मनोरंजन (ऑर्काइव)
'बवाल' में नजर आने वाली जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के निधन पर की बात...
15 Jul, 2023 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। वहीं, इसके गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। इस बीच, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म का प्रचार भी कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के बारे में भी बात की है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 2018 में हो गया था।
जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां श्रीदेवी को याद करते हुए क्या कहा है?
जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां को याद करते हुए कहा है कि उनकी मां के निधन से वह काफी दुखी है और यह उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई है। उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस बीच, जाह्नवी कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें मिली और गुड लक जेरी जैसी फिल्में शामिल है।
जाह्नवी कपूर श्रीदेवी के जाने के बाद दुख से कैसे उबरी है?
जाह्नवी कपूर ने कहा है कि वह अभी भी मां श्रीदेवी का मिस करती है और उनके जीवन में मां की कमी अभी भी खलती है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है, "जब मां गई, तब मैं धड़क की शूटिंग कर रही थी। उनका जाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं किसी तरह काम करती रही थी। मुझे इससे निपटने में बहुत समय लगा। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई है। "श्रीदेवी के निधन की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' के आगे चूर हो गया 'सत्यप्रेम की कथा' का जादू...
15 Jul, 2023 10:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों का बोलबाला है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान की '72 हूरें' और विद्या बालन स्टारर 'नीयत' टिकट विंडो पर लगी हैं। हिंदी फिल्मों की लिस्ट में इन सबमें 'सत्यप्रेम की कथा' ऑडियंस का दिल जीतने में सबसे आगे है। मूवी पहले दिन से ही ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। इस बीच हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रिकॉनिंग पार्ट वन' रिलीज हुई है, जो कि ताबड़तोड़ बिजनेस की ओर बढ़ रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के बीच पहले से रिलीज हुई बाकी फिल्मों का क्या हाल है।
100 करोड़ से इतनी दूर 'सत्यप्रेम की कथा'
'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत तो काफी अच्छी हुई, लेकिन अब इसका आंकड़ा कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मगर इंडियन कलेक्शन 100 करोड़ से काफी दूर है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 'सत्यप्रेम की कथा' ने 16वें दिन 1.20 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 73.61 करोड़ हो गया है। इसके पहले बुधवार और गुरुवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए थे। अगर 'सत्यप्रेम की कथा' इसी तरह आगे बढ़ती रही, तो 100 करोड़ का मार्क छू पाना फिल्म के लिए मुश्किल हो सकता है।
'72 हूरें' की कमाई में नहीं दिखा कमाल
आतंकवाद के अलग रूप को दिखाने का दावा करती फिल्म '72 हूरें' को पोस्टर जारी होने के टाइम से ही प्रपोगेंडा मूवी बताया जा रहा है। आमिर बशिर और पवन मल्होत्रा को मेन स्टार कास्ट में लेकर बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूमों को लालच देकर उन्हें आतंकवाद बनाए जाने का प्रयास किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि ऐसा करने पर जन्नत में उन्हें 72 हूरें नसीब होंगी। पूरी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में बनी है। शुरुआती अनुमान ने मुताबिक, फिल्म 8वें दिन सिर्फ पांच लाख कमा पाई है। इस तरह से '72 हूरें' का टोटल कलेक्शन 1.34 करोड़ ही हो पाया है। अशोक पंडित द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच ला पाने में नाकामयाब साबित हुई।
'नीयत' का कलेक्शन
विद्या बालन की 'नीयत' को भी रिलीज हुए 8 दिन बीत गए हैं। फिल्म 7 जुलाई को रिलीज हुई थी, और अब तक कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। 'नीयत' ने आठवें दिन 40 से 50 लाख के बीच कमाई की है।
कहां रुकी 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई?
विक्की कौशल और सारा अली खान के अभिनय से सजी 'जरा हटके जरा बचके' ठीकठाक बिजनेस करते हुए ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब हुई है। हालांकि, फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से दूर है। 'जरा हटके जरा बचके' को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर का समय बीत चुका है। फिल्म की रिलीज को 43 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 43वें दिन 15 लाख कमाए, जिसके अनुसार इसकी पूरी कमाई 88.57 करोड़ पर आ रुकी है।
दीपिका-रणवीर की क्यूट लव स्टोरी का कुछ इस तरह रहा सफर...
