मनोरंजन (ऑर्काइव)
सलमान खान की शादी के लिए राखी ने मांगी मन्नत, "मैं चप्पल नहीं पहनूंगी"....
4 Jul, 2023 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर बार लोगों की अटेंशन पाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा कर जाती हैं कि हर कोई उनकी हरकतों पर हैरान हो जाते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बार राखी, सलमान खान की शादी को लेकर टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं राखी सावंत
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी ने पैरट ग्रीन कलर का टॉप और ब्लू डेनिम जींस कैरी किया है। इसके साथ राखी पिंक कलर के जैकेट से खुद का फेस कवर करती नजर आ रही हैं, लेकिन सबकी नजर राखी के पैरों पर पड़ी। बता दें कि राखी एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं।
सलमान खान की शादी के लिए राखी ने इस चीज का किया त्याग
राखी सावंत को नंगे पैर चलते देख पैपराजी से रहा नहीं गया। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि आप नंगे पैर क्यों हैं? इस पर राखी ने कहा, ‘मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई ताकि सलमान खान की शादी हो जाए। तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगी।' इसके बाद वह कहती हैं, ‘अरे सभी देखो मेरे पैर छिल गए। सलमान भाई शादी करो, मेरे पैर छिल गए। शादी करो, बच्चे दो, हमारे देश को भी बच्चे दो। मैं श्रीलंका और दुबई से आपके लिए नंगे पैर आई हूं।'
वीडियो पर आ रहे हैं फैंस के मजेदार कमेंट्स
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके सइ वीडियो पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी।' वहीं एक ने लिखा, ‘राखी पागल हो गई है। कुछ भी करती रहती है।' एक ने लिखा, ‘राखी की चप्पल टूट गई होगी तभी कैमरा में आने के लिए ये सब ड्रामा कर रही है।' ऐसे कई और रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं।
भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन....
4 Jul, 2023 03:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्मी सितारे अक्सर मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, सारा अली खान, विक्की कौशल, अवनीत कौर जैसे सितारों को देश के अलग-अलग कोने में मंदिर में दर्शन करते देखा गया। इसी कड़ी में बॉलीवुड का एक और सितारा है, जिसे हाल ही में फेमस सिद्धिविनायक टेंपल में दर्शन करते देखा गया। उन्होंने न सिर्फ यहां दर्शन किए, बल्कि पैपराजी में प्रसाद भी बांटा।
भूमि ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन
मंगलवार चार जुलाई से सावन के पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें दर्शन के बाद पैपराजी को प्रसाद बांटते देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
पंडित ने पहनाई चुनरी
भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक्ट्रेस ने उनके और अपनी बहन के दर्शन करते हुए फोटो भी शेयर किए। एक फोटो में देखा जा सकता है कि पंडित ने भूमि को चुनरी पहनाई है। जहां भूमि ने पर्पल कलर का सलवार सूट पहना था, वहीं समीक्षा ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल वीयर अपने लिए चुना।
फैंस को पसंद आया भूमि का अंदाज
भूमि का यूं मंदिर जाकर दर्शन करना उनके फैंस को अच्छा लगा। कई लोगों ने उनके डाउन टू अर्थ एटीट्यूड की तारीफ की, तो कई ने उन्हें ब्लेसिंग्स दीं। इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने भूमि को क्रिटिसाइज किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि के बॉडीगार्ड ने उनका छाता पकड़ा हुआ है, जबकि वह खुद बारिश में भींगने से बची हुई हैं। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, 'क्या वह अपना छाता खुद नहीं पकड़ सकती। पैसा आपको हैंडिकैप्ड बना देता है? नॉनसेंस।' इसी तरह एक ने लिखा, 'मंदिर से आकर भी घमंड और एटीट्यूट।'
साउथ सिनेमा सुपरस्टार के साथ पहली पैन इंडिया फिल्म के लिए तैयार एकता कपूर....
