मनोरंजन (ऑर्काइव)
आलिया विलेन के रोल में काफी जंच रही, ट्रेलर में गल गैडोट धमाकेदार एक्शन में नजर आई....
18 Jun, 2023 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन पिछले दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बनी रही हैं। कभी बेटी राहा की क्यूट अदाओं को लेकर, तो कभी रणबीर कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग, तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। आलिया भट्ट के फैंस हमेशा ही उनकी नई अपडेट्स का इंतजार करते हैं। हाल ही में इस क्यूट एक्ट्रेस की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें गल गैडोट के साथ आलिया की एक्टिंग देखने लायक लग रही है।
आलिया ने शेयर किया ट्रेलर
आलिया भट्ट पिछले काफी से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में थीं। फैंस भी उन्हें अंग्रेजी फिल्मों में देखने के काफी समय से इंतजार में थे, जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट ने रविवार सुबह अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में गल गैडोट धमाकेदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं, आलिया विलेन के रोल में भी काफी जंच रही हैं। ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया, ''हार्ट ऑफ स्टोन, 11 अगस्त पर रिलीज हो रही है।
निगेटिव कैरेक्टर में दिखेंगी आलिया
ट्रेलर की शुरुआत गल गौडोट से होती है, जो कि एजेंट के रोल में हैं। इसके बाद कुछ एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट के मुश्किल से चार या पांच सीन ही दिखाए गए हैं। उनका लुक और बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि नाम मात्र रोल में भी उन्होंने जान फूंकी होगी। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिल दहलाने वाला है। सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' आलिया की पहली इंग्लिश फिल्म है। इससे पहले ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा सहित कई और एक्टर्स ने हॉलीवुड डेब्यू किया। प्रियंका चोपड़ा ने तो ग्लोबल स्टार बनकर देश का नाम रोशन किया है।
आलिया भट्ट वर्कफ्रंट
इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट की झोली में धर्मा प्रोडक्शन्स की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इस फिल्म में एक्ट्रेस 'गली ब्वॉय' को स्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
करण सिंह ने बेटी देवी के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट किया, चारु ने भिजवाया राजीव सेन के लिए केक....
18 Jun, 2023 12:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक बच्चे के लिए पिता का साया उतना ही जरूरी होता है, जितना मां का। पिता अपने बच्चों की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है और उन्हें एक अच्छी लाइफ देने की कोशिश करता है। वैसे तो माता-पिता को स्पेशल फील कराने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है, लेकिन आज पूरी दुनिया में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी पिता के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें खास महसूस करा रहे हैं।
करण सिंह के फर्स्ट फादर्स डे कैसा रहा?
करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने अपने पति और बेटी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो आपका दिल जीत लेगा। हॉस्पिटल में बेटी को पहली बार अपनी गोद में लेने से लेकर उसके साथ कीमती पलों को बिताने तक, वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता बनकर करण कितना खुश हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
"जिस दिन हमने कंसीव किया, उनके पिता का जन्म हुआ। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब करण ने मेरे पेट में अपनी बेटी से बात न की हो या गाना नहीं गाया हो। जिस दिन से वह पैदा हुई है, उसके बाद से हर दिन मैं इस पिता के प्यार के जादू की गवाह रही हूं। देवी सबसे लकी है, जिसे करण जैसा पिता मिला। उनकी आवाज सुनते ही उसकी (देवी) आंखें चमक उठती है।" "पापा के बिना कोई मजा नहीं है। खाना, खेलना, नहाना, मसाज टाइम, टैरेस टाइम, डिप्पी डिप्पी टाइम, नैप- पापा हमेशा हर चीज को और मजेदार बनाते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं पापा। आप सब कुछ हैं। इतना अच्छा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे।"
चारु ने भिजवाया राजीव सेन के लिए केक!
