मनोरंजन (ऑर्काइव)
तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं विजय वर्मा, साझा किया पोस्ट
27 Oct, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेता विजय वर्मा बॉलीवुड के बाद अब तमिल सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। जल्द ही उन्हें 'सूर्या 43' में देखा जा सकेगा। यह विजय की पहली तमिल फिल्म है, जिसमें वह सूर्या शिवकुमार और दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगे। अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर विजय वर्मा बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
बता दें कि यह फिल्म तमिल सुपरस्टार सूर्या की 43वीं फिल्म है, इसलिए फिलहाल इसे अस्थाई रूप से 'सूर्या 43' कहा जा रहा है। इसका निर्देशन सुधा कोंगारा कर रहे हैं। हाल ही में विजय ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, 'मेरी पहली तमिल फिल्म....इससे बेहतर टीम नहीं हो सकती। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं'।
यूजर्स ने किया जोरदार स्वागत!
इसके अलावा विजय वर्मा ने आगे लिखा, 'बेहद प्रतिभाशाली लोगों के साथ 'सूर्या 43' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इसे शानदार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं'। विजय वर्मा ने जैसे ही अपनी इस नई फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया, यूजर्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी। साथ ही इंडस्ट्री के तमाम लोग भी विजय को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साउथ में स्वागत है।' एक ने लिखा, 'यह तो बेस्ट न्यूज है। आप, सूर्या और दुलकर...वो भी एक साथ...जरूर धमाल होने वाला है।'
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे विजय
बता दें कि सूर्या शिवकुमार ने गुरुवार को अपने नए प्रोजेक्ट 'सूर्या 43' का एलान किया था। फिल्म में विजय, सूर्या और दुलकर सलमान के साथ-साथ नजरिया नजीम भी अहम रोल में हैं। विजय के अलावा दुलकर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस प्रोजेक्ट में काम करने की खुशी जताई। बता दें कि सूर्या इससे पहले वर्ष 2020 में आई और सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी 'सोरारई पोटरू' फिल्म में भी काम कर चुके हैं। इसके लिए सूर्या को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। विजय वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'जाने जां' में करीना कपूर के साथ नजर आए थे। अब वह जल्द ही होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' में नजर आएंगे। इसमें सारा अली खान, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इसके अलावा 'मिर्जापुर 3' भी विजय की झोली में है।
प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फिल्म फेस्टिवल में होंगी शामिल
27 Oct, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने जबसे हॉलीवुड में पांव जमाए हैं, वह भारत कम ही आ पाती हैं। ऐसे में फैंस उनके भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरकार, प्रियंका भारत लौट आई हैं। बीती रात को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था और अपने लुक को लॉन्ग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था।
खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मौजूद पेंडेंट ने भी सभी का ध्यान खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का पेंडेंट पहन रखा था। उनके पेंडेंट में Malti लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि प्रियंका अपनी बेटी को कितना प्यार करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सैर
प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए रवाना होते समय अपने फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी थी कि वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत लौट रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, "एक मिनट हो गया है मुंबई, मैं इंतजार नहीं कर सकती।"
लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'लव अगेन' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्में 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' हैं, जिनकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही हैं।
एक साथ जिम में नजर आए कार्तिक आर्यन-राशिद खान
26 Oct, 2023 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड में काफी गहरा कनेक्शन है। बहुत से अभिनेताओं को यह खेल बहुत पसंद है। इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। अभिनेता इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। अक्सर वह भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में अभिनेता अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी राशिद खान के साथ नजर आ रहे हैं।
एक साथ दिखे कार्तिक-राशिद
25 अक्टूबर को अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन के साथ एक तस्वीर साझा की। दोनों को जिम में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में राशिद खान काली टी-शर्ट और क्रीम ट्राउजर में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन ने ग्रे टी-शर्ट के साथ काली हुडी और मैचिंग स्वेटपैंट पहनी है। उन्होंने स्टाइलिश कैप भी कैरी की थी।
