उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
3 महीने तक नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा.....
18 Apr, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोडरमा। कोर्ट ने हिंदू नाबालिग का अपहरण कर, धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह और दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 14 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंगलवार को दोषी रिंकू अंसारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।
बहकाने के मामले में पांच साल सश्रम कारावास
अदालत ने नाबालिग को बहकाने के मामले में भी दोषी पाते हुए पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
2013 की है वारदात
वारदात 2013 की है। नाबालिग के पिता ने सतगावां थाने में आवेदन दिया था कि पड़ोस की दुकान में काम करने वाला रिंकू अंसारी उसकी नाबालिग बच्ची को शादी की नीयत से भगाकर ले गया है। इस मामले में नाबालिग को मारुति कार में अगवा करने के मामले में कार चालक को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।
दबिश देने के बाद किया आत्मसमर्पण
मुख्य आरोपी रिंकू फरार चल रहा था। पुलिस की दबिश एवं कुर्की जब्ती के नोटिस चिपकाने के बाद उसने नाबालिग के साथ आत्मसर्मपण किया था। कोर्ट में दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसके पिता घर नहीं लौटे तो वह उन्हें देखने के लिए निकली थी।
बनवाया नकली आधार कार्ड, रखा मुस्लिम नाम
इसी दौरान रिंकू ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और धनबाद लेकर चला गया। उसके बाद वहां से झालदा, फिर दिल्ली ले गया। उसने गलत एफिडेविट के माध्यम से उसे बालिग दिखाते हुए डुप्लीकेट आधार कार्ड बनाया और उसका मुस्लिम नाम रखा।
हर रोज करता था दुष्कर्म
इसके बाद उसने नाबालिग से जबरन निकाह किया। लगभग 10 महीने तक उसे दिल्ली में रखा और प्रतिदिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह बाहर जाता था तो कमरे में बाहर से ताला बंद कर देता था। किसी को कुछ भी बताने पर उसने माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
दलीलें सुनने के बाद सुनाई सजा
अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीपी मंडल ने दोषी को अधिकतम सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार रोशन ने भी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद उसे दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
कटरा में देसी बम से हमला, दहशत में इलाके के लोग
18 Apr, 2023 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज | माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्याकांड के बाद प्रयागराज से एक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्रयागराज के कटरा गोबर गली में देसी बम फेंका गया है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम फेंका गया है, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, इलाके में छोटू यादव नाम का शख्स रहता है उसी से हर्षित सोनकर नाम के लड़के का विवाद हुआ था। आरोप है कि हर्षित ने ही छोटू को निशाना बनाकर बम चलाया, विजय मिश्रा का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। साथ ही वहां की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत.....
18 Apr, 2023 04:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान के दौरान दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी फुफेरी दादी के श्राद्ध कर्म में शेखपुरा सदर प्रखंड के लोदीपुर धेउसा गांव में अपने परिवार के साथ आए थे।
जानकारी के मुताबित, देवरा गांव निवासी मंटू सिंह और नवीन सिंह सगे भाई हैं। उनकी बुआ का देहांत हुआ था। इसी में दोनों भाई अपने परिवार के साथ धेउसा गांव में फूफा बाल्मीकि सिंह के घर आए थे। मंगलवार की सुबह मंटू सिंह के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार एवं नवीन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दोनों के शव को तालाब से गांव वालों के द्वारा काफी परिश्रम के बाद निकाला जा सका। बाइक से दोनों बच्चों को सदर अस्पताल भी ले जाया गया। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। एक साथ सगे भाइयों के बेटों की मौत से गांव में गमगीन माहौल है।
मां बेटे के बीच विवाद के बाद दोनों ने पिया तेजाब, अस्पताल में दोनों की मौत
18 Apr, 2023 01:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फर्रुखाबाद जिले में मां-बेटे के बीच सोमवार शाम हुए विवाद के बाद गुस्साए किशोर ने तेजाब पी लिया। बेटे की हालत बिगड़ते देख घबराई मां ने भी तेजाब पी लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव दरौरा निवासी अवनीश कुमार खेती करते हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे अवनीश कुमार की पत्नी मालती देवी (30) ने किसी बात को लेकर पुत्र प्रेम (15) को डांट दिया।
