उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
साली से शादी करने आरोपी डॉक्टर ने पत्नी की कर दी हत्या, साली से अवैध संबंध थे
19 Feb, 2023 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली । यूपी की बरेली पुलिस ने डॉक्टर के घर हुई डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया है। कथित डकैती और हत्याकांड के मामले में महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद डॉक्टर पति ने की थी। दरअसल डॉक्टर ने अपनी साली से शादी का विरोध करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी, बल्कि डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए सारे घर से जेवर गायब कर सामान बिखेर दिया था। इतना ही नहीं खुद पर हमला दिखाने के लिए डॉक्टर ने ब्लेड से अपने आपको कई जगह काट भी लिया था। जिसकारण पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 फरवरी को हुई इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डॉक्टर के निशानदेही पर छिपाए गए जेवरात, ब्लेड और इंजेक्शन बरामद किए है।
थाना बिथरी पदारथपुर गांव का है, जहां 13 फरवरी की रात डॉक्टर ने रात में मरीज बनकर आए दो डकैतों के ऊपर न केवल अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था, बल्कि अपने ऊपर चाकू से हमले का भी आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह किया था। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने पुलिस ने बताया कि उसके अपनी साली से अवैध संबंध चल रहे थे और वह साली से शादी करना चाहता था। जब इसका पता पत्नी को लगा तब पत्नी ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद डॉक्टर आलम ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना को अंजाम देकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही थी। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एक-एक करके जब पूछताछ की, तब मामला खुलता चला गया। फॉरेंसिक टीम और एसओजी की जांच पड़ताल घर में ही कातिल का इशारा कर रहे थे।
हत्या आरोपी डॉक्टर आलम ने बताया कि उसकी साली ने उससे कहा था कि अगर बहन जिंदा नहीं होती, तब वह शादी कर लेती। बस फिर क्या था उसने अपनी पत्नी नसरीन को कहा कि तुम कितना प्यार उससे करती हो? क्या तुम यह दुपट्टा मुंह में डाल सकती हो? फिर क्या था पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंस लिया। इसी दौरान पति फारूख ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
आगरा किला में आज मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी की जयंती...
19 Feb, 2023 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देशभर में आज (19 फरवरी) छत्रपति शिवाजी महाराजकी 393वीं जयंती मनाई जा रही है. शिवाजी महाराज की जयंती पहली बार आगरा के किले दीवान-ए-आम में मनाई जा रही है. शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर किले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और शौर्य गाथा गूंजेगी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 1500 से 2000 तक लोगों के आने की उम्मीद है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने आगरा किले के दीवान-ए-आम में शिवाजी जयंती मनाने की इजाजत दी है. उन्होंने बताया कि सभी नियमों के आधार पर कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम का मुख्य मंच दीवाने-आम में सजाया जाएगा.
क्यों आगरा किले में मनाई जा रही है जयंती?
आगरा के किले दीवान-ए-आम में 350 साल पहले बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को मारने की साजिश से कैद कर लिया था, लेकिन शिवाजी महाराज यहां से भाग निकले थे. इसकी वजह से ही शिवाजी की जयंती इस साल आगरा के किले में मनाई जा रही है. शिवाजी की शौर्य गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आगरा किले में कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी थी.
क्यों मनाई जाती है शिवाजी महाराज जयंती?
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था. उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है. वह देश के वीर सपूतों में से एक थे. सन् 1674 में उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी. छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी भोंसले था.
सीएम योगी ने यूपी के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
18 Feb, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो, यही मेरी प्रार्थना है।
सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। यह पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों शिवभक्त महादेवा लोधेश्वर में दर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में चारों ओर बमभोले के नारों से पूरा शिवालय गूंज उठा। महादेवा मन्दिर पर शिवभक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में शिव भक्त रात से ही लंबी लाइन लगा रखे हैं। मान्यता है कि लोधेश्वर महादेवा मंदिर में जलाभिषेक से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।
आजम खां के बाद अब्दुल्ला आजम का नाम भी मतदाता सूची से कटा!