पोस्ट में की एक दूसरे की तारीफ
राशिद ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।'' क्रिकेटर द्वारा साझा की गई पोस्ट पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अगली बार जब हम मैदान पर डांस करेंगे। आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं।" इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
मालदीव में हुई थी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सगाई
26 Oct, 2023 02:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लोकप्रिय सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों को पहली बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में साथ पहुंचते देखा गया है। जोड़ा, सीजन के पहले एपिसोड में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतता नजर आया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने पहली दफा अपनी गुप्त प्रेम कहानी पर चुप्पी तोड़ी है। दीपिका संग उनके परिजनों की प्रतिक्रिया साझा कर रणवीर हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं।
दीपवीर ने 'कॉफी विद करण 8' में अपनी ऐतिहासिक शादी का वीडियो साझा कर सबका दिल जीत लिया। इसके अलावा रणवीर सिंह, अपने प्रारंभिक रोमांस, फिल्म सेट पर एक-दूसरे के लिए प्यार महसूस करना और यहां तक कि पहली बार अपने रोमांटिक प्रस्ताव को शेयर कर भी लाइमलाइट में आ गए हैं। पिछले हफ्ते, शो की एक क्लिप लीक हुई थी, जिसमें रणवीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी के बंधन में बंधने से तीन वर्ष पहले डीपी से खास सवाल पूछा था।
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह ने मालदीव में अपने अनोखे प्रस्ताव के बारे में विस्तार से बताया। अभिनेता ने कहा, 'हम छुट्टियां मनाने जा रहे थे और मैंने तय किया कि मैं दीपिका को छुट्टियों पर प्रपोज करूंगा। मुझे अंगूठी मिल गई और हम मालदीव गए और मैं चुपके से अंगूठी अपने साथ ले गया और वहां मैंने यह साहसिक काम किया।'
शादी के प्रपोजल के बारे में विस्तार से बताते हुए रणवीर ने कहा, 'समुद्र के बीचोबीच सिर्फ मैं और दीपिका थे, मैंने उन्हें प्रपोज किया और वह बेहद भावुक हो गईं। खुशी की बात यह रही कि उन्होंने हां कर दी। इसी के बाद हमारी सगाई हो गई।' हालांकि, दीपिका को मनाने के बाद जब उनके पैरेंट्स से बात करनी थी तो रणवीर काफी घबराए हुए थे। बेंगलुरु में दीपिका के घरवालों से बात करने के खास दिन को याद करते हुए रणवीर ने कहा कि दीपिका ने उनके कानों में फुसफुसाकर कहा था कि वह उन्हें बताने जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'और मैं ऐसा था कि मत करो। इसके बारे में सोचो भी मत।'
रणवीर सिंह ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'फिर, अचानक, बिल्कुल कहीं से भी, वह बोलीं कि तुम्हें पता है रणवीर ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा और मैंने हां कर दी।' उसके बाद के तनावपूर्ण क्षण को याद करते हुए, जिसमें उज्जला का झटका भी शामिल था, रणवीर ने कहा, 'मैं उनके बेंगलुरु स्थित घर में उनके कमरे में गया और मैंने दरवाजे पर अपना कान लगाया और बाहर अम्मा और दीपिका कुछ कर रही थीं। वह कह रही थीं कि कौन, क्या यह लड़का है? उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा और आपने भी हां कह दिया? और मैं कह रहा था कि कृपया भगवान मेरी मदद करें।' उन्होंने दीपिका की मां को काफी कोशिशों के बाद यह यकीन दिलाया कि वह उनकी बेटी के लिए सही इंसान हैं। अपनी सास के साथ अपने रिश्ते पर अपडेट साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'अम्मा के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी और अब मुझे लगता है कि मैं पूरी दुनिया में उनके पसंदीदा लोगों में से एक हूं।'
द रेलवे मेन की प्रीमियर डेट से उठा पर्दा
26 Oct, 2023 02:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स के रचनात्मक सहयोग के एलान ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में 'द रेलवे मेन' इस गतिशील साझेदारी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाकर मनोरंजन के दायरे को आगे बढ़ाना है। सीरीज की स्ट्रीमिंग तारीख से पर्दा उठ गया है। जानकारी हो कि राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज के जरिए अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
'द रेलवे मेन' की कहानी
चार एपिसोड की सीरीज 'द रेलवे मेन' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। दुनिया की सबसे खराब औद्योगिक आपदा, भोपाल गैस रिसाव की पृष्ठभूमि पर आधारित 'द रेलवे मेन' साहस और मानवता को सलाम का एक रोमांचकारी वृत्तांत है। यह गुमनाम नायकों, भारत के रेलवे कर्मचारियों की एक मार्मिक कहानी प्रस्तुत करता है, जो अपने कर्तव्य से परे जाकर एक असहाय शहर में फंसे सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।
'द रेलवे मेन' की स्टारकास्ट, रिलीज डेट
