छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शशि अग्रवाल के धुआंधार प्रचार अभियान को मिल रहा खासा जनसमर्थन
9 Nov, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। श्रीमती शशि अग्रवाल ने आज पूर्वी मंडल तोरवा इलाके के धान मंडी, जगमल ब्लाक रामदास नगर, शहीद भगत सिंह नगर, महाराणा प्रताप सिंह नगर में भाजपा को विजयी बनाने के लिए जन समर्थन यात्रा का कारवां लेकर घर-घर पहुंची। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शशि अमर अग्रवाल के धुआंधार प्रचार अभियान को खासा जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा के समर्थन महिलाओं की टोली प्रचार के दौरान क्षेत्र में विशेषकर महिलाओं से शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, नशाखोरी, शराबखोरी एवं असुरक्षा के संबंध में जागरुक करते हुए वर्तमान सरकार के प्रयासों को पर्याप्त नाकाफी बताने में सफल हो रही है।
बेटी बचाओ आंदोलन, उज्जवला गैस योजना, आवास योजना में महिलाओं को मालिकाना हक, महिलाओं का आरक्षण बिल, परिवार की सुरक्षा, बिजली, सड़क पानी की उपलब्धता, महामारी से बचाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर, प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण, संस्कृति का संवर्धन की जरूरतों पर राज्य सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की दशा में गिरावट आई है।
भाजपा की सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण के वास्तविक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर श्रीमती जयश्री चौकसे, रजनी ऋषि, नमिता ऋषि, नेहा दुआ,वंदना दुबे, सरोज सोंथालिया,पूनम अग्रवाल,श्रीमती मंजू अग्रवाल, वंदना अग्रवाल,श्रीमती संतोषी अग्रवाल,सविता मिश्रा, उषा बाजपेयी, किरण तिवारी आदि शामिल रहे।
बढ़ने वाली है ठंड, तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव
9 Nov, 2023 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होने लगी है,हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले तीन दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उसके बाद यानि 12 नवंबर दीपावली से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड भी बढ़ेगी।
बुधवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा और एआरजी बलरामपुर व एआरजी सोनहत में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
ठंडी हवाओं के चलते अब रात के साथ ही सुबह-सुबह भी ठंड बढ़ने लगी है और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में भी ठंड का प्रभाव नजर आने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
सप्ताह के आखिर में यानि दीपावली के दिन से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। ठंड बढ़ने के चलते अब मोतीबाग, टिकरापारा, आमापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल खोले जा रहे है। उपभोक्ताओं को गर्म कपड़ों में 20 फीसद तक छूट भी दी जा रही है।
गायब हुई किशोरी एक साल के बच्चे के साथ लौटी, युवक गिरफ्तार
9 Nov, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मस्तूरी क्षेत्र की दो साल पहले लापता हुई किशोरी एक साल के बच्चे के साथ गांव लौटी। किशोरी ने बताया कि उसकी पहचान का युवक अपने साथ उसे बहला फुसलाकर भागा ले गया था। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मस्तूरी क्षेत्र की नाबालिग एक मई 2021 को अपने घर से गायब हो गई थी। मामले की शिकायत स्वजन ने मस्तूरी थाने में की थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। लेकिन किशोरी की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई। मामले का राज तब हुआ जब घटना के दो साल बाद नाबालिग अपने एक साल के बच्चे के साथ घर लौटी। मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर किया।
युवक गिरफ्तार
किशोरी ने बताया कि देवगांव निवासी करण बंजारे (21) से जान-पहचान थी। इसी बीच आरोपित करण उसे बहला-फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया था। युवक ने नाबालिग के साथ शादी करने का सांझा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इससे किशोरी का गर्भ ठहर गया। बच्चे के जन्म होने के एक साल बाद आरोपि युवक नाबालिग को उसके गांव छोड़ आया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने करण बंजारे के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
ट्रेलर में ब्लास्ट होते ही लगी भीषण आग
9 Nov, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा के उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के समीप चलती ट्रेलर में भीषण आग लग गई। ट्रेलर के चालक ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते ट्रेलर जलकर खाक हो चुका था। इस वजह से मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
बिहार निवासी महेंद्र मेहता वाहन चालक का काम करता है। वह शाह कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडी 83 60 को लेकर कोरबा की ओर आ रहा था। वह करतला थाना अंतर्गत ग्राम कोटमेर के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसे इंजन से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। इस आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को चपेट में ले लिया। किसी तरह चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
मुख्य मार्ग पर ट्रेलर धूं-धूं कर जलने लगा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर सेना के दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचते, देर हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के केबिन और इंजन जलकर खाक हो चुके थे। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर भारी जाम लग गया। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिला पर हमला
