धर्म एवं ज्योतिष (ऑर्काइव)
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 जनवरी 2023)
23 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे। अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है।
वृषभ राशि – व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे।
मिथुन राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क राशि – कर्क राशि वाले आज एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा मिल सकता है। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा।
सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा।
कन्या राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको शाम तक किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।
तुला राशि – आज आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
वृश्चिक राशि – यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी, अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की अनुभूति होगी। किसी जरूरी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे, आपको काफी खुशी होगी।
मकर राशि – आज आप अपनी नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।
कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आने वाला दिन भी आज पर निर्भर करेगा, क्योंकि आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं जो कि लंबे समय से अटके हुए हैं।पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए।
मीन राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस संबंधी मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
तुलसी के सामने दीपक जलाते समय करें ये काम..
22 Jan, 2023 07:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा का पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं तुलसी की जड़ों में भगवान शालिग्राम का वास होता है। इस कारण नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से सभी कामनाएं पूरी हो जाती है। इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी वास होता है। तुलसी की जड़ों में भगवान शालीग्राम का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे के सायं दीपक जलाना शुभ माना जाता है। लेकिन तुलसी पर दीपक जलाते समय कुछ विशेष उपाय करने से मां तुलसी प्रसन्न होंगी और आपको धन लाभ की भी संभावना है।
तुलसी पर इस तरह जलाएं दीपक
शाम को नियमित रूप से तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो दीपक में थोड़ी सी हल्दी डाल लें। इस उपाय से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।शास्त्रों के अनुसार आटे के दीपक को सबसे ज्यादा शुभ और पवित्र माना जाता है। आटे का दीपक तुलसी के नीचे जलाने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।
अगले दिन इस दीपक को गाय को खिला दें। इस उपाय से शुभ फल के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।तुलसी पर यदि आप घी का दीपक लगा रहे हैं तो उसे लगाने से पूर्व उसमें थोड़ा स अक्षत डालें और दिया जलाएं। इस उपाय से दरिद्रता दूर भागती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
तुलसी पूजा के नियम
सुबह तुलसी पूजन के बाद उसमें जल जरूर अर्पित करें। तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है । रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करें न ही पत्तियां तोड़ें। तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
Magh Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त...
22 Jan, 2023 06:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Magh Gupt Navratri 2023: हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में चार नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें प्रकट रूप से एक चैत्र नवरात्रि तथा आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि और गुप्त रूप से माघ और आषाढ़ माह में नवरात्रि आती हैं। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 22 जनवरी दिन रविवार से हो रहा है। गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ माघ शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जो नवमी तिथि तक होती है। इस साल माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी को और नवमी तिथि 30 जनवरी को है। आइए जानते हैं कलश स्थापना विधि और मुहूर्त के बारे में।
सिद्धि योग में होगी गुप्त नवरात्रि आरंभ
22 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ सिद्धि योग में होगा। प्रातः 10:06 बजे तक वज्र योग है और उसके बाद से सिद्धि योग लगेगा। सिद्धि योग अगले दिन यानि 23 जनवरी को प्रातः 05:41 बजे तक है।
