मनोरंजन (ऑर्काइव)
फिल्म 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक हुआ रिवील
23 Sep, 2023 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को जोड़ दे दीजिए। शनिवार को 'एनिमल' से रश्मिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।
'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने
काफी समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ रश्मिका मंदाना हिंदी सिनेमा के कलाकार रणबीर कपूर के साथ पहाड़ियों में शूटिंग करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये खुलासा हुआ था कि रणबीर और रश्मिका एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'एनिमल' है। अब इस मूवी से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
शनिवार को रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'एनिमल' से अपने लुक की झलक दिखाई है। रश्मिका ने इस ट्वीट में लिखा है- ''मिलिए गीतांजलि से''। इस तरह से साउथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि एनिमल में उनके किरदार का नाम क्या होने वाला है।
इस पोस्टर में ये साफ देखा जा सकता है कि रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में रश्मिका मंदाना अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के एनिमल मूवी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
जल्द रिलीज होगा 'एनिमल' का टीजर
रश्मिका मंदाना से पहले रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फिल्म 'एनिमल' से लुक सामने आ चुके हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा।
ऋतिक रोशन ने फैमिली संग किया गणपति विसर्जन
23 Sep, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार ऋतिक रोशन शानदार अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर देखा जाता है कि 'वॉर' फिल्म कलाकार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी ऋतिक के बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
इस बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें 'फाइटर' एक्टर अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के करते दिखाई दे रहे हैं।
शनिवार सुबह ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। ऋतिक की इन फोटो को देख ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया है। ऋतिक रोशन की इन फोटो में उनके साथ उनके पिता और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन नजर आ रही हैं।
दूसरी ओर 'सुपर 30' कलाकार की बहनें भी इस गणपति विसर्जन प्रक्रिया में अपने भाई का साथ देती हुईं दिखाई दें रही हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस खास मौके पर अभिनेता की फैमिली के साथ मौजूद रही हैं। पोस्ट की स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आप पाएंगे कि किस तरह से ऋतिक रोशन ने अपने घर पर ही गणपति विसर्जन को पूरा किया है।
इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है-''गणपति बप्पा मोरया, हमारे घर, दिल को खुशी और मोदक से भरने का ये खास मौसम है।'' सोशल मीडिया पर ऋतिक की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
ऋतिक की 'फाइटर' का सबको इंतजार
बीते साल ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम-वेधा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में ऋतिक ने वेधा का निगेटिव किरदार अदा किया था। हालांकि अभिनेता की ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
ऐसे में अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' का हर किसी को इंतजार है। इस मूवी मोशन पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं।
ग्रीन क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में दिखा आलिया का गॉर्जियस लुक
23 Sep, 2023 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
निर्माता करण जौहर की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से फैंस का दिल जीतने वालीं आलिया भट्ट हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो आलिया का नाम हमेशा शामिल रहता है।
अपनी ब्यूटी और अदाकारी को लेकर आलिया चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच आलिया भट्ट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।
शनिवार को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कई लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में अपने किलर लुक से आलिया हर किसी का ध्यान खींच रही है। दरअसल अदाकारा ने ये तस्वीरें एक फेमस ब्रांड प्रमोशन के लिए क्लिक कराई हैं, अब इन फोटो को आलिया ने फैंस के सामने पेश किया है।
इन फोटो में आप देख सकते हैं ग्रीन क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में आलिया भट्ट का लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। इतना ही नहीं हाथ में स्मॉल हैंड बैग और ब्लैक सनग्लासेज एक्ट्रेस के हुस्न को और भी निखार रहे हैं। इसके अलावा आलिया की लहराती जुल्फे इन तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
आलिया भट्ट की ये लेटेस्ट तस्वीरें इतना ज्यादा शानदार हैं, जिन्हें देख आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
इस साल आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई। इस मूवी में आलिया सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आईं।
आलम ये रहा कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की यूवी सुपरहिट साबित हुई। ऐसे में निर्माता करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।
रिद्धि डोगरा का जन्मदिन आज, लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद
22 Sep, 2023 03:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा 22 सितंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में तमाम फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर रिद्धि को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस बीच अपने बर्थडे के खास मौके पर रिद्धि डोगरा ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है, जिसके लिए 'जवान' एक्ट्रेस मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
लालबागचा राजा की शरण में रिद्धि डोगरा
गणेश चतुर्थी उत्सव को मद्देनजर रखते हुए लालबागचा राजा गणपति पंडाल हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों को मेला लगा हुआ है। इस बीच अब डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' की अदाकारा रिद्धि डोगरा लालबागचा राजा की शरण में पहुंच गई हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।
इस स्टोरी में आप देख सकते हैं कि रिद्धि डोगरा मायानगरी के लालबागचा राजा गणपति पंडाल के बाहर खड़ी हुईं नजर आ रही हैं। रिद्धि डोगरा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ''जन्मदिन की सुबह कुछ इस तरह।'' बर्थडे के मौके पर रिद्धि लालबागचा राजा के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लेकर अपने स्पेशल दिन की शुरुआत की है।
सोशल मीडिया पर मौजूद अन्य कई तस्वीरों में रिद्धि इस गणपति पंडाल के अंदर जाते हुईं स्पॉट हुई हैं। आलम ये है कि फैंस रिद्धि डोगरा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
एक साथ नजर आएंगे संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ
22 Sep, 2023 02:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना', 'वेलकम फ्रेंचाइजी' जैसी सुपहिट फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके फिरोज ए नाडियाडवाला ने एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने का प्लॉन बन लिया है. प्रोड्यूसर ने हाल ही में एक धमाकेदार ऐलान किया है. उन्होंने बॉलीवुड के दो अलग-अलग जेनरेशन के एक्शन हीरो को एक साथ लाने का फैसला किया है.
