देश
प्रयागराज मंडल में बड़ा हादसा, 15269 जनसाधारण एक्सप्रेस पटरी से उतरी
1 Aug, 2025 08:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जनरल बोगियों के डिरेल होने से अफरा-तफरी, महिलाएं-बच्चे सुरक्षित निकाले गए ,किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जांच के लिए समिति गठित
कानपुर/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कानपुर के भाऊपुर यार्ड के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा शाम 4:20 बजे हुआ जब ट्रेन का छठा और सातवां डिब्बा डिरेल हो गया।
हादसे के दौरान जैसे ही बोगियां असंतुलित हुईं, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग चलते ट्रेन से कूद पड़े, हालांकि ट्रेन के रुकते ही महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे की मेडिकल वैन को भी मौके पर भेजा गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
प्रयागराज: 0532-2408128, 2407353, 2408149
फतेहपुर: 9151833006
कानपुर सेंट्रल: 0512-2323015, 2323016, 2323018
इटावा: 9151883732
टूंडला: 7392959712
अलीगढ़: 9112500973, 9112500988
जांच के आदेश, समिति गठित
रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिरेल हुई बोगियां जनरल कोच थीं। हादसे की वजह से पीछे से आने वाली कई ट्रेनों को रोका गया है और रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं।
हाल के अन्य हादसे
गौरतलब है कि पिछले महीने मिर्जापुर के चुनार जंक्शन और प्रयागराज के मांडा रोड स्टेशन पर भी मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाएं हो चुकी हैं। मांडा हादसे के बाद सात रेलकर्मियों को निलंबित किया गया था।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
खुशियों से मातम तक: सड़क हादसे में एक परिवार के 5 सदस्य नहीं रहे
1 Aug, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मैनपुरी: शुक्रवार को एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की केथोली ग्राम पंचायत के हरिपुरा निवासी दीपक (36) आगरा में अपनी भतीजी काव्या का जन्म दिन मनाकर अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे कि बेबर क्षेत्र में नगला ताल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में कार सवार दीपक, पत्नी पूजा, बेटी आशी और आर्या और दीपक की बहन सुजाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दीपक की एक पुत्री आराध्या इस दुर्घटना में घायल है। इस दुर्घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
व्यापार तनाव के बीच भारत ने एफ-35 जेट डील को ठुकराया
1 Aug, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत ने इसकी जानकारी अमेरिका को दे दी
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिका बहुत बड़ा बाजार है, इसके बाद ट्रंप की घोषणा का कारोबार पर असर पड़ने की पूरी संभावना है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मसले पर बातचीत की मंशा भी जाहिर की है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के एफ-35 फाइटर जेट को खरीदने से इंकार किया है। नई दिल्ली ने दो टूक कहा कि वह ज्वाइंट वेंचर के तौर पर पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान डेवपल करना चाहता है। बता दें कि भारत के भरोसेमंद दोस्त रूस ने भी पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57 फाइटर जेट मुहैय कराने का ऑफर दिया है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार रूस ने तकनीक देन और संयुक्त रूप से पांचवीं पीढ़ी का विमान डेवलप करने का प्रस्ताव दिया है। एफ-35 फाइटर जेट पर भारत के रुख के बाद रूस का एसयू -57 पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट डील में फ्रंट रनर हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट खरीदने को लेकर इच्छुक नहीं है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस बाबत भारत ने अमेरिका को सूचित कर दिया है कि वह एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने का इच्छुक नहीं है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि भारत ज्वाइंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के आधार पर डिफेंस डील करना चाहता है। बता दें कि ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ-35 लड़ाकू विमान तकनीकी दिक्कतों के चलते केरल में तकरीबन 37 दिनों तक अटका रहा। इसके अलावा कैलिफोर्निया में एफ-35 जेट क्रैश भी हुआ है. इन दोनों घटनाओं से एफ-35 की काबिलियत पर गंभीर सवाल उठे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका से आयात बढ़ाकर हालात को संतुलित करने की कोशिश कर सकता है। इसमें खास तौर पर प्राकृतिक गैस, कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट और सोने के आयात को बढ़ाने पर विचार हो रहा है। इन कदमों से आने वाले 3 से 4 सालों में अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस कम हो सकता है। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी रक्षा उपकरणों की अतिरिक्त खरीद नहीं करेगा। इसमें एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट का प्रस्ताव भी शामिल है, जिसकी पेशकश ट्रंप ने फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान की थी। भारत ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और घरेलू रक्षा निर्माण पर जोर देने की नीति पर जोर देगा। एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि भारत अमेरिकी दबाव के बावजूद संयुक्त रक्षा निर्माण और तकनीकी साझेदारी को प्राथमिकता देता है, न कि महंगे इंपोर्ट को।
ट्रंप की धमकी के बावजूद भारत ने फिलहाल वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन में अपनी जवाबी कार्रवाई के अधिकार को सुरक्षित रखते हुए संयम बरता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार समय आने पर उचित कदम उठाने की तैयारी में है, लेकिन तत्काल टकराव से बचना चाहती है। वहीं, भारत इस वर्ष के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने जा रहा है, जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
पीएम किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी, पीएम मोदी वाराणसी से करेंगे ट्रांसफर
1 Aug, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी, पीएम मोदी 11 बजे करेंगे किस्त जारी
नई दिल्ली।
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है, जो अब समाप्त होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को सुबह 11 बजे वाराणसी से इस किस्त को जारी करेंगे। इस योजना के तहत राजस्थान के 70 लाख से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और उनके मोबाइल पर धनराशि ट्रांसफर का संदेश (SMS) बजने वाला है।
इस बार जून के बजाय अगस्त में आएगी किस्त
पिछले साल यह किस्त जून महीने में किसानों को प्राप्त हुई थी, लेकिन इस बार दो महीने की देरी से यह राशि 2 अगस्त को किसानों के खातों में पहुंचेगी। ट्रांसफर की प्रक्रिया के साथ किसानों को SMS द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने दी जानकारी
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित बनौली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 1500 करोड़ रुपये से अधिक के पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और उसी मंच से पीएम किसान की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
राजस्थान के 75 लाख किसानों को मिल चुका लाभ
राजस्थान में अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत 75 लाख से अधिक किसानों के खातों में यह सहायता राशि पहुंच चुकी है। पूरे देश में इस योजना में करीब 10 करोड़ किसान पंजीकृत हैं।
KYC नहीं होने पर रुक सकती है किस्त
इस बार केंद्र सरकार ने किसानों की KYC अनिवार्य की है। कई किसान KYC पूरी नहीं कर सके हैं, जिससे उनकी 20वीं किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अब किसानों की जमीन का रिकॉर्ड किसान कार्ड से लिंक होना भी जरूरी कर दिया गया है, जिससे अपात्र किसानों को योजना से बाहर किया जा सके।
रेलवे का रेल मदद एप.......यात्रा के दौरान आपका बनेगा मददगार
1 Aug, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं के समाधान और यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेल मदद ऐप लांच किया है। यह एप 2018 में पूर्व रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लांच किया गया था।
इस रेल एप की प्रमुख विशेषताएँ: यात्री मोबाइल फोन/वेब के माध्यम से शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों के निवारण की स्थिति पर रीयल-टाइम फीडबैक मिलता है। शिकायत दर्ज करने पर तुरंत एसएमएस के माध्यम से आईडी मिलती है, और कार्रवाई की जानकारी कस्टमाइज्ड एसएमएस द्वारा मिलती है। सफाई, सुरक्षा, ट्रेन में देरी या भोजन जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज की जा सकती है। यात्रा के दौरान रेलवे सेवाओं के बारे में प्रतिक्रिया दी जा सकती है। यात्री यात्रा के दौरान चिकित्सा सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह ऐप यात्रियों को अपनी शिकायतें और फीडबैक आसानी से रेलवे तक पहुँचाने में मदद करता है, जिससे रेलवे अपनी सेवाओं को बेहतर बना सके।