'द रेलवे मेन' में बहुमुखी आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान जैसे सितारे हैं। यह सीरीज आपके अंदर यह विश्वास पैदा करेगा कि सबसे अंधेरे दिनों में भी, साहस से मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। 'द रेलवे मेन' 18 नवंबर को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।
'द रेलवे मेन' के निर्माता, निर्देशक
'द रेलवे मेन' का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। निर्देशन शिव रवैल का है। सीरीज की कहानी, मध्य प्रदेश के भोपाल में 2-3 दिसंबर, 1984 में हुई गैस त्रासदी के इर्द-गिर्द घूमती है। जानकारी हो कि भोपाल के यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसे इतिहास में भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है।
अंकिता लोखंडे संग मनारा चोपड़ा की हुई अनबन
26 Oct, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिग बॉस 17 को शुरू हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा के बीच अनबन रोज का मसला बन गया है। अब हालिया एपिसोड में एक बार फिर मनारा और अंकिता के बीच झगड़ा हो गया।
बिग बॉस ने हाल ही में सभी घरवालों को अपने नए नियम बताकर हलचल मचा दी। उन्होंने एलान किया कि अब दिल,दिमाग और दम घर को अपना- अपना खाना खुद बनाना होगा। जिसके लिए निश्चित समय दिया जाएगा यानी बिग बॉस एक वक्त के बाद गैस की सप्लाई कट कर देंगे।
क्या बोलीं अंकिता ?
अंकिता लोखंडे ने इस बीच किचन ड्यूटी बांटने के लिए दिमाग घर में जाती हैं। जहां, रिंकू धवन, जिगना वोरा, खानजादी और मनारा चोपड़ा बैठी हुई होती हैं। अंकिता आती हैं और अपनी बात कहती हैं। जाने से पहले एक्ट्रेस जिगना और रिंकू से कहती हैं कि आप दोनों से बात करने आई थी, क्योंकि मनारा तो बच्ची है, आप लोगों इसे संभाल लेना। अंकिता की ये बात मनारा को पसंद नहीं आती और नाराज हो जाती हैं।
नाराज हुईं मनारा
अंकिता लोखंडे के जाने के बाद मनारा कहती हैं कि वो कोई बच्ची नहीं हैं और बहुत कुछ जानती समझती हैं। मनारा ने आगे ये भी कहा कि मैंने आपसे से ज्यादा फिल्में की हैं। अंकिता को चालाक बताते हुए मनारा ने जिगना से कहा- वो इतनी चालाक है कि पहले की तरफ फिर जिगना जी आपको यूज करके निकल जाएगी।
मनारा की नाराजगी देखकर अंकिता उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि उनकी बातों का गलत मतलब न निकाले, क्योंकि उनका इरादा गलत नहीं था। हालांकि, मनारा का गुस्सा कम नहीं होता। अंत में अंकिता अपने पिता की कमस भी खाती हैं कि उन्होंने कोई ताना नहीं मारा है। मनारा को बाद मे रिंकू धवन भी समझाने की कोशिश करती हैं कि अंकिता शायद सही कह रही है, क्योंकि वो अपने पिता की झूठी कमस नहीं खाएंगी।
एक्टर पंकज त्रिपाठी की सादगी ने जीता दिल
25 Oct, 2023 04:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी राष्ट्रपति द्रौपदी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार लेते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी भी एक्टर के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने गर्व के साथ उनका अवॉर्ड और प्रमाणपत्र पकड़ रखा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
तेजस के प्रमोशन में जुटी कंगना रनौत
25 Oct, 2023 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म तेजस जल्द ही पर्दे पर रिलीज हो रही है। एक्ट्रेस फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं।यह फिल्म अगले हफ्ते 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बीते दिनों कंगना बिग बॉस 17 के सेट पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो बिग बॉस 17 के सेट पर कंगना रनौत ऑफ शोल्डर लेवेंडर कलर की सिल्क ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगीं। इसके साथ एक्ट्रेस तीखी नोक वाली हील पेयर की। कानों में इयररिंग्स और क्लासिक हेयरस्टाइल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है और काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। सेट पर अपने लुक का जलवा दिखाते हुए कंगना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। इस लुक की कुछ तस्वीरों को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
बहुप्रतीक्षित सीक्वल झिम्मा 2 की रिलीज डेट की घोषणा
25 Oct, 2023 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय ने मराठी फिल्म झिम्मा की सफलता के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित सीक्वल झिम्मा 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सीक्वल के लिए एक बार फिर से निर्देशक की जिम्मेदारी हेमंत ढोमे ने संभाली है और फिल्म में मूल कलाकार निर्मिति सावंत, क्षिति जोग, सुहास जोशी, सुचित्रा बांदेकर, सायली संजीव और सिद्धार्थ चांदेकर को फिरसे एकबार एकसाथ देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस कलाकारों की सूचि मैं और दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियां भी शामिल है , जिसका खुलासा जल्द ही होगा!एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव और सुपरहिट फिल्म और दिग्गज कलाकरों का रियूनियन देखने के लिए तैयार हो जाइए जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे!
