मनोरंजन (ऑर्काइव)
विवेक अग्निहोत्री की डॉक्यु सीरीज का टीजर आउट....
19 Jul, 2023 12:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनियाभर में धमाल किया था। कम बजट में बनी अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर इस फिल्म ने 250 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की थी, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
अब हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'कश्मीर अनरिपोर्टेड' लेकर आ रहे हैं। जिसका टीजर विवेक अग्निहोत्री ने अपने फैंस के साथ शेयर किया और साथ ही बताया कि यह 'द कश्मीर फाइल्स' की फॉलोअप कहानी है।
सीरीज 'कश्मीर अनरिपोर्टेड' का टीजर आउट
विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को 'कश्मीर अनरिपोर्टेड' का टीजर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस 1 मिनट के टीजर से उन्होंने उन्होंने कश्मीरी पंडितों के दर्द को उन्हीं की जुबानी दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
कश्मीर अनरिपोर्टेड में कई असल लोग अपनी खुद के साथ घटी कहानी को बताते हुए नजर आएंगे। इस टीजर को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, "बहुत सारे नरसंहार करने वाले, आतंक के समर्थक और भारत के दुश्मनों ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर सवाल उठाए। अब आपके लिए हम कश्मीर में हिन्दुओं के नरसंहार का अश्लील सच लेकर आए हैं।"
इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कश्मीर अनरिपोर्टेड'
इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी डॉक्यु सीरीज कश्मीर अनरिपोर्टेड का एक पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, "हमारी वेब सीरीज कश्मीर अनरिपोर्टेड कश्मीर में हिन्दुओं के नरसंहार की सभी फाइलें, शोध और पूरी सच्चाई को आप लोगों को दिखाने के लिए तैयार है। क्या आप इस नेकेड और अश्लील सच को हैंडल कर सकते हैं।" आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की ये डॉक्यु सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर प्रसारित होगी। विवेक अग्निहोत्री की 'कश्मीर अनरिपोर्टेड' की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।
पांच साल तक कश्मीर अनरिपोर्टेड पर की रिसर्च- विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए ये बताया था कि वह अपनी इस डॉक्यु सीरीज में कश्मीरी पंडितों के पलायन से लेकर उनके नरसंहार तक की कहानी को बहुत ही गहराई से बताने वाले हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ये भी बताया था कि उन्होंने इस सीरीज के लिए पांच साल तक कश्मीरी पंडितों से जुड़े हुए मुद्दों, समस्याओं पर रिसर्च किया और उसके बाद ही वह इस सीरीज को लेकर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इजरायली फिल्ममेकर नादव लपिड ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को एक प्रोपेगेंडा और अश्लील फिल्म बताया था।
'सालार' का रिलीज से पहले एक और बड़ा रिकॉर्ड...
18 Jul, 2023 01:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' से फैंस समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मूवी दुनिया भर में पांच हजार से अधिक स्थानों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ ही इससे जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइन का हिस्सा बन रहा है। वहीं, प्रभास की इस आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 'सालार' की विदेशी वितरण कंपनियों में से एक प्रत्यंगिरा सिनेमाज ने ट्विटर पर घोषणा की कि प्रभास स्टारर फिल्म उत्तरी अमेरिका में 1979 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होगी, जो एक भारतीय फिल्म के लिए रिकॉर्ड संख्या है।
'सालार' का रिलीज से पहले रिकॉर्ड
फिल्म संबंधित इस ट्वीट को प्रभास ने भी साझा किया, जिसमें लिखा है, 'बॉक्स ऑफिस बुल्डोजर को हमारी ओर से एक भव्य सलाम। उस व्यक्ति के जन्मदिन वर्ष को उन स्थानों के साथ चिह्नित करते हुए हम उत्तरी अमेरिका में इसे रिलीज कर रहे हैं। 1979 स्थान-किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सर्वकालिक रिकॉर्ड रिलीज।' फिल्म का प्रीमियर 27 सितंबर को अमेरिका में होगा।
टीजर रिलीज के बाद से ही धमाल
'बाहुबली' और 'आरआरआर' की विश्वव्यापी सफलता के बाद से विदेशी बाजार में भारतीय फिल्मों का बाजार तेजी से बढ़ा है। हाल ही में जारी हुए 'सालार' के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। टीजर से यह अंदाजा लगाया गया कि यह फिल्म यश की 'केजीएफ' की तरह समान यूनिवर्स पर आधारित होगी। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स द्वारा वित्तपोषित है।
'सालार' की रिलीज डेट
'सालार' में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे सितारे हैं। भारत में यह 28 सितंबर को तेलुगू, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'आदिपुरुष' की विफलता के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं, जिसमें एक बिग बजट फिल्म 'प्रोजेक्ट के' भी शामिल है।
शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा-'मुझसे शादी करोगी'...
