. लेकिन मॉनसून के दिनों में यह भूकंप पहाड़ के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
ऐसा नहीं है कि अगर 1 मैग्नीट्यूड या उससे कम तीव्रता का भूकंप आता है तो पहाड़ों को उससे कोई नुकसान नहीं हो सकता. जबकि हमने अध्ययन में पाया है कि एक मैग्नीट्यूड और उससे कम तीव्रता के भूकंप में भी पहाड़ों के खिसकने की घटनाएं हुई हैं. अभी उत्तराखंड के गढ़वाल में जिस तरह से बारिश लगातार हो रही है और अगर ऐसे में भूकंप आता है तो न केवल भूस्खलन, बल्कि ऊपरी हिमालय में एवलांच की घटनाएं भी बढ़ेंगी.
- डॉ. एससी विदेश्वरन, वैज्ञानिक, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी -
डॉ. एससी विदेश्वरन का कहना है कि वाडिया इंस्टीट्यूट इस पर बहुत डिटेल से स्टडी कर रहा है. हाल ही के दिनों में हमने यह देखा है कि जिन जिन जिलों में छोटे-मोटे भूकंप आए हैं, वहां पर भूस्खलन की घटनाएं अधिक हुई हैं. उदाहरण के तौर पर उत्तरकाशी जिला और चमोली जिले में बीते 45 दिनों में कई भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इसलिए छोटा या बड़ा भूस्खलन पहाड़ के लिए सही नहीं है.
भूकंप वैज्ञानिक क्या बोले: वहीं, वाडिया इंस्टीट्यूट के भू-वैज्ञानिक डॉ. नरेश का कहना है कि इतने छोटे भूकंप जो हाल फिलहाल में आए हैं, उनसे सीधे तौर पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ता. हां, यह जरूर है कि भूकंप जब अपनी एनर्जी रिलीज करता है तो प्लेट्स आपस में टकराती हैं, जिससे छोटी-मोटी घटनाएं भूकंप की हो सकती हैं.
अभी हम सीधे तौर पर यह नहीं कह सकते हैं कि हिमाचल और उत्तराखंड में जो भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, वह भूकंप की वजह से ही हुई हैं. हां, इतना जरूर है कि मॉनसून के दौरान जिन पहाड़ों में गैप होता है, वहां पर पानी भरने की वजह से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं होती हैं. लेकिन उत्तराखंड में एक के बाद एक आए भूकंप को देखकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि भविष्य में हिमालय क्षेत्र में कोई बड़ा भूकंप जरूर आ सकता है.
- डॉ. नरेश, भू-वैज्ञानिक, वाडिया इंस्टीट्यूट -
डॉ. नरेश मानते हैं कि अब ये बेहद जरूरी है कि सरकार उन भवनों का ध्यान रखे, जो पहाड़ों में 30 या 40 साल पुराने हो गए हैं. इसके अलावा जो भी नए भवन बनें वो भूकंप रोधक हों.
उत्तराखंड में मॉनसून 2025 के दौरान आए भूकंप
1 जून: 2.7 मैग्नीट्यूड, देहरादून के पास बहुत हल्का भूकंप महसूस हुआ.
23 जून: 2.5 मैग्नीट्यूड, उत्तरकाशी और चकराता रीजन झटके महसूस किए गए.
28 जून: 2.8 मैग्नीट्यूड, फिर से उत्तरकाशी और चकराता रीजन की धरती डोली.
8 जुलाई: 3.2 मैग्नीट्यूड, उत्तरकाशी की धरती हिली.
9 जुलाई: 3.3 मैग्नीट्यूड, उत्तरकाशी में फिर भूकंप महसूस हुआ.
4 जुलाई: 3.0 मैग्नीट्यूड, कोटद्वार के आसपास लोगों झटके महसूस हुए.
19 जुलाई: 3.3 मैग्नीट्यूड, भूकंप के झटके से चमोली में आधी रात को लोग घरों से बाहर निकले.
भूस्खलन की घटनाएं: जून और जुलाई में उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाओं का रिकॉर्ड देखा जाए तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में ही 45 से ज्यादा घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं. इसमें छोटी-बड़ी दोनों घटनाएं शामिल हैं. सबसे ज्यादा घटना उत्तरकाशी में रिकॉर्ड की गई है. यहां पर भूस्खलन की वजह से कुछ लोगों की जान भी गई है. इसके साथ ही रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के उन क्षेत्रों में भूस्खलन से दिक्कतें ज्यादा पैदा हुई हैं, जो जगह सड़क मार्ग के करीब हैं.