14 Jul, 2023 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्यार जब होता है तो इंसान किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहता है। उसे न तो दिनों को चैन और न रातों को नींद आती है। वह बस हर वक्त अपने महबूब के ख्याल में डूबा रहता है। दुनिया में काफी ऐसे इंसान हैं जो प्यार में कुछ ऐसे फिसले कि उन्हें और किसी का ख्याल ही नहीं रहा। दुनियाभर में काफी ऐसे लोग हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर गए। फिल्मी दुनिया में कईं ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए खूब पापड़ बेले। कुछ ऐसे ही हैं बॉलीवुड के रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण। ये दोनों इश्क में इस हद तक चले गए थे कि सब कुछ भूल बैठे थे। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के इस फेमस कपल की लव स्टोरी की बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं...
दीपिका को देखते ही दिल दे बैठे थे रणवीर
रणवीर सिंह ने दीपिका को पहली बार साल 2012 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान देखा था। रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया था कि दीपिका अवार्ड फंक्शन में इतनी खूबसूरत दिख रही थीं कि उनसे नजर हटाए नहीं हट रही थीं।
हंसी मजाक से शुरू हुई लव स्टोरी
रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के घर पर फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सिलसिले में हुई थी। दोनों ने भंसाली के घर पर लंच किया था। इस दौरान दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को इशारा किया कि उनके दांतों में कुछ फंस गया है। तब दीपिका ने बड़े प्यार से रणवीर से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिल गए। आज भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को अपनी पहली डेट मानते हैं।
फिल्म के सेट पर किस करते हुए खो गए दोनों
साल 2012 में फिल्म रामलीला के सेट पर रणवीर और दीपिका का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के बीच खूब बातें होने लगी थीं। कहते हैं वो एक-दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते थे। इस फिल्म के सेट पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख यह कंफर्म हो गया कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। दरअसल, रामलीला के सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। इस गाने के अंत में दोनों को एक किसिंग सीन देना था। गाने की शूटिंग चल रही थी, शूट के बाद डायरेक्टर ने कट बोला। लेकिन डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर करीब 50 लोग मौजूद थे और सब ये देखकर सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं। कहते हैं कि रामलीला के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो वह सेट पर ही एक-दूसरे को बेबी कहकर पुकारने लगे थे। जब शूटिंग नहीं होती थी तो दोनों साथ में खाना खाते और वैनिटी वैन में एक साथ घंटो वक्त बिताते थे। सभी को लगता था कि फिल्म खत्म होने के बाद ये इश्क ठंडा पड़ जाएगा। लेकिन जब दोनों को बाजीराव मस्तानी में फिर साथ देखा गया तब लगा कि ये प्यार तो दूर तक जाएगा। रामलीला की रिलीज के बाद एक बार रणवीर ने दीपिका का नाम लिए बगैर इस बात का खुलासा किया था कि वह किसी के प्यार में हैं। हालांकि फैंस को इस बात का अंदाजा लग गया था कि वो लड़की कौन है। रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 'फाइंडिंग फैनी','बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम किया। एक साथ काम करते दोनों का प्यार और भी गहरा हो गया था। लेकिन दोनों ने खुले तौर पर न अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा और न ही कुछ छिपाया। शादी से पहले दीपिका और रणवीर को देश-विदेश में कई बार साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। रणवीर और दीपिका ने प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में होने लगे थे। हर किसी की जुबां पर उनका जिक्र रहता था। वह भी अपने रिश्ते से काफी खुश थे। उन्होंने 14 नवंबर 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। रणवीर और दीपिका की शादी को पांच साल पूरे होने वाले हैं और आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
सयानी गुप्ता बंगाली सिनेमा में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं कही यह बात...
