देश
30 किमी रेंज वाले QRSAM को भारतीय आर्मी के लिए 30 हज़ार करोड़ में ख़रीदा जाएगा — 'अनंत शस्त्र' तैयार
27 Sep, 2025 07:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय सेना ने BEL कंपनी से 30 हजार करोड़ में क्यूआरसैम मिसाइल सिस्टम को खरीदने की तैयारी की है, जिसे अब 'अनंत शस्त्र' एयर डिफेंस सिस्टम के नाम से जाना जाएगा.
Indian Army purchase QRSAM missile from BEL company now known as Ananta Shastra air defence system ann 30 हजार करोड़ के 'अनंत शस्त्र' से होगा दुश्मनों का सफाया, सेना ने शुरू किया खरीद का प्रोसेस
QRSAM मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी
बेहद तेजी से दुश्मन की मिसाइल को आसमान में मार गिराने वाली मध्यम दूरी की क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर (क्यूआरसैम) मिसाइल को भारतीय सेना अब ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सेना ने सरकारी कंपनी बीईएल से 30 हजार करोड़ में इस क्यूआरसैम मिसाइल सिस्टम को खरीदने की तैयारी की है, जिसे अब 'अनंत शस्त्र' एयर डिफेंस सिस्टम के नाम से जाना जाएगा.
हालांकि सेना ने आधिकारिक तौर से ये नहीं बताया है कि इस टेंडर के जरिए कितनी मिसाइल खरीदी जाएंगी, लेकिन माना जा रहा है कि 5-6 रेजीमेंट को इस टेंडर के जरिए खड़ा किया जा सकता है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई क्यूआरसैम मिसाइल की रेंज करीब 30 किलोमीटर है.
आसमान में ही दुश्मन की मिसाइल को करता है तबाह
मिसाइल दूसरी मिसाइलों के मुकाबले बेहद तेजी से काउंटर-अटैक करती है. इससे पहले कि दुश्मन की मिसाइल जमीन पर गिरकर कुछ नुकसान पहुंचा पाए, क्यूआरसैम आसमान में ही दुश्मन की मिसाइल को तबाह कर देती है. भारतीय सेना इन क्यूआरसैम मिसाइल प्रणाली को चीन और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में तैनात करने की तैयारी कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पाकिस्तान की फतह मिसाइल, हरियाणा के सिरसा एयर बेस तक पहुंचने में कामयाब हो गई थी. साथ ही पाकिस्तान की मिसाइल तक भी पहुंच गई थी.
पाकिस्तानी मिसाइल को दिया कांटे की टक्कर
सिरसा में पाकिस्तान की मिसाइल को आसमान में मार गिराया गया था और आदमपुर में पाकिस्तानी मिसाइल खाली खेत में जाकर गिरी थी. ऐसे में पाकिस्तानी मिसाइल से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन अब इन मिसाइलों को सीमा से आगे न बढ़ने देने के लिए ही सेना क्यूआरसैम मिसाइल को खरीदने की तैयारी कर रही है. डीआरडीओ की क्यूआरसैम मिसाइल का निर्माण, सरकारी डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) करती है. बीईएल ने क्यूआरसैम प्रणाली को अनंत शस्त्र एयर डिफेंस सिस्टम दिया है.
30 हजार करोड़ के 'अनंत शस्त्र' से होगा दुश्मनों का सफाया, सेना ने शुरू किया खरीद का प्रोसेस
पिछले महीने ही DRDO ने एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IWS) का सफल परीक्षण किया था. इस प्रणाली में डीआरडीओ ने एक साथ क्यूआरसैम, एडवांस वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (वीशोराड) और हाई पावर लेजर पर आधारित डायरेक्ट एनर्जी वेपन को फायर कर टेस्ट किया था.
