धर्म एवं ज्योतिष (ऑर्काइव)
जानें फाल्गुन महीना का क्या हैं महत्व..
29 Jan, 2023 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फाल्गुन हिंदू धर्म का एक महीने है, जिसे हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन मास कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार विक्रम सावंत के अनुसार 12 महीने होते हैं और यह हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। फरवरी और मार्च के महीने ग्रेगोरियन कैलेंडर में हैं। इसके बाद चैत्र का महीना आता है जिसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास का अपना महत्व होता है, इस प्रकार फाल्गुन मास का अपना महत्व है। हिन्दू धर्म में मास का परिवर्तन चंद्र चक्र पर निर्भर करता है, चन्द्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। फाल्गुन मास में धीरे-धीरे गर्मियां शुरू हो जाती हैं और सर्दी कम होने लगती है। हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार होली और महाशिवरात्रि फाल्गुन के महीने में मनाए जाते हैं। कहा जा सकता है कि होली के पर्व के साथ ही एक सौर वर्ष का समापन होता है। सौर धार्मिक कैलेंडर में, फाल्गुन का महीना सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है।
6 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन महीना
साल 2023 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रही है और यह माह 7 मार्च 2023, मंगलवार को समाप्त हो रहा है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से भी शुभ फर की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है इस इस सभी देवी देवताओं की आराधना करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन मास का महत्व
फाल्गुन मास का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, इस महीने में होली, विजय एकादशी, फुलेरा दूज, महाशिवरात्रि और भी अन्य पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दौरान श्रीकृष्ण के 3 रूपों- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था इसलिए चंद्र देव की भी इसी माह में पूजा की जाती है। इस मास में दान, पुण्य और तर्पण करना लाभकारी माना गया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, अनाज, वस्त्र आदि दान करना फलदायी होता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों को आत्मिक शांति मिलती है।
फाल्गुन मास के प्रमुख त्योहार
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी मंगलवार- फुलेरा दूज
3 मार्च 2023 शुक्रवार- आमलकी एकादशी
7 मार्च 2023 मंगलवार- होलिका दहन
8 मार्च 2023 बुधवार- होली
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 जनवरी 2023)
29 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- किसी आरोप से बचिए मान प्रतिष्ठाा प्रभुत्व वृद्धि में आंच आ सकती है।
वृष राशि :- कुछ बाधाएं कष्टप्रद हो स्त्री शरीर कष्ट करोबार में बाधा होगी।
मिथुन राशि :- स्त्री वर्ग से कष्ट चिन्ता व्यावसायिक कार्यों में आरोप से अवश्य ही बचेंगे।
कर्क राशि :- दैनिक व्यवसाय गतिमंद रहे असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा।
सिंह राशि :- व्यर्थ धन व्यय दूसरों के कार्यो में हस्तक्षेप करने से हानि होगी।
कन्या राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें फिर भी सब कार्य सफलता पूर्वक चलेगा।
तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष दैनिक व्यवसाय गति उत्तम बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि :- अधिकारियों का मेल मिलाप फलप्रद कार्य योजना की चिन्ता बनी रहेगी।
धनु राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखे परिश्रम में सफलता कार्य व्यवसाय उत्तम होवे।
मकर राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो कार्य गति में सुधार योजना अवश्य बनेगी।
कुंभ राशि :- कार्य क्षमता में बाधा अचानक असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा।
मीन राशि :- अर्थ व्यवस्था में संतोष सुख धन समृद्धि के साधन अवश्य जुटाए।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति..