18 Jul, 2023 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है। शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था। अब शाहरुख खान के अगर चार्म का देवता कहें तो यह गलत नहीं होगा। वह जब भी बाहें फैलाकर, नजरें झुकाकर हिरोइन की तरफ देखते हैं तो जाहिर है कि हर कोई उनपर फिदा हो जाता है। उनके साथ इंडस्ट्री की हर लड़की काम करने और पर्दे पर रोमांस करने की इच्छा रखती है। प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहरुख का साथ बिल्लू और डॉन में काम किया है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के साथ प्रियंका का नाम जोड़ा गया। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया तो अफवाहों को और हवा मिली।
इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे थे। उस गाने में वे अंग्रेजी में कहते दिखे थे- मैरी मी मैरी मी। इसके बाद प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। इसके बाद शाहरुख खान और प्रियंका के रिलेशनशिप के रूमर्स को लेकर एक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। खबरों के अनुसार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से शाहरुख का घर टूटने की कगार पर आ गया था। इसके बाद एंट्री हुई शाहरुख के बेस्टी करण जौहर की और उन्होंने गौरी को संभाला था। हालांकि खबरें तो यह भी रहीं कि करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड निकाला हो गया था, इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जॉइन करना पड़ा। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस सीरीज में वह एक्शन करती दिखी थीं। इसके साथ ही सीरीज में अभिनेत्री ने बोल्ड सीन भी दिए थे जो कि चर्चा का विषय बने हुए थे।
हॉलीवुड में प्रियंका का जलवा,सुपरहिट फिल्मों में काम...
18 Jul, 2023 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में भी अपने कमयाबी के झंडे गाड़ चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से डेब्यू करने वाली देसी गर्ल अब हॉलीवुड की सुपरहिट मूवीज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म सिटाडेल रिलीज हुई, जिसे देश और विदेश दोनों में खूब पसंद किया गया। प्रियंका आज यानी 18 जून को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आपको एक्ट्रेस के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बताएंगे। किस तरह एक्ट्रेस ने अपनी पहचान हॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई।
प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म?
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में जहां 9 अप्रैल साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से कदम रखा था। तो वहीं हॉलीवुड में उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से अपना डेब्यू किया। फिल्म में डवेन जॉनसन यानी रॉक मुख्य भूमिका में थे। 'बेवॉच' से पहले पीसी अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको 2 ' में भी नजर आई थी।
प्रियंका का म्यूजिक करियर
प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान गाने 'इन माय सिटी' से मिली थी। इसके बाद 'एक्सोइटिक' और आई कांट मेक यू लव मी शामिल हैं। ये सभी गाने एक्ट्रेस ने साल 2013 में गाए थे। जो काफी हिट हुए थे।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्में?
प्रियंका ने इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी।
प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ?
करियर में इतना कुछ पाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी रचाई। प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रपोज किया था, जिसके बाद तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में एक दूसरे से शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। साल 2022 में ये कपल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स बने।
रिलीज से पहले जब सनी देओल से कही ये बात,'फ्लॉप हो जाएगी गदर'...
