उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
IMD ने जारी किया 23 जनवरी से बारिश का अलर्ट
19 Jan, 2023 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुनगुनी धूप से राजधानी समेत प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है लेकिन रात के समय शीतलहर का असर प्रदेशभर में पड़ रहा है। आलम यह है कि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं, 22 जनवरी से बदली और 23 जनवरी से बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार गुरुवार कि सुबह तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। इसकी वजह से हवा में गलन बरकरार रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की बढ़त और दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते 22 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
23 जनवरी से प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी से छिटपुट बरसात दर्ज की जा सकती है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 20 डिग्री के आसपास ही दर्ज हुआ। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान शीतलहर के चलते गिरावट दर्ज हो रही है।
सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री, कानपुर नगर में 2.6 डिग्री और बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा वही दिन के समय धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
पिस्टल दिखा बैंक लूटने के लिए घुसे अपराधी..
19 Jan, 2023 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाजीपुर | वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेन्दुआरी शाखा को लूटने तीन अपराधी पिस्टल लेकर घुसे तो राइफलधारी दो महिला पुलिसकर्मियों को देख डरे नहीं। उन्हें लगा होगा कि महिलाएं हैं। रायफल संभालेंगी कि खुद को? लूट के पहले इनपर काबू पाने के लिए पिस्टल तान दी। लेकिन, जूही और शांति कुमारी ने अपनी रायफल नहीं तानी बल्कि भिड़ गईं। ऐसी भिड़ीं कि तीनों को बाहर बाइक लिए खड़े उनके दो साथियों ने जल्दी भागने कहा। किसी तरह इनसे दो अपराधी छूट गया, लेकिन तीसरे को पकड़ी रहीं। फिर दोनों लुटेरों ने मिलकर तीसरे को छुड़ाया और भाग खड़े हुए।
बैंक में रखे 10 लाख रुपए और बैंक के छह अफसरों-कर्मियों को बचाने पर आज यह सुर्खियों में हैं। बुधवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो लोग बार-बार इनकी हिम्मत का वीडियो देख रहे हैं। वैशाली एसपी ने इन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।बुधवार को जब यह घटना हुई, उस समय तो बैंक शाखा में 10 लाख रुपये ही थे। कुछ देर में भारी राशि आने वाली थी। इसी समय अपराधियों ने दोनों महिला सिपाहियों पर काबू पाकर बैंक को लूटने की पूरी तैयारी रखी थी।
ग्रामीण बैंक शाखाओं में अमूमन सुरक्षा के इंतजाम कम होते हैं, संभवत: इसी नजरिए को देखते हुए 20-22 साल के लग रहे इन अपराधियों ने सोचा होगा कि दो महिला सिपाहियों को कब्जे में कर लिया तो लूट की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा। इसके लिए उन्हें इन दोनों से रायफल छीनने की देर थी, लेकिन उनके मंसूबे फेल हो गए। अपराधी जब गुत्थमगुत्थी कर रहे थे तो जूही ने मौका पाकर रायफल को लोड भी कर लिया। वह गोली चलाने वाली ही थी कि अपराधियों ने धक्का देते हुए निकल भागने में भलाई समझी। बाहर बाइक स्टार्ट किए दो अपराधियों के साथ तीनों भाग निकले।
स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार शख्स पर बरसाई गोलियां..
18 Jan, 2023 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जौनपुर के जफराबाद थाने से महज डेढ़ किमी की दूरी पर बुधवार की दोपहर में दिनदहाड़े बुलेट सवार एक युवक को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट सवार युवक के पेट के पास कमर से थोड़ा ऊपर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज निवासी अमिताभ मिश्रा (40) कहीं से जौनपुर की तरफ आ रहे थे।
जफराबाद थाने से करीब डेढ़ किमी पहले महरूपुर गांव के समीप ही एक स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आगे आगर गोली चलायी। अमिताभ मिश्र को निशाना बनाकर चलती स्कार्पियो से गोली मारने के कारण गोली उनके कमर के ऊपर पेट के पास लगी। गोली लगते ही अमिताभ बुलेट से गिर गए। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी जफराबाद आशीष पांडेय ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे आदि के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अमिताभ विभिन्न कार्यालयों में स्टेशनरी से जुड़े सामानों की आपूर्ति करने का काम करते थे।
13 से 15 फरवरी तक होगा G-20 शिखर सम्मेलन कार्यक्रम
18 Jan, 2023 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | राजधानी लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक होने वाले जी-20 वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए 21 जनवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।जी-20 सम्मेलन में लखनऊ विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 जनवरी को..