28 Jan, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से हर समस्या दूर होती है। शिवरात्रि के दिन भक्त शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या-क्या चीजें अर्पित करें और इस दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।
बेल पत्र
भगवान शिव को बेल पत्र काफी प्रिय है। भोलेनाथ को बेल पत्र चढ़ाना, एक करोड़ कन्याओं के कन्यादान के फल के बराबर माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन तीन पत्तियों वाले बेल पत्र को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
भांग
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था और इसके उपचार के लिए देवताओं ने कई तरह की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया था। इनमें से एक भांग भी है, इसलिए भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भांग के पत्तों को पीसकर दूध या जल में घोलकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
धतूरा
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को धतूरा अर्पित करना न भूलें। शिवलिंग का धतूरे से अभिषेक करें। ऐसा करने से शत्रुओं का भय दूर हो जाता है और भगवान भोलेशंकर की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
गंगाजल
हिंदू धर्म में गंगा को पवित्र नदी माना जाता है और उनकी पूजा मां के तौर पर की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गंगा भगवान शिव जी की जटाओं से होती हुईं धरती पर उतरी हैं। ऐसे में गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।
गन्ने का रस
ऐसी मान्यता है कि कामदेव का धनुष गन्ने से बना हुआ है। देवप्रबोधनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी की पूजा करने के लिए गन्ने का घर बनाया जाता है। ऐसे में गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
दिशा
उत्तर दिशा को भगवान शिव का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर हमेशा उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके जल चढ़ाना चाहिए। इस ओर मुंह करके जल अर्पित करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है।
पात्र
शिवलिंग पर हमेशा तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करें। हालांकि, तांबे के पात्र से कभी दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। इस पात्र में दूध विष के समान बन जाता है। वहीं, शिवलिंग पर कभी भी तेज धार से जल अर्पित नहीं करना चाहिए। हमेशा जल चढ़ाते समय पतली धार रखें। वहीं, जल अर्पित करते समय खड़ा नहीं होना चाहिए। हमेशा बैठकर ही चल चढ़ाएं।
सूर्य सप्तमी पर पूजा करने का क्या है सही तारीका..
28 Jan, 2023 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में भगवान भास्कर यानी सूर्य देव की का बहुत अधिक महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की उपासना करने से जिंदगी के कई सारे कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली और बरकत का आगमन होता है. सूर्य सप्तमी के दिन भी भगवान भास्कर की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य सप्तमी हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह तिथि 28 जनवरी 2023 को पड़ रही है. इस दिन को लोग रथ सप्तमी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं, उनसे सूर्य देवता काफी प्रसन्न होते हैं और सौभाग्य और सौंदर्य वरदान प्रदान करते हैं. सूर्य सप्तमी पर भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है. माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पड़ने वाली इस सप्तमी को सूर्य जयंती, सूर्य सप्तमी, रथ सप्तमी और अचला सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है.हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि रोजाना उनकी अराधना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. लेकिन, सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य अराधना का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य सप्तमी हर साल मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. धार्मित मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी को भगवान सूर्य के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है.
पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य सप्तमी इस बार 28 जनवरी 2023 शनिवार, यानी कल के दिन मनाई जाएगी. इसी दिन स्नान-दान भी किया जाएगा. स्नान और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक है. इस दिन कोशिश करें कि प्रात:काल सूर्य को जल जरूर अर्पित करें.
कैसे करें पूजा
सूर्य सप्तमी के दिन सबसे पहले जल्दी उठकर स्नान करें और उसके बाद सूर्य को जल अवश्य अर्पित करें. ध्यान रखें कि जल अर्पित करते समय गायत्री मंत्र का जाप भी करें. इसके बाद यदि संभव हो तो किसी नदी के पास जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ती स्थापित करें और उनकी पूजा करें. यदि ऐसा करना संभव न हो तो, घर पर ही सूर्य देव की मूर्ती रखें और इन पर लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत आदि अर्पित करें. पूजा-पाठ के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें और किसी ब्राह्मण को भोजन भी करवाएं.
