देश (ऑर्काइव)
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक 11 लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी
10 Oct, 2023 11:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तमिलनाडु के अरियालुर जिले में बीते सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दरअसल, मंगलवार को इलाज के दौरान 80 फीसदी जली हालत में तंजावुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई 21 वर्षीय मुरुगानंदम की भी मौत हो गई। इस हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पी. सीनू (24), डी. पन्नीरसेल्वम (55), एस.रवि (45), आर. शिवकामी (45), के. रासथी (43) और एस. वेन्निला (38), के. अराविलगन (57), यू. शिवकुमार (50) और वी. आनंदराज (54) के रूप में हुई है।
हालांकि, मृतकों में एक पुरुष शामिल है, जिसके शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि जिस फैक्ट्री और गोदाम में सोमवार को यह घटना घटी वह वेत्रियुर मदुरा विरागुलर गांव में स्थित है।
फैक्ट्री के मालिक राजेंद्रन (65) और उनके दामाद अरुण कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि आगामी दीपावली के मद्देनजर, राजेंद्रन ने 30 और श्रमिकों को नियुक्त किया था, जो पटाखों की मांग को पूरा करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे थे। इसी ओवरटाइम के दौरान यह हादसा हुआ था।
इस भीषण विस्फोट में ग्यारह की मृत्यु हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये और विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
क्या महिला ब्रिगेड फिर बांधेगी भैया के सिर जीत का सेहरा?
9 Oct, 2023 10:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर बंधेगा, इस बात का निर्णय काफी हद तक महिला वोटरों के हाथ में है। पिछले 15 वर्षों के अंतराल में राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरूषों के मुकाबले तीन गुना वृद्धि हुई है। आगामी विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी महिला मतदाताओं के वोट का खासा प्रभाव पड़ेगा, जो मध्यप्रदेश में वर्ष 2014 के इतिहास को दोहरा सकती हैं।
प्रदेश में मजबूत होती महिला ब्रिगेड
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का महिलाओं पर खासा असर पड़ा है। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं के एवज में अधिक होने के साथ ही महत्वपूर्ण यह भी है कि राज्य की महिला ब्रिगेड अब पहले से कहीं अधिक जागरूक और सजग है। महिलाएं अपने वोट का सही इस्तेमाल करना जानती हैं। वर्ष 2007 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बड़ी संख्या में महिला वोटर को भाजपा की ओर मोबलाइज करने का काम किया था। वर्ष 2006 के बाद यदि बात 2023 की करें तो इस बीच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में महिला एवं बाल कल्याण विकास योजनाओं पर एक बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है, जिसमें लाड़ली बहना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही महिला उद्यम, शिक्षा और आसान ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने जैसे छोटी जरूरतों को समझकर प्रदेश सरकार महिलाओं की सच्ची हितैषी साबित हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं विधानसभा चुनाव में इन सभी उपलब्धियों का जवाब वोट से देंगी, निश्चित रूप से एक महिला सिर्फ महिला होती है, यहां जाति या समुदायों की राजनीति नहीं चलती। इसलिए देखा गया है जिस भी सरकार ने महिलाओं की राहें आसान कीं, उसकी जीत सुनिश्चित हुई है। वर्ष 2020 के एवज में यदि वर्ष 2023 के वित्तीय वर्ष के आंकड़ों की ओर देखें तो सरकार की कमाई का 25 प्रतिशत महिलाओं के हित में शुरू की गईं योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कुल बजट का 85000 करोड रुपए लाड़ली लक्ष्मी एवं अन्य योजना में खर्च किया। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए हस्तांतरित किए गए, जिससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर रही है। भाजपा प्रदेश में इन योजनाओं के माध्यम से महिला वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है।
2014 का इतिहास दोहराएगा मध्यप्रदेश!
