मनोरंजन (ऑर्काइव)
तापसी बर्थडे पर खुद हो गयीं रोस्ट....
1 Aug, 2023 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली तापसी पन्नू 36 साल की हो गई हैं। तापसी की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, साथ ही उनके जुदा अंदाज का कोई मुकाबला नहीं। तापसी ने अपना जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया है। तापसी ने रोस्ट इवेंट आयोजित कराया, जिसमें उन्होंने कई सारे कॉमेडियंस को बुलाया। खास बात ये है कि तापसी ने इस इवेंट में कॉमेडियंस से खुद को ही रोस्ट कराया। इसके बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया।
कौन-कौन कॉमेडियन आए?
तापसी की ओर से आयोजित इस रोस्ट इवेंट में फैंस भी शामिल हुए। फैंस और तापसी को एंटरटेन करने के लिए कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू को बुलाया गया। वे बिना रुके तापसी को रोस्ट करते रहे और तापसी भी अपनी ही रोस्टिंग पर हंसती रहीं। फैंस को तापसी का यह अंदाज खूब पसंद आया।
तापसी क्या बोलीं?
तापसी ने अपनी रोस्टिंग की छोटी-सी झलक इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज समय की मांग है कि खुद पर मजाक करना सीखें मैंने सोचा कि क्यों न घर से ही इसकी शुरुआत की जाए। एक साल में परिपक्व होने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। सचमुच, यह सबसे अनोखा जन्मदिन समारोह है! तापसी के इस अंदाज को फैंस ने पसंद किया। हाल ही में तापसी ने अपना एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जहां उन्होंने फैंस के साथ इंटरेक्शन करने का प्लान बनाया है। फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने पर तापसी ने उनसे मिलने का वादा भी किया था।
तापसी की आने वाली फिल्में
तापसी पन्नू जल्द ही 'डंकी' में दिखेंगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान मुख्य भूमिका में हैं। यह तापसी की साल की अबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिलहाल रिलीज डेट 22 दिसंबर तय की गई है। पठान और जवान के बाद शाहरुख की इस साल तीसरी रिलीज होगी। वहीं, तापसी की हिट मूवी हसीन दिलरुबा का दूसरा पार्ट 'फिर आई हसीन दिलरुबा' भी जल्द ही आएगा। इसमें तापसी के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। इनके अलावा तापसी की झोली में 'वो लड़की है कहां', 'नेक्स्ट', 'एलियन' और 'जन गण मन' जैसी फिल्में भी हैं।
आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर किया जारी
1 Aug, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। ट्रेलर से पहले एक्टर से फैंस के लिए नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट की भी एक झलक दिखाई है।आयुष्मान खुराना पिछले काफी वक्त से ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन कर रहे है।
उन्होंने अपनी फिल्म के साथ शाह रुख खान की पठान, सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी जोड़ा। इसका उन्हें फायदा भी मिला।अब आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के पोस्टर के साथ अपना लुक रिवील किया है।
फिल्म के इस पोस्टर में एक्टर रेड कलर का लंहगा- चोली पहने दिख रहे है और एक कार की बोनट पर खड़े हैं। वहीं, उनके पीछे कई लड़कों की लाइन लगी हुई है, जो उनके चाहने वाले है।ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ परेश रावल और अनु कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिख रहे हैं। इनके अलावा पोस्टर में राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी शामिल है।
ओटीटी मूवीज अगस्त 2023: हिंदी और अंग्रेजी की ये फिल्में हो रहीं रिलीज....