18 Feb, 2023 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ। आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का नाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से काट दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के एक आवेदन पर आया, जिसमें मांग की गई थी कि अब्दुल्ला आज़म खान का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए। अधिकारी ने कहा कि सक्सेना क़े आवेदन में कहा गया कि अब्दुल्ला आजम खान की सदस्यता जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत समाप्त हो गई है, इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां को सदन की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया था। राज्य विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में मुरादाबाद की एक अदालत द्वारा हाल में दो साल की सजा सुनाई जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित किया गया है। उनकी सीट 13 फरवरी से खाली घोषित की गई है। यह दूसरी बार है जब अब्दुल्ला आजम को अयोग्य घोषित किया गया है।
पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी को 40 दिन में सुनाई उम्रकैद की सजा!
18 Feb, 2023 03:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मथुरा। फिर पॉक्सो कोर्ट ने सिर्फ 40 दिन में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मथुरा जनपद के नाबालिग पीड़िता से बलात्कार के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 35 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
इस केस में सरकार की ओर से पैरवी कर रहीं स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि थाना जमुनापार में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 3 जनवरी 2023 को उसकी आठ वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। तभी उसका पड़ोसी सतीश आया और उसकी बेटी के साथ उसने बलात्कार किया। जब वह शाम को घर वापस आया तो उसकी बेटी ने पूरी घटना की जानकारी उसे दी।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता के वकील वीरेंद्र लवानिया ने बताया कि इस घटना की चार्जशीट न्यायालय में 11 जनवरी 2023 को आई थी और इस अभियुक्त पर न्यायालय में 13 जनवरी 2023 को चार्ज लगाया गया था। इसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत में हुई। अधिवक्ता वीरेंद्र लवानिया ने बताया कि आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा में जीवन की अंतिम सांस तक कारागार में ही निरुद्ध रहना पड़ेगा।
स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु ने बताया कि अभियुक्त सतीश ने अपने आप को बचाने और मामले को लंबा खींचने के लिए कई वकीलों को बदला, जिसके कारण न्यायालय ने उन वकीलों को भी समय दिया और इलाहाबाद बार काउंसिल के आह्वान पर मथुरा बार ने हड़ताल भी रखी तथा इस महीने कई बार कंडोलेंस भी हुई एवं अनेक छुट्टियां भी पड़ी थीं।
तीन साल की बच्ची को जंगली जानवर ने नोंचा, 35 टांके लगे....
18 Feb, 2023 02:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड और बिहार की सीमा पर चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में कोबना गांव की तीन साल की सोनी पर मंगलवार की रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें मासूम बुरी तरह जख्मी हो गई।
बच्ची पर जंगली जानवर ने तब हमला कर दिया, जब वह शौच के लिए वह घर से बाहर निकली थी। उसके गहरे जख्म भी बता रहे हैं कि वह किसी जंगली जानवर का ही शिकार हुई है।
चिकित्सक के अनुसार कुत्ते दांत से खींचकर इस तरह घसीटते नहीं हैं। बहरहाल, राहत की बात यह है कि घटना के 72 घंटे बाद शुक्रवार की शाम सोनी ने गया के मगध मेडिकल कालेज के सर्जन डॉ. के.के. सिन्हा के हाथों चाकलेट खाया और गाल बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद हौले से मुस्कुराई। डॉक्टर इसे स्थिति में सुधार का संकेत मान रहे हैं।
बच्ची के दोनों गाल में 35 टांके लगाए गए हैं, संभावित संक्रमण से बचाने को एंटी रैबिज इंजेक्शन दिया गया है। इस बीच सिटी स्कैन में सोनी के सिर में चोट का भी पता चला है। जिसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि सोनी बेहद गरीब घर की बेटी है। उसके पिता प्रमोद मांझी की बिना दरवाजे की फूस की झोपड़ी जंगल के निकट ही है। मंगलवार की रात वह उसी झोपड़ी में दादी जमुनी देवी के साथ सोई थी। देर रात शौच करने अकेले बाहर गई तो किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जानवर ने बुरी तरह नोचने-खसोटने के बाद 15-20 मीटर दूर खेत में घसीटकर ले जाकर छोड़ दिया।
बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी की नींद खुली तो वह खेत की ओर दौड़ी। सोनी खून से लथपथ थी। परिजन उसे लेकर हंटरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तुरंत रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह परिजन सोनी को लेकर गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे तत्काल टांके लगाए गए और जख्म ठीक करने को एंटीबायोटिक दी जा रही है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर हर क्षण निगाह रखे हुए हैं।
उड़ती फ्लाइट में सिगरेट पीती पकड़ी गई लड़की, 180 यात्रियों की दांव पर लगा दी जान....
