देश
अंतरिक्ष दिवस पर बोले पीएम मोदी – वैज्ञानिकों की मेहनत से देश को गर्व
23 Aug, 2025 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. पीएम ने लिखा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, अंतरिक्ष में भारत की यात्रा हमारे दृढ़ संकल्प, नवाचार और सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि आज स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए मील का पत्थर हासिल करना हमारी पहचान बन गया है.
पीएम ने अपने वीडियो मैसेज में वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया है. आपको बता दें कि अंतरिक्ष दिवस चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की याद में मनाया जाता है, जो 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था.
पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा कि देश को जिन नए रिफॉर्म की जरूरत है. वो सरकार की ज़िम्मेदारी भी है और इच्छा शक्ति भी है. आज स्पेस में भारत की प्रगति सामान्य नागरिकों की सहूलियत बढ़ा रही है. स्पेस स्टार्टअप नवाचार से लोगों को सुविधा प्रदान करें. आने वाले दिनों में भारत अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ेगा.
जल्द गगनयान भी भरेगा उड़ान- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अनंत अंतरिक्ष हमें हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वहां कोई ठहराव नहीं है, न ही कोई अंतिम पड़ाव है. मेरा मानना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए, इसलिए मैंने लाल किले से कहा था कि हमारा मार्ग है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. पीएम मोदी ने कहा कि “…जल्द ही आप सब वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा और आने वाले समय में भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा.
पीएम मोदी ने कहा कि आज स्पेस-टेक भारत में गवर्नेंस का भी हिस्सा बन रही है. फसल बीमा योजना में satellite based आकलन होना चाहिए. मछुआरों को satellite से मिल रही जानकारी और सुरक्षा हैं. उन्होंने कहा Disaster management हो या PM Gati Shakti National Master Plan में geospatial data का इस्तेमाल हो रहा है. आज स्पेस में भारत की प्रगति सामान्य नागरिकों का जीवन आसान बना रही है.
शुभांशु ने हर भारतीय को गर्व से भर – पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा कि ‘शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया है. पीएम ने शुभांशु से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा जब वो तिरंगा मुझे दिखा रहे थे, जो वो पल और अनुभूति थी. वो शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. आज भारत सेमी क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी अहम तकनीक की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
दुष्कर्म और अवैध दफन का आरोप लगाने वाला युवक SIT के शिकंजे में
23 Aug, 2025 11:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाया था। उसे इन आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी और उसके प्रमुख प्रणब मोहंती ने शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की। शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बयानों और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई। एसआईटी मामले की जांच जारी रखे हुए है। शिकायतकर्ता-गवाह एक पूर्व सफई कर्मचारी है। उसने दावा किया था कि उसने 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में काम किया था और उसे धर्मस्थल में महिलाओं और नाबालिगों सहित कई शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया था। उसने आरोप लगाया था कि कुछ शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे। उसने इस संबंध में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दिया है।
बादल फटा, थराली में मची अफरा-तफरी: तहसील और घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता
23 Aug, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने की खबर है। देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी रवाना हो गई है।
बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती और एक बुजुर्ग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। एसडीएम आवास मलबे से दब गया। एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए। राड़ीबगड़ में गाड़ियों के मलबे में दबने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने से थराली तहसील परिसर में काफी मलबा आ गया, घरों में भी मलबा आ गया है, तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। थराली के चेपड़ों में भारी नुकसान हुआ है। यहां तीन से अधिक दुकानें बहने की सूचना है।
मलबे से कई घरों को नुकसान हुआ है। थराली बाजार भी मलबे से पट गया है। कई वाहन मलबे के साथ बहकर सड़क से लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। थराली- ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है।
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति के मलबे में दबने की सूचना है। जबकि इसी गांव में 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
वहीं, आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पटना: हाइवा और ऑटो की भिडंत में 8 की मौत, 4 की हालत गंभीर