18 Jul, 2023 11:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनी देओल की गदर 2 रिलीज के नजदीक पहुंच रही है। इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट भी जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। अब गदर 2 के लीड एक्टर्स अमीषा पटेल और सनी देओल द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। कपिल शर्मा संग गदर 2 ने जमकर मस्ती की और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। अब शो के कई सारे प्रोमो वायरल हो रहे हैं। शो में सनी देओल की एंट्री के साथ ही कपिल ने उनसे एक मजेदार सवाल पूछा।
कपिल किया मजेदार सवाल
द कपिल शर्मा शो के सेट पर सनी देओल तारा सिंह के गेटअप में पहुंचे। वहीं, अमीषा पटेल पिंक कलर की साड़ी में पहुंची। एक्टर की एंट्री के साथ ही होस्ट ने उनसे पहला सवाल पूछते हुए कहा, "सनी पाजी आप हर जगह तारा सिंग के लुक में जा रहे हैं, तो अर्चना जी पूछ रही थीं कि आप आज यहां अपनी कार में आए हैं या ट्रक चलाकर आए हैं।"
पीछे नहीं हटे सनी पाजी
इस पर सनी देओल ने अर्चना की ओर इशारा करते हुए कहा, "मुझे लगा इन्हें भी ले जाना है तो ट्रक सही रहेगा। एक्टर का जवाब सुन ऑडियंस हंस-हंस कर लोटपोट हो गई।"
सनी पाजी की बात पर बजी जोरदार तालियां
कपिल शर्मा ने गदर 2 को लेकर बात करते हुए आगे सनी पाजी से फिल्म से उनके जुड़ाव के बारे में पूछा। इस पर उनके जवाब ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि जब गदर रिलीज हुई थी, तब हर किसी ने उनसे कहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी, क्योंकि ये एक पंजाबी फिल्म है। हालांकि, दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई थी। सनी देओल के इस कमेंट पर शो में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई।
क्या बोले एक्टर ?
सनी देओल ने कहा, "एक्साइटेड हूं, लेकिन घबराहट भी है। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब इंडस्ट्री में हर कोई...(अंगूठे से नीचे की ओर इशारा करते हुए), लेकिन जिस तरह से लोगों ने फिल्म को सपोर्ट किया, हर कोई बदल गया।"
कब रिलीज होगी फिल्म ?
गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वेल है। इस फिल्म में एक मुस्लिम लड़की और एक सिख लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई थी। दोनों फिल्मों का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
प्रोजेक्ट के से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट...
18 Jul, 2023 11:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई बार सुबह से ही हलचल शुरू हो जाती है। 18 तारीख को सुबह-सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां प्रभास स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट-के' से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
प्रोजेक्ट के से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक
बॉलीवुड की क्वीन और तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर प्रभास पहली बार नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रोजेक्ट-के' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का कुछ दिनों पहले ही पहला पोस्टर सामने आया था, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। अब हाल ही में फिल्म से दीपिका पादुकोण का पोस्टर आउट हुआ है।
'बवाल' के लिए वरुण धवन ने अनिल कपूर से ली प्रेरणा...
17 Jul, 2023 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। 'बवाल' इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। दोनों स्टार्स इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि 'बवाल' के लिए अनिल कपूर एक स्ट्रॉन्ग रेफ्रेंस पॉइंट थे। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'शुरुआत में अज्जू के बारे में जानना कि वह कैसे बात करेगा, कैसे चलेगा और भी बहुत कुछ...। मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं कि इस फिल्म में मेरा किरदार मेरी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है, इसलिए मुझे लग रहा था कि मैं इस किरदार में खुद को फिट बिठा पाऊंगा या नहीं'। वरुण धवन ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि किरदार बहुत अलग है। एक बार मैं नितेश तिवारी के साथ रिहर्सल कर रहा था। वह जो लाइन कह रहे थे, मैं वही लाइन्स बोल रहा था, लेकिन इस दौरान मेरी रफ्तार धीमी थी। लेकिन, इस तरह मुझे अपने किरदार के लिए बात करने की लय मिली और सबकुछ आसान हो गया'। एक्टर का कहना है, 'मुझे लगता है कि किसी जगह पर आना और यह कहना बहुत अच्छा है कि मैंने यह किया और वह किया, लेकिन जब आप किसी अच्छे व्यक्ति के साथ काम कर रहे होते हैं तो आपका काम आसान हो जाता है'। उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म में मेरे किरदार के लिए अनिल कपूर मेरे पास एक स्ट्रांग रेफरेंस हैं'। वरुण धवन ने बताया, 'अनिल कपूर को उनकी नकल करना पसंद नहीं है, लेकिन मैंने उनके साथ काम किया है। इसलिए उनके व्यक्तित्व को जानता हूं। उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है मजाक करना'। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी'। आपको बता दें कि वरुण धवन और अनिल कपूर साथ में फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम कर चुके हैं।
इलियाना डिक्रूज ने दिखाया अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा...
