छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
युवती से छेडखानी का आरोपी जीजा गिरफ्तार
24 Nov, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22 नवंबरको पीडिता द्वारा थाना तोरवा में उसके जीजा संजीव कुमार यादव उर्फ बबला द्वारा छेडखानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 606 / 2023 धारा 354, 354 क भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह(मापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश महज 05 घंटो के भीतर आरोपी संजीव कुमार यादव को पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक यशपाल टंडन, उदय पाटले का विशेष योगदान रहा ।
राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
24 Nov, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में प्रगति मैदान में यह शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति से भरी शाम थी। छत्तीसगढ़ दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने यहां एम्फीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में छत्तीसगढ़ रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह मुख्य अतिथि थीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया और शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की।
छत्तीसगढ़ पैवेलियन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में हथकरघा और हस्तशिल्प सहित अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है।
इस वर्ष की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम‘ को दर्शाते हुए 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं।
मंडप राज्य की प्रगति को प्रदर्शित कर रहा है । यहाँ प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार उनके औद्योगिक, कृषि, हर्बल और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ पवेलियन का आयोजन प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2, प्रथम तल पर किया गया है।
आज प्रगति मैदान के एम्फीथिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक दलों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने बस्तर की कुल देवी की आराधना हेतु नृत्य आमचो बस्तर की प्रस्तुति को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
ददरिया गीत भी प्रस्तुत किया गया। भोजली नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे दर्शकों पर जादू कर दिया। समूह द्वारा हरेली त्यौहार के अवसर पर विशेष रूप से किये जाने वाले ‘गौर नृत्य‘ एवं ‘गेड़ी नृत्य‘ का प्रदर्शन किया गया।
महिला कलाकारों के समूह ने विशेष रूप से दिवाली उत्सव के दौरान किया जाने वाला लोक नृत्य ‘सुआ नाचा‘ या तोता नृत्य दिखाया। यह पूजा से संबंधित नृत्य का एक प्रतीकात्मक रूप है। नर्तक एक तोते को बांस के बर्तन में रखते हैं और उसके चारों ओर एक घेरा बनाते हैं। फिर कलाकार ताली बजाते हुए उसके चारों ओर घूमते हुए गाते और नृत्य करते हैं। यह छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं के प्रमुख नृत्य रूपों में से एक है।
पुरुष कलाकारों के समूह ने सतनामी समाज के सबसे लोकप्रिय अनुष्ठानों में से एक लोक नृत्य, ‘पंथी नृत्य‘ दिखाया। समूह के नेता के नेतृत्व में एक गीत की संगत में धीमी गति के साथ नृत्य शुरू हुआ। धीरे-धीरे गति बढ़ती गई और एक मनमोहक वातावरण बन गया। जिसे वहाँ उपस्थित दर्शकों ने ख़ूब सराहा।
नहाते वक्त तालाब में डूबे दोनों नाबालिग बच्चों की मिली लाश
24 Nov, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नहाते वक्त तालाब में डूबे दोनों नाबालिग बच्चों के शव को दूसरे दिन गोताखोर की टीम ने बरामद किया। वैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया।बुधवार को कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी एक ही परिवार के दो बच्चे मनीष प्रसाद 13 वर्ष, अनुराग बहेरा 13 वर्ष घर में बिना बताए चकचकवा पहाड़ के पीछे बाइपास सड़क में बने तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए और उसमें डूबने लगे, तभी वहां पर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों बच्चो को डूबते देख आसपास में लोगों की जानकारी दी।
जब तक लोग वहां पहुंचते, दोनों बच्चे डूब चुके थे। दोनों बच्चों के कपड़े भी तालाब के बाहर रखे हुए मिले। सूचना पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 स्थल पर पहुंची और गोताखोर की मदद से बच्चों को तलाश शुरू कराया गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला और रात होने की वजह से काम बंद कराना पड़ा।
गुरूवार को सुबह से पुन: गोताखोरों की टीम ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की और बच्चों का शव बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। घटना से ग्राम में शोक की लहर व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ में अंदरूनी सर्वे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का कर रही हैं दावा,खरीद-फरोख्त का सता रहा है डर