फिरोज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हिंदी सिनेमा के खलनायक संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को साइन किया है. फिल्म का नाम 'मास्टर ब्लास्टर' है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संजू बाबा और टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा. दोनों लोगों को हंसाने के अलावा फिल्म में मारधार करते हुए भी नजर आएंगे.
बता दें कि फिल्म की शूटिंग हॉन्ग कॉन्ग, मकाऊ और चीन में होगी. वहीं फिल्म में कई नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है. वहीं जैकी श्रॉफ के साथ खलनायक औक कारतूस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके संजय दत्त अब उनके बेटे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. वहीं ऐसा पहली बार होगा जब संजय दत्त संग टाइगर श्रॉफ स्क्रीन शेयर करेंगे.
वहीं इन दिनों टाइगर अपने सीनीयर एक्टर्स के साथ कोलैबोरेशन में जुटे हुए हैं. टाइगर बहुत जल्द बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार संग बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी. कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार पोस्टर जारी किया गया था. पोस्ट में दोनों एक्टर्स आर्मी यूनिफॉर्म पहने हाथ में बंदूकें लिए नजर आए थे.
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी किंग खान की फिल्म 'डंकी'
22 Sep, 2023 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'डंकी' जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जवान का जलवा कायम ही था कि शाहरुख ने इस साल की तीसरी फिल्म डंकी की अनाउंसमेंट कर दी है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी से फैंस डंकी को लेकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म अभी सिनेमाघरों पर रिलीज नहीं हुई है और इसके ओटीटी राइट्स को लेकर खबरें सामने आ गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की डंकी के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। डंकी में फैंस को शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ये नई जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
डंकी के ओटीटी राइट्स जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 155 करोड़ में हुई है। यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही 155 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स दोनों 230 करोड़ में बिके हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और अभिजात जोशी द्वारा लिखित है। यह पहली फिल्म होगी जिसमें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
जवान मचा रही धमाल
एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर ने दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ रुपये और अकेले भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह 'पठान' और गदर 2 के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकते हैं ये मेहमान
22 Sep, 2023 01:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम शादी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। शादी के लिए परिणीति और राघव राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए हैं, जहां सिख रीति-रिवाजों के साथ इन दोनों का शादी की रचाई जाएगी।
इस बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए मेहमानों की लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन से वो लोग हैं, जो परिणीति और राघव की शादी में बतौर गेस्ट शामिल हो सकते हैं।
परिणीति और राघव की शादी की गेस्ट लिस्ट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में हमने देखा था कि बॉलीवुड से लेकर राजनीति के क्षेत्र के तमाम दिग्गज शामिल हुए। ऐसे में शादी में भी इन हस्तियों का जमावड़ा लगना तय है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बतौर मेहमान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर मौजूद है।
इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश भगेल समेत आम आदमी पार्टी के कई राजनेता परी और राघव की शादी के फंक्शन को अटेंड करते हुए नजर आ सकते हैं। राजनीति के इन वीवीआईपी लोगों को अलावा हिंदी सिनेमा जगत के कुछ सेलेब्स भी इस कपल की शादी में रंग जमाते हुए नजर आ सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी शादी के लिए विदेश से आ सकती हैं। हालांकि उनकी मां पहले से ही परिणीति के घर पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस के बेहनोई यानी निक जोनास शादी में शामिल नहीं हो सकते हैं।
इस साल मई के महीने में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई रचाई थी। उस दौरान इन तमाम गेस्ट का मेला लगा रहा। गौर करें परिणीति और राघव के शादी के स्पेशल दिन के बारे में तो 24 सितंबर वो तारीख है,
जब ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए के दूजे का हो जाएगा। बता दें कि उदयपुर के ताज लेक पैलेस में परिणीति और राघव की शादी होनी है।
शुरू हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में
21 Sep, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन दोनों की शादी इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी में से एक है। ऐसे में अब आखिरकार परिणीति-राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस की गुरुद्वारे की तस्वीरें वायरल हुई थी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान में होने वाली है। इससे पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए राघव चड्ढा के दिल्ली आवास के कपूरथला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बीती रात यानी 20 सितंबर को इस कपल का सूफी नाइट यानी संगीत का फंक्शन हुआ। इस फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे।