9 Nov, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं। आने वाली 17 नवंबर को दूसरे चरण के के चुनाव होंगे। इसी बीच बुधवार देर शाम नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर कथित दौर से हमला किया गया।
यह हमला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुआ कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया गया। एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रत्याशी काफिले के साथ अपने साथ जा रहे थे। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। हालांकि, रुद्र प्रताप पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आई। जारी वीडियो में गाड़ी के कांच टूटे नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है, रुद्र कुमा कांग्रेस के एक दिग्गज नेता हैं। वह बघेल सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्राम उद्योग मंत्री हैं। यह छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के बड़े धर्म गुरु कहलाए जाते हैं। वह अबकी फिर से नवागढ़ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में एक कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में है।
शहर में बढ़ते अपराध से खोई हुई चैन-शांति- अमन लौटाने की जिम्मेदारी हमारी: अमर अग्रवाल
8 Nov, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तथा बिलासपुर विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने आज धुआंधार चुनाव प्रचार करते हुए कतियापारा, जूना बिलासपुर, दयालबंद मधुवन कृष्णा नगर, जूना बिलासपुर, फजलबाड़ा, करबला में घर-घर दस्तक दी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की हवाला देते हुए शहर को व्यवस्थित विकास करने का संकल्प दोहराया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अकर्मण्य जनप्रतिनिधि से शहर की जनता परेशान है। जब शहर के मतदाता विधायक के पास अपनी समस्या लेकर जाते है तो वे उनकी समस्या का निराकरण करने के बजाय रोना-गाना करते रहते हैं।
अमर अग्रवाल ने कहा है कि शहर की जनता मजबूत नेतृत्व चाहती है। बिलासपुर मे नियोजित विकास का क्रमबद्ध सिलसिला पाँच सालों में ठप्प पड़ गया और बिलासपुर आज महानगरीय स्वरूप लेने के बजाय बीस वर्ष पुरानी अराजक और अव्यवस्था की स्थिति मे आ गया है। महादेव एप से सट्टेबाजी के मामले में मुख्यमंत्री की संलिप्तता शर्मनाक बताते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री महादेव को सट्टेबाजी में लगा दिया। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि महादेव एप का पैसा कहां खर्च हो रहा है।
आज मधुवन दयालबंद तथा तोरवा में चुनाव प्रचार करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा है कि महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपये देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शहरी गरीबों को पक्का मकान देने के लिए भाजपा ने महिलाओं से पंजीयन फार्म भी भराना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में 18 लाख मकान बनाने का वादा किया है। जिसे केन्द्र से पैसे मिलने के बाद भी भूपेश सरकार ने रोक दिया है। तीन दिसम्बर के बाद भाजपा की सरकार बनते ही शहर का सुव्यवस्थित विकास करेंगे। पॉंच साल में अधूरे काम को हम ही पूरा करेंगे। गरीबों को पक्का आवास के साथ ही मूलभूत सुविधाएँ तथा महिलाओं को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी भाजपा की है। आज चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने दलों को बीयू, सीयू और व्हीव्हीपेट की दी जानकारी
8 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । विधानसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आज बिलासपुर सहित सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ शुरू हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद एवं लालबहादुर शास्त्री स्कूल का निरीक्षण कर दलों को जरूरी टिप्स दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में लगभग पौन घण्टे तक प्रशिक्षणार्थियों से लिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से संबंधित रोचक सवाल भी पूछे। कलेक्टर ने मशीनों के क्रम से लेकर मॉकपोल, सीआरसी से संबंधित सवाल पूछे। उन्होंने बीयू, सीयू और व्हीव्हीपेट के मशीनों के क्रम निर्धारण जैसे प्रश्न पूछे और स्वयं मशीनों को क्रम से लगाकर दिखाया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षण में हैंडस ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को अभ्यास भी कराया गया।
कलेक्टर ने कहा कि चुनाव आयोग के मंशानुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने पर जोर दिया। उन्होंने मतदान दलों के सदस्यों को एक साथ बैठने कहा और आपस में परिचित होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान पूर्व की तैयारियां, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को सील करना, मतदान प्रारंभ करना, डाकमत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, निशक्त: मतदाताओं द्वारा मंताकन, अमिट स्याही लगाना, मतदाता के हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि व्हीव्हीपेट, कंट्रोल एवं ईव्हीएम के सभी तार स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कहीं से भी छुपा होना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 के कर्तव्यों के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
सुविधा केन्द्र का लिया जायजा
मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने जिला कार्यालय सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण स्थल पर बनाये गये सुविधा केन्द्रों का भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। इन केन्द्रों पर डाक मतपत्र से मतदान सहित संपूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने पोस्टल बैलेट पेपर प्रत्याशियों के समक्ष ही खोलने कहा और इसका रिकॉर्ड रखते हुए रजिस्टर में सभी के हस्ताक्षर भी लेने कहा। मतदान अधिकारी से वर्तमान में आयोग द्वारा किए गए प्रावधान भी पूछे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल, मास्टर ट्रेनर शैलेष पाण्डेय, एमटी आलम मौजूद थे।
पूरे संभाग में कोई नही मिला 600 किमी से ले आए प्रत्याशी, भूपेश की भरोसे की सरकार को सेंधने: अटल
8 Nov, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कोटा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर भरोसा बरकरार है, और कोटा क्षेत्र में कांग्रेस की जो जीत लगातार होती रही है, उसको मतदाता बरकरार रखेंगे। कोटा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान खरगहनी, कलार तराई समेत आधा दर्जन ग्रामों में ग्रामीण मतदाताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यहां सिर्फ चुनाव लडऩे के लिए आए हैं।
चुनाव खत्म होने के बाद वापस जशपुर लौट जायेंगे। भाजपा प्रत्याशी के पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव इस क्षेत्र के सांसद थे। लेकिन सांसद मद से एक फूटी कौड़ी कोटा क्षेत्र के विकास के लिए खर्च नही किए और वे सांसद रहने के दौरान कभी कोटा भी नही आए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस द्वारा जिस तरह किसानो, महिलाओं ,गरीबों, स्व सहायता समूहों,युवाओं आदि के लिए घोषणाएं की गई है, वादा है कि उन सारी और घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। क्षेत्र की जनता ने पिछली बार गलती की थी और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की पराजय हुई थी लेकिन कोटा क्षेत्र के मतदाताओं ने ठान लिया है कि दुबारा गलती नहीं करेंगे और आजादी के बाद से क्षेत्र से कांग्रेस की जो जीत होती रही है। उसे बरकरार रखेंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा भी बरकरार रखेंगे ताकि कोटा क्षेत्र का भरपूर विकास हो।
और नई सइबो बदल के रहिबो कोटा की जनता इस बार रचेगी नया इतिहास: जूदेव
8 Nov, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कोटा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मतदाताओं से कहा है कि पूर्व के कांग्रेस शासनकाल के दौरान कोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की घोर उपेक्षा की गई है।वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को भी कोटा क्षेत्र में रोक दिया गया है। प्रदेश के पर्याप्त विकास के लिए भाजपा की सरकार और कोटा क्षेत्र से भाजपा विधायक का होना जरूरी है।
रतनपुर कोटा मार्ग में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि अभी तक कोटा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी आज तक नहीं जीती ऐसा कहा जाता है लेकिन मेरा दावा है कि इस बार इस क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद से यह रिकार्ड टूटेगा और भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास बनाएगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किसान ,मजदूर,महिलाएं और युवा इस सरकार से परेशान है और इस बार बदलाव का मन जनता ने लिया है। कोटा क्षेत्र की जनता भी पहली बार कमल का फूल खिलाने संकल्पित है। कोटा क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा ,सड़क ,बिजली, पानी आदि की समस्या है।
प्रदेश की सरकार ने गरीबों के लिए मकान बनाकर देने केंद्र सरकार की योजना को रोक रखी है लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हम सभी वर्ग का ख्याल रखेंगे। गांव ,गरीब और किसान की उन्नति के लिए भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कई योजनाएं लागू करने की बात कही है। श्री जुदेव ने भाजपा सरकार बनने पर किसानों से 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदने का वादा करते हुए कहा कि स्व सहायता समूहों, युवाओं,महिलाओ,किसानों के लिए भी भाजपा ने कुछ न कुछ देने के लिए रखा है।
मतदान दलों के वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी
8 Nov, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में आज कोटा विकासखण्ड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों की चुनावी क्लास लगाकर अब तक लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि इव्हीएम की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। जीपीएस से आपकी लोकेशन ट्रेस होगी। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर को इव्हीएम मशीन के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों से पूछा कि व्हीव्हीपैट मशीन खराब ना हो इसके लिए क्या करना चाहिए, तब किसी ने बताया कि मशीन के सेंसर को प्रकाश से बचाना होगा। कलेक्टर ने इव्हीएम मशीन एवं चुनाव प्रकिया से जुड़े कई रोचक सवाल किए और उनकी शंकाओं का समाधान किया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण में मतदान दल के अधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। बताया गया कि पोलिंग अधिकारी एक, दो एवं तीन के क्या कर्तव्य होते हैं। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी को अपनी पहली रिपोर्टिंग अपने सेक्टर अफसर को करनी होती है। मतदान के दिन हर दो घण्टे में मतदान की रिपोर्टिंग करनी होगी। उन्होंने चुनाव आयोग की पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छी तरह पढऩे की समझाइश दी।
