धर्म एवं ज्योतिष (ऑर्काइव)
नागपंचमी पर्व सोमवार को वर्ष में एक बार फिर खुलेंगे नागचन्द्रेश्वर के पट
20 Aug, 2023 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
21 अगस्त 2023 सोमवार को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग में स्थित नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन के लिए आएंगे।
इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार 24 घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते हैं। लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए रात से ही लंबी कतार लगाते हैं।
नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन- Nagchandreshwar mandir Ujjain:-
नागचंद्रेश्वर का जो की उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है।
श्री महाकाल मंदिर के गर्भगृह के ऊपर ओंकरेश्वर मंदिर और उसके भी शीर्ष पर श्री नागचन्द्रेश्वर का मंदिर प्रतिष्ठापित है।
इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है।
ऐसी मान्यता है कि नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में रहते हैं।
इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर शिवजी शिवजी, गणेशजी और मां पार्वती के साथ दशमुखी सर्प शय्या पर विराजित हैं।
शिवशंभु के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए हैं। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है।
श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है, प्रतिमा में श्री नागचन्द्रेश्वर स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे हैं। साथ में शिव-पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित है।
मूर्ति में श्री गणेश की ललितासन मूर्ति, उमा के दांयी ओर कार्तिकेय की मूर्ति व उपर की ओर सूर्य-चन्द्रमां भी अंकित है।
इस प्रकार श्री नागचन्द्रेश्वर की मूर्ति अपने आप में भव्य एवं कलात्मकता का उदहारण है। भगवान के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए है।
इस प्रतिमा के दर्शन के उपरांत अंदर प्रवेश करने पर श्री नागचन्द्रेश्वर की मुख्य प्रतिमा (शिवलिंग) के दर्शन होते हैं।
कहते हैं कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी।
प्रतिमा के दर्शन का समय:
20 अगस्त रविवार की रात्रि 12 बजे पट खुलेंगे।
पट खुलने के बाद रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आम भक्तों के लिए मंदिर के खुल जाएंगे
नागचन्द्रेश्वर महादेव के लगातार 24 घंटे दर्शन होंगे।
मंदिर के पट सोमवार की रात्रि 12 बजे बंद होंगे।
श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की होगी त्रिकाल पूजा:
नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की त्रिकाल पूजा होगी।
पहली पूजा जिसमें रविवार 20 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत श्री विनितगिरी जी महाराज एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया जाएगा।
दूसरी पूजा सोमवार 21 अगस्त को अपरान्ह: 12 बजे अखाड़े द्वारा पूजन होगा।
तीसरी पूजा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सोमवार 21 अगस्त को ही श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती के पश्चात श्री नागचन्द्रेश्वर जी की पूजन-आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा की जाएगी।
कर्ज का बोझ हटाने के लिए उपाय
20 Aug, 2023 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर कोई अपने जीवन में धनवान बनने की इच्छा रखता है इसके लिए लोग दिनों रात मेहनत और प्रयास भी करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी अगर आपको आर्थिक संकट या कर्ज का बोझ उठाना पड़ रहा हैं तो ऐसे में व्यक्ति निराश और परेशान हो जाता हैं।
ज्योतिषशास्त्र में कर्ज के बढ़ते जाल से मुक्ति पाने के कई आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आर्थिक तंगी व कर्ज से मुक्ति मिल जाती हैं तो आइए जानते है कर्ज से मुक्ति के उपाय।
बढ़ते कर्ज से मुक्ति के उपाय-
कर्ज के जाल ने अगर आपका जीना मुश्किल कर रखा है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात में सूखा धनिया अपने सिरहाने रखकर सो जाए। इसके बाद सुबह उठकर इस धनिए को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
माना जाता है कि इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति मिलनी शुरु हो जाती हैं साथ ही धन हाथ में भी टिकता हैं। इसके अलावा अगर घर में सदस्यों के बीच आए दिन क्लेश होता रहता हैं या मनमुटाव बना रहता हैं तो ऐसे में आप पूर्व दिशा में सूखा धनिया रख दें।
इसके साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से सदस्यों के बीच मनमुटाव धीरे धीरे कम हो जाता हैं और प्रेम बढ़ता हैं। अगर खर्च के हिसाब से आमदनी कम हैं या फिर नौकरी व कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही हैं तो ऐसे में बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाना शुरू कर दें। इस उपाय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती हैं साथ ही साथ तरक्की के भी योग बनने लगते हैं।