14 Jul, 2023 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सयानी गुप्ता बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। मायनगरी में अपने एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 'फैन', 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ', 'आर्टिकल 15' और 'पार्च्ड' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है और ओटीटी पर भी धाक जमाई है। अब वह बंगाली सिनेमा में कदम रखने की तैयारी में हैं और इसे लेकर सयानी बेहद उत्साहित हैं।
पूरी हुई 'असुख बिशुख' की शूटिंग
सयानी गुप्ता जल्द ही कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म 'असुख बिशुख' में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बंगाली सिनेमा में डेब्यू को लेकर बात की और साथ ही कौशिक गांगुली के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। सयानी ने 'असुख बिशुख' में काम करने का मौका देने के लिए कौशिक गांगुली का शुक्रिया अदा किया। जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें
कौशिक गांगुली की तारीफ में कही यह बात
बातचीत के दौरान सयानी ने कौशिक गांगुली के फिल्म मेकिंग स्किल्स की तारीफ करते हुआ कहा कि वह कहानियों को काफी गहराइयों के साथ बुनते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'कौशिक की फिल्में न सिर्फ नैरेटिव पर फोकस करती हैं, बल्कि मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करती हैं। उनकी यही खूबी फिल्मों को अहम और विचारशील बनाती है।
देवों के देव...महादेव मोहित रैना ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को मारा ताना...
14 Jul, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आदिपुरुष भले ही स्क्रीन से हट चुकी हो, लेकिन फिल्म को लेकर अब तक कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन जब ये फिल्म थिएटर में आई, तो कई लोगों ने इसे बैन करने की मांग की थी। अब हाल ही में टीवी के फेमस एक्टर और पॉपुलर सीरियल देवों के देव 'महादेव' में भोले शंकर की भूमिका अदा करने वाले मोहित रैना ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को तंज कसते हुए, उन्हें इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
मोहित रैना ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को मारा ताना?
हाल ही में मोहित रैना ने फिल्म को मिले रिस्पांस के लिए 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत और मेकर्स को जिम्मेदार बताया। उन्होंने खास बातचीत में कहा, अगर आप क्रिएटिविली कुछ करते हैं, या आपका कुछ क्रिएटिव दृष्टिकोण हैं एक खास प्रोजेक्ट के लिए। आप कोई फिल्म जब दर्शकों के लिए बनाते हैं, तो आप उनके लिए जिम्मेदार हैं। आपको थोड़ा जिम्मेदार होना पड़ता है। हम जब कुछ बनाते हैं, तो अपने लिए तो बनाते नहीं हैं। हम जो उपयोग करते हैं, वो अपने तो करते नहीं। अगर ऑडियंस की फिल्म देखने के लिए नहीं होगी, तो हम बनाएंगे किसके लिए"। आदिपुरुष की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ और इंडिया में केवल 288 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
मोनिका बेदी को राकेश रोशन का विजिटिंग कार्ड फाड़ना पड़ा था भारी...
14 Jul, 2023 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोनिका बेदी फिल्म एक्ट्रेस है और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब, अबू सलेम से शादी को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही और उन्हें अब फिल्मों से दूर ही रहना पड़ रहा है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें करण-अर्जुन फिल्म में काम करने का मौका मिला था और वह सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आ सकती थी लेकिन उनकी खुद की गलतियों के कारण उन्हें इससे हाथ धोना पड़ा। मोनिका बेदी ने इस पर खुलकर चर्चा की है।
मोनिका बेदी राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन करने से कैसे चूक गई?
इसमें मोनिका बेदी ने जानकारी दी है कि किस प्रकार वह राकेश रोशन के साथ इस फिल्म में काम करने से चूक गई। मोनिका बेदी इस बारे में बताते हुए कहती हैं,"सुभाष घई की होली पार्टी में राकेश रोशन मेरे पास आए। मैं जानती थी कि वे एक अभिनेता है। मैंने उनकी कई फिल्में देखी थी लेकिन मैं यह नहीं जानती थी कि वह एक निर्माता और निर्देशक भी हैं। उन्होंने मुझसे बातचीत की। इसके बाद, उन्होंने मुझे अपना कार्ड दिया और कहा- कल आकर मुझसे मिलो।"मोनिका बेदी आगे कहती है कि उन्हें पता नहीं होने के कारण वह सोच में पड़ गई कि राकेश रोशन ने उन्हें अपना कार्ड देकर मिलने के लिए क्यों कहा है। इसके चलते, उन्होंने कार्ड फाड़कर फेंक दिया। मोनिका ने आगे कहा,
"कुछ महीनों के बाद मेरे मैनेजर ने मुझसे पूछा कि तुमने राकेश रोशन से मुलाकात क्यों नहीं की। वे तुम्हें करण अर्जुन में सलमान खान के साथ कास्ट करने वाले थे। मैंने कहा- मुझे कैसे पता चलता?"