व्रत रखने का है विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है. इस दिन कोशिश करें की सिर्फ फलहार करें और तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें. इसके साथ-साथ आज के दिन किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आप पर नहीं बरसती है और आपको शुभ फल मिलने के बजाए दुखद परिणाम देखनें को मिलने लगते हैं.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 जनवरी 2023)
28 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ राशि– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आप अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आप और भी मजबूती से अपना पक्ष अपने वरिष्ठ के सामने रख सकें।
मिथुन राशि – इस राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। अगर आप अपनी लड़की के लिये कोई अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपको घर बैठे कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
कर्क राशि – आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
सिंह राशि – आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से होगी और खर्चों में जो बढ़ोतरी चली आ रही है वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी और आपको धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
कन्या राशि – आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
तुला राशि – आज इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित कर दें। परिवार में खुशियां मिलेंगी। आज के दिन को परिवार वालों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। आज अपने घर को सजाने में समय लगाएंगे।
धनु राशि – आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा. आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे।
मकर राशि – आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। मौसमी सावधानी रखें।
कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा। जो खर्चे बढ़ रहे थे, उनमें आज कुछ कमी आएगी। आप मानसिक रूप से भी खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। नए नतीजे आपके सामने आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
मीन राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 जनवरी 2023)
27 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशिफल, लव लाइफ के आपसी विवाद खत्म होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख आने वाला है। प्रेमिका के साथ रोमांटिक रहेंगे। आप अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल, जीवनसाथी के साथ यादगार यात्रा पर जा सकते हैं. लव लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होने वाला है। आप अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसका हालचाल पूछ सकते हैं। दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे।
मिथुन राशिफल, लव पार्टनर से भावुक हो सकते हैं। पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं। जीवनसाथी की बातों से ठेस पहुंच सकती है। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों से बचें।
कर्क राशिफल, लव लाइफ में आपसी प्यार की कमी महसूस कर सकते हैं. प्रेमिका से आपसी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की बातों से परेशानी हो सकती है। जिससे आपसी नाराजगी रहेगी।
सिंह राशिफल, रोमांस की कमी महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। लव लाइफ में एक दूसरे का साथ रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में एक दूसरे पर प्यार बना रहेगा।
कन्या राशिफल, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी से विवाद से बचें। दाम्पत्य जीवन में बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे। आप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए किसी खास जगह जा सकते हैं।
तुला राशिफल, लव पार्टनर आपके प्रति वफादार रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर की गलतियों से सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। किसी कारणवश पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल, रिश्तों में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्यार में कोई भी नया फैसला लेने से बचें। प्रेमिका की कमी खलेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। आप अपने प्रेमी को कोई अच्छा तोहफा दे सकते हैं।
धनु राशिफल, लव पार्टनर की ओर से कोई रोमांचक संदेश मिलने वाला है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने जा रहे हैं। प्रेमिका के साथ किसी रोमांटिक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ खुशनुमा रहने वाली है।
मकर राशिफल, प्रेमी से भरपूर प्यार मिलने का योग बन रहा है। जीवनसाथी चुनते समय दिल की बातें सुनना अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। लव पार्टनर से खुली बातचीत होगी।
कुंभ राशिफल, जीवनसाथी पर शक करने से आपसी तालमेल बिगड़ सकता है. लव पार्टनर साथ में घूमने फिरने की जिद कर सकता है। प्रेमिका की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। लव पार्टनर से नाराज़ होना हानिकारक हो सकता है।
मीन राशिफल, पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा. प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। प्रेमिका से अनावश्यक विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।
Basant Panchami : मां सरस्वती की ऐसी मूर्ति छात्रों के लिए होती है शुभ, जरूर ले आएं घर...
26 Jan, 2023 07:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Basant Panchami : इस साल 26 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। वसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति संगीत, कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफल होता है। साथ ही मां शारदा का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है। मां सरस्वती को ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा से ही छात्रों को विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए छात्रों के लिए वसंत पंचमी का पर्व बहुत अधिक महत्व रखता है। इस दिन छात्रों को अपने स्टडी रूम में मां सरस्वती की प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। चलिए जानते हैं छात्रों के लिए मां सरस्वती की कैसी प्रतिमा सबसे अच्छी मानी जाती है...