इसको लेकर प्रेम का मां मालती देवी से विवाद हो गया। मां के पीटने पर गुस्साए प्रेम ने घर में रखा तेजाब पी लिया। पुत्र की हालत बिगड़ती देख घबराई मालती देवी ने भी तेजाब पी लिया। मां व भाई को फर्श पर तड़पता पड़ा देख पलक ने इसकी सूचना पिता को दी।परिजन आनन-फानन निजी वाहन से दोनों को फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति अवनीश कुमार से पूछताछ की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया।
सीएम योगी का बड़ा बयान - यूपी में अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता
18 Apr, 2023 01:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब दंगे नहीं होते। यूपी में अब कानून का राज है। अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।सीएम योगी ने कहा कि जो माफिया पहले संकट थे, वो अब खुद संकट में है। हमारी सरकार में यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। अब किसी जनपद के नाम से डर नहीं है। यूपी अब विकास के लिए जाना जाता है। पहले यूपी की कानून व्यवस्था खराब थी। लोक भवन में पीएम मित्र योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने एमओयू साइन हुआ।
CM नीतीश ने की घोषणा ! शराब से मरने वालों के परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये
17 Apr, 2023 04:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना | बिहार में अब जहरीली शराब पीकर मरने वालों के परिजन भी मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये नीतीश कुमार सरकार देगी। मोतिहारी में लगभग तीन दर्जन मौतों की ताजा खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि सारण, सीवान, गोपालगंज समेत जहां भी जहरीली शराब से मौत हुई है, सभी के परिजनों को एक शपथपत्र देने के बाद आवेदन पर यह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि 2016 के बाद से जहां भी जहरीली शराब से मौत हुई है, उन सब के परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
क्या लिखकर देना होगा, जानिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह शराबबंदी के बावजूद इन खबरों से परेशान हैं। परेशानी की वजह वह परिवार भी हैं, जिनके लोगों ने जहरीली शराब कांड में जान गंवाई। शराबबंदी लागू किए जाने के बाद से अबतक जो लोग भी जहरीली शराब के कारण मरे हैं, उनके परिजनों को सिर्फ एक पेपर पर यह घोषणा करनी होगी कि वह शराब के खिलाफ और शराबबंदी के पक्ष में हैं, इसे बुरा मानते हैं और परिवार के फलां सदस्य के शराब पीकर मरने के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह शराबबंदी के खिलाफ हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह शराब रोकने के लिए हर तरीके का प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी लोग पी रहे हैं और जहरीली शराब से लोग मर भी रहे हैं। इसलिए, जहरीली शराब पीकर मरने वालों के परिवारों के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
साइबर ठग को पकड़ने के लिए पथरौल गई दिल्ली पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला..
17 Apr, 2023 04:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देवघर | दिल्ली पुलिस रविवार रात देवघर के पथरौल के ठेगाडीडीह में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। जब पुलिस आरोपी प्रमोद रवानी को पकड़कर वहां से जाने लगी तो कुछ ग्रामीणों पुलिसकर्मियों को घेर लिया।इसी दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई भी कर दी। ग्रामीणों की इस मारपीट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों न सिर्फ पुलिसकर्मियों की पिटाई की बल्कि हथकड़ी लगे आरोपी को भी छुड़ा कर भाग गये।माहौल को देखते हुए उस समय पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। इस घटना में दिल्ली पुलिस के तीन और पथरौल पुलिस का एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।स्थानीय पुलिस उन आरोपियों को ढूंढ रही है, जिन्होंने आरोपी साइबर अपराधी को भगाने में मदद की थी। इस घटना में दिल्ली पुलिस के एसआई मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और पथरौल थाने के हेड कांस्टेबल सिकंदर यादव घायल हुआ है।हेड कांस्टेबल सिकंदर यादव के बयान पर पथरौल थाने में ग्रामीणों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।दरअसल दिल्ली के ज्योति नगर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस देवघर के पथरौल पहुंची थी।
पेपर देकर लौट रही छात्रा की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या..