9 Oct, 2023 06:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर बंधेगा, इस बात का निर्णय काफी हद तक महिला वोटरों के हाथ में है। पिछले 15 वर्षों के अंतराल में राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरूषों के मुकाबले तीन गुना वृद्धि हुई है। आगामी विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी महिला मतदाताओं के वोट का खासा प्रभाव पड़ेगा, जो मध्यप्रदेश में वर्ष 2014 के इतिहास को दोहरा सकती हैं।
प्रदेश में मजबूत होती महिला ब्रिगेड
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का महिलाओं पर खासा असर पड़ा है। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं के एवज में अधिक होने के साथ ही महत्वपूर्ण यह भी है कि राज्य की महिला ब्रिगेड अब पहले से कहीं अधिक जागरूक और सजग है। महिलाएं अपने वोट का सही इस्तेमाल करना जानती हैं। वर्ष 2007 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बड़ी संख्या में महिला वोटर को भाजपा की ओर मोबलाइज करने का काम किया था। वर्ष 2006 के बाद यदि बात 2023 की करें तो इस बीच मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में महिला एवं बाल कल्याण विकास योजनाओं पर एक बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है, जिसमें लाड़ली बहना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही महिला उद्यम, शिक्षा और आसान ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने जैसे छोटी जरूरतों को समझकर प्रदेश सरकार महिलाओं की सच्ची हितैषी साबित हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं विधानसभा चुनाव में इन सभी उपलब्धियों का जवाब वोट से देंगी, निश्चित रूप से एक महिला सिर्फ महिला होती है, यहां जाति या समुदायों की राजनीति नहीं चलती। इसलिए देखा गया है जिस भी सरकार ने महिलाओं की राहें आसान कीं, उसकी जीत सुनिश्चित हुई है। वर्ष 2020 के एवज में यदि वर्ष 2023 के वित्तीय वर्ष के आंकड़ों की ओर देखें तो सरकार की कमाई का 25 प्रतिशत महिलाओं के हित में शुरू की गईं योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कुल बजट का 85000 करोड रुपए लाड़ली लक्ष्मी एवं अन्य योजना में खर्च किया। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए हस्तांतरित किए गए, जिससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर रही है। भाजपा प्रदेश में इन योजनाओं के माध्यम से महिला वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है।
हैशटैग फिर इस बार मोदी सरकार ट्रेंड में, एक घंटे के भीतर 30 हजार से अधिक ट्वीट
9 Oct, 2023 06:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोमवार को चुनाव आयेाग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर ‘एक बार फिर भाजपा’ हैशटैग तेजी से वायरल होने लगा। एक घंटे के भीतर 30 हजार से अधिक ट्वीट भाजपा के समर्थन में किए गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ‘यह दिवाली कमल वाली’ के साथ जश्न मनाते हुए दिखे।
जीत के लिए आश्वस्त भाजपा समर्थकों में चुनाव की घोषणा होते ही गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह तकरीबन 12 बजे चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जिसका असर सीधे सोशल मीडिया पर दिखने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा समर्थक ने हैशटैग ‘फिर इस बार भाजपा सरकार’ के साथ लिखा – ‘यह दिवाली कमल वाली’ । इसके साथ एक अन्य यूजर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए लिखा – ‘भाजपा मैदान में, कांग्रेस आपसी घमासान में’। कांग्रेस अभी तक राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है, इस पर एक यूजर ने लिखा – ‘कांग्रेस उम्मीदवार तय करने में हुई विफल, भाजपा चुनाव में फिर होगी सफल’। जबकि भाजपा ने लगभग सभी राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर भाजपा के समर्थन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तकरीबन एक घंटे के भीतर ही 30 हजार से अधिक ट्वीट भाजपा की फिर से वापसी का दावा करते हुए किए गए। सोशल मीडिया के लिए भाजपा की मजबूत रणनीति और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियानों के जरिए भाजपा लोगों से सीधे जनसंपर्क स्थापित करने में सफल रही है, जिसका असर यह है कि किसी भी घटनाक्रम पर त्वरित टिप्पणी या फैसला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।