17 Jul, 2023 11:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों विदेश में रहकर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इलियाना ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी के राज से पर्दा उठाया था। जब से इलियाना ने अपने होने वाले बच्चे का खुलासा किया है। तब से हर किसी का एक ही सवाल है कि आखिरकार एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे का पिता कौन है। अब उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है। लंबे इंतजार के बाद इलियाना डिक्रूज ने अपने बच्चे के पिता की फोटो साझा की है।
इलियाना डिक्रूज ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर
बता दें, एक्ट्रेस बिन शादी के ही मां बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके व्बॉयफ्रेंड कौन है और कहा रहते हैं इसके बारे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब इलियाना डिक्रूज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर की है। इस बार उन्होंने फोटो में प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। शेयर की गई इस फोटो में इलियाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट एन्जॉय करती नजर आ रही है। ये तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'डेट नाइट'। हालांकि एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया है। तस्वीर में दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस इस दौरान रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ब्लैक शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर से पहले भी इलियाना ने ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ फोटोज साझा की थी। हालांकि तब चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन ये फोटो शेयर करने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
क्या इस कपल ने कर ली सगाई ?
बता दें, अभिनेत्री ने कुछ वक्त पहले अपनी अंगूठी दिखाते हुए अपने हाथों की एक तस्वीर साझा की थी। उस फोटो के बाद कयास लगाए गए कि उनकी सगाई हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी तरह से कोई बयान सामने नहीं आया।
प्रेग्नेंसी के बढ़ते वजन से परेशान हैं एक्ट्रेस
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी में बढ़ते वजन को लेकर लिखा था, “मुझे अच्छा लगा कि पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में कैसे बदलाव आया है। यह एक ऐसी चमत्कारी अद्भुत विनम्र यात्रा है।'' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे भी दिन आते हैं, जब उन्हें अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन उनके पास बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम है इसलिए वजन बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रणबीर कपूर के साथ 'बर्फी' थी। इलियाना आखिरी बार 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म में नजर आई थी।
परिणीति और राघव का रिसेप्शन की खास जानकारी...
17 Jul, 2023 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने मई में एक-दूसरे संग सगाई की थी। सगाई के बाद ये कपल लगातार चर्चा में हैं। फैंस अब इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में कपल की वेडिंग लोकेशन को लेकर कई खबरे सामने आई। वहीं इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन को लेकर खबर सामने आई हैं।
दिल्ली में नहीं होगा इस कपल का रिसेप्शन
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने का प्लान कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल 2 नहीं बल्कि एक रिसेप्शन देने की प्लानिंग में है। ये कपल गुरुग्राम के 'द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल' में रिसेप्शन प्लान करने का सोच-विचार कर रहा है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव के पेरेंट्स हाल ही में फूड टेस्टिंग के लिए होटल गए थे।
फूड टेस्टिंग के लिए पेरेंट्स पहुंचे होटल
पहले ऐसी खबर थी कि इन दोनों के पेरेंट्स फूड टेस्टिंग के लिए शुक्रवार को 7 बजे पहुंचेंगे, लेकिन बाद में टाइम को 9 बजे तक दिया गया। इसके बाद दोनों कपल के पेरेंट्स ने फूड टेस्टिंग की लेकिन इस दौरान परिणीति और राघव नहीं दिखाई दिए। खबरों की मानें तो फूड टेस्टिंग के लिए काफी बड़ा मेन्यू था। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों उम्मेद भवन में सात फेरे ले सकते हैं। बीते दिनों इस कपल को राजस्थान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों उम्मेद भवन में शादी कर सकते हैं। बता दें, इसी जगह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी हुई थी।
हिमाचल में मची तबाही पर छलका यामी गौतम का दर्द...