ऐसी मूर्ति छात्रों के लिए होती है शुभ
1. कमल पुष्प पर विराजमान मां हंसवाहिनी को ज्ञान और विद्या की अधिष्ठात्री भी कहा जाता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं। ऐसे में माता की प्रतिमा खरीदते समय इसका खास ध्यान रखें।
2. छात्र अपने स्टडी टेबल पर मां सरस्वती की ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें वो कमल पुष्प पर विराजमान बैठी हुई मुद्रा में हों। खड़ी हुई मुद्रा में माता की मूर्ति रखना शुभ नहीं माना जाता।
3. साथ ही मां सरस्वती की मूर्ति हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद वाली मुद्रा में होनी चाहिए। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार वीणा वादिनी मां सरस्वती की कृपा से संपूर्ण संसार में जीव जंतुओं को वाणी प्राप्त हुई थी।
4. माता की खंडित प्रतिमा न रखें। खंडित मूर्ति से घर में नकारात्मकता का वास होता है। साथ ही मां सरस्वती की दो प्रतिमा स्थापित न करें।
बसंत पंचमी पर इस दिशा में स्थापित करें मां सरस्वती की प्रतिमा, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद...
26 Jan, 2023 06:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Basant Panchami : हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का ये पावन पर्व 26 जनवरी 2023 को है। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। इस दिन ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। ये दिन शिक्षा एवं कला से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से मां शारदा की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति संगीत, कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफल होता है। साथ ही मां शारदा का आशीर्वाद अपने भक्तों पर हमेशा बना रहता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी मां सरस्वती की प्रतिमा को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। बसंत पंचमी के दिन यदि आप इस नियमों का पालन करते हैं तो ज्ञान की देवी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। आइए जानते हैं क्या हैं वे नियम...
इस दिशा में लगाएं मां सरस्वती की तस्वीर
शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का चित्र या मूर्ति घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। ऐसा करने से आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होने लगेंगे।
ईशान कोण में कर सकते हैं प्रतिमा स्थापित
यदि घर में पूर्व या उत्तर दिशा में स्थान खाली न हो तो आप मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन घर में ईशान कोण को साफ करके मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करके पूजा कर सकते हैं।
ऐसी होनी चाहिए मां सरस्वती की मूर्ति
घर में मां सरस्वती की मूर्ति कमल पुष्प पर विराजमान बैठी हुई मुद्रा में ही होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार खड़ी हुई मुद्रा में माता की मूर्ति स्थापित करना शुभ नहीं माना जाता।
वास्तु शास्त्र की मानें तो मां सरस्वती की मूर्ति हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद वाली मुद्रा में होनी चाहिए। साथ ही मूर्ति खरीदते समय ध्यान दें कि प्रतिमा खंडित ना हो। बसंत पंचमी की पूजा करते समय पूजा स्थल पर भूलकर भी मां सरस्वती की दो प्रतिमा स्थापित न करें।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 जनवरी 2023)
26 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशिफल, आज आपको अपने साथी के साथ टहलने का मौका मिलेगा। आप अपनी प्रेमिका पर गुस्सा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में एक अच्छे साथी की इच्छा पूरी होने वाली है। अविवाहित लोग शादी के लिए अपना मन बना सकते हैं।
वृषभ राशिफल, साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेमी पूरे दिन कुछ के बारे में गुस्सा कर सकते हैं। आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए की गई कड़ी मेहनत से भुगतान किया जाएगा। प्रेम जीवन में, हम आपसी प्रेम को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
मिथुन राशिफल, आज आपका साथी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आपसी मतभेदों को भूलकर रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। आप अपने प्रेम साथी के साथ एक विशेष कार्य में भाग ले सकते हैं।
कर्क राशिफल, रोमांटिक क्षणों को याद करने में समय बिताने जा रहा है। प्रेम जीवन के लिए भविष्य में अच्छे तरीके पाए जाने वाले हैं। आज प्रेमी के लिए अपनी खोज पूरी कर सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका से एक प्यार भरे संदेश प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशिफल, आज लव लाइफ के लिए एक यादगार दिन साबित हो सकता है। साथी के साथ अच्छा समय बिताने जा रहा है। रोमांटिक जीवन में यादगार क्षण एकत्र होने जा रहे हैं। लव पार्टनर के साथ संबंध और भी मजबूत होगा।
कन्या राशिफल, लव पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में होने जा रही है। आप अपने साथी के साथ एक रोमांचक यात्रा के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में, साथी से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेमी को गुस्सा आ सकता है।
तुला राशिफल, रोमांटिक जीवन के अंधेरे बादल समाप्त होने जा रहे हैं। प्रियजनों के साथ प्यार का आनंद लेने जा रहे हैं। प्रेमिका के किसी भी विशिष्ट मुद्दे पर बहस हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा होने जा रहा है।