करण अर्जुन में सलमान खान के साथ कौन एक्ट्रेस थी?
सलमान खान के साथ फिल्म में ममता कुलकर्णी नजर आई थी। इस इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी अपनी डांस क्लासेस के चलते मनोज कुमार ने उन्हें खोज निकाला था। वह उनके निर्देशन में काम करने वाली थी। हालांकि, यह फिल्म कभी बनी ही नहीं। बाद में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया गया।
आलिया भट्ट ने पैपराजी के लिए किया ऐसा काम...
14 Jul, 2023 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बी-टाउन में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी-जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने पैपराजी के लिए कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। दरअसल, हुआ यूं कि आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ 13 जुलाई की रात को डिनर डेट पर गई थीं। डिनर एन्जॉय करने के बाद रेस्तरां से बाहर निकलते हुए आलिया ने मां सोनी और बहन शाही के साथ पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।
पैपराजी के लिए आलिया भट्ट ने किया ये काम
जब आलिया अपनी कार की ओर जा रही थीं, तब उन्होंने देखा कि एक पैपराजी के पैर से चप्पल निकल गई। आलिया ने पहले पूछा कि ये किसका है। फिर पैपराजी के मना करने के बावजूद एक्ट्रेस ने खुद अपने हाथ से चप्पल को उठाकर फोटोग्राफर को दिया और उसे पहनने के लिए कहा। इसके बाद वह मां को फ्लाइंग किस देकर कार में बैठकर चली गईं।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कई उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि वह ये अपनी अपकमिंग फिल्म की पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। एक यूजर ने कहा, 'आलिया के लिए रिस्पेक्ट बटन।' एक यूजर ने लिखा, 'मूवी के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।' एक और यूजर ने कहा, 'अगर यही कोई और एक्ट्रेस करती तो तारीफ करते, लेकिन आलिया को बिना वजह हेट किया जाता।' एक और ने कहा, 'इतना भी ड्रामा मत करो कि फेक लगने लगे। मिडिल क्लास लोग भी किसी की चप्पल इस तरह नहीं उठाते हैं।' एक ने लिखा, 'वह जमीन से जुड़ी हुई आलिया भट्ट हैं। दूसरी नकली अभिनेत्रियां जो खुद को विनम्र कहती हैं, लेकिन जमीन से जुड़े रहने का नाटक कर पब्लिसिटी स्टंट करती हैं।' एक नेटिजन ने कहा, 'मूवी आ रही है ना। इसलिए पब्लिसिटी स्टंट। हमने तो इसका एरोगेंट अवतार भी देखा है।'
कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म?
आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फैमिली ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। ये मूवी सिनेमाघर में 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी
चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर अक्षय कुमार ने शेयर किया पुराना ट्वीट...
14 Jul, 2023 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि कुछ ही घंटों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 'चंद्रयान 3' को लॉन्च करेगा। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक, इस मिशन को लेकर बेहद खुश हैं। साल 2019 में जब 'चंद्रयान 2' का मिशन फेल हुआ था, तब अक्षय कुमार ने 'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर बात की थी। अब चूंकि 'चंद्रयान 3' लॉन्च हो रहा है तो अक्षय कुमार ने अपना पुराना ट्वीट फिर से शेयर किया है।
चंद्रयान 3 पर क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने 14 जुलाई 2023 को अपने चार साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "अब उठने का समय आ गया है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।" साथ ही एक्टर ने इसरो को भी टैग किया है। साल 2019 में अक्षय कुमार ने 'चंद्रयान 2' के फेल होने पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "बिना एक्सपेरिमेंट के कोई साइंस नहीं है। कभी-कभी हम सफल होते हैं तो कभी हम सीखते हैं। इसरो प्रतिभाशाली दिमागों को सलाम। हमें गर्व और विश्वास है कि चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बनाएगा। हम फिर उठ खड़े होंगे।"
कब लॉन्च हो रहा है चंद्रयान 3?
'चंद्रयान 3' 14 जुलाई 2023 को 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराया जाएगा। अगर ऐसा सक्सेसफुली होता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।
क्यों फेल हुआ था चंद्रयान 2?