16 Jul, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इस तूफान से जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, हिमाचल की ऐसी हालत देखकर एक्ट्रेस यामी गौतम का दिल टूट गया है। दरअसल, यामी हिमाचल की रहने वाली हैं, और ऐसे भयावह दृश्य को देखकर विकास और प्रकृति के बीच संतुलन रखने की बात पर जोर देती नजर आई हैं। भारी बारिश और बाढ़ से आहत हुईं यामी गौतम ने कहा है, 'यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है, लोगों की जान चली गई। यह वैसा नहीं है जैसा आपने कभी सोचा था, यह वास्तव में दर्दनाक है। ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जो उस घाव को भर सकें, लेकिन सिर्फ इसलिए कि यह इस पैमाने पर किसी और के साथ न हो, मुझे उम्मीद है कि आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 'यह याद दिलाते हुए कि हिमाचल को 'देवताओं की भूमि' कहा जाता है, वह आगे कहती हैं, 'बारिश के कारण स्थिति के उन वीडियो को देखना निराशाजनक है, और उनमें से कुछ को देखकर मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सकी, लेकिन वहां के लोगों को भविष्य में इससे बचने के लिए अभी से तैयार रहना होगा। प्रकृति हमें यही बता रही है, यह रेड अलर्ट है। यह एक संकेत है कि विभिन्न स्तरों पर कुछ करने की जरूरत है, और हम सभी समान रूप से जिम्मेदार हैं।' यामी गौतम ने हिमाचल में रहने वाले अपने परिजन और दोस्तों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'वे नदी क्षेत्र से दूर हैं, और सुरक्षित हैं।' यामी ने आगे जोड़ा, 'मैं जिस बारे में बात कर रही हूं, वह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे लोग पहले से जानते नहीं हैं। जलवायु परिवर्तन इसका पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण है। तापमान बदल रहा है, और अधिक नमी है, इसलिए अधिक वर्षा है।'
'ओएमजी 2' एक्ट्रेस ने आगे जोड़ा, 'अब पर्यटन की दृष्टि से नदी तट पर बहुमंजिला इमारतें भी हैं। ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से इसे बनाया गया है। प्रकृति ने हमें कुछ सुंदर दिया है, हमें इसकी पवित्रता और शांति बनाए रखनी है, जिससे आप हमेशा हिमाचल को जोड़ते हैं। कितने भी नियम-कायदे बना लें, लेकिन यह हम पर भी है। हर कोई जीवन में व्यावसायिक प्रगति चाहता है, लेकिन हमें इस भूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना संतुलन बनाना होगा।'
‘सिटाडेल’ की नाकामी से प्रियंका चोपड़ा का फिर से पैकअप...
16 Jul, 2023 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तकरीबन 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनी अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ के पहले सीजन की विफलता ने कंपनी की पूरी प्लानिंग को हिला दिया है। ये झटका इतना बड़ा है कि अब दुनिया भर में बन रही प्राइम वीडियो की सीरीज के बजट का फिर से ऑडिट शुरू हो चुका है। वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन भी इसी के चलते संकट में बताया जा रहा है। इस बीच प्रियंका की हिंदी सिनेमा में वापसी कराने के लिए घोषित हुई निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ बंद हो चुकी है। और, प्रियंका की दूसरी किसी भारतीय फिल्म की अब मुंबई, चेन्नई या हैदराबाद में चर्चा तक नहीं है। साल 2023 में ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को अब तक की सबसे बड़ी विफलता माना जा रहा है। इसका असर ऐसा है प्रतिद्वंद्वी ओटीटी नेटफ्लिक्स तक सतर्क हो गया है। उसकी इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज डेट इसी चक्कर में अब तक घोषित नहीं हो सकी है। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने एस एस राजामौली की हिट फिल्म सीरीज ‘बाहुबली’ की प्रीक्वल के तौर पर बनने जा रही सीरीज ‘शिवगामी’ को शूटिंग पूरी होने के बाद दो बार रद्द कर दिया था। नेटफ्लिक्स अपनी निर्माणाधीन तमाम सीरीज के बजट में भारी कटौती की शुरुआत साल की शुरुआत में ही कर चुका है। इधर, वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के पहले सीजन को एक एक एपिसोड करके रिलीज करने की योजना पूरी तरह फ्लॉप रही क्योंकि इसके जो दो पहले एपिसोड एक साथ रिलीज हुए, दर्शकों को उसमें ही न एक्शन का रस आया और न अदाकारी का। प्रियंका चोपड़ा की उम्र कम दिखाने के लिए उनके चेहरे को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये तराशने का भी विपरीत असर हुआ।