1 Aug, 2023 11:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर महीने ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अगस्त के महीने में कई धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहें है। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भरपूर रोमांस कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने कौन-कौन सी मूवीज रिलीज होने जा रही हैं।
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
मार्वल की यह सुपरहिट फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें, इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ को 2 अगस्त 2023 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा।
हार्ट ऑफ स्टोन
बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के प्रोमो में आलिया भट्ट की पहली झलक को देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर फैंस आलिया भट्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
जारहेड 2
2014 में आयी वॉर फिल्म एक सैनिक के बारे में है, जो अफगानिस्तान में अपना एक मिशन पूरा करने के दौरान एक महिला की मदद करता है। यह फिल्म 16 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
10 डेज ऑफ अ बैड मैन
यह टर्किश फिल्म है। यह एक वकील के बारे में है, जो एक टेढ़ा केस ले लेता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पटरी से उतर जाती है। फिल्म 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
किलर बुक क्लब
यह स्पेनिश हॉरर फिल्म है। डर और दहशत का लुत्फ उठाने वाले आठ दोस्तों की जिंदगी तब खतरे में पड़ जाती है, जब उनके रहस्य जानने वाला एक क्लाउन एक-एक करके उन्हें ठिकाने लगने लगता है। फिल्म 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
द लॉस्ट सिटी
2022 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म में सैंड्रा बुलक और चैनिंग टैटम लीड रोल्स में हैं। फिल्म 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
आदिपुरुष
प्रभास और दीपिका पादुकोण-स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म अगस्त में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
सत्यप्रेम की कथा
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है, लेकिन जो यह फिल्म नहीं देख पाए, उन्हें भी ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर अगस्त 2023 में रिलीज हो सकती है।
आदित्य रॉय कपूर ने सारा अली खान के साथ किया रैंप वॉक.....
1 Aug, 2023 10:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ये शो दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस फैशन शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। देर रात सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ मिलकर रैंप वॉक किया।
सारा अली खान और आदित्य रॉय का रैंप वॉक
सोमवार को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फेमस डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो स्टॉपर बने। इस दौरान दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।
लहंगे में छाई सारा अली खान
सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए।
यह जोड़ी बहुत हॉट- यूजर्स
दोनों को एक साथ देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ये एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दूसरे ने लिखा, "तमाम अफवाहों के बाद, मैं अनन्या और आदित्य को एक साथ रैंप पर चलते देखना चाहता हूं।" तीसरे फैन ने लिखा, "हे भगवान, यह जोड़ी बहुत हॉट है।" इसके अलावा कई यूजर्स ने सारा को ट्रोल भी किया है। वॉक के दौरान सारा के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-सारा रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं। तो एक ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं।
केजीएफ 3: यश ने मेकर्स के सामने रखी ये बड़ी शर्त ?
1 Aug, 2023 10:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ-2' को इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। रीजनल ऑडियंस ने तो प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ2 की सराहना की थी, लेकिन हिंदी ऑडियंस भी रॉकी भाई के टफ लुक की दीवानी हो गई थी। इस साल 14 जुलाई को जापान के थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जहां दर्शकों ने फिल्म पर खूब प्यार लुटाया। इसी के साथ मेकर्स ने ऑडियंस के प्यार को देखते हुए 'केजीएफ-3' की घोषणा की। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो यश ने केजीएफ3 का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है।
इस शर्त के पूरा होने पर ही यश बनेंगे केजीएफ 3 का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यश और प्रशांत नील केजीएफ और केजीएफ 2 को जापान में मिले रिस्पांस के बाद कई और देशों में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। यश की फिल्म को अन्य देशों में रिलीज करने के बाद ही एक्टर और डायरेक्टर केजीएफ-3 की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो यश केजीएफ-3 में रॉकी भाई बनकर तब ही लौटेंगे, अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। सूत्रों के मुताबिक, अभी इसमें समय लगेगा, क्योंकि प्रशांत नील और यश दोनों को ऐसा लगता है कि केजीएफ को अभी लंबा सफर तय करना है। यश अपने फैन बेस को अच्छी तरह से समझते हैं और वह केजीएफ 3 से कुछ एक्स्ट्रा एक्स्पेक्ट करते हैं। वह केजीएफ 3 का हिस्सा तब ही बनेंगे अगर उन्हें स्क्रिप्ट में उन्हें कुछ नयापन लगा। रिपोर्ट्स की मानें तो केजीएफ 3 तो बाद में आएगी, लेकिन उससे पहले यश अपने फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।
जापान में अपने फैंस से मुलाकात करेंगे यश
रिपोर्ट्स की मानें तो जापान में केजीएफ 2 को मिल रहे रिस्पांस के बाद रॉकिंग स्टार यश अपने फैंस से मिलने जा सकते हैं। अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वह जापान में अपने फैंस से मिलेंगे। हालांकि, इस पर अब तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। आपको बता दें कि केजीएफ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,006 करोड़ की टोटल कमाई की थी। इसने बाहुबली 2 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था।
सौंदस मौफकीर ने टास्क के बीच की गड़बड़ी....