17 Apr, 2023 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूपी में जालौन जिले के एट कस्बे में सोमवार को बीच बाजार बाइक सवार दो युवकों ने बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। गोली मारने वाले बदमाश तमंचा वहीं पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।घटनास्थल पर एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंच गए हैं। कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी मानसिंह अहिरवार की 21 वर्षीय बेटी रोशनी एट के राम लखन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
सोमवार सुबह घर से पेपर देने एट आई थी। 11 बजे पेपर छूटने के बाद वह अपने घर लौट रही थी, उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने बीच बाजार उसको गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉक्टर ईरज राजा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जानकारी मिलते ही भाई श्रीचंद, मां सुनीता भी मौके पर पहुंच गईं। सरे बाजार बड़ी घटना होने से कस्बे में गहमागहमी का माहौल है। गोली मारने वाले युवक कौन थे इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
वैभारगिरी पर्वत पर लगी भीषण आग, दुर्लभ जड़ी बूटियां जलकर हुई खाक
17 Apr, 2023 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नालंदा : करीब 24 घंटे पहले वैभारगिरि पर्वत पर लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। फायर ब्रिगेड के डीजी, नालंदा के डीएम, डीएफओ, एसीएफ और रेंज ऑफिसर समेत अधिकारी पदाधिकारियों की टीम कैंप कर रही है, जिनके निर्देशन में वैभारगिरी पर्वत की तलहटी स्थित कोणार्क नगर से अग्निशमन दस्ता पाइप से पानी का छिड़काव कर रहा है।कोणार्क नगर की इस तलहटी के पहाड़ी ढलान से वैभारगिरी पर्वत पर आसानी से चढ़ाई की जा सकती है। इसलिए यहां से जहां तक आसानी से चढ़ाई की जा सकती है, वहां तक पाइप से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।कुछ जगहों पर पानी नहीं पहुंचाया जा सकता है, वहां झाड़ियों एवं हरी पतियों के सहारे आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लग रहा है। वहीं जान माल के खतरे को देखते हुए एंबुलेंस और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सामान लेकर ट्रेन में चढ़ रहे यात्री की कांस्टेबल ने बचाई जान
17 Apr, 2023 02:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
औरैया जिले में रेलवे स्टेशन फफूंद पर उस समय यात्रियों की सांसे थम गईं, जब संगम एक्सप्रेस में सामान लेकर चढ़ रहे यात्री का अचानक पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने से पहले ही आरपीएफ के कांस्टेबल ने उसे बचा लिया। जान बचने पर यात्री ने आरपीएफ जवान की सराहना की।वाकया औरैया जिले के रेलवे स्टेशन फफूंद का है। यहां यात्री सुरक्षा एवं चेन पुलिंग रोकथाम की ड्यूटी पर कांस्टेबल लोकेश कुमार तैनात था। रात लगभग 10:57 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर 14163 अप संगम एक्सप्रेस आकर रूकी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन चली तो एक यात्री कोच संख्या एस- 4 में पानी व कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर दौड़कर चढ़ रहा था।
अचानक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म व गाड़ी के मध्य फंस गया। कांस्टेबल लोकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर यात्री का हाथ खींच लिया। जान बचने पर मुजफ्फर नगर जिला के 1037 लदावाला निवासी यात्री अरशद पुत्र इशाक ने कांस्टेबल को धन्यवाद दिया। अरशद ने बताया कि वह प्रयागराज से मेरठ की यात्रा कर रहा था। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यात्रियों ने कांस्टेबल की सजगता की तारीफ की है। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि कांस्टेबल की सजगता के कारण यात्री की जान बची। संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
कोविड गाइडलाइन जारी ! बिना मास्क के सरकारी और निजी संस्थानों में नहीं मिलेगा प्रवेश
17 Apr, 2023 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोरखपुर जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए डीएम कृष्णा करूणेश ने रविवार को कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए गाइडलाइन जारी की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने, स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग के निर्देश दिए गए है। साथ ही सैंपल की संख्या बढ़ाते हुए सर्विलांस सेल को सक्रिय करने को कहा गया है।डीएम के निर्देश में कहा गया है कि सरकारी और निजी संस्थानों में बिना मास्क के इंट्री न दी जाए। हर कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर थर्मल स्कैनिंग कराई जाए।
दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार और फ्लू से पीड़ित मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई जाए।जांच में अगर मरीज पॉजिटिव आते हैं, तो उन्हें होम क्वारंटीन में रखकर सर्विलांस सेल की मदद से नजर रखी जाएगी। सात दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर से निकलने की अनुमति दी जाएगी। गंभीर रूप से बीमार मरीज सार्वजनिक स्थानों पर न निकलें। इसके अलावा रेलवे, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच का दायरा बढ़ाया जाए।
सपा नेता आजम खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती..
