मनोरंजन (ऑर्काइव)
फिल्म 'गदर 2' का नया पोस्टर रिलीज
21 Jul, 2023 05:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनी देओल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा जबर्दस्त लुक में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के तेवर देखने लायक हैं। बैकग्राउंड में गोलाबारी की आवाज आ रही है। नया मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, 'एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। फोटो में सनी देओल एक्टर उत्कर्ष शर्मा का हाथ पकड़कर भागते नजर आ रहे हैं। रेतीले रास्ते में पत्थर भी खूब हैं'। सनी देओल के तीखे तेवर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी वह पड़ोसी मुल्क के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे।मोशन पोस्टर को आज सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह! इस स्वतंत्रता दिवस 'गदर 2' आ रही है बड़े पर्दे पर। 11 अगस्त से देखें सिनेमाघरों में'।
पत्नी उपासना के बर्थडे पर राम चरण ने खास अंदाज में किया विश
21 Jul, 2023 11:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आरआरआर फेम राम चरण की पत्नी उपासना हाल ही में मां बनी हैं। फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। राम चरण और उपासना इन पलो को खूब इंजॉय कर रहे हैं। दोनों बेटी की आने की खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं 20 जुलाई यानी आज उपासना अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। इसी के साथ उनकी। बेटी भी एक महीने की हो गई हैं। ऐसे में यह पल उनके लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। वहीं, इस मौके पर राम चरण ने अपनी पत्नी को अलग तरीके से विश किया है।
राम चरण ने उपासना के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और उपासना की लाइफ की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में उनकी बेटी के आने की खुशी को दिखाया गया है। परिवार के सदस्य तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही है।उसके बाद वीडियो में उपासना दिखती हैं और कहती हैं, 'आठ महीने बहुत आसान थे।' बाद में राम कहते हैं, 'उसके बाद असली खेल शुरू हुआ।' इसके बाद चिरंजीवी कहते हैं, 'हम सभी छोटे सितारे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उपासना के माता-पिता भी वीडियो में दिखाई देते हैं और कहते हैं कि यह पिछले 11 वर्षों से उत्साह बढ़ा रहा है।
राम का कहना है कि इसमें काफी तनाव भी था। 11 साल पूरे हो गए। वे क्या कर रहे हैं?" आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर चीज समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया और ऐसा हुआ।'यह वीडियो बहुत प्यारा है, जिसमें उनकी बेटी की झलक भी दिखाई देती है। कारा को वह खूब प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के दिल जीत लिया। लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, राम ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। आप हमारा सबसे अच्छा गिफ्ट हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता
21 Jul, 2023 11:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया। वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं।
ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल को दूसरे बच्चे के रूप में भी एक बेटे की ही प्राप्ति हुई है। इस बात की खुशी साझा करते हुए अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विनी-द-पूह के साथ 'हैलो वर्ल्ड' छपे तौलिए की तस्वीर साझा की है। वहीं, एक्टर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'मुझे और मेरे परिवार को आज खूबसूरत बेटे का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड 20.07.2023।'
क्राइम पेट्रोल शो का सस्ता वर्जन बनी ‘माइनस 31’