31 Jul, 2023 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के साथ लौट आए हैं। अभी शो के सिर्फ कुछ ही एपिसोड ऑन एयर हुए है, लेकिन केकेके 13 का बज बना हुआ है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में 14 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। ये सभी शो में आगे बढ़ने के लिए अपने डर का सामना कर रहे हैं। रोहित शेट्टी कभी इन्हें जानवरों, कभी ऊंचाई, तो कई बार पानी के खतरनाक स्टंट करने के लिए देते हैं।
खराब हुई कंटेस्टेंट की हालत
ऐसा ही कुछ नजारा खतरों के खिलाड़ी के हालिया एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, फियर फंदा के दौरान अर्जित तनेजा और सौंदस मौफकीर को साथ में वाटर टास्क करना था, लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया कि अर्जित की हालत खराब हो गई। यहां तक कि उन्हें चोट भी लग गई।
इन सेलेब्स को मिला फियर फंदा
खतरों के खिलाड़ी 13 के हालिया एपिसोड में शीजान खान, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और सौंदस मौफाकिर को "द वाटर पजल" टास्क करना था। इन सभी को फियर फंदा मिला। टास्क से पहले सौंदस को पार्टनर बदलने का मौका मिला और उन्होंने अर्जित के साथ टीम बनाई।
नहीं कम्पलीट कर पाए टास्क
पानी में पजल बनाने के इस टास्क के लिए सबसे पहले शीजान खान और अर्चना गौतम गए। इन्होंने 10 मिनट में टास्क किया, लेकिन पूरा नहीं कर पाए। दोनों ने मिलकर केवल 8 ब्लॉक्स को ठीक से रखा। सेकेंड राउंड में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा साथ में गईं। इन दोनों ने भी टास्क कम्पलीट नहीं किया और केवल 11 ब्लॉक्स को ठीक से रख पाईं।
अर्जित को सांस लेने में हुई दिक्कत
आखिर में अर्जित और सौंदस साथ में गए। टास्क की शुरुआत में सौंदस, अर्जित से ठीक से बात नहीं कर पा रही थीं, जिसकी वजह से अर्जित को पानी के अंदर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ये सब देखकर रोहित शेट्टी ने सौंदस को फटकार लगाई और उन्हें अर्जित संग ठीक से टास्क करने के लिए कहा।
अर्जित को लगी चोट
रोहित के टोकने के बाद अर्जित ने सौंदस से कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन एक्ट्रेस टास्क को आगे बढ़ाती रही, इसके बाद अर्जित को फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनके सिर पर चोट भी लग गई, जबकि हर कोई उन्हें टास्क करने के लिए गाइड कर रहा था। बाहर खड़े सभी कंटेस्टेंट्स सौंदस को सीढ़ी से नीचे जाने के लिए कह रहे थे ताकि अर्जित पानी के ऊपर आ सके, लेकिन एक्ट्रेस कंफ्यूज हो गईं और उनकी ये गलती अर्जित पर भारी पड़ गई। सौंदस की इस गड़बड़ी ने रोहित शेट्टी को बुरी तरह भड़का दिया।
रोहित ने लगाई सौंदस को लताड़
रोहित शेट्टी ने टास्क के बीच सौंदस को लताड़ लगाते हुए कहा, "तुम क्या कर रही हो? उसके साथ कोऑर्डिनेशन बनाओ ना, उसे चोट लग रही है।" इसके बाद सौंदस ने अपनी कंफ्यूजन के लिए अर्जित और रोहित से माफी मांगी। फिर दोनों ने अच्छे से तालमेल बिठाया और टास्क को पूरा करते हुए सभी 15 ब्लॉक्स को अरेंज किया।
इच्छा को पूरा करने के लिए प्रेग्नेंट होना चाहती हैं कियारा....