कर्नाटक में नया ब्लड ग्रुप सीआरआईबी मिला
1 Aug, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
10 महीने की रिसर्च के बाद खोजा गया; ये बेहद दुर्लभ, दुनियाभर में केवल 10 लोगों का
बेंगलुरु। कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में डॉक्टरों ने एक ऐसा ब्लड ग्रुप खोजा है, जो अब तक दुनिया में कहीं भी पहचाना नहीं गया था। इसे सीआरआईबी नाम दिया गया है। अभी तक दुनिया में इस ब्लड ग्रुप के 10 लोग ही सामने आए हैं।
यह मामला तब सामने आया जब महिला को दिल की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला का ब्लड ग्रुप ओ आरएच+ था, जो कि सबसे आम माना जाता है। लेकिन जब सर्जरी के लिए खून जुटाया गया, तो कोई भी ह्र पॉजिटिव यूनिट उसके शरीर से मेल नहीं खा रही थी।
मामला गंभीर था, इसलिए जांच के लिए सैंपल को बेंगलुरु के रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर की एडवांस्ड लैब में भेजा गया। टीम ने महिला के 20 परिजनों के ब्लड सैंपल भी जांचे, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। डॉ. अंकित माथुर ने बताया, हमने एडवांस टेस्टिंग की, जिसमें पाया गया कि मरीज का खून हर सैंपल से पैन-रिएक्टिव था, यानी किसी भी खून से मेल नहीं खा रहा था। हमें शक हुआ कि यह कोई नया या बहुत दुर्लभ ब्लड ग्रुप हो सकता है।
अब पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को 1.10 लाख रुपए अनुदान देंगी ममता
1 Aug, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें दिए जाने वाले अनुदान की राशि को बढ़ा दिया है। अब पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को 1.10 लाख रुपए अनुदान मिलेगा।
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य भर में लगभग 40 हजार दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 1.10 लाख रुपये का अनुदान देगी। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 85,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई थी।
दुर्गा पूजा आयोजकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के आयोजन में समितियों को समर्थन देना तथा सांस्कृतिक और सामुदायिक जीवन में उनके योगदान को मान्यता देना है। बनर्जी ने कहा, ‘‘सरकार जनता के साथ खड़ी है। दुर्गा पूजा सिर्फ़ एक धार्मिक उत्सव नहीं है; यह एक सांस्कृतिक उत्सव है जो सभी को जोड़ता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आयोजक बिना किसी तनाव के अपने खर्चों का प्रबंधन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने बढ़ी हुई वित्तीय सहायता के अलावा यह घोषणा भी की कि अग्निशमन विभाग, कोलकाता नगर निगम (केएमसी), पंचायतें और नगर पालिकाएं जैसी सरकारी एजेंसियां तथा नगर निकाय पूजा समितियों से कोई कर या सेवा शुल्क नहीं लेंगे।
प्लास्टिक मुक्त होगा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम
1 Aug, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई जाएगी। भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने कहा कि जूट और लकड़ी की बनी टोकरी का इस्तेमाल करें। मंदिर परिसर में भक्त प्लास्टिक की बोतल में जल लेकर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पॉलीथिन में प्रसाद, फूल लेकर पहुंचते हैं और यह सबकुछ वह परिसर में ही छोड़ आते हैं। यह सफाई में दिक्कत पैदा करता है। कई बार प्लास्टिक अंडरग्राउंड नाली में चली जाती है। इससे कई बार नालियां चोक हो जाती हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पहले भी कई बार यह फैसला कुछ समय के लिए लिया जा चुका है, लेकिन इस बार इसे हमेशा के लिए प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।
कस्टम्स ने 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की
1 Aug, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई सीमा शुल्क विभाग के एविएशन अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। एविएशन विभाग की ये कार्रवाई 29 और 30 जुलाई को हुई है, जिसमें चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कस्टम्स ऑफिसरों ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट नंबर वीजी760 से आए तीन संदिग्ध यात्रियों को रोका था। इनके लगेज की बारीकी से जांच के दौरान अधिकारियों ने 1.990 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया। इसकी बाजार कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
