उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
ब्रज के तीर्थ स्थलों को फिर से जीवंत करने में लगी यूपी सरकार
7 Jan, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मथुरा। यूपी सरकार के एजेंडे में धार्मिक पर्यटन का विकाश शामिल है। इसीलिए ब्रज के धार्मिक तीर्थ स्थलों को यूपी सरकार फिर से जीवंत करने में लगी है। इसके लिए तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जा रही हैं। काशी व अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी तीर्थ स्थलों की भरमार है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा इनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इनमें से ही एक रसखान का समाधि स्थल है। यह भगवान श्री कृष्ण के ऐसे अनन्य भक्त हैं जो मुस्लिम होते हुए भी श्रीकृष्ण को मानते हैं।
यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि इस स्थान का लगभग 10 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। परिसर में एक ओपन थिएटर फिल्म केंद्र और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। यहां बने इस ओपन थिएटर में करीब 500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। पंकज वर्मा ने बताया कि ताज बीबी और रसखान समाधि का जीर्णोद्धार होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस परिसर में प्रतिदिन लगभग 2000-3000 पर्यटक आते हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विकसित होने वाले कई स्थान हैं।
अपना दल एस की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
7 Jan, 2023 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्ती । शनिवार को अपना दल एस जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी की अध्यक्षता में लोहिया काम्पलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार सदस्यता अभियान की समीक्षा नये वर्ष में कार्यों की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विवेक चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान के क्रम को निरन्तर बनाये रखने की जरूरत है सदस्योें की शक्ति से ही पार्टी के राजनीतिक सामाजिक लक्ष्य पूरे होंगे। बैठक में उपस्थित शिक्षक मंच के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने पार्टी के संगठन विस्तार पर अपने अनुभवों को साझा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
अपना दल एस की बैठक में मुख्य रूप से रामनयन पटेल निसार अहमद राजेश पटेल बलराम चौधरी सर्वेश पटेल पवन वर्मा रामजी यादव महिपाल पटेल दिलीप कुमार पाण्डेय सुभाष संजय वर्मा अरूण चौधरी हरिपाल चौधरी प्रमोद कुमार अभय पटेल झिनकान चौधरी प्रदीप पटेल संजय चौधरी राकेश कन्नौजिया लवकुश चौधरी रमेश चन्द्र गिरी विकास चौधरी राजेश चन्द्र दूबे सन्तोष वर्मा अरविन्द चौधरी गीता वर्मा राजमणि पटेल भागीरथी पटेल आदि उपस्थित रहे।
Meerut : 50 हजारी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे संग दिल्ली से गिरफ्तार..
7 Jan, 2023 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ | हाजी याकूब कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पिछले नौ माह से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। लेकिन बार बार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस को सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। अब सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाजी याकूब को गिरफ्तार कर लिया।याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम कर दिया था, दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी। सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।दोनों पिता-पुत्र अपने एक रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे।
याकूब कुरैशी और उनकी बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी लगते ही याकूब के समर्थकों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ के खरखौदा थाना पहुंची। जहां याकूब के समर्थक भारी संख्या में जुट गए।एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि ने बताया कि 50-50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। सटीक लोकेशन और सर्विलांस की टीम साथ ले जाकर पुलिस दिल्ली गई। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
होटल पर हो रही थी एलपीजी की अवैध सप्लाई,विस्फोट के बाद लगी आग..
7 Jan, 2023 11:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर से अवैध तरीके से पांचवें माले पर की गई सप्लाई से बाराबिरवा इलाके में स्थित इंपीरियो ग्रांड होटल के किचन में शुक्रवार शाम तेज धमाका हो गया। नोजल में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्डिंग का कांच सड़क पर गिरने से चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। धमाके के बाद होटल में आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप नहीं ले सकी।
दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझा ली गई थी।प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक होटल में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे किचन में गैस का नोजल फट गया। इससे किसी का सिर फट गया तो किसी का चेहरा झुलस गया। हादसे में नीतू, शिवांगी, पवन, हिमांशु, रौनक, ओम प्रकाश, राजकमल, शुभम, रोहन व इस्लामुद्दीन घायल हुए हैं। सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक हमीरपुर निवासी शिवम गुप्ता हैं, उनसे संपर्क किया गया है। उनके पिता उच्चाधिकारी हैं।
उनकी गैर मौजूदगी में होटल मैनेजर अभिषेक सिंह कामकाज देखते हैं।धमाके से होटल के कमरों में मौजूद स्टाफ में भगदड़ मच गई। किचन में लगा कांच पांचवीं मंजिल से सड़क पर आ गिरा। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगे सभी कांच व टाइल्स भी टूट गईं। सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के मुताबिक होटल में कुल 20 कमरे हैं, उनमें से तीन ही बुक थे। हालांकि हादसे के वक्त होटल के किसी कमरे में लोग मौजूद नहीं थे। जो घायल हुए हैं, उनमें गैस पाइपलाइन सही करने वाले व अन्य कर्मचारी हैं।होटल में धमाके से हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया, जिसकी जानकारी होने पर विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद करवाई।
बिहार में जाति जनगणना आज से शुरू, सीएम नीतीश कुमार बोले- सभी को होगा फायदा...