21 Jul, 2023 11:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जब देश में कोरोना अपने चरम पर था, तो कुछ लोग इसे आपदा में अवसर बनाने में लगे रहे। कोरोना महामारी के दौरान अचानक रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड बढ़ गई। जब किसी चीज की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है और सप्लाई कम होने लगती है तो इसकी कालाबाजारी बढ़ जाती है। कोरोना महामारी के दौरान जब रेमडेसिविर इंजेक्शन डिमांड बढ़ी और इसकी सप्लाई कम हुई तो इसकी कालाबाजारी भी बढ़ गई। आलम यह था कि उन दिनों नागपुर जैसे शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन 40 हजार रुपए में बिकने लगे।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी से एक मर्डर मिस्ट्री जोड़कर निर्देशक प्रतीक मोइत्रो ने एक कहानी गढ़ दी, 'माइनस 31-द नागपुर फाइल्स' की।फिल्म 'माइनस 31-द नागपुर फाइल्स' की शुरुआत एक मर्डर मिस्ट्री से होती है। शहर के एक नामी बिजनेसमैन की हत्या करके जहां पर कोरोना से मर रहे लोगों को जल प्रवाह किया जाता है, वहीं पर उसकी लाश को फेंक कर एक शख्स चला जाता है। उस शख्स की पहचान इसलिए नहीं हो पाती क्योंकि वह मास्क पहने हुए था। पुलिस की तहकीकात शुरू होती है और पुलिस हत्या के कारणों के तह में जाने की कोशिश करती है।
कहानी की शुरुआत ठीक क्राइम पेट्रोल के किसी एपिसोड की तरह होती है। लेकिन क्राइम पेट्रोल शो की तरह रोमांच पैदा नहीं कर पाती है।क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' की यह खासियत होती हैं कि अगर आपने पांच मिनट शो देख लिए तो जबतक कातिल पकड़ा नहीं जाता तब तक टीवी से नजर हटती नहीं है। लेकिन यहां मामला उसके एकदम उल्टा है। फिल्म 'माइनस 31-द नागपुर फाइल्स' में ऐसा कोई टर्न और ट्विस्ट नहीं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखे।
मणिपुर घटना पर भड़कीं जया बच्चन
20 Jul, 2023 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस वक्त सोशल मीडिया पर मणिपुर में घटी एक शर्मनाक घटना का वीडियो देशभर में आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में कई दरिंदे मणिपुर की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़कों घुमाते और उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।वीडियो को देखने के बाद आम जन से लेकर राजनेता और अभिनेता भी इसपर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपना आक्रोश जताया है।देश के हर कोने कोने से इस घटना पर लोग कड़े शब्दों में निंदा कर रहे है और बेहद शर्मनाक बता रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है।
जया बच्चन के अलावा सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सनी ने ट्विटर पर लिखा, #मणिपुर की घटना अत्यंत दुखद है। इस अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। इन राक्षसों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए और न्याय किया जाना चाहिए।बता दें इससे पहले अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, सोनू समेत कई सेलेब्स ने रिएक्टर किया है।
पिता के खिलाफ जाकर एक्टर बने नसीर....
20 Jul, 2023 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक नवाब परिवार से आने वाले नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई साल 1950 में हुआ था। उनके पिता नहीं चाहते थे कि नसीर फिल्मों में काम करें। ऐसे में अपने पिता के खिलाफ जाकर उन्होंने अभिनय की दुनिया को चुना। नसीरुद्दीन शाह का थियेटर से लेकर फिल्मों तक का सफर लाजवाब रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी नसीर ने अपने अभिनय की चमक फीकी नहीं दी है। समय के साथ-साथ उनका अभिनय निखरता चला गया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करेंगे उनके द्वारा निभाए गए दमदार किरदारों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...
