मनोरंजन (ऑर्काइव)
सलमान-कटरीना की जोड़ी की छह साल बाद वापसी
6 Nov, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालीवुड फिल्म टाइगर 3 में सलमान और कटरीना की जोड़ी इस मूवी के जरिए पर्दे पर करीब 6 साल बाद वापसी करने वाली है। इससे पहले दोनों को साथ में हिट फिल्म टाइगर जिंदा है में देखा गया था। इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइजी के दो पार्ट्स रिलीज किए जा चुके हैं। एक था टाइगर में 2012 में रिलीज की गई थी। 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी। बहरहाल, अगर फिल्म की रिलीज की बात की जाए तो इसे दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। साथ ही फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
शर्माजी की बेटी एक कॉमेडी फिल्म: ताहिरा
6 Nov, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फीचर फिल्म शर्माजी की बेटी का मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। इसको लेकर ताहिरा ने अपनी खुशी जाहिर की है। इस फिल्म की निर्देशक, लेखिका और निर्माता ताहिरा कश्यप खुराना है। उन्होंने कहा कि यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक अनोखापन है। ताहिरा के निर्देशन में बनी लघु फिल्म टॉफी ने पहले दर्शकों से प्रशंसा बटोरी थी। शर्माजी की बेटी एक फीचर फिल्म निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। ताहिरा को अपने पति आयुष्मान खुराना के साथ फेस्टिवल में शामिल होते देखा गया और उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। ताहिरा ने कहा, मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा है। मैं नर्वस भी हूं क्योंकि यह पहली बार है जब मैं अपनी फिल्म बड़े पर्दे पर देखने जा रही हूं। कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, कहानी हमेशा मेरे दिमाग में थी। जब हमारे पास सही कलाकार थे तो हमने इसे चुना। यह विभिन्न आयु वर्ग की 5 महिलाओं के बारे में है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। मैं वास्तव में चाहती हूं कि लोग इसे देखें और आशा करती हूं कि उन्हें यह पसंद आएगी।
टाइगर-3 का हॉलीवुड फिल्म से होगा टकराव
6 Nov, 2023 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालीवुड फिल्म टाइगर-3 शाहरुख खान की पठान और जवान की तरह प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। बालीवुड एक्टर सलमान खान की इस फिल्म का हॉलीवुड फिल्म से टकराव होगा। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पंडितों का अनुमान है कि टाइगर-3 को अपने पहले सप्ताहांत में वो सफलता शायद ही मिल पाए जो शाहरुख खान की पठान और जवान को मिली थी। पठान और जवान के सामने हॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं थी, जबकि टाइगर-3 के सामने हॉलीवुड की बड़ी निर्माण कम्पनी मार्वल की द मार्वल का प्रदर्शन होने जा रहा है। मार्वल की फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, विशेष कर दक्षिण भारत में।
वीकेंड पर फिल्म 'लियो' ने की बंपर कमाई
5 Nov, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
थलपति विजय तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। विजय का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इन दिनों अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' (Leo) को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये एक्शन फिल्म खूब तहलका मचा रही है। फिल्म ने रजनीकांत को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है।
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी तमिल थ्रिलर 'लियो' ने 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 17 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। मूवी 300 करोड़ के पार अब रजनीकांत की 'जेलर' का रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है। दूसरे हफ्ते के वीकडेज में फिल्म की कमाई पर असर पड़ा था, लेकिन एक बार फिर विजय को वीकेंड का फायदा मिला है।
लियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' ने चार दिनों में सबसे ज्यादा बिजनेस शनिवार को किया। शुक्रवार को फिल्म ने जहां 2.15 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, शनिवार को ये कलेक्शन डबल रहा। 'लियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 4 से 5 करोड़ के बीच कमाई की है। मूवी ने अब तक 323 करोड़ का ओवरऑल बिजनेस कर लिया है।
7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कैसा है लियो का हाल?