बदली हवा की दिशा, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगी ठंड
8 Nov, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा भी अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से आने वाले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा कोरिया रहा, वहां के कृषि विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर स्थित है, जिसके पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि की संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
रात में बढ़ने लगी ठंड
ठंडी हवाओं के आने के कारण देर रात ठंड बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा है। सुबह ठंडी हवा चलने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है।
जगदलपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री ज्यादा
मंगलवार को जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। दुर्ग व राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।
गर्म कपड़ों के स्टाल शुरू
मोतीबाग, टिकरापारा, संतोषीनगर, आमापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों का स्टाल लगने लगे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए 20 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। वहीं, कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कप़ड़ों का स्टाक आना शुरू हो गया है। इस वर्ष कारोबारी सोच-समझकर स्टाक मंगा रहे हैं, क्योंकि पिछले वर्ष ठंड कम पड़ी थी और कारोबार में जबरदस्त गिरावट आई थी।
कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की हुई मौत
8 Nov, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत की खबर है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। कटघोरा के केदई वन परिक्षेत्र झिनपुरी गांव के की घटना है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में 30 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा हैय। जहां कुछ दिनों पहले ही इस बेबी एलिफेंट ने जन्म लिया था। गांव के पास हसदेव नदी में डूबने से इसकी मौत बताई जा रही है। जहां ग्रामीणों को नजर पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जहां डाक्टरों ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत पानी में डुबने से हुई है।
मतदाताओं ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डाले वोट
8 Nov, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोकतंत्र में महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान करने मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। युवा से लेकर बुजुर्गों ने दनादन वोट डाले। शहर के राम नगर मतदान केंद्र में टॉर्च की रोशनी में मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर में ईवीएम में खराब आ गई।
इसके बाद कुछ देर के लिए मतदान थम गया। देर शाम तक मतदान केंद्र में मतदाता मतदान करने अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी बीच शाम छह बजे करीब बिजली बंद हो गई। बिजली बंद होने के बाद मतदानकर्मियों ने मोबाइल टार्च की रोशनी में मतदान किया। लाइट आने तक मतदाता बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
करमतरा में करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा
तत्काल सुधार कार्य किया गयाविद्युत बंद होने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने आकर तत्काल सुधार कार्य किया। इसके बाद मतदाताओं ने राहत की सांस ली। इसके बाद मतदान की कार्य को गति प्रदान हुआ। डेढ़ घंटे तक थमा रहा मतदानखैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमतरा में करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा।
मतदान केंद्र के अंतर करीब 200 मतदाता थे
इसकी मुख्य वजह ईवीएम में खराबी होना है। लगभग सुबह 11.30 बजे के आसपास मशीन में खराबी आ गई। इसके बाद मशीन बंद हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। करमतरा मतदान केंद्र में 1,343 मतदाता हैं। शाम पांच बजे तक 700 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। वहीं मतदान केंद्र के अंतर करीब 200 मतदाता थे। देर शाम तक मतदान प्रक्रिया चलती रही।
आज जशपुर सहित इन जगहों पर जनसभा करेंगे राहुल गांधी
8 Nov, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आठ नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे।
जशपुर में दोपहर एक बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा कतकालो, ब्लाक अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर दोपहर बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केदारनाथ के दर्शन के बाद फिर छत्तीसगढ़ का दौरा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई चर्चाएं हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी फिर छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा कर रहे हैं।
शाम पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान,छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव खत्म
7 Nov, 2023 06:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।
20 सीटों पर पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले भानुप्रतापपुर सीट पर हुई है। यहां 79.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा।
पंडरिया – 71.06
कवर्धा- 72.89
खैरागढ़- 76.31
डोंगरगढ़- 77.40
राजनांदगांव- 74.00
डोंगरगांव- 76.80
खुज्जी- 72.01
मोहला-मानपुर- 76.00
अंतागढ़ – 70.72
भानुप्रतापुर- 79.10
कांकेर- 76.13
केशकाल- 74.49
कोंडागांव- 76.29
नारायणपुर- 63.88
बस्तर- 71.39
जगदलपुर- 75.00
चित्रकोट- 70.36
दंतेवाड़ा- 62.55
बीजापुर- 40.98
कोंटा- 50.12