वृश्चिक राशिफल, आज साथी के प्यार के कारण एक खुशहाल दिन होगा। प्रेमिका के साथ छोटी खुशी यादगार हो जाएगी। खुशी आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना देगी।
धनु राशिफल, लव पार्टनर के साथ शब्दों का आदान -प्रदान आपसी प्रेम को बढ़ाएगा। प्रेमी आपके कुछ काम से नाराज हो सकते हैं। विवाहित जीवन में खुशी का माहौल होगा।
मकर राशिफल, लव पार्टनर के साथ सैर पर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ अपनी भावनाओं को खुले तौर पर व्यक्त करने जा रहे हैं। प्रेमिका के साथ कुछ शुभ काम में शामिल हो सकता है।
कुंभ राशिफल, प्रेमिका के साथ बाहर निकलने के लिए जा सकते हैं। लव पार्टनर किसी चीज पर गुस्सा कर सकता है। अच्छी सोच के कारण, आप अपने साथी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। रिश्ते में अधिक मजबूरी होगी।
मीन राशिफल, रिश्तों में निकटता होगी। प्रेम संबंध के संबंध में तनाव का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने प्रेमी के साथ टहलने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शादी के लिए उत्सुक मूल निवासी शादी का प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं।
बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नहीं तो होगा नुकसान......
25 Jan, 2023 06:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Basant Panchami : बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है।इस तिथि पर देवी सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं वसंत पंचमी तिथि पर मां सरस्वती की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती है। इस बार वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही बुद्धि, ज्ञान और विवेक की जननी माता सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था। इसी लिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती हैं। वसंत पंचमी के दिन बिन किसी शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश आदि किए जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जो भूलकार भी वसंत पंचमी के दिन नहीं करने चाहिए। इन कार्यों को करने से मां सरस्वती रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं वसंत पंचमी पर कौन से कार्य भूलकर भी न करें...
1. वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस दिन बिना स्नान किए किसी भी चीज का सेवन न करें। स्नान आदि करने के बाद मां सरस्वती की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करें।
2. वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है इसीलिए इस दिन पेड़-पौधों की कटाई-छटाई न करें। वसंत ऋतु के सम्मान के लिए वृक्षों को काटने से बचें।
3. धार्मिक मान्यता है कि देवी सरस्वती का जब अवतरण हुआ था तब ब्रह्मांड की आभा लाल, पीली और नीली थी लेकिन सबसे पहले पीली आभा के दर्शन हुए थे। इसीलिए कहते हैं कि देवी सरस्वती को पीला रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इसीलिए वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी काले, लाल या अन्य रंग बिरंगे वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।
4. वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा आराधना होती है। हवन आदि भी किया जाता है। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना अच्छा होता है। वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के दिन मांस-मंदिरा से दूरी बनाकर रखें।
5. वसंत पंचमी के दिन मन में कोई भी गलत विचार न लाएं और न ही किसी व्यक्ति को अपशब्द कहें। जितना संभव हो मां सरस्वती कि वंदना करें और सरस्वती मंत्र का जाप करें।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 जनवरी 2023)
25 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है।
वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता अनुसार एक्सरसाइज करें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण होंगे।
मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है।
कर्क राशि – आज अनावश्यक खर्च आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपके लिए ज़रूरी है कि आप उन्हें नियंत्रित करें और सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ फंड बचाएं। प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मिल सकती है।
सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है।
कन्या राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
तुला राशि – आज आप सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा. व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।
वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको कुछ दुख दे सकता है। किसी की कड़ी बात आपको चुप सकती है लेकिन उसे दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है।
धनु राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।
मकर राशि – आज आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। पेशेवर मोर्च पर अपने हुनर को साबित करने वाले सभी मौके का फायदा उठा सकते हैं।
कुंभ राशि – आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो।
मीन राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है।
जानें कब है महाशिवरात्रि?सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त..