18 Feb, 2023 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की शाम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में ऐश्वर्या नामक लड़की विमान में सिगरेट पीते मिली। जिसके बाद लड़की को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या जमशेदपुर की रहने वाली है। वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी। इस दौरान वीडियो भी बना रही थी। वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई।
इसके क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। विमान दरवाजे को बाहर से भी खोलने का बटन रहता है। इसकी जानकारी क्रू मेंबरों को ही रहती है।
क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने हड़बड़ा कर सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी, इससे पहले क्रू मेंबर ने टिशू पेपर के के जरिये सिगरेट और माचिस की तिल्ली को लेकर सुरक्षित रख लिया। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करते ही इंडिगो एयरलाइंस रांची मैनेजर मोहित आहूजा को घटना की जानकारी दी।
विमान के लैंड करते ही क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए और मामले की थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को जानकारी दी। थाना में इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर ऐश्वर्या के विरुद्ध प्राथमिकी कराई।
मोहित आहूजा ने बताया कि फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। हवा में उड़ रहे विमान में इस तरह की हरकत से यात्रियों सहित विमान में सवार क्रु मेंबर और चालक सभी के जान को खतरा था। साथ ही उन्होंने बताया कि विमान में उच्च जलन सील पेट्रोलियम ईंधन के रूप में विमान में था। इस तरह की लापरवाही बहुत बड़े खतरे को आमंत्रण था। विमान के सेंसर में रेड लाइट जलाकर अलर्ट किया और क्रू मेंबरों की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बच गई।
टॉयलेट में बना रही थी वीडियो
ऐश्वर्या से थाना में महिला पदाधिकारी ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह मुंबई बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने गई थी और उससे मिलकर इंडिगो के फ्लाइट से रांची लौट रही थी। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर विमान में सवार हुई थी। टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीकर वीडियो बना रही थी। वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और प्रसिद्धि मिलती।
अब, एयरलाइन ऐश्वर्या को रेड कार्ड जारी कर प्रतिबंध लगाएगा। उसे भविष्य में किसी भी एयरलाइन से उसके इस तरह के व्यवहार और हरकत के कारण विमान से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
बाढ़ में वार्ड सदस्य की गोली मारकर की हत्या, कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद...
18 Feb, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी। परमानंद सिंह वार्ड नंबर से 22 से निर्वाचित थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बाढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है। शनिवार की सुबह एक तरफ लोग महाशिवरात्रि मनाने में जुटे हुए थे, दूसरी तरफ, लोगों को खबर मिली कि परमानंद सिन्हा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
वारदत बाढ़ के बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास की है। सूचना पर मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। मृतक के पास से उसका वोटर आईडी कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की है।
इसके अलावा, मृतक के पास एक देसी कट्टा और उसके हाथ में दो जिंदा कारतूस भी पाए गए हैं। घटना किस कारण से घटी और किसने घटना को अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। फिलहाल, पुलिस लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गई है।
नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की हत्या इलाके से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है।
बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...
17 Feb, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट बाजार की है। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोसतैहया गांव निवासी परमेश्वर तांती के पुत्र बासुकी कुमार(27) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बासुकी बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के औरैया पंचायत में पंचायती राज विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
घटना के संबंध में मृतक के मकान मालिक का कहना है कि बासुकी के घर से बासुकी को बार बार फोन आ रहा था लेकिन बासुकी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी वजह से परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर इस बात की सूचना दी। परिजनों के कहने पर जब मकान मालिक कमरे में गए तो बासुकी को फंदे से लटका हुआ पाया। मकान मालिक ने गटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए मृतक के चचेरे भाई अजित कुमार इस घटना को हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हवा की रफ्तार थमते ही खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया प्रदूषण..