विदेशी साजिश के सुराग! DGP बोले- सोनम वांगचुक के पाक रिश्तों और विदेश यात्राओं की जांच चल रही
27 Sep, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रीनगर। लद्दाख में हाल ही में भड़की हिंसा के मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर पाकिस्तानी संबंध और विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच जारी है। पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेकर राजस्थान के जोधपुर जेल भेज दिया है।
लद्दाख के पुलिस महानिदेशक (DGP) एस. डी. सिंह जामवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वांगचुक के खिलाफ पाकिस्तान से कथित संपर्कों और विदेशी फंडिंग को लेकर जांच चल रही है। यह जांच उस समय शुरू हुई जब पिछले महीने एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गिरफ्तार किया गया, जो वांगचुक के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के वीडियो सीमा पार भेज रहा था।
मुख्य आरोपी बताए गए सोनम वांगचुक
डीजीपी जामवाल ने बताया कि सोनम वांगचुक को बुधवार को हुई हिंसा का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है, जिसमें चार लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को उन्हें NSA के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा, "अब तक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। लेकिन वांगचुक के भाषणों और गतिविधियों से साफ है कि उनकी मंशा लोगों को भड़काने की थी। उन्होंने ‘अरब स्प्रिंग’ और नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए आंदोलनों का हवाला देकर भीड़ को उकसाया।"
विदेशी फंडिंग और FCRA उल्लंघन की जांच
डीजीपी के अनुसार, वांगचुक के खिलाफ विदेशी फंडिंग और एफसीआरए उल्लंघन के पहलुओं की भी जांच चल रही है। पुलिस ने एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है, जो वांगचुक के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था।
विदेश यात्राएं भी जांच के घेरे में
वांगचुक की कुछ विदेश यात्राएं भी जांच के दायरे में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मीडिया समूह 'द डॉन' के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और बांग्लादेश की यात्रा भी की थी।
संवाद प्रक्रिया पटरी से उतारने का आरोप
डीजीपी जामवाल ने बताया कि वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की ओर से राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का चेहरा बने हुए थे, लेकिन उन्होंने संवाद प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की।
"25 सितंबर को केंद्र सरकार और लद्दाख प्रतिनिधियों के बीच एक अनौपचारिक बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन वांगचुक ने उसी दिन भड़काऊ वीडियो और बयान जारी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हिंसक झड़पें हुईं," डीजीपी ने कहा।
नेपाली नागरिकों की भूमिका पर भी संदेह
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के विदेशी साजिश संबंधी बयान का समर्थन करते हुए डीजीपी ने बताया कि तीन नेपाली नागरिकों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य संदिग्ध विदेशी नागरिकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
अब तक बुधवार की हिंसा के मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 को प्रमुख षड्यंत्रकारी माना जा रहा है। डीजीपी जामवाल ने कहा कि वांगचुक इस पूरी साजिश के मुख्य प्रेरक हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा कारणों से राज्य से बाहर की जेल में रखा गया है।
Alleged environmental activists accused of inciting violence, investigation looking for foreign links
27 Sep, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डीजीपी के मुताबिक, केंद्र के साथ 6 अक्टूबर को उच्च स्तरीय समिति की बैठक और 25-26 सितंबर को प्रारंभिक बैठकों की तारीखें तय हो चुकी थीं. लेकिन 10 सितंबर से भूख हड़ताल को ऐसे तत्वों ने मंच बना लिया.
सोनम वांगचुक और लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जमवाल
लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जमवाल ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वांगचुक को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जमवाल ने कहा कि 24 सितंबर को केंद्र के साथ होने वाली बातचीत से पहले "कथित पर्यावरण कार्यकर्ताओं" के भड़काऊ भाषणों के कारण हिंसा भड़की.
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बातचीत की प्रक्रिया को पटरी से उतारने का काम किया है. डीजीपी ने बताया कि इस हिंसा में करीब पांच से छह हजार लोगों ने सरकारी भवनों और राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर हमला किया. इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में नागरिकों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान घायल हुए.
बातचीत में बाधा डालने का आरोप
डीजीपी जमवाल ने कहा, '24 सितंबर को दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. चार जानें गईं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. कुछ तथाकथित पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया को बिगाड़ने का प्रयास किया. सबसे बड़ा नाम सोनम वांगचुक का है, जो पहले भी ऐसे बयान देकर प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर चुके हैं.
