छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा को लेकर किए इतजाम
7 Nov, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह भी है। इसी बीच कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र की सुरक्षा में ट्रांसजेंडर्स सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के कैंप लाया गया है। मतदाताओं के उत्साह के कारण इसे नक्सिलयों की बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
आजादी के बाद पहली बार धुर नक्सली गांव में मतदान
बस्तर जिले के चांदामेटा गांव को नक्सलियों का अभेद किला कहा जाता था। लेकिन आजादी के बाद पहली बार उस गांव में बने मतदान केंद्र पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुरक्षा को लेकर तगड़े इतजाम किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए बड़ी संख्या में यहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यह बस्तर का बॉर्डर का एरिया है, यहां से ओडिशा के घने जंगल लगते हैं बताया जाता है कि झीरम हमले के बाद बड़ी संख्या में नक्सली इसी इलाके में जमा हुए थे, इसके बाद बड़े लीडर ओडिशा और सकुमा बीजापुर रवाना हुए।
बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, दो डिग्री तक गिरेगा पारा
7 Nov, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तीन दिन बाद खरीदारी का महामुहूर्त धनतेरस आने वाला है और मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है और धनतेरस के अवसर पर ठंड और बढ़ने वाली है। हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।
प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है और ठंड में बढ़ोतीर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरेगा तो ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सोमवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा,एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतमतापमान 19.7 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
सजने लगे गर्म कपड़ों के स्टाल
ठंड की दस्तक होते ही मोतीबाग चौक, टिकरापारा, पंडरी, जीई रोड सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल सजने लगे है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों के नए कलेक्शन आ गए है,उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जाएगा।
सुकमा में वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने की फायरिंग,चार घंटे में कुल 22.03 प्रतिशत मतदान
7 Nov, 2023 12:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।
सुकमा में वोटिंग के बीच पुलिस-नक्सली में मुठभेड़
छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार दुरमा व बंडा के जंगलों में पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि नक्सली यहां मतदान प्रभावित करने आए थे। लेकिन जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद घटनास्थल से भाग गए। फिलहाल फायरिंग रुक गई। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
चार घंटे में कुल 22.18 प्रतिशत मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 22..18 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 9.93 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान हो गया। कांकेर में सबसे ज्यादा 34.65 प्रतिशत तो बीजापुर में सबसे कम 9.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
भाजपा ने बनाया खोदापुर, कांग्रेस ने बनाया अपराधगढ़: उज्वला कराडे
6 Nov, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की नेत्री उज्वला कराडे इन दिनों आम जनता से मिलकर अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में वे आज तारबाहर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंची। वे लोगों के घरों में जाकर आम आदमी पार्टी की रीति नीति के बारे में बता रही है और वोट मांग रही हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सिम्स अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है, जिसकी देख रेख करने वाला कोई नहीं रह गया है, शहरवासी परेशान हैं।
मरीजों उपचार नहीं हो रहा है। गंभीर बीमारी के मरीजों को अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जनता से वादे ही किए हैं। मैं जहां भी जा रही हूं वहां के लोगों का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। सिम्स अस्पताल के बारे में उन्होंने कहा कि मरीजों की देख रेख के अलावा यहां उपकरण ही नहीं है जिससे जांच की जा सके। शहर के लोग संभाग के सबसे बड़े अस्पताल से मायुस लौट रहे हैं। एक नेता ने शहर को खोदापुर बनाया है तो दूसरे ने अपराध का गढ़ बना दिया है। जनता इस चुनाव में बदलाव के मूड में हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में तन-मन धन से मेरा साथ दे रहे हैं।
महादेव एप के बहाने असम के सीएम विस्वा ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना
6 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राजनीति में जब आरोप लगते हैं तो चौतरफा घेराबंदी भी शुरु हो जाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप को लेकर आरोप लगे हैं। उन पर चौरफा हमले भी शुरु हो गए है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने महादेव एप के जरिए सीएम बघेल पर जमकर निशाना साधा है,उन्होंने यहां तक कहा कि मां कामाख्या देवी उन्हे कभी माफ नहीं करेगी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसके लिए सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चुनाव प्रचार थमसे से एक दिन पहले यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ में मौजूद रहे। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है।
सीएम सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि मां कामाख्या आज रो रही हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने महादेव के नाम पर घोटाला किया।सीएम सरमा ने कहा, कांग्रेस ने महादेव के नाम पर भ्रष्टाचार करके मां कामाख्या को बहुत क्रोधित किया है। मां ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। कोई पैसे लूटने के लिए महादेव के नाम का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई सोच भी कैसे सकता है कि महादेव के नाम पर कोई पैसे लूटेगा। मां कामाख्या देवी, मां पार्वती का स्वरूप हैं। मैं पार्वती महादेव की पत्नी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से मां कामाख्या दुखी हैं।उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि महादेव के नाम पर बघेल ने पैसा लूटने का काम किया है। कोई ये सोच भी नहीं सकता कि महादेव के नाम पर ऐप बनाकर कोई भ्रष्टाचार करेगा।
इसके बाद भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है। उन्होंने आगे कहा, आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा। अब केंद्र सरकार को होश आ ही गया है तो अच्छा है कि इस ऐप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए. छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ लुक-आउट नोटिस जारी किया था।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज का किया निरीक्षण
6 Nov, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज 05 नवम्बर को जिला एवं सत्र न्यायालय, बलरामपुर (रामानुजगंज) का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने न्यायालय परिसर के सभी कक्षों का मुआयना किया। न्यायालय भवन की अधोसंरचना न्यायालय की गरिमा के अनुकूल नहीं पायी गयी। न्यायालय भवन की छत की सीलिंग जगह-जगह से जीर्ण-शीर्ण पायी गयी और दीवालें काफी जर्जर होकर उनमें सीपेज की समस्या पायी गई। इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने जिला कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को न्यायालय भवन की उपरोक्त समस्यों का यथाशीघ्र एक माह के भीतर निराकरण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर (रामानुजगंज) अशोक कुमार साहू, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ता गणों ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश अधिवक्तागणों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनका नियमानुसार निराकरण करने आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पी.पी.एस. एम. व्ही. एल. एन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर. एस. नेगी भी उपस्थित रहे।
प्रथम चरण के मतदान के लिए आज थमा प्रचार का शोर
6 Nov, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। प्रथम चरण में 7 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए आज दूरस्थ मतदान केंद्रों के मतदान दलों को रवाना किया गया। इनमें कई मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया है।
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं।
प्रथम चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।
मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने 'स्वीप महिला कार रैली' का आयोजन
6 Nov, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप“ के अंतर्गत आज रायपुर में महिला कार रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित सैकड़ों महिला कार चालकों ने इसमें हिस्सा लिया। महिला कार रैली के काफ़िले में उत्कृष्ट सजावट व संदेशों के साथ शामिल कारों के महिला चालकों को सम्मानित भी किया गया। कार रैली के माध्यम से मतदाताओं को 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान की अपील की गई। आयोजन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों सहित रायपुर जिला प्रशासन के सभी विभागों, स्थानीय स्वयंसेवियों एवं सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सी.ई.ओ. रीना बाबासाहेब कंगाले ने थामी जीप की स्टीयरिंग
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कार रैली में खुद स्टीयरिंग थामकर काफ़िले को लीड किया। रैली के दौरान उनके साथ जीप में सवार महिलाएं पूरे रास्ते भर लाउड स्पीकर पर मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए दिखीं।