31 Jul, 2023 03:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों को जब भी फैंस देखते हैं, तो उन पर प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। शादी के बाद शेरशाह एक्ट्रेस 31 जुलाई को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
शादी के बाद जब वह अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन कर रही थीं, तो उस दौरान एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी।
अब हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज' एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो उनकी शादी से पहले का है, जिसमें एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आ रही हैं।
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही थी ये बात
कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार और करीना स्टारर 'गुड न्यूज' के प्रमोशन के दौरान प्रेग्नेंसी को लेकर अपने दिल की बात सामने रखी थी। हालांकि, वह प्रेग्नेंट क्यों होना चाहती हैं, जब इस इच्छा के बारे में कियारा ने बताया तो हर कोई शॉक्ड रह गया।
एक ओल्ड इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा, "मैं सिर्फ इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं, ताकि मैं जो भी खाना चाहती हूं वह खा सकूं।" हालांकि, बाद में कियारा आडवाणी ने ये भी बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी चाहे लड़की हो या फिर लड़का वह बिल्कुल स्वस्थ हो।
इस ड्रेस को लेकर उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी बीते महीने जब कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर जयपुर पहुंची थीं, तो उन्होंने इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।
हालांकि, जैसे ही उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके टमी को पॉइंट आउट करना शुरू किया और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।
बीते दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जहां दोनों एक्ट्रेस के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए रवाना हुए थे।
नेहा राज की आवाज में रिलीज हुआ सावन स्पेशल सॉन्ग....
31 Jul, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सावन के पावन महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री से कई गाने रिलीज हो रहे हैं। अक्षरा सिंह से लेकर रितेश पांडेय तक, कई कलाकारों ने भोलेनाथ को समर्पित गाने रिलीज किए हैं, जिनमें उनकी श्रद्धा और भक्तिभाव देखने को मिली। इसी सिलसिले में महादेव के भक्तों के लिए एक और गाना सामने आ चुका है। यह गाना है सिंगर नेहा राज का, जिस पर एक्ट्रेस लवली काजल ने मनमोहक अदाकारी दिखायी है।
नेहा राज की आवाज में रिलीज हुआ एक और प्यारा गाना
सावन के पावन महीने में अविवाहित कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं और भक्ति में लीन होकर भोले बाबा की पूजा अर्चना करती हैं। वे अपना मनपसंद वर पाने की कामना करती हैं। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से बहुत ही प्यारा बोल बम गाना 'बेल के पतइया' रिलीज किया गया है, जिसे अपने मधुर स्वर में गाया है पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने और इसके वीडियो में मन मोह लेने वाला अदाकारी किया है एक्ट्रेस लवली काजल ने।
यह हैं गाने के बोल
वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल गेरुआ रंग साड़ी पहनकर अपनी सहेलियों के साथ गंगा किनारे शिवाला पर भोले बाबा से पूजा अर्चना करते हुए विनती कर रही हैं। वह कहती हैं कि 'हम लिख देले बानी आवेदन, हामर सुनलीं ए भोला निवेदन, हाथ जोड़ी बाटे प्रनाम ए बाबा... बेल के पतइया होखे वाला सइयां के, लिख देले बानी हम त नाम ए बाबा... एतना सा कर हमार काम ए बाबा...'
यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार है। नेहा राज की आवाज से सजे इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है। जबकि, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित हैं।
फैंस ने पसंद किया गाना
नेहा राज की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से सजे इस गाने को फैंस ने पसंद किया है।
अधिकतर यूजर्स ने 'हर हर महादेव' के कमेंट के साथ गाने के लिए अपना आभार व्यक्त किया है।
'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' हुआ रिलीज....