किरदार : अनिरुद्ध परमार
फिल्म : स्पर्श (1979)
सईं परांजपे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने दमदार अभिनय किया है। इसमें उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आईं। इन दोनों ने इस फिल्म में अंधों के किरदार निभाए हैं। फिल्म के नाम के हिसाब से यह अंधे लोग सिर्फ एक दूसरे के स्पर्श से ही प्यार कर बैठते हैं। कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म भले ही लगभग चार साल बाद रिलीज हुई हो लेकिन फिर भी इस फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए उन्हें नामांकन भी मिला।
फिल्म : आक्रोश (1980)
किरदार : भास्कर कुलकर्णी
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह वकील के किरदार में खूब जमे। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म : चक्र (1981)
किरदार : लुक्का
इस फिल्म में भी नसीर के किरदार ने खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में वह एक दलाल और उठाईगिरा लुक्का के किरदार में नजर आए। बेशक उसका धंधा गंदा है लेकिन लुक्का का दिल बहुत साफ होता है। इस फिल्म में भी नसीरुद्दीन ने बेहतरीन अभिनय कर दिखाया है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
फिल्म : सरफरोश (1999)
किरदार : गुलफाम हसन
इस फिल्म में विलेन बनकर नसीरुद्दीन ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म की शुरुआत में वह अपने आप को एक पाकिस्तानी गजल गायक गुलफाम हसन के रूप में पेश करते हैं। जबकि, बाद में वह एक पाकिस्तानी आतंकवादी बन कर सामने आते हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन के अलावा आमिर खान, सोनाली बेंद्रे, मुकेश ऋषि, गोविंद नामदेव और प्रदीप रावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भी शानदार अभिनय के लिए नसीरुद्दीन को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
फिल्म : इश्किया (2010 )
किरदार : खालूजान
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म इश्किया में भी नसीरुद्दीन शाह ने कमाल का अभिनय किया। नसीरुद्दीन ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। अभिनय से लेकर मजेदार डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग तक, खालूजान का एक-एक सीन शानदार था।
फिल्म : द डर्टी पिक्चर (2011)
किरदार : सूर्यकांत
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह का रंगीन मिजाज देखने को मिला था। नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म में सूर्यकांत का किरदार निभाया था। सूर्यकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक सुपरस्टार है। वह शादी के बाद भी दूसरी औरतों के साथ संबंध रखने के लिए बदनाम है। फिल्म के मुख्य किरदार सिल्क यानी विद्या बालन से भी उसके संबंध रहते हैं जबकि सिल्क उम्र में उससे बहुत छोटी रहती है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए नसीरुद्दीन शाह को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद अमीषा पटेल का यू-टर्न.....
20 Jul, 2023 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी इसी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं अनिल भी पलटवार करते हुए अमीषा की क्लास लगाते नजर आए थे। हालांकि, अब माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है। दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट जगत में छाई हुई है, जिसमें ये बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने नोट लिख बड़ा खुलासा किया है।
अनिल शर्मा संग अमीषा ने बिताया समय
अमीषा पटेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस और अनिल काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अनिल ने अमीषा के कंधे को पकड़ा हुआ है, और दोनों खुलकर हंसते देखे जा सकते हैं। वहीं, इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने एक पूरा दिन अनिल संग बिताया।
कैप्शन से बांधे तारीफों के पुल
अमीषा पटेल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज पूरा दिन अनिल शर्मा के साथ उनके कार्यालय में बिताया। एक निर्देशक जिन्हें मैं 24 वर्षों से जानती हूं, और उनका सम्मान करती हूं। उनके और पूरी टीम के साथ खैरियत गाना देखकर आनंद आया।' एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही ट्विटर यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
सकीना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'पैसे मिल गए मैम अब।' दूसरे ने लिखा है, 'ओवरएक्टिंग थोड़ा कम करो बस।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'किसी ने सही कहा है पैसा आदमी को तुरंत बदल देता है। कुछ दिन पहले तक आप इनके बारे में बकवास लिख रही थीं, और आज उनके साथ फोटो पोस्ट कर रही हैं। वाह वाह।' अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' वर्ष 2001 की गदर की रीमेक है। मूवी 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
श्रीदेवी ने डर के कारण बेटी जाह्नवी कपूर को दी थी सलाह....
