देश
‘भारत की तरक्की नहीं चाहता अमेरिकी डीप स्टेट, ट्रंप इसका हिस्सा नहीं’, रॉ के पूर्व प्रमुख का बयान
2 Oct, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत (India) की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (Research and Analysis Wing) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद (Vikram Sood) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका (America) और पाकिस्तान (Pakistan) के संबंध हाल ही में इसलिए मजबूत हुए, क्योंकि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान संघर्षविराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की भूमिका के दावे को खंडन कर दिया था।
विक्रम सूद ने एक इंटरव्यू में कहा, अमेरिका में एक ‘डीप स्टेट’ (गोपनीय तरीके से काम करने वाली ताकत) काम करती है, जो भारत की आर्थिक प्रगति में बाधा डालती है। उन्होंने कहा, अमेरिका-पाकिस्तान संबंध ट्रंप की व्यक्तिगत नाराजगी से शुरू हुए। जब हमने उन्हें संघर्षविराम का श्रेय देने से कथित तौर पर इनकार किया, तब पाकिस्तान कहा- धन्यवाद सर, आप नोबेल पुरस्कार के लायक हैं। यही डीप स्टेट करती है। वह नहीं चाहती कि भारत आर्थिक रूप से विकास करे।
उन्होंने आगे कहा, अमेरिका को भारत की आर्थिक प्रगति से डर लगता है, क्योंकि अब भारत और चीन दोनों बड़ी आर्थिक ताकत बन रही हैं। सूद ने कहा, उनके लिए राष्ट्रवादी हित कोई चीज नहीं है, क्योंकि जब भी हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं, तो वह इसे ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ कहते हैं। डर यह है कि चीन के बाद अब एक और बड़ी आर्थिक ताकत भारत है। उसने (अमेरिका) चीन से अपना सबक सीख लिया है।
राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, दिखा 200 से ज्यादा हथियारों का जखीरा
2 Oct, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क। भारत (India) के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को दशहरा (Dussehra) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में दशहरा के अवसर पर हथियारों की पूजा (Worship of Weapons) यानी शस्त्र पूजा का भी काफी चलन है। अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है।
कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया है। राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO सामने आया है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है।
हिंदू एकता और स्वदेशी पर भागवत का जोर, पीएम मोदी ने किया समर्थन
2 Oct, 2025 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उनके संबोधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का उद्बोधन प्रेरक है. उन्होंने देश की नई ऊंचाइयों को छूने की अंतर्निहित क्षमता को उजागर किया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में संघ के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला है. उन्होंने भारतवर्ष के उस सामर्थ्य को भी रेखांकित किया है, जो देश को सशक्त बनाने के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के लिए भी कल्याणकारी है.
संघ प्रमुख ने क्या कहा?
मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा, हिंदू समाज की शक्ति और चरित्र एकता की गारंटी देते हैं. हिंदू समाज में हम और वे की अवधारणा कभी अस्तित्व में नहीं रही. संघ प्रमुख ने स्वदेशी और स्वावलंबन का समर्थन करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनिया के तमाम देशों द्वारा अपनाए गए रुख से भारत के साथ उनकी मित्रता के स्वरूप और प्रगाढ़ता का पता चला है.
मोहन भागवत ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी, लेकिन हमारी सेना के कौशल और सरकार के नेतृत्व ने इस हमले का जवाब देकर देश के मजबूत होने का परिचय दिया है. इस हमले के बाद पता चला कि हमारे मित्र कौन हैं और वो हमारा कितना समर्थन करते हैं. हम सबके प्रति मित्र का भाव रखते हैं, फिर भी हमें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए.
नागपुर में कार्यक्रम
बता दें कि RSS ने अपने 100 साल पूरे करने के इस मौके पर नागपुर के संगठन मुख्यालय रेशमबाग मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान 20 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी. देशभर में 83 हजार से ज्यादा शाखाओं में विजयदशमी के अवसर पर एक खास आयोजन किया जा रहा है.