संगीत में शामिल हुई मधु चोपड़ा
परिणीति और राघव के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान मधु चोपड़ा बेहद ही सुंदर ड्रेस में मीडिया को पोज देते हुए भी नजर आईं।
परिणीति के पिता ने दिए पोज
बेटी परिणीति चोपड़ा की शादी में पिता पवन चोपड़ा बेहद ही खुश दिखाई दिए। संगीत वाले दिन उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। ऐसे में वह पपराजी को पोज देने के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर भी आए और कैमरा के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं, सगाई में परिणीति के पिता को इमोशनल होते हुए देखा गया था।
संगीत में शामिल होने पहुंचे हरभजन सिंह
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। उनके दिल्ली वाले घर में सितारों का आना-जाना भी देखने को मिल रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह भी कपल के खास दिन में शामिल हुए। इस दौरान हरभजन पंजाबी कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दिए।
यहां होगी शादी की अन्य रस्में
परिणीति और राघव जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। 23 सितंबर को एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी। वहीं, 24 को राघव दूल्हा बनकर परिणीति को लेने जाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों रिसेप्शन देंगे।
समय से पहले जारी होगा फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर
21 Sep, 2023 11:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। मूवी इसी वर्ष दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में वह सब कुछ है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद है। इस हाई ऑक्टेन फ्लिक में एक्शन से लेकर रोमांच तक, विदेशी स्थानों से लेकर आश्चर्यजनक स्टंट तक, और निश्चित रूप से शाहरुख खान द्वारा पठान के रूप में कैमियो भूमिका तक शामिल है। वहीं, अब 'टाइगर 3' के टीजर रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
सलमान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, इसलिए भाईजान को भी 'टाइगर 3' से काफी उम्मीदें हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का प्रमोशन उम्मीद से जल्दी शुरू हो जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सुझाव दिया जा रहा है कि 'टाइगर 3' का टीजर अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है।
प्रदर्शक अक्षय राठी से बात करते हुए, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 'टाइगर 3' को लेकर भारी प्रत्याशा है। साथ ही फैंस इससे जुड़े हर एक अपडेट पर नजरें गड़ाए हुए हैं। ऐसे में अगर फिल्म से जुड़ा कोई कंटेंट रिलीज किया जाएगा तो उससे इसके प्रचार में काफी मदद मिलेगी। हालांकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि टीजर विक्की कौशल स्टारर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के साथ रिलीज होगा या नहीं।
एक सूत्र का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्माताओं द्वारा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के साथ टीजर जारी करने की संभावना नहीं है, क्योंकि पूरी बातचीत नई रिलीज पर रहने के बजाय टीजर पर केंद्रित होगी। इसके अलावा प्रभास की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के स्थगित होने से भी फिल्म को बड़ा फायदा मिला है। 'टाइगर 3' को अपने प्रचार के लिए बहुत समय मिल गया है।
'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टाइगर और जोया की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। मूवी में इमरान हाशमी, विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा ने संभाली है।
आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं करीना कपूर खान, खास अंदाज में किया विश बहन करिश्मा ने
21 Sep, 2023 10:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'जाने जान' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। बेबो पटौदी पैलेस में अपने जन्मदिन की प्री बर्थडे पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना सिंपल लुक अपने अपनी फिल्म से जुड़ा केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने बेबो को विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।
करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीरें
बड़ी बहन ने करिश्मा ने करीना कपूर को उनके 43वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है। इसके साथ ही वह बेबो की इस पार्टी का हिस्सा भी रहीं। करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपना स्पेशल बर्थडे केक काटते हुए और बहन के साथ पोज देते दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में करीना केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं, उस पर करिश्मा ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा 'मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
इसके साथ ही उनका केक भी काफी स्पेशल था, क्योंकि वो एक्टेस की आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ था। दरअसल, करीना के बर्थडे पर जो केक आया था, उस पर 'हमारी 'जाने जान' जन्मदिन मुबारक' लिखा हुआ था। बता दें कि 'जाने जान' करीना की आने वाली फिल्म है।
अपने बर्थडे पर करीना ने बिखेरा जलवा