20 Jul, 2023 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में 20 जुलाई को 5 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने साल 2018 में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। जाह्नवी कपूर ने अब तक अपने पांच साल के करियर में 7 फिल्में की हैं। आज वह कई डायरेक्टर्स की भी पहली च्वाइस बन चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की चांदनी 'श्रीदेवी' ये कभी भी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनें। इस बात का खुलासा गुड लक जैरी के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने किया था। जाह्नवी ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि आखिर उनकी मां श्रीदेवी का सबसे बड़ा डर क्या था।
बेटी जाह्नवी कपूर के लिए ये था श्रीदेवी का सबसे बड़ा डर
एक मीडिया पोर्टल से बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां कभी नहीं चाहती थीं कि वह एक्टिंग को अपने प्राइम करियर के तौर पर चुनें। 'मिली' एक्ट्रेस ने बताया, "मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम इन सब में मत पड़ो। मैंने अपनी पूरी लाइफ इसलिए हार्ड वर्क किया है ताकि मेरे बच्चे अच्छी जिंदगी जी सकें, तुम खुद को इसमें क्यों डालना चाहती हों"। अपनी मां श्रीदेवी के डर को समझते हुए जाह्नवी कपूर ने उन्हें समझाया और जवाब देते हुए कहा, "मां मुझे फिल्मों से बहुत ही प्यार है और मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहती थी और मैं एक्टर बने बिना नहीं जी पाऊंगी"।
जाह्नवी को फिल्मों में आने से पहले मां श्रीदेवी ने दी थी ये सलाह
जाह्नवी कपूर ने बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां उन्हें फिल्मों को लेकर काफी समझाती थीं। उन्होंने जाह्नवी कपूर को ये समझाया था कि उनकी 300 फिल्मों से 'धड़क' एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म की तुलना की जाएगी, क्या वो इसके लिए तैयार हैं"। तब जाह्नवी ने एक्ट्रेस श्रीदेवी को कहा था कि उनका ये सफर थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन अगर वह आर्टिस्ट नहीं बनीं तो वह लाइफटाइम इस दुख से उभर नहीं पाएंगी। आपको बता दें कि 20 जुलाई को धड़क के पांच साल पूरे हो रहे हैं।
इशिता दत्ता के घर गूंजी किलकारी....
20 Jul, 2023 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड का फेमस कपल इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ के घर किलकारी गूंजी है। जी, हां फैंस इस कपल के बच्चे का इंतजार कर रहे हैं, वो इंतजार अब खत्म हुआ। इशिता और वत्सल पेरेंट्स बन चुके हैं।
मां बनीं इशिता दत्ता
इशिता दत्ता ने बेटे को जन्म दिया है। आज यानी बुधवार को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को इशिता अस्पताल में भर्ती हुई थीं, जिसके बाद बुधवार को उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। हालांकि अभी तक इस कपल की तरह से कोई जानकारी नहीं दी है।
इस दिन होगी अस्पताल से डिस्चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशिता को अभी अस्पताल में 48 घंटे तक रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज मिल जाए। इस वक्त दत्ता और सेठ परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई खुश है।
हाल ही में हुआ था इशिता का 'शाध सेलिब्रेशन'
हाल ही में इशिता दत्ता ने अपनी शाध सेरेमनी की झलकियां शेयर कीं। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को इस रस्म का मतलब और इसमे क्या-क्या करते है वो भी बताया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि, शाध एक बंगाली रस्म है, जिसमें प्रेग्नेंट लेडी को उसके मायके में उसकी पसंद का खाना खिलाया जाता है। यह एक तरह से गोद भराई की तरह होती है। वीडियो में एक्ट्रेस की मां उन्हें खाना खिलाती नजर आई थी, जिनमें कई सारी बंगाली डिशेज और मिठाई शामिल थी।
साल 2017 में की थी शादी
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' के सेट पर हुई थी और यहीं से इशिता और वत्सल एक-दूसरे के करीब आए।
दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से परेशान हुए अक्षय कुमार....
20 Jul, 2023 11:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मणिपुर में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीने से राज्य के लोग परेशान हैं। अब मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो आया है, जिसमें दो महिलाओं को निवर्स्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है। मणिपुर से सामने आए इस वीडियो पर अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने घटना की निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
गुस्साए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने 20 जुलाई की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मणिपुर से सामने इस वीडियो में पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। घटना को लेकर मणिपुर के एक आदिवासी समूह ने दोनों महिलाओं को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।
हरकत में आई पुलिस
मणिपुर से इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के मेघचंद्र सिंह ने बताया कि ये वीडियो 4 मई का है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुराचार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
21 तारीख को सबके सामने आएगी 'प्रोजेक्ट के' से पूरी कास्ट की झलक....
