छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
कल से बदलेगी हवा की दिशा, ठंड में होगी बढ़ोतरी
21 Nov, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 नवंबर से प्रदेश में हवा उत्तर से आने की संभावना है, इसके चलते नमी की मात्रा कम होगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान एचपी चंद्रा ने कहा कि अब हवा उत्तर से आने के चलते आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ी है।
गर्म कपड़ों पर मिल रही 20 प्रतिशत छूट
शहर में इन दिनों मोतीबाग, आमापारा, पंडरी, टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लग गए हैं। अभी गर्म कपड़ों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गर्म कपड़ों के स्टालों में नई-नई रेंज भी मिल रही है, कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज उपलब्ध है, इन्हें उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा- सीएम का चेहरा तय करने का अधिकार हाईकमान के पास ही है
21 Nov, 2023 12:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) द्वारा मौका मिलने पर मुख्यमंत्री बनने के दिए गए बयान को कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह उनका (सिंहदेव) व्यक्तिगत बयान हो सकता है। सीएम का चेहरा तय करने का अधिकार तो कांग्रेस हाईकमान के पास ही है। वहीं भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार तो आ नहीं रही है। सिंहदेव के दुखी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। वह अच्छे नेता हैं और अब नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें। बता दें कि सिंहदेव ने तीन दिन पहले अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अगर कप्तानी का मौका मिलेगा तो जरूर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह तो सलेक्शन कमेटी ही तय करती है। सिंहदेव ने यह भी कहा था कि यह उनके लिए आखिरी मौका है। आगे चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हाईकमान जो तय करेगा, वैसा ही करेंगे। गौरतलब कि सूबे में पिछली बार भी सीएम पद के लिए सत्ता संघर्ष नजर आया था। भूपेश सरकार कथित ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर मीडिया में लगातार सुर्खियों में बनी रही।
बैज ने कहा- यह उनका व्यक्तिगत बयान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को सिंहदेव के बयान पर मीडिया के समक्ष प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वो बड़े लीडर हैं। उनका कहना-सोचना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, लेकिन उनका यह बयान व्यक्तिगत है। भाजपा को सिर्फ मुद्दा चाहिए। हमारी सरकार बन रही है। उसके बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अंतिम फैसला आलाकमान का रहेगा। छत्तीसगढ़ में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
गलत समय में सिंहदेव को जागी उम्मीद : रमन
सिंहदेव के सीएम पद की उम्मीदवारी और चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह सही बोल रहे हैं। उनके मन की पीड़ा है। पांच साल से वह इंतजार करते रहे हैं। वादा करके उनको पांच साल तक घुमाते रहे। उनकी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। अब भाजपा की सरकार बन रही है। क्या मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करेंगे? इस प्रश्न पर रमन सिंह ने कहा कि चेहरा भाजपा ने तय नहीं किया है। सामूहिक नेतृत्व हमने पहले से तय किया है। विधायक दल की बैठक में चयन हो जाएगा। उसमें विलंब नहीं होगा।
अच्छा विपक्ष होगा तो आनंद रहेगा: केदारनाथ
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बाबा अब मुख्यमंत्री तो बनेंगे नहीं। वह अच्छे नेता हैं। हम चाहेंगे कि भाजपा की सरकार में वह नेता प्रतिपक्ष बनकर हमारे साथ रहें। अच्छा विपक्ष होगा तो काम में आनंद आता रहेगा।
लक्ष्मी पुत्र अमर और सरस्वती पुत्र शैलेश के बीच है मुकाबला, जो हारा उसकी राजनीति खत्म
20 Nov, 2023 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । जिले की सबसे हॉट सीटों में बिलासपुर विधानसभा का नाम सबसे ऊपर है। यहां लक्ष्मी पुत्र अमर अग्रवाल और सरस्वती पुत्र शैलेश पांडेय के जबरदस्त मुकाबला है। राजनीति के पंडितों की माने तो दोनो में से जो भी चुनाव हारेगा उसकी राजनीति खत्म हो सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनो के बीच जुबानी जंग भी खूब हुई है।
विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। मतदान दल पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों में पहुंच गए है। इसी के साथ प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के 2 लाख 50 हजार 634 मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे। इनमे से 1 लाख 24 हजार पुरुष मतदाता है तो 1 लाख 26 हजार 558 महिला मतदाता हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो शहर में सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता है। लगभग 35 हजार मतदाता मुस्लिम समाज के है। इसी तरह 25 हजार से अधिक मतदाता ब्राम्हण है। इसके बाद सिंधी, साहू, कुर्मी, दलित वर्ग के मतदाता है। लगभग महीनेभर की चुनावी प्रचार प्रसार में दोनो प्रत्याशियों के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल बढ़ती आपराधिक घटनाओं को मुख्य मुद्दा बनाए और तीखे हमले किए की तो कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने सिवरेज से शहर की बरबादी, शहर को खोदापुर बनाने का आरोप लगाया। यही नहीं आपराधिक घटनाओं को मुद्दा बनाए जाने का जवाब देते हुए सुशील पाठक हत्याकांड, जीत टाकीज हत्याकांड, गौरांग बोबडे की संदिग्ध मौत और छठघाट में प्रेमी जोड़े की हत्या की याद दिला दी। आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म हो गया है शुक्रवार को वोटिंग होगी। अब देखना है शहर की जनता फिर से लक्ष्मी पुत्र अमर अग्रवाल का चुनाव करती है की सरस्वती पुत्र शैलेश पांडेय को अपना विधायक चुनती है। अमर अग्रवाल बिलासपुर से चार बार के विधायक रह चुके हैं। वे लगातार 15 साल मंत्री भी रहे। पिछली बार उन्हें शैलेष पांडेय ने शिकस्त दी थी। शैलेष पांडेय ने भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल को 11221 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक बने थे। चुनाव में शैलेष पांडेय को 67,896 मत मिले थे जबकि भाजपा के अमर अग्रवाल को 56,675 मत मिले थे।
पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पीसीसी चीफ ने अब कई और नेताओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
20 Nov, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । चुनाव खत्म होने के साथ ही अब भीतरघातीयो पर पीसीसी ने कारण बताओं नोटिस की कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, कर्मकार मंडल के सदस्य सहित राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य को कारण बताओं नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्र.38 से प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पुष्पा पाटले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के जवाब स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने कहा है। इसी प्रकार चंद्रपुर विधानसभा-36 में प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल,भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल,और कांग्रेस नेत्री गीतांजलि पटेल जिला स द्यक्ति को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सभी को 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस को स्पष्टीकरण देने कहा गया है।
कांग्रेस कमेटी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
20 Nov, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । शहर जि़ला कांग्रेस कमेटी ने तारबाहर चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पूण्य स्मरण किया गया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा किश्रीमती गांधी एक निर्भीक और साहसी राजनेता थी , मन में जो ठाना उसे पूरा किया ,जिनके मन मे भारत की गरीब जनता के प्रति अगाध स्नेह रहा ,उनके विकास के लिए अमेरिका के सामने झुकी भी और पाक-बांग्ला युद्ध मे अमेरिका को उनके मर्यादा की भी याद दिलाई, हरित क्रांति -श्वेत क्रांति के माध्यम से देश को अन्न और दुग्ध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया,पोखरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत के सामरिक महत्व को स्थापित किया ,देश के अंदर अलगाववादियों से कोई समझौता न कर उन्हें समूल नष्ट करने की बीड़ा उठाया जिसका दुखद परिणाम 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही सुरक्षा प्रहरी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई ,और श्रीमती गांधी देश के लिए शहीद हो गई।