बी.टी.आई. ग्राउंड में सुबह से लगी कारों की लंबी लाइन
स्वीप कार रैली के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। महिलाएं अपने कार की स्वयं सजावट कर सुबह से बी.टी.आई. ग्राउंड पहुंचने लगी थीं। महिलाओं के साथ उनके परिजन और सहेलियां भी कारों में सवार थीं, जो महिला कार चालकों का उत्साहवर्धन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दे रही थीं।
पारंपरिक वेशभूषा में कार रैली में शामिल होने पहुंची महिलाएं
महिलाओं ने अपनी कार को आकर्षक सजावट देने के साथ ही स्वयं भी पारंपरिक पोशाक में रैली में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के साथ ही महिलाएं महाराष्ट्रियन, बंगाली, ओड़िसी, दक्षिण भारतीय, गुजराती पारंपरिक पोशाक व पगड़ी पहनकर वीरांगनाओं की तरह इस रैली में पहुंची। महिलाएं बी.टी.आई. ग्राउंड में निर्वाचन गीत “मैं भारत हूँ...“ पर नृत्य व जुम्बा कर मतदान का संदेश देते दिखीं।
80 वर्षीय अख्तर कुरैशी के साथ चला राष्ट्रध्वज
लंबे समय से लकवाग्रस्त अख्तर कुरैशी भी कार रैली के दौरान मतदान के लिए सभी को प्रेरित करने पहुंचे। 80 बरस के अख्तर अपने साथ राष्ट्रध्वज लेकर इस रैली में शामिल हुए। सी.ई.ओ. कंगाले ने उनके हौसले की सराहना करते हुए उन्हें न केवल कार रैली में अपने साथ शामिल कीं, बल्कि उन्हें कार रैली के समापन स्थल साइंस कॉलेज मैदान में सम्मानित भी किया।
ई-कार व ई-रिक्शा की कार रैली में रही धूम
स्वीप महिला कार रैली में रोल्स रॉयस जैसी विंटेज कार, खुली जिप्सी, जीप के साथ इलेक्ट्रॉनिक कार व ई-रिक्शा सहित लगभग 200 कारें शामिल हुईं। उत्कृष्ट कार सजावट व संदेश के लिए अनुपमा तिवारी को प्रथम पुरस्कार, ई-कार व ई-रिक्शा को द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। सी.ई.ओ. कंगाले ने इन महिलाओं को पुरस्कृत कर सभी की सक्रिय सहभागिता के लिए सराहना की।
रैली में शामिल हुआ शहर
रैली में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम के कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अबिनाश मिश्रा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, नगर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल और जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.के. जोशी सहित जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगर निगम, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभाग शामिल हुए। रैली में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अंबेडारे व कई स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील नागरिकों से की।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान
6 Nov, 2023 04:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों और भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों व एक सांसद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की साख दांव पर है। प्रथम चरण में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 198 पुरुष व 25 महिलाएं हैं।
नारायणपुर
अभी इस सीट पर चंदन कश्यप मौजूदा वर्तमान विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में चंदन कश्यप ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री केदार कश्यप को महज 2647 मतों से हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी।
कोंडागांव
बस्तर संभाग के इस आदिवासी बाहुल्य निर्वाचन क्षेत्र वर्तमान मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल मरकाम के पास है। मोहनलाल मरकाम यहां से 2013 और 2018 में जीत दर्ज कर चुके हैं। मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को 1796 वोटों से मात दी थी। इस बार भी दोनों दिग्गज एक-दूसरे को चुनौती देंगे।
बीजापुर
बीजापुर में पिछले कई चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ही मुकाबले में रहे हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व महेश गागड़ा व कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मंडावी आमने सामने थे। कांग्रेस की लहर में विक्रम मंडावी 21584 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत गए। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।
अंतागढ़
नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में स्थित अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अंतागढ़ विधानसभा सीट विधायक अनूप नाग के पास है। लेकिन इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को हराया था। भाजपा ने विक्रम उसेंडी को तो कांग्रेस ने रूप सिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। ऐसे में यहां लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है।
दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा सीट बस्तर संभाग में आती है। महेंद्र कर्मा की परंपरागत दंतेवाड़ा सीट पर बेटे छविंद्र कर्मा पहली बार चुनावी मैदान में हैं। विधायक देवती कर्मा ने उनके लिए सीट छोड़ी है। इधर, भाजपा ने जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी को टिकट दी है, जो क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।