23 Aug, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। शनिवार की सुबह पटना में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। और चार लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। घटना पटना सिटी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। हदसा शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। ये लोग नालंदा के रेरा मलामा गांव के निवासी थे। एक ऑटो पर सवार होकर पटना आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें गंगा स्नान करना था और इसके लिए फतुहा जा रहे थे। पुलिस छानबीन कर रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के शिकार लोग नालंदा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सभी सवारी को लेकर ऑटो पटना की ओर जा रही थी। स्टेट हाईव पर अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास हाइवा से सीधी टक्कर हो गई जिसमें ऑटो पर सवार लोग जख्मी हो गए। आठ के मौत की खबर मिली है जबकि चार अन्य ऑटो सवार घायल हैं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीसीएच इलाज के लिए भेज दिया।
कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा- लोकतंत्र की जीत चुनाव आयोग हुआ बेनकाब
23 Aug, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर दिए गए आदेश के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की बड़ी जीत बताया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए मतदाता अब आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड समेत अन्य मान्य दस्तावेज़ों के आधार पर दोबारा सूची में जुड़ सकते हैं। कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि आयोग ने करोड़ों मतदाताओं को वोटिंग अधिकार से वंचित करने की कोशिश की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे विफल कर दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, लोकतंत्र ने चुनाव आयोग के निर्मम हमले को झेलकर खुद को बचा लिया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने के लिए गार्डरेल खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयोग पूरी तरह उजागर और बदनाम हो गया है, उसके षड्यंत्रकर्ताओं को निर्णायक झटका मिला है।
पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने फैसले को कांग्रेस की लड़ाई की शुरुआती और बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला राहुल गांधी द्वारा उठाई गई मांगों और कांग्रेस के निरंतर आंदोलन का परिणाम है। वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अदालत ने मध्यवर्ती आदेश में आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड को वैध पहचान दस्तावेज़ माना है। यह कदम मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने फैसले को लोकतंत्र के लिए महान् जीत बताते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में छेड़े गए अभियान ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। वहीं, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’और चक्का जाम आंदोलन की सफलता का प्रमाण है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में हटाए गए 65 लाख से अधिक नामों की सूची, हटाने के कारण सहित, सार्वजनिक की जाए। अदालत ने यह भी कहा कि प्रक्रिया को वोटर-फ्रेंडली बनाया जाए और राजनीतिक दलों की निष्क्रियता पर आश्चर्य जताया। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर दोहराया कि उसका संघर्ष सिर्फ पार्टी के लिए नहीं बल्कि हर उस नागरिक के लिए है जो लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहता है।
"भारत का अंतरिक्ष अभियान: विज्ञान, संकल्प और सफलता की कहानी"
23 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: आज का दिन हरेक भारतीयों के लिए काफी खास है. यह एक ऐसा दिन है, जिसपर हरेक भारतीय नागरिकों को भारत पर गर्व होना चाहिए. आज से ठीक दो साल पहले, 23 अगस्त 2023 को भारत ने अंतरिक्ष में एक शानदार उपलब्धि हासिल की थी. इस दिन भारत चंद्रमा के साउथ पोल यानी दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना था. इसके अलावा भारत चांद की सतह तक पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भी बना था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ (National Science Day) घोषित किया. इस कारण आज पूरा देश अपना दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है. इस कारण भारतीय अंतरिक्ष विभाग के द्वारा पूरे देश में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 की थीम "विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी और ऐप्लिकेशन्स का उपयोग (Leveraging Space Technology and Applications for Viksit Bharat 2047)" है. भारत में दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाने के लिए पिछले करीब एक महीने से देशभर में कई कार्यक्रम और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है. इन आयोजनों का उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को हरेक इंसान तक पहुंचाना, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और विकसित भाकत के सपने को साकार करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका पर ध्यान देना है. यह थीम भारत की लंबे विज़न और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का प्रतिक है, जो आने वाले सालों में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी.
भारतीय स्पेस मिशन की शुरुआत
भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कमाल की कामयाबियां हासिल की है, जिसका लोहा दुनिया के बड़े-बड़े देश भी मानने लगे हैं. इसकी शुरुआत भारत की आज़ादी के महज 12 साल बाद यानी सन् 1962 में ही हो गई थी. उस साल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल स्पेस प्रोग्राम के तहत Indian National Committee for Space Research (INCOSPAR) की स्थापना की थी, जिसका नेतृत्व भारतीय नेशनल स्पेस प्रोग्राम के पहले चेयरमैन विक्रम साराभाई कर रहे थे.
