देश (ऑर्काइव)
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन
13 Jan, 2023 08:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना| पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार देर शाम 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "पापा अब नहीं रहे।"
शरद यादव लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
शरद यादव को बिहार के सबसे सम्मानित समाजवादी नेताओं में से एक माना जाता था। उनमें गजब की राजनीतिक समझ है। उन्हें राज्य की राजनीति में एक महान क्यूरेटर भी माना जाता था।
उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बाद के मुख्यमंत्री कार्यकाल के साथ-साथ जब केंद्रीय मंत्री थे, तब कई राजनीतिक सुझाव दिए थे।
उनका राज्यसभा का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हुआ था। इसके बाद वे अपना 7 तुगलक रोड बंगला खाली कर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी बेटी के घर चले गए।
शरद यादव अभी राजद से जुड़े हुए थे और उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी और बिहार के भावी नेता हैं। उन्होंने 1999 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालय विभागों सहित अपने राजनीतिक जीवन में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। वह जद-यू में भी शामिल हुए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
शरद यादव अपने राजनीतिक जीवन में सात बार लोकसभा सांसद चुने गए, जिसमें चार बार बिहार के मधेपुरा जिले से और दो बार मध्य प्रदेश के जबलपुर से चुने गए। वह उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा सांसद भी चुने गए थे। वह पहले सांसद थे जो तीन राज्यों से चुने गए थे।
शरद यादव की राजनीति जय प्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया से प्रेरित थी। देश में आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए थे।
जोशीमठ की तरह बागवत के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना
12 Jan, 2023 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बागपत । उत्तराखंड के जोशीमठ में घरों की दरारें अभी तक लोगों के माथों पर लकीरों के रूप में दिख रही हैं। भविष्य की चिंता में डूबे लोगों को सरकार की बड़ी मदद का इंतजार है। वहीं जोशीमठ जैसी स्थिति का सामना यूपी के बागपत जिले में लोगों को करना पड़ रहा है। बागपत के कई घरों में दरारें आ गई हैं। इस प्रकार की स्थिति ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। लोग घरों को खाली कर रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से घरों की स्थिति की जांच की जानी है। इस मामले में नगर पालिका के अधिकरी ने कहा है कि हम अपनी टीम भेजकर जांच करने वाले हैं कि ऐसा क्यों हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी। यह अब कथित तौर पर लीक हो रही है जिससे दरारें आ रही हैं।
बागपत के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है। स्थानीय निवासी ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है। इस महीने की शुरूआत में 25 घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। कई परिवारों को निकाला गया है। कई लोगों ने अपना घर छोड़कर किराए के आवास पर रहने जाने लगे हैं। जो लोग अभी घरों में रह रहे हैं वे दहशत में अपनी रात गुजार रहे हैं। मकानों की दरारों में वृद्धि की सूचना आ रही है। जिन घरों में भी दरारों के बढ़ने का मामला सामने आया है उन्होंने जान बचाने के लिए पलायन करना ही उचित समझा है। बुधवार को कई परिवार अपने घर को छोड़कर चले गए
ठाकुरद्वारा के लोगों का कहना है कि अब रात में घरों में सोने में डर लगता है। मुहल्ले में कई माह पहले मकानों में दरार आने लगी। शुरू में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। अब स्थिति खराब हो रही है। मकानों के फर्श धंस रहे हैं। दरारें चौड़ी हो रही हैं। दरार के चौड़ी होने के बाद दीवार के पास खुदाई कराई गई तो नीचे पानी बहता दिखा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई। इसके बाद गैस पाइपलाइन डाली गई। गैस पाइपलाइन के बिछाने के क्रम में पेयजलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हुई। इसी से लोगों के घरों में क्रैक आने लगे हैं।
लोगों का आरोप है कि इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई। लेकिन शुरू में समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार को जब लोग पलायन करने लगे तो पालिका की टीम मौके पर पहुंची। मुहल्ले में लोगों के घरों की दीवारों का निरीक्षण किया गया। दरारों के संबंध में नगर पालिका अधिकारियों ने कहा कि गलियों में पेयजल लाइन की जांच कराई जा रही है। पानी का रिसाव कहां से हो रहा है यह पता नहीं चल पाया है।
15-16 जनवरी से फिर शुरु होगा हड़मांस, कंपा देने वाली सर्दी का दौर