कोंटा
सुकमा जिले का कोंटा विधानसभा सीटा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस राज्य गठन के बाद से लगातार यहां से चुनाव जीतती आ रही है। भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा कोंटा से निर्वाचित हो रहे हैं। 2018 में लखमा ने भाजपा के धनीराम बरसे को हराया था। इस बार लखमा का मुकाबला भाजपा के सोयम मुका से है।
चित्रकोट
चित्रकोट सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के विरुद्ध भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनायक गोयल को मैदान में उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान सीट पर गुटबाजी से अब यहां कांटे की टक्कर है। 2018 में दीपक बैज ने भाजपा के लच्छूराम कश्यप को मात दी थी।
केशकाल
कोंडागांव जिले में आने वाली इस सीट से कांग्रेस से विधानसभा उपाध्यक्ष व दो बार के विधायक संतराम नेताम और भाजपा से भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखने वाले नीलकंठ टेकाम प्रत्याशी हैं। यहां 2013 से लगातार कांग्रेस का कब्जा है।
राजनांदगांव
राजनांदगांव विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का दबदबा रहा है। रमन सिंह यहां से छह बार विधायक रहे हैं। इन्होंने 2008 से तीन बार जीत हासिल की है। 2018 में कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा। लेकिन चुनाव तो नहीं जीत पाईं, लेकिन डा. रमन सिंह को कड़ी चुनौती दी। इस बार रमन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा।
कवर्धा
छत्तीसगढ़ की कवर्धा विधानसभा सीट पर ओबीसी समुदाय साहू समाज का वर्चस्व रहा है। हालांकि इस सीट पर वर्तमान विधायक मो. अकबर हैं, जिन्होंने 2018 के चुनाव में प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक साहू को हराया था। इस बार भाजपा ने यहां प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा को टिकट दे दिया है। कांग्रेस से एक बार फिर मो. अकबर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।
पहले चरण इन हाई प्राेफाइल सीटों पर दिग्गजों के बीच मुकाबला
- नारायणपुर से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप
- कोंडागांव से भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम
- बीजापुर से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी
- अंतागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई
- राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन
- कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर
- दंतेवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी चेतराम अरामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा
- कोंटा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा
- चित्रकोट से भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज
- केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम
दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा
6 Nov, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के मस्तुरी और कवर्धा में विशाल रैली में शामिल हुए और पार्टी के लिए प्रचार किया। रैली में शामिल होने से पहले उन्होंने बिल्हा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जसबीर सिंह और प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला समेत बिल्हा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आमआदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बिल्हा विधानसभा के प्रत्याशी जसबीर सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। बिल्हा जसबीर ने उन्हें बताया कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी।
गाँव गाँव मे ग्रामीणों का जनसमर्थन मिल रहा है। ग्रामीण दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त चिकित्सा और शिक्षा की मांग कर रहे जो आज आम आदमी की पहुच से बाहर हो गई है। आम आदमी की कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों की शिक्षा और परिवार की चिकित्सा में खर्च हो रहा है। आज चिकित्सा और शिक्षा बहुत महंगी और आमआदमी के पहुच से बाहर हो गई है। कोरोना काल के बाद ज्यादातर लोग अपने बच्चों के स्कूल की फीस तक नही अदा कर पा रहे हैं।
मस्तुरी और कवर्धा में विशाल रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बताया कि कैसे कांग्रेस व भाजपा पार्टियों की सरकारों के शासनकाल मे छत्तीसगढ़ की जनता उनके कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई से त्रस्त रही है। ऐसे में, आम आदमी पार्टी के सुशासन, इमानदारी व देशप्रेम से जुड़ी विशेष उपलब्धियों से लोगों का ‘आप’ पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।