जफ़ऱ अली, हरीश तिवारी, एसएल रात्रे ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी बाल्यावस्था से ही आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी ,और वानर सेना के माध्यम से सेनानियों को गुप्त सूचनाएं देती थी ,उन्हें प्रियदर्शिनी, ऑयरन लेडी, दुर्गा आदि से सम्बोधित किया गया ,अपने पिता जवाहर लाल नेहरू जी निज सहायक के रूप में काम की और उनके मरणोपरांत सांसद बनी और लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन के बाद अपने विरोधियों को पीछा छोड़ते हुए प्रधानमंत्री बन गई और देश को विकास के पथ पर नई ऊंचाई दी । कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,जफ़ऱ अली, हरीश तिवारी, एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार,शिवा मिश्रा, चन्द्रशेखर मिश्रा, विनोद साहू, मोती ठारवानी, पिंकी बतरा, शुभ लक्ष्मी, सावित्री सोनी,जितेंद लोहिया,हेरि डेनिएल,शहज़ादा,शांति उपाध्याय,विजय दुबे,वीरेंद्र सारथी,प्रिया शर्मा,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र जायसवाल, कमलेश लवहतरे,दुर्देशी धनगर,मनोज शर्मा,अनिल पांडेय,गौरव एरी,मोह अयूब,गणेश रजक,सन्तोष अग्रवाल, करम गोरख,भरत जोशी,मार्गेट बेंजामिन,दीपक रायचेलवार, अखिलेश बाजपेयी,सत्येंद्र तिवारी,अब्दुल तस्लीम,सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित थे।
मतदाताओं, मीडिया और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: कलेक्टर
20 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, मतदाताओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शरण ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में नागरिकों से बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की है। आप सभी ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आपकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे आप सभी ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। जिन लोगों की भी मतदान दलों के रूप में ड्यूटी लगी थी उन्हें कलेक्टर ने विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि आप सभी ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं साथ ही आपके परिजनों का भी बहुत धन्यवाद जिनके सहयोग की वजह से आप सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया को बड़ी सहजता से संपन्न कराया है।
कलेक्टर ने कहा है कि मीडिया ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मीडिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय की सूचनाओं एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियों को नागरिकों और मतदाताओं तक समय पर पहुंचायी जिससे मतदाताओं को काफी सुविधा हुई। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के जवान, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों को भी शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
100 प्रतिशत राशन खत्म होने के बाद भी नहीं मिल रहा स्टाक, पोर्टेबिलिटी की वजह से दुकान संचालकों सहित हितग्राही भी परेशान
20 Nov, 2023 08:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । वन नेशन वन कार्ड की सुविधा राशन दुकान संचालकों सहित हितग्राहियों के लिए भी परेशानी का सबब बनता दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि पोर्टेबिलिटी की सुविधा के बाद अतिरिक्त आवंटन 75 प्रतिशत स्टाक वितरण के बाद देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन दुकानों से 100 प्रतिशत वितरण होने के बाद भी दुकान संचालकों को अतिरिक्त आवंटन जारी नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से दुकान संचालकों काे दिया गया पूरे एक माह का राशन मात्र चंद दिनों में ही खत्म हो जा रहा है। वहीं, सारा सिस्टम आनलाइन होने के बावजूद और राशन खत्म होने के बाद भी माड्यूल में राशन शेष दिखा रहा है, जिसे हर महीने की 10 तारीख के बाद अपडेट करने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से हितग्राही राशन दुकान तो जा रहे हैं, लेकिन वहां राशन नहीं होने की वजह से वितरण नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से हितग्राहियों को राशन के लिए दो से तीन बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जानिए, क्या है पोर्टेबिलिटी
वन नेशन वन कार्ड के तहत केंद्र सरकार की ओर से हितग्राहियों को किसी भी जिले या फिर राज्य में जाकर राशन लेने की सुविधा दी गई है। इसके तहत किसी भी वार्ड या क्षेत्र का हितग्राही किसी भी सरकारी राशन दुकान में जाकर राशन ले सकता है। इसे पोर्टेबिलिटी कहा जाता है।
प्रदेशभर में सर्वाधिक पोर्टेबिलिटी रायपुर में