रक्षाबंधन पर बहन को न दें ऐसे उपहार
20 Aug, 2023 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार बेहद ही खास माना गया हैं जो कि भाई बहन के प्रेम प्रतीक माना गया हैं।
इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं तो वही भाई उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन लेता हैं।
इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि रक्षाबंधन के शुभ दिन पर आप अपनी बहन को कौन सा उपहार दे सकते हैं और कौन सा नहीं हैं, तो आइए जानते हैं।
रक्षाबंधन पर बहन को न दें ये तोहफे-
ज्योतिष अनुसार रक्षाबंधन के शुभ दिन पर कभी भी बहन को उपहार स्वरूप चप्पल या सेंडल नहीं देना चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता हैं इसके अलावा किसी को भी उपहार में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देनी चाहिए इसे अशुभ माना जाता हैं। ज्योतिष और वास्तु अनुसार रक्षाबंधन के दिन पर बहनों को मिक्सर ग्राइंडर, चाकुओं का सेट, आईना या फिर फोटो प्रेम भी उपहार में नहीं देना चाहिए। वास्तु कहता है कि रुमाल को भी उपहार स्वरूप में नहीं देना चाहिए ऐसा करने से रिश्तों में तनाव और दूरियां आती हैं।
रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को उपहार में शिक्षा से जुड़ी चीजेंदे सकते हैं इसके अलावा उनकी पसंद के वस्त्र आदि भी भेंट कर सकते हैं इसे शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं लेकिन नीले रंग के वस्त्र देने की गलती ना करें। वास्तु अनुसार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को तोहफे में वस्त्र, आभूषण, पुस्तक, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के दे सकते हैं इसे बेहद ही शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आती हैं।
नाग पंचमी के दिन के दिन भूलकर भी न करें ये काम वरना रूठ जाएंगे महादेव
20 Aug, 2023 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म को नाग पंचमी का विशेष महत्व है। नाग पंचमी का त्योहारसावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 को है। नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की पूजा की जाती है।
इस दिन पूजा करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सनातन धर्म के पौराणिक काल से ही नागों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
साथ ही राहु-केतु और कालसर्प दोष के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि नाग पंचमी के क्या नियम है और इस दिन भक्तों को क्या करना चाहिए अथवा क्या नहीं।
कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि नाग पंचमी के दिन हमारे ऐसा क्या करने से महादेव नाराज हो जाते हैं जिसके बाद हमें उनका प्रकोप झेलना पड़ता है तो चालिए आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताते है सबकुछ...
1- मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग या नाग देव पर तांबे के लोटे से दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए हमेशा दूध के लिए पीतल के लोटे का प्रयोग करें।
2- नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध न पिलाएं, क्योंकि दूध सांप के लिए जहर के समान हो सकता है।
3- शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन गलती से भी जीवित सांप की पूजा करना और उसे पीड़ा पहुंचाना पाप है। इस दिन नाग देवता की मूर्ति या फोटो की पूजा करें और उनकी मूर्ति का दूध से अभिषेक करें।
4- धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि नाग पंचमी के दिन तवे या लोहे की कड़ाही में खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है।
5- नाग पंचमी के दिन किसी भी नुकीली और नुकीली वस्तु जैसे सुई या चाकू का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।
6- नाग पंचमी के दिन जमीन भी नहीं खोदनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांप के बिल या बांबी टूटने का डर रहता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 अगस्त 2023)
20 Aug, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष :- धन का व्यर्थ व्यय होगा, मानसिक अशांति एवं कष्ट, मन विक्षुब्ध रहे, विलम्ब से रुके कार्य बनेंगे।
वृष :- चिन्ता ग्रस्त होने से बचें, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल अवश्य ही बनेगी, प्रसन्नता बनी रहेगी।
मिथुन :- तनाव व क्लेश, अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, ध्यान अवश्य रखें।
कर्क :- किसी प्रलोभन से बचें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं, समय का ध्यान रखें।
सिंह :- तनाव, क्लेश व अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, विचार कर चलेंगे।
कन्या :- विवादग्रस्त होने की संभावना है, सोचे हुए कार्य समय पर हो जायेंगे, सुख प्राप्त होगा।