18 Jan, 2023 04:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 जनवरी को राजधानी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के कार्यकाल की यह पहली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक होगी।इसमें योगी सरकार के समर्थन में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन की कार्ययोजना भी पेश की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।बैठक के बाद प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन की कवायद भी शुरू होगी। नई टीम का गठन फरवरी तक हो सकता है। वहीं पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी की घोषणा भी जनवरी के अंत हो सकती है।
किराये पर कमरा लेकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार..
18 Jan, 2023 04:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहजहांपुर | बदायूं जिले के थाना उसहैत के रेभानगर गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार मुकीम हत्याकांड का शाहजहांपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। कलान में किराये पर कमरा लेकर मुकीम को बहाने से बुलाया। उसे पहले दावत खिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव को लखनपुर गांव की पुलिया के पास फेंक दिया था। प्रेम-प्रसंग में हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुकीम की प्रेमिका के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
लखनपुर गांव की पुलिया के पास 14 जनवरी को दोपहर में एक युवक का शव पड़ा मिला था। कलान पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त लकड़ी ठेकेदार मुकीम के रूप में हुई थी। एसपी एस. आनंद ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होने की बात प्रकाश में आई थी।
पुलिस ने मृतक मुकीम के पिता सलीम शाह की तहरीर के आधार पर संजीव और उसके भाई पवन के अलावा विनय गुप्ता उर्फ बिन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।सोमवार देर रात इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने दबिश देकर मौर्या ढाबे के पास से संजीव और पवन निवासी वार्ड नंबर दो थाना उसहैत जिला बदायूं, हाल निवासी रुकनपुर थाना कलान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
मुकीम का संजीव और पवन की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के मना करने के बाद भी मुकीम नहीं माना। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मुकीम को रास्ते से हटाने के लिए रुकनपुर गांव में किराए पर कमरा लिया। इसके बाद मुकीम को बहाने से बुलाया। दावत खिलाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके जूते और तार को जला दिया।हत्या के बाद शव को फेंकने के लिए प्रयोग की गई बाइक आरोपियों ने गांव के ही एक व्यक्ति से मांगी थी। उससे शादी में जाने की बात कहकर बाइक ली थी। शव को लखनपुर पुलिया के पास फेंकने के बाद दोनों लौट आए थे।
पीएम मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन..
18 Jan, 2023 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बजकर 20 मिनट पर वर्चुअल माध्यम से रिमोट दबाकर सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के मंच से खिलाड़ियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित किया।सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरा देश और दुनिया एक नए भारत का गवाह बना। बदलते भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है। पूरा विश्व स्वीकार करता है कि यह पीएम मोदी के कारण ही भारत ने दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। यह साधना तप और त्याग की धरती है। खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना ही है, एक तपस्या है। सफल खिलाड़ी यह साधना करके ही विजय प्राप्त करता हुआ वह आगे बढ़ता है। सिद्धि हासिल करता है। मुझे खुशी है कि बस्ती में हमारे संसद की मेहनत से कितने विशाल खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।कहा कि भारत के खेलों में परंपरागत पारंगत स्थानीय खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ नई उड़ान का अवसर देंगे।
मुझे बताया गया है कि भारत के करीब करीब दो सौ संसदीय क्षेत्र में इसी तरह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में आगे की ट्रेनिंग के लिए भी चुना जा रहा है। देश की युवा शक्ति को बहुत लाभ होगा।इस महाकुंभ में ही 44000 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे और मुझे बताया गया कि पिछले साल की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं।
आप सभी मेरे सभी दोस्तों को इन खेलों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अभी मुझे खो-खो देखने का अवसर मिला। हमारी बेटियां चतुराई के साथ और टीम भावना के साथ पूरी तरह खेल रही थी। मुझे भी खो-खो के खेल का आनंद प्राप्त करने का अवसर देने के लिए बहन सभी बेटियों को बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की और विशेष बात है कि इसमें बड़ी संख्या में हमारी बेटियां भी हिस्सा ले रही है और मुझे विश्वास है बस्ती पूर्वांचल यूपी और देश की बेटियां ऐसे ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आती रहेगी।
घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार,2 की मौत ,3 घायल ..