खाद्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेशभर में सर्वाधिक पोर्टेबिलिटी रायपुर जिले में ही हुई है। आंकड़ों के हिसाब से रायपुर में 58,035 कार्डधारकों द्वारा 98,312 ट्रांजेक्शन किए गए हैं। वहीं, सबसे कम पोर्टेबिलिटी के आंकड़े सरगुजा जिले के हैं। यहां 179 कार्डधारकों द्वारा 303 ट्रांजेक्शन किए गए हैं।
इसलिए आ रही है दिक्कतें
रायपुर शहर में नई राशन दुकानें खुलने के बाद कार्डों काे भी नई दुकानों में ट्रांसफर किया गया है। लेकिन हितग्राही जिस दुकान में कार्ड अटैच है, वहां से राशन लेने की बजाय पुरानी दुकान से ही राशन ले रहा है। इसकी वजह से एक दुकान का स्टाक घट जा रहा है, जबकि दूसरी दुकान का स्टाक खत्म नहीं हो रहा है।
75 प्रतिशत वितरण पर ही आवंटन
राशन दुकान संचालकाें के लिए नान (नागरिक आपूर्ति निगम) द्वारा बनाए गए नियमानुसार दुकान संचालक द्वारा 75 प्रतिशत राशन का वितरण करने के बाद ही अतिरिक्त नया आवंटन जारी किया जाएगा। ऐसे में दुकानों में स्टाक खत्म होने के बाद भी माड्यूल तुरंत अपडेट नहीं होने की वजह से नए स्टाक का इंतजार करना पड़ रहा है।
फैक्ट फाइल
5,95,480 जिले में कुल राशन कार्ड।
1,89,523 कार्डधारकों ने लिया पोर्टेबिलिटी का लाभ।
58,035 कार्डधारकों ने नवंबर में उठाया लाभ।
98,312 ट्रांजेक्शन राशन दुकानों से।
अब तक नहीं आई शिकायत
इसके लिए पत्राचार किया गया है और 75 की जगह 50 प्रतिशत वितरण के बाद अतिरिक्त आवंटन जारी करने की मांग की गई है। लेकिन जिले में कहीं भी कोई राशन से कोई वंचित होने की अब तक शिकायत नहीं आई है।
-केसी थारवानी, खाद्य नियंत्रक, रायपुर
गजराजों की चिंघाड़ से गुंज रहा ग्राम गुरमा, तनेरा एवं जलके का जंगल
20 Nov, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा जिले के ग्राम गुरमा, तनेरा एवं जलके का जंगल इन दिनों गजराजों की चिंघाड़ से गुंज रहा है इन तीनों स्थानों पर 100 से लगभग गजराज विचरण कर रहे हैं। जो जंगलो में चिंघाड़ने के साथ ही आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में गजराजों के विचरण करने से क्षेत्र में दहशत का मौहाल व्याप्त हैं।
हालांकि वन विभाग लगातार क्षेत्र में गजराजों की निगरानी कर रहा हैं। बावजूद इसके हाथी जंगलो से निकलकर खेतो व खलिहानों में पहुंचकर ग्रामीणों की फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत के साथ ही गहरा आक्रोश भी व्याप्त हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इसका कोई हल नही निकाला जा सका हैं।
कई बाद गजराजो की वजह से उनकी जान को भी खतरा हो जाता हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30-30 हाथी तनेरा व जलके सर्किल में विचरण कर रहे हैं। जबकि 37 हाथी गुरमा के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। जिनकी वन विभाग द्वारा 24 घंटे अनवरत निगरानी की जा रही हैं।
कांग्रेस कमेटी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
20 Nov, 2023 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । शहर जि़ला कांग्रेस कमेटी ने तारबाहर चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पूण्य स्मरण किया गया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा किश्रीमती गांधी एक निर्भीक और साहसी राजनेता थी , मन में जो ठाना उसे पूरा किया ,जिनके मन मे भारत की गरीब जनता के प्रति अगाध स्नेह रहा ,उनके विकास के लिए अमेरिका के सामने झुकी भी और पाक-बांग्ला युद्ध मे अमेरिका को उनके मर्यादा की भी याद दिलाई, हरित क्रांति -श्वेत क्रांति के माध्यम से देश को अन्न और दुग्ध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया,पोखरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत के सामरिक महत्व को स्थापित किया ,देश के अंदर अलगाववादियों से कोई समझौता न कर उन्हें समूल नष्ट करने की बीड़ा उठाया जिसका दुखद परिणाम 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही सुरक्षा प्रहरी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई ,और श्रीमती गांधी देश के लिए शहीद हो गई।