साल 2019 में इसरो के द्वारा लॉन्च हुआ 'चंद्रयान 2' फेल साबित हुआ था। सितंबर 2019 में इसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। कहा गया था कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ये मिशन फेल हुआ था। इसके अलावा ज्यादा थ्रस्ट पैदा होने और लैंडिंग साइट छोटी होने की वजह से भी ये मिशन फेल हुआ था। खैर, इस बार साइंटिस्ट पूरी तैयारी के साथ मिशन पूरा करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं।
कटरीना कैफ को मशहूर होने से पहले हुईं कई बार रिजेक्ट...
13 Jul, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटरीना कैफ की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। शालीनता से ग्लैमरस डांस करने में उनका कोई तोड़ नहीं है। अपनी एक्टिंग स्किल्स पर उन्होंने काफी काम किया, जिसका नतीजा उनकी अब रिलीज होने वाली फिल्मों में देखने को मिल जाता है। बाकी खूबसूरती में तो शुरू से ही उनका कोई सानी नहीं रहा। ग्लैमरस पर्सनालिटी, तीखे नैन नक्श और शोहरत की जिंदगी जीने वाली कटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक वक्त था, जब इसी पहचान को पाने के लिए वह लगातार ऑडिशन देती थीं, जिसमें निराशा ही हाथ लगती थी।
कामयाबी से पहले किया ढेर सारा स्ट्रगल
कटरीना कैफ के पास आज जो सफलता है, उसे हासिल करने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। वह एक या दो बार नहीं, बल्कि कई-कई बार ऑडिशन्स में रिजेक्ट हो चुकी थीं। एक बार तो ऐसा हुआ कि जब कटरीना को फिल्म मिल गई, तो एक शॉट के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यहां तक कि उन्हें कहा जा चुका था कि वह कभी हीरोइन नहीं बन सकतीं। कटरीना का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुआ। जब उन्हें फिल्में मिल भी गईं, तब भी हिंदी भाषा में कमजोर पकड़ उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई।
कमजोर हिंदी भी थी परेशानी का सबब
कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में एक कश्मीरी पिता, मोहम्मद कैफ और एक ब्रिटिश मां, सुजैन तुरकोट्टे के घर हुआ था। उनका परिवार उनके बचपन के दौरान जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड सहित कई देशों में चला गया। नतीजतन, कैटरीना अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच सहित कई भाषाएं बोलकर बड़ी हुईं। 14 की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। अभिनय में हाथ आजमाने के लिए भारत चली आईं। यहां उन्हें अपने करियर में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ा, वह थी कमजोर हिंदी और भारतीय संस्कृति के ज्ञान की कमी। विदेशी लुक की कटरीना विभिन्न देशों में पली-बढ़ीं, और भारतीय फिल्म उद्योग से परिचित नहीं थी। करियर के शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को इन्हीं कारणों से कई आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा।
'मैंने प्यार क्यों किया' से मिली पहचान
'बूम' कटरीना की पहली फिल्म थी। इसमें गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई अंतरंग दृश्य फिल्माए थे। पहली ही फिल्म में कटरीना का गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन था। फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, और इसी के साथ एक्ट्रेस का बॉलीवुड में पांव जमाने का स्ट्रगल भी बढ़ गया। कटरीना कैफ की 2005 में 'मैंने प्यार क्यों किया' रिलीज हुई थी। यह फिल्म सलमान खान के साथ थी। इससे पहले उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, उन सबमें उन्हें न के बराबर नोटिस किया गया। 'मैंने प्यार क्यों किया' वह पहली फिल्म थी, जिसमें कटरीना का ठीकठाक रोल था, और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को एकनॉलेज किया गया। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें नमस्ते लंदन (2007), सिंह इज किंग (2008), न्यूयॉर्क (2009), राजनीति (2010), जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011), एक था टाइगर (2012), धूम 3 (2013), और भारत (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' कटरीना के पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स हैं।
शाहरुख खान ने जवान का प्रीव्यू रिलीज करने से पहले सलमान खान को था दिखाया, रिएक्शन...
13 Jul, 2023 10:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म 'पठान' में एक साथ नजर आए थे। दोनों ने 28 वर्षों के बाद एक साथ काम किया था। दोनों इसके पहले करण-अर्जुन फिल्म में एक साथ नजर आए थे। हाल ही में, जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ है। इस पर सलमान खान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब शाहरुख खान ने इस पर मजेदार अंदाज में थैंक यू कहा है।
शाहरुख खान ने कब फिल्म जवान का प्रीव्यू लांच किया था?