'लियो' के साथ 'गणपत', 'टाइगर नागेश्वर राव' और 'भगवंत केसरी' जैसी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी इस फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाया। 17 दिनों से विजय की मूवी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है,
लियो की कास्ट
लोकेश कनगराज की 'लियो' में थलापति विजय, तृषा कृष्णन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इसके अलावा अर्जुन सरजा, सूर्या, कमल हासन और प्रिया आनंद ने भी अहम भूमिका निभाई है। मूवी में लोकेश और संजय दत्त के एक्शन सींस को काफी सराहा गया है।
बेटी अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने जमकर लुटाया प्यार
5 Nov, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते वह ट्रैंड कर रही हैं। इसी बीच एक्टर सुनील शेट्टी ने भी बेटी अथिया की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ एक खूबसूरत कैप्शन दिया है।
अथिया शेट्टी के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। सुनील ने बेटी अथिया के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है, जो अभिनेत्री के हल्दी रस्म की है। फोटो में सुनील दुल्हन बनीं लाडली अथिया के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। पिता-बेटी की ये प्यार भरी फोटो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।
तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी।" अथिया ने अपने पिता को जवाब देते हुए कमेंट किया, "लव यू पापा।" सोनू सूद से लेकर दीया मिर्जा तक सेलिब्रिटीज ने अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि, हाल ही सुनील शेट्टी और अथिया ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरिमनी में भी एक साथ रैंपवॉक किया था, और लाइमलाइट बटोर ली। अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। अथिया अभी 2019 से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। अथिया की पिछली फिल्म 2019 में आई 'मोतीचूर चकनाचूर' थी।
रणबीर और अरिजीत ने स्टेज पर एक-दूसरे को किया सलाम, इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो
5 Nov, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी सिनेमा में अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का हाल ही में चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां सिंगर को अभिनेता रणबीर कपूर ने भी जॉइन किया। रणबीर और अरिजीत का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
रणबीर ने अरिजीत को कॉन्सर्ट में किया जॉइन
शनिवार को चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में रणबीर कपूर के साथ तहलका मचाते हुए दिखाई दिए। रणबीर का कॉन्सर्ट में आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। 'एनिमल' (Animal) स्टार रणबीर और सिंगर अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में धमाका कर दिया। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए। इस बीच एक वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया।
रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह ने किया एक-दूसरे का अभिवादन
दरअसल, कॉन्सर्ट में आकर रणबीर कपूर ने अरिजीत सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें सलाम किया। रणबीर घुटनों के बल झुककर अरिजीत सिंह का अभिवादन करते नजर आए। रणबीर के बाद अरिजीत भी स्टेज पर घुटनों के बल झुककर सलाम करते दिखे। दोनों का एक-दूसरे के प्रति इतना सम्मान देखकर फैंस खुशी से झूम गए। सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने कहा, 'शादी ने सच में रणबीर को आकार देने में मदद की है। यहां सादगी बिकती है।' एक ने कहा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे रणबीर और अरिजीत।' एक ने कहा, 'शादी के बाद रणबीर का बिहेवियर बिल्कुल चेंज हो गया है।' एक ने कहा, 'यह बहुत प्यारा है।'
अरिजीत सिंह ने एनिमल में गाया रोमांटिक गाना
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में एक रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल 'सतरंगा' है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। ये गाना इस साल के सबसे पसंदीदा सॉन्ग्स में से एक है।
बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।
फिल्म '12वीं फेल' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल
5 Nov, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 12वीं फेल बॉक्स आफिस पर अपनी राइवल फिल्म 'तेजस' को मात देने में कामयाब रही है। पहला हफ्ता सक्सेसफुली निकालने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी कमाल का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई में 100 फीसदी ग्रोथ देखी गई।
12वीं फेल को मिला वीकेंड का फायदा
'12वीं फेल' एक लड़के के 12वीं में फेल होने और सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्लियर करने की कहानी है। विक्रांत मेसी फिल्म के लीड एक्टर हैं। फिल्म के शनिवार की कमाई इस बात का इशारा करती है कि इसे वीकेंड का पूरा फायदा मिला है।
शनिवार की कमाई में बंपर उछाल
'12वीं फेल' ने शुक्रवार को 1.50 करोड़ के आसपास कमाया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह सैकनिल्क द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18 करोड़ तक पहुंच गया है।
विक्रांत मेसी और पलक लालवानी स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 13 करोड़ 4 लाख का बिजनेस किया था। इसमें सबसे ज्यादा कमाई 13 करोड़ फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाए और बाकी पैसे कन्नड़ वर्जन से।
600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म
विक्रांत मेसी की इस फिल्म को देशभर में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसके अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें, तो वो कुछ इस तरह है।
फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग के दौरान सिर्फ खिचड़ी खाकर रहे पंकज त्रिपाठी
4 Nov, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंकज त्रिपाठी अपने कमाल अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह अपनी सादगी से भी दर्शकों का दिल जीतते हैं। असल जिंदगी में वह बेहद विनम्र और सादगी पसंद शख्स हैं। उनके रहन-सहन से लेकर खान-पान तक यह सादगी झलकती है। पंकज त्रिपाठी को घर का बना खाना पसंद है और इसमें भी खिचड़ी उनकी पसंदीदा डिश है। अभिनेता अगले महीने फिल्म 'मैं अटल हूं' में नजर आएंगे, जिसमें वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगातार 60 दिनों तक सिर्फ खिचड़ी का सेवन किया।
अभिनेता ने हाल ही में खानपान संबंधी अपनी 60 दिवसीय अनोखी दिनचर्या का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने सिर्फ खिचड़ी खाई वह भी अपने हाथों की बनी हुई। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'आप कभी नहीं जान सकते कि किसी और ने इसे कैसे बनाया है? मैं इसे बिना तेल और मसाले के बनाता हूं। मैं सिर्फ सादा दाल, चावल और स्थानीय सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाता हूं'।
पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने 'मैं अटल हूं' फिल्म की शूटिंग के दौरान खिचड़ी का सेवन इसलिए किया, ताकि वह दिवंगत पीएम के किरदार को बेहतर तरीके से पर्दे पर उकेर सकें। उनके किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। पंकज ने कहा, 'जब मैं युवा था, तब मैं समोसा खाकर भी एक्ट कर सकता था, लेकिन आज मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार समोसा कब खाया था? अब मुझे अपना तरीका सही रखने के लिए सात्विक आहार की जरूरत है'।
पकंज त्रिपाठी ने हेल्दी खानपान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सेहत की भलाई के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह एक अभिनेता के लिए अपने किरदार को बखूबी निभाने में भी मददगार है। उन्होंने कहा कि खराब खानपान लेने और पेट खराब होने से एक अभिनेता को अपने इमोशंस को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने में बाधा होगी। इसलिए, उन्होंने इतने महत्वपूर्ण किरदार को अदा करने के लिए सिर्फ खिचड़ी ही खाई, जिससे वह अपनी भावनात्मक और शारीरिक सेहत को बेहतर रख सकें और किरदार को अच्छी तरह अदा कर सकें।
पंकज त्रिपाठी का कहना है कि भावनाओं को सही रखने के लिए आपको मस्तिष्क और शरीर के बीच तालमेल रखना होगा, इसके लिए हल्का आहार मददगार होता है। बता दें कि रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी (25 दिसंबर) पर रिलीज होगी।
तब्बू बर्थडे : सेलेब्स ने खास अंदाज में किया तब्बू को बर्थडे विश