17 Feb, 2023 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद । हवा की रफ्तार थमते ही जिले में प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 350 दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआइ 232 दर्ज किया गया था। जिले में शुक्रवार को वसुंधरा इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआइ 397 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआइ 383, संजय नगर का 315 और इंदिरापुरम का एक्यूआइ 306 दर्ज किया गया।बीती 12 फरवरी से तेज हवा चलने के कारण जिले में लोगों को प्रदूषण से राहत मिली थी। दरअसल जिले में हो रहा प्रदूषण तेज हवा के साथ आगे बह जा रहा था। इससे प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ रहा था। अब हवा की रफ्तार थमते ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को एक्यूआइ 232 था। शुक्रवार को एक्यूआइ 350 पहुंच गया।
जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में 90 प्रतिशत सड़कें टूटी हुई हैं। मुख्य मार्गों की भी सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम लगता है और जाम में फंसे वाहन धुआं उगलते हैं। नगर निकाय की ओर से सड़कों से धूल की सफाई कर पानी के छिड़काव में लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। बिना ढके बड़े वाहनों से कूड़ा एक से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। प्रदूषण की रोकथाम में लापरवाही बरती जा रही है। इन सब कारणों से जिले में प्रदूषण हो रहा है। जिले में वसुंधरा इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित बना हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर रैपिड ट्रेन का स्टेशन बन रहा है। इस कारण ज्यादा प्रदूषण हो रहा है।उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि जिले में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेप के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। नगर निकायों को सड़कों की सफाई करने और पानी का छिड़काव करने की जिम्मेदारी दी गई है।
एससी-एसटी एक्ट व दुष्कर्म और फर्जी केसों की जांच करेगी CBI व SIT..
17 Feb, 2023 01:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट तथा दुष्कर्म के आरोप में फर्जी केस दर्ज करा कर ब्लैकमेल करने के 12 और केसों की जांच सीबीआइ व एसआइटी को सौंप दी है। चार मामलों की जांच सीबीआइ तथा आठ मामले की जांच एसआइटी से कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दोनों संस्थाओं से जांच रिपोर्ट तलब की है। प्राथमिकी प्रयागराज के विभिन्न थानों में दर्ज है। यह आदेश न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने निक्की देवी की याचिका पर दिया है। मामले में अगली सुनवाई 15 मई को होगी।कोर्ट ने पुलिस प्रमुख डीजीपी को आदेश दिया है कि वह इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारी सीबीआइ को सहयोग के लिए दें।
कोर्ट ने कुछ अंतर्हस्तक्षेपी अर्जियों निरस्त कर दिया तो कुछ को निस्तारित किया है और भविष्य में ऐसी कोई अर्जी सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं करने का आदेश दिया है। याचिका पर सीबीआइ के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश व संजय यादव ने पक्ष रखा।इस तरह की प्राथमिकी कर्नलगंज, कैंट, दारागंज, सरायइनायत, मऊ आइमा शिवकुटी, बहरिया थानों में दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में वकीलों को फंसाया गया है। आरोपित वकीलों का कहना है कि कुल 50 से अधिक एससीएसटी एक्ट तथा दुष्कर्म के आरोप में एफआइआर दर्ज हैं। सरकार से आर्थिक फायदा लेने और चार्जशीट के बाद ब्लैकमेल कर समझौता किया जाता है। इस गैंग की कुछ वकीलों द्वारा भी मदद की जाती है। कोर्ट 40 से अधिक मामले की सीबीआइ जांच कराने का आदेश पहले ही दे चुकी है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्राथमिकी (एफआइआर) की बगैर प्रमाणित प्रति लगाए याचिका दाखिल नहीं होगी। कोर्ट ने कोविड 19 के दौरान याचिका में प्राथमिकी की प्रमाणित प्रति दाखिल करने की अनिवार्यता को शिथिल करने संबंधी आदेश पर रोक लगा दी और महानिबंधक को निर्देश दिया कि प्रमाणित प्रति के बगैर याचिका की स्टैंप रिपोर्टिंग न की जाए। कोर्ट ने कहा है कि आदेश का पालन न करने पर गंभीर रुख अपनाया जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति गजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने संजय झा उर्फ संजय कुमार की याचिका पर दिया है।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल अध्यापकों के अंतरजनपदीय तबादले की मांग में दाखिल याचिका पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से 10 दिन में जानकारी मांगी है।
मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने लोकेश पति त्रिपाठी व विभिन्न जिलों के 182 अन्य अध्यापकों की याचिका पर दिया है।याची की तरफ से अधिवक्ता सत्येंद्र चंद्र त्रिपाठी ने बहस की। याचिका सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, सोनभद्र के प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों ने दायर की है। इनका कहना है कि बेसिक शिक्षा (अध्यापक सेवा) नियमावली 1981 के नियम 21 के तहत याचियों को अंतरजनपदीय तबादला पाने का अधिकार है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आने के बाद बेहतर स्थिति हो गई है।
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा निदेशक लखनऊ व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को शिकायत निवारण समिति गठित करने का आदेश दिया है। गठित समिति की बैठक भी हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। इसलिए तबादले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए। सरकारी अधिवक्ता ने संबंधित जिलों के बीएसए को याचिका में पक्षकार न बनाए जाने के कारण याचिका की ग्राह्यता पर आपत्ति की लेकिन कोर्ट ने परिषद के सचिव से जानकारी मांगने का आदेश दिया।
इसी सत्र में समायोजित करें कोरोना काल में ली गई 15 फीसदी फीस..