तुला :- कुटुम्ब की समस्याएं सुलझें, कार्यगति में सुधार, कार्य योजना फलीभूत अवश्य ही होगी।
वृश्चिक :- कार्य कुशलता से संतोष होगा, दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, व्यावसाय में वृद्धि होगी।
धनु :- अधिकारियें से तनाव, मित्र वर्ग से उपेक्षा से मन अशांत तथा कार्य में बाधा अवश्य होगी।
मकर :- मान-प्रतिष्ठा में आंच आने का समय व भय होगा, कार्य में बाधा होगी, ध्यान रखें।
कुम्भ :- किसी घटना का शिकार होने से बचें, चोट आदि कष्ट का भय अवश्य ही बनेगा।
मीन :- स्त्री वर्ग से हर्ष मिले, बिगड़े कार्य बनेंगे, समय का लाभ लेवें, कार्य बन ही जायेंगे।
तीज पर लगाएं इन चीजों का भोग, अखण्ड सौभाग्यवती होने का मिलेगा आशीर्वाद
19 Aug, 2023 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में तीज त्योहारों की कमी नहीं हैं एक जाता है तो दूसरा आता हैं इन्हीं में से एक हरियाली तीज का पर्व हैं जो कि सावन माह के शुकल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता हैं इस दिन सुहागिन महिलाएं शिव पार्वती की पूजा करती हैं।
हरियाली तीज पर शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं तो वही कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना हेतु इस दिन व्रत पूजन करती हैं
मान्यता है कि हरियाली तीज पर व्रत पूजन करने से शिव पार्वती की अपार कृपा प्राप्त होती हैं इस बार हरियाली तीज का त्योहार कल यानी 19 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप अखण्ड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद पाना चाहती हैं तो पूजन के बाद भगवान शिव और देवी पार्वती को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं, तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
तीज पर लगाएं इन चीजों का भोग-
हरियाली तीज के पावन दिन पर माता पार्वती और शिव को चावल और दूध से बनी खीर का भोग आप लगा सकते हैं इसके बाद स्वयं भी इस प्रसाद को ग्रहण करें साथ ही पति को भी खीर खिलाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती हैं। तीज के अवसर पर आप घेवर का भोग भी शिव पार्वती को चढ़ा सकते हैं ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती हैं और वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता हैं।
अखण्ड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली तीज के मौके पर आप शिव पार्वती की पूजा के बाद उन्हें सूजी के बने हलवे का भोग जरूर लगाएं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से शिव शक्ति का आशीर्वाद मिलता हैं और दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर हो जाता हैं।
हरियाली तीज पर इन मंत्रों के जाप से बनी रहेगी सुख-समृद्धि
19 Aug, 2023 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता हैं इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर शिव पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु व खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं तो वही कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना हेतु इस दिन व्रत पूजन करती हैं।
माना जाता हैं कि हरियाली तीज पर व्रत पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर इस दिन कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन में सदा सुख समृद्धि बनी रहती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का जाप-
मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन अगर इन मंत्रों का जाप भक्ति भाव से किया जाए तो जीवन में सदा सुख समृद्धि आती हैं और परेशानियों का निवारण हो जाता हैं।
ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
ऊँ गौरये नमः
ऊँ पार्वत्यै नमः
वही अगर कोई वैवाहिक जोड़ा अभी तक संतान सुख से वंचित है तो ऐसे में हरियाली तीज के दिन आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से शिव पार्वती प्रसन्न हो जाते हैं और साधक को संतान सुख प्रदान करते हैं।
ऊँ साम्ब शिवाय नमः
मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि
अगर कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवन साथी की तलाश कर रही हैं तो ऐसे में वे इस दिन उपवास रखते हुए इन मंत्रों का जाप जरूर करें मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से अच्छे वर की कामना पूरी हो जाती हैं।
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
पितृदोष ने जिंदगी बना रखी है नर्क, तो तुरंत करें ये उपाय
19 Aug, 2023 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और कुंडली का महत्व होता हैं कहते हैं कि कुंडली के सितारे और ग्रह अगर मजबूत हो तो ये जातक के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं जिससे जातक को जीवन में सुख, सफलता और धन की प्राप्ति होती हैं लेकिन अगर कुंडली में किसी तरह का दोष हो या फिर ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो ऐसे में जातक के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।