श्रद्धा या अराजकता? कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों ने सड़कों पर मचाया उत्पात
20 Jul, 2025 08:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरिद्वार/देहरादून। सावन के इस पावन-पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए यूपी और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रवियों के तांडव से जहां व्यापारी परेशान हं तो वहीं आमजन भी काफी प्रभावित हुए हैं। कांवड़ यात्रा जिस तरह लड़ाई-झगड़ा और तोडफ़ोड़ के अलावा महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उससे हिंदू आस्था को आघात पहुंच रहा है। पुलिस ने इसमें भले ही चुप्पी साधी हो लेकिन व्यापारियों ने जवाब देने का ऐलान कर दिया है। यूपी और उत्तराखंड की जनता ने कहा कि रोजाना कांवडिय़ों के उपद्रव की घटनाएं आ रही हैं। कभी रुडक़ी तो कभी बहादराबाद, कभी ज्वालापुर तो कभी हरिद्वार अपर रोड बाजार में दुकान तोडऩे आदि की जो घटनाएं आ रही हैं, जो गलत है।
देश इन दिनों शिव भक्तों के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सरकार के लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस भी शिव भक्तों की सेवा में लगी हुई है। सावन के 9 वें दिन शनिवार को तो अजब-गजब नजारा देखने को मिला। हापुड़ में पुलिस ने कांवडिय़ों की सेवा की। पंखे से की हवा की, पसीना पोंछा। तेज गर्मी के बीच कांवडिय़ों पर गुलाबजल छिडक़ा। वहीं, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग ऑफिस के सामने कुछ कांवडिय़ों ने सीआरपीएफ जवान को पीट दिया। उसे लात-घूसे मारे। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। मेरठ में कांवडिय़ों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस ड्रोन से कांवड़ रूट की निगरानी कर रही है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।
पुलिस मौन, कांवडि़ए बेखौफ
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडिय़ों के उत्पात पर पूरा देश हैरान है। लेकिन चिंता की बात है कि पुलिस-प्रशासन मौन है। उत्तराखंड में कांवडिय़ों की भीड़ बढऩे के साथ ही उपद्रव के मामले में बढ़ते जा रहा है। कांवडिय़ों के उपद्रव मचाने का एक मामला रुडक़ी से सामने आया है। रुडक़ी में कांवडिय़ों ने बाइक सवार को बुरी तरह से पीटा है। इसके अलावा कार सवार कुछ युवतियों के स्टंट का वीडियो भी सामने आया है, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उत्तराखंड में कांवडिय़ों के इस उपद्रव पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है और सरकार का निशाना साधा है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जब से यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पहले भी शिव भक्त आराम से कांवड़ ले जाते है, किसी को पता भी नहीं चलता था। कांवडिय़ों द्वारा की जा रही तोडफ़ोड़ और मारपीट करने के सवालों को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष संजीव नैय्यर बताते हैं की हरिद्वार में कावड़ यात्रा चल रही है और हरिद्वार का व्यापारी खुद को असहाय महसूस कर रहा है। कांवडिय़ों के साथ हरिद्वार का पुलिस प्रशासन भी व्यापारियों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन अपर रोड के पास कुछ कांवडिय़ों ने गुंडागर्दी करते हुए एक व्यापारी की दुकान में तोडफ़ोड़ की थी, जिसके बाद सभी व्यापारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन हमारा सहयोग करेगा तो ठीक है वरना व्यापारी अपना सहयोग खुद कर लेंगे।
आरपीएफ जवान को पीटा
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग ऑफिस के सामने कुछ कांवडिय़ों ने सीआरपीएफ जवान को पीट दिया। उसे लात-घूसे मारे। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है, सीआरपीएफ जवान कांवडिय़ों से गांजा मांग रहा था। कांवडिय़ों ने गांजा न होने की बात कही तो जवान ने अभद्रता कर दी। इसपर कांवडि़ए भडक़ गए और जवान की पिटाई कर दी। सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार पाल ने मारपीट करने वाले सत्यम (18) निवासी फतहा, अभिषेक साहू (18) निवासी फतहा, अभय तिवारी (18) निवासी पुलिस लाइन कजरहवा पोखरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी कांवडिय़ों को आधे घंटे बाद छोड़ दिया गया।
तोडफ़ोड़ करने वालों पर कार्रवाई
उधर, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शिव भक्त और कावडिय़ों के वेश में जो अराजक तत्व हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह आगे बताते हैं कि पुलिस प्रशासन ने मेला नियंत्रण भवन में व्यापारियों के साथ बैठक की और आश्वासन दिया कि जो भी हरिद्वार की मर्यादा को ठेस पहुंचाएगा या गुंडागर्दी कर तोडफ़ोड़ करने का काम करेगा उन सभी से हरिद्वार पुलिस शक्ति से निपटेगा। हरिद्वार निवासी टीटू ने बात करते हुए कहा कि जो भक्त हरिद्वार जल लेने आ रहे हैं वह कोई भी उत्पात जैसे गाडिय़ों में तोडफ़ोड़, दुकान में तोडफ़ोड़, मारपीट आदि ना करें। बल्कि श्रद्धा भक्ति के साथ अपनी यात्रा पूर्ण करें।
भरपूर स्वागत, फिर क्यों मचा है हंगामा
उत्तराखंड में सीएम धामी जहां खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवडिय़ों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी कराई जा रही है। फिर भी कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं जहां कुछ कांवडि़ए उत्पात मचाकर यात्रा का माहौल खराब कर रहे हैं। दरअसल, हरिद्वार में कुछ कांवडिय़ों के उपद्रव से न सिर्फ पुलिस-प्रशासन, बल्कि स्थानीय लोग और व्यापारी भी परेशान हो चुके हैं। कुछ कांवडिय़ों की हरकतों से परेशान होकर बीते दिनों हरिद्वार के व्यापारियों से पुलिस के साथ बैठक की थी और हंगामा करने वाले कांवडिय़ों पर लगाम लगाने की मांग उठाई थी। व्यापारियों ने साफ किया था कि यदि कांवडिय़ों का आतंक इसी तरह जारी रहा, तो उन्हें बाजार बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। कांवडिय़ों के हंगामे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट तक को भी डीजीपी से जवाब तलब करना पड़ा है।