जफ़ऱ अली, हरीश तिवारी, एसएल रात्रे ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी बाल्यावस्था से ही आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी ,और वानर सेना के माध्यम से सेनानियों को गुप्त सूचनाएं देती थी ,उन्हें प्रियदर्शिनी, ऑयरन लेडी, दुर्गा आदि से सम्बोधित किया गया ,अपने पिता जवाहर लाल नेहरू जी निज सहायक के रूप में काम की और उनके मरणोपरांत सांसद बनी और लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन के बाद अपने विरोधियों को पीछा छोड़ते हुए प्रधानमंत्री बन गई और देश को विकास के पथ पर नई ऊंचाई दी । कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,जफ़ऱ अली, हरीश तिवारी, एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार,शिवा मिश्रा, चन्द्रशेखर मिश्रा, विनोद साहू, मोती ठारवानी, पिंकी बतरा, शुभ लक्ष्मी, सावित्री सोनी,जितेंद लोहिया,हेरि डेनिएल,शहज़ादा,शांति उपाध्याय,विजय दुबे,वीरेंद्र सारथी,प्रिया शर्मा,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र जायसवाल, कमलेश लवहतरे,दुर्देशी धनगर,मनोज शर्मा,अनिल पांडेय,गौरव एरी,मोह अयूब,गणेश रजक,सन्तोष अग्रवाल, करम गोरख,भरत जोशी,मार्गेट बेंजामिन,दीपक रायचेलवार, अखिलेश बाजपेयी,सत्येंद्र तिवारी,अब्दुल तस्लीम,सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित थे।
राजधानी सहित प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा कोई परिवर्तन
20 Nov, 2023 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी सहित प्रदेशभर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान धीरे-धीरे नीचे जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को सुबह कोहरे के बाद दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना बनती दिखाई दे रही है।
राजधानी में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सक्ती में 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री से लेकर छह डिग्री तक ज्यादा देखने को मिला।
राजनांदगांव में पारा सामान्य से छह डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में से अधिकतम तापमान छह डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में औसत से तीन डिग्री अधिक, जबकि जगदलपुर व दुर्ग में दो डिग्री और रायपुर व बिलासपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का अंतर
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक चल रहा है। राजधानी में तापमान औसत से तीन डिग्री, बिलासपुर व पेंड्रा रोड में दो डिग्री, जबकि अंबिकापुर व जगदलपुर में एक डिग्री अधिक चल रहा है। सिर्फ दुर्ग ही एक ऐसा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
गर्म कपड़ों का सजा बाजार
ठंड की दस्तक के साथ ही राजधानी सहित प्रदेशभर में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। हालांकि ठंड कम पड़ने की वजह से बाजारों में अभी भीड़ नहीं देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में दो दिनों बाद गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है।
वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक में सभी की सहभागिता आवश्यक: देशपांडे
20 Nov, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । वंदे मातरम मित्र मंडल की 119वीं साप्ताहिक बैठक शनिवार को श्याम जी भाई पटेल पूर्व पार्षद भाजपा के निवास में स्थित हॉल में संपन्न हुई । बैठक में कुल 90 की संख्या थी। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रदीप देशपांडे, संघ के प्रफुल्ल शर्मा , महेंद्र जैन संयोजक वंदे मातरम मित्र मंडल, श्रीनारायण तिवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन, श्याम जी भाई पटेल पूर्व पार्षद भाजपा उपस्थित थे। बैठक का संचालन जयप्रकाश लाल ने किया।
बैठक में ओपन फोर्म के तहत राजेश जायसवाल , मधुकर कश्यप , श्रीमती सुजाता मानिक , राजेश श्रीवास्तव , मोहन अग्रवाल ने अपने मौलिक विचार हिंदू हिंदुत्व के बारे में रखे । विचारों की श्रृंखला में हिंदुत्व एकता के विचार , आगामी चुनाव के लिए चुनाव पद्धति में परिवर्तन जिसमें ऑनलाइन वोटिंग का प्रस्ताव और एक ऐसी समिति का प्रस्ताव जिसमें कि हिंदूवादी समूहों के व्यक्तियों के आपसी विवादों को समिति के द्वारा समिति के माध्यम से हल किया जा सके ऐसा प्रस्ताव भी वक्तव्य में रखा गया । अपने उद्बोधन में विभाग संघचालक प्रदीप देशपांडे ने संघ की शाखा में आने का प्रस्ताव रखा एवं प्रत्येक उपस्थित सदस्यों को एक युवा साथी को अपने साथ लेकर अगली बैठकों में आने का निवेदन भी प्रस्तुत किया।
प्रफुल्ल शर्मा, ने अपने उद्बोधन में चार साहबजादे के बलिदान स्वरूप वीर बालक दिवस के रूप में मनाया जाने वाले कार्यक्रम में 31 दिसंबर के लगभग तिथि में क्षेत्र के वीर बालकों एवं बालिकाओं को सम्मानित करने हेतु अपने आसपास के क्षेत्र से नाम प्रस्तुत करने का आवाहन किया । वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में संख्या बल पर विशेष ध्यान देने हेतु साप्ताहिक बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में आने का आव्हान किया और युवाओं को जोडऩे हेतु पहले अपने ही घर से अपने घर के युवा को बैठक में आने के लिए प्रेरित करने का आवाहन भी किया। अंत में पृथ्वी सहगल के द्वारा शपथ लेते हुए बैठक की समाप्ति की गई।