विदेशी लिंक की जांच
जब उनसे विदेशी हस्तक्षेप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जांच में दो और लोग पकड़े गए हैं. क्या वे किसी साजिश का हिस्सा हैं, यह कहना अभी मुश्किल है. यहां नेपाली मजदूर काम करते रहे हैं, इसलिए जांच जरूरी है.' डीजीपी ने बताया कि कर्फ्यू में दो चरणों में ढील देने की योजना बनाई गई है.जमवाल ने कहा कि जांचकर्ता संभावित पाकिस्तानी संबंधों की जांच कर रहे हैं, उन्होंने वांगचुक की सीमा पार की पिछली यात्राओं और इस्लामाबाद स्थित अधिकारियों के साथ कथित बातचीत की ओर इशारा किया. डीजीपी ने दावा किया, "योजना और समन्वय पहले से ही किया गया था," और इस बात पर जोर दिया कि आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए गिरफ्तारी जरूरी थी.
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी NSA के तहत
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को लद्दाख में गिरफ्तार करने के बाद कल रात जोधपुर की जेल ले जाया गया. वांगचुक की गिरफ्तारी लेह में हालिया प्रदर्शनों के बाद हुई है
73 वर्षीय हरजित कौर, जो 30 साल से अमेरिका में थीं, अब लौटीं भारत
27 Sep, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पिछले साल के आखिर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए, जिसमें डोनल्ड ट्रंप को दोबारा सत्ता संभालने का मौका मिला। नए साल की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से हुई। 20 जनवरी 2025 को ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली और अवैध अप्रवासियों को खदेड़ने का एलान कर दिया।
हजारों की संख्या में अप्रवासियों को बेहद अमानवीय तरीके से अमेरिका से बाहर निकाला जा रहा है। उनके हाथ-पैर बांधकर अमेरिकी विमानों में भरकर उन्हें उनके देश पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक अमेरिका 2400 से ज्यादा भारतीयों को भी देश से निकाल चुका है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह आंकड़े साझा किए हैं, जिसके अनुसार अमेरिका ने अब तक ढाई हजार के आसपास भारतीयों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस लिस्ट में 73 साल की बुजुर्ग पंजाबी महिला हरजीत कौर का नाम भी शामिल हैं, जो पिछले 30 साल से अमेरिका में रह रहीं थीं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार,
20 जनवरी 2025 के बाद से अमेरिकी प्रशासन ने हरदजीत कौर समेत 2,417 भारतीयों को वापस अपने देश भेजा है।
विदेश मंत्रालय का कहना है, "जब भी कोई भारतीय बिना दस्तावेज के विदेश में जाकर रहता है, तो उसकी नागरिकता की जांच होती है और फिर भारत उन्हें स्वीकार करता है। हम प्रवासियों के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाते हैं। भारत अवैध प्रवासन के खिलाफ भी डटकर खड़ा है।"
कौन हैं हरजीत कौर?
बता दें कि पति की मौत के बाद हरजीत कौर पिछले 30 सालों से अपने बेटे के साथ अमेरिका में रह रही हैं। वो कैलिफोर्निया में काम करती हैं और कई बार अमेरिका से शरण मांग चुकी हैं। हालांकि, हर बार उनका आवेदन रद कर दिया गया।
अमेरिकी पुलिस ने उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ अमेरिका की सड़कों पर भारी भीड़ उतर आई और उन्हें छोड़ने की मांग उठने लगी। मगर, अमेरिकी प्रशासन ने अब उन्हें भारत वापस भेज दिया है।
राष्ट्रपति मुर्मु का आह्वान: रेयर अर्थ एलिमेंट में भारत बने आत्मनिर्भर
27 Sep, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भारत को रेयर अर्थ एलिमेंट के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए।
यह देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत को विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि ये रेयर इसलिए नहीं हैं, क्योंकि इनकी उपलब्धता कम है, बल्कि इन तत्वों की पहचान की प्रक्रिया बहुत जटिल है। स्वदेशी तकनीक के विकास से इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह एआइ, सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी का युग है। स्मार्टफोन, इलेक्टि्रक वाहन (ईवी) और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में रेयर अर्थ एलिमेंट आवश्यक हैं। यह रासायनिक तत्वों के 17 विशेष समूहों को कहा जाता है, जो आधुनिक तकनीक के लिए अनिवार्य हैं।
खनन क्षेत्र में एआइ मशीन लर्निंग को बढ़ावा दें
उन्होंने कहा कि खान मंत्रालय स्थिरता और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। खनन क्षेत्र एआइ मशीन लर्निंग और ड्रोन-आधारित सर्वे को बढ़ावा दे रहा है। खदानों के अवशेषों से मूल्यवान तत्वों की प्राप्ति पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
भूस्खलन के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ
उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के कई हिस्सों में बादल फटने और भूस्खलन के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है और ऐसी प्राकृतिक आपदाओं की समय पर जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा, ''भूवैज्ञानिक समुदाय से मेरी अपील है कि वे बाढ़, भूस्खलन, भूकंप और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के अनुसंधान पर अधिक ध्यान दें।''
पटना से मोतिहारी तक प्रियंका गांधी का रोड शो, चुनावी हवा में गर्मी!