31 Jul, 2023 01:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान दर्शकों को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के लिए जवान का इंतजार और भी मुश्किल कर दिया है।
हालांकि, इस बीच शाह रुख खान अपने फैंस के लिए थोड़ी राहत लेकर आए हैं। उन्होंने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया। जवान के इस लेटेस्ट ट्रैक का नाम जिंदा बंदा है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखा है।
शाह रुख का जोश से भरा डांस
जवान का जिंदा बंदा सॉन्ग एक फुट-टैपिंग डांस नंबर है। गाने में शाह रुख खान जोश और पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में सिर्फ फीफेल जूनियर आर्टिस्ट नजर आ रही है।
पठान के बाद जवान का चलेगा जादू
पठान के बाद जवान शाहरुख की 2023 में दूसरी रिलीज फिल्म है। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और शाह रुख के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। चार साल के लंबे ब्रेक के बाद शाह रुख की पठान रिलीज हुई और अब दर्शकों को उनकी अगली रिलीज जवान का इंतजार है।
कैसी है जवान की स्टार कास्ट
जवान का डायरेक्शन साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म में शाह रुख खान के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और दंगल फेम सान्या मल्होत्रा भी हैं। वहीं, विजय सेतुपति विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। इनके अलावा फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोंगरा भी नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
जवान में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीरियंस शामिल है, जिसकी झलक जवान के प्रीव्यू में भी देखने को मिली था। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
मंदाकिनी के डॉन संग अफेयर की खबरों ने खत्म किया करियर.....
30 Jul, 2023 11:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मंदाकिनी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने जमाने में इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। इसके साथ ही अपनी खूबसूरती और अदाओं से करोड़ों दिलों को धड़काया और लोगों की नहीं, बल्कि दाऊद इब्राहिम को भी अपने हुस्न का दीवाना बना लिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता निर्देशक और निर्माता राज कपूर ने मंदाकिनी का करियर बॉलीवुड में बनाया था। समंदर जैसी नीली आंखें और चांद से चेहरे में खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ मंदाकिनी ने पूरी लाइन लाइट चुरा ली थी। आज अभिनेत्री अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी मंदाकिनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मंदाकिनी की अदाओं को देख सेंस के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने भी अपने होश खो दिए थे, जिसके बाद अभिनेत्री का नाम दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा। चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर बताते हैं आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा...
मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। अभिनेत्री का असली नाम यासमीन जोसेफ है। उनके पिता ब्रिटिश और मां कश्मीरी हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद अभिनेत्री ने अपना नाम मंदाकिनी रख लिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मंदाकिनी को राज कपूर ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लॉन्च किया था। अपनी पहली फिल्म से ही मंदाकिनी ने करोड़ों फैंस को अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं का दीवाना बना लिया। इसके अलावा वह 70 के दशक की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई थीं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे। राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' से अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को भी लॉन्च किया था। मंदाकिनी और राजीव कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और मंदाकिनी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से मंदाकिनी सफलता के शिखर पर पहुंच गईं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बला की खूबसूरत मंदाकिनी ने अपनी सुंदरता और अभिनय से सभी के दिल में जगह बना ली थी। रातों-रात पहली फिल्म से स्टार बनीं अभिनेत्री को सभी निर्माता और निर्देशक अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। अभिनेत्री की सुंदरता का आलम यह था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया था।
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी का एक बोल्ड सीन था, जिसमें वह सफेद साड़ी में भीगती हुई झरने के नीचे खड़ी थीं। यह सीन फिल्म से काफी मशहूर हुआ। इस सीन में के जरिए मंदाकिनी को खूब शोहरत मिली, लेकिन इसी सीन ने उनकी जिंदगी की मुश्किलें भी बढ़ा दी थीं। दरअसल इसी सीन को देखकर दाऊद अभिनेत्री पर फिदा हो गए थे। इसके बाद एक स्टेडियम से मंदाकिनी के साथ दाऊद की तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद खबरें आने लगीं की मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अफेयर को कभी स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह बस उनसे दो-तीन बार ही मिली हैं और वह दोनों केवल दोस्त हैं। उस समय कहा गया कि दाऊद के साथ मंदाकिनी का रिश्ता होने के कारण डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर अभिनेत्री को अपनी फिल्मों में कास्ट करने की धमकी दी जाती थी और यह काम दाऊद करवाता था। इन खबरों के कारण मंदाकिनी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। दाऊद के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद अभिनेत्री का करियर लगभग खत्म हो गया था। इसके बाद सभी निर्माता और निर्देशक फिल्म में अभिनेत्री को लेने से कतराते थे। मंदाकिनी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'जोरदार' थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
केआरके को रजनीकांत की पर्सनालिटी का मजाक उड़ाना पड़ा भारी.....