3 Jul, 2023 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेली सोप्स की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना दायरा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। छोटे पर्दे पर उन्होंने सास-बहू सीरियल से इंडियन लेडीज का खूब एंटरटेनमेंट किया है। बॉलीवुड में भी बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनाई गईं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर अपार सक्सेस मिली है। अब एकता कपूर साउथ सिनेमा में भी अपने पैर पसारने को तैयार हैं।
एकता ने अनाउंस की पहली पैन इंडिया फिल्म
बालाजी टेलीफिल्म्स हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी फिल्म प्रोडक्शन में उतर रहा है। सोमवार को उन्होंने अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म की घोषणा की। एकता कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पिता जितेंद्र कपूर और साउथ सिनेमा के बड़े हीरो मोहनलाल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इस मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की। कथित तौर पर यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है।
एकता ने किया ये पोस्ट
इंस्टा पर इसकी जानकारी देते हुए एकता ने लिखा, ''लेजेंड्स और जीनियस के साथ पोज कर रही हूं!!!! बालाजी टेलीफिल्म्स 'व्रूशभा' के लिए कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप कर रहा है- यह एक पैन इंडिया बाइलिंगुअल तेलुगू मलयालम फिल्म होगी, जिसमें मोहनलाल होंगे।'' न्होंने आगे लिखा, ''इमोशन्स और वीएफएक्स से भरपूर यह फिल्म एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। यह 2024 की सबसे बड़ी फिल्म होगी, जिसे नंदा किशोर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।''
एकता कपूर वर्कफ्रंट
एकता कपूर फिलहाल 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू होंगी। दिलजीत दोसांझ भी फिल्म की मेन कास्ट का हिस्सा होंगे। मूवी अगले साल 22 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा 10 जुलाई से उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले 'बरसातें' शुरू होने वाला है। इस शो में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी लीड पेयर होंगे।
भारतीय अभिनेत्री डियॉर फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा....
3 Jul, 2023 03:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर हैं और कई दिग्गज फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी बनी हैं। जल्द ही सोनम कपूर डियॉर फैशन शो में नजर आएंगी।
डियॉर के फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा
लग्जरी ब्रांड डियॉर के ऑटम-विंटर शो को पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। इस बार सोनम कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। सोनम कपूर इकलौती इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। 3 जुलाई 2023 को न्यू मम्मी सोनम पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती हुई नजर आएंगी।
सोनम कपूर ने दिखाई इन्विटेशन की झलक
सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डियॉर से मिले इन्विटेशन की झलक दिखाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" बता दें कि वह इस इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता नताली पोर्टमैन के साथ नजर आएंगी।
61 साल बाद भारत में आयोजित हुआ था डियॉर का फैशन शो
सोनम कपर को आखिरी बार पेरिस फैशन वीक में देखा गया था। वह रैम्प पर राल्फ एंड रूसो के लिए शोस्टॉपर के रूप में वॉक करती हुई नजर आई थीं। इसी साल मार्च में 1962 के बाद भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था, जिसे मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर शो की शोभा बढ़ाई थी।
किस फिल्म से सोनम कपूर ने किया कमबैक?
सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ये मूवी 7 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस ने अंधी महिला का किरदार निभाया है। सुजॉय घोष की निर्मित फिल्म में विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक लीड रोल में हैं। इस फिल्म से सोनम कपूर 4 साल बाद सीधे ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। उनके पास एक वेब शो और एक फिल्म भी है, जिसके बारे में उन्होंने ज्यादा अपडेट नहीं दिया है।
'सत्यप्रेम की कथा' वीकेंड फिल्म ने की अच्छी कमाई, गदर 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री....