27 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पटना और मोतिहारी में चुनावी सभाएं कीं जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुजुर्ग बताया और NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और बिहार में विकास शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने का वादा किया।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन और NDA दोनों गठबंधन मजबूती से अपनी दावेदारी पेश कर रही है. इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में हुंकार भरने के लिए पटना पहुंची, जिसके बाद महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी भी पहुंची, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुजुर्ग कह दिया।
NDA को सीधी टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस
बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दो गठबंधनों की राजनीतिक लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। इस लड़ाई में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड सांसद प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो गई है।
बिहार की चुनावी जमीन पर उतरी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदाकत आश्रम से लेकर मोतिहारी तक राजनीतिक आयोजन कर संकेत दे दिए कि कांग्रेस इस बार बिहार में एनडीए को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है। बिहार की अपनी पहली राजनीतिक यात्रा में उन्होंने सदाकत आश्रम में आयोजित शक्ति संवाद में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद किया तो वहीं मोतिहारी के चुनावी मंच से केंद्र और बिहार की सरकार को को घेरा।
स्वदेशी तकनीक से बना 4G, 5G में आसानी से अपग्रेड होगा
27 Sep, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान में एक और सफलता हासिल कर ली गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी कंपनी बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का अनावरण करेंगे और इसके साथ ही भारत चुनिंदा देशों के उन क्लब में शामिल हो जाएगा जिन्होंने पूरी तरह से अपने टेलीकॉम उपकरणों के साथ 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। इनमें चीन, स्वीडन, दक्षिण कोरिया व डेनमार्क शामिल है। इस सफलता से भारत 4जी नेटवर्क का बड़ा निर्यातक देश भी बनने जा रहा है। इस 4जी नेटवर्क को आसानी से 5जी नेटवर्क के लिए अपग्रेड किया जा सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का अनावरण करेंगे। इस सफलता के साथ भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास अपने टेलीकॉम उपकरणों के साथ 4G नेटवर्क है। यह नेटवर्क 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री लगभग 98000 मोबाइल 4G टावर का भी अनावरण करेंगे।
देश के हर हिस्से में 4जी नेटवर्क की सुविधा
शनिवार को प्रधानमंत्री की तरफ से इस शुरुआत के बाद देश के हर हिस्से में 4जी नेटवर्क की सुविधा होगी जो बाद में 5जी नेटवर्क में भी आसानी से बदली जा सकती है। शुक्रवार को टेलीकाम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को तकरीबन 98,000 मोबाइल 4जी टावर का भी अनावरण करेंगे। इन दोनों शुरुआत के बाद भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले प्रमुख देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
बच्चे विश्व स्तरीय ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे- सिंधिया
स्वदेशी 4जी नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले रेडियो एक्सेस नेटवर्क (रैन) को सरकारी उपक्रम सी-डाट से जुड़े तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है। बाकी के काम टीसीएस व बीएसएनएल ने किए हैं। सिंधिया ने बताया कि सभी हिस्सों में इस शुरुआत से अब देश के गांव-गांव में बच्चे विश्व स्तरीय ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को गांव में ही मंडी की दरों की जानकारी मिल जाएगी। उत्तर-पूर्व राज्यों के उद्यमी भी आसानी से अब अपने सामान की बिक्री ऑनलाइन रूप में कर सकेंगे। टेलीकॉम सेक्टर में भारत सिर्फ विश्व स्तरीय इंटरनेट की सुविधा ही प्रदान नहीं कर रहा है बल्कि टेलीकॉम उपकरण निर्माण के हब के रूप में भी खुद को स्थापित कर रहा है।
महाभारत काल की है बाबा बालक नाथ मां वैष्णों गुफा मंदिर