राजधानी समेत अन्य शहरों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
20 Nov, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चार दिवसीय छठ महापर्व के आखिरी दिन राजधानी रायपुर, भिलाई, धमतरी सहित अन्य शहरों के व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। इसी के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया।
सोमवार सुबह राजधानी के महादेव घाट सहित अन्य जगहों पर बने छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाएं पहुंची। ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करके सूर्य उदय से पहले ही अर्घ्य देने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। घाट के किनारे आतिशबाजी की गई। अर्घ्य देने के बाद महिलाएं ठेकुआ का प्रसाद ग्रहण करके निर्जला व्रत का पारणा किया।
रविवार को अस्तांचल सूर्य को दिया अर्घ्य
इससे पहले रविवार को महादेव घाट में अस्तांचल होते सूर्य को अर्घ्य देते हुए महिलाओं के चेहरे भक्तिभाव से चमक उठे। दोपहर तीन बजे से ही महिलाएं एकत्रित होने लगी। इसके पश्चात घाट के किनारे बनाई गई पूजन वेदी के समक्ष विविध तरह के फलों, सब्जियों को अर्पित कर परिवार की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन करते-करते जब सूर्यदेव अस्तांचल की ओर अग्रसर होने लगे तब नदी की धारा में कमर तक डूबकर सूर्यदेव और उनकी बहन छठी माता को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई। एक साथ हजारों महिलाएं जब अर्घ्य देने लगी, तब छठ के लोकगीतों से महादेवघाट परिसर गूंज उठा। करीब आधा किलोमीटर दूर तक भक्ति उल्लास छाया रहा।
मुख्यमंत्री समेत अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचे
छठ पर्व पर रविवार को महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर शामिल हुए और छठ पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, आरपी सिंह समेत अनेक नेता भी पहुंचे।
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने की जरूरत की जा रही महसूस
20 Nov, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा जिले में भारतीय कोयला खदान मंत्री संगठन के सदस्य अशोक सूर्यवंशी व रंजय सिंह पुराने कालोनी में अतिरक्त ट्रांसफार्मर रखने की मांग प्रबंधन से करेगें। बताया जा रहा हैं की पुराने कालोनी में कोयला कामगार बिजली की समस्या से जुझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही हैं खासकर बांकीमोंगरा के कोयला कामगार ज्यादा परेशान बताये जा रहे हैं।
बलगी धुड़देवा कालोनी में भी गर्मी के दिनों में कोयला कामगार परेशान रहते हैं। गेवरा निवासी विरेन्द्र राठौर, राहुर कुर्रे व अभिषेक टाप्पो का मानना है कि सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर होना चाहिए। ताकि ट्रांसफार्मर के खराब होने पर लोगों को ज्यादा परेशान होना न पड़े।
बिना विवाद पूरा हुआ मतदान, पुलिस की सख्ती का दिखा असर
20 Nov, 2023 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चार हजार से अधिक कार्रवाई की। इससे बदमाश सहम गए। लगातार कार्रवाई का असर मतदान के दौरान देखने को मिला और इसका परिणाम यह रहा कि पहली दफा बगैर किसी विवाद और अपराध के मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
पुलिस के द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो आचार संहिता के दौरान पुलिस ने पिछले चुनाव की अपेक्षा 366 गुना अधिक नगदी व सामान की जब्ती हुई है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंट की तामिली के आंकड़ों ने भी रिकॉर्ड भी बनाए हैं। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, शांतिपूर्ण चुनाव में बदमाशों के खिलाफ सख्ती और लगातार पेट्रोलिंग के साथ ही निजात अभियान की अहम भूमिका रही।
पुलिस की सक्रियता की वजह से चुनाव के दिन एक भी वाद विवाद की एक भी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची। पिछले चुनावों की अपेक्षा इस चुनाव में तीन सौ गुना अधिक नगदी रकम, चुनाव सामग्रियां व नशे के सामानों की जब्ती हुई। 3 करोड़ 66 लाख का सामान जब्त साल 2018 विधानसभा चुनाव में जहां पुलिस ने एक लाख 11 हजार 390 रुपए का माल जब्त किया था, वही साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 3 करोड़ 66 लाख रुपए के सामान जब्त किए गए हैं। करीब एक किलो सोना और एक करोड़ 40 लाख नगद जब्त विधानसभा चुनाव 2018 में आचार संहिता के दौरान एक लाख ग्यारह हजार 390 रुपए और 30 नग साड़ी जब्त की गई थीं।