इन्हीं में से एक दोष हैं पितृदोष जिसके होने से जीवन में अनगिनत समस्याएं आती हैं और कारोबार व धन की परेशानी भी बनी रहती हैं ऐसे में अगर आप भी पितृदोष से पीड़ित हैं जिसके कारण जिंदगी नर्क बन गई हैं तो इससे मुक्ति के लिए आप कुछ ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं माना जाता है कि इन आसान उपायों को करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती हैं और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं तो आइए जानते हैं पितृदोष निवारण के उपाय।
पितृदोष निवारण के आसान उपाय-
अगर आप लंबे वक्त से पितृदोष से पीड़ित हैं जिसके कारण नौकरी, कारोबार, धन, सफलता, वंश वृद्धि आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं तो ऐसे में आप इससे निजात पाने के लिए पीपल के पेड़ में रोजाना जल अर्पित करें। इसके अलावा पितृदोष से मुक्ति के लिए आप जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा में अर्घ्य दें।
ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। ज्योतिष अनुसार पितृदोष से मुक्ति के लिए गरीबों व जरूरतमंदों को दान करें अमावस्या व पितृपक्ष के दिनों में पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और पितृदोष दूर हो जाता हैं।
रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, जानें उपहार में क्या देना होता है शुभ
19 Aug, 2023 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में वैसे तो कई तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अलग ही महत्व होता है। हर साल ये पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत कर देता है। राखी यूं तो कहने को रेशम की कच्ची डोर होती है, लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी मानी जाती है। रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं, लेकिन उपहार देते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप कैसा उपहार दे रहे हैं। दरअसल कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिन्हें उपहार में देना सही नहीं रहता है। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में क्या देना चाहिए और क्या नहीं...
रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसे उपहार
रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को उपहार में शिक्षा की सामग्री, जैसे कोई डायरी, पैन, मोबाइल या लैपटॉप आदि चीजें दे सकते हैं। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है। ऐसे में शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन पर बहन को उपहार स्वरूप उनकी पसंद के वस्त्र भी दे सकते हैं। वैसे भी महिलाओं को कपड़ों की शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और उन्हें खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए।
रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को तोहफे में कपड़े, आभूषण, किताबें, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के आदि तोहफे में दे सकते हैं। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।
रक्षाबंधन पर बहन को भूल से भी न दें ऐसे उपहार
कुछ लोग बहनों को रक्षाबंधन के अवसर में उनकी पसंदीदा चप्पल या फिर सेंडल उपहार में देते हैं, लेकिन जूते चप्पल देना सही नहीं माना जाता है। इसके अलावा किसी को भी उपहार में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में ऐसी चीजों को उपहार में देना अशुभ माना गया है। इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों को भूलकर भी नुकीली चीजें जैसे मिक्सर ग्राइंडर, चाकुओं का सेट, आईना या फिर फोटो प्रेम आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही रुमाल भी नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तें में दूरी आती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 अगस्त 2023)
19 Aug, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष :- इष्ट मित्रों से लाभ, स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ती होगी, रुके कार्य बन जायेंगे।
वृष :- अपनों से तनाव, प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी कार्य हाथ से निकल जाये, संभलकर चलें।
मिथुन :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार, कार्य अनुकूल बन जायेंगे।
कर्क :- कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी, दैनिक सफलता के साधन जुटायें, प्रलोभन से आप बचें।
सिंह :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा।
कन्या :- आशानुकूल सपुलता का हर्ष, दैनिक व्यवसाय में सुधार होगा, चिन्ता मुक्त होंगे।
तुला :- आर्थिक योजना सफल होगी, समय पर सोचे कार्य बने तथा किसी के धोके से बचें।
वृश्चिक :- दूसरों के कार्य में भटकना पड़ेगा, समय को बचाकर चलने से लाभ अवश्य ही होगा।