शाहरुख खान ने सोमवार को फिल्म जवान का प्रीव्यू लांच किया था। इसे काफी पसंद किया गया है और इसे अब तक मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। यह एक्शन से भरपूर ट्रेलर है। इसमेंशाह रुखखान को गंजा दिखाया गया है। सलमान खान ने भी शाहरुख खान के लुक की सराहना की है। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा था, "पठान जवान बन गया। शानदार ट्रेलर। इस प्रकार की फिल्म सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए। मैं तो पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया। वाह एसआरके।"
शाहरुख ने क्या जवान का ट्रेलर सलमान को पहले ही दिखा दिया था?
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ट्रेलर सलमान खान को पहले ही दिखा दिया था। इस बारे में बताते हुए शाहरुख खान कहते हैं, "पहले भाई इसी लिए आपको ही दिखाया था। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और टिकट बुक करने के लिए आभार। ढेरों प्यार। "शाहरुख खान की प्रतिक्रिया पर फैंस दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, "सलमान और शाहरुख बॉलीवुड के राम और लक्ष्मण हैं।" वहीं, कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है।
सलमान और शाह रुख जल्द किस फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे?
सलमान खान और शाहरुख खान जल्द टाइगर 3 में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले, 7 सितंबर को जवान रिलीज हो रही है। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कभी लड़ाई हो गई थी लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओ माई गॉड 2 सेंसर बोर्ड ने रिवीजन बोर्ड को दिया सुझाव...
13 Jul, 2023 10:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द फिल्म ओ माई गॉड रिलीज होने वाली है। इस बीच सेंसर बोर्ड की कमेटी ने इस फिल्म को रिवीजन कमेटी को दिखाने का सुझाव दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद निर्माताओं को यह सुझाव दिया है कि वह इस फिल्म को रिवीजन कमेटी को भी दिखाएं। ऐसा लग रहा है अक्षय कुमार की फिल्म ओ माई गॉड 2 फिल्म परेशानी में पड़ गई है।
ओ माई गॉड 2 के निर्माताओं को क्या सेंसर बोर्ड से शो कॉज नोटिस जारी हो गया है?
ओ माई गॉड 2 के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड से अभी शो कॉज नोटिस जारी नहीं हुआ है। सेंसर बोर्ड और निर्माताओं ने अभी इस पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, "अभी फिलहाल कोई समस्या नहीं है और प्रक्रिया चल रही है।"
ओ माई गॉड 2 का टीजर किसने जारी किया था?
गौरतलब है कि अब से कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने ओ माई गॉड 2 का टीजर जारी किया है। इसमें वे भगवान शंकर की भूमिका में नजर आ रहे है और वह हर हर महादेव कहते नजर आ रहे हैं। उन के कपाल पर भस्म लगी हुई है। हाल ही में, निर्माताओं ने यामी गौतम का भी लुक जारी किया है। वह इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका है।
ओ माई गॉड का निर्देशन किसने किया है?
ओ माई गॉड का निर्देशन अमित राय ने किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओ माई गॉड का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय ने भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर सनी देओल की फिल्म गदर 2 से हो रही है।
अरिजीत सिंह की आवाज ने 'झुमका गिरा रे' को दिया नया फ्लेवर
12 Jul, 2023 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर फैंस में एक बेसब्री है। इस फिल्म में दोनों की शानदार जोड़ी एक बार फिर से ऑडियंस को एंटरटेन करने आ रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को आए दिन लेकर कोई न कोई अपडेट करण जौहर दे रहे हैं।कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था। जिसे देखकर फैंस को 90 के दशक की याद आ गई थी। अब मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' रिलीज कर दिया है। इस गाने को सुनकर आपके कदम खुद ब खुद थिरकने लगेंगे और डांस का मूड बन जाएगा।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' रिलीज हो चुका है। इस गाने में दिग्गज सिंगर आशा भोसले के द्वारा गाए गाने 'झुमका गिरा रे' को गाने को रिक्रिएट किया गया है।