19 Jul, 2023 05:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'आदिपुरुष' के बाद अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में तेलुगु स्टार प्रभास और बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आएगी।
बीते दिन मंगलवार को 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आया था। अब हाल ही में मेकर्स फैंस की बेसब्री को बढ़ाते हुए नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया, जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म से पूरी कास्ट का फर्स्ट लुक कब सामने आ रहा है।
21 तारीख को इतने बजे सामने होगी प्रोजेक्ट के की टीम
फिल्म 'प्रोजेक्ट के' साई-फाई फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। दीपिका के लुक के बाद अब वैजयंती मूवीज ने हाल ही में एक और नया पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस पोस्टर में शेयर करते हुए मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे हीरो का उदय 01:23:45:67 मिनट पर होगा। प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास के फर्स्ट लुक के देखने के लिए तैयार हो जाइए।" प्रभास का पोस्टर तो फैंस के सामने आ चुका है, लेकिन अब 21 तारीख को पूरी टीम को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्र हो उठे हैं।
दीपिका के फर्स्ट लुक पर फैंस ने निराशा व्यक्त की थी
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण का फिल्म से पहले पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक काफी फायरसी था। हालांकि, इस पोस्टर पर फैंस ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए फैंस ने मेकर्स को ये चेतावनी दी थी कि वह प्रभास का पूरा लुक आउट करें।
दरअसल दीपिका पादुकोण का जो लुक सामने आया था, उसमें केवल उनका चेहरा दिख रहा था। इस वजह से फैंस उसे पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड फोटो बता रहे थे। फिलहाल प्रोजेक्ट के की पूरी टीम अमेरिका में हैं, जहां वो 20 जुलाई को अपनी फिल्म का पहला लुक ऑडियंस के सामने रिवील करने वाले हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देख याद आ जाएगी 'कभी खुशी कभी गम'.....
19 Jul, 2023 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शक RRKPK की राह देख रहे हैं। वहीं, अब रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर ऐसा दावा कर दिया है कि लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हाल ही में लेटेस्ट ट्रैक वे कमलिए सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज के लिए मेकर्स ने एक इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया, जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की। एक्टर ने कहा कि RRKPK दर्शकों को कभी खुशी कभी गम वाली फील देने वाली है।
क्या बोले रणवीर सिंह
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर रणवीर सिंह ने कहा, "ये करण जौहर की उनकी स्टाइल वाली फिल्म है। फिल्म कभी खुशी कभी गम वाली फील वापस लाती है...ये एक मजबूत और जानबूझकर की गई कोशिश है। करण जौहर उस तरह का सिनेमा वापस ला रहे हैं, जिसे बड़े पर्दे पर देखकर हम बड़े हुए हैं। ये हमारी लाइफ का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।"
सात सालों बाद करण की वापसी
करण जौहर भी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते है। अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन भी उन्होंने किया है। RRKPK के जरिए उन्होंने निर्देशक की कुर्सी पर सात सालों बाद वापसी की है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी।
कब रिलीज होगी फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। RRKPK में एक बंगाली लड़की और पंजबी लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनके बीच दुश्मन परिवार बन जाता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इनके साथ फिल्म धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे गुजरे दौर के टॉप एकटर्स भी शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कोर्ट ने राजशेखर और जीविता को सुनाई एक साल की सजा....