राजनाथ सिंह का अलर्ट: अगर सर क्रीक में कोई चुनौती, जवाब इतिहास रच देगा
2 Oct, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चेतावनी दी कि सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का ऐसा निर्णायक जवाब दिया जाएगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।
उन्होंने विजयादशमी के अवसर पर कच्छ में लक्की नाला सैन्य छावनी में आयोजित बहु-एजेंसी क्षमता अभ्यास में भाग लिया और शस्त्र पूजन समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने बार-बार बातचीत के जरिए सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान के अस्पष्ट इरादे और क्षेत्र के पास हाल ही में सैन्य जमावड़ा चिंताजनक है।
'पाकिस्तान की नीयत में खोट'
एक सैन्य शिविर में जवानों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक इलाके में सीमा विवाद को हवा दी जा रही है। भारत ने बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कई कोशिशें की हैं, लेकिन पाकिस्तान की नीयत में खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है। जिस तरह से पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में सर क्रीक से सटे इलाकों में अपने सैन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है, उससे उसकी नीयत का पता चलता है।"
'बदल दिया जाएगा पाकिस्तान का भूगोल'
उन्होंने कहा, "भारतीय सेना और बीएसएफ संयुक्त रूप से और सतर्कतापूर्वक भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। यदि सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से कोई दुस्साहस करने का प्रयास किया गया, तो उसे इतना निर्णायक जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। 1965 के युद्ध में, भारतीय सेना ने लाहौर तक पहुंचने की क्षमता का प्रदर्शन किया था। आज 2025 में, पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची जाने का एक रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है।"
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने भारत की संप्रभुता को चुनौती देने के पाकिस्तान के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, तथा खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यद्यपि इस अभियान से सभी सैन्य उद्देश्य पूरे हो गए, इसका लक्ष्य आतंकवाद था और भारत ऐसे खतरों के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
'हमारे पास किसी भी देश को हराने की क्षमता'
उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमारे सशस्त्र बलों ने दिखाया कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतें, चाहे वे कहीं भी छिपी हों, हमारे पास उन्हें ढूंढ़ने और उनका सफाया करने की शक्ति है। दुनिया की कोई भी ताकत, अगर वह हमारी संप्रभुता को चुनौती देती है, तो भारत को चुप बैठे नहीं देख सकती। आज का भारत कहता है कि चाहे वह आतंकवाद हो या किसी भी तरह की अन्य समस्या, हमारे पास इससे निपटने और इसे हराने की क्षमता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस क्षेत्र तक भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का असफल प्रयास किया।"
उन्होंने कहा, "भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत के सशस्त्र बल जब चाहें, जहां चाहें और जैसे चाहें, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी क्षमताओं के बावजूद, हमने संयम बरता क्योंकि हमारी सैन्य कार्रवाई आतंकवाद के विरुद्ध थी। स्थिति को बढ़ाना और युद्ध छेड़ना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था। मुझे खुशी है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी सैन्य उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। हालांकि, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।"
सस्ता कर्ज देकर इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को सहारा देगा आरबीआई
2 Oct, 2025 12:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए (For infrastructure Projects) आरबीआई सस्ता ऋण देगा (RBI will provide Cheap Loans) ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कई फैसलों का ऐलान किया, जिसने क्रेडिट को कंपनियों और आम निवेशकों के लिए आसान बना दिया है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों को भारतीय कंपनियों द्वारा अधिग्रहण के लिए फंडिंग की अनुमति देने का निर्णय लिया है, साथ ही शेयरों और ऋण प्रतिभूतियों के बदले ऋण देने पर प्रतिबंधों में भी ढील दी है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई एक फ्रेमवर्क तैयार करेगा, जिसकी मदद से बैंक अधिग्रहणों के लिए कंपनियों को ऋण उपलब्ध करा पाएंगे। यह कदम भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नियामक से इस तरह की फंडिंग की अनुमति देने का अनुरोध करने के बाद उठाया गया है।
मल्होत्रा ने आगे कहा कि केंद्रीय बैंक ने सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों पर ऋण देने की नियामक सीमा हटा दी है, साथ ही शेयरों पर ऋण देने की सीमा प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है। आईपीओ फंडिंग के लिए, सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है। यह बदलाव विशेष रूप से उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों (एचएनआई) को सार्वजनिक निर्गमों में बड़ी राशि के लिए आवेदन करने में मदद करेगा।
आरबीआई ने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ऋण देना सस्ता करने का भी फैसला किया है। इससे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा उच्च-गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दिए गए ऋणों पर जोखिम भार कम हो जाएगा। इसके साथ ही, नियामक ने 2016 के उस नियम को वापस ले लिया है जो 10,000 करोड़ रुपए से अधिक बैंक ऋण वाले बड़े उधारकर्ताओं को ऋण देने से हतोत्साहित करता था। इससे प्रणाली में समग्र ऋण उपलब्धता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों ने बताया कि आरबीआई के निर्णयों का उद्देश्य बैंकों द्वारा अधिक ऋण देने को प्रोत्साहित करना, कॉर्पोरेट अधिग्रहणों को समर्थन देना, आईपीओ भागीदारी को बढ़ावा देना और इन्फ्रास्ट्रक्चर और व्यावसायिक विकास के लिए धन की उपलब्धता को और अधिक सुगम बनाना है।
अरबपतियों का नया हब बन रहा भारत...