कलश स्थापना मुहूर्त
22 जनवरी को माघ गुप्त नवरात्रि के कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक है।
कलश स्थापना विधि
1. घर के उत्तर पूर्व दिशा में कलश की स्थापना करें।
2. कलश स्थापना से पूर्व उस जगह कोअच्छे से स्वच्छ कर लें।
3. इसके बाद उसे गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
4. अब इस जगह पर कलश रखें और उस पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और सिंदूर का टीका लगाएं।
5. कलश के मुख पर कलावा बांधे।
6. अब आप जिस स्थान पर कलश स्थापना करने जा रहे हैं, उसे हाथ को स्पर्श करते हुए 'ॐ भूरसि भूमिरस्यदितिरसि विश्वधाया विश्वस्य भुवनस्य धर्त्रीं, पृथिवीं यच्छ पृथिवीं दृग्वंग ह पृथिवीं मा हि ग्वंग सीः' मंत्र का उच्चारण करें।
7. इसके बाद कलश रखने वाले स्थान पर सप्तधान बिछाते हुए ' ॐ धान्यमसि धिनुहि देवान् प्राणाय त्यो दानाय त्वा व्यानाय त्वा, दीर्घामनु प्रसितिमायुषे धां देवो वः सविता हिरण्यपाणिः प्रति गृभ्णात्वच्छिद्रेण पाणिना चक्षुषे त्वा महीनां पयोऽसि' का उच्चारण करें।
8. अब कलश को स्थापित करते हुए 'ॐ आ जिघ्र कलशं मह्या त्वा विशन्त्विन्दव:, पुनरूर्जा नि वर्तस्व सा नः सहस्रं धुक्ष्वोरुधारा पयस्वती पुनर्मा विशतादयिः' मंत्र का उच्चारण करें।
9. अब कलश को मिट्टी के दीये से ढक दें और उसके ऊपर नारियल आर चावल भरकर रख दें।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 जनवरी 2023)
22 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशिफल, अपने पार्टनर को वैसे ही स्वीकार करें जैसे वह है, उसे बदलें नहीं। जबर्दस्ती कुछ करने से संबंध खराब होंगे। यकीन मानिए इस समय आप जिसके साथ रिश्ते में हैं वह आने वाले समय के लिए अनुकूल है।
वृषभ राशिफल, किसी बात को लेकर पार्टनर पर शक की स्थिति बनेगी. अपने पार्टनर को छोड़कर आप किसी और की तरफ आकर्षित होंगे, लेकिन याद रखें यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा। क्षणिक सुख ही देगा।
मिथुन राशिफल, मन प्रसन्न रहेगा। मूड रोमांटिक रहेगा और पार्टनर के और करीब आने का मन करेगा। लव कपल शाम तक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। आप अपने जीवन में जो भी चाहते हैं, उसे आज खुलकर व्यक्त करें।
कर्क राशिफल, अगर आपका किसी विवाहित व्यक्ति या महिला से अफेयर चल रहा है तो सावधान हो जाइए इस रिश्ते को खत्म कर देना ही बेहतर होगा नहीं तो आपके जीवन में हर तरह की परेशानियां आने वाली हैं. आपको रिश्ते से कुछ हासिल नहीं होगा लेकिन जीवन बर्बाद हो जाएगा और आपको बदनामी मिलेगी।
सिंह लव राशिफल, शादीशुदा जोड़ों के बीच अनबन रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और बात को आगे न बढ़ाएं। छोटे-छोटे मतभेदों को ज्यादा महत्व न दें, नहीं तो रिश्ते खराब हो जाएंगे।
कन्या राशिफल, आज का दिन लव कपल्स के लिए अच्छा है। सिंगल आज किसी के प्रति आकर्षित होंगे। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज से शुरू हुआ रिश्ता अंत तक रहेगा।
तुला राशिफल, आज आप अपने पार्टनर से ज्यादा दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। दिन यादगार रहेगा। कुछ दिनों के लिए रिश्ते से ब्रेक लेकर अपनी लाइफ में जीने की सोचेंगे।
वृश्चिक राशिफल, यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए अनुकूल है। आप लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहेंगे। पहली नजर के प्यार में पड़े किसी व्यक्ति से आपको कोई अनोखा तोहफा मिल सकता है। यह उपहार आपके प्यार को और मजबूत करेगा।
धनु राशिफल, छोटी-मोटी अनबन की वजह से रिश्तों पर ब्रेक न लगाएं और न ही नए रिश्ते बनाने के बारे में सोचें. याद रखें, अगर आप रिश्तों को महत्व देते हैं, तो ही आपको आपका प्यार मिलेगा। अपने साथी पर भरोसा करना सीखें और दूसरों की ओर जल्दी आकर्षित न हों।
मकर राशिफल, लव कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों की कड़वाहट को दूर करें और कुछ पल साथ बिताएं। अगर कोई समस्या है तो कपल्स दूसरों से सलाह लेने के बजाय आपस में बात करके उसका समाधान निकाल सकते हैं।
कुंभ राशिफल, यदि आप किसी से विवाह की बात कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज अगर आप अपने परिजनों से अपने रिश्ते की चर्चा करते हैं तो शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। भाग्य आज प्रेम जोड़ों के पक्ष में है।
मीन राशिफल, प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन है। कपल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन आज सुलझ जाएगी। संबंधों में सुधार होगा। गिले शिकवे भुलाकर रिश्तों में मिठास लाएं और आग के बारे में सोचें।
Ganesh Jayanti 2023: इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व...