वहीं, इस चुनाव में आचार संहिता के दौरान कुल 25 मामलों में एक करोड़ 40 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। नकद के अलावा 19 हजार 933 लीटर अवैध शराब, 76 किलो गांजा, 911 ग्राम सोना, 25.7 किलो चांदी, साड़ी व पांपलेट व अन्य चुनाव सामग्री जब्त की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में भी बनाया रिकार्ड बीते साल 2022 में तीन हजार 912 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साल 2023 में 20 हजार 921 लोगों प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आचार संहिता के दौरान ही दो हजार 818 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
साथ ही एक हजार 158 फरार वारंटियो की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनमें कई वारंटी ऐसे भी थे जिन्हें पुलिस ने प्रदेशों से गिरफ्तार किया। एसपी ने जिले के 31 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर के पास भेजा। साथ ही रासुका की भी कार्रवाई की। मतदान के एक दिन पहले निकाली बदमाशों की परेड मतदान के एक दिन पहले ही गुरुवार की शाम गुंडा रजिस्टर में शामिल बदमाशों थाने बुलाया गया। सभी बदमाशों को कंट्रोल रूम लाकर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने कहा गया।
साथ ही बदमाशों की परेड निकाल कर उन्हें संदेश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया में यदि वे कोई भी व्यवधान उत्पन्न करते है तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मतदान के दौरान पेट्रोलिंग और शिकायत स्थल पर त्वरित गति से पुलिस टीम द्वारा पहुंचने पर कही भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी।
लगातार पैट्रोलिंग की वजह से जिले में चुनाव के दिन नही हुई हिंसा या वाद-विवाद
19 Nov, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न शांतिपूर्वक कराने में पुलिस कर्मियों और सीएपीएफ के जवानों की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर पूरे साल अभूतपूर्व संख्या में 20,921 लोगों पर और आचार संहिता दौरान 2,818 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कारवाइयां हुई। इन प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों से सामाजिक तत्वों और गड़बड़ी करने वाले लोगों में एक कड़ा संदेश गया कि चुनाव प्रक्रियाओं में अगर वह बदमाशी करते हैं, तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव के एक दिन पूर्व तक असामाजिक तत्वों व गुंडा बदमाशों की कड़ी निगरानी की गई और थानावार परेड निकाली गई। बहुतों के खिलाफ पुलिस द्वारा जिला बदर के प्रकरण बनाए गए और जिसमें से छह को जिला बदर किया गया और दो पर रासुका लगाकर कार्रवाई हुई। आचार संहिता दौरान 1,158 वारंटी को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूसरे प्रदेशों से भी लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
इन कार्यवाहियों का सीधा असर चुनाव के दौरान देखने को मिला, पूरे जिले में चुनाव के दिन एक भी हिंसा या वाद-विवाद के प्रकरणों में चुनाव के दिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। लगातार पेट्रोलिंग और पुलिस टीम द्वारा शिकायत स्थल पर त्वरित पहुंचने से कही भी बड़ा विवाद नहीं हुआ। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान जिसके तहत इस साल फऱवरी माह से अवैध नशा विशेषकर ड्रग्स और अवैध शराब के ऊपर लगातार कार्रवाइयों से नशे के व्यापार पर अंकुश लगा, साथ ही साथ सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाइयों से भी कड़ा संदेश गया। जबकि पूर्व में यह देखा गया कि चुनाव के दिन और उसके पूर्व ऐसे तत्व शराब सेवन कर बदमाशी करते थे, इस बार पूरी तरह से गायब दिखें। पुलिस द्वारा आचार संहिता दौरान रिकॉर्ड 19,933 लीटर और पिछले साल के 6,371 लीटर के बजाय ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए इस वर्ष में अब तक 36,980 लीटर अवैध शराब जप्त जप्त कर सैकड़ों अवैध कारोबारियों को जेल भेजा हैं।
पिछले पिछले 2018 के आचार संहिता जिसमें 1,11,390 मूल्य कैश व सामान जप्त हुआ की तुलना में इस साल आचार संहिता दौरान पुलिस और निर्वाचन की टीम द्वारा रिकॉर्ड 3.66 करोड़ (1.40 करोड़ कैश व बाकी अन्य) की जप्तियां की गई। पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के साथ साथ इस बीच त्यवहारों और वीआईपी बंदोबस्त के दौरान अच्छी ड्यूटी हेतु सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दिया है।