धनु :- दैनिक कार्यगति में सुधार होगा, कार्य योजना फलीभूत होगी, कार्य का ध्यान रखें।
मकर :- किसी का कार्य बनने से संतोष होगा, चिन्ता निवृत्ति, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा।
कुम्भ :- स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, उदर विकार, विद्या बाधा, कार्य बाधा अवश्य ही होगी।
मीन :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य में मित्रों का सहयोग अवश्य मिलेगा।
तुलसी का उपाय दूर करेगा मानसिक तनाव
18 Aug, 2023 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता हैं इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता हैं और लोग रोजाना इसकी पूजा आराधना करते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं।
लेकिन अगर मानसिक तनाव से घिरे हुए हैं या फिर गृहक्लेश व अन्य समस्याओं के कारण तनाव बना हुआ हैं तो ऐसे में तुलसी का उपाय आपकी मदद कर सकता हैं ज्योतिष अनुसार तुलसी के उपायों को आजमाने से तनाव में कमी आती हैं और जीवन भी खुशहाल हो जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मानसिक तनाव को दूर करने के लिए तुलसी के उपाय बता रहे हैं।
तनाव दूर करने के आसान उपाय-
अगर आप तनाव का शिकार हैं तो ऐसे में रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें इसके साथ ही सुबह शाम तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं। माना जाता हैं कि इस उपाय को करने से मानसिक शांति प्राप्त होती हैं और राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव भी कम हो जाते हैं। इसके अलावा तनाव कम करने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें ऐसा करने से शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं इसके साथ ही रोजाना ऊं नम: शिवाय इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होकर अशुभ फल दे रहा हैं तो ऐसे में जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मोती रत्न धारण करें। इससे मन को शांति मिलती हैं साथ ही तनाव भी दूर हो जाता हैं इसके अलावा चांदी के गिलास में पानी पीने से भी चंद्रमा का अशुभ प्रभाव कम हो जाता हैं।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शारदीय नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें
18 Aug, 2023 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आप नौकरी, बिजनेस या रिटायरमेंट लाइफ में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो सबसे पहले 15 अक्टूबर की तारीख अपनी डायरी में नोट कर लें। घर के कैलेंडर में निशान लगा लें या मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर लें.
शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस लेख में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ उपाय लिखे जा रहे हैं, जिन्हें आप ध्यान से पढ़कर समझ लें और नवरात्रि आते ही इनका प्रयोग करें। निश्चित ही आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी।
अगर आप देवी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान घर में रखें ये पांच चीजें। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष प्रिय है, नवरात्रि के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे जुड़ा कोई चित्र रखा जाए तो परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। फूल को कभी भी पैरों के नीचे नहीं गिरने देना चाहिए।
दूसरी चीज है चांदी या सोने का सिक्का, नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। सिक्के पर देवी लक्ष्मी या भगवान गणेश की छवि अंकित हो तो अधिक शुभ होता है।
अगर आप घर को हमेशा धन-धान्य से भरा रखना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लाएं जिसमें उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।
चौथी वस्तु है मोर पंख, देवी सरस्वती के सरस्वती रूप को ही मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर लाकर मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।
पांचवां और आखिरी उपाय यह है कि सोलह श्रृंगार का सामान लाकर घर के मंदिर में स्थापित करें या इस सामग्री को किसी देवी मंदिर में चढ़ा दें, ऐसा करने से घर में देवी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।
हरियाली तीज और हरितालिका तीज में क्या अंतर है?
18 Aug, 2023 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन. हिंदू धर्म में हर दूसरे दिन कोई-न-कोई व्रत त्योहार मनाया जाता है। कुछ त्योहार ऐसे भी हैं जिनके नाम एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इस वजह से लोगों ने इनमें फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसा ही दो त्योहार हैं हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) और हरितालिका तीज (Haritalika Teej 2023)। सुनने में ये दोनों नाम एक जैसे लगते हैं लेकिन इन दोनों में काफी भिन्नता है। आगे जानिए क्या है इन दोनों व्रतों में अंतर.