हाल ही में, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्स वाइफ चारु असोपा का तलाक हो गया है। हालांकि, दोनों अपनी बेटी जियाना की साथ में परवरिश कर रहे हैं। चारु असोपा ने जियाना की तरफ से राजीव सेन के लिए फादर्स डे का केक भिजवाया है, जिस पर लिखा है- मेरे पास एक हीरो है, जिसे मैं डैड कहती हूं।
करण देओल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे, भांगड़े पर नाचते दिखे 'दादा' धर्मेंद्र....
18 Jun, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के लिए आज का दिन बहुत खास है। रविवार को उनके बड़े बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। करण अपने वेडिंग वेन्यू पर पहुंच भी गए हैं।
घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए करण
करण देओल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सनी देओल के साथ करण ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री की। सनी ने इस खास मौके पर अपने बेटे का हाथ थाम रखा था। ऑफ व्हाइट शेरवानी और साफा में दूल्हे राजा बहुत जंच रहे थे। सनी देओल ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी पहन रखी थी।
भांगड़े पर नाचे धर्मेंद्र
करण देओल की बारात में धर्मेंद्र भी सज-धज कर पहुंचे। धर्मेंद्र ब्राउन कलर के कोट-पैंट में अपने पोते की बारात में नजर आए। उन्होंने भांगड़े पर डांस भी किया। शादी से पहले करण देओल की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी। 15 जून को संगीत में भी सनी और धर्मेंद्र को डांस करते हुए देखा गया था।
मधु मंटेना ने बदला अपना नाम, पत्नी के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे....
17 Jun, 2023 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं अपने पति का सरनेम अपने नाम के आगे जोड़ लेती हैं। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियों ने ऐसा किया है और कुछ ने नहीं। हालांकि, शायद ही किसी मेल स्टार ने अपने नाम के आगे वाइफ का सरनेम लगाया है, लेकिन हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने इस नियम को बदल दिया है। उन्होंने अपने नाम के आगे अपनी पत्नी का सरनेम लगाया है।
मधु मंटेना ने बदला अपना नाम
मधु मंटेना ने शादी के बाद अपने नाम के एक और सरनेम इस्तेमाल किया है, जो उनकी वाइफ का है। मधु मंटेना ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'मधु मंटेना त्रिवेदी' लिखा है। यही नहीं, इरा ने भी अपने नाम के आगे पति का सरनेम लगाया है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'इरा त्रिवेदी मंटेना' लिखा हुआ है। मधु मंटेना के इस कदम की हर ओर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग मधु की तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं मधु मंटेना की दूसरी पत्नी?
मधु मंटेना ने 11 जून 2023 को इरा त्रिवेदी से शादी की थी। शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था, जहां आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन तक बी-टाउन से जुड़े कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। मधु की ये दूसरी शादी है। उनकी पत्नी इरा योगा एक्सपर्ट और राइटर हैं। बता दें कि, मधु मंटेना की पहली शादी फैशन डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के साथ हुई थी। साल 2015 में मसाबा और मधु शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 4 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया था और 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था।
पत्नी के साथ हनीमून मना रहे मधु मंटेना
शादी के बाद मधु मंटेना और उनकी वाइफ इरा मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। मधु ने अपनी लेडी लव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर के साथ मधु ने कैप्शन में लिखा- "अब मैं कह सकता हूं कि मेरी पत्नी उतनी ही खूबसूरत है, जितना मालदीव।" मधु ने पत्नी की योगा करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने लिखा- "मैं अपनी पत्नी को दिखा रहा हूं।" बता दें कि, मधु मंटेना की फिल्म 'रामायण' चर्चा में है।
पिंक आउटफिट में बार्बी बनीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "यह बार्बी जेट लैग्ड है।"....