27 Sep, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां वैष्णो गुफा मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। सेक्टर-31 बी के बाबा बालक नाथ मां वैष्णो गुफा मंदिर में 235 से भी अधिक प्रतिमाएं हैं। इस मंदिर में 250 मीटर में ही पूरा मां वैष्णो देवी का रूट है। गुफा का निर्माण वर्ष 1997 में हुआ था। नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु मां का दर्शन करने आते हैं। मंदिर का संचालन नाथ सत्संग सभा की ओर से होता है। सभा के चेयरमैन महंत बुधनाथ ने बताया कि यह मंदिर महाभारत काल का है। उन्होंने बताया कि नागराज गुफा, चरणपादुका, गर्भजून, अर्धकुवारी, हाथी मत्था, सांझी छत, भैरो धड़, चरण गंगा के बाद पिंडी दर्शन है। इसके बाद भैरो घाटी का दर्शन है। इस कृत्रिम गुफा में श्रद्धालुओं को लिए एसी लगाया गया है। मंदिर में शारदीय नवरात्र में ज्वाला माता का दर्शन होता है। जिस प्रकार से ज्वाला माता में जोत जलती है उसी प्रकार से मंदिर में भी है। गोबर गैस प्लांट से इसे कनेक्ट किया गया है। सुबह शाम भक्तों के लिए ज्वाला माता मंदिर को खोला जाता है। मंदिर में बाबा बालकनाथ की प्रमुख प्रतिमा है। मंदिर में शिवजी, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, पहाड़ों के प्रसिद्ध देवता पहाड़िया दुलो महाराज, गंगाजी, अर्जुन को उपदेश देते कृष्ण, कालिया नाग, सूर्य का रथ, सप्तऋषि सहित 235 प्रतिमाएं हैं।
ऑपरेशन सिंदूर थीम पंडाल से शाह का बंगाल को संदेश – अब समय है सकारात्मक बदलाव का
26 Sep, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। कोलकाता दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध संतोष मित्रा स्क्वायर के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर इस बार अपना पंडाल बनाया है।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में शाह ने कहा कि मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में एक ऐसी सरकार बने जो सोनार बांग्ला का निर्माण कर पाए।हमारा बंगाल बंगाल का गौरव वापस लौटे और कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर के कल्पना का बंगाल का हम निर्माण कर पाए।
समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को किया याद
शाह ने दुर्गा पूजा की शुरुआत में कोलकाता व आसपास के जिलों में भारी बारिश से हुई तबाही व बिजली के करंट से मारे गए 10 से अधिक लोगों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की। गृह मंत्री ने कहा कि मैं और पूरा भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।
शाह ने बंगाल व देश की समग्र जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि में नौ दिन का पूजा उत्सव सिर्फ बंगाल व भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रचारित हुआ है। बंगाल में दुर्गा पूजा की इस महान परंपरा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। नौ दिन तक बंगाल में हर व्यक्ति शक्ति पूजा में अपने आप को समर्पित कर देते हैं।
शाह ने इस अवसर पर शिक्षाविद् व महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को भी उनकी जयंती पर याद किया। शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने शिक्षा व समाज सुधार के क्षेत्र में बंगाल व देश के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शाह ने पंडाल में देवी दुर्गा की पूजा भी की
इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित पूरा प्रदेश भाजपा नेतृत्व मौजूद रहा। इस पूजा के आयोजक कोलकाता नगर निगम में भाजपा पार्षद सजल घोष हैं। शाह ने इसके बाद कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। कालीघाट इलाके में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर है।
शाह कोलकाता में इस बार दो दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाह ने साल्टलेक में पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगे।
अमित शाह के स्वागत में लगाए गए बैनर, पोस्टर हटाने का तृणमूल पर आरोप
इधर, भाजपा ने गृह मंत्री के स्वागत में कालीघाट इलाके में पार्टी द्वारा लगाए गए बैनर- पोस्टर हटाने का सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया। भाजपा ने कालीघाट थाने में ईमेल के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बाद में पार्टी द्वारा फिर से उन स्थानों पर पोस्टर- बैनर लगाए गए, जहां से देर रात हटा दिया गया था।