कब मनाते हैं हरियाली तीज? (Hariyali Teej Kab hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत में देवी पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा का विधान है। ये पूजा दिन में की जाती है। इस दिन महिलाएं खास तौर पर हरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहनती हैं। इस बार हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त, शनिवार को है। ये व्रत उत्तम पति पाने और घर की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है।
कब मनाते हैं हरितालिक तीज? (Haritalika Teej Kab hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरितालिका तीज का पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत में भी देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। ये निर्जला व्रत होता है, यानी इस व्रत में महिलाएं दिन भर कुछ भी खाती-पीती नही हैं। रात में जागकर शिवजी की पूजा की जाती है और भजन गाए जाते हैं। इस बार हरितालिका तीज का व्रत 18 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा।
एक बात दोनों में समान
एक बात जो दोनों व्रतों में समान है, वो ये है कि इन दोनों ही व्रतों में भगवान शिव और देवी पावती की पूजा की जाती है। कुंवारी कन्याएं ये व्रत मनचाहे पति को पाने के लिए करती हैं और विवाहित महिलाएं ये व्रत घर की सुख-समृद्धि और अंखड सौभाग्य की कामना से करती हैं। ये दोनों ही व्रत महिला प्रधान हैं।
कनेर के फूल के चमत्कारिक उपाय बरसाएंगे नोट
18 Aug, 2023 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मक शक्ति वाला माना गया हैं कहते हैं कि इन पौधो को अगर घर में लगा दिया जाए तो नकारात्मकता की छुट्टी हो जाती हैं और चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहता हैं साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
इन्हीं में से एक फूलों वाला पौधा हैं कनेर जिसे घर की सही दिशा और स्थान पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं साथ ही कनेर के फूल के चमत्कारिक उपाय खूब धन दौलता बरसाते हैं तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार कनेर के पेड़ को शुभ माना जाता हैं लेकिन इसे भूलकर भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। बल्कि आप इसे घर के गार्डन में लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार कनेर के पौधे को लगाने से के लिए पश्चिम दिशा या नैऋत्य कोण उत्तम मानी जाती हैं मान्यता है कि अगर रोजाना कनेर की जड़ में जल अर्पित किया जाए तो मंगल दोष दूर हो जाता हैं।
कनेर के पुष्प के चमत्कारिक उपाय-
गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर लाल कनेर की डाली तोड़ें और इसके सात टुकड़े करके और फिर इन टुकड़ों को कपूर के साथ जला दें। माना जाता हैं कि यह टोटका विरोधियों को परास्त कर देता हैं इसके अलावा लक्ष्मी कृपा प्राप्ति और धन वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा में कनेर के पुष्प देवी मां को अर्पित करें साथ ही घर में कनेर का पेड़ लगाएं। ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होती हैं। कनेर के पीले पुष्प विष्णु को बेहद प्रिय हैं ऐसे में प्रभु की पूजा में इन फूलों को शामिल करें। ऐसा करने से व्यक्ति धनवान हो जाता हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 अगस्त 2023)
18 Aug, 2023 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष :- इष्ट मित्रों से लाभ, स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य एक-एक करके बन जायेंगे।
वृष :- अपने प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी कार्य हाथ से निकल जाये, संभलकर चलें।
मिथुन :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार, कार्य अनुकूल बन जायेंगे।
कर्क :- योजनाएं फलीभूत होंगी, दैनिक सफलता के साधन जुटायें, प्रलोभन से आप बचें।
सिंह :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, अनेक समस्याएं असमंजस में रखें, कार्य की बेचैनी बढ़ेगी।
कन्या :- स्त्री वर्ग से तनाव के बाद शांति, भाग्य का सितारा साथ देगा, मानसिक बेचैनी होगी।
तुला :- भाग्य का सितारा साथ देगा, समय अनुकूल हो, कार्य कुशलता से संतोष अवश्य होगा।
वृश्चिक :-आर्थिक योजना सफल होंगी, समय पर सोचे कार्य बनेंगे, कार्य योजना पर विचार होगा।
धनु :- अर्थ लाभ, कार्य कुशलता में बाधा, स्वास्थ्य नरम रहे, पराक्रम उत्साह वर्धक होगा।
मकर :- उद्विघ्नता बनी ही रहेगी, किसी उत्तम समाचार से हर्ष होगा तथा प्रसन्नता बनी ही रहेगी।
कुम्भ :- विरोधियों से परेशानी, चिन्ता व्याग्रता बनी रहे, विपरित स्थिति का सामना करना होगा।
मीन :- अपव्यय होगा, सामान्य शारीरिक कष्ट, कार्यक्षमता मंद होगी, कार्य में रुकावट बनेगी।