4 Nov, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तब्बू आज यानी 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को उनके चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन से लेकर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
अजय देवगन ने किया स्पेशल पोस्ट
अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों कलाकार अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब जल्द ही अजय और तब्बू फिर एक बार फिल्म 'औरों में कहां दम था' में साथ दिखाई देने वाले हैं।
ऐसे में अजय देवगन ने तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है। अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तब्बू के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा 'कभी-कभी पहियों के पीछे, कभी-कभी स्क्रीन के पीछे, लेकिन यह हमेशा एक रोमांच होता है'।
करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय तब्बू। आपका दिन शानदार रहे'।
दोस्त फराह खान ने शेयर किया पोस्ट
फिल्ममेकर फराह खान ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर तब्बू के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में तब्बू, फराह खान और उनके बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक फोटो में तब्बू अपने बर्थडे का केक काटते हुए भी नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा, 'पिछले 27 सालों से मेरी एक अनोखी 'दुनिया से अलग' दोस्त है, जो अपने जन्मदिन पर गायब हो जाती है। मुझे पोस्ट करने के लिए नई तस्वीरें नहीं लेने देती जन्मदिन के उपहार के रूप में सिर्फ अंडा करी चाहती है। इसलिए मैं पुरानी तस्वीरें डालने के लिए मजबूर हूं। जन्मदिन मुबारक हो तब्बू। मैं तुम्हें वैसे ही प्यार करती हूं जैसे तुम हो और अंडा करी आने वाली है'।
इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'खूबसूरत तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल शानदार हो'।
शिल्पा शेट्टी ने तब्बू को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थडे टिंपू। ढेर सारा प्यार, दुआएं, मुस्कुराहट भेज रही हूं, मेरी जान। यहां कई सालों की दोस्ती है'।
इरा खान-नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू
4 Nov, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने पिछले वर्ष सगाई की थी, जिसके बाद फैंस को उनकी शादी लके बेसब्री से इंतजार रहा है। आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले कपल के प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।
आमिर खान अपनी बेटी की शादी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीते दिनों इरा खान और नुपुर के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत केलवन सेरेमनी से हुई। इसकी तस्वीरें भी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस को भी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही है।
इरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने केलवन समारोह से कई तस्वीरें साझा कीं। इस कार्यक्रम में इरा के कुछ दोस्तों के साथ उनके दोनों परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। विशेष अवसर के लिए इरा ने पेशवाई नथ के साथ एक साड़ी पहनी थी। नूपुर ने भी ट्रेडिशनल लुक चुना। इस लुक में इरा बला की खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि केलवन फंक्शन में होने वाले दूल्हा और दुल्हन की फैमिली को शादी से पहले ट्रेडिशनल भोजन के लिए एक-दूसरे से मिलना होता है, जिससे वह एक-दूसरे को शादी के लिए इनवाइट किया कर सकें। इसमें दोनों परिवार एक दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार भी फंक्शन में शामिल होते हैं और शादी के बंधन में बंधने वाले कपल को पर ढेर सारा आशीर्वाद बरसाते हुए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं।
इस तस्वीरें साझा करते हुए इरा ने कैप्शन में कई इमोजी जोड़े। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रिया चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन में उन्हें 'प्यारा' कहा। ऋचा चड्ढा और मिथिला ने भी कई पसंदीदा इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही फैंस मे भी इरा की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है।
राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन.....