18 Jan, 2023 11:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सबराबाद गांव के समीप एनएच दो पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिला के दासपुर गांव निवासी बनकी मैथी (40 साल) और पंचगोपल मैथी (70 साल) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में ले जाया गया।
घायल भाविन सोलंकी, फादमा मैथी और जैसी मैथी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि हादसा घना कोहरे के कारण हुआ। घायलों ने बताया कि वे सभी लोग गुजरात से कोलकाता जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सबराबाद गांव के समीप राजस्थानी होटल के पास पहुंची, घना कोहरा होने के कारण उन्हें सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा। इस कारण कार ट्रक से टकरा गई।
कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। वहीं हादसे के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।बता दें कि बिहार में घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। सर्दियों में कोहरे से होने वाली कम विजिबिलटी दुर्घटना का कारण बन रही है। सोमवार की देर शाम भी उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाली एसएच 58 मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
बदला लेने के लिए कारीगर की चाकू मारकर की गई हत्या..
18 Jan, 2023 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । आगरा में ताजगंज के लच्छीपुरा में पीओपी कारीगर की हत्या युवकों ने बदला लेने के लिए की थी। कारीगर ने साथियों के साथ मिलकर आरोपितों की पिटाई कर दी। उन्होंने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए मंगलवार को शाहजहां गार्डन के पास से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया 14 जनवरी की रात को लच्छीपुरा निवासी 35 वर्षीय सतीश उर्फ सोनी की हत्या कर दी गई थी। रविवार की सुबह उसका शव गली में नाली किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्यारोपितों को पकड़ा है। जिनके नाम अमन खां निवासी शहीद नगर, कालू खान उर्फ शारिक निवासी अजहर खान पुत्र अब्दल गफ्फार और अजहर खान पुत्र शाहिद निवासी विभव नगर ताजगंज हैं।
पूछताछ में आरोपित कालू ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद उसका सतीश उर्फ सोनी से झगड़ा हो गया था। जिस पर सतीश ने उसे भाई अजहर एवं दोस्त अजहर और अमन खां के साथ मारपीट कर दी थी। उसके और भाई अजहर के सिर में चोट लग गई। कालू ने बताया कि बदला लेने के लिए उसने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर सतीश पर हमला कर दिया। चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
सांप्रदायिक संघर्ष में पथराव-फायरिंग में तीन घायल..
17 Jan, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अलीगढ़ । अलीगढ़ शहर के संवेदनशील इलाके सराय सुल्तानी में सोमवार रात बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवकों की घेरकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। पुलिस की मौजूदगी में पथराव होता रहा। कुछ राहगीरों से भी मारपीट की गई। दहशत से बाजार बंद हो गया। बड़ी संख्या में फोर्स पहुंचने पर आरोपित भाग गए। तीन लोग घायल हुए हैं।
आक्रोशित हिंदू लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।आइजी दीपक कुमार, डीएम इंद्रविक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी के पहुंचने पर मामला शांत हो गया, मगर रात 12 बजे सराय सुल्तानी चौकी वाली गली में मुस्लिम लोगों ने पथराव कर दिया। फायरिंग भी की। इससे एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। हिंदू पक्ष की ओर से दो तहरीर दी गई हैं। एक 19 नामजद व 20 -25 अज्ञात लोगों के खिलाफ है और दूसरी एक नामजद व अज्ञातों के खिलाफ है।पक्की सराय के दिलीप उर्फ आकाश, हिमांशु व एक अन्य युवक रात करीब साढ़े आठ बजे होटल ताज के पास कुछ सामान लेने गए थे।
इनकी बाइक अन्य वाहन से टकरा गई। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर थप्पड़ मारा। वहां से गुजर रहे पक्की सराय के अंकित अपने परिचित हिमांशु को देखकर रुक गए। विरोध करने पर मुस्लिम युवकों व ताज होटल के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। इन युवकों ने अपने परिचित लोगों को फोन कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
इस दौरान आगरा रोड पर करीब एक घंटे जाम रहा। घटना की जानकारी शहर में तेजी से फैल गई। सभी थानों के फोर्स ने हालात पर काबू पाया। दोनों तरफ के रास्ते बंद कर लोगों को हटाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तनाव के चलते इलाके में फोर्स तैनात है।
Honey Trap मामले में दारोगा का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल..
