मनोरंजन (ऑर्काइव)
राकेश रोशन ने कृष 4 पर दिया बड़ा अपडेट
4 Aug, 2023 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऋतिक रोशन के डांस और एक्शन के फैंस दीवाने हैं। वह उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। उनकी फिल्म कृष को लोगों ने खूब पसंद किया था। जब फैंस में इसकी दीवानगी बढ़ती गई तो मेकर्स इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट भी लेकर आए जो कि लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दर्शकों को इस फिल्म के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों भी इसके चौथे पार्ट को लेकर कई सारी बातें हो चुकी हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन ने पुष्टि की थी कि उनकी सबसे फेमस कृष फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट ट्रैक पर है।
अब उनके पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने फिल्म पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है।राकेश रोशन ने हाल ही में कृष 4 को लेकर कई बातें बताई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, अभी भी दर्शक उस तरह से सिनेमाघरों में वापस नहीं आ रहे हैं और यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ा सवाल है। आज के छोटे बच्चे भी बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड के सुपरहीरोज की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं जो कि 500-600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार होती हैं।
हालांकि इनकी तुलना में बॉलीवुड का बजट काफी छोटा होता है।राकेश रोशन आगे कहते हैं कि हम फिल्म में 10 के बजाय चार एक्शन सीक्वेंस रख लेगें लेकिन फिल्म के सीन की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। फिलहाल हमको यह भी देखना पड़ रहा है कि बजट और अन्य चीजों की व्यवस्था किस तरह से की जाए। दरअसल, आजकल जो बड़ी फिल्में आ रही हैं, वो उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। कुछ फिल्में तो निर्माण की लागत तक नहीं निकाल पा रही हैं।
करण जौहर ने की अपनी आगामी फिल्म 'किल' की घोषणा
4 Aug, 2023 01:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों दर्शको से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म से करण ने कई वर्षों बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की है। वहीं, इस बीच उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक और आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है।
करण ने अपनी अगली फिल्म 'किल' का एलान किया है। 'सिखिया एंटरटेनमेंट' के साथ हाथ मिलाने के बाद धर्मा प्रोडक्शन इस एड्रेनालाइन-पंपिंग एक्स्ट्रा को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। वहीं, इस खबर है कि उनकी इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं, जो अपने दमदार एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से लक्ष्य इंडस्ट्री में अपनने आपको एक एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। बता दें कि 'किल' के जरिए निर्देशक एक दमदार कहानी पेश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरिया के जाने-माने एक्शन सीक्वेंस एक्सपर्ट ओह के देखरेख में शूट किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले उन्होंने स्नोपीयरर, पैरासाइट और एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वहीं, यह भी खबर है कि टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को किल के प्रीमियर के लिए चुना गया है।
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन से की सगाई
4 Aug, 2023 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के कुछ महीने पहले विदेश में सगाई की थी।शेन ने आलिया को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं अब ये कपल हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आज यानी 3 अगस्त को मुंबई सगाई कर रहा है। आलिया कश्यप की सगाई में कई फिल्मी सितारें भी शामिल हो रहे हैं।इस खास मौके पर आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ट्विनिंग करते नजर आए।आलिया ने अपनी सगाई में ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है, जिसपर मल्टी कलर की कढ़ाई हो रखी है।
तो वहीं शेन ग्रेगोइरे भी अपनी मंगेतर को कॉपी करते नजर आए। उन्होंने आलिया से मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। मीडिया में आकर दोनों ने पोज दिए।बता दें आलिया की उम्र अभी केवल 22 साल ही है। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने लाइफ पार्टनर को चुना है। इस उम्र में सगाई कर आलिया काफी खुश है।आलिया और शेन की सगाई में फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी देसी अवतार में नजर आए। इस खास मौके पर इम्तियाज ब्लू कलर के कुर्ते पयजामे में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ मीडिया में पोज दिए।