21 Jan, 2023 06:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ganesh Jayanti 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल गणेश जयंती 25 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जयंती के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने वालों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करने वाले को पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है।
गणेश जयंती 2023 तिथि
इस साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि अगले दिन 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस बार गणेश जयंती 25 जनवरी को मनाई जाएगी।
गणेश जयंती पूजा विधि
1. गणेश जयंती के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान के बाद गणपति बप्पा के व्रत का संकल्प लें।
2. दिन में शुभ मुहूर्त के समय किसी पाटे, चौकी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
3. गंगाजल से छिड़काव करें और गणपति बप्पा को प्रणाम करें।
4. सिंदूर से गणेश जी को तिलक करें और धूप-दीप जलाएं।
5. गणेश भगवान को उनकी प्रिय चीजें मोदक, लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा अर्पित करें। बाद में पूरे परिवार सहित गणेश जी की आरती करें।
गणेश जयंती महत्व
गणेश जी बुद्धि, शुभता के देव हैं। इनकी कृपा से जीवन में शुभता आती है, व्यक्ति को विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसे में गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभता का आशीर्वाद देते हैं।
शुभ मुहूर्त
25 जनवरी को गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 जनवरी 2023)
21 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे. तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
वृषभ राशि– आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता बेहतरीन होगा।
मिथुन राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है।
कर्क राशि – आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।
सिंह राशि – आज आप अपने दम पर चुनौतियां को हल करेंगे जिससे आपका हौसला बुलंदियों पर होगा। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और आपको परिवार के छोटे सदस्यों का काफी सहयोग और समर्थन हासिल होगा।
कन्या राशि – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
तुला राशि – आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें।
वृश्चिक राशि – दिन आपके लिए धूप छांव की स्थिति निर्मित करेगा। जहां दिनभर आपके घर के पास ही रहेंगे और पास तो थोड़ा कमजोर रहेगा। वहीं शाम होते-होते स्थितियां बदल जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और खर्चों पर कमी होगी।
धनु राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा।
मकर राशि – आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी।
कुंभ राशि – भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा, क्योंकि जरा सी चूक आपका काम बिगाड़ सकती है और आपका बॉस आपसे गुस्सा हो सकता है।
मीन राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
इस शुभ योग में प्रारंभ हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, रखें इन बातों का ध्यान
20 Jan, 2023 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष 4 बार नवरात्रि पड़ती है। दो बार माघ और आषाढ़ मास में और दो बार चैत्र और आश्विन मास में। वर्तमान समय में माघ मास चल रहा है। जिसमें माघ गुप्त नवरात्रि व्रत रखा जाएगा, जिसका प्रारंभ 22 जनवरी 2023, रविवार के दिन हो रहा है। माघ गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। जिनमें- काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, चिन्नामस्ता त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी और कमला देवी की आराधना की जाती है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि व्रत का शुभारंभ सिद्धि योग में होगा। जिस कारण से गुप्त नवरात्रि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
माघ गुप्त नवरात्रि तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जनवरी को रात्रि के समय होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन 22 जनवरी को रात्रि 10:30 पर होगा। माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 22 जनवरी से होगा और नवमी तिथि 30 जनवरी के दिन है। इन 9 दिनों में मां भगवती की उपासना गुप्त रूप से की जाएगी। पंचांग के अनुसार कलश स्थापना 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:10 से 12:54 के बीच किया जाने का विधान है।
माघ गुप्त नवरात्रि शुभ योग
ज्योतिष पंचांग में बताया गया है कि गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 22 जनवरी को सर्वाधिक शुभ योग अर्थात सिद्धि योग में होने जा रहा है। जो सुबह 10:07 से प्रारंभ होगा और अगले दिन सुबह 5:41 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सर्वाधिक लाभ मिलता है।
माघ गुप्त नवरात्रि नियम
गुप्त नवरात्रि में उपासको को कुछ विशेष नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। जो लोग इस अवधि में तंत्र साधना करेंगे, उन्हें पूर्ण नवरात्रि में जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही उन्हें ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। माघ गुप्त नवरात्रि की अवधि में क्षमा और दया भाव मन में होना चाहिए और काम एवं क्रोध को त्याग कर ही पूजा-पाठ करना चाहिए। मां भगवती की पूजा के समय देवी मां को रोली, लाल चंदन, लाल वस्त्र, लाल साड़ी, आभूषण और श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2023)
20 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – आज कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और भोजन संबंधी आदतों में सुधार करें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं।
मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं।
कर्क राशि – आज बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से समर्थन प्राप्त होगा और एक-दूसरे की घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज आप अपने कार्य स्थल पर सावधानी बरतें।
सिंह राशि – आप प्रयासों को गति देंगे। लाभ बढ़ेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया आइडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिनों के पक्ष में जाएगा।