4 Nov, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब बिजनेसमैन के साथ-साथ एक्टर भी बन गए हैं। 3 नवंबर को उनकी फिल्म 'UT 69' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब इस फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
'यूटी 69' में एक्टिंग करने के साथ-साथ राज कुंद्रा ने इसे प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक राज कुंद्रा ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन इसके ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन कितने का बिजनेस किया।
'UT 69' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
'UT 69' यह फिल्म राज कुंद्रा के जीवन के उस हिस्से पर बनी है, जब उन्हें साल 2021 में अश्लील वीडियो बनाने के केस में अरेस्ट किया गया था और उन्हें 63 दिन जेल में बिताने पड़े थे। फिल्म 'UT 69' में उसी यात्रा को दिखा गया है। यहां UT का मतलब अंडर ट्रायल था और 69 उनका कैदी नंबर था।
वहीं, अगर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10 लाख का बिजनेस किया है। ओपनिंग डे पर ठंडी पड़ने के बाद अब फिल्म से वीकेंड पर कमाई की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर पाती है या फुस्स हो जाएगी।
क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म राज कुंद्रा की जेल यात्रा पर बनी है। ऐसे में वह 63 दिन तक जेल में कैसे रहे। उन्होंने वहां मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर अपने दिन कैसे बिताए। साथ ही राज कुंद्रा को वहां से क्या-क्या सिखने को मिला, यह कहानी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती है।
एक्टर मनजोत सिंह ने अपना 15 साल का फिल्मी एक्सपीरियंस किया शेयर
4 Nov, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कामिक किरदारों में मनजोत ने बनाई है अपनी जगह आउटसाइडर्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपने रास्ते तलाशना कभी आसान नहीं होता है। सबसे पहले तो यही समझ में नहीं आता है कि शुरुआत कहां से की जाए। ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे फ्रेंचाइज के अभिनेता मनजोत सिंह ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में अब इस फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने कितना समझ लिया है? इस सवाल के जवाब में दैनिक जागरण से बातचीत में मनजोत कहते हैं कि मैं इस इंडस्ट्री में किस्मत से आया हूं। हालांकि मेरे कई दोस्त हैं।
जो मेरे बाद में आए। उन्होंने मुंबई में काफी वक्त भी गुजारा और चले गए। यहां रहना, अपने लिए जगह बनाना मुश्किल तो है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि अब हर कोई इंस्टाग्राम पर भी अपना काम दिखा रहा है। वहां पर कुछ न कुछ करके वह इंटरनेट मीडिया के भी स्टार बन जा रहे हैं।
वहां से केवल प्रसिद्धी ही नहीं, बल्कि पैसा भी मिल रहा है। फिल्मों में काम करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में संपर्क बनाना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपको इस इंडस्ट्री में लंबा करियर बनाना है, तो फिर प्रतिभाशाली होना बहुत जरूरी है। उसके बिना इस इंडस्ट्री में टिक पाना बहुत मुश्किल है।
सारा अली खान और अनन्या पांडे होंगी करण जौहर के शो की अगली गेस्ट
3 Nov, 2023 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 8 के साथ वापसी कर चुके हैं. शो का पहला और दूसरा एपिसोड जबरदस्त रहा है. पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे वहीं दूसरे एपिसोड में देओल ब्रदर्स सनी और बॉबी आए थे. हर हफ्ते फैंस को इंतजार रहता है कि अगले एपिसोड में कौन से सेलेब्स के बारे में जानने को मिलने वाला है. करण जौहर सेलेब्स से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल भी करते हैं. सेलेब्स के बारे में शो में कई ऐसी बातें पता चलती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है. कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड की दो हसीनाएं सारा अली खान और अनन्या पांडे आने वाली हैं.
शो में सारा और अनन्या का हटके अंदाज देखने को मिलने वाला है. दोनों पहले सीजन की तुलना में ढेर सारी मस्ती करती हुई नजर आएंगी. करण जौहर भी दोनों से मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आएंगे.
तीसरी बार आएंगी सारा अली खान
सारा अली खान पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार करण के शो में आने वाली हैं. उन्होंने कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ डेब्यू किया था. सारा की फिल्म केदारनाथ उस समय रिलीज होने वाली थी. उसके बाद सारा सीजन 7 में जाह्नवी कपूर के साथ आईं थीं. अब 8वें सीजन में सारा अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी.
वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो वह भी शो में तीसरी बार आने वाली हैं. सबसे पहले अनन्या अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की रिलीज के टाइम तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ आईं थीं. 7वें सीजन में अनन्या अपने लाइगर को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ शो में आईं थीं. अब अनन्या बॉलीवुड की हसीना सारा के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आएंगी.