भारत ने दिखाई ताकत: ऑपरेशन सिंदूर से दिया करारा जवाब, कहा – आदेश नहीं, निर्णय खुद लेते हैं
19 Jul, 2025 08:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि ऑपेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों को सबक सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को यह नहीं बता सकती कि हमें अपने मामलों को कैसे संभालना है।
धनखड़ ने उपराष्ट्रपति निवास में भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने उनको (पाकिस्तान और आतंकवादी) सबक सिखाया और अच्छे से सिखाया। हमने बहावलपुर और मुरिदके को चुना और फिर अस्थायी समझौते पर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, जारी है।
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, कुछ लोग सवाल करते हैं कि इसे क्यों रोका गया? हम शांति और अहिंसा में भरोसा रखने वाला देश हैं। यह (गौतम) बुद्ध, महावीर और (महात्मा) गांधी की धरती है। हम तो जीवों को भी नहीं मारना चाहते हैं, फिर इंसानों को कैसे निशाना बना सकते हैं? हमारा मकसद लोगों में समझ और मानवता की भावना को जगाने का था। हमने कड़ा सबक दिया है। हालांकि, हमारे कुछ लोगों को इसे समझना होगा और इसकी सराहना करनी होगी।
उन्होंने आगे कहा, बाहर की कहानियों से प्रभावित न हों। एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में इस देश में सभी फैसले इसके नेतृत्व की ओर से लिए जाते हैं। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को यह निर्देश दे कि उसे अपने मामलों को कैसे संभालना है। हम एक देश हैं और अन्य देशों के साथ भी एक समुदाय की तरह रहते हैं। हम मिलकर काम करते हैं। हमारी बीच परस्पर सम्मान और कूटनीतिक संवाद होता है। लेकिन आखिरकार हम एक संप्रभु देश हैं।
ईंधन सप्लाई पर संकट: मिजोरम में टैंकर चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल की किल्लत का खतरा
19 Jul, 2025 08:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मिजोरम : मिजोरम में तेल टैंकर चालकों के हड़ताल से ईंधन संकट की स्थिति बन गई है। टैंकर चालकों ने राज्य में खराब राजमार्ग के विरोध में शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
एनएच-6/306 की हालत जर्जर
मिजोरम ऑयल टैंकर ड्राइवर्स एसोसिएशन (एमओटीडीए) ने एक बयान में कहा कि एनएच-6/306 का सैरांग-कावनपुई तक का हिस्सा इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है कि अब उस पर तेल टैंकरों का चलना सुरक्षित नहीं है। इसमें कहा गया कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती और उसे ट्रक के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं बना दिया जाता, तब तक सेवाएं रोक दी गई हैं।
एनएच 306 मिजोरम को देश के बाकि हिस्सों से जोड़ता है
हड़ताल की खबर फैलते ही राज्य की राजधानी आइजोल में अधिकांश पेट्रोल पंपों के बार गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। एनएच 306 असम के सिलचर शहर के माध्यम से मिजोरम को देश के बाकि हिस्सों से जोड़ता है। तेल सहित सभी आपूर्तियां राज्य में इस राजमार्ग के जरिए आती हैं। राजमार्ग के एक हिस्से को एनएच-6 कहा जाता है।
यह राज्य सरकार नियंत्रण से बाहर है
खाद्य, नागिरक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक सैजिकपुई ने कहा कि अगर टैंकरों की आवाजाही जल्द बहाल नहीं हुई, तो राज्य को ईंधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति थोड़ी गंभीर है क्योंकि सड़कों की खराब हालत के कारण तेल टैंकरों ने परिचालन बंद कर दिया है। यह राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
हालांकि कोलासिब जिले के कावनपुई से दुरतलांग होते हुए आइजोल तक एक वैकल्पिक सड़क है, लेकिन वह इतनी संकरी है कि भारी ट्रकों का आना-जाना संभव नहीं है। सैजिकपुई ने यह भी कहा कि मिजरोम में कोई तेल डिपो नहीं है और राज्यभर के फ्यूल स्टेशन अधिकतम कुछ ही दिनों तक पूरा स्टॉक संभाल सकते हैं।
सराकर ने राशनिंग आदेश जारी नहीं किया
उन्होंने कहा कि मिजोरम में तेल टैंकर चालकों की हड़ताल के बीच सरकार ने अब तक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर कोई अलग से राशनिंग आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन संकट की स्थिति में कूपन आधारित वितरण प्रणाली लागू की जा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर लोग अनावश्यक जमाखोरी से बचें, तो गंभीर संकट की नौबत नहीं आएगी।
सैरांग-कावनपुई सेक्शन एनएचआईडीसीएल के अधीन
इस बीच, जिस सैरांग-कावनपुई सेक्शन को हाल ही में राज्य सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने अपने अधीन ले लिया है। NHIDCL के कार्यकारी निदेशक वीरेंद्र कुमार जाखड़ ने कहा कि इसकी मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने ने जानकारी दी कि इस सेक्शन की मरम्मत का कार्य 10 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। हालांकि, भारी ट्रैफिक और लगातार बारिश के चलते मरम्मत में तेजी नहीं लाई जा सकी है।
एमटीडीए ने दायर की जनहित याचिका
मिजोरम ट्रक ड्राइवर्स एसोसिएशन (MTDA) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-6/306 की जर्जर स्थिति को लेकर गुवाहाटी हाईकोर्ट की आइजोल पीठ में एक जनहित याचिका दायर की है।अधिकारियों के मुताबिक, हाईकोर्ट की दो जजों की पीठ ने इस जनहित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया की लापरवाही पर सवाल
19 Jul, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद से चलकर थाईलैंड के फुकेट जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट शनिवार (19 जुलाई, 2025) को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद वापस लौट आई. विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 ने सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसे सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था.