2 Oct, 2025 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
9.55 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी का परिवार सबसे अमीर...अरबपति क्लब में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान
भारत के 1687 लोगों के पास देश की आधी संपत्ति
मुंबई। भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा और देश में अमीरों की तादाद में साल-दर-साल जोरदार इजाफा हो रहा है।एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है और इसके मुताबिक, इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा है। वहीं सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर मुकेश अंबानी का दबदबा दिखा है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं।
भारत में नए अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और ये इजाफा लगातार जारी है। अब भारत में 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं और ये आंकड़ा बीते 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग आधा है.
ये हैं देश के टॉप-3 अरबपति
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है और संपत्ति के इस आंकड़े के साथ उन्हें फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल हुआ है। वहीं दौलत के मामले में गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं और पहली बार टॉप-3 में एंट्री लेते हुए भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में इतिहास रच दिया है।
अमीरों की इस लिस्ट में शाहरुख खान की एंट्री
अमीरों की 2025 लिस्ट में पेरप्लेक्सिटी के फाउंडर 31 साल के अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहली बार इस लिस्ट में आए हैं और 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के टॉप अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा फिर से अरबपति बन गए हैं। भारत में इस साल 13 नए अरबपति जुड़े, जिससे अरबपतियों की संख्या 284 हो गई।
मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस सूची में शामिल
इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116)। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
देश के अमीर लोगों में मुकेश अंबानी टॉप पर
फैमिली/पर्सन संपत्ति एक साल में संपत्ति कितनी बढ़ी या घटी
मुकेश अंबानी फैमिली 9,55,410 करोड़ -6 प्रतिशत
गौतम अडाणी परिवार 8,14,720 करोड़ -30 प्रतिशत
शनी नाडर मल्होत्रा फैमिली 2,84,120 करोड़ नई एंट्री
सायरस पूनावाला फैमिली 2,46,460 करोड़ -15 प्रतिशत
कुमार मंगलम बिड़ला फैमिली 2,32,850 करोड़ -1 प्रतिशत
नीरज बजाज फैमिली 2,32,680 करोड़ +43 प्रतिशत
दिलीप संघवी 2,30,560 करोड़ -8 प्रतिशत
अजीम प्रेमजी फैमिली 2,21,250 करोड़ +16 प्रतिशत
गोपीचंद हिंदूजा फैमिली 1,85,310 करोड़ -4 प्रतिशत
राधाकिशन दमानी फैमिली 1,82,980 करोड़ -4 प्रतिशत
देशभर में घटेगा टोल टैक्स: अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारी
2 Oct, 2025 10:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। जीएसटी बचत उत्सव के बीच वाहन चालकों को देशभर में टोल टैक्स पर भी छूट मिलने जा रही है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में 29 सिंतबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया है। एनएचएआई नई दरें अगले सप्ताह से लागू करने तैयारी में है।
देशभर में टोल कंपनियां वर्ष 2004-05 को आधार मानकर हर साल एक अप्रैल से नई टोल दरें लागू करती हैं। इस साल भी टोल दरों में 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब एनएचएआई ने महंगाई के लिए 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार बनाकर नए टोल रेट प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2004-05 के हिसाब से लिंकिंग फैक्टर 1.641 था जो 2011-12 को आधार मानने पर 1.561 तक रह गया है। इस हिसाब से टोल दरों में कमी आ रही है। नई टोल दरें लागू होने से छोटी गाडिय़ों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की कमी होने का अनुमान है।
अप्रैल में की गई बढ़ोतरी वापस होने की उम्मीद
1 अप्रैल 2025 को टोल दरों में जो बढ़ोतरी हुई थी वह वापस होने की उम्मीद है। इस हिसाब से टोल रेट पिछले साल जैसे ही रह सकते हैं। वर्ष 2024 में टोल दरें 7.5 प्रतिशत बढ़ाई गई थी और अप्रैल 2025 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
चैतन्यानंद के कॉलेज से सेक्स टॉय, पोर्न सीडी मिली