एक्ट्रेस कंगना रणौत आई ट्रोलर के निशाने पर ट्रोलर
3 Nov, 2023 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अब हाल ही में, कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। अब एक बार फिर कंगना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस अभिनेत्री ने अपने दर्शकों को क्यों नाराज किया है।
अब हाल ही में, फिल्म 'तेजस' के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में पहुंच गई है। अभिनेत्री दर्शन करने के लिए द्वारकाधीश मंदिर गई थीं, जहां से उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसे देखकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें वह बोट में बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कंगना ने द्वारकाधीश से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ दिनों से दिल बहुत व्याकुल था। ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्ताएं दूर हो हई हों। मेरा मन स्थिर हो गया है। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा।'
कंगना की इस पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'बस रील्स ही बनाया करो। अब फिल्म बनाना तुम्हारे बस की बात नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंगना को ऐसे देखकर बहुत बुरा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह डिप्रेशन में जा रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अब तुम राजनीति ही ज्वाइन कर लो क्योंकि तुम्हारा फिल्मी करियर तो अब खत्म ही समझो।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म क खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।
'आर्या 3' के प्रमोशन इवेंट में रोहमन संग दिखीं सुष्मिता सेन
3 Nov, 2023 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुष्मिता सेन अपनी क्राइम ड्रामा सीरीज 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में हैं। आज अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। वहीं अब सीरीज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता सेन और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल फिर से एक साथ आए हैं। दरअसल, बीते गुरुवार, दो नवंबर को मुंबई में 'आर्या 3' के प्रमोशन इवेंट में रोहमन अभिनेत्री सुष्मिता के साथ शामिल हुए। 2021 में अपने ब्रेकअप की घोषणा करने से पहले दोनों ने कुछ साल तक डेट किया था। हालांकि, दोनों दोस्त बने रहे और कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किए गए।
अब सुष्मिता और रोहमन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और लोगों का मानना है कि दोनों फिर एक साथ आ गए हैं। गुरुवार को जब सुष्मिता 'आर्या 3' का प्रमोशन कर रही थीं तो उनके साथ रोहमन शॉल भी थे। वीडियो में रोहमन सुष्मिता को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। वह न सिर्फ सुष्मिता के प्रमोशनल काम के दौरान उनके बगल में खड़े नजर आ रहे हैं, बल्कि वह उन्हें तैयार होने के लिए प्रेरित भी करते नजर आ रहे हैं।
इस साल की शुरुआत में जब सुष्मिता जयपुर में 'आर्या' के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही थीं, तब दिल का दौरा पड़ने के बाद से रोहमन उनके साथ हैं। वह सुष्मिता के परिवार और बेटियों रेनी और अलीसा के साथ भी घूमते हैं। इस बीच सुष्मिता ने कभी भी रोहमन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। 2021 में वे दोनों अलग हो गए और सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रेकअप के बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने लिखा था, ''हमने दोस्त के तौर पर शुरुआत की थी, हम दोस्त ही रहेंगे। रिश्ता बहुत पहले ही खत्म हो चुका था, प्यार अभी भी बना हुआ है।''
वहीं रोहमन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ''हम साथ में अच्छे लगते हैं। कोई बात नहीं, हम लोगों के लिए नहीं जीते। आप अपना काम करें, लोग क्या कहना चाहते हैं, यह उन पर निर्भर है। आपको किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है। हम लोगों की हर बात पर टिप्पणी करते नहीं रह सकते। हम अपना जीवन जीते हैं, बस इतना ही।''
वहीं बात करें सुष्मिता सेन की वेब सीरीज के बारे में तो 'आर्या 3' आज, तीन नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। शुरुआती तौर पर सीरीज को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, सुष्मिता के एक बार फिर एक्शन अवतार देख फैंस खुश हो गए हैं।