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ IAS बनीं विशाखा यादव, पीएम मोदी का स्वागत कर रहीं वायरल
26 Sep, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। वे पूर्वोत्तर राज्य के पापुम पारे जिले पहुंचे। यहां उनका स्वागत एक महिला सिविल सेवा अधिकारी विशाखा यादव ने किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करती इस अधिकारी की तस्वीरें वायरल हो गईं और लोग इस अधिकारी के बारे में गूगल करने लगे।
आईएएस विशाखा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री का पापुमपारे जिले में गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर गर्व महसूस कर रही हूं।"
कौन हैं विशाखा यादव?
विशाखा यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। विशाखा ने प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि पापुम पारे में उनका गर्मजोशी से स्वागत करने का अवसर पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
आईएएस विशाखा यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। बिना किसी कोचिंग की मदद के उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी।
इंजीनियर से आईएएस बनने तक का सफर
विशाखा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1994 में हुआ था। उनके पिता राजकुमार यादव सहायक उप-निरीक्षक हैं। जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। आईएएस अधिकारी बनने से पहले वह इंजीनियर थीं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित सिस्को में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था।
इसके बाद उन्होंने तैयारी आईएसएस परीक्षा की तैयारी शुरू की। तीन प्रयास के बाद वह भारतीय सिविल सेवा के लिए चुनी गईं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 2,025 में से 1,046 अंक हासिल किए थे। इस अंक के साथ उन्होंने देशभर में छठी रैंक हासिल की थी।
बिहार की महिलाओं को पीएम मोदी का तोहफा, शुरू किया स्वावलंबन बढ़ाने वाला रोजगार अभियान
26 Sep, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत आत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। आज ऑनलाइन के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खातों में दस हजार रुपए भेजे गये, ताकि वह इस योजना का लाभ लेते हुए खुद का रोजगार कर सकें।
किसे और कैसे मिली यह राशि
'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' उन महिलाओं के लिए है जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी में नहीं हैं और जिनके आय का कोई स्रोत नहीं है। इए में सरकार ने वैसी महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है जो खुद का कोई रोजगार करना चाहती हैं। यह योजना एक परिवार में सिर्फ एक महिला को मिलेगा ताकि उसके परिवार का जीवन यापन सही से चल सके। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह यूनिवर्सल मॉडल पर आधारित है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की हर वर्ग और समुदाय की महिलाओं को शामिल किया गया है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। अब तक इस योजना के तहत 1.11 करोड़ से अधिक महिलाओं द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी महिला रोजगार योजना के रूप में स्थापित हो चुकी है।
पहले रुपया पहुँचने से पहले ही लूट जाता था
इस मौके पर पीएम मोदी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते? उन्होंने कहा कि आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वह पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था। अब किसी भी योजना का रुपया सीधे आपके अकाउंट में जा रहा है।
HAL-जनरल इलेक्ट्रिक की अहम बैठक, इंजन डिलीवरी पर बनी सहमति
26 Sep, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन डीके सुनील ने गुरुवार को विश्वास जताया कि अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक एमके-1ए लड़ाकू विमानों के लिए इंजन की आपूर्ति बढ़ाएगी और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 इंजन डिलीवर किए जाने की उम्मीद है।
तेजस लड़ाकू विमान में जीई-404 इंजन लगाया जाता है