3 Jul, 2023 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। वहीं, गदर 2 को लेकर भी अपडेट सामने आई है। फिल्म में एक दिग्गज एक्टर की एंट्री हो रही है।
सत्यप्रेम की कथा ने संडे को किया बंपर कलेक्शन
कार्तिक आर्यन और कियारा की जोड़ी ने पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 2 के बाद सत्यप्रेम की कथा से वापसी की है। दर्शकों को सत्तू और कथा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और उन्होंने संडे को फिल्म की बंपर कमाई करा दी। चौथे दिन का कलेक्शन पिछले तीन दिन पर भारी पड़ गया और इसके साथ फिल्म 40 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है।
बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की आदिपुरुष
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की आदिपुरुष को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ज्यादातर तो इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू ही मिले। दर्शकों ने फिल्म के डायलॉग और घटिया वीएफएक्स को जमकर ट्रोल किया। यह बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल तो ऑल टाइम लो फिल्म बनकर सामने आई है। तो चलिए देखते हैं कि अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने कैसी कमाई की।
गदर 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री
सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है कि अनिल शर्मा की फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की भी एंट्री हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि उनका रोल क्या हो? आखिर किस किरदार में नाना को फिट किया गया होगा? तो चलिए हम आपकी उलझन को दूर करते हैं और देते हैं गदर 2 से जुड़ी ये ताजा अपडेट।
महादेव के रूप में नजर आए अक्षय कुमार, 'ओएमजी 2' का टीजर जारी करने की घोषणा....
3 Jul, 2023 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से 'OMG 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में उन्हें एक बार फिर अलग रूप और अलग किरदार में देखने का उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक महीने का वक्त बचा है। ऐसे में मेकर्स ने बस कुछ ही दिनों में 'ओएमजी 2' का टीजर जारी करने की घोषणा की है। इसी के साथ 'ओएमजी 2' से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आ गया है।
बस कुछ दिनों में आ रहा टीजर
नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कुछ ही दिनों में फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया जाएगा। 'ओएमजी 2' की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी।
पोस्टर पर आए इस तरह के रिएक्शन
इस पोस्टर पर फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन शेयर किए हैं। कुछ फैंस को भगवान भोले के रूप में अक्षय कुमार का नया लुक पसंद आया है। उन्होंने 'हर-हर महादेव' का कमेंट पोस्ट किया है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले ही आगाह कर दिया है कि 'ओएमजी 2' के मेकर्स 'आदिपुरुष' से कुछ सीखने की जरूर कोशिश करें। एक ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आदिपुरुष की तरह इसमें भी हमारे भगवान का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'उम्मीद करता हूँ कि इस फ़िल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा। फ़िल्म के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ!'
ब्रेकअप के बाद सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं तृप्ति, अनुष्का के भाई से था रिश्ता....
3 Jul, 2023 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'पहाड़ी गर्ल' तृप्ति डिमरी ने कुछ ही सालों में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस अपनी अदाकारी और खूबसूरती के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पहले वह कर्णेश शर्मा के साथ अपने रिश्ते के लिए लाइमलाइट में थीं और अब ब्रेकअप की वजह से वह चर्चा में हैं।
सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं तृप्ति डिमरी
अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति डिमरी को मुंबई की सड़कों पर ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अवतार से फैंस का दिल चुरा लिया। एक्ट्रेस ने शॉर्ट और ब्रालेट टॉप के साथ एक थाई-हाई स्लिट सी-थ्रू बैकलेस ड्रेस पहनी थी। खुले बाल और न्यूड मेकअप ने उनके ओवरऑल लुक का ग्रेस बढ़ा दिया था। तृप्ति बेहद हसीन लग रही थीं। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
क्या हो गया तृप्ति डिमरी-कर्णेश शर्मा का ब्रेकअप?
तृप्ति डिमरी का नाम अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। एक बार तृप्ति ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कर्णेश उन्हें किस करते हुए नजर आए थे। इस फोटो से लोग मान रहे थे कि कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति और कर्णेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, दोनों वाकई अलग हुए हैं या नहीं! इस पर अभी तक उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
तृप्ति डिमरी की फिल्में
29 साल की तृप्ति ने साल 2017 में फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, वह पहली बार बतौर लीड रोल में फिल्म 'लैला मजनू' में नजर आई थीं। इसके बाद तृप्ति ने 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों में अभिनय कर खुद की काबिलियत साबित की।
डोसा बनाते नजर आए सोनू सूद, कहा- फ्रैंचाइजी चाहिये तो तुरंत संपर्क करें....