24 Jan, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का ये पावन दिन शिव-पार्वती की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है।
महाशिवरात्रि 2023 तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू होगी और 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि 2023 व्रत पारण मुहूर्त
महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले जातक अगले दिन 19 फरवरी को पारण कर सकते हैं। महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ समय 19 फरवरी की सुबह 06 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है।
महाशिवरात्रि व्रत विधि
महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि करके पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शंकर के आगे व्रत रखने का संकल्प लें।
संकल्प के दौरान उपवास की अवधि पूरा करने के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लें।इसके अलावा आप व्रत किस तरह से रखेंगे यानी कि फलाहार या फिर निर्जला ये भी संकल्प लें।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि
महाशिवरात्रि पर पूजा करने के लिए सबसे पहले भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराएं।साथ ही केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं और पूरी रात्रि का दीपक जलाएं। इसके अलावा चंदन का तिलक लगाएं।बेलपत्र, भांग, धतूरा भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा चढ़ावा है।
इसलिए तीन बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं।सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर सबको प्रसाद बांटें।
छोड़ दें ये 5 आदतें नहीं तो छिन सकता है मान-सम्मान..
24 Jan, 2023 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
18 महापुराणों में गरुड़ पुराण बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गरुड़ पुराण का पाठ किसी व्यक्ति की मृत्यु के होने के बाद पढ़ा जाता है। लेकिन इसके अलावा भी पुराण में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं, जो मनुष्य के रोज की जिंदगी से संबंधित होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कुछ बुरी आदतों को त्यागना चाहिए अन्यथा वह जीवन भर कंगाल बना रहता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग गरीब और कमजोर व्यक्तियों पर अत्याचार करते हैंया उनका शोषण करते हैं वह व्यक्ति जीवन में काभी सुखी नहीं रह सकता। गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग दूसरों पर शोषण करके धन कमाते हैं,उनकी कमाई सभी संपत्ति शीघ्र नष्ट हो जाती है।गरुड़ पुराण कहता है कि घर में कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं जिस घर में गंदगी होती है उस घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती।
इसीलिए व्यक्ति को घर स्वच्छ रखने के साथ अपने कपड़े भी साफ-सुथरे रखने चाहिए।गरुड़ पुराण के अनुसार लालच बहुत बुरा बला है। लालच व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से तबाह कर सकता है। लालच इंसान को इतना बुरा बना देता है कि वो गलत तरीकों से भी धन कमाने से नहीं सोचते। गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति जितना लालच करेगा माता लक्ष्मी उससे उतनी ही दूर जाएंगी।गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, चाहे वह जीवन में कितनी भी सफलता हासिल कर ले।
अहंकार व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट करता है और ऐसे लोगों के पास धन कभी भी नहीं रुकता।गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग पैर घसीट कर चलते हैं वह जीवन में कभी भी आर्थिक तरक्की नहीं कर सकते। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पैर घसीटकर चलते हैं उनके वैवाहिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को मनमुटाव का भी सामना करना पड़ता है।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 जनवरी 2023)
24 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशिफल, लव कपल्स के रिश्ते को नई राह मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके रिश्ते से खुश हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी खुशियों की बहार आएगी।
वृषभ राशिफल, आज का दिन लव और मैरिड कपल्स दोनों के लिए अच्छा है. कपल्स के बीच रोमांटिक भावनाएं पैदा होंगी।