अचानक टेकऑफ के 16 मिनट बाद ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट को वापस हैदराबाद लाया गया. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से फ्लाइट में गड़बड़ी को लेकर जानकारी नहीं दी गई है.
दिल्ली से इम्फाल जाने वाली फ्लाइट के साथ हुई थी घटना
इसी हफ्ते फ्लाइट के साथ ऐसी एक और घटना हो चुकी है. गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को दिल्ली से इम्फाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे विमान को तुरंत वापस लौटना पड़ा. विमान की दोबारा जांच की गई और इसके कारण ये फ्लाइट इम्फाल अपने तय समय से चारे 4 घंटे लेट पहुंची.
इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि 17 जुलाई, 2025 को दिल्ली से इम्फाल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E-5118 को तकनीकि खराबी के कारण दोबारा लैंडिंग करानी पड़ी. सुरक्षा कारणों को लेकर पायलट ने ये फैसला लिया और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट पर इसे सुरक्षित लैंड कराया गया.
मुंबई एयरपोर्ट पर भी हुई इमरजेंसी
इसी तरह मुंबई से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की भी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. PTI सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था, जिसके कारण पायलट को ऐसा करना पड़ा.
लेह जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट 19 जून, 2025 को तकनीकी खराबी के कारण लगभग 2 घंटे तक हवा में रही और फिर इसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा. इससे पहले 6 मई को भी ऐसी घटना हो चुकी है, जब बैंकॉक से मॉस्को जाने वाली एयरोफ्लोट फ्लाइट-SU273 को केबिन में उठे धुएं का पता चलने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.
एक तरफ गोवा में पर्यटकों की भीड़, दूसरी ओर तेलंगाना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश
19 Jul, 2025 07:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जनवरी से जून 2025 तक गोवा में 54.55 लाख पर्यटक आए, जिनमें 51.84 लाख भारतीय और 2.71 लाख विदेशी थे। जनवरी में सबसे ज्यादा 10.56 लाख पर्यटक पहुंचे। पर्यटन विभाग ने बताया कि यह रिकॉर्ड पर्यटन विभाग की नई रणनीतियों, जैसे 'रीजनरेटिव टूरिज्म', बेहतर प्रचार, और अंतरराष्ट्रीय मेलों में भागीदारी की वजह से संभव हुआ है। गोवा अब सिर्फ समुद्र तटों के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक अनुभवों के लिए भी प्रसिद्ध हो रहा है।
मेघालय में छात्रा की हत्या से हड़कंप
मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले के एक गांव में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा की हत्या कर दी गई। विलियमनगर के पास सामगोंग गांव में हमलावर ने सार्वजनिक रूप से किशोरी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए विलियमनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।
स्कूल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
तेलंगाना के निजामाबाद क्षेत्र के अरमूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुकुल स्कूल में एक 17 वर्षीय छात्र ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि छात्र के माता-पिता को सूचित किया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप में बीएसएफ कर्मचारी पकड़ा
सीबीआई ने बीएसएफ के सहायक लेखा अधिकारी को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि लोक लेखा कार्यालय में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने ठेकेदार के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। वह कुल बिल का 15-20 प्रतिशत मांग रहा था, जो करीब दो लाख रुपये बैठता है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत के बाद आरोपी एएओ और अन्य अज्ञात व्यक्ति शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करने पर सहमत हुए। सीबीआई ने 18 जुलाई को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
छठी रिजर्व बटालियन के गठन को अरुणाचल कैबिनेट की मंजूरी
अरुणाचल प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को छठी भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के गठन को मंजूरी दे दी। यह निर्णय शुक्रवार को ईटानगर में मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश की सीमा चीन से लगती है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रदेश में वर्तमान में दो राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन (पहला एएपीबीएन और दूसरा एएपीबीएन) और पांच आईआर बटालियन हैं। एक नई बटालियन- 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के शामिल होने से पुलिस क्षमता में वृद्धि होगी। सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार होगा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) पर निर्भरता कम होगी। इससे राज्य के योग्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
तेलंगाना फार्मा संयंत्र विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हुई
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। मरने वाो का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जून को हुए विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस भयानक हादसे में घायल हुए आठ लोगों का अलग-अलगअस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ लोग अभी भी लापता हैं। जिला प्रशासन ने लापता लोगों के बारे में आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को एक रिपोर्ट पहले ही भेज दी है।
एमए बेबी ने राहुल गांधी की माकपा और आरएसएस की तुलना पर नाराजगी जताई
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा के वरिष्ठ नेता एमए बेबी ने शुक्रवार को राहुल गांधी की उस बात की आलोचना की, जिसमें उन्होंने माकपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना की थी। इंडिया ब्लॉक की बैठक से ठीक एक दिन पहले एमए बेबी ने तीखा जवाब दिया और राहुल गांधी को याद दिलाया कि 2004 में कांग्रेस की सरकार वामपंथी दलों की मदद के बिना नहीं बन सकती थी। एमए बेबी ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केरल और भारत में माकपा और आरएसएस की भूमिका की सही समझ नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के कोट्टायम में कहा था कि वह वैचारिक रूप से आरएसएस और माकपा दोनों से लड़ते हैं, लेकिन उन्हें इन दोनों संगठनों से सबसे बड़ी शिकायत यह है कि ये आम लोगों की भावनाओं की कद्र नहीं करते।