3 Jul, 2023 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान एक या दो नहीं, बल्कि देशभर के सभी जरूरतमंदों की मदद कर उनके लिए मसीहा बन गए थे। वह बढ़कर लोगों की मदद कर रहे थे। यह इसी दरियादिली का नतीजा है कि सोनू सूद लोगों का दिल जीतते चले गए। सोनू नामी फिल्म पर्सनालिटी होने के बाद भी काफी डाउन टू अर्थ पर्सन माने जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह दोसा बनाते नजर आ रहे हैं।
भटूरे और दोसे की फ्रैंचाइजी के लिए करें संपर्क
सोनू सूद को इन दिनों उनके फैंस 'रोडीज 19' में जज पैनल का हिस्सा बने देख सकते हैं। वह शो में कंटेस्टेंट्स को उनकी स्किल्स के अनुसार जज करते हैं। शूटिंग से फ्री होकर उन्होंने सेट के बाहर एक दुकान में डोसा बनाना शुरू कर दिया। इस वीडियो में एक्टर काले रंग के कपड़े पहने खुशी-खुशी डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''भटूरे और दोसे की फ्रैंचाइजी चाहिये तो तुरंत संपर्क करें।''
फैंस ने दिए ऑर्डर
सोनू सूद का वीडियो देख फैंस ने भी मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिए। एक ने कहा- ''20 का ऑर्डर दे दिया भाई। कितनी देर में तैयार हो जाएगा भाई।'' एक अन्य ने लिखा, ''डाउन टू अर्थ पर्सन।'' इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ''बहुत अच्छे हो सर आप, आप जैसा कोई नहीं।''
सोनू सूद वर्कफ्रंट
वर्सटाइल एक्टर सोनू सूद के फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'फतेह' में नजर आएंगे। यह मूवी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। अभिनेता को आखिरी बार 'तमिलारासन' और 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। इसके अलावा उनके एक तमिल फिल्म 'मधा गजा राजा' का भी हिस्सा होने की चर्चा है। यह मूवी 2024 में रिलीज होगी।
मेट्रो इन दिनों की नई रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में होगा प्रीतम का म्यूजिक....
2 Jul, 2023 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की आने वाली फिल्म मेट्रो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नहीं होगी। मेकर्स ने नई डेट का एलान किया है। मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का तैयार थी अब यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।
मेट्रो इन दिनों की नई रिलीज डेट आई सामने
टी-सीरीज ने फिल्म की नई डेट की घोषणा की है। फिल्म की स्टारकास्ट की फोटो शेयर करते हुए टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, #MetroInDino को गुड फ्राइडे रिलीज मिली। दिल छू लेने वाली कहानियां अब 29 मार्च 2024 को रिलीज होगा। बता दें, इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जो कुछ नए तरीके की होगी।
फिल्म में होगा प्रीतम का म्यूजिक
इस फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक होगा, जो फिल्म को बेहद खास बनाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं मेट्रो इन दिनों का निर्माण फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर कर रहे हैं। पर्दे पर पहली बार सारा अली खान और आदित्य राय कपूर की जोड़ी नजर आएगी।
साल 2007 में रिलीज हुई थी 'लाइफ इन मेट्रो'
मालूम हो कि इस पहले डायरेक्टर अनुराग बासु इसी तरह की एक मल्टीस्टारर फिल्म 'लाइफ इन मेट्रो' बना चुके हैं, जिसे साल 2007 में रिलीज किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 2007 में रिलीज हुई मेट्रो में धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, केके मेनन, शाइनी आहूजा, कोंकणा सेन, कंगना रनोट, शरमन जोशी और इरफान नजर आए थे।
शत्रुघ्न सिन्हा की 1978 में आई फिल्म विश्वनाथ के डायलॉग बोलकर सभी को किया चकित....