कन्या राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा।
तुला राशि – आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। नया वाहन नए घर का सुख संयोग में है। पति पत्नी कहीं घूमने जाने की भी प्लान बन सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं।
वृश्चिक राशि – आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें।
धनु राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है।
मकर राशि – आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। आपके अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।
कुंभ राशि – आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि – आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 जनवरी 2023)
19 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि – मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे।
वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।
कर्क राशि – आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।
सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि – पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं।
वृश्चिक राशि – आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे. आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी।
धनु राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।
मकर राशि – आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।
कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।
मीन राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 जनवरी 2023)
18 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि राशिफल आज का दिन उत्साह पूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई चीज या योजना के लिए दिन बहुत अच्छा है। अगर आप कुछ नया करते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर और ऑफिस के बीच सही तालमेल बना पाएंगे। व्यापार में धन लाभ का प्रबल योग बनेगा।
वृषभ राशि राशिफल आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशी भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे, इसलिए यदि कुछ चुनौतियां भी आती हैं तो भी आप उनका प्रसन्नतापूर्वक सामना करेंगे। आज काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि राशिफल आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में स्वजनों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। गणेश जी की आरती करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
कर्क राशि राशिफल आज मन में विचारों की अधिकता के कारण कुछ अशांत रह सकते हैं। किसी पुराने लेन-देन का भी लाभ मिलेगा जिसे आप भूल चुके थे। व्यवसाय में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके करीबी दोस्त की मदद आपको कोई फायदेमंद सौदा करने में मदद करेगी।
सिंह राशि राशिफल आज का दिन आपके लिए अपने पुराने काम निपटाने के लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों की जमी हुई धूल को साफ करें और आगे बढ़ें, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और कारोबार से अच्छे मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है।
कन्या राशि राशिफल आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे। सूर्य देव को जल चढ़ाएं, जीवन में अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि राशिफल आस-पास के कुछ सकारात्मक बदलाव आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं। कुछ नए लोग भी आपके काम से जुड़ सकते हैं। कोई बड़ा काम करने की प्रबल इच्छा रहेगी।
वृश्चिक राशि राशिफल अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं, इसलिए आगे बढ़ें और इसका स्वागत करें और कड़ी मेहनत करें। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भी दिन अनुकूल रहेगा।
धनु राशि राशिफल आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। रास्ते में किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।
मकर राशि राशिफल आज शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती सामान सुरक्षित रखें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें और काम करने का तरीका बदलें, सब ठीक होगा।
कुंभ राशि राशिफल एक साथ कई काम निपटाने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं आज आराम से रहेंगे और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशिफल राशिफल आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय पर पूरा हो सकता है।
शादीशुदा लाइफ को बेहतरीन बनाने के लिए पढ़ें आज की चाणक्य नीति
17 Jan, 2023 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां मनुष्य जीवन को सरल और सफल बनाने का काम करती है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है जो भी मनुष्य की नीतियों को अपने जीवन में उतार लेता है वह सुख और सफल होता है चाणक्य ने हर चीज को लेकर नीति बनाई है चाणक्य ने स्त्री पुरुष को लेकर कई ऐसी बातें बताई है जिनको रोजाना करने से पति पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाने को लेकर चाणक्य की नीति बता रहे हैं तो आइए जानते है।
शादीशुदा जीवन को लेकर चाणक्य नीति-
चाणक्य नीति अनुसार वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि दोनों के बीच प्रेम हो और दोनों एक दूसरे की इज्जत भी करें प्रेम के साथ इज्जत होने पर रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है इसलिए हमेशा ही पति पत्नी को एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि पति पत्नी को कभी भी किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए दूसरे को अहंकार दिखाने पर रिश्ता खराब हो जाता है वही चाणक्य हर परिस्थिति में संयम बनाकर रखने वाले खराब से खराब स्थिति का भी सामना कर सकते है ऐसे में पति पत्नी के लिए भी जरूरी है कि रिश्ता बनाए रखने के लिए हमेशा धैर्य बनाकर रखें। चाणक्य नीति कहती है कि पति पत्नी को अपनी प्राइवेट बातों को किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए ऐसा करने से रिश्ता खराब हो जाता है।
षटतिला एकादशी कब है? जानें व्रत विधि और पारण का समय
17 Jan, 2023 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
माघ का महीना भगवान विष्णु का महीना माना जाता है. माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है. षटतिला का मतलब है 6 तिल यानि 6 तरीके से तिल का प्रयोग.