बंगाल सीआईडी ने ठगी के आरोप में गुजरात से तीन लोगों को गिरफ्तार किया
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने तीन लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सिलीगुड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति से ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठगे। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों को बुधवार को गुजरात के सूरत शहर से पकड़ा गया। सिलीगुड़ी के राजेश जायसवाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसने एक ऑनलाइन वेबसाइट पर ज्यादा रिटर्न के लालच में निवेश किया और उसे 47.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारी ने कहा, 'इन आरोपियों ने एक नकली वेबसाइट बनाई और अलग-अलग देशों के फर्जी मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर राजेश जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने ज्यादा मुनाफे का झूठा वादा करके उसे पैसे लगाने के लिए मना लिया।' अब इन तीनों को पश्चिम बंगाल लाया जा रहा है और सिलीगुड़ी की अदालत में पेश किया जाएगा।
राउडी-शीटर हत्याकांड: कर्नाटक हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक बिरथी बसवराज को आदेश दिया है कि वह 19 जुलाई को सुबह 11:30 बजे अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए पेश हों। यह मामला एक राउडी-शीटर की हत्या से जुड़ा है। कोर्ट ने कहा है कि जांच भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के मुताबिक होनी चाहिए। यह मामला शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू की हत्या से जुड़ा है, जो मंगलवार रात बंगलूरू के भारती नगर इलाके में मारे गए थे। एफआईआर में बसवराज को पांचवां आरोपी बताया गया है। लेकिन बसवराज का कहना है कि उनके खिलाफ केस बिना किसी ठोस वजह के दर्ज किया गया है, इसलिए उन्होंने कोर्ट से एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।
जाति-धर्म के मुद्दों पर एकजुट हो रहे लोग, यही द्रविड़म है: कनिमोझी
डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि आजकल नई समस्याएं पैदा हो रही हैं, लेकिन जाति और धर्म के मुद्दों पर लोग एकजुट हो रहे हैं, और यही द्रविड़ विचारधारा (द्रविड़म) है। हमें इस विचारधारा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए और उन्हें इसके बारे में सिखाना चाहिए। सबसे पहले हमें खुद द्रविड़वाद को समझना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अलग राय की परवाह किए बिना हमें यह समझना होगा कि किन लोगों का ख्याल रखना जरूरी है और किनका भला करना है।
अब आईआईटी खड़गपुर में फंदे पर लटका मिला छात्र, इस साल अब तक 4 मामले
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर परिसर में शुक्रवार को बीटेक चौथे वर्ष का छात्र हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जनवरी से अब तक परिसर में अप्राकृतिक मौत का यह चौथा मामला है। मृतक की पहचान मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र 21 वर्षीय रीतम मंडल के रूप में हुई, जो राजेंद्र प्रसाद (आरपी) छात्रावास में रह रहा था। उसके छात्रावासी साथी ने बताया कि कोलकाता का रहने वाला यह छात्र बृहस्पतिवार रात को भोजन करने के बाद कमरे में चला गया था। उसके व्यवहार में असामान्यता नहीं थी। संस्थान के अधिकारी ने बताया कि जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो सुबह कैंपस स्थित चौकी पर तैनात पुलिस ने दोपहर 12 बजे दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका पाया। छात्र के परिवार को सूचना दे दी गई है। बता दें, 12 जनवरी को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र शॉन मलिक हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया था।
ओडिशा के निजी कॉलेज में लगी आग, 65 लोगों को बचाया
ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को आग लग गई। वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र माझी ने बताया कि आग से कई छात्रों सहित 60 से अधिक लोगों को अग्निशमन कर्मियों ने बचा लिया। हादसा कॉलेज के ऑडिटोरियम की दूसरी मंजिल में प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुआ। अग्निशमन दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। माझी ने कहा, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
प. बंगाल : साइबर ठगी मामले में नौ को उम्रकैद
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के नौ सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई। उन पर एक वैज्ञानिक से करीब एक करोड़ रुपये की उगाही करने का दोष साबित हुआ। दोषियों में चार महाराष्ट्र, तीन हरियाणा और दो गुजरात से हैं। उन्होंने एक सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक से करीब एक करोड़ रुपये ठगे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. सरकार ने सभी नौ दोषियों को उम्रकैद की सजा दी। अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। पीड़ित ने पिछले साल 6 नवंबर को कल्याणी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया कि धोखेबाजों ने खुद को अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत कर डिजिटल अरेस्ट के जरिये उनसे विभिन्न बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।
बिहार दौरे पर पीएम मोदी स्वामी शक्ति शरणानंद से मिलने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के अपने दौरे के दौरान स्वामी शक्ति शरणानंद जी महाराज से मुलाकात की। मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने के कुछ समय बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर स्वामी शक्ति महाराज के साथ अपनी तस्वीर साझा की। पीएम ने महाराज का गर्मजोशी से भरी मुलाकात, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका व्यक्तित्व ओज से भरा है और वाणी आध्यात्मिकता से ओतप्रोत है।
हैदराबाद में बारिश के बाद जलभराव
देश के कई हिस्सों में मानसून के प्रभाव से मूसलाधार बारिश की खबरें आ रही हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को हुई बारिश आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) के मुताबिक जलभराव से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को नावों के जरिये सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी संबंधित एजेंसियों, पुलिस और बिजली विभाग को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने हाइड्रा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण संतोष नगर, मदन्नापेट, सिकंदराबाद और शहर के अन्य इलाकों में यातायात बाधित हुआ।
भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप 2025 में आएगी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में पहली घरेलू स्तर पर निर्मित सेमीकंडक्टर चिप इस साल जारी होने की उम्मीद है। केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के 85वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है। कुछ सबसे जटिल चिप्स हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में डिजाइन किए जाते हैं। अब हम सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण शुरू कर रहे हैं। हमने पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे दी है। उनका निर्माण कार्य चल रहा है। 2025 में हमारे पास पहली मेड इन इंडिया चिप होगी। भारत एआई मिशन के तहत मुफ्त डाटासेट और अन्य सामग्री अपलोड की जा रही है। लगभग दस लाख लोगों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत 2047 तक दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।
मिजोरम- हेरोइन की तस्करी के आरोप में मणिपुर के शख्स को 14 साल की सजा
मिजोरम के कोलासिब जिले की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने मणिपुर के चुराचांदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश आर वनलालेना की अदालत ने शुक्रवार को चुराचांदपुर के सैकोट इलाके के निवासी सेखोलेन कोंगसाई को 1.74 किलोग्राम हेरोइन रखने के आरोप में दोषी ठहराया और उसे 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
उन्होंने बताया कि खोंगसाई पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना न भरने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त कैद की सजा काटनी होगी। अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में खोंगसाई के साथ गिरफ्तार किए गए तीन सह-आरोपियों को बरी कर दिया। खोंगसाई और तीन अन्य को कोलासिब जिला पुलिस ने 21 अगस्त, 2023 को कोलासिब शहर के पास थिंगडॉल गाँव में मणिपुर से एक अपंजीकृत कार में हेरोइन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में, उसके पास 1.64 किलोग्राम हेरोइन पाई गई।
मणिपुर के पूर्व CM बोले- पूर्वोत्तर में ड्रग नेटवर्क देश के लिए खतरा
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क को देश के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने मिजोरम में असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ₹36.79 करोड़ की ड्रग जब्ती की सराहना की। बीरेन सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में मणिपुर में ड्रग्स और अफीम की खेती के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था, जिसे अब और तेज करने की जरूरत है।
केरल में भारी बारिश, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी
केरल के पांच जिलों - मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड - में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। कोझिकोड में अकेले ₹44 करोड़ की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन ने उच्च इलाकों और जलाशयों के पास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की है।
अपरश कुमार सिंह बने तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति अपरश कुमार सिंह ने 19 जुलाई को तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वे इससे पहले त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है और पहले झारखंड हाई कोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं।
CDS चौहान ने DSSC तमिलनाडु में छात्रों को संबोधित किया
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का दौरा किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान दिया और तीनों सेनाओं के तालमेल को जरूरी बताया। उन्होंने ‘आत्मनिर्भरता’ और सैन्य सुधारों पर जोर दिया। इस दौरान कॉलेज में चल रहे 81वें स्टाफ कोर्स के 500 छात्रों से भी बातचीत की, जिनमें 35 देशों के 45 विदेशी अधिकारी शामिल हैं।
घुसपैठ रोकने को त्रिपुरा में बड़ी पहल, सरकार ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स
19 Jul, 2025 06:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
त्रिपुरा : त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसने वालों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनाई है। यह टास्क फोर्स पश्चिम त्रिपुरा जिले में बनाई गई है, जहां बांग्लादेश से लगी 856 किलोमीटर लंबी सीमा है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि, 'हालांकि अब त्रिपुरा में घुसपैठ की संख्या कम हुई है, फिर भी घुसपैठियों की पहचान के लिए यह टास्क फोर्स बनाई गई है।'
कौन करेगा टास्क फोर्स का नेतृत्व?
इस विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी पश्चिम त्रिपुरा जिले की इंटेलिजेंस ब्रांच के डिप्टी एसपी देबाशीष साहा को सौंपी गई है। उनके साथ पश्चिम त्रिपुरा जिले के सभी 15 थानों के थाना प्रभारी (एसएचओ) भी इस टीम का हिस्सा होंगे।
त्रिपुरा में टास्क फोर्स की क्यों पड़ी जरूरत?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, त्रिपुरा के जिलों में अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी की दर बहुत अधिक है। इसी को देखते हुए, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) के निर्देशों के तहत यह टास्क फोर्स बनाई गई है।
सहयोगी दल टिपरा मोथा पार्टी की मांग
त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी पार्टी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) लगातार मांग कर रही थी कि अवैध प्रवासियों की पहचान, उन्हें हिरासत में लेने और देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाए।
फिलहाल बाढ़ से जूझ रहा त्रिपुरा
त्रिपुरा के कई जिलों में बाढ़ के कारण आम जनजवीन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं, जबकि इस वजह से तमाम सेवाएं बाधित हुई हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है।
अमित शाह ने किया 1271 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
19 Jul, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश भर से आए निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित 1271 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा, “जब आप घर जाएं तो डायरी में लिख लें कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.”