तेलंगाना में 100 बंदरों के शव मिले
9 Oct, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद । तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के एक गांव के बाहर करीब 100 बंदरों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी। अधिकारियों ने बंदरों की मौत की वजह पता करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है और बाद में शव यहां फेंक दिए गए।
नवंबर 2020 में तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में करीब 40 बंदरों को जहर देकर मार दिया गया था। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिगापुरम गांव के पास कई बंदरों के शव पड़े मिले, जो शव सड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि बंदरों को जहर देकर मार दिया गया और थैलों में भरकर फेंक दिया गया। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन आज तक मामले में कोई जानकारी नहीं आ सकी।
इसरो पर रोज 100 से ज्यादा साइबर अटैक
9 Oct, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोच्चि । इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के सॉफ्टवेयर पर हर दिन 100 से ज्यादा साइबर अटैक होते हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार को केरल के कोच्चि में दो दिवसीय इंटरनेशनल साइबर कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
सोमनाथ ने कहा- रॉकेट तकनीक में साइबर हमलों की संभावना बहुत अधिक होती है, क्योंकि इसमें एडवांस सॉफ्टवेयर और चिप का इस्तेमाल किया जाता है। यह खतरा कितना भी बड़ा हो, इसरो ऐसे हमलों से बचने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। हमारा सिस्टम साइबर सुरक्षा नेटवर्क से लैस है। इसमें किसी तरह से सेंध नहीं लगाई जा सकती।
इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि सॉफ्टवेयर के अलावा, संगठन रॉकेट के अंदर हार्डवेयर चिप्स की सुरक्षा पर भी फोकस कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रकार से टेस्टिंग की जा रही है। सोमनाथ ने कहा- पहले हम एक सैटेलाइट की निगरानी करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करते थे। अब वही काम कई सैटेलाइट के लिए किया जा रहा है। इससे पता चलता है समय के साथ टेक्नोलॉजी बदल रही है। हमको उसी के हिसाब से अपडेट होना होगा। सोमनाथ ने आगे कहा, आम लोगों के डेली रूटीन में मदद करने वाले कई सैटेलाइट भी मौजूद हैं। इन सभी को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इन सभी की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, पांच घायल
9 Oct, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बड़वानी। बड़वानी जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा ठीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में करीब साढ़े 10 बजे हुआ। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि मजदूर कपास चुनने जा रहे थे। इसी दौरान कपाडिय़ा खेड़ी रोड के मोड़ पर अचानक जानवर आ गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में जा गिरी। अमित पिता ओम पाटीदार निवासी ग्राम कुआं, अनिल पिता खेल सिंह निवासी ग्राम गोलबावड़ी और साजन पिता इंदास ग्राम पुष्पखेड़ा निवाली की मौके पर मौत हो गई। रणजीत पिता इंदास पुष्पखेड़ा निवाली, खेल सिंह पिता नान सिंह गोलबावड़ी, कविता पति राजेश ग्राम गोलबावड़ी, बाईली पिता कामा ग्राम गोलबावड़ी और ममता पिता कामा ग्राम गोलबावड़ी घायल हुए हैं।
चट्टान के नीचे दबी जीप, नौ की मौत
9 Oct, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देहरादून । पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है।
दुकान में आग से अब तक 14 मौतें
9 Oct, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु । बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार 7 अक्टूबर को पटाखा दुकान में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। हादसे में घायल 2 लोगों की मौत इलाज के दौरान रविवार सुबह हुई। पुलिस ने शुरुआत में बताया था कि दुकान मालिक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पटाखे दशहरा-दीवाली के लिए स्टोर हो रहे थे। गाड़ी से पेटियां उतारते समय उनमें आग लग गई। पुलिस ने रविवार को दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया। ष्ठत्रक्क ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके पीछे जो भी लोग जिम्मेदार होंगे उन्हें सजा दिलाई जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया रविवार दोपहर को घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। हमें ये जांच करने की जरूरत है कि दुकान के पास जरूरी लाइसेंस और सुरक्षा के साधन थे या नहीं। पूरी जांच के बाद दुकान के मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