छत्तीसगढ़ मे बिल्हा क्षेत्र के आप के विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग अपने चुनाव प्रचार मे क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी गांवो कस्बो मे मतदाताओं से संपर्क साधने मे जुटे है। इस दौरान वे लोगों को केजरीवाल की गारंटी के बारे में जानकारी देकर क्षेत्र के विकास और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ का वादा, बच्चो को मुफ्त शिक्षा व स्कूलों को शानदार बनाने का वादा, हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का वादा, बिजली बिल माफ कर 24 घंटे बिजली मिलना पहुचाने का वादा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का वादा, शासकीय संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर ठेका प्रथा बंद करने का वादा, सेना व पुलिस के जवानों को सेवा के दौरान शहीद होने पर सम्मान राशि की गारंटी, 18 वर्ष से अधिक सभी महिलाओं के लिये 1000 रूपये प्रति माह सम्मान राशि, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक बेरोजगार को रोगार उपलब्ध कराना, रोजगार मिलने तक 3000 रूपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देना, आदिवासियों के लिये पेसा कानून के अंतर्गत जल, जंगल व जमीन का पूरी अधिकार ग्राम सभाओं को देकर इमानदारी से पालन कराने का वाद।
शहर में बनेगा एजुकेशन हब: अमर
6 Nov, 2023 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने आज बिलासपुर विधानसभा के लिए जन घोषणा-पत्र जारी करते हुए अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने 10 हजार युवाओं के लिए एजुकेशन हब बनाने, अरपा विकास प्राधिकरण के तीन हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पूरा करने, अरपा में त्रुटिहीन बैराज बनाने तथा शहर में रहने वाले 32 हजार गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। आज हॉटल ग्रांड अम्बा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जन घोषणा-पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने शहर विकास के लिए 23 घोषणाएँ की है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिलासपुर में दो सौ करोड़ की लागत से तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। बिलासपुर में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर योजना प्रारम्भ कर जनता को जागरूक किया जाएगा। शहर को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाऐंगे। बिलासपुर शहर को प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब बनाने के लिए कोटा की तर्ज पर शासकीय भूमि में एक विशाल भवन तैयार किया जाएगा। एक सौ बीस करोड़ की लागत से खेल प्रशिक्षण के लिए बनाये गए स्टेट स्पोट्र्स ट्रेनिंग सेंटर को संवारेंगे। बृहस्पति बाजार मंडी को व्यवस्थित किया जाएगा। बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा दिलाने के साथ ही पॉंच साल में ठप्प पड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 150 एसी बसों का संचालन पुन: प्रारम्भ किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में व्यवस्थित स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की जाएगी ताकि सरलता से उपचार की सुविधा शहरवासियों को मिल सके। अमर अग्रवाल ने जन घोषणा-पत्र में यह भी कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर सभी गरीब पट्टाधारियों को प्रधानमंत्री आवास का पक्का मकान, जहॉं वह रह रहे हैं वहीं पर दिया जाएगा। शहर में फिर से अमन शांति स्थापित करने के लिए व्यवस्था की जाएगी। शहर के मुख्य मार्गों में ठेले, गुमटी, रेहड़ी का संचालन करने वाले गरीब परिवारों को उचित स्थान पर उनके व्यापार का संचालन करने की व्यवस्था की जाएगी। शहर के प्रत्येक परिवार को पीने का साफ पानी मिले, इसके लिए सभी घरों तक पाईप लाईन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा। पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। बिलासपुर में पूर्ण विकसित एयरपोर्ट नाईट लैडिंग सुविधा के साथ महानगरों तक सीधी नियमित उड़ान के लिए चकरभाठा एयरपोर्ट को तैयार किया जाएगा। शहर में व्यावसायिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन का विस्तार करते हुए बुकाडेम, पाली, खुंटाघाट एवपं रतनपुर के पुरातन इतिहास को संवारते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व को पूर्ण विकसित किया जाएगा। भाजपा उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने कहा कि सिवरेज का तीन किलोमीटर का काम जो बाकी है उसे भी पूरा करेंगे तथा अमृत मिशन योजना, तीन साल में हम शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन सौ एकड़ जमीन पर दस हजार युवाओं के लिए सर्व सुविधायुक्त एजुकेशन हब बनायेंगे। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि रेडी टू इट का काम पूर्व की तरह महिला समूह को दिया जाएगा साथ ही मोदी की गारंटी की पूरे देश में चर्चा हो रही। बिलासपुर जिले में, प्रत्येक ब्लॉक में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की योजना बनाई है तथा पॉंच लाख महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही प्रत्येक विवाहित महिलाओं को हर साल 1200 की राशि की गारंटी भाजपा ने दी है। आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि तथा रमेश लालवानी की मौजूदगी में बिलासपुर विधानसभा का जन घोषणा-पत्र मिडिया के सामने जारी किया।