सीएम एकनाथ शिंदे ने नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि
4 Aug, 2023 11:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई का बीते बुधवार निधन हो गया। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी की कहानी समाप्त कर डाली। नितिन का जाना सिनेमाजगत के लिए एक बड़ी क्षति है। शुक्रवार को यानि आज शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एकनाथ शिंदे व पवार ने जेजे अस्पताल पहुंचकर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम चार बजे देसाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 से दो बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए एनडी स्टूडियो में रखा जाएगा। फिलहाल नितिन का शव पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में है। आज सवेरे जेजे अस्पताल पहुंचकर सीएम शिंदे ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि देसाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आज चुकी है, जिसमें मौत की वजह सुसाइड को ही बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन देसाई की बेटी सहित परिवार के कुछ सदस्य विदेश से आने वाले हैं। उनके आने के बाद कला निर्देशक के पार्थिव शरीर को करजत स्थित एनडी स्टूडियो ले जाया जाएगा। नितिन के परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में ही किया जाए।
नितिन देसाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और उन पर करोड़ों रूपये का कर्जा था। वह तनाव में थे और इसके चलते उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मौत के लिए भी सेट डिजाइन किया था। दरअसल नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था।
26 साल की मॉडल एरियाना विएरा का हुआ निधन
3 Aug, 2023 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वेनेजुएला की एक फेमस मॉडल एरियाना विएरा की मौत हो गई है। पिछले महीने फ्लोरिडा में एक कार हादसे में वह घायल हुई थी। 26 साल की मॉडल एरियाना विएरा 13 जुलाई को गाड़ी चलाते समय सो गई थीं और उनकी कार लेक नोना, ऑरलैंडो में एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे के उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी अब मौत हो गई।
दुर्घटना के लगभग 10 दिन बाद एरियाना की मां ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि उनकी बेटी का निधन कैसे हुआ था। एरियाना की मां ने बताया कि थकान के कारण उनकी बेटी नोना झील के पास गाड़ी चलाते समय सो गई थी। विवियन ओचोआ ने टेलीमुंडो-31 के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि, कि हादसे के बाद स्थानीय डॉक्टर उसे होश में लेकर आए थे, लेकिन जब उसे ट्रॉमा केयर ले जाया जा रहा था, उस वक्त दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
इस बीच अब मॉडल एरियाना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मई में शेयर किया था। मॉडल ने अपने भविष्य के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए ये वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, कि अपने भविष्य के अंतिम संस्कार के लिए खुद को रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि हमेशा मैं ही वीडियो लेती हूं, कोई मेरा नहीं लेता।
बता दें, एरियाना अक्टूबर में डोमिनिकन गणराज्य में मिस लैटिन अमेरिका ऑफ द वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व करने वाली थी, लेकिन शायद कुदरत को ऐसा मंजूर नहीं था और करीब 2 महीने पहले ही उनकी मौत हो गई। मॉडल के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, वह रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती थी और फुल हाउस क्लीनिंग सर्विस चलाती थी।
बुढ़ापे की दहलीज पर फिल्मों में रोमांस फरमाते नजर आए ये सितारे
3 Aug, 2023 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स फिल्मों में अक्सर बोल्डनेस का तड़का लगाते हैं। कई बार स्क्रिप्ट और कहानी की मांग के मुताबिक ऐसा किया जाता है। हालांकि, फिल्मों में इस तरह के दृश्य आमतौर पर युवा कलाकारों के बीच फिल्माए जाते हैं। मगर, कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने उम्र की सीमा को परे रखते हुए पर्दे पर बोल्ड और किसिंग सीन दिए हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों से रूबरू कराएंगे।
इन दिनों अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों ने लिपलॉक सीन दिया है। धर्मेंद्र ने 87 साल की उम्र में किसिंग सीन दिया है। वहीं शबाना आजमी भी 70 पार हैं। दोनों का यह बोल्ड सीन इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल अदा किया है।
धर्मेंद्र-शबाना आजमी
इन दिनों अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों ने लिपलॉक सीन दिया है। धर्मेंद्र ने 87 साल की उम्र में किसिंग सीन दिया है। वहीं शबाना आजमी भी 70 पार हैं। दोनों का यह बोल्ड सीन इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल अदा किया है।