21 नवंबर 1963 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास थुम्बा से भारत ने पहला साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया.उसके बाद 15 अगस्त 1969 विक्रम साराभाई के नेतृत्व में ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी Indian Space Research Organisation (ISRO) की स्थापना की गई. उस वक्त भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं. 1972 में Space Commission और Department of Space बनाए गए और इसरो का स्थानांतरण हुआ.
19 अप्रैल 1975 में भारत का पहला सैटेलाइट आर्यभट्ट (Aryabhata) सोवियत रॉकेट (Kosmos-3M) द्वारा लॉन्च किया गया और यह तारीख भारतीय अंतरिक्ष इतिहास के लिए अमर हो गई. 1975 में ही भारत ने नासा (NASA) की मदद से SATELLITE INSTRUCTIONAL TELEVISION EXPERIMENT (SITE) को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसकी मदद से भारत में टीवी देखने और टीवी पर दूरदर्शन चैनल देखने की शुरुआत हुई.
उसके बाद से भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई शानदार उपलब्धियों को हासिल किया, जिनमें से एक खास उपलब्धि 3 अप्रैल 1984 को हासिल की गई थी. उस दिन राकेश शर्मा अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे. वह सोवियत Soyuz T‑11 से अंतरिक्ष गए थे, जो रूस का एक स्पेसक्राफ्ट था.
एयर इंडिया का विमान बाल-बाल बचा, रनवे पर अचानक रोकना पड़ा प्लेन
22 Aug, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई एयरपोर्ट पर 22 अगस्त की शाम को पायलट की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई से विमान AI645 ने राजस्थान के जोधपुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान रनवे पर तेज स्पीड में आ गया था। विमान टेक ऑफ ही करने वाला था कि अचानक पायलट ने विमान को रनवे पर ही रोक दिया। इससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
बजा था इमरजेंसी अलार्म
बताया जा रहा है टेकऑफ करने जा रहे विमान में अचानक टेक्निकल खराबी का अलार्म बजने लगा। कॉक पिट में अलार्म बजने से पायलट ने तुरंत विमान रोकने का फैसला लिया।
यात्रियों को मिली वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन संबंधी समस्या आने की वजह से विमान को वापस बुलाया गया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस ले आए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP का बड़ा प्लान, 1000 जगह लगेगा रक्तदान शिविर
22 Aug, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने 17 सितंबर को 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हर साल की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी. बीजेपी ने इसके लिए खासी तैयारी भी की है. बीजेपी देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य चलाएगी. साथ ही पार्टी देशभर के 70 से अधिक शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करेगी. इसके अलावा ग्रामीण अंचल में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी.
चलाएगी स्वच्छता और ब्लड डोनेशन कैंप
बीजेपी हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती रही है. इस दौरान पार्टी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, 1000 जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन करेगी.
76 शहरों में मोदी विकास मैराथन
इसके अलावा बीजेपी देश के 76 बड़े शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन भी करेगी. ग्रामीण स्तर पर बीजेपी की ओर से सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा. इस आयोजन के दौरान पार्टी की कोशिश रहेगी कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शिरकत करें. यह सेवा पखवाड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक चलेगा.
पिछले साल भी मनाया था सेवा पखवाड़ा
पिछले साल भी बीजेपी ने जोर-शोर से सेवा पखवाड़ा मनाया था. पिछले साल पेरिस ओलंपिक गेम्स के बाद सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया था जिसमें बीजेपी ने पेरिस पैरालंपिक के सभी प्रतिभागियों के लिए प्रदेश मुख्यालय में अभिनंदन किया था. साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों को सहायक उपकरण देने का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे.
तब बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में रक्तदान शिविर भी लगाया था. साथ ही स्कूल और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान भी चलाया था. इसके अलावा पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर 15 दिनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. साथ ही कई जगहों पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया था. तब एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था. इस बार भी यह अभियान चलाया जाएगा.
ChatGPT बनाने वाली कंपनी ने भारत में खोला दफ़्तर, लोकेशन फाइनल
22 Aug, 2025 04:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई भारत में पहला ऑफिस खोलने जा रही है। इस साल के आखिर में नई दिल्ली में ऑफिस खुल जाएगा, हालांकि लोकेशन अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन स्टाफ की भर्ती शुरू हो गई है। कंपनी की ओर से रॉयटर्स को यह बयान दिया गया है और बताया गया है कि ओपनएआई के फाउंडर सैम अल्टमैन ने भारत में कंपनी का ऑफिस खोलने का प्लान बनाया है। कंपनी की एक ऑफिशियल यूनिट भारत में तैनात हो चुकी है, जिसने ऑफिस के लिए नियुक्तियां करनी शुरू कर दी हैं।
भारत ओपनएआई के लिए दूसरा बड़ा बाजार
ओपनएआई के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सैम ऑल्टमैन ने बताया कि भारत ओपनएआई और चैटजीपीटी के दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। पिछले एक साल में भारत में चैटजीपीटी ग्राहकों में 4 गुना इजाफा हुआ है। कंपनी ने भारत में 4.60 डॉलर की सबसे सस्ती स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के जरिए कंपनी की योजना भारत में एक अरब इंटरनेट यूजर्स बनाने का है, क्योंकि भारत सबसे ज्यादा आबादी वाली दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और भारतीय बाजार में पांव रखकर कंपनी इस टारगेट के और करीब पहुंच जाएगी।
AI सेक्टर में भारत बन सकता है वर्ल्ड लीडर
सैम अल्टमैन ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी को लेकर काफी उत्साह है। इस सेक्टर में वर्ल्ड लीडर बनने के गुण भारत में हैं। इसलिए कंपनी भारत में पहला ऑफिस खोलकर एक मजबूत टीम के जरिए भारत में AI को और अधिक सुलभ बनाने का प्रयास कर रही है। क्योंकि भारत AI की दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, लेकिन कंपनी को भारत में गूगल और जेमिनी से टक्कर मिल सकती है। दुनियाभर के टॉप-5 AI मार्केट में भारत शामिल है। दुनियाभर में चैटजीपीटी के सबसे ज्यादा यूजर भी भारतीय छात्र ही हैं।
आयकर रिफंड स्कैम: जवान की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ, IT रिटर्न फाइलिंग में लगाया चूना
22 Aug, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : धोखाधड़ी कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले ठगों के नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। ये ठग, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी नहीं छोड़ रहे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल के जवान की आईटीआर फाइलिंग के दौरान रिफंड की राशि पर हाथ साफ कर दिया गया। अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में बतौर रिफंड की राशि, 77040 रुपये चले गए। सशस्त्र सीमा बल ने अपने सभी जवानों को सचेत किया है कि वे अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अधिकतम आईटीआर रिफंड के प्रलोभन में फंस कर अपना इन्कम टैक्स पोर्टल, पैन कार्ड और ओटीपी, आदि जानकारी साझा न करें।
जानकारी के मुताबिक, 44वीं वाहिनी में तैनात आरक्षी (एमटीएस) राजीव ओरावं, एटी 2025 के दौरान नरकटियागंज से स्थानांतरित होकर 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) में आया है। 44वीं वाहिनी में ड्यूटी के दौरान एक अन्य कार्मिक, आरक्षी एमटीएस चंद्र भूषण से आईटीआर फाइलिंग के लिए किसी अनजान व्यक्ति का नंबर मिला। राजीव ने उस अनजान व्यक्ति से फोन पर बातचीत की। उससे अपना आईटीआर फाइल करवाया। जब रिफंड की राशि प्राप्त नहीं हुई तो उसने इनकम टैक्स पोर्टल पर चेक किया। उक्त कर्मी के इनकम टैक्स पोर्टल पर किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और बैंक खाता अपडेट कर दिया गया था। नतीजा, अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में रिफंड की राशि 77040 रुपये चले गए। जिस बैंक में पैसे गए थे, वह एक्सिस बैंक किशनगंज की शाखा थी। इस घटनाक्रम से एसएसबी कार्मिक हैरान रह गया।
इसके बाद समवाय प्रभारी द्वारा इनकम टैक्स पोर्टल पर दोबारा से कार्मिक का मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और सीएपीएसपी बैंक खाता, अपडेट कर दिया गया। साथ ही पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई। कार्मिक ने साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर संपर्क किया, लेकिन वहां से उसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। एसएसबी ने अपने सभी कार्मिकों के लिए एडवायजरी जारी की है कि वे अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ज्यादा आईटीआर रिफंड के चक्कर में न पड़ें। अनाधिकृत व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा न करें। साइबर और अन्य धोखाधड़ी से बचने के लिए कार्मिकों को मौखिक कार्यशाला एवं लिखित जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद कार्मिक, धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
PM ने कहा- चाहे PM हो या CM, भ्रष्टाचार पर अब बख्शिश नहीं
22 Aug, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में आज 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इसके साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने मगही भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जनता का सेवक बनकर काम करने में खुशी होती है. इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरजेडी के लालटेन राज ने बिहार को लाल आतंक में जकड़ लिया था.
गयाजी में जनसभा में अपना संबोधन मगही भाषा में शुरू किया. उन्होंने कहा- हम अपने सब के अभिनंदन कर ही, मोक्ष आउ ज्ञान के धरती गया जी से हम सबके अभिनंदन कर ही.
जेल से नहीं चलेगी सरकार- पीएम
नए कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले उन्होंने कहा कि एक ऐसा कानून बन रहा है, जिसमें सीएम और पीएम सब दायरे में आएंगे. अगर 30 दिन के भीतर जमानत नहीं मिली तो 31 वें दिन कुर्सी छोड़नी होगी. जेल में रहकर सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है. जो भी जेल जाएगा उसे कुर्सी छोड़नी ही होगी. अब भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और उसकी कुर्सी भी जाएगी.
उन्होंने कहा कि मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है. मेरा संकल्प है, जब तक हर किसी को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. इसी सोच में बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं. पीएम ने कहा कि केवल बिहार में 38 लाख से ज्यादा घर बने हैं. इसके साथ ही गयाजी में 2 लाख लोगों को घर मिला है. हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है. जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता पीएम आवास योजना जारी रहेगी.
इस बार की दिवाली होगी खास- पीएम
इस बार बिहार में दीवाली और छठ पूजा की रौनक पहले से ज्यादा होगी, जो लोग अभी पीएम आवास योजना में छूट गए हैं, मैं उनको विश्वास दिलाता हूं कि पीएम आवास योजना तब तक जारी रहेगी, जब तक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता है.
उन्होंने कहा कि ये धरती, अध्यात्म और शांति की धरती है. ये भगवान बुद्ध को बोध प्राप्त कराने वाली पावन भूमि है. गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है. यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गया नहीं, गया जी कहा जाए. मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं. मुझे खुशी है कि गया जी के तेज विकास के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है.
बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है. इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है. जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ है.”
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है. अब भारत में आतंकवादी भेजकर, हमले कराके, कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों ना छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी.
कम खर्च, ज्यादा आराम: हवाई जहाज वाली सुविधाएं अब मिलेंगी बसों में
22 Aug, 2025 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : अब बसों में भी मिलेगा हवाई जहाज जैसा आराम मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में जल्द ही ऐसी लग्जरी सुविधाओं से लैस बसें चलेंगी, जो पूरी तरह प्लेन की तर्ज पर डिजाइन की गई होंगी। इनमें एयर होस्टेस भी होंगी, जो यात्रियों को चाय-कॉफी सर्व करेंगी। बसों में आरामदायक सफर के लिए कंफर्टेबल सीट्स लगाई जाएंगी। यही नहीं, इन बसों की टिकट डीजल बसों की तुलना में सस्ती होंगी।
135 सीटर-एयर होस्टेस से लैस बस
नितिन गडकरी फ्लैश चार्जिंग वाली बसों को सड़कों पर उतारने वाले हैं। इन बसों में एकसाथ 135 लोग बैठ सकेंगे। ये अल्ट्रा-मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी सीट्स प्लेन की तरह आरामदायक होंगी। इन बसों में एसी, एग्जीक्यूटिव चेयर और एयर होस्टेस होंगी। इन्हें बस होस्टेस कहा जाएगा, जो यात्रियों को चाय-कॉफी, फल, पैक्ड फूड्स आदि सर्व करेंगी।
टाटा ग्रुप के साथ शुरू हो रही योजना
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने योजना के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर टाटा ग्रुप्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सभी आधुनिक बसों की सुविधा एडवांस है लेकिन उसके बावजूद भी किराया कम रहेगा। डीजल बसों की तुलना में इन बसों की टिकट के दाम 30% कम रह सकते हैं।
40 सेकेंड में चार्ज होगी बस
फ्लैश चार्जिंग सुविधा के तहत इन बसों को चार्ज करने में 1 मिनट से भी कम यानी मात्र 40 सेकेंड का कुल समय लगेगा। इस तरह चार्ज करने पर बस 40 किलोमीटर यात्रा करने के बाद एक स्टॉपेज लेगी और चार्ज होने के बाद आगे यात्रा करेगी। इन बसों की मदद से लोग दिल्ली से जयपुर, देहरादून और चंडीगढ़ जा सकेंगे।
लोगों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास बढ़ाना जरूरी
नितिन गडकरी ने बताया कि नई बस सुविधा के लिए टाटा ग्रुप के साथ कर्नाटक में पहले प्लांट की शुरुआत भी कर दी है। जल्द ही ये बसें लॉन्च होंगी। इस योजना की मदद से गडकरी का मानना है कि लोगों के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर हमेशा दिक्कतें रहती थी। ऐसे में ये नई बसें लोगों में सार्वजनिक यातायात पर विश्वास को बढ़ाएंगी।
ऑनलाइन गेमिंग बिल को मिली संसद की मंजूरी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम
22 Aug, 2025 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पारित कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल की सराहना की. उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में पारित हुआ यह गेमिंग बिल समाज को ऑनलाइन मनी गेम्स के दुष्प्रभावों से बचाएगा. यह बिल ई-स्पोर्ट और ऑनलाइन सोशल गेम को भी बढ़ावा देगा.
लोकसभा मेंऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के एक दिन बाद, गुरुवार को राज्यसभा में भी यह बिल पारित कर दिया गया. सरकार का तर्क था कि इस ऑनलाइन मनी गेमिंग में लोग अपनी जीवन भर की बचत खो देते हैं.
ऑनलाइन मनी गेम्स से बचाएगा यह विधेयक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बिल की सराहना करते हुए एक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा कि ‘ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) विधेयक’ समाज को ऑनलाइन मनी गेम के दुष्प्रभावों से बचाएगा. मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित यह विधेयक भारत को गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह ई-स्पोर्ट और ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने कहा कि साथ ही, यह बिल हमारे समाज को ऑनलाइन मनी गेम के हानिकारक प्रभावों से भी बचाएगा.
गेमिंग उद्योग ने जताई आपत्ति
इस बिल के पास होने के बाद गेमिंग इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के निवेश और राजस्व का हवाला दिया है. सरकार ने कहा कि ऐसे गेमों को बैन करने से लोगों को जो लाभ होगा वह लागत से कहीं गुना अधिक होगा. सरकार की इस बात से सहमत होकर राज्यसभा ने गेमिंग विधेयक को मंजूरी दे दी.
क्या है ये बिल ?
समाज के हित को ध्यान में रखकर सरकार एक ऐसा बिल लेकर आई जो ऑनलाइन गेमिंग पर कंट्रोल करेगा. इस बिल का नाम ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक है. इस बिल का उद्देश्य ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और ऑनलाइन मनी गेमिंग को कंट्रोल करना है. साथ ही यह बिल ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं, विज्ञापनों और उनसे संबंधित वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाता है. इस बिल में उन लोगों के लिए सजा का प्रावधान रखा गया है जो सर्विस प्रोवाइडर, प्रमोटर, और विज्ञापन के जरिए इसका समर्थन करते हैं. इसके अलावा मनी गेम खेलने वाले और इस गेम में आर्थिक नुकसान उठाने वालों के लिए कोई प्रावधान नहीं दिया गया है.
ऑनलाइन मनी गेम समाज के लिए समस्या
ऑनलाइन मनी गेम समाज के लिए एक चिंता का विषय है. इस गेमों के जरिए लोगों से धोखाधड़ी और ठगी के कई मामले सामने आए हैं. अधिक पैसे कमाने के चक्कर के लोगों को ऑनलाइन मनी गेम की लत लग जाती है और वह अधिक पैसे कमाने के बजाय अपना सब कुछ गंवा बैठते हैं. कई घर इस मनी गेमिंग से बर्बाद हो गए. कई लोग ने इस गेमिंग के चक्कर में आकर आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर हो जाते हैं.
ब्रिटेन के मशहूर NRI उद्योगपति स्वराज पॉल नहीं रहे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
22 Aug, 2025 10:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: प्रमुख उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का गुरुवार शाम लंदन में निधन हो गया. उनकी उम्र तकरीबन 94 साल की थी. उनके निधन की खबर परिजनों ने दी है. ताजा जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एनआरआई बिजनेसमैन स्वराज पॉल के निधन पर शोक जताया है.
सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं. ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में उनके योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को सदैव याद रखा जाएगा. मुझे हमारी अनेक मुलाकातें याद आती हैं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ॐ शांति.बता दें, ब्रिटेन स्थित कपारो उद्योग समूह के संस्थापक लॉर्ड पॉल हाल ही में बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने अपने परिजनों के सामने ही आखिरी सांस ली. हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य स्वराज पॉल का जन्म जालंधर में हुआ था और वे 1960 के दशक में अपनी बेटी अंबिका के इलाज के लिए ब्रिटेन चले गए थे. जानकारी के मुताबिक सिर्फ 4 साल की उम्र में अंबिका के निधन के बाद ही एनआरआई बिजनेसमैन ने 'अंबिका पॉल फाउंडेशन' की स्थापना की थी. इस फाउंडेशन ने दुनियाभर में बच्चों और युवाओं की एजूकेशन और हेल्थ संबंधी योजनाओं में काफी दान किया था.
उनका पूरा जीवन परिवार के लिए समर्पित रहा. 2015 में उनके बेटे अंगद पॉल का निधन हो गया था. उसके बाद 2022 में उनकी पत्नी अरुणा की मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने इन दोनों की याद में कई सेवा कार्य किए. लॉर्ड स्वराज पॉल हर साल संडे टाइम्स रिच लिस्ट में शामिल होते थे. वे इस लिस्ट में 81वें नंबर पर थे. इनका ग्रुप कैपारो का हेड क्वार्टर लंदन में है और इसकी कई शाखाएं यूके, भारत, उत्तरी अमेरिका और मिडिल ईस्ट में हैं.
स्कूल में बम की धमकी से सनसनी: दिल्ली में फिर दहशत, पुलिस जांच में जुटी
22 Aug, 2025 09:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्कूलों में लगातार बम की धमकी भरे संदेश आ रहे हैं. यह सिलसिला थम नहीं रहा है. अब दिल्ली के द्वारका सेक्टर 7 स्थित एक स्कूल को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह सूचना सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दिल्ली के स्कूलों में बम होने की धमकी का यह लगातार तीसरा दिन है. मंगलवार को छोड़कर इस पूरे सप्ताह यह सिलसिला चल रहा है.
स्कूल में बम की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है. फिलहाल बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
इससे पहले गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे. गुरुवार सुबह राजधानी के कम से कम छह स्कूलों को ऐसे ईमेल भेजे गए, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. तुरंत ही स्कूलों को खाली कराया गया था. हालांकि जांच के दौरान कुछ सामने नहीं आया. फिलहाल दिल्ली पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि आखिर धमकी भरे ईमेल कहां से आ रहे हैं.
बता दे कि बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली में इस तरह की ईमेल के जरिए स्कूल को उड़ाने की धमकी दी जा रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