42 करोड़ की ड्रग बरामद
9 Oct, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर । भारत-पाक सरहद पर पहरा दे रही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तान तस्करों की ड्रग पहुंचाने की एक और कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। बीएसएफ ने सरहद पार से आए एक ड्रोन को जब्त किया है। ड्रोन पर बंधी 42 करोड़ रुपए की हेरोइन व अफीम भी कब्जे में ली गई है। फिलहाल ड्रोन को फोरेंसिक जांच में भेज दिया गया है। बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार यह ड्रोन अमृतसर के सरहदी गांव हरदो रत्न से जब्त किया गया है। बीएसएफ की तरफ से सरहद पर नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में यह सफलता मिली।
टेलीग्राम ने बाल उत्पीड़न वाले 2,114 समूहों और चैनलों पर लगाया प्रतिबंध
8 Oct, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद । बाल उत्पीड़न पर तैयार सामग्री से संबंधित 2,114 समूहों और चैनलों पर सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ ने प्रतिबंध लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टेलीग्राम उन तीन संस्थाओं में से एक है, जिन्हें सरकार ने भारत में बाल यौन शोषण सामग्री हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। चैनल पर अद्यतन जानकारी में कहा गया है कि बाल उत्पीड़न से संबंधित 2,114 समूहों और चैनलों पर छह अक्टूबर को प्रतिबंध लगा दिया गया। इस महीने कुल 10,312 चैनलों और समूहों को प्रतिबंधित किया गया है। कंपनी ने भारतीय क्षेत्राधिकार से जुड़े या उस पर प्रभाव डालने वाले प्रतिबंधित समूहों का विवरण साझा नहीं किया है। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने चेतावनी दी थी कि यदि सोशल मीडिया मध्यस्थ तेजी से कार्य नहीं करते हैं, तो आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत उनका ‘सुरक्षित आश्रय’ वापस ले लिया जाएगा। अब इसका मतलब यह कि प्लेटफॉर्म पर सीधे लागू कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है, भले ही सामग्री उनके द्वारा अपलोड नहीं की गई हो। इसी वजह से अब टेलीग्राम ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
ई-गेमिंग कंपनियों पर कराधान को लेकर केंद्र ने स्थिति स्पष्ट की
8 Oct, 2023 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । देशभर में चल रहे ई गेमिंग पर लगाए जाने वाले जीएसटी के लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को केंद्र सरकार ने राज्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पूर्व तिथि से नहीं लगाया जा रहा है,क्योंकि पुराने कानून के तहत सट्टेबाजी में शामिल कुछ ऑनलाइन गेम पर पहले से ही 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा था। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक वसंत केसरकर के अनुसार, 7 अक्टूबर को जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान कुछ राज्यों ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर पूर्व प्रभाव से जीएसटी लगाने का मुद्दा उठाया। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने पूरी स्थिति स्पष्ट की है।
केंद्र सरकार के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा, कुछ सदस्यों को सूचित किया गया था कि यह पूर्व प्रभाव से लागू नहीं है और यह पहले से ही कानून था। ये देनदारियां पहले से ही मौजूद थीं क्योंकि पैसे वाले ऑनलाइन गेम दांव के साथ खेले जाते थे... वे पहले से ही सट्टेबाजी या जुए के माध्यम से 28 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में थे।कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को कथित तौर पर 55 हजार करोड़ रुपये की कुल राशि के साथ जीएसटी चोरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कई लोगों ने इसे पूर्व तिथि से प्रभावी कराधान करार दिया है और दावा किया है कि नोटिस गेमिंग प्लेटफार्मों के लिए नए कर स्लैब के लिए 1 अक्टूबर 2023 की कार्यान्वयन तिथि से पहले की अवधि से संबंधित हैं। हालांकि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मुद्दा जीएसटी परिषद की बैठक के एजेंडे में नहीं था, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद गोवा जैसे कुछ राज्यों ने इसे उठाया था।