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने फिल्म 'निशब्द' (2007) में जिया खान के साथ लिपलॉक सीन दिया था। उस वक्त उनकी उम्र 64 वर्ष थी। इससे पहले आई फिल्म 'ब्लैक' (2005) में भी अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच एक किस सीन था। दोनों ही फिल्मों में बिग बी के यह सीन खूब चर्चा में रहे।
नसीरूद्दीन शाह
इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का है। अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले एक्टर फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में किसिंग सीन दे चुके हैं। बता दें कि एक्टर का वह किसिंग सीन अभिनेत्री विद्या बालन के साथ फिल्माया गया था।
कुलभूषण खरबंदा
अगला नाम अभिनेता कुलभूषण खरबंदा का है। हालांकि, एक्टर ने कोई किसिंग सीन तो नहीं दिया, लेकिन इन्होंने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बोल्ड सीन जरूर शूट किया था। 70 की उम्र पार कुलभूषण ने वह सीन सीरीज में रसिका दुग्गल के साथ फिल्माया था। इस सीन को लेकर दर्शकों ने एक्टर की काफी आलोचना भी की थी। बता दें कि रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा के बीच उम्र में करीब 41 साल का अंतर है।
यह कंटेस्टेंट बना 'बिग बॉस ओटीटी 2' का पहला फाइनलिस्ट
3 Aug, 2023 04:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
‘बिग बॉस ओटीटी 2’जब से प्रसारित हुआ है, ऐसा कोई दिन नहीं है जब शो लाइमलाइट में ना आया हो। शो के फिनाले का समय भी नजदीक है। ऐसे में सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस शो में फाइनल की रेस में जाने के लिए कंटेस्टेंट्स में होड़ लगी हुई है। अब खबर आ रही है कि अभिषेक मल्हान ने पूजा भट्ट को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।गौरतलब है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। लगभग 10 से 11 दिन के बाद फिनाले होने वाला है।
पिछले दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा था और कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घर वाले आए थे। शो की टीआरपी आसमान छू रही है। मेकर्स ने शो को एक्सटेंशन भी दिया था। इन सब के बावजूद शो अंतिम चरण पर पहुंच गया है। वहीं, अब आज के एपिसोड में शो में काफी कुछ देखने को मिला। बुधवार को शो का पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।
इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में बिग बॉस ने फैमिली वीक अनाउंस किया था। सभी कंटेस्टेंट्स के घर वाले उनसे मिलने आए थे। शो थोड़ा इमोशनल भी हो गया था। फैमिली वीक में घरवालों को अपनी पसंद के एक कंटेस्टेंट को स्टार भी देना था। ऐसे में दो कंटेस्टेंट्स के पास सबसे ज्यादा स्टार देखने को मिले। कंटेस्टेंट्स में से पूजा और अभिषेक के पास बाकी घर वालों से ज्यादा स्टार थे। इसके बाद पूजा और अभिषेक में एक टास्क कराया गया, जिसे अभिषेक जीत गए।
तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का आलीशान बंगला
3 Aug, 2023 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अपनी बेहतरनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंनें मुगल-ए-आजम, देवदास, क्रांति जैसी फिल्मों से अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया था। वहीं, इस बीच खबर है कि दिवंगत अभिनेता के मुंबई वाले बंगले पाली हिल को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा और इसे एक आवासीय परियोजना में बदल दिया जाएगा। उनके इस प्लॉट को रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप ने खरीदा है।
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर साइट पर 11 मंजिला लक्जरी आवासीय परियोजना का निर्माण होगा, जिसमें एक म्यूजियम दिवंगत अभिनेता को समर्पित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह म्यूजियम दिलीप कुमार की लाइफ जर्नी को समर्पित होगा। वहीं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक्टर के बंगले का सौदा कितने करोड़ में किया गया है। मगर इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर उनके बंगले की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई थी।
दिलीप साहब का बंगला एक एकड़ की जमीन में फैला है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस आवासीय परियोजना का निर्माण 1.75 लाख वर्ग फुट होगा। इसके साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। और आरईआरए पंजीकरण के अनुसार वितरण 2027 में निर्धारित है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए अशर ग्रुप के सीएमडी अजय अशर ने कहा, हम इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने में सक्षम होंगे।
गिरते बिजनेस के बीच आलिया-रणवीर की फिल्म ने संभाला मोर्चा