7 Jan, 2023 11:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गणना शनिवार से शुरू होगी। समाधान यात्रा पर आए नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने राज्य में उप-जातियों और नागरिकों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जाति आधारित जनगणना करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
उन्होंने कहा कि जनगणना राज्य और देश के विकास के लिए फायदेमंद होगी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए समाधान यात्रा शुरू की। समाधान यात्रा की शुरुआत पांच जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया से हुई थी।
Weather : शीतलहरी से कांप रहा प्रदेश, 2 डिग्री न्युनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा..
7 Jan, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | समूचा प्रदेश इस वक्त कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। कई शहरों में शुक्रवार पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने वहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बताया।अवध के अन्य जिलों में रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर 4, गोंडा व बहराइच 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 11 व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा।
बात यदि आंकड़ों की करें तो आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान गुरुवार को 11 डिग्री व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दो डिग्री दर्ज हुआ। जो आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा। इससे पहले 6 जनवरी 2018 को 1 और 13 जनवरी 2017 को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
यूपी दिवस पर प्रदेश भर में होंगे भव्य आयोजन..
7 Jan, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में भव्य आयोजन किए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यूपी दिवस के आयोजन के लिए शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी किए है।मुख्य सचिव के मुताबिक राज्य स्तरीय समारोह लखनऊ के अवश शिल्प ग्राम में होगा। उन्होंने इस आयोजन में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। संस्कृति विभाग की ओर से प्रत्येक जिले को आयोजन के लिए 3 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा।
यूपी दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से ओडीओपी के स्टाल लगाकर उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।जिला स्तर पर तीन दिवसीय केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खेल विभाग की ओर से खो-खो, कबड्डी, शूटिंग बॉल, बालीबाल बाल, क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़ प्रतियोगिताएं की जाएगी।
दूसरी शादी को बचाने के लिए सिराज ने रेत दिया था सलमा का गला, मुठभेड़ के बाद साथी समेत गिरफ्तार
6 Jan, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अवैध संबंधों की भयानक परिणति सामने आई है। यहां शादीशुदा प्रेमी ने अपना घर बचाने के लिए पूर्व प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी की पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। दूसरी शादी के बाद भी पूर्व प्रेमिका उससे मिलने का दबाव बनाती थी। जिससे तंग आकरसिराज ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को उसके साथी के साथ एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला बछरावां थाना इलाके का है यहां एक जनवरी को सलमा नाम की एक युवती का शव कुएं से बरामद हुआ था। युवती की गला काटकर नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराए जाने के बाद सीसीटीवी और मोबाइल सीडीआर खंगाला तो सिराज नाम का युवक सामने आया जिसका मृतका सलमा से प्रेम संबंध था।
सिराज को शक हुआ कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है तो वह फरार हो गया। फरारी के दौरान बुधवार रात हत्यारोपी सिराज अपने मित्र मोहर्रम अली के साथ आल्टो कार से बछरावां थाना इलाके से गुज़र रहा था। उसी दौरान पुलिस रूटीन चेकिंग पर थी। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों कार से उतर कर भागने लगे। पीछा करने पर सिराज ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों सलमा के हत्यारोपी निकले।
घायलों में से एक सिराज ने बताया कि निजी हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली सलमा से उसके प्रेम संबंध थे। इसी बीच उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी सलमा उससे मिलने का दबाव बनाती रही जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई और शादी टूट गई। परिवार ने दोबारा शादी करवा दी तो सलमा अब भी उससे मिलने का दबाव बनाती रही।
सिराज के मुताबिक एक शादी उसकी टूट चुकी थी। दूसरी शादी भी टूटने का डर था इसलिए सलमा को रास्ते से हटाने का उसने प्लान बना लिया। प्लान के तहत सिराज ने सलमा को नए साल पर लखनऊ घुमाने की बात कह कर अपने साथी मोहर्रम अली और अनिल के साथ आल्टो से सवार होकर लखनऊ की तरफ निकल गए। लखनऊ से पहले बछरावां थाना इलाके में ही इन लोगों ने सलमा की पहले गला घोंटकर हत्या की और बाद में ब्लेड से उसका गला रेतकर एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए सिराज और मोहर्रम अली को गिरफ्तार कर लिया जबकि अनिल की तलाश जारी है।
लखनऊ में सर्दी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
6 Jan, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड सर्दी ने तोड़ दिया है। वर्ष 2011 में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गया था और वर्ष 2023 में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है। लखनऊ मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए आने वाले 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं क्योंकि इन घंटों के दौरान शीतलहर और घने कोहरे का सितम बढ़ेगा।