हालांकि, गाने को पूरी तरह से फिल्म के मेकर्स ने कॉपी नहीं किया, बल्कि 'झुमका गिरा रे' लाइन के साथ उसमें अरिजीत सिंह की आवाज में नया फ्लेवर डालने की कोशिश की।करण जौहर की फिल्म का ये दूसरा गाना पैपी गाना है, जिसमें रणवीर सिंह का एनर्जी भरा डांस और आलिया भट्ट के एक्स्प्रेशन आपको अपनी सीट से खड़े होकर डांस करने के लिए मजबूर कर देंगे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।आज के समय में कई पुराने गानों को मेकर्स रिक्रिएट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग पुराने गानों को रीमिक्स को सुनकर कुछ ज्यादा खुश नहीं होते हैं, लेकिन अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी की आवाज में 'व्हाट झुमका' गाना सुनकर यूजर्स काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
टिमोथी शैलमेट की नई फिल्म 'वोंका' का ट्रेलर रिलीज
12 Jul, 2023 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हॉलीवुड में छोटी सी उम्र में अपने काम से धाक जमाने वाले टिमोथी शैलमेट की नई फिल्म आ रही है। 'वोंका' शीर्षक वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 15 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।पॉल किंग द्वारा निर्देशित फिल्म में टिमोथी ने दुनिया के सबसे बड़े आविष्कारक, जादूगर और चॉकलेट मेकर कहलाने वाले विली वोंका का किरदार निभाया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब वोंका के ऊपर फिल्म बनी हो, इससे पहले भी उनकी जिंदगी पर कुछ फिल्में बन चुकी हैं। 1964 में आए नॉवल चार्ली एंड द चॉकलेट से वोंका फेमस हुए थे। इस उपन्यास को रोनाल्ड डहल ने लिखा था।
फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि विली वोंका के जीवन पर बनी यह फिल्म बाकियों से अलग है। दरअसल, इस फिल्म में टिमोथी ने यंग वोंका का किरदार निभाया है, जिसे कोई नहीं जानता था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वोंका के चॉकलेट बनाने के हुनर से कई लोग उससे चिढ़ते हैं, लेकिन वह तो अपनी ही दुनिया में मस्त है।उसका सपना है कि वह खुद की चॉकलेट शॉप खोले, लेकिन उसके इस काम में कई लोग अड़चन पैदा करने लगते हैं। फिर भी वह हिम्मत नहीं हारता और अपने सपने को पूरा करने में जुटा रहता है। फिल्म में टिमोथी के अलावा ओलिविया कोलमैन, कीगन माइकल की, सैली हॉकिन्स और रोवन एटकिंसन जैसे बड़े एक्टर्स भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लिस्बन में एक-दूसरे संग रोमांटिक हुए
12 Jul, 2023 03:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक म्यूजिक कंसर्ट की वीडियो और फोटोज साझा किए थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ नई तस्वीरें वायरल हुई है। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मिगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कपल की वायरल फोटो कोलाज साझा किया है, जिसमे दोनों अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं । एक तरह जहां दोनों की सिंगल-सिंगल पोज देते नजर आ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरह हग करते भी दिखाई दे रहे हैं । एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो ब्लू कलर के मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। तो वहीं आदित्य बरमूडा पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं ।
जल्दी-जल्दी में पासपोर्ट भूलीं मौनी रॉय
12 Jul, 2023 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छोटे पर्दे की नागिन यानी एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी। इस मूवी में मौनी के अलावा संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, आसिफ खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी। इस बीच अब मौनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रही है।बुधवार सुबह मौनी रॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उनके होश उड़ गए। दरअसल, एक्ट्रेस खुद को एयरपोर्ट पहुंच गई, लेकिन अपने साथ पासपोर्ट ले जाना भूल गई। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें मौनी ब्लू और व्हाइट कलर के को-ओर्ड सेट में नजर आईं।
उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से कंप्लीट किया। मौनी ने एयरपोर्ट पर आकर पैपराजी के लिए पोज भी दिए, लेकिन जब चेकिंग के लिए मौनी आगे गईं तो उनके पास पासपोर्ट ही नहीं था। वह अपने बैग में पासपोर्ट छानती नजर आईं।काफी बार बैग में पासपोर्ट देखने के बाद एक्ट्रेस का अहसास हुआ की वह उसे घर की भूल आई है। बस फिर क्या था पासपोर्ट के एंट्री गेट पर खड़ी CISF ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना पासपोर्ट के वह अंदर नहीं जा सकती। ऐसे में एक्ट्रेस थोड़ी परेशान और उदास नजर आई।