30 Jul, 2023 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके बॉलीवुड स्टार्स पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का अपने ट्वीट के जरिए मजाक उड़ाया है, जिसके बाद अभिनेता के फैंस ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी। दरअलस, शनिवार 29 जुलाई को केआरके ने ट्विटर पर रजनीकांत की एक फोटो शेयर की और लिखा कि एक अभिनेता को सुपरस्टार बनने के लिए हाइट, पर्सनालिटी या शिक्षा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने रजनीकांत की शिक्षा और पर्सनालिटी पर सवाल उठाते हुए लिखा, "सुपरस्टार रजनीकांत इस बात का सबूत हैं कि सुपरस्टार बनने के लिए आपको हाइट, पर्सनालिटी और शिक्षा आदि की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल भाग्य और दृष्टिकोण की आवश्यकता है।" केआरके का ट्वीट अभिनेता के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने दिग्गज स्टार पर टिप्पणी करने के लिए केआरके को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "हाइट पर्सनैलिटी तो तुम्हारी भी नहीं है...एटीट्यूड बहुत है..फिर तुम सुपरस्टार क्यों नहीं बने।"
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई हकीकत में रह के बात करो। तुम उसके चरणों की धूल भी नहीं हो। तुम जैसे गरीब लोगों को वो रोज माफ करता है। जाओ तुम भी लाइन में लग जाओ कुछ तो मिल जाएगा।" एक नेटीजन ने लिखा, ''वह बहुत प्रतिभाशाली हैं इसलिए उन्होंने यह मौका हासिल किया।'' एक अन्य ने ट्वीट कर लिखा, "वह अच्छी तरह से शिक्षित है और अब भी बहुत सारा कन्नड़ साहित्य पढ़ता है। वह कन्नड़, तमिल, अंग्रेजी और उर्दू बोल सकते हैं। केवल भाग्य से एक बेंगलुरु बस कंडक्टर टीएन जैसे राज्य में सुपरस्टार नहीं बन सकता है। यहां तक कि यह जाने बिना भी भाषा। वह अपने प्रयासों, कौशल और शैली के कारण सफल हुए।" एक नेटिजन्स ने लिखा, "यह कड़ी मेहनत, दृढ़ता, समर्पण और जुनून है जो आपको वह हासिल करने में मदद कर सकता है जो #रजनीकांत ने हासिल किया है, न कि केवल भाग्य और रवैया।" सुपरस्टार रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता जल्द ही नेल्सन के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'जेलर' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म चिरंजीवी की 'भोला शंकर', सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
जन्मदिन पर दुश्मन भी मिले गले,सोनू निगम ने कह दी गहरी बात .....