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अब यह आर्थिक विकास का भी नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा, “एक पहाड़ी राज्य में निवेश लाना, मैदानों से कहीं ज्यादा कठिन है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम ने 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किए गए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू में से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतार दिया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है.”
2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 सालों की आर्थिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, “जब अटल जी की सरकार गई थी तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज पीएम मोदी की दूरदृष्टि के चलते भारत चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है. और मैं दावे के साथ कहता हूं कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.”
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है, और यह प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण की नीति का प्रमाण है.
उत्तराखंड से नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं
अमित शाह ने कहा, “भारत के विकास के लिए उत्तराखंड का विकास अत्यंत आवश्यक है. जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं. यह राज्य धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध होने के साथ अब निवेश और आर्थिक विकास का भी गढ़ बन रहा है.”
इस आयोजन में देशभर से उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों और निवेशकों ने भाग लिया और राज्य में निवेश के लिए उत्सुकता दिखाई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी निवेशकों को संबोधित करते हुए राज्य में बेहतर औद्योगिक माहौल और निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हरसंभव समर्थन दे रही है, जिससे उत्तराखंड को निवेश का हब बनाया.
ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को बढ़ावा देने पर गूगल और मेटा घिरे जांच के घेरे में
19 Jul, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन मामले में गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है. ईडी का आरोप है कि दोनों कंपनियों ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को प्रमुखता से दिखाया है. 21 जुलाई को दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है.
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन अब गूगल और मेटा को भारी पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईडी का आरोप है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी के ऐड हर किसी को प्रमुखता से दिखाए गए हैं. इसके कारण लोगों तक उनकी पहुंच आसानी से हुई है. यही कारण है कि ईडी ने अब दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया है.
21 जुलाई को होगी पूछताछ
ईडी ने जो नोटिस जारी किया है. उसके मुताबिक दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ पूछताछ की जाएगी. इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी के ऐड इस तरह से दिखाए जाने को लेकर सवाल जवाब होंगे. माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है.
ईडी की कार्रवाई देशभर में जारी
ईडी देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े फिल्मी सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर 29 एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा देशभर में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की जा रही है.
ईडी द्वारा आने वाले दिनों में उनके बयान दर्ज किए जाने की उम्मीद है, इसके साथ ही ईडी उन शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है, जिन्हें इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों द्वारा ठगा गया था. देशभर में ईडी की कार्रवाई जारी है. 15 जुलाई को ईडी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी. इस छापेमारी के दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और कई लग्जरी घड़ियों के साथ ही कई गाड़ियां जब्त की थी.
तिरुपति मंदिर ट्रस्ट में धार्मिक आचार संहिता का उल्लंघन, 4 कर्मचारी बाहर
19 Jul, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर ने 4 कर्मचारियों को कथित तौर पर अन्य धर्मों का पालन करने के आरोप निलंबित कर दिया है. इन कर्मचारियों में एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एक स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट और एक आयुर्वेदिक फार्मेसी डॉक्टर शामिल है. TTD के विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इससे धार्मिक भेदभाव का विवाद खड़ा हो गया है.
मंदिर से जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. इन टीटीडी कर्मचारियों ने संस्थान की आचार संहिता का पालन नहीं किया है. एक हिंदू धार्मिक संगठन का प्रतिनिधित्व करने और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया है. यही कारण है कि इन पर कार्रवाई की गई है.
इस मामले में, टीटीडी सतर्कता विभाग की तरफ से पेश रिपोर्ट और अन्य सबूतों की जांच के बाद, नियमों के अनुसार उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. चारों कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
इन कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड
सस्पेंड किए कर्मचारियों में बी. एलिज़ार, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (क्वालिटी कंट्रोल), एस. रोज़ी, स्टाफ नर्स, बीआईआरआरडी अस्पताल, एम. प्रेमवती, ग्रेड-1 फार्मासिस्ट, बीआईआरआरडी अस्पताल, और एसवी आयुर्वेद फार्मेसी की डॉ. जी. असुंथा शामिल हैं, जिन्हें टीटीडी ने सस्पेंड कर दिया है.
पिछले कुछ सालों के भीतर TTD अधिनियम में 3 बार संशोधन किया गया है. इसमें तय किया गया कि मंदिर बोर्ड और उससे जुड़े संस्थानों में केवल हिंदुओं को ही नियुक्त किया जाना चाहिए. हालांकि ये कार्रवाई नियमों को पालन न करने के आधार पर की गई है.
दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है तिरुपति
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है. ये आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है. इस मंदिर को लेकर साल 2024 में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मंदिर ट्रस्ट ने अकेले 2024 में ही 1161 करोड़ रुपए की एफडी कराई थी. इसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा रकम वाली एफडी है. कुल मिलाकर ट्रस्ट के बैंकों में कुल 13287 करोड़ रुपये की एफडी हैं. मंदिर लगभग हर साल 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बैंक में जमा करता है. इस मंदिर का निर्माण राजा तोंडमान ने कराया था. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 11वीं सदी में रामानुजाचार्य ने की थी.