3 Aug, 2023 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। वीकेंड पर शानदार बिजनेस करने के बाद फिल्म का कलेक्शन अब लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि, RARKPK ने अभी भी मोर्चा संभाला हुआ है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई है और अब बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली, लेकिन हाल के दिनों में कलेक्शन में लगातार गिरावट आ देखने को मिल रही है।
हालांकि, वर्क डेज होने के बावजूद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बिजनेस की दर को ज्यादा गिरने नहीं दिया। फिल्म के 6 दिनों के कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ के साथ शुरुआत की।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इसके बाद 45% की बढ़ोत्तरी दिखाते हुए दूसरे दिन 16.05 करोड़ कमाए। वहीं, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही RARKPK ने ओपनिंग वीकेंड में 45.90 करोड़ कमा लिए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन देसाई के निधन का हुआ खुलासा
3 Aug, 2023 11:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड आर्ट डायरेक्ट नितिन चंद्रकांत देसाई के निधन से जुड़ी अपडेट आई है। बीते दिन रायगढ़ के करजत में स्थित एनडी स्टूडियो में नितिन देसाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। अब उनके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है।नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टर्स की टीम ने मिलकर किया। रिपोर्ट में आर्ट डायरेक्टर के निधन की वजह फांसी को बताया गया है। रायगढ़ पुलिस ने कहा, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों की टीम ने किया, मौत का कारण फांसी है।
नितिन देसाई के निधन की खबर बुधवार को आई। पुलिस ने बीते दिन जानकारी देते हुए कहा कि नितिन देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, आर्ट डायरेक्टर की बॉडी मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में पाई गई। जहां से खालापुर पुलिस नितिन देसाई की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल ले गई थी।
नितिन देसाई ने बॉलीवुड, मराठी और टीवी के लिए काम करते थे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्म बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम किया।नितिन देसाई, लगे रहो मुन्ना भाई, हम आपके हैं कौन, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, बादशाह, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परिंदा, दोस्ताना, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, लगान, स्वदेश, गांधी- माई फादर, जोधा अकबर और फैशन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पॉपुलैरिटी बटोरी।
नितिन देसाई ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
2 Aug, 2023 05:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। 'लगान', 'देवदास' और 'जोधा अकबर' के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, आर्ट डायरेक्टर की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।उनकी आत्महत्या की खबर से पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, मूवी फैंस भी शोक में नजर आए। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मों के सेट डिजाइन किए हैं। उनके आकस्मिक निधन ने ऐसे सेलिब्रिटीज की याद दिला दी है, जिनके जाने से इंडस्ट्री क बड़ा सदमा लगा।
रणवीर सिंह ने 93 साल के नाना के साथ 'झुमका' गाने पर लगाए ठुमके
2 Aug, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हर कोई इसकी खूब तारीफ भी कर रहा है। ऐसे में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने नाना के साथ फिल्म के गाने 'झुमका' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जब भी घर से बाहर निकल रहे हैं तो 'रॉकी और रानी' की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अब उन्होंने अपने 93 साल के नाना के साथ भी इस गाने पर डांस किया।
एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर नाना संग फोटो और वीडियो साझा किया है। दोनों नाना नाती ने रॉकी और रानी वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो में वह नाना के साथ 'झुमका गिरा रे' पर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, 'टिक्की छोड़ो टकीला (शराब) लाओ।'
रणवीर सिंह और उनके नाना का ये अंदाज देख सोशल मीडिया पर अन्य सेलेब्स खुद को इनकी तारीफ किए बिना रोक नहीं पाए। इस पोस्ट में फैंस के साथ-साथ जरीन खान, दर्शन कुमार, रिद्दिमा पंडित, संजय कपूर, कृति सेनन समेत कई सेलेब्स ने इनकी जोड़ी को हिट बताया है।
अक्षय कुमार आज लॉन्च नहीं करेंगे 'ओएमजी 2' का ट्रेलर
2 Aug, 2023 03:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। कला निर्देशक पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सदमे में हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकार साझा की है। बता दें कि 'ओएमजी 2' का ट्रेलर आज लॉन्च होना था।