दयालबंद, तोरवा में भाजपा उम्मीदवार का जनसम्पर्क, अमर ने कहा-पॉच साल से शहर नेतृत्व विहिन शहर की जनता को 17 नवम्बर का इंतजार, भाजपा को मिल रहा आपार जन समर्थन बिलासपुर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज धुऑंधार चुनाव प्रचार करते हुए टिकरापारा, दयालबंद तथा तोरवा क्षेत्र में घर-घर दस्तक दी तथा भाजपा को जिताने की अपील करते हुए जनसमर्थन मांगा।
चुनाव प्रचार के दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा के घोषणा-पत्र से आम जनता में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश को गारंटी दी है उसकी गारंटी पूरे विश्व में होती है। बीते पॉंच साल में कांग्रेस शासनकाल में शहर में कोई विकास नही हुआ। शहर विधायक के लिए नाकामी भी छोटा शब्द है। बिलासपुर की जनता अब यह मानने लगी है कि बिलासपुर विधानसभा नेतृत्व विहिन है। शहर की जनता ने जिसे चुना और वही जनता यह महसूस कर रही है कि शहर नेतृत्व विहिन हो गया है, यह विचारणीय प्रश्न है। अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता इंतजार कर रही है 17 नवम्बर को होने वाले मतदान का, और तीन दिसम्बर के बाद बिलासपुर की तरक्की का रास्ता खुल जाएगा। कल जैसे ही मोदी की गारंटी 2023 लांच हुआ, जनता में काफी उत्साह है और बिलासपुर की ही नही वरन् पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए आतुर है। प्रधानमंत्री मोदी को बोलना पूरे भारत में ही नही पूरी दुनिया में गारंटी है। मोदी की गारंटी पर पूरी दुनिया विश्वास करती है। जनता भाजपा को बहुत प्यार कर रही है और इंतजार कर रही है भाजपा के सरकार बनने का और शहर के विकास का। आज तोरवा, दयालबंद में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के अलावा जनता में भी काफी उत्साह दिखा। तोरवा में लोगों ने घर-घर अमर अग्रवाल की आरती उतारकर चंदन लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान आज अशोक विधानी, निम्मा जीवनानी, बंधु मौर्य, ललित पुजारा, मोती गंगवानी, दीपक सिंह, नितिन छाबड़ा, राहुल सिंह, विन्नी विधानी, देवाशीष दत्ता, अमित सिंह के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मामूली विवाद पर दो युवकों की पिटाई
6 Nov, 2023 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । अभी कुछ ही देर पहले तेलीपारा मेन रोड पर बाईक आगे पीछे करने की जरा सी बात पर दो पक्ष आपस मे जमकर भीड़ गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक भी बात नहीं सुनी और दिनदहाड़े सड़क पर बेल्ट से पिटाई कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा मेन रोड पर कुछ ही देर पहले दो पक्षों का आपस में बाईक को आगे पीछे करने को लेकर कहा सुनी हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनो पक्ष बाईक से एक दूसरे के सामने आ गए थे वही पहले अपनी गाड़ी कौन हटाएगा को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई कुछ ही देर बाद एक पक्ष के दो युवकों ने दूसरे पक्ष के दोनों युवकों की अपने साथियों को बुलाकर भरे बाजार रोड़ पर बेल्ट और चांटों से जमकर धुनाई कर दी। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा मेन रोड की है। त्यौहारी सीजन में भरे बाजार मारपीट की इस घटना को देख राहगीर स्तंभ रह गए तो वही कुछ ने चुपके से युवकों द्वारा निडर होकर पीटने का विडियो बना लिया। खबर लिखे जाने तक पीडि़त और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नही हो पाई थी।
नड्डा बोले- कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा
6 Nov, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि, यहां मैं आया तो एक नारा सुना- अब न सहिबो, बदलकर रहिबो। ये इसलिए जरूरी है कि कांग्रेस का विकास के साथ 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा, अनाचार होगा, अत्याचार होगा। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया है। इसे हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। इससे पहले नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत वीर गुंडरदेही की धरती को नमन करने से की। वहीं माइक के ठीक से काम नहीं करने पर तंज किया कि इसे कहीं भूपेश बघेल की बीमारी तो नहीं लग गई।
नड्डा ने मोदी सरकार की योजनाएं और आदिवासी हितों में लिए गए फैसले को बताया। साथ ही घोषणापत्र के वादों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा आएगी तो विकास की गारंटी पक्की है, लेकिन अगर उनको लेकर आए, यानी बघेल और कांग्रेस को लेकर आए तो लूट की गारंटी पक्की है।
पॉच साल से शहर नेतृत्व विहिन, शहर की जनता को 17 नवम्बर का इंतजार: अमर