2 Jul, 2023 04:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनुपम खेर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नागपुर में मुलाकात हुई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम का एक संक्षिप्त वीडियो शेयर किया है। अभिनेता अनुपम खेर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मंच पर एक्ट करने के लिए कहा। इसके बाद, भाजपा नेता ने शत्रुघ्न सिन्हा की 1978 में आई फिल्म विश्वनाथ के डायलॉग बोलकर सभी को चकित कर दिया है।
अनुपम खेर और नितिन गडकरी के बीच क्या बातचीत हुई है?
नागपुर में रायसोनी ग्रुप द्वारा आयोजित जीएच रायसोनी मेमोरियल टॉक के एक सेशन के दौरान अनुपम खेर और नितिन गडकरी एक साथ मंच पर बैठे नजर आए। अनुपम ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बातचीत की एक क्लिप शेयर की है। क्लिप की शुरुआत अनुपम खेर कहते है, "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं हमेशा बोलता हूं- जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। आज मंच पर, अनुपम खेर, नितिन गडकरी जी से एक्टिंग करवाने वाले हैं।"
शत्रुघ्न सिन्हा की किस फिल्म का डायलॉग नितिन गडकरी ने बोला है?
इसपर केंद्रीय मंत्री ने हंसते हुए हिंदी में कहा, ''राजनेता तो अभिनेता होते हैं।'' अनुपम खेर ने इसपर हंसते हुए जवाब दिया, "नहीं, नहीं। मैं आपको अभिनेताओं और राजनेताओं के बीच का अंतर बताऊंगा, लेकिन पहले, आपको ये डायलॉग पूरे करने होंगे। एक्शन।" इसपर नितिन गडकरी कहते है, "दीवार का एक डायलॉग बहुत फेमस है, लेकिन मुझे शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म का एक डायलॉग याद है। जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जिस राख से बारूद बने उसे विश्वनाथ कहते हैं।"
अनुपम खेर ने शत्रुघ्न सिन्हा के डायलॉग पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
अनुपम ने हंसते हुए कहते है, "वाह-वाह।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे फिल्मों में लड़ाई के सीन में दिलचस्पी होती थी।" क्लिप शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है, ''कल नागपुर में एक कार्यक्रम के तहत आदरणीय नितिन गडकरी जी के साथ अलग-अलग विषयों पर लंबी और दिलचस्प बातचीत का मौका मिला। बहुत सारी चीजें सीखने को मिलीं।' लेकिन उनसे डायलॉग बुलवाना मेरे लिए बहुत दिलचस्प था! इसके लिए धन्यवाद नितिन गडकरी जी!" अनुपम खेर फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है।
पूरा हुआ करण जौहर का बचपन का सपना, वीडियो शेयर किया....