19 Jul, 2023 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तेलुगु अभिनेता राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें नामपल्ली कोर्ट ने 2011 में दिए गए विवादित बयान के लिए दोषी ठहराया है। उन पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है और 1 साल की सजा सुनाई गई है। राजशेखर और जीविता ने चिरंजीवी ब्लड बैंक पर आरोप लगाया था कि उनके यहां खून ब्लैक मार्केट किया जाता है।
राजशेखर और जीविता के खिलाफ किसने केस किया था
इसके बाद, चिरंजीवी के ब्रदर इन लॉ अल्लू अरविंद ने इन दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अब नामपल्ली के मुख्य न्यायधीश ने आज निर्णय सुनाया है। 18 जुलाई को इन दोनों को 1 साल की सजा सुनाई गई और दोनों पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस बीच, इन दोनों ने जमानत ले ली है और अब दोनों इस निर्णय को ऊपरी अदालत में चुनौती देने वाले हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इन तीनों की लड़ाई जगजाहिर है।
राजशेखर और जीविता का चिरंजीवी से हमेशा क्यों झगड़ा होता है
गौरतलब है कि राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता का चिरंजीवी से हमेशा झगड़ा होता रहा है। सन 2020 में चिरंजीवी और राजशेखर ने मूवीज आर्टिस्ट एसोसिएशन की सभा में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में जैसे ही चिरंजीवी का भाषण समाप्त हुआ। इसके बाद, राजशेखर मंच पर चढ़कर मूवीज आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने लगे थे। राजशेखर ने मूवीज आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीनियर नरेश पर आरोप लगाया कि उनके कारण उनको काफी नुकसान हुआ है और कई फिल्में उनके हाथ से चली गई है।
चिरंजीवी और राजशेखर के बीच क्या ऐसी कई लड़ाइयां हो चुकी है
इस वाकये के बाद, चिरंजीवी भी भड़क गए। उन्होंने राजशेखर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने राजशेखर के बर्ताव की भी आलोचना की थी। दोनों के बीच ऐसी कई लड़ाइयां हो चुकी है। इन दोनों के बीच इस पूरी लड़ाई की शुरुआत सन 2003 में हुई है। चिरंजीवी एक ब्लड बैंक भी चलाते है। उनपर लगाए गए राजशेखर के आरोपों ने उन्हें आहत कर दिया था। इसके चलते अल्लू अरविंद ने चिरंजीवी की ओर से मानहानि का केस फाइल किया था।
वरुण-जाह्नवी की 'बवाल' इस हफ्ते ओटीटी पर मचाएंगी धमाल....
19 Jul, 2023 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के फलने-फूलने से दर्शकों को मनोरंजन का एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। सिनेमाघर के लिए घर से निकलने का मूड नहीं है या टीवी शोज देखते-देखते मन उचाट हो गया है तो ओटीटी बेहतर रास्ता है, जहां देश और दुनिया की तमाम भाषाओं का कंटेंट मौजूद है।
क्राइम से लेकर कॉमेडी तक और रोमांस से लेकर साइंस फिक्शन, जो जी चाहे, देखिए। इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ नयी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनकी लिस्ट यहां दी जा रही है।
जस्टिफाइड- सिटी प्राइमवल
रिलीज डेट: 19 जुलाई
प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
यह अंग्रेजी भाषा की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। यह एक मारशल और हिंसक सोश्योपैथ के बीच लड़ाई की कहानी है।
द आलमोस्ट लीजेंड्स
रिलीज डेट: 19 जुलाई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह स्पेनिश कॉमेडी-म्यूजिकल फिल्म है। यह मैक्सिको स्थित दो सौतेले भाइयों की कहानी है, जो अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटते हैं।
द डीपेस्ट ब्रीथ
रिलीज डेट: 19 जुलाई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह अंग्रेजी भाषा की डॉक्युमेंट्री है। इसमें एक फ्रीडाइवर और एक एक्सपर्ट सेफ्टी डाइवर के जरिए समंदर की गहराइयों में डाइविंग की दो विधाओं को दिखाया गया है।
आस्विंस
रिलीज डेट: 20 जुलाई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जून में रिलीज हुई तमिल थ्रिलर फिल्म ‘आस्विंस’ 20 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इस फिल्म को तरुण तेजा ने डायरेक्ट किया है और इसमें वसंत रवि, विमला रमन, मुरलीदरन, सारा मेनन मुख्य भूमिका में है। फिल्म तमिल के साथ तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