2 Oct, 2025 09:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी जिस कॉलेज में पढ़ाता था। उसके कैंपस से पुलिस को एक सेक्स टॉय और पांच पोर्न सीडी मिली हैं। दिल्ली पुलिस बुधवार को चैतन्यानंद को लेकर कैंपस में छापेमारी करने गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस को अश्लील सामग्री के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक अन्य नेता के साथ कथित तौर पर स्वामी की जाली तस्वीरें भी मिलीं। एक दिन पहले पुलिस ने चैतन्यानंद के मोबाइल से कई महिलाओं की चैट बरामद की थी। इसमें पता चला कि वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए उनसे कई वादे करता था।
चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीडऩ का आरोप है। उसके खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से निष्कासित किया गया था। तब से वह फरार था। चैतन्यानंद पुलिस से बचने के लिए बिना सीसीटीवी कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था। वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों वृंदावन, मथुरा में भी छिपा रहा। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ठीक हैं, डॉक्टरों ने बताया हालत नियंत्रण में
2 Oct, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत (Congress President Mallikarjun Khadge’s condition) स्थिर है और वे ठीक हैं (Is Stable and he is doing Well) । मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार रात बुखार, थकान और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बेंगलुरु स्थित एमएस रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खड़गे की सेहत के बारे में उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, खड़गे को मंगलवार रात को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी नियमित चिकित्सा जांच (जिसमें ईसीजी भी शामिल है) की गई और डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति स्थिर है और उनका इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने मंगलवार सुबह अपनी राजनीतिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रखीं और वह सामान्य दिख रहे थे।
मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार चुनाव में ‘वोट चोरी’ के माध्यम से जीतने की कोशिश का आरोप लगाया था। पटना में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के दिन एक सार्वजनिक सभा में खड़गे ने कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी को चोरी करने की आदत है। वह वोट चुराते हैं, पैसे चुराते हैं और वे उन लोगों का ध्यान रखते हैं जो देश के बैंकों को लूटकर विदेश भाग गए।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव में वोट चोरी के जरिए जीतने की कोशिश कर रहे हैं। आपको सतर्क रहना चाहिए।”
बता दें कि खड़गे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर्नाटक से की है। वह 1972 से 2008 तक गुरमितकल विधानसभा क्षेत्र से और 2008 से 2009 तक चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने 1996 से 1999 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, 2005 से 2008 तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहे और विभिन्न मुख्यमंत्रियों के अधीन मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “खड़गे को पेसमेकर लगवाने की सलाह दी गई है और वे इसके लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार।”
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख का राष्ट्रपति को पत्र, RSS संस्थापक हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग
1 Oct, 2025 07:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddiqui) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार (Keshav Baliram Hedgewar) को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग की है। इस पत्र में सिद्दीकी ने हेडगेवार को स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र निर्माता बताया और कहा कि उन्होंने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रेरणा मिलेगी।
जमाल सिद्दीकी ने कहा, हेडगेवार जी के योगदानों- जैसे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी, संगठन निर्माण की अद्भुत क्षमता और एक भारत का सपना- को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देना बिलकुल उपयुक्त होगा। यह सम्मान न केवल उनके बलिदान को मान्यता देगा, बल्कि देशभर में सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों को भी प्रेरित करेगा। केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म एक अप्रैल 1889 को नागपुर में हुआ था। उन्होंने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। यह संगठन इस साल दो अक्तूबर को विजयदशमी के दिन अपने 100 साल पूरे कर रहा है।