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा की तस्वीरें देख फैंस के दिल हुए घायल
25 Oct, 2023 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में लहंगा पहनकर फोटोशूट करवाया है। जिसमें वह येलो और लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर का जलवा दिखाते रहती हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा येलो और लाइट ग्रीन कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि अपने लुक्स को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा है। मोनालिसा लहंगे में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। मोनालिसा इन तस्वीरों में इतनी रिवलिंग और ग्लैमरस लग रही हैं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रजनीकांत की 'जेलर' फिल्म में विलेन का रोल करने वाले अभिनेता विनायकन गिरफ्तार
25 Oct, 2023 03:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एर्नाकुलम । रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनायकन को केरल के एर्नाकुलम में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में अपार्टमेंट में हंगामा किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिली थी कि अभिनेता विनायकन अपने अपार्टमेंट में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। यहां परेशान लोगों ने थाने में सूचना दी। पुलिस जब अभिनेता को थाने ले गई, तब उन्होंने वहां भी हंगामा किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस के अनुसार, अभिनेता को नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर अनियंत्रित व्यवहार करने और पुलिस स्टेशन के संचालन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
थाने से ही मिली जमानत
बाद में नॉर्थ पुलिस SHO (स्टेशन हाउस ऑफिसर) ने जानकारी दी कि अभिनेता को थाने से ही जमानत दे दी गई। कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि विनकायन ने अभद्र व्यवहार किया था।
बॉक्स ऑफिस पर विजय की फिल्म 'लियो' ने की अच्छी कमाई
24 Oct, 2023 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लियो' ने पांचवें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. लियो ने भारत में ₹200 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. विजय थलापति के लीड रोल वाली यह फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'मास्टर' के बाद लोकेश और विजय फिल्म लियो में साथ काम कर रहे हैं.
कुछ ऐसा रहा लियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लियो ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को ₹64.8 करोड़, शुक्रवार को ₹35.25 करोड़, शनिवार को ₹39.8 करोड़, रविवार को ₹41.55 करोड़ और सोमवार को ₹25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसका कुल जोड़ ₹206.40 करोड़ है जो कि एक अच्छा नंबर बताया जा रहा है.
लियो में क्या है खास
फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णन और अर्जुन सरजा भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, फिल्म लियो को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत का एक बयान भी सामने आया था. रजनीकांत ने लियो के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि फिल्म बहुत बड़ी हिट हो'. आपको बता दें कि, दर्शकों के बीच विजय थलापति की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए लियो की रिलीज से पहले सेवन स्क्रीन स्टूडियोज प्रोडक्शन ने मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की थी जिसमें अनुरोध किया गया था कि तमिलनाडु के सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज वाले दिन सुबह 4 बजे के शो रखने की अनुमति दी जाए हालांकि ऐसा नहीं हुआ था और कोर्ट ने सुबह 9 बजे से ही शो रखने की अनुमति दी थी. फिल्म लियो में आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे फिल्म की कहानी एक साधारण से युवक विजय और गैंगस्टर एंटनी दास बने संजय दत्त के बीच के संघर्ष को दिखाती है.