मिथुन राशिफल, दांपत्य जीवन के लिए दिन प्रतिकूल रहेगा। मन में तनाव और नकारात्मक विचार आएंगे। लव कपल के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रेमी आज आपको अपने दिन के बारे में बता सकता है।
कर्क राशिफल, लव कपल के बीच कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बगैर किसी कारण के संदेह न करें। शादीशुदा जोड़े के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशिफल, लव कपल अब भविष्य के बारे में सोचेंगे। आप दोनों घरवालों से शादी की बात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी, परिवार के छोटों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशिफल, अगर आप अपने प्रेमी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है। आपको हां में जवाब मिलेगा। दाम्पत्य जीवन का दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशिफल, प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद हो सकता है. परिवार के लोग आपके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन हिम्मत न हारें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल, जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए कोई तोहफा दे सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद उठाएंगे। लव कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने किसी करीबी से कोई अच्छी सलाह मिलेगी जो जीवन में काम आएगी।
धनु राशिफल, आज का दिन लव कपल के लिए ठीक नहीं है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें। दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। जीवनसाथी आपको मनाने की कोशिश करेगा।
मकर राशिफल, धार्मिक कार्यों में पार्टनर की रुचि बढ़ेगी और आपको इस दिशा में प्रेरित करने का प्रयास करेंगे. लव कपल एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। मन की सारी बातें एक दूसरे से साझा करेंगे।
कुंभ राशिफल, बिना वजह गुस्से में अपशब्द न कहें. कुछ भी कहने से पहले सोच लें। अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। विवाहित माता-पिता का दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल, गुस्से को भूले और मतभेद दूर करें। एक-दूसरे की गलतियों को इग्नोर करें और एक नए रिश्ते की शुरुआत करें। विवाद बढ़ने से रिश्ते बिगड़ेंगे इसलिए छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए दिन है।
वसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी करियर में सफलता...
23 Jan, 2023 07:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Basant Panchami : वसंत पंचमी का त्योहार हमारे देश में खास महत्व है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी। वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी माने जानी वाली मां सरस्वती के पूजा का विशेष लाभ मिलता है एवं जीवन में शुभ की प्राप्ति होती है। साल 2023 में वसंत पंचमी में 26 जनवरी 2023 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास और देवी सरस्वती के गुप्त मंत्रों का जाप करना शुभ होता है सरस्वती मां के इन मंत्रों का जाप करने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
1. "या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।"
वसंत पचंमी पर मां सरस्वती के इस मंत्र का एक माला जाप करें। इससे बुद्धि का विकास होता है।
2. "ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि,
तन्नो देवी प्रचोदयात्।"
वसंत पचंमी पर सरस्वती गायत्री मंत्र की 5 माला जाप करें। इस उपाय से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को जीवन में तरक्की देता है।
3. "पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः।"
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस गुप्त मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से करियर में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। मंत्र का जाप करते समय दो मुखी दीपक लगाकर देवी सरस्वती का स्मरण करें।
विज्ञापन
4. "विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:।।"
विद्या प्राप्ति के लिए देवी सरस्वती का ये मंत्र बहुत लाभकारी है।
5. "ह्रीं त्रीं हूं"
वसंत पंचमी पर दस महाविद्या की आराधना की जाती है। उसी के अंतर्गत नील सरस्वती मां का भी पूजन किया जाता है। उपरोक्त मंत्र नील सरस्वती देवी का अचूक मंत्र है। इस उपाय से आर्थिक तंगी भी दूर होती है।