छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
पुलिस ने घेराबंदी कर चार नक्सलियों का किया गिरफ्तार....
23 Aug, 2023 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक लाख रुपये के इनामी सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 19 अगस्त को डीआरजी का बल अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहाड़ी, छोटेहिड़मा, गुमोडी एवं पोरोंककाड़ी के जंगल पहाड़ी की ओर सर्च अभियान पर निकला था।
वहीं 21 अगस्त को ग्राम नहाड़ी व छोटेहिड़मा के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर चार संदिग्ध भागने लगे, जिसे पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नंदा उर्फ लोद्दे मुचाकी पिता जोगा मुचाकी (35) डीएकेएमएस अध्यक्ष, चुला उर्फ कलमू हेमला (35) सीएनएम सदस्य, पांडू मुचाकी (22) सीएनएम सदस्य, कुमारी हुंगी माड़वी (24) सभी निवासी पोर्रोहिडमा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा ककाड़ी पंचायत सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य करना बताया।
इनके कब्जे से काला रंग का पिट्टू बैग, लाल रंग का नक्सल झंडा, पाम्प्लेट, नक्सली साहित्य, ढपली, बैनर कपड़ा, घुंघरू हाथ में बांधने वाला एवं सीएनएम पार्टी का ड्रेस हरा रंग का, पैर में बांधने वाला घुंघरू, लाल रंग का रिबन बरामद किया गया। नंदा उर्फ लोद्दे मुचाकी पर एक लाख का इनाम घोषित था। पकड़े गए चारो नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
कांकेर में दामाद ने सास ससुर पर किया चाकू से हमला, ससुर की मौके पर मौत, सास की हालत गंभीर
22 Aug, 2023 02:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांकेर जिले के ग्राम PV-76 में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौत हो गई है, वहीं सास की हालत बेहद गंभीर है। सास को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम PV-118 के रहने वाले दीपक बनछाड की शादी बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही- 76 निवासी संन्यासी मंडल की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। सोमवार की शाम वो अपने ससुराल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा।
सास-ससुर ने दामाद को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सास की हालत काफी गंभीर है। इधर सास-ससुर को मरा हुआ जानकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ससुर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजहों का खुलासा हो सकेगा।
जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत
22 Aug, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़ जिले में स्थित जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फर्नेस में ब्लास्ट हुआ और एक कर्मचारी जिंदा जल गया है। बताया जा रहा कि, हेवी लोडर ऑपरेटर वाहन में बैठे- बैठे गर्म लावा के चपेट में आया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जेएसपीएल पतरापाली के एसएमएस 2 प्लांट के फर्नेस में राते के करीब 3 बजे ब्लास्ट हुआ है। कर्मचारी चीनी लाल पटेल उम्र 47 वर्ष रोजाना की तरह नाईट शिफ्ट में था। एसएमएस -2 प्लांट के फर्नेस में हेवी लोडर वाहन से कच्चा माल डाल रहा था, उसी दौरान गाडी में बैठे-बैठे गर्म लावा के चपेट में आ गया।
आनन-फानन में प्लांट के कर्मचारियों ने इमरजेंसी अलार्म बजाई और इसकी सूचना प्रबंधन व अन्य रेस्क्यू टीम को दी। फायर कर्मचारियों ने घंटो रेस्क्यू कर चीनी लाल पटेल के शव को बाहर निकाला। इस हादसे से कंपनी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए। कर्मचारी के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला....
22 Aug, 2023 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है और अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही वर्षा के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि मानसूनी सिस्टम के चलते 24 व 25 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश कम ही होगी। बारिश थमने की वजह से इन दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस वर्ष एक जून से लेकर 19 अगस्त तक प्रदेश में 694.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो अब तक की स्थिति में प्रदेश में काफी कम बारिश हुई है। वर्ष 2022 में एक जून से लेकर 10 अगस्त तक ही प्रदेश में 746.9 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में बारिश की स्थिति कमतर ही रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। साथ ही मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश पर लगा ब्रेक, अब बढ़ेगा तापमान
22 Aug, 2023 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है और अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही वर्षा के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि मानसूनी सिस्टम के चलते 24 व 25 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश कम ही होगी।
बारिश थमने की वजह से इन दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इस वर्ष एक जून से लेकर 19 अगस्त तक प्रदेश में 694.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो अब तक की स्थिति में प्रदेश में काफी कम बारिश हुई है। वर्ष 2022 में एक जून से लेकर 10 अगस्त तक ही प्रदेश में 746.9 मिमी बारिश हो चुकी थी।
मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। साथ ही मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
अवैध गुटखा व मशीनों को किया जब्त....