दो गुब्बारे
रिलीज डेट: 20 जुलाई
प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा
वरुण नरवेकर निर्देशित वेब सीरीज में वेटरन एक्टर डॉ. मोहन आगाशे लीड रोल में हैं। यह स्लाइस ऑफ लाइफ वेब सीरीज है, जिसकी कहानी एक पुणे में स्थित एक बुजुर्ग मकान मालिक और उसके नौजवान किरायेदार के साथ संबंधों पर आधारित है।
बवाल
रिलीज डेट: 21 जुलाई
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
नितेश तिवारी निर्देशित वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ अलग कॉन्सेप्ट पर बनी है। यह फिल्म बड़े पर्दे के बजाय OTT पर रिलीज की जा रही है। फिल्म में वरुण इतिहास के टीचर और जाह्नवी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
ट्रायल पीरियड
रिलीज डेट: 21 जुलाई
प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा
जिनिलिया देशमुख और मानव कौल की फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ 21 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जेनेलिया एक सिंगल मदर के किरदार में दिखेंगी। जिनिलिया और मानव के अलावा इस फिल्म में शक्ति कपूर, गजराव राव, शीबा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दे क्लोन्ड टायरोन
रिलीज डेट: 21 जुलाई
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
यह हॉलीवुड की साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी के केंद्र में तीन मुख्य किरदार हैं, जिनके जीवन में कुछ डरावनी घटनाएं होती हैं, जिनके तार सीधे सरकारी साजिश से जुड़ते हैं।
ब्लैक लोटस
रिलीज डेट: 21 जुलाई
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
यह एक पूर्व सोल्जर की कहानी है, जिसके दिवंगत दोस्त की बेटी को किडनैप कर लिया जाता है और वो उसे बचाने के मिशन पर निकलता है। फिल्म में फ्रैंक ग्रिलो किडनैपर के रोल में हैं।
स्पेशल ऑप्स- लायनेस
रिलीज डेट: 23 जुलाई
प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा
इस स्पाइ थ्रिलर वेब सीरीज में जोई सल्डाना, निकोल किडमैन, मोरगन फ्रीमैनस लेस्ला डी ओलीवीरा और डेव एनेबल अहम किरदारों में दिखेंगे।
रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र संग काम करने का शेयर किया अनुभव....
19 Jul, 2023 12:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज किए गए थे। बीते दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लेटेस्ट ट्रैक वे कमलिया भी रिलीज कर दिया गया है।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के साथ गाने वे कमलिया के लॉन्च में भी शामिल हुए। जहां दोनों ने मीडिया के साथ खूब मस्ती भी की। अब हाल ही में दोनों रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के प्रमोशन के लिए एक और इवेंट का हिस्सा बने, जहां रणवीर ने धर्मेंद्र के बारे में बात की और बताया कि उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास था।
क्या बोले रणवीर सिंह
धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, "धर्मेंद्र जी एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
वे कमलिया सॉन्ग
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ये गाना रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रोमांस और इमोशन को बयां कर रहा है। वे कमलिया को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, शादाब अफरीदी और अल्तमश अफरीदी ने गाया है। वहीं, लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने तैयार किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। उन्होंने इस फिल्म के साथ सात सालों बाद डायरेक्शन की कुर्सी पर वापसी की है। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में आलिया एक बंगाली लड़की रानी और रणवीर पंजाबी लड़के रॉकी के किरदार में हैं। दोनों की लव स्टोरी में विलेन परिवार वाले बन जाते हैं। घरवालों को मनाने के लिए रणवीर और आलिया एक-दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला करते हैं, लेकिन परिवार भी अपनी पूरी कोशिश करता है इनकी हिम्मत तोड़ने के लिए। अब रॉकी और रानी एक- दूसरे को अपना बना पाएंगे या फिर परिवार मर्जी इन पर भारी पड़ जाएगी ये फिल्म रिलीज के साथ पता चलेगी।