5TH जनरेशन फाइटर जेट बनाने के लिए 7 कंपनियों ने लगाई बोली, 2 लाख करोड़ रुपये से बनेंगे 125 ज्यादा लड़ाकू विमान
1 Oct, 2025 07:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) शामिल करने की प्रक्रिया तेज से आगे बढ़ रही है। भारत सरकार का प्लान 2 लाख करोड़ रुपये की लागत से 125 से ज्यादा विमान बनाने का है। इसके लिए सात कंपनियों ने बोली लगाई है। एडवांस मीडियम कॉंबेट एयरक्राफ्ट (Advanced Medium Combat Aircraft) भारत में बनाए जाएंगे। ये पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट होंगे। इनके प्रोटोटाइप को डिजाइन और विकसित करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन किसी एक या एक से ज्यादा कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकता है। बोली लगाने वाली सात कंपनियों में से सरकार दो का चयन करेगी। इन कंपनियों को पांच मॉडल बनाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद विमान बनाने के अधिकार दिए जाएंगे।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस बोली में शामिल सात कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और अडानी डिफेंस शामिल हैं। उनकी बोलियों का मूल्यांकन ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व प्रमुख ए शिवथानु पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। समिति अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेगी। मंत्रालय अंतिम चयन करेगा।
एएमसीए 2 लाख करोड़ रुपये की विनिर्माण परियोजना है, जिसके तहत 125 से अधिक लड़ाकू जेट विमान बनाए जाने हैं। इन विमानों के 2035 से पहले वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, ऐसा होते ही भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। मई 2025 तक केवल संयुक्त राज्य अमेरिका (F-22 और F-35), चीन (J-20) और रूस (Su-57) के पास ही ये विमान हैं।
भारत का पहला पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान एकल सीट वाला दो इंजन वाला जेट होगा, जिसमें उन्नत स्टील्थ कोटिंग्स और आंतरिक हथियार कक्ष होंगे, जैसे कि अमेरिकी और रूसी विमानों एफ-22, एफ-35 और एसयू-57 में होते हैं। इसकी परिचालन क्षमता 55,000 फीट होने की उम्मीद है और यह आंतरिक हिस्सों में 1,500 किलोग्राम हथियार और बाहरी हिस्सों में 5,500 किलोग्राम अतिरिक्त हथियार ले जा सकेगा। एएमसीए संभवतः 6,500 किलोग्राम अतिरिक्त ईंधन ले जा सकेगा।
रिपोर्ट से पता चलता है कि इसके दो संस्करण होंगे। भारत को उम्मीद है कि दूसरे संस्करण में स्वदेशी रूप से विकसित इंजन होगा, जो संभवतः पहले संस्करण में लगे अमेरिकी निर्मित GE F414 से अधिक शक्तिशाली होगा। यह एक बेहद कुशलऔर गुप्त बहुउद्देशीय लड़ाकू जेट होगा। इसमें 21वीं सदी में विकसित प्रमुख तकनीक को शामिल किया गया जाएगा। यह परिचालन में सबसे आधुनिक लड़ाकू जेट हैं। इसमें बेहतर युद्धक्षेत्र सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, जो पायलट को युद्ध क्षेत्र और दुश्मन लड़ाकों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है, साथ ही उन्हें बढ़त दिलाने वाली हर चीज भी देता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब, सांस लेने में परेशानी पर डॉक्टरों ने कराया भर्ती
1 Oct, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बेंगलुरु के MS रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनका चेकअप और जरूरी टेस्ट करके बीमारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल मे भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें बेंगलुरु के MS रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक 83 साल के खड़गे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर है.
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और अक्टूबर 2022 में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था. वह 7 अक्टूबर को नगालैंड के कोहिमा में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, जिसमें 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, अब उनकी तबीयत खराब होने के कारण इस दौरे पर अनिश्चितता बनी हुई है.