17 Apr, 2023 01:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की तबीयत रविवार की रात अचानक बिगड़ गई। उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि आजम खां रविवार की रात अपने आवास पर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल दे रहे थे।इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले स्थानीय डॉक्टर ने उनको देखा। इसके बाद अब्दुल्ला आजम समेत परिवार के अन्य लोग उन्हें दिल्ली ले गए। जहां उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स ने बताया है कि उनके पैर का जो ऑपरेशन हुआ था उसमें इन्फेक्शन बढ़ रहा है। साथ ही हर्निया की भी शिकायत है।
सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल का किया गठन..
17 Apr, 2023 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | प्रयागराज में हुई माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद के हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस संबंध में प्रयागराज कमिश्नरेट ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, यूपी डीजीपी ने इसके पर्यवेक्षण के लिए एडीजी प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।गठित की गई एसआईटी में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सतीश चंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और विवेचना शेल ओम प्रकाश को शामिल किया गया है।
वहीं, पर्यवेक्षक टीम में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज व निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला इसके सदस्य हैं।इसके पहले हत्याकांड की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा न्यायिक आयोग का गठन किया जा चुका है। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाले आयोग में सेवानिवृत्त जज बृजेश कुमार सोनी और पूर्व डीजी सुबेश कुमार सिंह सदस्य होंगे। आयोग को दो महीने में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच आयोग कानून, 1952 के तहत गृह विभाग ने इसका गठन किया है।
मोतिहारी में जहरीली शराब के कारन 26 लोगों की मौत....
16 Apr, 2023 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोतिहारी। मोतिहारी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि गेहूं खेत में शराब पार्टी की थी। इस कारण ही जान गई। इधर, प्रशासन ने भी शराब से मौत की पुष्टि कर दी है। शराब कांड के यह मामले पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पांच थाना इलाकों में हरसिद्धि पहाड़पुर तुरकौलिया सुगौली और रघुनाथपुर में हुए। शराब से मौत का सिलसिला जब शुरू हुआ तो प्रशासन ने इसे डायरिया करार दिया। डीएम सौरभ जोरवाल ने जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी। टीम ने भी कहा कि डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसके बाद एक-एक कर 26 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासन ने शराब से मौत की पुष्टि की। हालांकि प्रशासन ने अब तक 14 लोगों की शराब से मौत की बात कही है छह लोगों की मौत को प्रशासन संदिग्ध बता रही है। इनमें से 3 लोगों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पटना से मामले की जांच करने के लिए भी एक टीम मोतिहारी पहुंची उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की मेडिकल टीम से भी बातचीत की।
इस मामले में मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की गई और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था। इसकी भी जानकारी ली जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, मोतिहारी इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने तुरकौलिया, हरसिद्धि, पहाड़पुर और सुगौली के एक-एक चौकीदार को निलंबित कर दिया। ALTF के दो ASI को भी निलंबित कर दिया।
गेहूं की दौनी के बाद शराब पार्टी हुई थी
तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में चार लोगों की मौत के बाद उनकी परिजनों ने कहा कि गुरुवार को सभी लोग रघुनाथपुर के बालगंगा में गेहूं फसल की दौनी के लिए गए थे। इसके बाद इन लोगों ने शाम में शराब पार्टी की घर आए तो सिर दर्द की बात कह कर रात में सो गए। शुक्रवार सुबह होते ही इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद एक एकर इन लोगों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि इलाके में जहरीली शराब की सप्लाई की गई थी इसे पीने से ही इनकी मौत हुई।
दुमका में पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी....
16 Apr, 2023 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड। झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम 65 साल के एक पंचायत मुखिया की हत्या हो गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी शिवेंद्र ने बताया कि हंसडीहा इलाके में बाइक सवार आरोपियों ने बरहेट पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू पर गोली चला दी।
पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान वह घर मुखिया घर लौट रहा था। मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लेकर गए, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। कारणों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में चक्का जाम कर दिया।