17 Jun, 2023 12:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलिया भट्ट आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही खुद को 'बार्बी' भी कहा है।
ब्राजील में हसीन हुईं आलिया भट्ट
बीते दिन आलिया भट्ट ब्राजील में आयोजित नेटफ्लिक्स के 'टुडुम 2023' इवेंट में शामिल हुईं। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "यह बार्बी जेट लैग्ड है।"
पिंक आउटफिट में बार्बी बनीं आलिया भट्ट
फोटोज में आलिया भट्ट ने पिंक कलर का सिल्क आउटफिट पहना है। उन्होंने स्कर्ट, ब्रालेट के साथ ब्लेजर कैरी किया है, जिसमें वह बहुत हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मैसी हेयर बन के साथ इयररिंग्स और ग्लॉसी मेकअप से अपना लुक कम्प्लीट किया है।
आलिया के आगे फीका पड़ा बार्बी का चार्म!
पहली कोलाज फोटो में आलिया भट्ट ने फनी एक्सप्रेशन देते हुए पोज दिया है। एक में आलिया भट्ट बिस्तर पर सोते हुए नजर आ रही हैं, तो वहीं कई में वह मुस्कुराते और साइड पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करा रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है। एक ने कहा- "आप बेस्ट क्यों हैं? क्योंकि आप हैं।" एक और ने लिखा- "आप से बेहतर बार्बी नहीं है।" एक ने लिखा- "यह बार्बी अब भी क्यूट लगती है।"
किन फिल्मों में दिखेंगी आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट ने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम राहा है। मां बनने के बाद आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इसमें वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म 'रामायण' में पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। वह 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आखिरी बार आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी पर्दे पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी।
शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच 36 का आंकड़ा, कहा 'प्यार और लड़ाई दोनों साथ करेंगे'....
17 Jun, 2023 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिग बॉस 16 में नजर आ चुके शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच कितनी लड़ाइयां होती रही हैं, यह तो सबने देखा है। उनके बीच की दोस्ती और दुश्मनी के बारे में हर कोई जानता है। इन दोनों की जितनी लड़ाइयां हुई हैं, उतना ही दोनों का याराना भी देखने को मिला है। बिग बॉस 16 खत्म हुआ तो अनके रास्ते भी अलग हो गए। इसके बाद साउथ अफ्रीका के केप टाउन में दोनों के रास्ते फिर मिले।
शिव-अर्चना की हुई लड़ाई
शिव और अर्चना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं। इस शो में कितने खतरनाक स्टंट करने होते हैं, ये तो आप जानते ही हैं। स्टंट परफॉर्म करते-करते कंटेस्टेंट्स को गंभीर चोटें भी लग जाती हैं। इस बीच उनकी एक दूसरे से लड़ाई भी हो जाती है। शिव और अर्चना की भी शो के शुरुआती दिनों में एक दूसरे से लड़ाई हो गई, जिनका अब पैचअप हो गया है।
'वो मेरी मां के बारे में गलत चीजें बोलता है'
ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन दोनों ने अपनी दोस्ती और लड़ाई के बारे में बात की है। अर्चना गौतम ने बताया कि वह शिव की बातों से परेशान हो जाती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी ने इनका पैचअप करवा दिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाइयां होती रहती हैं, और जाहिर सी बात है कि मुझे बुरा भी लगता है। वह सबके सामने मेरी बेइज्जी करता है, और ये मुझे अच्छा नहीं लगता, जब वो मेरी मां के बारे में गलत चीजें बोलता है। लेकिन ठीक है। वह बातें अब पास्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। रोहित सर ने हमारा पैचअप करवा दिया है।
'प्यार और लड़ाई दोनों साथ करेंगे'
अर्चना गौतम ने आगे कहा, ''मुझे नहीं पता हमारा इक्वेशन क्या है, लेकिन हमारी राशि एक है, इसलिए हमारे इगो क्लैश होते रहते हैं। हम दोनों झुक नहीं सकते, और यही कारण है कि हम हमेशा लड़ते रहते हैं। हमारे अंदर एक दूसरे के लिए गुस्सा और प्यार दोनों है। लेकिन ये परिस्थिती पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि हम दोनों इस बारे में कुछ कर नहीं सकते। हमारा ऐसा ही है कि प्यार और लड़ाई दोनों साथ करेंगे।'
लड़ाई पर शिव ने कही ये बात
अर्चना से लड़ाई पर शिव ने अलग ही बात कही। उन्होंने कहा, ''अर्चना और मैं साथ में रील्स बनाते हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है, और लड़ने की जरूरत भी नहीं है। इस शो का फॉर्मैट अलग है। हम यहां स्टंट्स करने के लिए हैं, और अच्छा करते हैं। साथ में मजे भी करते हैं, फिर दूसरे स्टंट भी करते हैं। अर्चना अच्छा परफॉर्म कर रही है। बिग बॉस हाउस में हमें एक दूसरे से ज्यादा बोलना पड़ता था, और वही टास्क था। इसलिए भी हमारी लड़ाई होती थी।''
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी सुपरस्टार्स दिखाएंगे अपना जलवा....