लखनऊ में इस समय शिमला जैसे हालात बन गए हैं। आसमान से ओस लगातार बरस रही है। जिस वजह से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि अगर आप दो पहिया वाहन से बिना हाथों में कुछ पहने चले जाएं तो हाथों का खून तक लोगों का जम जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के नीचे रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे जा सकता है। गुरुवार की रात इस साल सर्दी की सबसे सर्द रात रही है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अगले 48 घंटे तक लगातार लखनऊ में शीतलहर और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। घने कोहरे की वजह से लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी हो गई है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सर्दी का अनुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक झांसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कानपुर शहर में 4 डिग्री सेल्सियस वाराणसी और फतेहपुर में भी 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि मेरठ शाहजहांपुर मुरादाबाद बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे पिता ने नशे में अपनी 9 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म
6 Jan, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली । यूपी के बरेली में खून के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है जहां एक शराबी पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ दरिंदगी का शिकार बना डाला। इस मामले में आरोपी के भाई अजय ने अपने ही भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि शराब के नशे में गलती हो गई।
बता दें कि हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ है। इससे पूर्व में भी आरोपी लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र का है जहां के रहने वाले अजय ने अपने भाई राजेश पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि भाई ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब उनकी भतीजी चिल्लाई तब उन्होंने जाकर देखा तो भाई शराब के नशे में था और उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। इस मामले की जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को देते हुए पुलिस से मामले की लिखित में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजेश से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। 9 साल की बेटी मां की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के एक मामले में आरोपी पर 354 और 366 की कार्रवाई हो चुकी है और वह हल्द्वानी जेल भी जा चुका है।
बरेली में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, सौतेली मां ने दबाया मुंह पिता ने किया सगी बेटी से दुष्कर्म
6 Jan, 2023 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल से छूटकर आए एक हैवान पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ रेप किया। इस घटना में दरिंदगी की हदें पार करने वाले हैवान पति का उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बेटी की आवाज कोई सुन न ले इसलिए सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाए रखा। बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस हैवानियत में सौतेली मां ने आरोपी पिता का साथ दिया। बहेड़ी पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। आरोपी ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मंगलवार की रात दूसरी पत्नी की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बेसुध बेटी ने सुबह अपने चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी।
आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। इससे पहले भी उसके खिलाफ प्रेमनगर व हल्द्वानी में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है। कुछ समय पहले ही वह इस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। अब उसने अपनी सगी बेटी के साथ हैवानियत की है।
कानपुर में प्रेमिका के हाथ की नसें काटकर फरार हुआ युवक हालत गंभीर
6 Jan, 2023 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के बाएं हाथ की नस काट दी और फिर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक 24 वर्षीय महिला का पति मुंबई में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी दो बेटियों के साथ जाजमऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है। महिला का एक व्यक्ति से संबंध था। महिला ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर हाईवे पर जाजमऊ चेक पोस्ट के पास ले गया जहां उसने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ की नसें काट दीं और फरार हो गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने कहा हम उसके कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IT Raid: बसपा सांसद के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामारी की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी..
6 Jan, 2023 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सहारनपुर | सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामारी की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं बृहस्पतिवार को भी आयकर विभाग की टीम उनके तीनों आवासों, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले रही। अधिकारी सभी स्थानों से दस्तावेज हासिल करने में जुटे हैं। हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर देहरादून से एक और टीम को जांच के लिए भेजा गया है।
सर्वे की यह कार्रवाई अभी एक दिन और जारी रह सकती है।आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। यह कार्रवाई चार दिनों से जारी है। सभी स्थानों पर आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है।सांसद के परिजनों का घरों में ही नजर बंद कर रखा गया है। सभी परिजन लिंक रोड स्थित आवास पर है।
मकानों के अंदर आयकर अधिकारी लगातार सर्वे में लगे थे। किसी भी परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया।उधर, हरौड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर भी आयकर विभाग की छानबीन जारी रही। इस दौरान प्लांट के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को टीम ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर उनकी जांच की और कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के बाद फैक्टरी से बाहर जाने दिया गया।
जिन तीन कर्मचारियों की उन्हें तलाश है, वो बुलाने पर भी फैक्टरी में टीम के सामने नहीं आए।बताया गया कि बुधवार देर रात्रि में फैक्टरी में जांच कर रही टीम के पास देहरादून से दूसरी टीम पहुंची है। यहां पहले से जांच कर टीम को पंजाब स्थित डेरा बसी फैक्टरी में जांच के लिए भेजा गया। डेरा बसी में जांच कर रही टीम को देर रात्रि ही हरोड़ा स्थित मीट प्लांट में भेजा गया है। टीम बदल-बदल कर अपने कार्य को अंजाम दे रही है।
Cold Wave Alert : आठ जनवरी तक कोल्ड-डे व अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी..