17 Jan, 2023 10:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा। साइबर शातिरों ने दारोगा को वीडियो काल करके अपने जाल में फंसा लिया। उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। खुद को आइपीएस बताकर एक महीने में एक लाख रुपये वसूल लिए। दारोगा से सोमवार को साइबर शातिरों ने दो लाख रुपये मांगे। रकम न देने पर उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली से टीम भेजने की कहा। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। मामले में शाहगंज थाने में अभियोग दर्ज किया गया है।पुलिस लाइन में रहने वाले दाराेगा ने पुलिस को बताया कि घटना एक महीने पहले की है। वह शाम के समय पूजा करके उठे थे। अंडरवियर और बनियान पहने हुए थे।
इसी बीच वीडियो काल आया। उन्हें लगा किसी परिचित का है। काल रिसीव करने के कुछ सेकेंड बाद ही कट गया। दस मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आइपीएस बताया। कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उनसे कहा कि किसी युवती को वीडियो काल करके परेशान किया है।आइपीएस बताने वाले ने दारोगा से कहा कि उनका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया जा रहा है। जिसे डिलीट कराने के लिए 25 हजार रुपये लगेंगे।
दारोगा के अनुसार वह बुरी तरह से घबरा गए। उन्होंने आरोपित के बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। जिसके बाद शातिरों ने उन्हें अलग-अलग नंबर से फोन करना शुरू कर दिया। करीब एक महीने के दौरान एक लाख उनसे वसूल लिए।दारोगा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को उनके पास आइपीएस बनकर शातिर ने फोन किया। उनसे कहा कि जिस लड़की ने वीडियो काल की थी। उसने बदनामी के चलते खुदकुशी कर ली है। मामले में दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम भेजी जा रही है।
वह पुलिस वाले हैं, इसलिए उन्हें बचाना चाहते हैं। दो लाख रुपये दे दें तो उनकी जान बच सकती है। खुदकुशी करने की बात सुनकर वह घबरा गए। परिचित पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने साइबर शातिरों के जाल में फंसाने की कहा। दारोगा से मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की कहा। वह अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के सामने पेश हुआ। पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शाहगंज थाने में अभियोग दर्ज कराया गया।
टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं को मिला पुरस्कार खिले चेहरे
16 Jan, 2023 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्ती। कैबिनेटमंत्री डा. संजय निषाद ने कारवाँ फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा के विजेताओं में पुरस्कार वितरित करते हुये कहा कि इस अंचल के छात्र-छात्राओं में क्षमता की कमी नहीं हैं उसे संवारने और सही दिशा देने की जरूरत है। कारवा का प्रयास सराहनीय है।
विजेताओं में स्मार्ट फोन साईकिल स्मार्ट वॉच बैग प्रमाण-पत्र शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुये संजय निषाद ने कहा कि ज्ञान ही सबसे बड़ी पंूजी है इसका सर्वत्र सम्मान होता है। जो प्रतियोगी किन्ही कारणों से सफल नहीं हो पाये उन्हें और अधिक परिश्रम कर आगे बढना चाहिये।
कारवाँ फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि ट्रस्ट की ओर से दो वर्गो में आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के कुल 1836 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 30 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जूनियर वर्ग में यूनिक साइंस एकेडमी के शिवांश सिंह प्रथम कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के परितोष गुप्ता द्वितीय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की जानवी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की ममता रानी वर्मा प्रथम श्री राम पब्लिक स्कूल की अदिति मिश्रा द्वितीय और इंडियन पब्लिक स्कूल की सानवी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण विधायक गणेश चौहान शिव हर्ष। किसान पीजी. कालेज की प्राचार्य रीना पाठक कारवाँ संरक्षक मंडल से नीलम सिंह विनय शुक्ला पंकज श्रीवास्तव रोली सिंह सचिव अर्पण श्रीवास्तव ने विजेता छात्रों का उत्साहवर्धन किया। ब्लैक एण्ड वाइट डाँस एकेडमी डाँस की पाठशाला तथा पंखुड़ी मिश्रा के एकल नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। मुख्य रूप से मिस्बा उस्मानी प्रतीक श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव अमन मिश्रा अभिषेक ओझा शौर्य प्रताप सिंह राणा रजत सिंह आशुतोष सिंह रितिक देवांश स्तुति सिंह साक्षी आदि ने कार्यक्रम संयोजन में योगदान दिया।
5 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