17 Jun, 2023 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर स्पाई थ्रिलर मूवी 'वॉर' को काफी पसंद किया गया था। अब अयान मुखर्जी इसका सीक्वल बना रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ की जगह जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के अलावा बाकी पुरानी स्टार कास्ट की छुट्टी हो गई है, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ भी हैं। इन दिनों टाइगर, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दूसरी ओर आदित्य चोपड़ा और अयान मुखर्जी 'वॉर 2' को लेकर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य सुपरस्टार से सजी अपनी फिल्म को अलग ढंग से ऑडियंस को दिखाना चाहते हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में कियारा आडवाणी को भी कास्ट कर रहे हैं, जो मूवी में एक अलग मसाला जोड़ने का काम करेंगी।
क्या 'वॉर 2' में दिखेगा कियारा आडवाणी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, "कियारा आडवाणी यश राज स्पाई यूनिवर्स और वॉर 2 में एकदम फिट बैठती हैं। द YRF स्पाई यूनिवर्स में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वार और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी हैं और इस फ्रैंचाइजी से आने वाली हर फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। सबसे ज्यादा शोभा सुपरस्टार्स ने बढ़ाई है। वॉर 2 में भी सबसे हॉट स्टार कास्ट है।" रिपोर्ट में आगे कहा गया, "इसें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे तीन सुपरस्टार्स हैं। देश के सबसे यंग डायरेक्टर में से एक अयान मुखर्जी मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि कियारा इस यूनिवर्स में किस अवतार में नजर आएंगी और आदित्य व अयान किस तरह उन्हें वॉर 2 में प्रेजेंट करेंगे।"
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्में
कियारा आडवाणी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी। ये मूवी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिरी बार उन्हें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
मीका सिंह को मिली राहत बॉम्बे हाई कोर्ट ने केस को किया रद्द....
17 Jun, 2023 11:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह अपनी लव लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि मीका सिंह पर फाइल किए गए केस की वजह से सुर्खियों में हैं, जिन पर उन्होंने 2006 में जबरन किस करने के आरोप में केस किया था। इस केस में मीका सिंह को राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने केस को रद्द कर दिया है।
रद्द हुआ मीका सिंह का केस
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति एस डी डीगे की खंडपीठ ने सावंत के एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी और आरोप पत्र को खारिज कर दिया। सावंत ने इस हलफनामे में कहा था कि उन्होंने और सिंह ने आपसी रजामंदी से सुलह कर ली है। उनके हलफनामे में यह उल्लेख है कि सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है, और यह महसूस किया गया है कि पूरा विवाद गलतफहमी और भ्रम की वजह से पैदा हुआ था।
इसलिए लिया केस वापस
ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ केस रद्द करने का कारण बताया है। उन्होने कहा, ''मीका सिंह मेरे वेल विशर बन गए हैं। अभी वो मेरा दोस्त है। वह कॉल करते हैं, और मुझसे बहुत प्यार से बात करते हैं। कितने दिन लड़ते रहेंगे? मैं लोगों के साथ मतभेद का बोझ लेकर नहीं मरना चाहती। अभी लाइफ में आगे जाना है मुझे।''
क्या था पूरा मामला?
11 जून, 2006 को मीका ने मुंबई के एक रेस्तोरेंट में अपनी बर्थ डे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में राखी सावंत को मीका सिंह ने जबरन किस किया था। इसके बाद राखी की शिकायत पर मीका पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (शारीरिक हमला) के तहत मामला दर्ज किया था। इस साल अप्रैल में मीका सिंह ने अपने खिलाफ दायर की गई एफआईआर और उसके बाद पुलिस की दायर की गई चार्जशीट को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
कंगना रनोट ने भी इशारों-इशारों में "आदिपुरुष" पर निशाना साधा....
17 Jun, 2023 11:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर तो जबरदस्त बिजनेस किया है। हालांकि फिल्म के डायलॉग और कैरेक्टर को लेकर डायरेक्टर ओम राउत को ट्रोल किया जा रहा है। अब कंगना रनोट ने भी इशारों-इशारों में आदिपुरुष पर निशाना साधा है, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि रेडिट यूजर्स का मानना है।
आदिपुरुष पर कंगना ने साधा निशाना
कगंना की पोस्ट देखकर लोगों को ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने आदिपुरुष पर निशाना साधा है। अंदाजे इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर रामायण से राम, सीता और हनुमान की तस्वीरों की एक-दो स्टोरीज शेयर की, जिसमें राम का नाम गीत के बोल शामिल हैं। राम का नाम बदनाम ना करो, ये 1971 की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का गीत है।
इंस्टा स्टोरी पर किया ये पोस्ट
यहां तक कि पॉपुलर सबरेडिट बॉली ब्लाइंड्स एन गॉसिप पर नेटिजन्स भी अपने विचार शेयर कर रहे हैं। उनका मानना है कि कंगना रनोट हो ना हो आदिपुरुष और ओम राउत को ही टारगेट कर रही हैं। हालांकि एक यूजर ने लिखा कि कंगना ऐसी नहीं हैं, वो जब भी किसी पर निशाना साधती है, तो उसका नाम लेकर टैग करती हैं। तो किसी का कहना है कि ये कंगना का स्टाइल है।
लोगों ने उठाए सवाल
तीन लीड किरदारों के अलावा, फिल्म में हनुमान के रूप में देवदत्त नाग और लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह भी हैं। नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद, शुरुआती अनुमानों के अनुसार, आदिपुरुष अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। वर्ल्ड वाइड ग्रॉस को जोड़ने पर यह आंकड़ा 125 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
16 जून को रिलीज हुई आदिपुरुष
आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन के अलावा फिल्म में सैफ अली खान लंकेश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरुष इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। नकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई घटने वाली है।
सनी देओल बेटे के वेडिंग फंक्शन पर झूम के नाचे, बेटे को दूल्हा बनते देखने का सपना होगा पूरा....
16 Jun, 2023 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। इन दिनों देओल फैमिली में खुशियों का माहौल है। करण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोमवार को यानी 12 जून को करण की रोका सेरेमनी थी। करण ने द्रिशा आचार्य को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है। रोका सेरेमनी पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। हर किसी ने इस मौके को जमकर सेलिब्रेट किया। करण और द्रिशा आचार्य के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई। वहीं, कल यानी 15 जून को करण और द्रिशा की मेहंदी सेरेमनी हुई। ऐसे में अब सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह झूम कर नाचते दिख रहे हैं।
सनी देओल का बड़ा सपना हुआ पूरा
सनी देओल के लिए ये वक्त किसी सपने से कम नहीं है। हर किसी का सबसे बड़ा सपना होता है कि वह अपने बेटे को दूल्हा बनते देखे। ऐसे में जब ये सपना अब पूरा होने वाला है तो भला सनी अपनी इस खुशी को कैसे सेलिब्रेट न करें। बस कुछ ही दिन में सनी के बेटे के सिर सेहरा बंधने वाला है। इस वक्त शादी से जुड़ी हुई रस्में हो रही हैं।
बेटे के वेडिंग फंक्शन पर झूम के नाचे सनी देओल
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सनी के साथ इस वीडियो में उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी दिख रहे हैं। इस दौरान सनी देओल बॉलीवुड सॉन्ग 'नाच पंजाबन नाच पंजाबन' पर डांस करते दिख रहे हैं। सनी के साथ एक महिला भी उनके ताल पर ताल मिलाती नजर आ रही है। वहीं, पास में खेड़े बॉबी इस पूरे पल को काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में सनी के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी को साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो से साफ पता चल रहा कि शादी भी काफी धमाल होने वाला है।
मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 73वां बर्थडे मना रहे, जाने उनके संघर्षो से भरी कहानी....
16 Jun, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मिथुन चक्रवर्ती फिल्म इंडस्ट्री के उन बड़े नामों में से हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है। 80 के दशक में फिल्में, मिथुन के नाम पर चल जाया करती थीं। उनकी पॉपुलैरिटी का ये आलम था कि लड़कियां के जुबां पर एक ही नाम रहा था 'जिम्मी'। हालांकि इस ऊंचाई को छूने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया है। उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे उनकी यात्रा गुलाबों से भरा बिस्तर नहीं, बल्कि चुनौतियों से भरी थी।
मिथुन चक्रवर्ती के संघर्ष की कहानी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत मृगया (1976) से की, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया। उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में डिस्को डांसर, सुरक्षा, सहस, वारदात, वांटेड, बॉक्सर, प्यार झुकता नहीं, प्यारी बहना, अविनाश, डांस डांस, प्रेम प्रतिज्ञा, मुजरिम, युगंधर, द डॉन, जल्लाद और अग्निपथ हैं। उन्हें आखिरी बार बंगाली फिल्म प्रजापति में देखा गया था। आज मिथुन अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं।
मुश्किलों भरा था सफर
जब मिथुन पहली बार मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी और पैसे भी नहीं थे। अपनी जर्नी को याद करते हुए, एक्टर ने 2022 में मैन्स वर्ल्ड इंडिया को बताया, “मेरी यात्रा गुलाबों का बिस्तर नहीं रही है। मेरी यात्रा चुनौतियों और मंजिल के बारे में थी। मैं दर्द, संघर्ष से गुजरकर यहां तक पहुंचा, लेकिन मैं इससे उबरने के लिए हर दिन संघर्ष करता रहा। मैं बस लोगों को बताना चाहता हूं कि अगर मैं यह कर सकता हूं तो आप भी कर सकते हैं।"
"मुझे कुछ नहीं पता था"
अभिनेता ने आगे कहा," फिल्म उद्योग कभी भी हारे हुए लोगों को याद नहीं रखता है, आप तभी जीवित रह सकते हैं जब आप अच्छे होंगे। मैं जहां हूं वहां तक पहुंचने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा।” इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, "मैं अभिनेता बनने के लिए मुंबई नहीं आया था। सपनों के शहर में मेरा पहला दिन भ्रमित करने वाला था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि कहां जाना है और कैसे जाना है ... माटुंगा को खोजने के लिए मैंने समुद्र तट पर 45 मिनट का चक्कर लगाया लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि मैं सही दिशा में नहीं जा रहा हूं।'
फर्श पर सोना पड़ता था
"मैं सनी साइड बिल्डिंग में 75 में रहता था और मुझे फर्श पर सोना पड़ता था। मैं सड़कों पर खाना खाता था और माटुंगा जिमखाना का सदस्य बन गया था, क्योंकि मैं वहां नहा सकता था। यह आसान नहीं रहा, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है। हर कोई मुझे दिग्गज सुपरस्टार कहता है, मैं और क्या मांग सकता हूं।
'आदिपुरुष' को मिल रहे हैं शानदार रिव्यू, थिएटर में अचानक पहुंचा 'बंदर' दर्शक बोले-जय श्री राम....
16 Jun, 2023 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'आदिपुरुष' ऑडियंस के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार फैंस को प्रभास और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिली। इस माइथोलॉजिकल मूवी में प्रभास ने भगवान राम और कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' ने एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छी कमाई कर ली थी। रिलीज से पहले फिल्म की 5 लाख से अधिक टिकट बिकी थीं। अब थिएटर में पहला शो देखने के बाद ट्विटर पर लोग आदिपुरुष की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाने वाले प्रभास की खूब प्रशंसा हो रही है। हाल ही में सिनेमाघरों से ऑडियंस के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
थिएटर में 'आदिपुरुष' एन्जॉय करते दिखे लोग
आदिपुरुष के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग सिनेमाघरों से दर्शकों के रिस्पांस की कुछ वीडियो शेयर की गई हैं। मेकर्स ने माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज से पहले ही ये एलान किया था कि सिनेमाघरों में हनुमान जी के नाम पर एक सीट आरक्षित की जाएगी और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पहली वीडियो में एक शख्स थिएटर की फ्रंट सीट पर महाबली हनुमान जी की तस्वीर लगाते हुए उनकी पूजा कर रहा है, तो वहीं दूसरी वीडियो में आर्या विद्या मंदिर स्कूल की टीचर ने वहां के बच्चों के साथ स्क्रीनिंग शुरू होने से पहले मुंबई के एक थिएटर में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की।
थिएटर में अचानक पहुंचा 'बंदर' दर्शक बोले-जय श्री राम
आदिपुरुष के मेकर्स ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस हैरान रह गए। थिएटर में लिए गए इस वीडियो में प्रभास को प्रभु राम के किरदार में स्क्रीन पर देखने के बाद फैंस जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही सिनेमाघरों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मूवी स्क्रीनिंग के बीच में एक बंदर थिएटर में पहुंच गया और जब प्रभास का किरदार आया तो वह मुंह आगे की तरफ करके स्क्रीन की ओर देखने लगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए आदिपुरुष के मेकर्स ने लिखा, हनुमान जी मूवी देख रहे हैं। जय श्रीराम, जय बजरंगबली, आदिपुरुष"।
ट्विटर पर 'आदिपुरुष' को मिल रहे हैं शानदार रिव्यू
आदिपुरुष का जब पहला टीजर सामने आया था, तो उस दौरान VFX देखकर लोगों ने फिल्म की खूब आलोचना की थी, लेकिन अब जब फिल्म 2D और 3D में रिलीज हुई है, तो फैंस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रभास और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी।
एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स पचिनो उर्फ ने 83 साल की उम्र में न्यूबॉर्न बेबी का किया स्वागत....
16 Jun, 2023 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वेटरन हॉलीवुड एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स पचिनो उर्फ के नाम से मशहूर एक्टर ने 83 साल की उम्र में अपने न्यूबॉर्न बेबी का स्वागत किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। बीते महीने अमेरिकन एक्टर की गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने अपने बेबी ब्वॉय का नाम रोमन पचीनो रखा है।
'अल पचीनो' ने अपने चौथे बेटे का किया स्वागत
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस बेस्ड मीडिया आउटलेट को हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो ने बीते महीने मई में ये बताया था कि वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह के साथ अपने चौथे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड की डिलीवरी जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में होगी। आपको बता दें कि अल पचीनो और 29 साल की नूर अल्फ्ल्लाह साल 2022 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। इस कपल को पहली बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों का रिश्ता चर्चा में आया था। 83 साल के अल पचीनो की एक्स गर्लफ्रेंड जान टैरंट के साथ उनकी 33 साल की बेटी जूली है, तो वहीं एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो से उनके दो जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं। अब अपनी गर्लफ्रेंड नूर के साथ उन्होंने चौथे बच्चे का स्वागत किया है।
'गॉडफादर' सहित ये अल पचीनो ने दी ये सुपरहिट फिल्में
अमेरिकन एक्टर अल पचीनो के करियर की बात करें तो उनका हॉलीवुड में एक लंबा चौड़ा करियर रहा है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन, स्टेज और डॉक्यूमेंट्रीज में भी खूब काम किया है। पचीनो ने साल 2006 में वीडियो गेम 'स्कारफेस- द वर्ल्ड इज योर्स' में टोनी मोंटाना का किरदार निभाया था, अमेरिकन एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टैंड-अप कॉमेडियन की थी। उन्होंने अपने करियर में, द आयरिशमैन, द गॉडफादर, द डेविल्स एडवोकेट और सेंट ऑफ अ वुमन जैसी क्लासिकल फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल खूब जीता।
शरमन जोशी के 'कफस' का टीजर हुआ रिलीज....