सीएम शिवराज ने दो नए जिलों को दी स्वीकृति
8 Oct, 2023 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के नक्शे पर अब दो शहर और चमचमाएंगे, इन शहरों का कायाकल्प होगा, बेहतर सुविधाएं होंगी, प्रशासनिक मशीनरी और भी मजबूत होगी, रोजगार के विकल्प खुलेंगे। कुल मिलाकर अब इन शहरों के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर और पांढुर्णा को जिला बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। इस घोषणा के बाद राज्य में कुल जिलों की संख्या 55 हो गई है। इससे पहले 15 अगस्त को मऊगंज की 53वें जिले के रूप में घोषणा की गई थी। मैहर को जिला बनाए जाने की घोषणा से ही जनता विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनप्रतिनिधियों द्वारा मैहर को जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मैहर के साथ ही पांढुर्णा की भी राज्य के कुल राजस्व में एक बड़ी हिस्सेदारी है। नये जिले बनने से विंध्य क्षेत्र के विकास को तरक्की का नया आधार मिलेगा।
विंध्य के आंचल में 2 नए जिले
नये जिलों की घोषणा से विंध्य क्षेत्र के विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। क्षेत्र की बसावट के आधार पर विकास परियोजनाओं और जनसुविधाओं के लिए बजट का आवंटन किया जा सकेगा। स्वास्थ्य, न्यायालय और मूलभूत सुविधाओं के साथ जिला संचालन के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था भी उपलब्ध हो सकेगी। मैहर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ही यहां की जनता भी लंबे समय से एक अलग जिला बनाने की मांग कर रही थी, लोगों का कहना है कि यहां से भारी राजस्व मिलने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा था। लोगों को छोटे-मोटे काम कराने के लिए भी सतना जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन मांगों को मान लिया है। राजस्व विभाग ने भी दो नये जिलों के गठन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। दो नये जिले बनने के बाद राज्य में कुल 55 जिले हो गए हैं।
यूएन ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई
8 Oct, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंफाल । मणिपुर में दूसरी बार हिंसा भडक़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम मणिपुर हिंसा पर बोलने वाले मानवाधिकार एक्टिविस्ट बबलू लिथोंगबम को मिल रही धमकियों से चिंतित हैं। 5 अक्टूबर को हिंसक भीड़ ने इंफाल वेस्ट के कैथेलमांगबी में बबलू लिथोंगबम के घर पर हमला किया था। एनएचआर ने इस घटना के पीछे मैतई लिपुंस और अरामबाई तेंगोल को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही अधिकारियों से बबलू लिथोंगबम, उनके परिवार और घर को सुरक्षा देने की मांग की है। मानवाधिकार एक्टिविस्ट बबलू लिथोंगबम मैतेई कट्टरपंथी संगठन मैतेई लिपुंस और अरामबाई तेंगोल की आलोचना करते रहे हैं। मैतेई लिपुंस ने 5 अक्टूबर को एक प्रेस में बबलू लिथोंगबम और बृंदा थौनाओजम को बायकॉट करने का ऐलान किया था।
सिक्किम में एक और झील टूटने की कगार पर
8 Oct, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गंगटोक । सिक्किम में एक और झील टूटने की कगार पर है। राजधानी गंगटोक से 135 किमी दूर स्थित लाचेन वैली की शाको चू लेक गंभीर हालत में है। इसे ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड से ठीक पहले की अवस्था कहा जा सकता है। जिला प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है और संबंधित इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है।
इससे पहले 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने राज्य में अभी तक तबाही मचाई हुई है। 4 जिलों- मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बाढ़ से 25,000 लोग प्रभावित हुए हैं। 1,200 घर बह चुके हैं। 7 हजार लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं। अब तक 2,413 लोगों को बचाया गया है।
6,875 लोग राज्य भर में बनाए गए 22 रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। वहीं, इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार देर रात तक बढक़र 26 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था। 15 जवान समेत कुल 143 लोग अभी भी लापता हैं।