2 Jul, 2023 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर कई वर्षों के बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है, और अब एक लंबे अंतराल के बाद वह एक बार फिर बतौर डायरेक्टर वापसी करने को तैयार हैं। उनके निर्देशन में बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
पूरा हुआ करण जौहर का बचपन का सपना
हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज किया गया। अरिजीत सिंह की आवाज में सजे इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सिजलिंग केमेस्ट्री को दिखाते इस सॉन्ग को पहाड़ों के बीच शूट किया गया है। गाने में दिखाए गए सीन, और खूबसूरत वादियों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। न सिर्फ फैंस को, बल्कि खुद करण जौहर भी खूबसूरत लोकेशन्स से मनमोहित हो गए। उन्होंने लोकेशन पर शूट किए गए अपने वीडियो को शेयर कर बताया है कि उनका बचपन का सपना पूरा हो गया।
करण ने शेयर किया ये वीडियो
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 2023 की मोस्ट अवेटेड मूवी है। इस शूटिंग लोकेशन से करण जौहर ने अपना वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''पहाड़ों में पोज करने का मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ। गौरतलब है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर सात साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। सिनेमा के लिए डायरेक्ट की गई उनकी आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी। शेयर किए गए अपने वीडियो के पहले करण ने फिल्म के लिए रणबीर-आलिया का फर्स्ट लुक टेस्ट शेयर किया, जो फैंस के लिए निराशा का कारण ज्यादा बना।
हाल ही में शेयर किया था लुक टेस्ट
रानी चटर्जी के लुक में आलिया भट्ट ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी और मल्टीकलर ब्लाउज में नजर आईं। वहीं, रौकी रंधावा बने रणवीर सिंह सफेद गंजी और ट्राउसर में दिखे। इसके साथ स्टाइल में उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी। फैंस को लुक टेस्ट वाली फोटो में दोनों के बीच कोई केमेस्ट्री नहीं नजर आई। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन रेनफॉरेस्ट को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम....
2 Jul, 2023 04:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो 'क्लाइमेट चेंज मूवमेंट' को बढ़ावा देने में सबसे एक्टिव सितारों में से एक हैं। वह हमेशा ग्लोबल वार्मिंग को लेकर लोगों को जागरुक करते रहते हैं। यहां तक कि एक्टर ने कई एनवायरमेंटल ऑर्गनाइजेशंस को फाइनेंशली सपोर्ट भी किया है। अब एक्टर ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
लियोनार्डो ने जेफ बेजोस से मिलाया हाथ
लियोनार्डो डिकैप्रियो पर्यावरण को बचाने के प्रयासों में हमेशा आगे रहे हैं। हाल ही में, वह ब्राजील में स्थित अमेजन रेनफॉरेस्ट को बचाने के लिए काम कर रहे एक प्रोजेक्ट में शामिल हो गए हैं। लियोनार्डो की गैर-लाभकारी संगठन 'री: वाइल्ड कन्सर्वेशन ऑर्गनाइजेशंस' और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की गैर-लाभकारी संगठन 'नेचर सॉल्युशंस' ने 'प्रोटेक्ट अवर प्लैनेट चैलेंज' प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।
प्रोटेक्ट अवर प्लैनेट चैलेंज पर खर्च होंगे इतने रुपये
ब्राजील के संरक्षित और स्वदेशी क्षेत्रों के विस्तार और प्रबंधन का समर्थन करने के लिए शुरू किए जाने वाले 'प्रोटेक्ट अवर प्लैनेट चैलेंज' पर जेफ बेजोस और लियोनार्डो मोटा पैसा लगाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उनकी ऑर्गनाइजेशंस इस प्रोजेक्ट पर 200 मिलियन डॉलर खर्च करेगी।
क्या है प्रोटेक्ट अवर प्लैनेट चैलेंज का लक्ष्य?
प्रोजेक्ट 'प्रोटेक्ट अवर प्लैनेट चैलेंज' का लक्ष्य अमेजन रेन फॉरेस्ट को हरा-भरा बनाना है। आने वाले चार सालों में 200 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल ब्राजील के अमेजन रेनफॉरेस्ट में जीरो वन कटाई में मदद करने और देश को एक स्थायी और ग्रीन इकोनॉमी में बदलने में तेजी लाने के लिए किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट पर क्या बोले लियोनार्डो?
लियोनार्डो डीकैप्रियो ने अमेजन रेनफॉरेस्ट को बचाने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बात भी की है। उन्होंने बताया कि वह इस किससे प्रभावित होकर ऐसा कर रहे हैं। हॉलीवुड स्टार ने कहा- "हम अमेजन की सुरक्षा के लिए ब्राजील के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों से प्रेरित हैं।"
लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्में
लियोनार्डो हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें पॉपुलैरिटी 'टाइटैनिक' फिल्म से मिली है। वह 'शटर आईलैंड', 'कैच मी इफ यू कैन', 'द डिपार्टेड' और 'इंसेप्शन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जल्द ही वह 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' में दिखाई देंगे, जो इसी साल 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में एक नया लग्जरी घर खरीदा....