ट्रोलर्स के निशाने पर आई मलाइका अरोड़ा
24 Oct, 2023 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है। अभिनेत्री जो भी करती हैं, वह सबसे अलग करती हैं। मलाइका ने अपना जन्मदिन भी खास जगह पर बड़े ही खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका पोस्ट भी साझा किया है। जन्मदिन का पोस्ट साझा करते ही मलाइका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, मलाइका ने इस पोस्ट का कैप्शन ही कुछ ऐसा लिखा था कि वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।
मलाइका अरोड़ा ने जन्मदिन पर अपनी कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा की। इसका साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में मलाइका ने खुद को 48 वर्ष का बताया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्योंकि गूगल के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का जन्म 1973 में हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 50 साल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जैसे ही इसे देखा तो कमेंट सेक्शन में ही अभिनेत्री को नसीहत भी दे डाली।
यूजर्स ने मलाइका को नसीहत देते हुए लिखा कि कम से कम जन्मदिन पर किसी को गुमराह तो मत करो। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'एक और साल चला गया और मैं 48 की हो गई हूं (अपने पसंदीदा बार्थरोब में)। मैं शांति और अपने लोगों के लिए आभारी हूं जो मेरी इस पूरी जर्नी में मेरे साथी रहे हैं। यहां बैठकर हर पल अच्छा महसूस होता है जो मुझे आत्म खोज और आंतरिक शक्ति की तरफ मार्गदर्शन करता है।'
अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर लिखा-
उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'यहां की अच्छी हवा, मंत्रमुग्ध करने देने वाला सूर्यास्त है जो नई शुरुआत का वादा करता है। यहां पर उन लोगों की गर्मजोशी है जिन्होंने मेरी लाइफ को सुंदर बनाया है। एक बार फिर अब तक की जिंदगी के लिए आभारी हूं और आगे की लाइफ के लिए काफी उम्मीद है। मुझे जन्मदिन मुबारक हो।'
राज कुंद्रा ने 'यूटी 69' के बारे में किया बड़ा खुलासा
24 Oct, 2023 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यूटी 69' से करने जा रहे हैं। डायरेक्टर शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों पर आधरित है। राज कुंद्रा कि फिल्म इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच, 'यूटी 69' के अभिनेता ने इंटरव्यू में अपनी ही बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म को बनाने से पहले काई योजना नहीं बनाई गई थी।
मीडिया से बातचीत में, राज कुंद्रा ने बताया कि उनकी फिल्म 'यूटी 69' से बॉलीवुड डेब्यू करने की कोई योजना नहीं थी। राज ने कहा, 'जेल में बिताए 63 दिन के अपने अनुभवों को एक किताब में लिख रहा था। मैं उस पर किताब लिखना चाह रहा था। जेल से बाहर आने के बाद जब मेरी मुलाकात शाहनवाज अली से हुई और उनको अपने लिखे नोट्स पढ़ने के लिए दिए। हालांकि, यूटी 69 के निदेशक, शाहनवाज अली ने ही किताब पढ़ने के बाद फिल्म बनाने का निर्णय लिया। बाद में, फिल्म निर्माता एक लेखक के साथ वापस आए और कहा कि वे इस पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, क्योंकि किसी कहानी को विजुअली दिखाना बेहतर होता है।'
राज कुंद्रा ने बातचीत को बढ़ाते हुए बताया कि लेखक और निर्देशक ने कहा कि वे फिल्म तभी बनाएंगे जब राज कुंद्रा खुद इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके इस विचार पर वह सहमत हो गए और अभिनय की मूल बातें सीखने के लिए एक कार्यशाला में भाग लिया। राज कुंद्रा का मानना है कि जिन अनुभवों से एक व्यक्ति गुजरता है, वही उसे किसी भी पेशे में अच्छा बनाता है।
बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' अगले महीने यानी तीन नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राज कुंद्रा के 'एडल्ट फिल्म स्कैंडल' पर हुई गिरफ्तारी की कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे।
शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' का फर्स्ट लुक किया जारी, इस दिन रिलीज होगी
24 Oct, 2023 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा चर्चा बनी हुई है। आज दशहरा के पावन मौके पर शाहिद ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। आज दशहरा के पावन पर्व पर शाहिद कपूर ने खुद अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पहला लुक भी जारी किया है। अभिनेता ने इस थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
देवा' का फर्स्ट लुक आया सामने
शाहिद कपूर ने हाल ही में नया लुक अपनाया है। उनके इस लुक को देखकर फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि उनका यह लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है। अब इस शाहिद ने इसकी पुष्टि खुद ही कर दी है। शाहिद कपूर ने आज दशहरा के दिन अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (अब एक्स) पर अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म 'देवा' का एलान किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए शाहिद ने देवा की रिलीज डेट को लेकर भी अहम जानकारी दी है। शाहिद के मुताबिक उनकी फिल्म 'देवा' अगले वर्ष दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म के पहले लुक की बात करें तो 'देवा' के इस फर्स्ट लुक में शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं।
पूजा हेगड़े के साथ आएंगे नजर
शाहिद कपूर की 'देवा' का यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छा रहा है और फैंस इस मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस को शाहिद का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले किया जा रहा है।