जनरल इलेक्ट्रिक के शीर्ष प्रबंधन के साथ एचएएल की बैठक हुई है और वे नियमित रूप से काफी जानकारी साझा कर रहे हैं। जीई ने अगले साल 20 इंजन की आपूर्ति करने का वादा किया है। बताते चलें, तेजस लड़ाकू विमान में अमेरिकी कंपनी का जीई-404 इंजन लगाया जाता है।
डीके सुनील ने एक साक्षात्कार में कहा, हम उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं। जीई ने हमें एक साल में 12 इंजन देने का वादा किया था। लेकिन, शायद अब हमें वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 इंजन मिल जाएंगे। इस साल हमें 10 मिल सकते हैं। बाकी मार्च तक मिल जाएंगे। हमने 10वां विमान पहले ही बना लिया है और 11वां विमान तैयार है। वह अब अपनी आपूर्ति श्रृंखला को ठीक कर रही है।
मौजूदा समस्याएं अब सुलझ गई हैं- कंपनी
उन्होंने कहा, मौजूदा समस्याएं अब सुलझ गई हैं। जीई के अधिकारी नियमित रूप से इंजन की स्थिति और समस्याओं के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वे अब उत्पादन बढ़ाकर हमारी जरूरत पूरी कर सकेंगे।
एमके-2 लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांसीसी इंजन पर विचार नहीं
एचएएल के चेयरमैन डीके सुनील ने कहा कि एमके-2 विमानों के लिए फ्रांसीसी इंजन पर कोई चर्चा नहीं हुई है और भारत का स्वदेशी रूप से विकसित किया गया उन्नत लड़ाकू विमान जीई-414 इंजन के अनुसार डिजाइन किया गया है।
उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत फ्रांसीसी इंजन पर विचार कर रहा है। कहा कि अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के साथ बातचीत उन्नत चरण में है। अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर टैरिफ लगाने से उत्पन्न गतिरोध का जीई के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने से भारत में तस्करी के पुराने रास्ते बंद, अब मैक्सिको में पनप रहा नया कनेक्शन
26 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने से इनकी कमर टूट गई है। इसमें सबसे प्रमुख दाऊद इब्राहिम का गिरोह है। ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध हुई कार्रवाई से इनका नेटवर्क जरूर टूटा है, लेकिन पूरी तरह से समाप्त हो गया है-अभी यह कहना मुश्किल है।
भारत में विभिन्न क्षेत्रों के ड्रग्स कार्टेल सक्रिय
भारत में विभिन्न क्षेत्रों के ड्रग्स कार्टेल सक्रिय हैं। इनमें सबसे प्रमुख दाऊद इब्राहिम का सिंडिकेट है। इसे तोड़ना बहुत जरूरी है। वह अब भी इस अवैध कारोबार के एक बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है। भारत में हो रही कड़ी कड़ाई से दाऊद अपनी रणनीति को बदलने की कोशिश कर रहा है।
ड्रग्स तस्करी से वह जो पैसा कमाता है, उसका इस्तेमाल सीधे भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। कम से कम 80 प्रतिशत आतंकी संगठनों का वित्त पोषण दाऊद के नेटवर्क से होता है। इसलिए, उस पर इस काले कारोबार को और बढ़ाने का भारी दबाव है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी दाऊद का दे रही साथ
उसका साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और वहां की सरकार लगातार दे रही है। वो इसलिए कि उसे दाऊद से भारत में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने के लिए पैसे चाहिए। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि नई रणनीति के तहत दाऊद का नेटवर्क दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको में ड्रग्स कार्टेल तक पहुंच गया है।
दाऊद का दक्षिण अफ्रीका में दबदबा
दाऊद का दक्षिण अफ्रीका में हमेशा से ही अच्छा-खासा दबदबा रहा है, लेकिन मैक्सिको के कार्टेल उसके लिए अपेक्षाकृत नए हैं। ऐसे में उसके लिए मैक्सिको का नेटवर्क बहुत महत्वपूर्ण है।
मैक्सिको कार्टेल की सक्रियता के संकेत पहली बार तब सामने आए, जब 25 नवंबर को भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक मछली पकड़ने वाले जहाज से ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की। इसी समय नए कार्टेल की भूमिका सामने आई। यह वही कार्टेल हैं जिनसे दाऊद अपना नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
मैक्सिकन ड्रग्स माफिया से किया संपर्क
दाऊद ने ड्रग्स का धंधा करने के लिए एक मैक्सिकन ड्रग्स माफिया एल मेन्चो से संपर्क किया है। उसका अपना गैंग पंजाब, जम्मू-कश्मीर और गुजरात जैसे पारंपरिक मार्गों से ड्रग्स को भेजने की कोशिश करेगा जबकि मैक्सिकन नेटवर्क दक्षिणी बाजार में इसे भेजने की कोशिश करेगा।