SC में याचिका: राज ठाकरे और मनसे कार्यकर्ताओं पर FIR की मांग
19 Jul, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरकार सदन में, मनसे सड़क पर': ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर कसा तंज
नई दिल्ली/मुंबई – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के विवादित बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में उन पर हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यह याचिका अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय द्वारा दायर की गई है।
हाल ही में 'मराठी बनाम हिंदी' विवाद ने महाराष्ट्र में तूल पकड़ लिया है। इसी विवाद के संदर्भ में राज ठाकरे ने अपने एक बयान में कहा था कि, “अगर किसी ने मराठी का अपमान किया तो उसके गाल और हमारे हाथ की युति जरूर होगी।” उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है।
"वीडियो मत बनाओ, सबक सिखाओ"
एक मंच से भाषण के दौरान ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि यदि वे किसी को मराठी अपमान पर मारते हैं, तो उसका वीडियो न बनाएं। उन्होंने कहा, "मराठी का अपमान करने वालों को सबक सिखाना होगा, लेकिन उसका वीडियो बनाने की जरूरत नहीं है।"
"महाराष्ट्र स्टाइल में जवाब मिलेगा"
राज ठाकरे ने मीरा रोड की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा, “जो कुछ हुआ वो सही था। महाराष्ट्र स्टाइल में जवाब दिया गया। यहां रह रहे हो तो मराठी सीखो, शांति से रहो, वरना मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र स्टाइल में समझा देंगे।”
"हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती"
भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे ने कहा, "मैं किसी भाषा विवाद के लिए नहीं आया हूं। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती। महाराष्ट्र पर अधिकार किसी और का नहीं, बल्कि हमारा है।"
"मराठी बोलना जल्द से जल्द सीख लो"
देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “तुम्हारी सरकार विधानसभा में रहेगी, हमारी सरकार रास्तों पर। अगर किसी ने मराठी की इज्जत नहीं की तो गाल और हाथ दोनों लाल कर देंगे।” उन्होंने गैर मराठी लोगों से कहा कि वे जल्द से जल्द मराठी बोलना सीखें और हर जगह—चाहे दुकान हो या दफ्तर—मराठी में बात करें।
यूआईडीएआई की जांच में खुला आधार सिस्टम के दुरुपयोग का मामला
19 Jul, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूआईडीएआई कर्मचारियों पर आधार सिस्टम के दुरुपयोग का आरोप, एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली:
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के कुछ कर्मचारियों द्वारा आधार सिस्टम के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत यूआईडीएआई के सहायक अनुभाग अधिकारी रविंदर रावल ने दर्ज कराई, जिसमें कई मल्टी-टास्किंग ऑपरेटर (MTO), आधार ऑपरेटर और अन्य अज्ञात लोग आरोपी हैं।
शिकायत का आधार बनी एक संदिग्ध वेबसाइट
यूआईडीएआई को www.findkar.online नामक वेबसाइट के जरिए आधार सेवाओं के अवैध वितरण की सूचना मिली थी। यह वेबसाइट नागरिकों को बिना अनुमति आधार प्रिंट, ईआईडी से आधार नंबर प्राप्त करने जैसी सेवाएं प्रदान कर रही थी। जांच के लिए प्राधिकरण ने एक टेस्ट ईआईडी साझा की, जिसके जरिए वेबसाइट ने 300 रुपये लेकर यूआईडी जनरेट कर दी।
आधार डेटा के लिए किया जा रहा था भुगतान
जांच में सामने आया कि एक एमटीओ, अपने सहकर्मी की लॉगइन आईडी का गलत इस्तेमाल कर पोर्टल से आधार जानकारी निकालता था और प्रत्येक UID के लिए 50 रुपये वसूलता था। यह रकम आमतौर पर उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर की जाती थी।
साझेदारी और पैसे का लेन-देन
एफआईआर में बताया गया कि दो आधार ऑपरेटर लगातार एमटीओ को ईआईडी और मोबाइल नंबर भेजते थे। इसके बदले वे UID प्राप्त करते और पैसे देते थे। यह लेनदेन अप्रैल 2023 से फरवरी 2025 तक चला। जांच में यह भी पता चला कि एमटीओ ने दिल्ली मुख्यालय के दो पूर्व कर्मचारियों को भी पैसे भेजे थे, जो पहले से जांच के घेरे में हैं।
प्राधिकरण ने शुरू की कड़ी जांच
यूआईडीएआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पोर्टल के दुरुपयोग, अनधिकृत लॉगिन, और आर्थिक लाभ के लिए आधार डेटा के दोहन की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का कदम, खिलाड़ियों को मिलेगा मासिक भत्ता
19 Jul, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 2036 ओलंपिक खेलों की तैयारियों के तहत लगभग तीन हजार खिलाड़ियों को हर महीने 50 हजार रुपये दे रही है। अमित शाह 'वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
अमित शाह ने भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड से क्या की अपील?
उन्होंने कहा, जीत और हार जीवन का हिस्सा है, लेकिन जीत के लिए लक्ष्य तय करना और रणनीति बनाना हर किसी का स्वभाव होना चाहिए। शाह ने कहा कि जो लोग जीतने की आदत डालते हैं, वही असाधारण प्रदर्शन कर पाते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड से जुड़ी सभी इकाइयों से कम से कम तीन पदक जीतने का लक्ष्य तय करने की अपील की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि 2029 में गुजरात में होने वाले अगले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में नए कीर्तिमान बनाएगी। अमित शाह ने यह भी कहा कि पुलिस बलों के लिए नियमित खेल अभ्यास न सिर्फ तनाव कम करेगा, बल्कि काम की गुणवत्ता भी बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2036 के ओलंपिक में भारत शीर्ष पांच पदक विजेता देशों में शामिल होगा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