22 Aug, 2023 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नंदिनी थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये का गुटखा और गुटखा बनने का कच्चा माल समेत पैकिंग मशीन जब्त की है। गुटखा तस्करी के ही आरोप में जेल बंद एक तस्कर अपने बेटे के माध्यम से इस फैक्टरी का संचालन करवा रहा था। नंदिनी पुलिस ने गुटखा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को प्रकरण को सौंपा दिया है । नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि पोटिया गांव में घराना फूड पार्क में एक होटल का निर्माण चल रहा है। वहां पर अभी टीन शेड बना है। प्रतिबंधित गुटखा सितार ब्रांड के जर्दायुक्त गुटखा का बनाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर रात में छापामारी की गई। कुछ मजदूर गुटखा बनाने और उसकी पैकिंग का काम कर रहे थे। गोदाम में पुलिस एक ट्रक समेत लाखों का जर्दायुक्त गुटखा, कच्चा सामान और पैकिंग मशीन बरामद की है। यह गुटखा फैक्टरी दुर्ग निवासी गुरुमुख जुमाननी की बतायी जा रही है। वह वर्तमान में जेल में बंद है और इस गुटखा का कारोबार उसका बेटा का रहा था। गुरुमुख जुमानानी जेल से ही अपने बेटे को फैक्टरी संचालन के निर्देश देता था। गुरुमुख पुराना गुटखा कारोबारी है, जो पहले राजनांदगांव के सोमानी थाना क्षेत्र के जोरातराई के पास साबुन फैक्टरी की आड़ में जर्दायुक्त गुटखा का कारोबार करता था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया था। इस दौरान करीब 82 लाख का जर्दायुक्त गुटखा समेत कच्चा सामान और मशीन बरामद हुई थी।
सरगुजा के आज युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
22 Aug, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबिकापुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात और संवाद करेंगे। सीएम भूपेश बघेल इससे पहले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री अंबिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने पर चर्चा करेंगे।
युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सुरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-भरतपुर जिले से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवा, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य युवा भी मुख्यमंत्री से सीधे बात कर करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ इन कार्यक्रमों में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री हवाई जहाज से 11 बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल यहां जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। इन्हीं में से अंबिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ HC से उम्मीदवारों को झटका, सहायक शिक्षक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी करने पर रोक
22 Aug, 2023 10:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षकों की भर्ती की काउंसलिंग और अंतिम चयन सूची जारी करने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा (भर्ती तथा शैक्षणिक संवर्ग) भर्ती नियम, 2019 में 4 मई 2023 को संशोधन किया। इस संशोधन के मुताबिक, सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए स्नातक और बीएड या डीएड की अनिवार्य योग्यता रखी गई और इसी आधार पर इसी दिन सहायक शिक्षकों के लगभग 6500 पद के लिए विज्ञापन 4 मई 2023 को जारी किया गया और 10 जून 2023 को परीक्षा आयोजित हुई थी।
परीक्षा में बीएड और डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल हुए। 2019 के नियम में बीएड अभ्यर्थी को शामिल करने पर डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी विकास सिंह, युवराज सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी और बताया कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों के अध्यापन के लिए डीएड कोर्स में विशेष ट्रेनिंग दी जाती है और बीएड में उच्चतर कक्षाओं में अध्यापन की ट्रेनिंग होती है।
इसी आधार पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला लिया कि सहायक शिक्षकों जो कक्षा 1 से 5 में अध्ययन कराते हैं। बीएड अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं, केवल डीएड अभ्यर्थी ही पात्र हैं और बीएड शामिल करने से शिक्षा की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि वो प्राथमिक स्कूल बच्चों को पढ़ाने विशेष रूप से ट्रेंड नहीं है। जबकि डीएड प्रशिक्षित प्राथमिक के लिए विशेष प्रशिक्षित हैं
सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्णय के आधार याचिकाकर्ता ने छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती नियम 2019 से भी सहायक शिक्षक की अनिवार्य योग्यता से बीएड को अवैधानिक घोषित कर विलोपित करने यह याचिका लगाई और तब तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति एनके चंद्रवंशी की युगलपीठ ने शासन से जवाब तलब करते हुए सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन 23 में बीएड अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और उनके अंतिम चयन सूची जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है।
10 साल की उम्र में कसाब को दिलाई थी फांसी की सजा....
