छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष पर 10 नवनिर्मित थानों का किया लोकार्पण...
2 Jan, 2023 11:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को पुलिसकर्मियों के साथ नया साल मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10 नवनिर्मित थानों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इन थानों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने ढाई-ढाई करोड़ रुपये की राशि से किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल मे मानवता की सेवा करने में हमारे जवानों ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रायपुर के पुलिस लाइंस स्थित परेड मैदान में हुए नव वर्ष मिलन समारोह में हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि, बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साहस, समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण संभव हो सका है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए जवानों से अलग-अलग बात भी की। दंतेश्वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से उन्होंने कहा कि, लोगों से उनकी भाषा मे बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैंप खोलने की मांग करते हैं। नक्सली रह चुके एएसआई ने बताया कि पहले जंगल में भटकते थे। अब वे हल्बी और गोंडी में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं।
बीजापुर के एएसआई रामलाल ने बताया कि कैंप खुले हैं। पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। अब नक्सलियों के सड़क काटने की घटनाएं भी नहीं हो रही हैं। इस पर सीएम ने मुख्य सचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड, आधार कार्ड, वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, अंदरूनी इलाकों में लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
कोरबा में कार-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार ठेकाकर्मी की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल...
2 Jan, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार ठेकाकर्मी की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा एमपी नगर और रामपुर चौकी क्षेत्र में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, भालूसटका निवासी फूल सिंह कंवर विद्युत ठेका कर्मी थे। वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। अभी वे रामपुर चौकी क्षेत्र में वन विभाग के दफ्तर के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रिसदी मुख्य मार्ग की ओर भाग निकली। हादसा होते देख लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।
वहीं दूसरा हादस एमपी नगर क्षेत्र में हुआ। यह भी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। हादसे में चारों लोग घायल हो गए हैं। इनमें दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर और पैर में चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। कार जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चरित्र शंका में शराबी पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार....
1 Jan, 2023 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। वहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।
मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था। पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।
उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भाजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।
वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ की। मगर आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात....
1 Jan, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने बघेल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन एक घंटा मुलाकात चली। इस मौके पर सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री की मां हीरबेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और छत्तीसगढ़ के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से बात की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनके मातृशोक का हिस्सा बना। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
बता दें, बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी. जहां पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा.
क्या हुआ बैठक में?
बैठक के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों को एक अप्रैल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा. एक नवंबर 2004 या उसके पश्चात नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर लाभांश कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत दिया जाएगा. कर्मचारियों को एनपीएस का अंशदान और लाभांश राज्य के खाते में जमा करना होगा.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के साथ की नए साल की शुरुआत...
1 Jan, 2023 12:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमवीरों के साथ नववर्ष मनाने के लिए रायपुर के चवाड़ी पहुंचे। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। बघेल ने इस अवसर पर श्रमवीरों सहित समस्त प्रदेश वासियों को को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर किसी के जीवन में उजियारा आ सकता है और छत्तीसगढ़ में गरीब वर्ग के बच्चे भी अब आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन ले कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कॉन्स्टेबल समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत....
1 Jan, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : साल 2022 की आखिरी रात रायपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में हुए 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक रायपुर पुलिस का जवान भी शामिल है यह हादसा नवा रायपुर इलाके में हुआ। निमोरा के पास बन रहे एक्सप्रेस वे पर ये एक्सीडेंट हुआ। अभनपुर अपनी ड्यूटी जॉइन करने जा रहे पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की बाइक को एक हाईवा ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का फ्यूल टैंक फट जाने से उसमें आग लग गई । बुरी तरह से जख्मी पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की इस हादसे में मौत हो गई।
कुलदीप शनिवार की रात में अमलीडीह में अपने क्वॉर्टर से ड्यूटी के लिए अभनपुर थाना जा रहे थे। इस दौरान निमोरा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कुलदीप की बाइक में भीषण आग लग गई। राहगीरों ने कुलदीप को जलते बाइक से दूर किया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया।
यह हाईवा सड़क पर हादसे के बाद रुका हुआ था, तभी पीछे से आ रहे एक और युवक दिनेश रक्सेल भी अपनी बाइक समेत हाईवा से जा टकराया। टक्कर की वजह से दिनेश के सिर और शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई और उसकी भी मौत हो गई। दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
कोरबा में वर्ष के अंतिम दिन ज्वेलरी शॉप और मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी...
1 Jan, 2023 11:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : वर्ष के अंतिम दिन चोरों ने कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थित ढीलू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एंड एसेसरी और राधिका ज्वेलर्स में धावा बोलते हुए चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए, जबकि ज्वेलरी शॉप में चोर चोरी करने में कामयाब नहीं रहे। रामपुर चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित इन दुकानों से चोरी होना कहीं न कहीं पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक कोसाबाड़ी चौक और निहारिका चौक पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, इसके बावजूद चोरी होना समझ से परे है। कोसा बाड़ी चौक पर संचालित राधिका ज्वेलर्स में चोरी के असफल प्रयास में यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक की हरकत कैद हुई है। जो मुख्य द्वार पर लगे ताला को तोड़ने के बाद शटर खोलने का प्रयास करते दिख रहा है। दुकान के संचालक शेखर सोनी ने बताया कि उनके शॉप में चोरी का असफल प्रयास हुआ है।
चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्य मार्ग से लगी दुकान भी निशाने पर हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक से सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक का चेहरा कैद हुआ है। सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा देख सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिस पर मामले की जानकारी हुई।