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस दिव्य तिथि पर किए गए तिल के दिव्य प्रयोगों से जीवन में ग्रहों के कारण आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है. आइए आपको षटतिला एकादशी का महत्व, मुहूर्त और तिल के छह प्रयोगों के बारे में विस्तार से बताते हैं.
कब है षटतिला एकादशी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 जनवरी 2023 को शाम 6 बजकर 5 मिनट से लेकर अगले दिन 18 जनवरी 2023 को शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी. उदिया तिथि के चलते 18 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसका पारण 19 जनवरी सुबह 07.15 से लेकर सुबह 09.29 तक किया जाएगा.
तिल का धार्मिक महत्व
तिल पौधे से प्राप्त होने वाला एक बीज है. इसके अंदर तैलीय गुण पाए जाते हैं. तिल के बीज दो तरह के होते हैं- सफेद और काले. पूजा के दीपक में या पितृ कार्य में तिल के तेल का प्रयोग ज्यादा होता है. शनि की समस्याओं के निवारण के लिए काले तिल का दानों का प्रयोग किया जाता है. षटतिला एकादशी में तिल के प्रयोग को बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है. इसमें 6 तरीकों से तिल का प्रयोग होता है.
षटतिला एकादशी के 6 प्रयोग
तिल स्नान
तिल का उबटन
तिल का हवन
तिल का तपर्ण
तिल का भोजन
तिल का दान
कैसे रखें षट्तिला एकादशी का व्रत?
षटतिला एकादशी का व्रत दो प्रकार से रखा जाता है- निर्जल व्रत और फलाहारी या जलीय व्रत. निर्जल व्रत पूर्ण रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति को ही रखना चाहिए. सामान्य लोगों को फलाहारी या जलीय उपवास रखना चाहिए. इस व्रत में तिल स्नान, तिल युक्त उबटन लगाना चाहिए. तिल युक्त जल और तिल युक्त आहार का ग्रहण करना चाहिए.
पूजन विधि
षटतिला एकादशी के दिन गंध, फूल, धूप दीप, पान सहित विष्णु भगवान की षोडशोपचार से पूजा की जाती है. इस दिन उड़द और तिल मिश्रित खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाने की परंपरा है. रात को तिल से 108 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय स्वाहा' मंत्र से हवन करें. रात को भगवान के भजन करें और अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं.
घर की इस दिशा में लगाए तुलसी पौधा, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा
17 Jan, 2023 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है इस धर्म को मानने वाले अधिकतर लोगों के घरों में यह पौधा लगा होता है मान्यता है कि तुलसी में भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है किसी शुभ कार्य व पूजा पाठ में भी इसका प्रयोग किया जाता है
तुलसी को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है वास्तुशास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मकता का संचार करने वाला माना जाता है वास्तु में तुलसी को लगाने को लेकर कई नियम बताए गए है जिनका अगर पालन किया जाए तो लाभ मिलता है लेकिन इनकी अनदेखी कई समस्याओं को दावत देती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा तुलसी को घर में लगाने से जुड़े वास्तु नियम बता रहे हैं तो आइए जानते है।
वास्तु अनुसार तुलसी के पौधे को गुरुवार के दिन लगाना उत्तम होता है इससे अधिक फायदा मिलता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कृपा बरसाते है वहीं इसके अलावा आप शनिवार के दिन भी तुलसी को घर में लगा सके है मान्यता है कि इन दोनों दिनों पर तुलसी को लगाना और रोजाना इसकी पूजा करने व सुबह शाम दीपक जलाने से घर में बरकत बनी रहती है आर्थिक परेशानियां नहीं आती है।
तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में आप लगा सकते है अगर यह संभव न हो तो आप इसे ईशान कोण में भी लगा सकते है ऐसा करने से घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है वही आर्थिक संकट दूर हो जाता है। लेकिन भूलकर भी इसे पूर्व दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए इससे परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कारोबार में भी हानि होती है इसे दक्षिण पश्चिम दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए इसे शुभ नहीं माना जाता है।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 जनवरी 2023)