सीरीज के आखिरी एपिसोड तक आते आते ये तय हो चुका था कि वह अब फिल्म ‘जी ले जरा’ का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। मुंबई में चर्चा ये भी रही है कि इस फिल्म के लिए फरहान ने प्रियंका को इसलिए साइन किया था क्योकि प्रियंका ने ही फरहान की एंट्री मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कराने में मदद की थी। फरहान अख्तर की फिल्मों ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में प्रियंका ने शाहरुख खान के साथ काम किया था। वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की रिलीज से काफी पहले फरहान ने प्रियंका चोपड़ा की हिंदी सिनेमा में वापसी का रास्ता तैयार किया था। फरहान को उम्मीद थी कि ‘सिटाडेल’ रिलीज होते ही उनकी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सैटलाइट और ओटीटी डील हो जाएगी और फिल्म की शूटिंग आसानी से शुरू हो जाएगी। लेकिन, वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के फ्लॉप होने और उसके तुरंत बाद अमेजन के सीईओ एंडी जैसी के इस सीरीज और तमाम अन्य सीरीज के बजट की नए सिरे से समीक्षा का आदेश देने के बाद हालात गंभीर हो चुके हैं। इसी के चलते जो रूसो के निर्देशन में प्रस्तावित सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। सीरीज का पहला सीजन भी आठ एपिसोड का प्रस्तावित था, लेकिन इसे मिली ठंडी प्रतिक्रिया के चलते इसके छह एपिसोड ही प्रसारित किए गए। सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो के मुंबई दफ्तर ने संपर्क किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है।
'एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया भट्ट की जिंदगी...
16 Jul, 2023 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलिया भट्ट का मानना है कि उन्हें करियर में कामयाबी मिली है, लेकिन साथ ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी आए हैं। शादी और मां बनने के बाद अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में एक दशक पार कर लिया है। इन एक दशक में जिंदगी भी पूरी तरह बदल गई है। एक वक्त था जब मैं नींद, समय, परिवार हर तरह के समझौते करियर के लिए किया करती थी और सिर्फ शूटिंग और काम पर फोकस होता था। अब मेरा एक परिवार है। एक बेटी है और पति है। 'आलिया ने यह भी कहा कि दस साल में उन्होंने अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस किया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाईं। अब वह पूरा वक्त अपनो को भी देना चाहती हैं। हालांकि, इस कड़ी में वह अभिनय से किनारा नहीं करेंगी। आलिया ने कहा, 'मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने इन दस वर्षों में अपने पेरेंट्स, बहन और दोस्तों के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिताया। मैं अब उन्हें भी समय देना चाहती हूं। मैं फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ूंगी, लेकिन मैं काम और जिंदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करूंगी। मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। 'बात फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कटरीना कैफ की फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर रही हिट...
16 Jul, 2023 11:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटरीना कैफ ने बड़े ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। वहीं, विकी कौशल से शादी के बाद वो और ज्यादा खबरों में आ गईं। उनका हिन्दी बोलने का प्यारा तरीका, उन्हें मूवीज और निजी जिंदगी दोनों ही जगह एक अलग पहचान देता है। स्टाइल डीवा कटरीना ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। अब सवाल यह उठता है कि उनके करियर की कौन सी ऐसी फिल्में थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पायी। तो आइये जानते हैं कटरीना कैफ की हिट फिल्मों के बारे में।
राजनीति
रणबीर कपूर के साथ एक पॉलिटिकल सिनेरियो पर आधारित ‘राजनीति’ ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भी काफ़ी अच्छा अभिनय किया और कटरीना और रणबीर की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। कई लोगों ने तो ये भी अनुमान लगाया कि इस मूवी में कटरीना का किरदार काफी हद तक पॉलिटिशियन सोनिया गांधी से प्रेरित था।
बैंग-बैंग
ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फुल ऑन एक्शन पैक्ट फिल्म टॉम क्रूज के ‘नाइट एंड डे’ का हिंदी वर्जन था। फिल्म में कई सींस ऐसे थे जो कि सीधे-सीधे नाइट एंड डे से उठाए गए थे। इस फिल्म में कटरीना और ऋतिक के रोमांस के साथ-साथ एक्शन सींस ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, ‘हार्लिन’ के किरदार में कटरीना की क्यूट अदाओं ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
अजब प्रेम की गजब कहानी
दर्शकों को गुदगुदाने वाली फिल्म ‘अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी’ भी कटरीना के हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के दौरान रणबीर और कटरीना के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहों का बाजार काफी गर्म था। फिल्म के फनी सींस और स्पेशल कैमियो ने हर किसी का काफी मनोरंजन किया था।