आइएसआइ ने हाजी सलीम और सलीम डोला जैसे लोगों से हाथ मिलाया है। ये दोनों ही भारत में ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोहों को संभालेंगे।
IMD का अपडेट: मॉनसून रिट्रीट के बावजूद पूर्वी भारत में एक्टिव रहेगा
26 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। यूपी के जिलों में भी गर्मी से हाल बेहाल है।
इस बीच मौसम विभाग कुछ राज्यों में बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए आपको आज के मौसम के बारे में बताते हैं....
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
सितंबर का महीना समाप्त होने को है, लेकिन अभी भी राजधानी में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश से मानसून की विदाई से पहले राजधानी में बादल बरसेंगे।
राजस्थान से शुरू हुई मानसून की विदाई
पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। इस साल मानसून की विदाई करीब दो दिन पहले ही हुई। सामान्य तौर पर पश्चिमी राजस्थान से मानसून 17 सितंबर को वापसी करता है, लेकिन इस साल मानसून ने 15 सितंबर से ही वापसी शुरू कर दी। देश से मानसून की विदाई 15 अक्तूबर तक होती है। मानसून की विदाई के साथ तापमान में कमी देखने को मिलती है और मध्य नवंबर तक ठंड का आगमन शुरू हो जाता है।
यूपी से बिहार तक बारिश होगी या नहीं?
दिल्ली से सटे राज्य यूपी में भी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। सितंबर के महीने में जून वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। बता दें कि यूपी को आज आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब होता है कि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है।
वहीं, बिहार में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बिहार से मानसून की विदाई हो रही है। इस दौरान बारिश का सिलसिला राज्य के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है।
केरल के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी
जहां एक ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ठीक इससे विपरीत केरल में बारिश से हाहाकार है। केरल के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। इस बीच तिरुवनंतपुरम के जिला कलेक्टर ने आज व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, निर्धारित सार्वजनिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
क्या इस साल पहले होगा ठंड का आगमन?
चूंकि मानसून की विदाई पूरे देश से 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में 15 अक्तूबर तक पूरे देश से मानसून विदा हो जाएगा। माना जा रहा है कि अक्तूबर के अंत से सर्दी का मौसम दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्य अक्तूबर से ही मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। नवंबर महने में उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा देखने को मिलने लगेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के अवसर पर भारत-रूस बैठक, खाद्य प्रसंस्करण और उर्वरक पर ध्यान केंद्रित
26 Sep, 2025 08:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें दोनों नेताओं ने कृषि, उर्वरक, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के साथ भारत की 'विन-विन पार्टनरशिप' को और अधिक मजबूत करने की दिशा में चर्चा की। खासतौर पर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने की बात कही गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वे उन्हें जल्द ही भारत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इस बैठक की जानकारी देते हुए लिखा कि वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के अवसर पर रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पत्रुशेव से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने कृषि, उर्वरक और खाद्य प्रसंस्करण में हमारे विन-विन सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
भारत और रूस के बीच लंबे समय से रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की मजबूत नींव रही है। हालिया वर्षों में दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और विज्ञान के साथ-साथ कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में भी सहयोग बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