30 Jul, 2023 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी ,छांव है कभी कभी है धूप जिंदगी ,हर पल यहां जी भर जियो,जो है समां कल हो न हो' सोनू निगम फिल्म 'कल हो ना हो' के गए इस गाने को अपने जिंदगी में आत्मसात कर चुके। 30 जुलाई 1973 को जन्मे सोनू निगम का आज 50 वा जन्मदिन है। कल रात मुंबई के सहारा स्टार होटल में सोनू निगम ने अपना जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया है। इस अवसर पर फिल्म जगत और राजनीतिक क्षेत्र से तमाम मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। अपने जन्मदिन के अवसर पर सोनू निगम ने फिल्म 'कल हो ना हो' के गीत को गाकर जिंदगी जीने का मतलब समझा दिया। गायक सोनू निगम 50 साल के हो गए है। इस उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं। सोनू निगम ने कहा, 'मैं अपने फिटनेस पर बहुत ध्यान देता हूं और रियाज बहुत करता हूं। मेरी जिंदगी का यही मात्रा एक एजेंडा है कि कर पल खुश रहता हूं। खुशी प्यार मोहब्बत सब बाटता रहता हूं। क्योंकि मुझे पता है कि मैं अगले पल या फिर कल मर सकता हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए हर पल खूब खुश रहता हूं और खुद से खूब प्यार करता हूं।' सोनू निगम ने फिल्म 'कल हो ना हो' का गीत 'हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी ,छांव है कभी कभी है धूप जिंदगी ,हर पल यहां जी भर जियो, जो है समां कल हो ना हो' गा कर अपनी जिंदगी का फलसफा समझा दिया।
अपने विवादित बयानों के चलते सोनू निगम ने इंडस्ट्री में अपने कुछ दुश्मन भी बना लिए थे। उनके जन्मदिन पर वह लोग भी नजर आएं। सोनू निगम ने कहा, 'वक्त -वक्त की बात होती है। इंसान दोस्त या दुश्मन नहीं चुनता है। वह बन जाते हैं। एक समय आता है, जब लोगों को कुछ बातें बुरी लगती हैं। लेकिन जब वह गहराई से सोचते हैं, तब उनको समझ में आता है कि असल में कहने का मतलब क्या था। जो वह समझ रहे थे,वैसा मेरा कहने का मतलब नहीं था। बहरहाल, इस समय सभी दोस्त है।' गायक सोनू निगम ने अपनी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन सहारा स्टार में कल रात नौ बजे रखा। इस अवसर पर तमाम गायकों ने सोनू निगम के गाए गाए। मीका सिंह ने कहा, 'वैसे तो सोनू निगम के गाए गानों को गाने की हिम्मत मैं नहीं कर सकता। लेकिन आज उनके जन्मदिन पर अगर मुझसे गाने में कुछ गलती भी हो जाए तो माफ है।' मीका सिंह ने सोनू निगम के कई हिट गाने गाए तो वहीं सुनिधि चौहान ने 'फना' का गीत 'मेरे हाथ में तेरा हाथ' और 'ओमकारा' का गीत 'बीडी जलाइले' गा कर जन्मदिन की पार्टी को यादगार बना दिया। कल रात 12 बजकर एक मिनट पर सोनू निगम ने केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
सोनू निगम को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे, स्मिता ठाकरे, निर्माता- निर्देशक राज कुमार संतोषी, अभिनेता जितेंद्र, जैकी श्रॉफ,सचिन पिलगावकर, सतीश शाह, रोनित रॉय, टी सीरीज के भूषण कुमार, टिप्स म्यूजिक के रमेश तौरानी, गायक हरिहरन, अनूप जलोटा, अमित कुमार,शान, मीका सिंह,सुदेश भोसले, रूप कुमार राठौर, सुनिधि चौहान,संगीतकार अनु मालिक, आनंद मिलिंद,आनंद जी, अभिनेत्री शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, श्रिया पिलगांवकर,शीबा जैसे कई सितारे मौजूद रहे।
'द बकिंघम मर्डर्स' में रणवीर बरार को थप्पड़ मारने से कर दिया था इनकार.....