5 Nov, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । बिलासपुर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को धुऑंधार चुनाव प्रचार करते हुए टिकरापारा, दयालबंद तथा तोरवा क्षेत्र में घर-घर दस्तक दी तथा भाजपा को जिताने की अपील करते हुए जनसमर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा के घोषणा-पत्र से आम जनता में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश को गारंटी दी है उसकी गारंटी पूरे विश्व में होती है। बीते पॉंच साल में कांग्रेस शासनकाल में शहर में कोई विकास नही हुआ। शहर विधायक के लिए नाकामी भी छोटा शब्द है। बिलासपुर की जनता अब यह मानने लगी है कि बिलासपुर विधानसभा नेतृत्व विहिन है। शहर की जनता ने जिसे चुना और वही जनता यह महसूस कर रही है कि शहर नेतृत्व विहिन हो गया है, यह विचारणीय प्रश्न है। अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता इंतजार कर रही है 17 नवम्बर को होने वाले मतदान का, और तीन दिसम्बर के बाद बिलासपुर की तरक्की का रास्ता खुल जाएगा। कल जैसे ही मोदी की गारंटी 2023 लांच हुआ, जनता में काफी उत्साह है और बिलासपुर की ही नही वरन् पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए आतुर है। प्रधानमंत्री मोदी को बोलना पूरे भारत में ही नही पूरी दुनिया में गारंटी है। मोदी की गारंटी पर पूरी दुनिया विश्वास करती है। जनता भाजपा को बहुत प्यार कर रही है और इंतजार कर रही है भाजपा के सरकार बनने का और शहर के विकास का। आज तोरवा, दयालबंद में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के अलावा जनता में भी काफी उत्साह दिखा। तोरवा में लोगों ने घर-घर अमर अग्रवाल की आरती उतारकर चंदन लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान आज अशोक विधानी, निम्मा जीवनानी, बंधु मौर्य, ललित पुजारा, मोती गंगवानी, दीपक सिंह, नितिन छाबड़ा, राहुल सिंह, विन्नी विधानी, देवाशीष दत्ता, अमित सिंह के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा
5 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के मस्तुरी और कवर्धा में विशाल रैली में शामिल हुए और पार्टी के लिए प्रचार किया। रैली में शामिल होने से पहले उन्होंने बिल्हा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जसबीर सिंह और प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला समेत बिल्हा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आमआदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बिल्हा विधानसभा के प्रत्याशी जसबीर सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। बिल्हा जसबीर ने उन्हें बताया कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी।
गाँव गाँव मे ग्रामीणों का जनसमर्थन मिल रहा है। ग्रामीण दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त चिकित्सा और शिक्षा की मांग कर रहे जो आज आम आदमी की पहुच से बाहर हो गई है। आम आदमी की कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों की शिक्षा और परिवार की चिकित्सा में खर्च हो रहा है। आज चिकित्सा और शिक्षा बहुत महंगी और आमआदमी के पहुच से बाहर हो गई है। कोरोना काल के बाद ज्यादातर लोग अपने बच्चों के स्कूल की फीस तक नही अदा कर पा रहे हैं।
केजरीवाल विशाल रैली में हुए शामिल
मस्तुरी और कवर्धा में विशाल रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बताया कि कैसे कांग्रेस व भाजपा पार्टियों की सरकारों के शासनकाल मे छत्तीसगढ़ की जनता उनके कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई से त्रस्त रही है। ऐसे में, आम आदमी पार्टी के सुशासन, इमानदारी व देशप्रेम से जुड़ी विशेष उपलब्धियों से लोगों का ‘आप’ पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।
केजरीवाल की 10 गारंटियों को पसन्द कर रहे लोग
छत्तीसगढ़ मे बिल्हा क्षेत्र के आप के विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग अपने चुनाव प्रचार मे क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी गांवो कस्बो मे मतदाताओं से संपर्क साधने मे जुटे है। इस दौरान वे लोगों को केजरीवाल की गारंटी के बारे में जानकारी देकर क्षेत्र के विकास और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
क्या वादे कर है आप
भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ का वादा, बच्चो को मुफ्त शिक्षा व स्कूलों को शानदार बनाने का वादा, हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का वादा, बिजली बिल माफ कर 24 घंटे बिजली मिलना पहुचाने का वादा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का वादा, शासकीय संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर ठेका प्रथा बंद करने का वादा, सेना व पुलिस के जवानों को सेवा के दौरान शहीद होने पर सम्मान राशि की गारंटी, 18 वर्ष से अधिक सभी महिलाओं के लिये 1000 रूपये प्रति माह सम्मान राशि, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक बेरोजगार को रोगार उपलब्ध कराना, रोजगार मिलने तक 3000 रूपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देना, आदिवासियों के लिये पेसा कानून के अंतर्गत जल, जंगल व जमीन का पूरी अधिकार ग्राम सभाओं को देकर इमानदारी से पालन कराने का वाद।