21 Aug, 2023 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवानी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज आडोटोरियम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में गोली लगने के बाद जीवित बचीं गवाह देविका रोटावन रायपुर पहुंचीं। उन्होंने और उनके पिता ने कोर्ट में आतंकी अजमल कसाब की शिनाख्त कर गवाही देकर उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाया। मुंबई आतंकी हमले को याद कर देविका की आखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान वो अपने परिवार के साथ घटना स्थल पर मौजूद थीं। पैर में गोली लगने के बाद वो डेढ़ महीने तक हॉस्पिटल में भर्ती रही। तब वो 10 साल की थीं। उन्हें आतंकी संगठन की ओर से करोड़ों ऑफर भी दिया गया। देविका ने बताया कि उनका सपना है कि वह देश के लिए कुछ करें और देश से आतंकवाद खत्म करने में अपना योगदान दे। रायपुर उनका ननिहाल है। उनकी मां सारिका रायपुर जिले के सांकरा गांव की रहने वाली थीं। कैंसर होने से साल 2006 में उनका देहांत हो गया। उन्होंने बताया कि वो कोर्ट में गवाही के दौरान बैसाखी पर चलती थीं। तब मन में ख्याल आया कि अजमल आमिर कसाब पर बैसाखी फेंक मारे या फिर उसे कोई बंदूक दें तो उसी समय गोली मार दें। उनका सपना है कि पढ़-लिखकर आइपीएस अधिकारी बनें जिससे कसाब जैसे आतंकवादियों का सफाया किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक भट्टर, विशिष्ट अतिथि देविका रोटावन और सीताराम अग्रवाल शामिल हुए। सम्मान समारोह में प्रदेश के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया गया। इसमें गरीब तबके के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने के लिए रंजना सिंघी, फिजियोथैरेपिस्ट डा. नीतू वर्मा, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुगंधा जैन, सीवी रमन विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रितेश मिश्र, मोटिवेटर डा. सोनल चक्रवर्ती, साइबर विशेषज्ञ मोनाली गुहा आदि का सम्मान किया गया।
दो तीर्थयात्रियों की मौत, 6 से ज्यादा गंभीर....
21 Aug, 2023 05:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले दो तीर्थयात्रियों की ताजनगरी आगरा में रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई है। कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पटना से कोटा जा रही थी। बताया जाता है कि दूषित भोजन खाने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। वहीं उल्टी दस्त से 20 लोगों की हालत खराब है। ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों का इलाज किया। बेहोशी की हालत में 6 यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज और कैंट स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर है। आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में पता चला है कि 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तीर्थयात्रा के लिए 14 अगस्त की रात को ट्रेन से रवाना हुआ था। ये सभी एस-1, एस-2 और एस-3 में सवार थे। 16 अगस्त को जत्था बनारस पहुंचा और काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए दो दिन ठहरे। 19 अगस्त को दोपहर में किसी धर्मशाला में चावल और कद्दू की सब्जी का भोजन बनाया गया। भोजन को डिब्बों में पैक करने के बाद सभी यात्री शाम पांच बजे मथुरा के लिए ट्रेन में सवार हो गए। रात में भोजन कर सभी सो गए।
ट्रेन में मची चीख पुकार
देर रात 20 से 25 यात्रियों को घबराहट, उल्टी और दस्त होने लगे। इस पर लोगों ने साथ लाई दवाएं पीड़ितों को दीं। इससे कुछ को राहत मिली। आगरा कैंट स्टेशन से 20 किमी पहले कुमारी बाई नेताम (62) की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। सात यात्री बेहोश हो गए। यह देख चीखपुकार मच गई और कुछ यात्रियों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब तक रामा निषाद (65) की भी मौत हो गई। बाकी के छह मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पांच मरीजों की हालत गंभीर है। बाकी के यात्रियों को मथुरा रवाना कर दिया गया।
कुत्ते के काटने पर जहर फैलने से हुई मौत....