17 Jan, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- सघन सम्पन्नता के योग फलप्रद हो धार्मिक योजना अवश्य सफल होगी।
वृष राशि :- अपने किए पर पछताना पड़ेगा मानसिक बैचेनी क्लेश तथा अशांति बनेगी।
मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटाए व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी समस्या सुलझेगी।
कर्क राशि :- अनेक कार्य से सफलता मिलेगी स्त्री से सुख इष्टमित्र सुखवर्धक होंगे।
सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास होवे भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी कार्यगति उत्तम।
कन्या राशि :- धन प्राप्त आशानुकूल सफतला में वृद्धि होवे बिगड़े कार्य योजना सफल होंगे।
तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे कार्य योजना सफल हो।
वृश्चिक राशि :- दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे अधिकारियों से कार्य योजना से लाभ हो।
धनु राशि :- कार्य योजना पूर्ण हो बड़े लोगों से मेल मिलाप होगा कार्य अवरोध से बचे।
मकर राशिः- कार्य कुशलता से संतोष स्थिति में सुधार तथा चिन्ता अवश्य कम होगी।
कुंभ राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण अवश्य ही होगी शरीर कष्ट मानसिक बेचैनी बढ़ेगी।
मीन राशि :- दैनिक कार्यो में बाधा चिन्ता उद्विघ्नता से बचे धन का व्यय होगा।
यजमान नहीं करा रहे 'गोदान' पंडित हैं निराश, सागर के दलदली तट पर पांव जमाना मुश्किल
16 Jan, 2023 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गंगासागर से शिव कुमार राउत. हम भले चांद पर पहुंच गये हैं. मंगल को हमने छू लिया है. यह सारी सफलता 'गोदान' के बिना बेमानी है. सदियों पुरानी इस परंपरा का निर्वाह गंगासागर मेले में किया जाता है.
इसके लिए दूर-दूर से पंडित-पुजारियों का दल सागरद्वीप पहुंचता है. इस बार भी पंडित गाय-बछड़ों के साथ भारी संख्या में तट पर मौजूद हैं. मलाल इस बात का है कि गोदान कराने वाले यजमान नदारद हैं. इस बार पंडित-पुजारी बेहद निराश हैं.
तीन दिन से करवा रहे हैं गोदान, आदमनी एक रुपया नहीं
गया के पंडित विकास तिवारी बताते हैं, 'बिहार से गाय लेकर यहां नहीं आ सकते. इसलिए यहीं से गाय किराया पर लिये हैं. हजार रुपये में. पिछले तीन दिनों से गोदान करवा रहे हैं, लेकिन सिर्फ किराया का ही पैसा जुटा पाये हैं. आमदनी एक रुपया भी नहीं हुआ है.'
किराये पर गाय लेकर गोदान करा रहे बिहार के पंडित
पिछले 17 वर्षों से गंगासागर आ रहे गुड्डू तिवारी बताते हैं, 'बड़ी मुश्किल से पैसे का इंतजाम किया. दो हजार रुपये में दो दिन के लिए बछिया किराये पर लिया है. पर श्रद्धालुगण गोदान नहीं करा रहे हैं. वह स्नान करके तुरंत निकल जा रहे हैं. रोकने पर कहते हैं कि तट की मिट्टी कितनी दलदली है. यहां पैर रखना कठिन हो रहा है, गोदान कैसे कराएं. अगली बार देखेगें?'
पंडित बोले- लाभकारी नहीं रहा सागर आना
गोदान कराने वाले सभी पंडितों का कहना है कि दो साल के बाद आस जगी थी कि कुछ कमाई होगी. लेकिन, कोराना से भी बदतर हालात हैं. भीड़ है, पर उससे हमें कुछ भी फायदा नहीं हो रहा. प्रशासन को हम पंडितों की रोजी-रोटी का भी ख्याल रखना चाहिए. पहले तो यहां आने पर दो दिन में हमारी अच्छी-खासी कमाई हो जाया करती थी, लेकिन इस बार तो किसी तरह आने-जाने का खर्च ही उठ पाया है.
बिहार के इन 5 जिलों से गंगासागर आते हैं पंडित
विदित हो कि गंगासागर में गोदान कराने मुख्य रूप से बिहार के गया, जमुई, लखीसराय, किउल और सोनपुर से पंडित आते हैं. यहां आकर उन्हें मेले का पास बनवाना पड़ता है. फिर रहने-खाने का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ता है. ज्ञात हो कि गंगासागर में कुल पांच घाट हैं. इन सभी घाटों की स्थिति कमोबेश एक ही है. सभी घाट दलदली मिट्टी से भरे हुए हैं.