30 Jul, 2023 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलावुड अभिनेत्री करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में की जाती है। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। साल 2001 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया। अभिनेत्री इन दिनों जाने-माने फिल्म मेकर हंसल मेहता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म में देश-विदेश में नाम कमा चुके शेफ रणवीर बरार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सेट पर करीना कितनी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने कहा, ''एक सीन था जिसमें उन्हें मुझे थप्पड़ मारना था। वह बहुत ही सज्जन महिला हैं, उन्होंने कहा, 'नहीं रणवीर, मैं तुम्हें सच में थप्पड़ नहीं मार सकती।'
उन्होंने आगे कहा, “यहां तक कि हंसल सर भी इस बारे में स्पष्ट थे कि कोई वास्तविक थप्पड़ नहीं होगा और इसलिए हमने इसे चार बार आजमाया, लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। मुझे उस समय उन्हें देखकर डरने की एक्टिंग करती थी, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह उतनी डरावनी नहीं थी और मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने क्या किया, लेकिन उन्होंने कुछ किया... मैं उस पल में उनसे बहुत डर गया था। अगर उन्होंने मेरे चेहरे का क्लोज-अप लिया, तो आप देखेंगे कि मैं अपने पूरे जीवन में कभी किसी से इतना नहीं डरा।" बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने जब से फिल्म की घोषणा है, तब से करीना के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर एक मां और जासूस के रोल में दिखेंगी, जिसे बकिंघमशायर के एक छोटे से शहर में एक हत्या की जांच करनी है वर्कफ्रंट की बात करें को करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाप्रेमियों का मनोरंजन करने में नाकाम साबित हुई थी।
'रानी' के 'रॉकी' में सारा अली खान ने किया कैमियो.....
30 Jul, 2023 11:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म में जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपने शानदार परफॉर्मेंस और शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर छा रहे हैं। वहीं फिल्म इस फिल्म का एक और ऐसा स्टार है काफी चर्चा में है। वह और कोई नहीं बल्कि सारा अली खान हैं। जी हां, करण जौहर की इस फिल्म में सारा अली खान ने भी कैमियो किया है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई सारा अली खान
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अनन्या पांडे, वरुण धवन और सारा अली खान ने कैमियो किया है। अब सारा अली खान इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने रणवीर संग तीन फोटोज साझा कि है और लिखा है, "मेरा सिम्बा, सबका रॉकी। दहाड़ते रहो।"
'रॉकी और रानी' के गाने में दिखी सारा
बता दें, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के हार्टथ्रोब नामक एक गाने में दिखाई दी हैं। इस सॉन्ग में सारा अली खान को 'रॉकी' रणवीर सिंह के साथ थिरकते हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में रणवीर और सारा अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कमाई
दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। 160 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में लगभग 27.10 करोड़ की कमाई की है। जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा जल्द मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नहीं होगी। मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का तैयार थी अब यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।
रिलीज से एक हफ्ते पहले टली अनुष्का शेट्टी की फिल्म.....
29 Jul, 2023 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी-स्टारर 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' की रिलीज डेट टल गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। यह फिल्म पहले चार अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन रिलीज से महज एक हफ्ते पहले फिल्म प्रदर्शित करने की तय तारीख को टाल दिया गया है। इस पोस्ट में मेकर्स ने यह भी बताया है कि जल्द ही फिल्म और ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम चार अगस्त को मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी को आपके सामने लाना चाहते थे। पोस्ट प्रोडक्शन के काम में कुछ देरी के कारण हमें रिलीज को स्थगित करना पड़ा। हम जल्द ही असीमित मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ उपस्थित होंगे! नई रिलीज और ट्रेलर की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
वहीं, उन्होंने कैप्शन में में उन्होंने लिखा, “हम इस अप्रत्याशित देरी के लिए तह-ए-दिल से माफी मांगते हैं। हम जल्द ही हंसी के साथ एक हास्य से भरपूर फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी लेकर आएंगे। नई रिलीज डेट और ट्रेलर के लिए बने रहें।" बता दें कि फिल्म का टीजर 29 अप्रैल को जारी किया गया था। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह एक शेफ की भूमिका निभाएंगी। एक मिनट दो सेकंड लंबे टीजर ने एक फील-गुड ड्रामा का वादा किया गया था। फिल्म का निर्देशन महेश बाबू पी ने किया है और इसका निर्माण यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले हुआ है। अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी के साथ, इस प्रोजेक्ट में जयसुधा, मुरली शर्मा और कई अन्य जैसे वरिष्ठ कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के गानों को राधन ने कंपोज किया है।