17 Feb, 2023 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | शासन ने कोविड काल के दौरान विद्यालयों के स्तर से ली गई फीस में से 15 फीसदी शुल्क को वर्तमान सत्र में समायोजित करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सभी बोर्ड को दिए गए हैं।शासन ने कहा है कि 27 अप्रैल, 2020 के शासनादेश से निर्धारित शुल्क दरों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 में लिए गए शुल्क की 15 फीसदी राशि वर्तमान सत्र में समायोजित की जाए। विद्यालय छोड़कर जाने वाले छात्रों को यह राशि वापस की जाए।
विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. रूपेश कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इसका पालन न किए जाने से यदि कोई छात्र या अभिभावक, अध्यापक संघ असंतुष्ट है तो वह जिला शुल्क नियामक समिति से शिकायत करे। यदि वहां भी संतुष्ट नहीं होता है तो मंडलीय स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपील करे।उप्र. अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य स्कूलों ने उस दौरान 20 से 25 प्रतिशत फीस में छूट अपने स्तर से ही दे दी थी। इसीलिए लखनऊ व आसपास इसे लेकर कोई शिकायत नहीं आई। फिर भी किसी को कोई शिकायत है तो वह पहले अपने विद्यालय में संपर्क करे।
1.25 क्विंटल गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार..
17 Feb, 2023 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.25 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा वे ओडिशा के कोरापुट से लाकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। आगे की जांच चल रही है।
सपा नेता फहद अहमद ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर से की कोर्ट मैरिज..
17 Feb, 2023 11:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली | अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर और फहद अहमद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शादी की फोटो शेयर करते ही स्वरा और फहद के समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही फहद अहमद के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। बता दें कि फहद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा भास्कर के बहेड़ी की बहू बनने की जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है।
बृहस्पतिवार को जैसे ही स्वरा और फहद की शादी के बारे में पता चला, कस्बे के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देने लगे।फहद अहमद महाराष्ट्र के सपा नेता एवं विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फहद तीन भाई हैं।पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता अबू आसिम आजमी फहद के घर गए थे। फहाद के पिता जिरार अहमद भी यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं।इधर, हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ भी कदमताल करती नजर आई थीं। स्वरा भास्कर अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज से भी चर्चा में रहती हैं।
दुल्हन की शर्त को पूरा करने के लिए , सात फेरे लेने के बाद दसवीं की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा..
16 Feb, 2023 06:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा | उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दूल्हा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा हॉल पहुंचा। वह हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को उसकी शादी थी और गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। सुबह जल्दी उसने विदाई कराई और आनन-फानन दुल्हन को घर छोड़कर वह परीक्षा देने पहुंच गया।मामला जिले की राजा मंडी का है। यहां महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। सुबह कोट-शूट पहन कर एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा। जानकारी करने पर पता चला कि बीती रात उसकी शादी थी। दुल्हन ने कहा था कि व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है, इसलिए परीक्षा जरूर देना।
धनौली निवासी कन्हैया ने बताया कि बीती रात उसकी शादी थी। आज सुबह हाईस्कूल की परीक्षा थी। तड़के तीन बजे उसने शादी के फेरे लिए। फिर दो घंटे में ही विदाई की रस्म पूरी की गई। पांच बजे दुल्हन विदा कराकर घर के लिए निकला। दुल्हन को घर छोड़ा और खुद घर के अंदर भी नहीं गया। बाहर से ही गाड़ी पर बैठा और परीक्षा देने केंद्र पहुंच गया।पहले दिन पहली ही पाली में उसकी हिंदी की परीक्षा थी। दुल्हन की सलाह पर उसने शादी की तैयारियों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। हालांकि थकावट और रात जगनेकी वजह से उसे नींद आ रही थी लेकिन अपनी प्रिय का सपना पूरा करने के लिए वह मुंह पर पानी के छीटे मारकर परीक्षा हाल पहुंचा। यहां उसने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी।