देश
हिमालय में खतरे की आहट: केदारनाथ के पास ग्लेशियर टूटकर गिरा
5 Sep, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रुद्रप्रयाग। इस साल प्राकृतिक प्रकोप कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया है। भूस्खलन और बाढ़ ने बहुत कुछ तहस- नहस कर दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस बार देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि धार्मिक यात्राएं तक रोकनी पड़ी। अब केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां के ऊपरी क्षेत्र में चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हिमस्खलन हुआ।
केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर ग्लेशियर टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इस पूरी घटना का वीडियो में वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आ रहा है। दरअसल ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर का बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और उसका एक हिस्सा टूट कर अलग हो जाता है। ग्लेशियर का जब कोई बड़ा टुकड़ा टूटता है तो उसे काल्विंग कहते हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हिमस्खलन दोपहर करीब 2 बजे केदारनाथ मंदिर से पांच किलोमीटर ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की है और अफवाहों या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया।
मुंबई को हिला दूंगा, RDX धमकी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
5 Sep, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक ऐसा मैसेज आया जिसने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। इस मैसेज के जरिए शहर को हिलाने की धमकी दी गई है., दावा किया गया है कि मुंबई की सड़कों पर 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX भरा है और ये विस्फोटक पूरे शहर को हिलाने के लिए काफी हैं। मैसेज में ये भी कहा गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम का एक संगठन इस साजिश के पीछे है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुंबई पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर गली-नाके पर पुलिस की नजर है. इतना ही नहीं, सड़कों पर गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है पुलिस इस धमकी की हर कड़ी को जोड़ रही है, ताकि सच सामने आए। क्या ये धमकी असली है या फिर कोई शरारती दिमाग का खेल? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। हाल के सालों में स्कूलों, हवाई अड्डों और होटलों को निशाना बनाने वाली कई धमकियां सामने आई हैं, लेकिन ज्यादातर फर्जी निकलीं। मई 2025 में महाराष्ट्र सचिवालय को एक ईमेल मिला था, जिसमें 48 घंटे के भीतर बम धमाके की धमकी दी गई थी। उससे पहले, 2024 में मुंबई और दिल्ली के स्कूलों को एक हजार से ज्यादा धमकी भरे मैसेज मिले थे, अच्छी बात ये कि ज्यादातर मामलों में पुलिस ने ना सिर्फ धमकियों को फर्जी पाया बल्कि कई बार दोषियों को भी पकड़ा।
क्या है इस धमकी का सच?
फिलहाल इस ताजा धमकी की सच्चाई का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस जुटी है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध चीजें दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पति को काटकर ड्रम में छिपाने वाली महिला ने बेल के लिए लगाई अर्जी
5 Sep, 2025 02:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ। नीले ड्रम में पति की लाश को सीमेंट से भर देने वाली मुस्कान रस्तोगी आज भी सुर्खियों में है। इस बार खबर उसकी क्रूरता की नहीं, बल्कि जेल में उसकी एक अजीबोगरीब इच्छा की है। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान ने साथी कैदियों से बातचीत में कहा कि वह भगवान कृष्ण जैसे बेटे को जन्म देना चाहती है। जी हां, वही मुस्कान, जिसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या की थी।
नीला ड्रम, हत्या और एक खौफनाक साजिश
मामला मार्च 2025 का है. मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर कॉलोनी में रहने वाले सौरभ राजपूत की हत्या की हो गई. सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ को चाकू से गोद डाला। इतना ही नहीं, दोनों ने लाश के टुकड़े किए, सिर और हथेलियों को अलग किया, और बाकी हिस्से को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। इस खौफनाक साजिश का खुलासा तब हुआ, जब सौरभ की बहन को शक हुआ और पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मुस्कान की बेटी ने भी दिए थे अहम सुराग
बताया जाता है कि इस मामले में सौरभ और मुस्कान की छह साल की बेटी ने भी कुछ अहम सुराग दिए। पुलिस ने ड्रम को काटकर शव निकाला, तो पता चला कि मुस्कान और साहिल ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की थी। साहिल ने सौरभ की हथेलियां और सिर ठिकाने लगाया, ताकि शव की पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, मुस्कान ने सौरभ के फोन से उसकी बहन को मैसेज भेजकर यह जताने की कोशिश की कि वह जिंदा है। लेकिन आखिरकार सच सामने आ ही गया. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गर्भवती है मुस्कान
अब ताजा खबर यह है कि मुस्कान गर्भवती है। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, जेल मैनुअल के तहत मुस्कान की पूरी देखभाल की जा रही है। उसे नियमित रूप से डॉक्टरों और स्त्री रोग विशेषज्ञों को दिखाया जा रहा है। उसे अतिरिक्त खुराक और दवाइयां भी दी जा रही हैं. जेल में आने के बाद उसका नशे का आदी होना भी कथित तौर पर छूट गया है, लेकिन मुस्कान की हरकतें और बयान अभी भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इलाहाबाद HC में राहत की गुहार लगा रहे मुस्कान और साहिल
जेल में साथी कैदियों से बातचीत के दौरान मुस्कान ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह भगवान कृष्ण जैसे बेटे को जन्म देना चाहती है। यह सुनकर लोग हैरान हैं कि जिस महिला पर इतना जघन्य अपराध का आरोप है, वह ऐसी बातें कैसे कर सकती है? कुछ लोग इसे उसकी जमानत की कोशिश से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि गर्भवती होने के कारण वह जेल से बाहर आने की कोशिश में है। मेरठ की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, और अब वह और साहिल इलाहाबाद हाई कोर्ट में राहत की गुहार लगा रहे हैं।
नीले ड्रम का खौफ
इस हत्याकांड ने नीले ड्रम को चर्चा में ला दिया था. मेरठ में दुकानदारों का कहना है कि लोग अब नीला ड्रम खरीदने से डर रहे हैं। कुछ दुकानदार तो ग्राहकों से आईडी मांगने लगे हैं, ताकि ड्रम का गलत इस्तेमाल न हो। जूस बेचने वालों ने नीले ड्रम को सफेद ड्रम से बदल लिया, क्योंकि ग्राहक नीला ड्रम देखकर सहम जाते हैं। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर भी नीले ड्रम को लेकर मजाक और मीम्स की बाढ़ आ गई है।
फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से की 70 हजार की ठगी
5 Sep, 2025 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को भारतीय सेना में पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर ठगी करता है और हाल ही में उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे 70 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय दीपांशु के रूप में की है। जो उत्तर प्रदेश में कानपुर के संजीव नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से नकली आर्मी यूनिफॉर्म और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।
उपायुक्त शाहदरा प्रशांत गौतम ने गुरुवार को बताया कि एक सितंबर को पीसीआर कॉल के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। शिकायतकर्ता दामिनी ने बताया कि वह नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती हैं। शादी समारोह में रिश्तेदार के माध्यम से उनकी मुलाकात दीपांशु से हुई थी, जिसने खुद को लेफ्टिनेंट बताया था। वह कई बार आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर उनसे मिला और भरोसा जीतकर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब 70 हजार रुपए लिए।
संदेह होने पर दामिनी ने पुलिस को बुलाया और आरोपी की असलियत सामने आयी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कभी एनडीए परीक्षा दी थी लेकिन पास नहीं हो सका। सच बताने से डरकर उसने फर्जी चयन सूची और नियुक्ति पत्र बनाकर परिजनों तक को धोखा दिया और घर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई नकली दस्तावेज और यूनिफॉर्म की तस्वीरें भी बरामद की हैं। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
भूस्खलन-बाढ़ से तबाही पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा नोटिस
5 Sep, 2025 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हिमालयी क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल की हो रही तबाही के मद्देनजर संबंधित मामले में गुरुवार को केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने पर्यावरण के दृष्टि से बेहद गंभीर मामला बताते हुए यह आदेश पारित किया। पीठ ने अनामिका राणा की याचिका पर केंद्र सरकार (पर्यावरण और जल शक्ति मंत्रालय), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों को जवाब तलब किया किया।
शीर्ष अदालत ने मीडिया में आ रही खबरों का जिक्र किया और कहा, “हमने मीडिया रिपोर्टों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ देखी है। इससे पता चला है कि बाढ़ में भारी संख्या में लकड़ी के लट्ठे बह रहे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है पहाड़ियों पर पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है।” पीठ की ओर से मुख्य न्यायाधीश गवई ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है।” इस पर श्री मेहता ने कहा कि वह आज ही पर्यावरण मंत्रालय (केंद्र सरकार के) के सचिव से बात करेंगे ताकि संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से संपर्क किया जा सके।
पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता राणा के अधिवक्ता ने दलील देते हुए कहा कि चंडीगढ़ और मनाली के बीच चौदह सुरंगें हैं। ये सुरंगें बारिश के दौरान भूस्खलन से लगभग “मौत का जाल” बन जाती हैं। अधिवक्ता ने सुरंग में करीब 300 लोगों के फंसे होने की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया है।
एससी/एसटी एक्ट में जमानत तभी, जब केस कमजोर हो, दलितों के केस में सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा
5 Sep, 2025 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीडऩ से जुड़े मामले यानी एससी/एसटी एक्ट 1989 के तहत दर्ज मामलों में किसी भी आरोपी को अग्रिम जमानत तभी दी जा सकती है, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो। यानी पहली नजर में ही यह तथ्य साबित हो जाए कि आरोपी ने दलित समुदाय के प्रति कोई हिंसा नहीं की है।
सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कमजोर वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से लाया गया था और यह आरोपी को गिरफ्तारी से पूर्व जमानत देने पर रोक लगाता है। इसके साथ ही पीठ ने जातिगत अत्याचार के आरोपों का सामना कर रहे एक आरोपी को अग्रिम जमानत देने संबंधी बांबे हाई कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया।
शांति की राह पर मणिपुर, NH-2 खोलने पर सहमति
5 Sep, 2025 10:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इम्फाल: केंद्र और मणिपुर सरकार ने गुरुवार को कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) के साथ एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सभी पक्ष राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए एनएच-2 को खोलने पर सहमत हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों और केजेडसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच पिछले कुछ दिनों में कई बैठकें हुईं। तीनों पक्षों ने मणिपुर में स्थायी शांति और स्थिरता लाने के लिए बातचीत के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की। गृह मंत्रालय ने बताया कि केजेडसी ने राज्य के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले एनएच-2 पर शांति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तैनात सुरक्षाबलों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है।
मणिपुर को नागालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाला एनएच-2 मई 2023 से राज्य में भडक़े जातीय तनाव के कारण बंद हो गया था। एनएच को फिर से खोलने को हिंसा प्रभावित मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इंफाल और नई दिल्ली, दोनों जगहों के अधिकारियों का मानना है कि आवश्यक सामानों की पहुंच आसान होने से विस्थापित परिवारों और राहत शिविरों में रह रहे नागरिकों की मुश्किलें कम होंगी। नए सिरे से की गई बातचीत के तहत शर्तों और नियमों को एक साल के लिए प्रभावी माना जाएगा।
सगे भांजे ने मौसी को बेहोश कर बलात्कार किया और हत्या कर शव को संदूक में बंद कर भाग गया
5 Sep, 2025 09:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मैहर: रिश्तों की एक और चिता जलाई गई है। सगे भांजे ने पहले मौसी को बेहोश कर दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को संदूक में बंद कर भाग गया। रौंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मैहर जिला में पेश आया है। यहां पुलिस ने एक महिला के उसी के घर में एक संदूक में शव बरामद होने के मामले का खुलासा करते हुए उसके भांजे को गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक किशन चौधरी (22) ने पहले अपनी सगी मौसी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को संदूक में बंद कर दिया। मैहर पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 अगस्त को महाराजपुर मे एक महिला का शव उसके घर में एक संदूक में मिला था। महिला जब घर मे अकेली थी तभी उसका भांजा किशन चौधरी घर में चोरी की नीयत से घुस आया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मौसी का पहले गला दबाया, जिससे महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने मौसी के साथ दुष्कर्म किया और उसका शव एक संदूक मे बंद कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देशभर में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही! पंजाब के 23 जिले प्रभावित, जानें जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों का हाल
5 Sep, 2025 08:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: देशभर के कई राज्यों में मॉनसूनी बारिश ने आफत मचाई हुई है. भूस्खलन और बाढ़ से हाल बेहाल है. मूसलाधार बारिश से हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर मैदानी राज्यों दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र तक बारिश से बुरा हाल है.
बात पंजाब की करें तो बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 तक पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण 7 लोगों की जान चली गई है.
पंजाब में मृतकों की संख्या
अमृतसर में 4, बरनाला में 5, होशियारपुर में 7, बठिंडा में 3, गुरदासपुर में 1, लुधियाना में 4, मानसा में 3, पठानकोट में 6, पटियाला में 1, रूपनगर में 1 और मोहाली और संगरूर में एक-एक मौत शामिल है.
पंजाब के 23 जिले और 1655 गांव बाढ़ से प्रभावित
पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक लगभग 1655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अगर पूरे पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या गिनी जाए तो 3 लाख 55 हजार 709 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
अमृतसर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 117534 है. इसके बाद गुरदासपुर में 145000 लोग प्रभावित हुए हैं. इसी तरह, फिरोजपुर में 39076, पठानकोट में 15073, कपूरथला में 5728 और मोहाली में 7000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
अब तक 19474 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
इसके अलावा बाढ़ के पानी से बचाए गए लोगों की संख्या 19474 तक पहुंच गई है. सबसे ज्यादा 5581 लोगों को गुरदासपुर से बचाया गया. सुरक्षित निकाले गए लोगों की संख्या का ब्यौरा अमृतसर 2734 बरनाला 369 फाजिल्का 2422 फिरोजपुर 3495 गुरदासपुर 5581 लोग बचाए गए.
इसी तरह होशियारपुर से 1615, जालंधर 474, कपूरथला 1428, मानसा 16, मोगा 115, रोपड़ 65 ,पठानकोट 1139, तरनतारन से 21 लोग बचाए गए. इस प्रकार कुल 19474 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
पंजाब में राहत शिविरों की कुल संख्या 5304
पंजाब के 15 जिलों में 167 नए राहत शिविर खोले गए. अब तक पंजाब के विभिन्न जिलों में कुल 5304 शिविर खोले जा चुके हैं. पूरे पंजाब में कुल 5304 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं.
राज्य में कुल 1,75,216 हेक्टेयर फसल को बाढ़ से नुकसान
अगर पंजाब में अब तक फसल नुकसान की बात करें तो कुल 1,75,216 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है. जिसमें सबसे ज्यादा फसल गुरदासपुर जिले में 40169 एकड़ फसल नष्ट हुई है. दूसरे स्थान पर मानसा है जहां 24967 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई है.
फाजिल्का में 17786 हेक्टेयर और फिरोजपुर में 17620 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई. इसी तरह एनडीआरएफ की 20 टीमें पूरे पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं. 30 से 35 भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी रात के ऑपरेशन में लगे हुए हैं. बीएसएफ की टीमें विशेष रूप से गुरदासपुर क्षेत्र से लोगों को निकालने का काम कर रही हैं.
स्कूल-कॉलेज सात सितंबर तक बंद
पंजाब में भारी बारिश के कारण बुधवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई. राज्य में प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि 1988 के बाद राज्य में आए सबसे भीषण सैलाब से 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गईं.
राज्य में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और अलग-अलग जगहों से मदद पहुंच रही है, ताकि 1,655 गांवों के 3.55 लाख से ज़्यादा लोगों को राहत मिल सके. भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सात सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं.
वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. हिमालय से निकलने वाली सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा छोटी नदियां पहले से ही उफान पर हैं, जिससे शहर, गांव और कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी
सुबह छह बजे भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,677.84 फुट था, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1,680 फुट है। बांध में 86,822 क्यूसेक पानी का प्रवाह हुआ, जबकि 65,042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बांध से पानी छोड़ने की मात्रा 65,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 75,000 क्यूसेक की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि नांगल के गांव जलमग्न हो सकते हैं. रूपनगर जिला प्रशासन ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर सतलुज नदी के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
इस बीच पटियाला जिला प्रशासन ने भी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के मद्देनजर राजपुरा उप-मंडल में घग्गर नदी के निकटवर्ती गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों के मुताबिक, अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है और अंबाला तथा काला अंब में भारी बारिश के बाद पटियाला में भी इसके बढ़ने की आशंका है.
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से हाल बेहाल, श्रीनगर और बडगाम सबसे अधिक प्रभावित
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से हालात काफी बिगड़ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां दो जिले, श्रीनगर और बडगाम सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. वहीं, 4 से 5 जिले आंशिक तौर बाढ़ और बारिश से प्रभावित बताए जा रहे हैं.
मंगलवार और बुधवार को लगातार बारिश के बाद कश्मीर के प्रमुख स्थानों पर झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया और बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में भी घुस गया. कल रात से बडगाम के जलमग्न इलाकों से लगभग 9000 लोगों को निकाला गया है. गुरुवार सुबह, श्रीनगर जिला प्रशासन ने बडगाम के शालिना में एक दरार की सूचना के बाद कई निचले इलाकों के लिए निकासी सलाह जारी की. लासजन, सोइतेंग, नौगाम, व्येथपोरा, गोपालपोरा, पदशाहीबाग और महजूर नगर के निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों को बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने तथा मलबा आ जाने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है.
राजमार्गों और अन्य अंतर-क्षेत्रीय सड़कों के 26 अगस्त से बंद होने के कारण कठुआ से कश्मीर तक विभिन्न स्थानों पर 3,500 से अधिक वाहन फंस गए हैं. कुछ फंसे हुए वाहनों की आवाजाही के लिए सोमवार को राजमार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया था.
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, मुगल रोड और सिंथन रोड कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं. इसके अलावा, भूस्खलन और सड़कों के कुछ हिस्सों के बह जाने के कारण जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग और बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग सहित महत्वपूर्ण राजमार्ग यातायात के लिए बंद हैं.
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, मुगल रोड, सिंथन-अनंतनाग रोड, जम्मू-पुंछ राजमार्ग और बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग बंद होने से कश्मीर घाटी से सभी तरह का सतही संपर्क टूट गया है. यातायात पुलिस के परामर्श में कहा गया है, "कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण जम्मू-श्रीनगर मार्ग उधमपुर के जखनी से श्रीनगर की ओर तथा श्रीनगर से उधमपुर की ओर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है.
नगरोटा (जम्मू) से रियासी, चेनानी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, बनिहाल, श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कठुआ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी में कई अंतर-जिला सड़कें भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद हैं.
हिमाचल प्रदेश में 12 जिले प्रभावित
भारी बारिश और बाढ़ से हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिले, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीती, मंडी शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना प्रभावित बताए जा रहे हैं. 1 जून से लेकर 4 सितंबर के आंकड़ों के हिसाब से अब तक 355 लोगों की जान जा चुकी है. हिमाचल में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और शिमला शामिल है. वहीं, बाढ़ और बारिश से कई इमारतें, सड़के क्षतिग्रस्त हो गईं. इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 3787.17 करोड़ रुपये का राज्य को नुकसान हुआ है. बारिश के कारण मकान ढहने और भूस्खलन की घटनाओं में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हो गई. हिमाचल प्रदेश में एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज सात सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश में बाढ़ से आमजीवन त्रस्त, 26 जिले बाढ़ से प्रभावित
मध्य प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं. खबर के मुताबिक, रतलाम में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बारिश का आलम यह है कि रतलाम की सड़कें और स्टेशन की पटरियों पर पानी भर गया है. शहर के न्यू रोड, पी एंड टी कॉलोनी सहित निचले इलाकों में सड़के जलमग्न है. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 की पटरियां पानी में डूबी हुई है. जिसकी वजह से पायलेटिंग करके ट्रेनों को निकाला जा रहा है. भारी बारिश की चेतावनी के बाद रतलाम कलेक्टर ने गुरुवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया. सैलाना क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के बाद धोलावाड़ डैम के सभी 5 गेट खोले गए हैं.
रतलाम जिले में बारिश का आंकड़ा 43 इंच के पार पहुंच गया है. सबसे ज्यादा 66 इंच बारिश सैलाना क्षेत्र में दर्ज की गई है. जिसकी वजह से रतलाम को जल आपूर्ति करने वाला धौलावड़ डैम लबालब हो गया है. जिसके बाद धोलावाड़ डैम के सभी 5 गेट खोले गए हैं. अतिवृष्टि की वजह से खेतों में भी पानी भर गया है. मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और मंदसौर जिले में आगामी तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
दिल्ली का ओल्ड यमुना ब्रिज, आईएसबीटी, आईटीओ, राजघाट, और लाल किला परिसर जलमग्रन
दिल्ली में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. यह स्थिति हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण हुई है. गुरुवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर दर्ज किया गया है जो खतरे के निशान से करीब दो मीटर अधिक है. इससे पहले बुधवार 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुराने लोहे के पुल (रेलवे ब्रिज) पर यमुना का जलस्तर 207.09 मीटर दर्ज किया गया था. राजधानी में अब तक 8,018 लोगों को राहत शिविर कैंपों में ले जाया गया है, जबकि 2,030 लोगों को 13 स्थायी आश्रय स्थलों में ट्रांसफर किया गया है.
नाले में मिला महिला का सिर, शक की सुई पति पर
4 Sep, 2025 11:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कटा हुआ सिर नाले में मिला था। पांच दिन बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। इस घटना के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ने कहा कि 30 अगस्त को भिवंडी शहर के एक नाले किनारे अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस ने सिर का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान प्रवीण उर्फ मुस्कान अंसारी (22) के रूप में हुई। डीसीपी ने बताया कि जांच में पुलिस ने तकनीकी जानकारी समेत कई सुरागों के आधार पर पीड़िता के पति ताहा अंसारी (27) का पता लगाया, जिसे बाद में उसकी पत्नी की हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि आरोपी अलग-अलग कारण बता रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के पति के बयानों पर भरोसा नहीं कर सकते। पुलिस पीड़िता के शरीर के शेष हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है।
भीषण सड़क दुर्घटना से पटना सन्न, 5 कारोबारियों की मौत
4 Sep, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बीती रात बिहार के पटना में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। यह घटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके में बुधवार देर रात हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे कार परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही थी, तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक के अंदर जा घुसी। इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर को पता भी नहीं चला और वह कार को घसीटते हुए 25 मीटर तक दूर तक चला गया। इस हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। मृतकों के नाम राजेश कुमार उम्र 50 साल निवासी गोपालपुर, संजय कुमार उम्र 38 साल, कमल किशोर उम्र 38 साल निवासी सिपारा, प्रकाश चौरसिया उम्र 35 साल और सुनील कुमार उम्र 30 साल निवासी मुजफ्फरपुर है। वहीं, सड़क हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी रंजन कुमार और परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बर्ड हिट के बाद कैंसिल
4 Sep, 2025 06:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विजयवाड़ा। गुरुवार 4 सितंबर को विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान उस समय रद्द करनी पड़ गई जबकि टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे पर विमान के अगले हिस्से से एक चील टकरा गई। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उड़ान भरने से पहले हुई, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट रद्द कर दी गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान के सभी यात्रियों के लिए तुरंत ही वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की और असुविधा होने पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि जमीनी परिचालन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
पिछले दिनों भी सामने आईं चुनौतियाँ
गौरतलब है कि गत 3 सितंबर को तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों को दूसरी उड़ान से भेजा गया। इसी प्रकार 31 अगस्त को दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया की उड़ान टेक ऑफ के बाद इंजन में आग लगने की आशंका पर वापस लौटा ली गई थी। पायलटों ने सतर्कता दिखाते हुए बिना आपातकालीन घोषणा किए विमान को सुरक्षित उतार लिया था।
विशेषज्ञों की राय है कि पक्षियों से विमान का टकराना (बर्ड हिट) भारतीय हवाई अड्डों पर लगातार एक चुनौती बनी हुई है। विमानन प्राधिकरण और एयरलाइंस इसके समाधान के लिए निगरानी, हवाई अड्डे पर पक्षी नियंत्रण और टेकऑफ़-लैंडिंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर काम कर रहे हैं।