24 Nov, 2023 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकार बनाने का दावा जरूर कर रही हैं, लेकिन उन्हें अपने भावी विधायकों की खरीद-फरोख्त की चिंता भी सता रही है। पार्टियों को आंतरिक सर्वे में जिस तरह की रिपोर्ट मिल रही है, उससे वे बहुमत के आसपास पहुंच रही हैं। यानी जिस भी पार्टी के सामने बहुमत के लिए इक्का-दुक्का विधायक की कमी रहेगी, वह खरीद-फरोख्त का खेल कर सकती है। यही कारण है कि दोनों पार्टियां जीतते नजर आ रहे प्रत्याशियों की अभी से घेरेबंदी करने में लग गई हैं। उन्हें अकेला नहीं छोड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भावी विधायक किससे मिल रहे हैं, किनके संपर्क में हैं, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि प्रदेश की कुल 90 सीटों में बहुमत के लिए 46 सीटें जीतनी होंगी। प्रदेश में अभी तक कोई एग्जिट पोल तो नहीं आया है मगर मतदाताओं के रुझान के अनुसार इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 75 पार तो भाजपा 55 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है।
46 का आंकड़ा छूने के लिए पार्टियां कर सकती है खरीद-फरोख्त
राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) को भी दो-तीन सीटें मिल सकती हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी एक-दो सीटें निकाल सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो 46 का आंकड़ा छूने के लिए पार्टियां इनकी खरीद-फरोख्त हो सकती हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लग चुका है झटका
वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ की यह सरकार 2020 तक ही चल पाई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे़, जिससे बहुमत मिलते ही भाजपा की सरकार बन गई और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री।
भाजपा का कोई भी षड्यंत्र नहीं चलने वाला
इन्होने कहा
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी जोड़-तोड़ की कोशिश की थी मगर वहां सफल नहीं हो पाए। पहली बात तो यह है कि हमारी पार्टी के हर विधायक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। दूसरी बात, हम बड़े बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं, इसलिए भाजपा का कोई भी षड्यंत्र नहीं चलने वाला।
- सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़
भारी बहुमत के साथ बराएंगे सरकार
भाजपा संगठन में हर विधायक जिम्मेदार होते हैं। संगठन की अपनी एक अलग रणनीति होती है। जहां तक पार्टी का सत्ता में आने सवाल है तो छत्तीसगढ़ में हम भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
- अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो की हुई मौत और एक घायल
24 Nov, 2023 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नारायणपुर जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के लोडिंग प्वाइंट पहाड़ी में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को नौ बजे सूचना मिली की आमदई खदान के लोडिंग प्वाइंट में नक्सलियों के द्वारा प्रेशर बम को लगाया था, आज सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजरने के दौरान एक ग्रामीण का पैर आईईडी के ऊपर आ जाने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल को पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे ग्रामीण का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा एक ग्रामीण के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
शिक्षक को ब्लैकमेल करने वाला RTI एक्टिविस्ट दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
24 Nov, 2023 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांकेर में शिक्षक को ब्लैकमेल करने वाले फरार आरटीआई एक्टिविस्ट शाहरुख खान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शिक्षक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामला उजागर होने के बाद ही आरटीआई एक्टिविस्ट अंडरग्राउंड हो गया था।
पुलिस आरोपी एक्टिविस्ट की कई दिनों से तलाश कर रही थी। गुरुवार को गिरफ्तार कर कांकेर में कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी बेहोशी का नाटक करने लगा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने जांच में कोई भी बीमार होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।
कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से ठगे लाखो रुपए
24 Nov, 2023 11:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 14.24 लाख रुपए की ठगी हुई है। रिटायर्ड अधिकारी गयाराम यादव पांच लाख रुपए नगद व बाइक जीतने के झांसे में आ गए। इसके बाद उनसे किश्त-किश्त में रुपए जमा कराए गए। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
सहसपुर लोहारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित गयाराम यादव ग्राम रणवीरपुर के निवासी है। वे 2009 में कृषि विस्तार अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं। 29 अगस्त 2023 को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने दावा किया वे पांच लाख रुपए नगद व एक बाइक जीते हैं। इसी के झांसे में आने के बाद पीड़ित गयाराम यादव से सबसे पहले बीमा के नाम पर 16 हजार 500 रुपए जमा कराया गया। इसके बाद 31 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक अलग-अलग किश्त में कुल 14 लाख 24 हजार 700 रुपए का ठगी की गई।