16 Jan, 2023 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्ती । सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। बस्ती सदर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु भाष्कर ‘प्रिन्स’ शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुये और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुये खण्ड विकास अधिकारी राम दुलारे को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाय।
बस्ती सदर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु भाष्कर ‘प्रिन्स’ शुक्ला ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि ग्राम प्रधान निर्वाचित जन प्रतिनिधि हैं किन्तु शासन स्तर पर उन्हें प्रोत्साहित करने की जगह उत्पीड़न किया जायेगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग किया गया है कि मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर ही एमएमएस ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित कराने की अनिवार्यता समाप्त किया जाय मनरेगा की मजदूरी 400 रूपया प्रतिदिन निर्धारित करााया जाय क्योंकि 213 रूपया प्रतिदिन की मजदूरी पर लोग तैयार नहीं है। इसी क्रम में राज्य वित्त आयोग एवं प्रशासनिक सुधार आयोग की प्रमुख सिफारिशों को लागू करने ग्राम प्रधानों को सहजता से शस्त्र लाइसेस जारी किये जाने सहायक सचिव कम डाटा एन्ट्री आपरेटर शौचालय केयर टेकर एवं ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग से किये जाने आदि की मांग शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने वालोें में बस्ती सदर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु भाष्कर ‘प्रिन्स’ शुक्ला के साथ संगठन के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय चन्द्र प्रकाश गोस्वामी विश्वनाथ सिंह सुखसागर उपाध्याय शिव श्याम चौधरी निसार अहमद अरविन्द गिरी सुनील सिंह संदीप त्रिपाठी दुर्गेश यादव धीरेन्द्र कुमार वर्मा जंग बहादुर यादव वेद प्रकाश विजय प्रसाद चौधरी रामरेख यादव विनोद कुमार पाल अब्दुल रऊफ रणजीत चौधरी अशोक वर्मा प्रेमराज रामरेख मेवाती देवी रामबचन जगनरायन चौधरी धु्रवचन्द लल्लन चौधरी रामकोट चौधरी अमरेन्द्र कुमार गीता देवी अनीता देवी बलिराम चौधरी रेखा मिश्रा रिकूं पाण्डेय हरि प्रसाद पाण्डेय राजू शोभावती राम सिंह प्रेमराज किरन चौधरी शीला देवी के साथ ही अनेक ग्राम प्रधान शामिल रहे।
कानपुर के बाद देवरिया में भी मिला हिमालयन गिद्ध
16 Jan, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देवरिया । कानपुर के बाद देवरिया में भी दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध मिला। ताल के किनारे ठंड की वजह से अचेत अवस्था में पड़ा एक गिद्ध दिखाई पड़ा इसके बाद एक ग्रामीण अपने साथ घर ले आया। इसके बाद अलाव जलाकर हिमालयन गिद्ध को गर्माहट देने का प्रयास किया। थोड़ा ठीक होने पर वह उड़ना चाह रहा था लेकिन उड़ नहीं सका। ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद विभाग की टीम उस लेकर चली गई। फिलहाल पशु चिकित्सक से इलाज कराकर बरहज के पौधशाला में हिमालयन गिद्ध को रखा गया है।
वन विभाग का कहना है कि यह गिद्ध विलुप्त प्रजातियों में से एक है इस ज्यादा ठंड लग गई और उसका इलाज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कानपुर में भी इसी तरह का गिद्ध मिला था इस देखकर जटायु की याद लोगों को आने लगी थी। बताया जा रहा है कि गंडेर गांव के रहने वाले शिवेंद्र शाही ताल पर मछलियों को देखने गए थे जहां उन्होंने देखा कि एक गिद्ध अचेत अवस्था में पड़ा है। वह हिमालयन गिद्ध को अपने साथ लेकर अपने पोल्ट्री फार्म पर आए। वहां हिमालयन गिद्ध को अलाव का सहारा दिया तब वह उड़ने की कोशिश करने लगा लेकिन उड़ नही पा रहा था। वन विभाग का कहना है कि यह दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है इस सफेद हिमालयन गिद्ध कहते हैं और इसकी उम्र सैकड़ों साल है।
प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर से सिलेंडर बर्तन व राशन चोरी
16 Jan, 2023 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्ती । हर्रैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ को चोरों ने निशाना बनाया। रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रखा सिलेंडर बर्तन व राशन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्विवेदी ने थाना प्रभारी हर्रैया को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने व आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 31 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक विद्यालय शीतकालीन अवकाश के अंतर्गत बंद था जब वह सोमवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रसोईघर का ताला टूटा है और अज्ञात चोरों द्वारा दो बड़े भगोने सिलेंडर गैस 6 बोरी चावल डेढ़ बोरी गेहूँ 25 किलो आटा एक लोहे की बड़ी कड़ाही चोरी कर लिया गया है।