21 Aug, 2023 05:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनार में रहने वाले एक ग्रामीण को एक महीने पहले गाय चराने के दौरान एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भी लाया गया। लेकिन ग्रामीण वापस अपने घर चला गया, जहां सही समय में इंजेक्शन नहीं लगाने के चलते जहर शरीर में फैल गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पखनार निवासी सुखो पिता दसरू 45 वर्ष एक माह पहले खेत में मवेशी चराने गया हुआ था, इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला करते हुए उसके चेहरे को नोच लिया, घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां तीन दिन के बाद ग्रामीण अपने घर चला गया। परिजनों ने उसे समय पर दवाई के साथ ही कुत्ते के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन के बारे में भी बताया था ग्रामीण अपने घर से एक किमी दूर पखनार के स्वास्थ्य केंद्र अकेले जाकर दवाई लगाने की बात कहता था। जिस पर परिजन भी मान जाते थे, रविवार की शाम को ग्रामीण के शरीर में पूरी तरह से जहर फैलने के कारण उसका स्वास्थ्य खराब हो गया सोमवार की सुबह उसे मेकाज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
दो पक्षों में हुई मारपीट, दो की हालत गंभीर, पांच गिरफ्तार....
21 Aug, 2023 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाटापारा के ग्राम लेवाई में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में कई लोग घायल हो गए। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
दो भालुओं ने किया हमला, वफादार कुत्ते ने मालकिन की बचाई जान....
21 Aug, 2023 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आपने कुत्ते की स्वामी भक्ति और वफादारी की कई कहानी पढ़ी, सुनी और देखी होगी। कोरबा जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। अपनी मालकिन को मुसीबत में देख कुत्ता भालुओं पर टूट पड़ा। उसके पलटवार से भालु भागने को मजबूर हो गए। हालांकि घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डॉयल 112 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला की है। यहां भुंडुराम धनवार पत्नी महेतरीन बाई और चार बच्चों के साथ निवास करता है। पति पत्नी रोजी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी समाप्त हो गया था। सोमवार की सुबह महेतरीन बाई बेला जलाशय के समीप स्थित पहाड़ी में लकड़ी लेने गई थी। वह जंगल में लकड़ी एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले दो भालु ने एक साथ महिला पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने महिला चीख पुकार मचाने लगी। उसकी चीख सुनकर बचाव के लिए कोई नही पहुंचा, लेकिन पालतु कुत्ता मालकिन की जान मुसीबत में देख भालुओं से भिड़ गया। वह काफी देर तक भालुओं से खुद को बचाते हुए पलटवार करता रहा। आखिरकार भालु जंगल की ओर भाग निकले। महिला की चीखें और कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर कुछ चरवाहे मौके पर जा पहुंचा। उन्होंने घटना की जानकारी गांव पहुंचकर भुंडुराम को दी। वह परिजनों के साथ पहाड़ी के उपर पहुंचा, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना मिलने पर डॉयल 112 में तैनात आरक्षक चंद्र प्रताप कोर्राम चालक संदीप रात्रे के साथ जलाशय के समीप पहुंचे। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया जा सका। बालको वन परिक्षेत्राधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया। हमले ने पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या....