2 Jul, 2023 03:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में एक नया लग्जरी घर खरीदा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, अभिनेत्री इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के जुहू वाले घर में रह रही थी, जिसे उन्होंने साल 2021 में लिया था।
जैकलीन फर्नांडीज ने लिया नया घर
जैकलीन फर्नांडीज जुहू छोड़ अब बांद्रा के पाली हिल में अपना नया घर खरीदा है। बता दें, एक्ट्रेस ने जिस लोकेशन पर अपना नया घर खरीदा है। वहां कई सेलेब्स रहते हैं। इस लोकेशन पर सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहते हैं। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन की बिल्डिंग नजर आ रह रही है। हालांकि अपने नए घर को लेकर एक्ट्रेस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।
जैकलीन के नए घर में शामिल है जिम और स्विमिंग पूल
वीडियो से पता चला कि जैकलीन फर्नांडीजका नया घर एक मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट में स्थित है। एक्ट्रेस का यह घर 1119 वर्ग से लेकर 2557 वर्ग तक फैला हुआ है। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर की कीमत 12 करोड़ रुपये है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जैकलीन अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो चुकी है या नहीं।
प्रियंका चोपड़ा के घर में रह रही थी एक्ट्रेस
बता दें, साल 2021 में जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू वाले घर में रह रही थी, जिसमें लिविंग एरिया और एक बड़ी बालकनी शामिल है। जैकलिन ने प्रियंका से यह बिल्डिंग 7 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसका नाम कर्मयोग बताया जा रहा है। इससे पहले जैकलिन बांद्रा में किराए के घर में रहती थी।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो जैकलीन अगली जल्द वैभव मिश्रा की फिल्म फतेह में दिखाई देंगी, जिसमें वह सोनू सूद और विजय राज भी नजर आएंगे। जैकलीन ने इस साल मार्च में क्राइम एक्शन फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया। इसके अलावा अभिनेत्री आदित्य दत्त की एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म क्रैक - जीतेगा तो जिएगा में भी दिखाई देंगी। फिल्म में वह विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी।
हेमा और ईशा, धर्मेंद्र के बारे में चौंकाने वाले खुलासे, पिता की रूढ़िवादी विचार पर दिया रिएक्शन....
2 Jul, 2023 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले महीने मुंबई में दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य के साथ धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही देओल परिवार चर्चा में है। उत्सव के साथ-साथ धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनके बच्चे ईशा देओल और अहाना देओल का शादी में ना आना भी चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल हुआ हेमा मालिनी का पुराना इंटरव्यू
अब, पॉपुलर चैट शो रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें हेमा और ईशा, धर्मेंद्र के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। वो बता रही हैं कि कैसे धर्मेंद्र अपने परिवार की लड़कियों के लेकर काफी रूढ़िवादी विचार रखते हैं और उन पर पाबंदिया भी लगाते हैं। क्लिप को रेडिट थ्रेड बॉली ब्लाइंड्स एन गॉसिप पर शेयर किया गया है।
धर्मेंद्र को लेकर किए बड़े खुलासे
सिमी गरेवाल से बात करते हुए हेमा ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में धर्मेंद्र की गैरमौजूदगी का इशारा किया। सिमी ने जब जीवन साथी के रूप में धर्मेंद्र के सपोर्ट के बारे में पूछा, तो हेमा ने जवाब दिया, "बच्चों के संबंध में बस कुछ फैसले लेने हैं, यही बस एक चीज है। वो नहीं चाहते कि आप कहीं भी गलत हों। एक समय ऐसा आता है जब आपको उनकी जरूरत होती है। वह हमेशा सपोर्ट देने के लिए मौजूद रहते हैं। जब भी वह मुंबई में होते हैं, वह बच्चों से मिलने आते हैं, वह उनके साथ होते हैं और पूछते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और उनकी पढ़ाई क्या है।"
ईशा ने बाताय पापा को क्या नहीं है पसंद