वहीं, एक अन्य मामले में एयरपोर्ट पर फ्लाइट नंबर 6ई1060 से बैंकॉक से आ रहे एक पैसेंजर को रोका गया था।। लगेज की जांच में अधिकारियों ने इसके पास से 6.22 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया। इसकी बाजार कीमत 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस तरह दो दिनों में 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई।
गाड़ी पर गिरी चट्टान, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान ने दी शहादत
31 Jul, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लद्दाख: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दुरबुक में सैन्य काफिले के एक वाहन पर विशाल चट्टान गिर जाने से उसमें सवार एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि मेजर रैंक के दो अधिकारी और एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों में मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव शामिल हैं।
अधिकारियों ने आगे बताया कि यह घटना सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी काप्र्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे की पुष्टि की।
अमरनाथ यात्रा पर विराम, कश्मीर में लगातार बारिश से रास्ते हुए बंद
31 Jul, 2025 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रीनगर । कश्मीर में भारी बारिश से बुधवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। पोस्ट में लिखा है कि पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट में कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई। अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से भी कोई यात्री जत्था रवाना नहीं किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिविजनल कमिश्नर के हवाले से बताया गया है कि यात्रा मार्गों पर खराब मौसम के कारण आधार शिविरों से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि गुरुवार को जम्मू से किसी भी जत्थे को आगे नहीं भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत बढ़ाने के लिए लाया गया है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुफा मंदिर तक के पूरे रास्ते और दोनों आधार शिविरों के रास्ते में सभी पारगमन शिविरों को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कर लिया है।
दिल्ली-मुंबई रूट पर सुरक्षा मजबूत: मथुरा-कोटा सेक्शन में कवच 4.0 स्थापित
31 Jul, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद| भारतीय रेल द्वारा स्वदेशी रेल सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 को उच्च घनत्व( हाई डेंसिटी) वाले दिल्ली-मुंबई मार्ग के मथुरा-कोटा रेलखंड पर स्थापित कर दिया गया है। यह देश में रेलवे सुरक्षा प्रणालियों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण से प्रेरित होकर कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया है। कवच 4.0 एक अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली है। इसे जुलाई 2024 में RDSO (रिसर्च डिज़ाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइज़ेशन) द्वारा स्वीकृति दी गई थी। कई विकसित देशों को ऐसी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली को विकसित और स्थापित करने में 20 से 30 वर्ष लग गए। कोटा-मथुरा रेलखंड पर कवच 4.0 बहुत कम समय में स्थापित किया गया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।
स्वतंत्रता के बाद 60 वर्षों तक देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों की उन्नत ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों को स्थापित नहीं किया गया। अब कवच प्रणाली को हाल ही में चालू किया गया है, ताकि ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। भारतीय रेल अगले 6 वर्षों के भीतर देशभर के विभिन्न रेल मार्गों पर कवच 4.0 को स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। अब तक 30,000 से अधिक लोगों को कवच प्रणाली पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। IRISET (भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरिंग एवं दूरसंचार संस्थान) ने AICTE से मान्यता प्राप्त 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया है, ताकि बी. टेक पाठ्यक्रम में कवच को शामिल किया जा सके। कवच से लोको पायलटों को मदद मिलेगीः ब्रेक प्रभावी रूप से लगाने में और कोहरे जैसी कम दृश्यता की स्थिति में सिग्नल देखने के लिए बाहर देखने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सारी जानकारी केबिन के अंदर लगे डैशबोर्ड पर दिखाई देगी।
क्या है कवच?
• कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसे ट्रेनों की गति की निगरानी और नियंत्रण करके दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।
• इसे सेफ्टी इंटिग्रिटी लेवल 4 (SIL-4) पर डिजाइन किया गया है, जो सुरक्षा का सर्वोच्च स्तर है।
• कवच का विकास 2015 में शुरू हुआ। इसे 3 वर्षों तक परीक्षण किया गया।
• तकनीकी सुधारों के बाद इसे पहले दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में स्थापित किया गया और 2018 में पहला संचालन प्रमाणपत्र मिला।
• SCR में अनुभवों के आधार पर एक उन्नत संस्करण ‘कवच 4.0’ विकसित किया गया, जिसे मई 2025 में 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए मंजूरी दी गई।
• कवच के सभी उपकरण स्वदेशी रूप से निर्मित किए जा रहे हैं।
कवच की जटिलताः
कवच एक अत्यंत जटिल प्रणाली है। इसे कमीशन करना किसी टेलीकॉम कंपनी को खड़ा करने के समान है। इसमें निम्नलिखित उप-प्रणालियां शामिल हैं:
1. RFID टैग्सः प्रत्येक 1 किमी पर और प्रत्येक सिग्नल पर लगाए जाते हैं। ये ट्रेन की सटीक स्थिति बताते हैं।
2. टेलीकॉम टावर्सः हर कुछ किलोमीटर पर ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी और पावर सप्लाई सहित टावर्स लगाए जाते हैं। लोको कवच और स्टेशन कवच लगातार इन टावर्स के जरिए संचार करते हैं।
3. लोको कवचः ट्रैक पर लगे RFID टैग्स से जानकारी प्राप्त करता है, उसे टेलीकॉम टावरों तक पहुंचाता है और स्टेशन कवच से रेडियो सूचना प्राप्त करता है। इसे लोको के ब्रेकिंग सिस्टम से भी जोड़ा गया है, ताकि आपात स्थिति में स्वतः ब्रेक लगे।
4. स्टेशन कवचः प्रत्येक स्टेशन और ब्लॉक सेक्शन पर लगाया जाता है। यह लोको कवच और सिग्नल प्रणाली से जानकारी लेकर सुरक्षित गति के लिए निर्देश देता है।
5. ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC): पूरी प्रणाली को जोड़ने के लिए ट्रैक के साथ-साथ OFC बिछाई जाती है, जिससे हाई-स्पीड डेटा कम्युनिकेशन संभव होता है।
6. सिग्नलिंग सिस्टम: इसे लोको कवच, स्टेशन कवच, टेलीकॉम टावर आदि से जोड़ा गया है।
इन सभी प्रणालियों को बिना किसी रेल संचालन में व्यवधान के भारी पैसेंजर और माल गाड़ियों की आवाजाही के दौरान स्थापित, जांच और प्रमाणित किया जाता है।
कवच की प्रगतिः
1. ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया- 5,856 km
2. दूरसंचार टावर स्थापित - 619
3. स्टेशनों पर कवच स्थापित- 708
4 .लोको पर कवच स्थापित- 1,107
5 . ट्रैकसाइड उपकरण स्थापित- 4,001 रूट किलोमीटर
भारतीय रेलवे हर साल सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करता है। कवच ऐसी कई पहलों में से एक है जो ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हैं। कवच की त्वरित प्रगति और तैनाती का स्तर रेलवे की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसरो ने लॉन्च किया निसार सैटेलाइट, पृथ्वी पर नजर रखने की ताकत बढ़ी
31 Jul, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रीहरिकोटा। अब तक के सबसे महंगे और सबसे पावरफुल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट निसार को बुधवार को लॉन्च किया गया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:40 बजे जीएसएलवी-एफ 16 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। ये रॉकेट निसार को 743 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूरज के साथ तालमेल वाली सन-सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित करेगा, जिसका झुकाव 98.4 डिग्री होगा। इसमें करीब 18 मिनट लगेंगे। इस सैटेलाइट को नासा और इसरो दोनों ने मिलकर बनाया है।
निसार 747 किमी की ऊंचाई पर पोलर ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। पोलर ऑर्बिट एक ऐसी कक्षा है जिसमें सैटेलाइट धरती के ध्रुवों के ऊपर से गुजरता है। इस मिशन की अवधि 5 साल है। निसार एक हाई-टेक सैटेलाइट है। इसका पूरा नाम नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार है। ये सैटेलाइट 97 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेगा। 12 दिनों में 1,173 चक्कर लगाकर यह पृथ्वी की लगभग हर इंच जमीन को मैप कर लेगा। इसके पास बादलों, घने जंगल, धुएं और यहां तक कि अंधेरे में भी देखने की क्षमता देता है। यह धरती की सतह पर बहुत छोटे बदलावों को भी देख सकता है।
निसार मिशन के मुख्य उद्देश्य
निसार मिशन का मुख्य मकसद है धरती और उसके पर्यावरण को करीब से समझना। ये सैटेलाइट खास तौर पर धरती की सतह या ग्लेशियर्स में कितना बदलाव हो रहा है। जैसे जमीन का धंसना या बर्फ का पिघलना। जंगलों, खेतों और दूसरी प्राकृतिक जगहों की स्थिति को मॉनिटर करेगा, ताकि ये समझा जा सके कि पर्यावरण कैसा है। समुद्र की लहरों, उनके बदलावों और समुद्री पर्यावरण को ट्रैक करेगा। इन जानकारियों से वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। मिशन का ओपन-सोर्स डेटा सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा।
बड़ी कामयाबी: अलकायदा से जुड़ी शमा परवीन को किया गया गिरफ्तार
31 Jul, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। अलकायदा टेरर मॉडयूल केस में गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से अलकायदा टेरर मॉड्यूल की महिला आतंकी को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक की रहने वाली शमा परवीन अल कायदा का पूरा मॉड्यूल चला रही थी। इस महिला आतंकी को गुजरात एटीएस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पूछताछ जारी है।
30 साल की शमा परवीन एक्यूआईएस की मुख्य महिला आतंकी है। गिरफ्तार महिला आतंकी शमा परवीन झारखंड मूल की है। लेकिन फिलहाल बेंगलुरु में रह रही थी। उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी रडार पर था। गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने महिला आतंकवादी की गिरफ्तारी के संबंध में कहा कि गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोडऩे में सफलता हासिल की है। गुजरात एटीएस को बधाई। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आतंकवादी महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला पाकिस्तान के लोगों के सीधे संपर्क में थी।
ट्रंप का संदेश साफ: रूस से करीबी, अमेरिका से कारोबारी कीमत
30 Jul, 2025 07:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India-US Trade Deal Update:
नई दिल्ली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त 2025 से 25% टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। ट्रंप ने रूस से भारत द्वारा तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद को इसका कारण बताया है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क एक तरह का "जुर्माना" है, जो अमेरिका के व्यापार हितों की सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लगाए गंभीर आरोप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ सोशल" पर कहा,
"भारत हमारा मित्र है, लेकिन उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ऊंचे हैं। साथ ही उनके पास कड़ी और आपत्तिजनक गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं भी हैं।"
उन्होंने लिखा कि भारत वर्षों से रूस से सैन्य उपकरण खरीदता रहा है और अब वह ऊर्जा का भी बड़ा खरीदार बन गया है।
“ऐसे समय में जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हमले बंद करे, भारत की यह नीति चिंताजनक है।”
1 अगस्त से लागू होगा नया टैरिफ
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत को अब 25% टैरिफ और अतिरिक्त दंड चुकाना होगा। उन्होंने यह घोषणा अमेरिका की Reciprocal Tariff Policy की डेडलाइन से दो दिन पहले की है।
25 अगस्त को भारत आ रहा है अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का छठा दौर 25 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान अमेरिका का व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचेगा।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन गीर ने कहा है,भारत को यह तय करना होगा कि वह व्यापार समझौते के लिए कितना गंभीर है। यदि भारत अपनी बाजार-संरक्षण नीति में बदलाव करता है, तो यह एक बड़ा कदम होगा।”
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