6 Jan, 2023 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर अभी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी गलन भरी हवाओं ने कुछेक स्थानों पर धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन से बेहाल किया। असर ये रहा कि दिन-रात के पारे में कई जगह तेजी से गिरावट दर्ज की गई। झांसी में रात सबसे ठंडी रही तो नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा।मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को प्रदेश के लिए जारी की गई चेतावनी में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है। 7 जनवरी तक ज्यादातर शहरों में ऐसा रहेगा, जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को झांसी 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। फतेहपुर-नजीबाबाद (4.0 डिग्री), कानपुर नगर (4.4), अयोध्या-मुजफ्फरनगर (4.5) वाराणसी (4.6) में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक का अंतर दर्ज हुआ। नजीबाबाद का अधिकतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के अधिकतम तापमान के हिसाब से मुजफ्फरनगर 9.3, मेरठ-बहराइच 10.6, प्रयागराज 11 डिग्री पर कांपा। अधिकांश शहरों में भी दिन केपारे में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
Paush Purnima : सर्व सिद्धि योग में श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी..
6 Jan, 2023 12:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज | भीषण ठंड और कोहरे के बीच माघ मेले के प्रथम स्नान का श्रीगणेश पौष पूर्णिमा से हो गया। गंगा, यमुना और अदृश्य संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्व सिद्धि योग में पुण्य की डुबकी लगाई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। संगम तट पर एटीएस कमांडों को तैनात किया गया है। पौष पूर्णिमा डुबकी के साथ कल्पवासियों का मास पर्यंत चलने वाला अनुष्ठान शुरू हो गया है।शुक्रवार को भोर से ही हर हर महादेव और हर हर गंगे के उद्घोष के साथ पुण्य की डुबकी शुरू हो गई।
बुधवार से ही श्रद्धालुओं का संगम पर पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया था। माघ मेले में कुल 14 स्नान घाट बनाए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल के साथ ही श्रद्धालुओं को मेले में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।रोज से ज्यादा शुक्रवार को कोहरे और ठंड का प्रकोप दिखा। बृहस्पतिवार को पारा लुढ़ककर पांच डिग्री पर पहुंच गया था। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया।
संतों की टोलियां भी स्नान के लिए संगम पहुंचेंगी। प्रथम स्नान पर्व पर आधी रात के बाद ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर पुआल, लकड़ी,चूल्हा और गृहस्थी के सामान लेकर कल्पवासी अलग मार्गों से अपने शिविरों में पहुंचते रहे। इसी के साथ आम श्रद्धालुओं का भी रेला आधी रात से ही संगम की ओर बढ़ने लगा।
सवा पांच लाख रुद्राक्ष से बने महाकाल की यज्ञशाला में होगा राष्ट्र रक्षा महायज्ञ
महाकुंभ के रिहर्सल के रूप में बसे माघ मेले में इस बार महाकाल की यज्ञशाला देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान खींचेगी। इस यज्ञशाला में शुक्रवार से महीने भर चलने वाला राष्ट्ररक्षा महायज्ञ आरंभ होगा।सेक्टर तीन में खाक चौक स्थित महावीर मार्ग पर स्थित इस यज्ञशाला में सवा पांच लाख रुद्राक्ष के मनकों से महाकाल का पांच फुट ऊंचा शिवलिंग बृहस्पतिवार की शाम तैयार कर लिया गया। विशाल यज्ञ वेदी में चार चरणों में स्हस्त्र त्रिशूल स्थापित किए गए हैं।
इसमें काले रंग के घेरा वाले त्रिशूल आतंक के विनाश के लिए, सफेद रंग के घेरे वाले त्रिशूल ज्ञान-विद्या के लिए और इसी तरह लाल रंग के त्रिशूल अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए और पीले त्रिशूल शत्रु पराजय की कामना से लगाए गए हैं।इस महाकाल यज्ञशाला में पौष पूर्णिमा की सुबह सात बजे शिव योगी मौनी स्वामी लेटकर मंगल यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा महावीर पांटून पुल से होकर संगम तट पर पहुंचेगी।
वहां वह डुबकी लगाने के बाद उसी क्रम में यज्ञशाला वापस आएंगे और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आरंभ होगा।इस यज्ञशाला में राष्ट्र रक्षा की कामना से सवा पांच लाख आहुतियां दी जाएंगी। साथ 1.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मौनी बाबा ने बताया कि यह उनका 37वां अनुष्ठान है। इससे पहले माघ मेले में उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए महायज्ञ किया था।