16 Jun, 2023 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शरमन जोशी अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों अभिनेता अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। शरमन की आगामी वेब सीरीज ‘कफस’ का टीजर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता की वेब सीरीज का यह टीजर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
वेब सीरीज ‘कफस’ में शरमन के अलावा मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। शरमन स्टारर इस वेब सीरीज का टीजर बेहद अलग तरीके से रिलीज किया गया है। शरमन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक मिनट का वीडियो पोस्ट करते हुए सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस टीजर के लॉन्च होने के बाद फैंस वेब सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अभिनेता शरमन के अलावा इस वेब सीरीज की लीड एक्ट्रेस मोना ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री काफी ज्यादा घबराई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘मुझे चुप रहने के पैसे दिए गए हैं। मैं आपको कुछ बताना चाहती हूं। पर मुझे माफ कर दीजिए। मैंने चुप रहने के पैसे लिए हैं।’
बता दें कि टीजर की शुरुआत में मोना काफी डरी हुई नजर आती है। वह किचन में काम करती हैं और उनके चेहरे पर घबराहट साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस सीन के खत्म होने के बाद मोना कहती है, ‘अब नहीं होगा। अब नहीं होगा सॉरी।’ इतना कहने के तुरंत बाद ही मोना अपने मुंह पर टेप लगा लेती हैं। एक मिनट के इस टीजर में फुल सस्पेंस रखा गया है। ऑडियंस भी अब वेब सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शरमन के इस वेब सीरीज के टीजर के बाद अब फैंस इस सस्पेंस फुल वेब सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कफस के टीजर को उर्फी जावेद और शहरान गिल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने अपनी स्टोरी में पोस्ट किया है।
कार्तिक आर्यन और कियारा की फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज....
16 Jun, 2023 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा थोड़े दिनों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। मेकर्स फिल्म की हाइप बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर की सफलता के बाद अब गाने रिलीज किए जा रहे है।
सत्यप्रेम की कथा का हाल ही में रोमांटिक गाना तू मेरी रहना रिलीज किया गया था। अब फिल्म का नया ट्रैक गुज्जु पटाका जारी कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन इस गाने में दूल्हे की एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं। सॉन्ग में गुजरात का कल्चर देखने को मिल रहा है और कार्तिक भी गुजराती लड़के के लुक में परफेक्ट लग रहे हैं।
सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले है। सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना तू मेरी रहना में कार्तिक और कियारा की शादी का सीन दिखाया गया।
सत्यप्रेम की कथा के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इनके अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक, ऋतु शिवपुरी, और महरु शेख भी अहम किरदारों में हैं।
सत्यप्रेम की कथा का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। वहीं, साजिद नाडियडवाला, शारीन मंत्री केड़िया और किशोर अरोड़ा ने मिलकर प्रोड्यूसर किया है। सत्यप्रेम की कथा कुछ दिनों बाद 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सत्यप्रेम की कथा में मॉर्डन लव की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में कियारा- कथा और कार्तिक- सत्यप्रेम के रोल में है। कथा एक हाइ सोसाइटी गुजराती लड़की है तो वहीं सत्यप्रेम मिडिल क्लास गुजराती लड़का है, जो अपनी ही दुनिया में मस्त है। परेशानी तब शुरू होती है जब दोनों की शादी हो जाती है, क्योंकि कथा और सत्यप्रेम के लिए साथ रहना मुश्किल हो जाता है। अब दोनों अपनी उलझनों की वजह से अलग हो जाएंगे या हर मुश्किल पार करके एक-दूसरे का साथ निभाएंगे, सत्यप्रेम की कथा की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।