वहीं, जब नगद राशि व बाइक नहीं मिलने पर आरोपी के फोन कर पूछा जाता था तो आरोपी द्वारा वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लगे होने से ईनाम की राशि नहीं मिलने की बात कही जाती थी। साथ ही 25 दिसंबर तक 3 लाख 25 हजार रुपए और जमा करने की मांग की। ये सभी राशि एक साथ देने की बात कही जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित गयाराम यादव ने अपने परिवार के लोगों को बताया। तब गुरुवार 23 नवंबर को सहसपुर लोहारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मतगणना की ड्यूटी के लिए अधिकारियों का रैण्डमाईजेशन से किया गया चयन
23 Nov, 2023 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना कार्य में ड्यूटी के लिए रैण्डमाईजेशन के जरिए अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया। एनआईसी कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण एवं रिटर्निंग अफसरों की मौजूदगी में प्रथम रैण्डमाईजेशन के तहत यह कार्य पूर्ण किया गया। रिजर्व टीम मिलाकर 143 मतगणना दलों के लिए लगभग 500 कर्मचारी मतगणना कार्य को अंजाम देंगे। प्रथम रैण्डमाईजेशन के अंतर्गत मतगणना करने वाले कर्मचारियों के नाम का केवल चयन हुआ है। उन्हें किन विधानसभा क्षेत्रों में और किस टेबल में ड्यूटी निभानी है, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व उन्हें विधानसभा क्षेत्र और मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को ही सवेरे टेबल की जानकारी दी जायेगी।
ये दोनो प्रक्रियाएं ऑबजर्वर की मौजूदगी में रेण्डमाईजेशन के जरिए आवंटित किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा के इव्हीएम मतों की गणना के लिए कक्ष में 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट्स एवं इटीपीबी मतों की गणना अलग टेबलों में की जायेगी। मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की 25 नवम्बर को मल्टीपर्पज स्कूल में सवेरे 11 बजे से प्रशिक्षण आयोजित की गई है। एनआईसी के उप निदेशक मनोज कुमार सिंह ने चुनाव आयोग के साफ्टवेयर में रैण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।
31वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन में ड्रीमलेंड स्कूल ने मारी बाजी
23 Nov, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । आज सुबह 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हि.मा.) शहीद अविनाश शर्मा शा.क.उ.मा.वि. नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में 31वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर ग्रुप के कुल 58 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में चयनित 2 समूहों में प्रथम समूह से राशि सरकार व अल्पना कोरी, ड्रीमलैण्ड उ.मा.शा. सरकंडा ने एवं द्वितीय समूह से दिव्यवीर सिंह व जिया खेमनानी, लर्नर इ.मि. स्कूल, कासिमपारा, का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयन किया गया।
सीनियर ग्रुप में 3 समूहों का चयन किया गया जिसमें प्रथम समूह से लोकेश श्रीवास व राज निर्मलकर, शास. पूर्व माध्यमिक शाला जूना बिलासपुर, द्वितीय समूह से सौभाग्य मिश्रा व नैना तिवारी, ड्रीमलैण्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर ने एवं तृतीय समूह से प्रिया राजपूत व प्रिया साहू, सेजेस शा.क.उ.मा.वि. सरकंडा, बिलासपुर का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयन किया गया। निर्णायक मंडल में शासकीय वैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के प्रो. डॉ. टी.डी. पाण्डेय, सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम तिवारी तथा शा.उ.मा.वि. बानाबेल के व्याख्याता मितेश कुमार नेमा ने चयन में अपने दयित्वों का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने सभी बाल वैज्ञनिकों एवं मागदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ती पत्र एवं राज्य स्तर में चयनित समूहों को मोमेंटो प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ.अनिल तिवारी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा बिलासपुर, सेजस शा.क.उ.मा.वि. सरकंडा, के प्राचार्य श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
मतगणना का कार्य अधिकारी-कर्मचारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप करें : कलेक्टर
23 Nov, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण लेने और नियम कायदों से अवगत होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों, निर्वाचन अभिकर्ता सहित मतगणना दल का प्रशिक्षण सुचारू रूप से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डाकमत पत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना भी उसी दिन सवेरे की जानी है। इसके लिए भी समुचित तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल में पेयजल, भोजन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने मतगणना के कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप करने कहा। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद थे।
कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर तरीके से काम किया है इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को मतो की गणना में भी अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं। लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में प्रमुखता से करें। समय सीमा के लंबित प्रकरणों का निपटारा भी जल्द करने के निर्देश दिये।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत नामदेव महाराज जन्मोत्सव
23 Nov, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। नामदेव दर्जी समाज बिलासपुर की संस्था नामदेव समाज विकास परिषद द्वारा संत नामदेव महाराज के जन्मोत्सव का आयोजन आज गोडपारा, बजरंग अखाड़ा के पास, स्थित सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के जन्मत्सव के अवसर पर जयंती समारोह का आयोजन 7 कुंडी गायत्री महायज्ञ के साथ किया गया है। जिसमें समाज के सभी स्वजातिय बंधुओं के साथी आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश दुबे के साथ ही सभी के द्वारा यज्ञ आहुति कर सामुदायिक भवन गोडपारा से धूमधाम से शोभायात्रा निकाल शहर भ्रमण करते हुए गोडपारा दर्जी मंदिर में संत नामदेव जी की पूजा अर्चना कर समाज के विकास और समाजिक एकता को मजबूती के लिए संत से प्रार्थना कर प्रसाद ग्रहण कर वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उपस्थितजनअध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा उपाध्यक्ष मुकेश दादूवर नामदेव, सचिव त्रिजुगी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, राजेश नामदेव, रवि राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, केपी नामदेव, ए के वर्मा, ब्रिज किशोर चौधरी, राजकुमार चौधरी, चूड़ामणि नामदेव, गंगादीन वर्मा, रामचरित श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव नंदकिशोर श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव, चंद किशोर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवासन, आकाश श्रीवासन, भोलू श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, एनके वर्मा, कमल किशोर ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महिला अध्यक्ष सुमित्रा वर्मा, पुष्पा नामदेव, संतोषी नामदेव, सुधा श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, वर्षा वर्मा, ज्योति नामदेव, वीणा नामदेव, रश्मि वर्मा श्वेता वर्मा, सुलोचना नामदेव, कल्याणी नामदेव, नेहा वर्मा, रागिनी नामदेव, अंजलि नामदेव, विनीता श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, संगीता सिंह ठाकुर, आंचल नामदेव, आदि असंख्य संख्या में समाज की महिलाएं एवं समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति ने समाज के। इस पावन अवसर पर संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती कार्यक्रम को अविस्मरणी बनाया और सभी समाज के सभी लोगों ने सात कुंडली गायत्री महायज्ञ में हवन आहुति कर समाज के विकास एकता और समृद्धि की कामना के साथ सभी ने एक दूसरे को संत नामदेव जी महाराज की जयंती समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
ट्रेलर के ड्राइवर को धमकाकर डीजल लूटने वाले तीन युवक हुए गिरफ्तार
23 Nov, 2023 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के ड्राइवर को धमकाकर 275 लीटर डीजल लूट लिए। इस मामले में एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक इससे पहले भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।
आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अंतर्गत गादियामेर में रहने वाले राजेंद्र चौहान ड्राइवर हैं। शनिवार 18 नवंबर की रात वे अपने ट्रेलर में रायगढ़ से सरिया लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल के लिए निकले। रविवार की सुबह पांच बजे के करीब वे पाराघाट टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। टोल प्लाजा के पहले वे ट्रेलर सड़क किनारे खड़े कर दिशा मैदान के लिए गए।
इस दौरान उनका हेल्पर गोवर्धन ट्रेलर के केबिन में सो रहा था। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा ही था कि पीछे से स्कार्पियो सवार चार युवक आए। एक युवक स्कार्पियो से उतरकर ट्रेलर के केबिन में चढ़ गया। उसने लोहे का राड दिखाते हुए ड्राइवर को धमकाया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी हरकतों से ड्राइवर सहम गया। इस बीच स्कार्पियो से तीन और युवक उतरे।
उन्होंने ट्रेलर की डीजल टंकी के लाक को तोड़कर 275 लीटर डीजल अलग-अलग डिब्बों में निकाल लिया। डीजल से भरे डिब्बों को स्कार्पियो में रखकर युवक भाग निकले। ड्राइवर की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की टीम जांच में जुट गई। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र अंतर्गत बुचीहरदी में रहने वाले संजीत कुमार अनंत(21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। बाद में उसने अपने साथियों संजीव कुमार सांडे(27) निवासी बुचीहरदी और संजीव कुमार सांडे(27) निवासी बिरगहनी अमरपुर के साथ लूट की घटना को अंजाम देना बताया। उसने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का 230 लीटर डीजल, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के इरादों पर फेरा पानी, ब्रिज को उड़ाने था प्लान....