हेमा एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं और विभिन्न शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती रहती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि धर्मेंद्र ने आजतक उनका कोई भी स्टेज परफॉर्मेंस नहीं देखा है। "मेरा स्टेज परफॉर्मेंस उन्होंने कभी नहीं देखा, उन्होंने लगता है कि मैं स्टेज पर काफी अलग हूं, इसलिए वो कभी भी मेरी परफॉर्मेंस देखने नहीं आते हैं।
घर में सूट पहनती हैं ईशा-अहाना
74 साल की एक्ट्रेस ने एक पिता के रूप में धर्मेंद्र के प्रोटेक्टिव नेचर के बारे में भी बात की और कहा, "कपड़ों के मामले में, वह बहुत खास हैं, उन्हें हमेशा हमें सलवार कमीज में देखना पसंद है। इसलिए जब वो घर आते हैं दोनों बेटियों को सवाल कमीज में ही देखना पसंद करते हैं।
ज्यादा बाहर जाना भी नहीं है पसंद
क्लिप के बीच में हेमा के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी शामिल होती हैं। ईशा ने अपने पिता की रूढ़िवादी विचार पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "हमें इतनी बार बाहर जाने की अनुमति नहीं है। मम्मी नहीं होती है तो हमें सोचना पड़ता है कि कैसे खेलने के लिए बाहर जाएं। हमें बॉम्बे के बाहर राज्य स्तर के लिए जाना था, उन्होंने कहा कि नहीं, मैं नहीं जा पाई। उन्हें हमारा स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं है टॉप और छोटी पैंट भी पसंद नहीं। जब भी वह घर आते हैं, हम ट्राउजर या सलवार कमीज पहनते हैं"।
सालार' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया, जल्द ही रिलीज हो सकता है टीजर....
1 Jul, 2023 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओम राउत की निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' के बाद दर्शकों को प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' का इंतजार है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। अब मूवी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। 'केजीएफ' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके प्रशांत नील पहली बार प्रभास के साथ काम कर रहे हैं। इसी वजह से दर्शकों का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तब से लोग इसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्र हैं। अब 'सालार' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
सालार को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, प्रशांत नील की निर्देशित फिल्म 'सालार' का टीजर जल्द ही रिलीज हो सकता है। कहा जा रहा है कि प्रशांत अपनी मच अवेटेड फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और वह पूरी तैयारी और शानदार तरीके से 'सालार' का टीजर रिलीज करेंगे। जिस तरह से प्रशांत तैयारी कर रहे हैं, माना जा रहा है कि टीजर धमाकेदार होगा।
कब रिलीज होगी 'सालार'?
प्रभास की फिल्म 'सालार' को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं है। ये मूवी थिएटर्स में 28 सितंबर 2023 को दस्तक देगी। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी 'सालार' को भारत के सबसे दिग्गज निर्देशक प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हों, जो 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म से क्रिटिक्स और दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं।
'सालार' की स्टार कास्ट
'बाहुबली' स्टार प्रभास का 'सालार' में लीड रोल है। उनके अपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी। इसके अलावा जगपति बाबू भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
'आदिपुरुष' को मिली आलोचना
रामायण पर बेस्ड 'आदिपुरुष' प्रभास की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जिसके रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब ओम राउत की निर्देशित फिल्म रिलीज हुई तो इस पर खूब बवाल हुआ। 'जलेगी तेरे बाप की' और 'तेरी बुआ का बगीचा' से लेकर वीएफएक्स तक ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दे दिया था। विवाद की वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ा है। तीन दिन तो मूवी ने अच्छा बिजनेस किया, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई है। मूवी में प्रभास ने राम और कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था, जबकि सैफ अली खान रावण बने थे।