देशभर के थानों में सीसीटीवी अभाव, सुप्रीम कोर्ट ने उठाया मुद्दा
4 Sep, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले 7-8 महीनों में अकेले राजस्थान में पुलिस हिरासत में हुई 11 मौतें
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अखबार में छपी खबर के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की, जिसमें देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी का मुद्दा उठाया गया। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि 2025 में पिछले 7-8 महीनों में अकेले राजस्थान में पुलिस हिरासत में 11 मौतें हुई हैं। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया। इससे पहले, 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सभी पुलिस थानों में नाइट विज़न और ऑडियो क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया था।
इस ऐतिहासिक फैसले में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पुलिस परिसरों के सभी अहम बिंदुओं, जिनमें लॉक-अप और पूछताछ कक्ष शामिल हैं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि फुटेज को कम से कम 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाए और हिरासत में यातना या मौत से संबंधित जांच के दौरान उसे सुलभ बनाया जाए।
कोर्ट के निर्देशों के बावजूद कई पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं या फुटेज गायब हैं, जिससे जांच और जवाबदेही में बाधा आती है। पुलिस एजेंसियों ने हिरासत में दुर्व्यवहार से जुड़े मामलों में अक्सर तकनीकी समस्याओं या फुटेज की अनुपलब्धता को बाधा के रूप में पेश किया है। सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान कार्रवाई अनुपालन और प्रवर्तन में जारी कमियों को रेखांकित करती है।
कोर्ट ने सीसीटीवी की खरीद, स्थापना और रखरखाव करने के लिए राज्य और केंद्रीय निगरानी समितियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कोर्ट ने निर्देश दिया कि गंभीर चोटों या हिरासत में मौतों से जुड़े मामलों में, पीड़ित या उनके परिवार मानवाधिकार आयोगों या अदालतों से संपर्क कर सकते हैं, जिनके पास जांच और साक्ष्य संरक्षण के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगने का अधिकार है।
आरोप प्रथम दृष्टया नहीं बने तो ही अग्रिम जमानत : सुप्रीम कोर्ट
4 Sep, 2025 03:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चुनाव में वोट न देने पर किया गया जातिसूचक अपमान,एफआईआर में दर्ज आरोप होंगे निर्णायक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) के तहत अग्रिम जमानत को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि इस अधिनियम में अग्रिम जमानत तभी दी जा सकती है, जब प्रथम दृष्टया यह साबित हो कि कोई अपराध घटित नहीं हुआ है।
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, जस्टिस के वी. चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने यह निर्णय सुनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया, जिसमें एक आरोपी को अग्रिम जमानत दी गई थी। आरोपी पर शिकायतकर्ता को जातिसूचक शब्दों से सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, लोहे की छड़ से मारने और घर जलाने की धमकी देने का आरोप था।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस अंजारिया द्वारा लिखित फैसले में कहा गया कि प्रथम दृष्टया मामला SC/ST Act की धारा 3 के तहत दंडनीय अपराधों का बनता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि निचली अदालतें अग्रिम जमानत पर विचार करते समय मिनी ट्रायल नहीं कर सकतीं, बल्कि केवल एफआईआर में दर्ज आरोपों को देखकर निर्णय लेना होगा। एफआईआर में दर्ज बयान ही इस मामले में निर्णायक माने जाएंगे।
शिकायतकर्ता के आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और घर जलाने की धमकी दी। यह विवाद इसलिए हुआ क्योंकि शिकायतकर्ता ने विधानसभा चुनाव में आरोपी की पसंद के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि SC/ST Act के मामलों में अग्रिम जमानत आसान नहीं होगी और अदालतों को केवल एफआईआर में दिए गए तथ्यों के आधार पर ही निर्णय करना होगा।
अमित शाह ने वीर जवानों से की मुलाकात, ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट पर जताया गर्व
4 Sep, 2025 12:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने वाले है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक सभी नक्सली या आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएं या समाप्त न हो जाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही दम लेने वाले है। शाह ने कहा कि गर्मी, ऊंचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया।
उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने नक्सलियों के मटेरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट किया। नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुंचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद किए और सरकारी योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है।
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