23 Nov, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेलवे लाइन के निर्माणाधीन ब्रिज को उड़ाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। दरअसल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में रावघाट प्रोयोजना का कार्य जारी है। परियोजना के लिये रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नक्सली इस परियोजना का लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। नक्सली नहीं चाहते कि इस परियोजना का विस्तार हो। इसलिए आये दिन इन इलाको में कुछ न कुछ नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।
बुधवार को भी अंतागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसरोडा के पास रावघाट रेलवे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे पुल में तीन किलो प्रेशर कुकर बम नक्सलियों द्वारा लगाया गया था। कार्य की सुरक्षा में एसएसबी और डीआरजी के जवान तैनात थे। एरिया डोमिनेशन के दौरान उनकी नजर आईईडी बम से जुड़े वायर पर पड़ी। इलाके की सर्चिंग करने पर तीन किलो का आईईडी बम जमीन में गढ़ा मिला। नक्सलियों ने रेल लाईन को नुकसान पहुंचाने बम लगा रखा था। जिसे जवानों ने अपने सूझबूझ से निष्क्रिय कर उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ का उत्तर बस्तर कांकेर जिला नक्सल प्रभावित है। यहां के अंदरूनी नक्सली इलाकों में बीएसएफ, एसएसबी के कैंप स्थापित कर जवानों को तैनात किया गया है। इन कैंपों में छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी, बस्तर फाइटर के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने के आसार
23 Nov, 2023 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 55 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इसकी वजह से 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
वहीं, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच राजधानी में सुबह कोहरे के बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
पांच दिनों तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।
गर्म कपड़ों का बाजार सजा
ठंड की दस्तक के साथ ही राजधानी सहित प्रदेशभर में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। हालांकि ठंड कम पड़ने की वजह से बाजारों में अभी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में कुछ दिनों बाद गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है।
पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई जिलों में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। इसमें पेंड्रा रोड, अंबिकापुर व दुर्ग में दो डिग्री से ज्यादा, जबकि जगदलपुर और रायपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक चल रहा है। इसमें जगदलपुर का न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा है। वहीं, राजधानी में तीन डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री, जबकि अंबिकापुर, राजनांदगांव व बिलासपुर में औसत न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक चल रहा है।
ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट सख्त.....
23 Nov, 2023 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ध्वनि प्रदूषण से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने प्रदेश में साइलेंस जोन घोषित करने के साथ ही मुख्य सचिव से दोबारा शपथ-पत्र मांगा है। 20 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगल पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान यह निर्णय आया।
सुनवाई के दौरान हस्तक्षेप याचिका दायर करने वाली छत्तीसगढ नागरिक संघर्ष समिति की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि साउंड बाक्स और डीजे डीजे के अलावा मध्य रात्रि में भी शहर के बीच में म्यूजिक सिस्टम बजाए जाते हैं। कोर्ट को कुछ फोटो भी बताए गए, जिसमें शंकर नगर चौक पर रात को 10:30 तक ट्रेलर ट्रक में डीजे बजाए गए और एम्स अस्पताल में चार नवंबर 2022 को कैंपस में देर रात तक ध्वनि प्रदूषण किया गया।
संवेदनशील एरिया चिन्हित करने के लिए निर्देश
समिति द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका के जवाब में शासन ने कोर्ट को बताया कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन वे स्पेशल हार्न, स्पीकर, लाउडस्पीकर, को अस्पताल, शैक्षणिक संस्था और कोर्ट के पास प्रतिबंधित करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने संवेदनशील एरिया चिन्हित करने के लिए निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इस पर आदेशित किया की मुख्य सचिव साइलेंस जोन घोषित करने के संबंध में शपथ पत्र दें।