करीना के बर्थडे पर बस उनका केक ही स्पेशल नहीं था, बल्कि एक्ट्रेस खुद भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा कपूर ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों बहनें कहर ढहाती नजर आईं। बर्थडे गर्ल करीना ने येलो कलर का कढ़ाई वाला कफ्तान और मैचिंग ट्राउजर पहना। वहीं, करिश्मा व्हाइट सूती को-ऑर्ड में गजब लग रही थीं।
इस दिन रिलीज होगी 'जाने जान'
करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' भी आज उनके बर्थडे पर ही रिलीज हुई है। ऐसे में आज एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। इस मूवी में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेहदी, फंक्शन से पहली फोटो आई सामने
20 Sep, 2023 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। 19 सितंबर को दोनो की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। दोनों गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं और पूरा परिवार भी साथ मौजूद है।
एक्ट्रेस के हाथ में मेहंद दिख रही है। दोनों ने इस दौरान पेस्टल कलर के आउटफिट्स पहने हैं। इस फोटो को परिणीति के फैन क्लब ने शेयर किया है। वैसे एक ही सही, लेकिन इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश हुए है। बता दें कि दिल्ली में राघव के घर पर टाइट सिक्योरिटी रखी है जिस वजह से फोटोज और वीडियोज का बाहर आना मुश्किल है।
आमिर के बेटे के साथ डेब्यू करेंगी सई पल्लवी
20 Sep, 2023 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । अभिनेत्री सई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सई पल्लवी बालीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी, जो कथित तौर पर एक प्रेम कहानी के रूप में बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, जहां आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स-ऑफिस पर असफलता के बाद ब्रेक लिया है, वहीं उनका बेटा यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म में अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहा है। यशराज फिल्म्स के लिए सिनेमाघरों में शाहरुख खान-स्टारर पठान और ओटीटी पर द रोमांटिक्स के साथ यह बॉक्स-ऑफिस पर एक सफल वर्ष रहा है। वाईआरएफ में अपनी पहली फिल्म के बाद जुनैद अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। सुनील पांडे निर्देशित यह फिल्म एक प्रेम कहानी बताई जा रही है।
दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में नागा चैतन्य
20 Sep, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में है। उन्होंने 2 अक्टूबर 2021 को एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ अलगाव की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि नागार्जुन बेटे नागा के लिए दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी दुल्हन की पहचान सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की एक बिजनेसमैन की फैमिली से है। उसका ग्लैमर की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। हालांकि इस खबर को लेकर कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले नागा का नाम अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ जोड़ा गया और उनकी नजदीकियों व डेटिंग की अटकलों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था।
सिल्वर स्कर्ट और डीपनेक क्रॉप टॉप में मोनालिसा ने दिए हॉट पोज
20 Sep, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने एक बार फिर अपनी हॉट तस्वीरें साझा करके फेंस को अपनी ओर आकर्षित किया है। मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। मानालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती रहती हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। भोजपुरी सिनेमा का क्वीन का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वहीं, एक्ट्रेस ने सिल्वर स्कर्ट और डीपनेक क्रॉप टॉप में फोटोज़ शेयर करके फैंस के दिलों में आग लगा दी है। डीपनेक क्रॉप टॉप में फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हो गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही मदमस्त करने वाली ये फोटोज शेयर की तो उनके कमेंट सेक्शन में आग लग गई। मोनालिसा की इन सिजलिंग तस्वीरों पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री
19 Sep, 2023 02:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में उनकी फिल्म सिंघम अगने की शूटिंग शुरू हुई है, जिसकी जानकारी खुद निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आनेे वाले हैं। वहीं, निर्देशक अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब इस कॉप यूनिवर्स में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है।
सोमवार को श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे थे। इन फोटोज के कैप्शन में श्वेता रोहित के आमगी प्रोजेक्ट में काम करने के संकेत देती हुई दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं।
रोहित शेट्टी की है पहली वेब सीरीज
बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स एक पुलिस थ्रिलर वेब सीरीज है। यह रोहित शेट्टी की डिजिटल स्पेस में पहली सीरीज होगी। इस शो की शूटिंग पिछले साल भारत के विभिन्न स्थानों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ की गई थी। सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। उनके साथ श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को दिवाली 2023 में अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की उम्मीद है।