बता दें कि 'ओह माई गॉड 2' का ट्रेलर आज यानी 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, 'नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ और इस पर यकीन नहीं हो रहा है। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे।'
एक्टर ने आगे लिखा, 'नितिन देसाई ने मेरी कई फिल्मों में काम किया। उनका जाना बहुत बड़ा लॉस है। उनके सम्मान में आज हम ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल सवेरे 11 बजे लॉन्च होगा। ओम शांति।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है।
कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। कला निर्देशक पर करोड़ों रूपये का कर्जा था, जिसके चलते वह तनाव में थे और इस कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। नितिन देसाई के असमय निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सदमे में हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकार साझा की है। बता दें कि 'ओएमजी 2' का ट्रेलर आज लॉन्च होना था।
पंजाबी रैपर की डॉक्यू सीरीज 'एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड' का फर्स्ट लुक जारी
2 Aug, 2023 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाल ही में पंजाबी रैपर पर आधारित 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' नामक डॉक्यू-सीरीज की घोषणा की गई है। इसका प्रीमियर 18 अगस्त को किया जाएगा। जय अहमद द्वारा निर्देशित सीरीज चार पार्ट में बनी है। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज अमृतपाल सिंह ढिल्लों के जीवन पर प्रकाश डालती है और ग्लोबल लेवल पर एपी ढिल्लों के नाम से मशहूर सेल्फ-मेड सुपरस्टार की कहानी बताती है। यह सीरीज पंजाब के एक छोटे से गांव गुरदासपुर से ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के पहाड़ों तक की उनकी यात्रा के बारे में बताएगी।
दुनिया भर में एपी ढिल्लों के प्रशंसकों के फैंस के लिए खुशी मनाने का समय आ गया है, क्योंकि सिंगर पर आधारित डॉक्यू-सीरीज की पहली झलक आज यानि 2 अगस्त को शेयर की गई। इस सीरीज का नाम 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' है। यह सीरीज उनके जीवन के बारे में गहराई से बताएगी कि अमृतपाल सिंह ढिल्लों आज कैसे सनसनी बन गए।
अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके कैप्शन में लिखा, 'आप उसके संगीत को जानते हैं लेकिन उस आदमी को नहीं। कनाडा जाने से पहले यह एपी ढिल्लों की भारत में आखिरी रात थी। बड़े सपनों को हासिल करने के साथ, उन्हें सांस्कृतिक मतभेदों से लेकर भाषा की बाधाओं तक और आगे की चुनौतियों के बारे में बहुत कम पता था। लेकिन आज वह बड़ी सफलता पाने के लिए हर बाधा से आगे निकल गए।' इसमें आगे लिखा है, 'उनका जीवन और उनका संघर्ष हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए एक रहस्य रहा है अब तक! एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री- 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' प्राइम वीडियो पर 18 अगस्त को रिलीज होगी।'
10 कट के बाद फिल्म 'गदर 2' को मिला यूए सर्टिफिकेट
2 Aug, 2023 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस फिल्म का जबर्दस्त क्रेज है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगा। दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। एक तरफ 'ओएमजी 2' में सेंसर बोर्ड ने तमाम बदलाव किए हैं और इसके बाद भी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया। अब खबर आ रही है कि बोर्ड की कैंची 'गदर 2' पर भी चली है। सनी देओल की फिल्म को हालांकि 'यूए' सर्टिफिकेट तो मिल गया है, लेकिन इसमें दस बदलावों के सुझाव सेंस बोर्ड ने दिए हैं।
फिल्म 'गदर 2' में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने प्रमुख तौर पर 10 बदलाव करने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट्स के मुतबाकि फिल्म से दंगे के दौरान दंगाइयों द्वारा लगाए जाने वाले 'हर हर महादेव' के नारों को फिल्म से हटा दिया गया है और फिल्म के सब टाइटल्स में भी इन नारों को जगह नहीं दी गई है। फिल्म में 'तिरंगे' की जगह अब 'झंडे' शब्द सुनाई देगा और इसी से जुड़े एक डायलॉग को भी बदला गया है।
इसके अलावा फिल्म में एक कोठे की पृष्ठभूमि में ठुमरी गायी जाती है, जिसके बोल कुछ ऐसे हैं- 'बता दे सखी... गये शाम'। इस ठुमरी को अब बदलकर 'बता दे पिया कहां बिताई शाम...' कर दिया गया है। फिल्म में क़ुरान और गीता के संदर्भ में एक संवाद है, उसमें भी बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने 'गदर 2' के अंत में होने वाली हिंसा और खून-खराबे के दृश्यों के दौरान 'शिव तांडव' के श्लोक और शिव मंत्रों के उच्चरण को बदलकर बैकग्राउंड में आम तरह संगीत को बजाने की अनुमति दी है।