एक था टाइगर
‘मैंने प्यार क्यों किया’ के बाद एक बार फिर ‘एक था टाइगर’ में कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया। नतीजा फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी अच्छी कमाई की। वहीं कटरीना के एक्शन अवतार को भी काफी पसंद किया गया।
टाइगर जिंदा है
एक था टाइगर के सक्सेस के बाद इसके मेकर्स ने एक बार फिर कटरीना सलमान की जोड़ी को ‘टाइगर जिंदा है’ में दर्शकों के सामने रखा। इस जोड़ी ने फिर कमाल दिखाया और कटरीना की यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।
नमस्ते लंदन
सिर्फ सलमान के साथ ही नहीं, बल्कि कटरीना की जोड़ी को खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ भी खुब पसंद किया गया। अक्षय कुमार और कटरीना की ‘नमस्ते लंदन’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। वहीं, कटरीना की इंग्लिश ऐक्सेंट में टूटी-फूटी हिंदी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में हिंदी बोलने का उनका एफ़र्ट साफ तौर पर दिख रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर भी काफी अच्छी कमाई की।
कटरीना की अगर हिट फिल्मों को देखा जाए तो उनकी कोई भी फिल्म सोलो हिट नहीं रही, बल्कि मेल एक्टर के कंधों पर भी इन फिल्मों का भार रहा था। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि कटरीना को इन फिल्मों से रेकोग्निशन न मिला हो। मेल सेंट्रिक फिल्म होते हुए भी कैट ने अपनी एक्टिंग से हर फिल्म में अपनी पहचान बनाई है और दर्शकों की सराहना भी पाई है।
प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का टीजर और टाइटल इस दिन होगा रिलीज...
15 Jul, 2023 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रोजेक्ट के साल 2024 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के साथ पूरे भारत की नजर इसपर है। क्योंकि इसे 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अश्विनी नाग, वहीं फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अभी से इस फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि प्रोजेक्ट के का टीजर कब रिलीज हो रहा है। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने जुलाई से दिसंबर तक के लिए प्लानिंग की है। इस कड़ी में बीते दिनों मेकर्स ने ट्वीट किया था 'व्हाट इस प्रोजेक्ट के?’। इसने सभी का ध्यान खींचा था और कुछ ही देर में इसे मिलियन व्यूज मिल गए थे। अब मेकर्स ने ‘व्हाट इस प्रोजेक्ट के?’ का जवाब देने की प्लानिंग कर ली है। मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया अंतिम मुकाबले का इंतजार कर रही है। 20 जुलाई (यूएसए) और 21 जुलाई (भारत) को प्रोजेक्ट के की दुनिया की झलक देखने के लिए तैयार हो जाइए। पोस्टर के जरिए पता चलता है कि प्रभास की अपकमिंग मूवी 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में सामने आने वाली है। उनके इस पोस्टर को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पूरी दुनिया इंतजार कर रही है सुपर हीरो के जागने का।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतिहास बनने वाला है।' हालांकि एक यूजर ने प्रोडक्शन हाउस को प्रभास के डायलॉग और लुक्स का ध्यान रखने की भी चेतावनी दी। यूजर ने लिखा, 'प्रभास का लुक और डायलॉग इस बार हमें निराश नहीं करना चाहिए और ऑफलाइन भी उनके स्टाइलिंग का ध्यान रखें।'
हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल के समर्थन में उतरीं देसी गर्ल...
15 Jul, 2023 12:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। स्क्रीन लेखकों और फिल्म और टेलीविजन कलाकारों का संघ SAG-AFTRA की यह हड़ताल अपनी मांग पर कायम है। इस हड़ताल का असर प्रोडक्शन पर भी पड़ा है और सारा काम ठप हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि हॉलीवुड के कई जाने माने सेलेब्स भी इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं और इसे सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है। प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं अपने संघ और सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं। एकजुटता के साथ हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।’ प्रियंका के पोस्ट पर उनके प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं और बेबाकी से विचार रखने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा भी कर रहे है। प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके इस कदम से आपके लिए सम्मान और बढ़ गया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें तब तक लड़ना चाहिए, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इसी तरह आगे बढ़ती रहें, हम सभी आपके साथ हैं।’प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।