कांग्रेस नेताओं और सर्मथकों में चिंता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देश भर में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई है. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
करूर भगदड़: तमिलनाडु पहुंची NDA की आठ सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग टीम, CBI जांच की मांग
1 Oct, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग टीम (Fact-Finding Team) के करूर (Karur ) पहुंचने पर भाजपा (BJP) के राज्य महासचिव एपी मुरुगानंदम ने कहा कि पार्टी उनके साथ समन्वय करेगी। उन्होंने कहा, हम भी सभी तथ्यों की जांच करेंगे और उनका समर्थन करेंगे। टीम स्थिति का विश्लेषण करेगी और कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासन और प्रभावित परिवारों से बातचीत करेगी। भाजपा किस तरह से उनकी मदद कर सकती है, हम यह भी तय करेंगे और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी भी इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, हम करूर जा रहे हैं, जहां हादसा हुआ। हम सब इस घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। हम शोक संतप्त परिवारों और अस्पताल में भर्ती लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। हम तथ्यों की जांच करेंगे, सभी संबंधित लोगों से बात करेंगे और फिर अपनी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे। यह हादसा कभी नहीं होना चाहिए था। हम मौके पर जाएंगे और सभी पहलुओं की जांच करेंगे।
एनडीए के प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा, हम तथ्य जानने के लिए जा रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम घटना स्थल पर जाएंगे, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, अस्पताल भी जाएंगे और वहां की स्थिति देखेंगे। इसके बाद हम तथ्य-आधारित रिपोर्ट देंगे। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है।
आंख खुलते ही लगा महंगाई का करंट, तेल कंपनियों ने बढ़ाए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए दाम
1 Oct, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: आज से नए महीने अक्टूबर की शुरुआत हो गई है. वहीं, महीने की पहली तारीख से तमाम बदलाव भी हो रहे हैं. इसी सिलसिले में आज बुधवार को महंगाई का करंट लगा है. तेल कंपनियों ने आज सुबह-सुबह गैस सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में 16 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. नए दाम आज सुबह से लागू हो गए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लेकर सभी शहरो में दामों में बदलाव हुए हैं. बता दें, सरकारी तेल कंपनियों ने ये दाम 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ाए हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं.
जानिए नए रेट
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम 15 रुपये बढ़े हैं. नए रेट 1595 रुपये हो गए हैं. पुराने दाम 1580 रुपये थे. वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां यह गैस सिलेंडर के नए दाम 1700 रुपये हो गए हैं. पहले यह 1684 रुपये में बिक रहा था. मायानगरी मुंबई में यही सिलेंडर 1547 रुपये में मिलेगा. इससे पहले यही सिलेंडर 1531 रुपये में बिकता था. वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 1754 रुपये में मिलेगा, पहले यह 1738 रुपये में बेचा जा रहा था. बता दें, राजधानी नई दिल्ली में जहां गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए हैं. वहीं, बाकी मेट्रो शहरों में 16 रुपये की वृद्धि की गई है.
बहुत दिनों बाद लगा झटका
इससे पहले तेल कंपनियां हर महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर रही थीं, लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ा झटका लगा है. पिछले महीने सितंबर में कंपनियों ने 51 रुपये 50 पैसे की कटौती की थी. वहीं, अगस्त की बात करें तो करीब 33 रुपये 50 पैसे की कमी की गई थी. वहीं, जुलाई में भी 58 रुपये कम किए गए थे.
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार यथावत रखे हैं. कंपनियों ने आखिरी बार इस साल अप्रैल में दाम बदले थे, जिसके बाद नई दिल्ली में 14 किग्रा. वाले सिलेंडर के दाम 853, कोलकाता में 879, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है.
पहलगाम आतंकी में नाम देकर 70 लाख रुपए ठगे, आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व एमडी से फ्रॉड
1 Oct, 2025 11:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक बड़ा साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के पूर्व प्रबंध निदेशक (Managing Director), 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के नाम पर धमकाकर 70 लाख रुपए ठग लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति को झांसा दिया गया कि उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में आया है। इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, परेल इलाके में रहने वाले पीड़ित को एक महिला ने शख्स को फोन कर खुद को दिल्ली एटीएस कंट्रोल रूम की अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि पीड़ित का नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच में सामने आया है। इसके बाद वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया और खुद को आईजी प्रेम कुमार गौतम बताया। उसने पीड़ित को गिरफ्तारी, बैंक खाते फ्रीज करने और पासपोर्ट जब्त करने की धमकी दी।
डर और दबाव में आकर पीड़ित ने अपनी आय, बैंक अकाउंट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर निवेश से जुड़ी जानकारी साझा कर दी। ठगों ने आरबीआई के नाम पर फर्जी नियम बताकर पैसे को ‘व्हाइट मनी’ में बदलने की बात कही और 70 लाख रुपए तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने भरोसा दिलाने के लिए व्हाट्सऐप पर नकली आरबीआई रसीद भी भेजी। ठगों द्वारा पीड़ित को लगातार नजर में रखने और किसी से बात न करने की चेतावनी दी गई। जब ठगों ने एक करोड़ रुपए और मांगे तो पीड़ित को शक हुआ और उसने 28 सितंबर को आर.के. मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