21 Aug, 2023 11:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तर्रेम थाना क्षेत्र में रविवार रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। माओवादियों के भय से परिजनों ने अभी तक थाने में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम का नक्सलियों ने 18 अगस्त को अपहऱण कर लिया था। अपहरण के तीन दिनों बाद रविवार की रात को रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। नक्सली भय के चलते परिजनों ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसी के चलते अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के नवगठित अनुविभाग छुरा और तहसील फिंगेश्वर का किया वर्चुअल लोकार्पण
20 Aug, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में जिले के नवगठित अनुविभाग छुरा और तहसील फिंगेश्वर का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही जिले के हितग्राहियों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना गैर अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत राशि का वितरण किया। जिले में नए अनुविभाग और तहसील शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों में सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए अधिक दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। नवगठित छुरा अनुविभाग अंतर्गत 36 पटवारी हल्के के 169 गांव शामिल है। इसी प्रकार तहसील फिंगेश्वर के अंतर्गत 35 ग्राम पंचायतों के 56 गांव शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मना रहे है और इस अवसर पर न्याय योजनाओं की राशि वितरित की गई है और नवीन राजस्व कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। आज छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर, गरीब और गौपालकों को 2055.60 करोड़ की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर वर्ग छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम छुरा भूपेंद्र साहू, डिप्टी कलेक्टर टीआर देवांगन सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बात चाहे खेती-किसानी की हो, आदिवासियों के विकास की हो, महिलाओं के सशक्तिकरण की हो, हर नागरिक की आय में बढ़ोतरी की हो, रोजगार की हो, रोजगार के अवसरों के निर्माण की हो, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की हो, शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की हो, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की हो, चिकित्सा सुविधा के विस्तार की हो आज छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिख रहा है। हमारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।
राजस्व कार्यों के लिए छुरा क्षेत्र के ग्रामीणों को नही जाना पड़ेगा गरियाबंद- छुरा अनुविभाग बन जाने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए लगभग 26 किलोमीटर की दूरी तय कर एसडीएम कार्यालय गरियाबंद नही जाना पड़ेगा। जाति, निवास, प्रमाण पत्र, फौती, बंटवारा, नामांकन, सीमांकन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की सुविधा छुरा एसडीएम कार्यालय में मिल जायेगी। इससे नए अनुविभाग के अंतर्गत चार आरआई सर्कल छुरा, खडमा, पांडुका एवं रसेला के अंतर्गत 36 पटवारी हल्के के 169 गांव के 1 लाख 16 हजार से अधिक ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
नए तहसील फिंगेश्वर से 63 हजार से अधिक आबादी होगी लाभान्वित- नवगठित तहसील फिंगेश्वर में 2 आरआई सर्कल जामगांव और फिंगेश्वर अंतर्गत 18 पटवारी हल्का शामिल है। इसमें 35 ग्राम पंचायतों अंतर्गत 56 गांव के 63 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। पहले क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के निराकरण के लिए राजिम तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। अब नए तहसील बनने से दूर नही जाना पड़ेगा, फिंगेश्वर में ही तहसील संबंधित कार्य संपादित हो सकेंगे। फिंगेश्वर तहसील अंतर्गत ग्राम पसौद, पाली, पेंड्रा, भसेरा, रोबा, सोनासिल्ली, पोलकर्रा, सिर्रीकला, लचकेरा, कोसमखुटा, जामगांव, पथर्री, भेण्डरी, सरगोड़, खैरझिटी, गुण्डरदेही, बम्हनदेही, बनगंवा, तरजूंगा, रजकट्टी, बोरिद, सरकड़ा, बिरोड़ा, फिंगेश्वर, गदहीडीह, खुडसा, परसदाकला, पतोरा, चौतरा, रवेली, परसट्टी, सेंदर, बारूला, चरभट्ठी, देवगांव, करेंता, गनियारी, घोघरा, पतोरी, बेलर, चरौदा, जोगीडिपा, फुलझर, बोड़की, कुण्डेल, छुईहा, जमाही, सिर्रीखुर्द, खुडियाडीह, खुटेरी, पुरेना, बिनौरी, बिजली, मड़वाडीह, बोरसी एवं ग्राम बहेरापाल के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।