12 Jan, 2023 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में एक दो दिन से शीतलहर और कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 15-16 जनवरी से फिर शीतलहर का दौर चालू होगा। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तरपश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है।
एक दो दिन से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शीतलहर का असर थोड़ा कम हुआ है वहीं कोहरा का असर भी कम है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा देखा जा रहा है। रॉय ने बताया कि हम देख रहे हैं कि उत्तर-पश्चिमी भारत में पक्षिमी विक्षोभ के चलते तापमान में वृद्धि देखी गई है। हमारा यह अनुमान है कि आगामी 15-16 जनवरी से फिर शीतलहर का दौर चालू होगा।
दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे कुछ दिनों के लिए शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रहेगी।
अपनी मंगेतर को फ्लाइट में किया इश्क का इजहार
12 Jan, 2023 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कुछ लोग इश्क का इजहार इस तरह से करते हैं कि दुनिया उनकी मोहब्बत की कायल हो जाती है। आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए इश्क़ है तो इश्क़ का इजहार होना चाहिए... मशहूर शायर मुनव्वर राना की ये शायरी इश्क का इजहार करने से कतराने वालों का हौसला बुलंद करती है। इसी अंदाज को बल देते हुए एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो एयर इंडिया फ्लाइट में एक शख्स की ओर से अपनी मंगेतर को प्रपोज करने का है। दरअसल एयर इंडिया के फ्लाइट से सफर कर रहे एक शख्स ने हवा में अपनी मंगेतर को एकदम गजब अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। प्रपोज का अंदाज देखकर शख्स की मंगेतर पूरी तरह सरप्राइज हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट के हवा में काफी ऊपर पहुंचने के बाद धीरे से उठकर पीछे की तरफ आता है जहां एक सीट पर खिड़की के करीब उसकी मंगेतर बैठकर बाहर देख रही थी। युवक के हाथ में पिंक कलर का एक बड़ा बैनर है जिस पर उसकी मंगेतर के फोटो चारों तरफ लगे हुए हैं। बैनर पर बीच में अंग्रेजी में लिखा है कि मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ एक मील चल सकता हूं। क्या आप मेरे साथ चलना चाहेंगे? युवती ये देखकर हैरान रह जाती है और अपने मुंह को हाथों से ढंक लेती है। फ्लाइट में बैठे यात्री उनके लिए तालियां बजाते हैं। शख्स अपने घुटनों पर बैठकर जेब से अंगूठी का बॉक्स निकालता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है।
मीडिया के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो 2 जनवरी का है। युवक की मंगेतर लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। इस दौरान शख्स ने अपनी मंगेतर को प्रपोज करने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की थी। शख्स ने जिस अंदाज में अपनी मंगेतर को प्रपोज किया उसे देखकर प्लाइट में मौजूद सभी लोग कायल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग प्यार के इजहार के इस अंदाज को खूब सराह रहे हैं।
14 तक पंजाब-हरियाणा पश्चिमी यूपी में वर्षा का पूर्वानुमान, जम्मू कश्मीर में होगी बर्फबारी
12 Jan, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । उत्तर भारत में जारी भीषण शीतलहर के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 12 से 14 जनवरी के बीच पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान है। इससे मौसम के करवट लेने की संभावना बढ़ गई है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।
इसके कारण अगले 3 दिनों के दौरान इन इलाकों में शीत लहर की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 14 तारीख के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 तारीख की सुबह से पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं आज के पूर्वानुमान की बात करें तो 11 जनवरी को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। बुधवार से शीत लहर की स्थिति में कमी आने लगेगी।
बीएसएफ ने बीते साल बंगाल सीमा से 1951 बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों को पकड़ा
12 Jan, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीते साल 2022 में बांग्लादेश सीमा पर करोड़ों के नशीले पदार्थों सहित 1951 बांग्लादेशी तस्करों और घुसपैठियों को पकड़ा है। बीएसएफ ने बताया दक्षिण बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सीमाओं में से एक है। सीमा बहुत जटिल है क्योंकि यहां जनसंख्या सीमा के दोनों ओर आसपास रहती है और उनमें समान जातीय और सांस्कृतिक समानताएं भी हैं।
बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ 913 किलोमीटर के क्षेत्र की रखवाली कर रहा है जिसमें 364 किलोमीटर नदी की सीमा और चारलैंड का विशाल क्षेत्र शामिल है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने परिचालन के मोर्चे पर ठोस प्रयास किए हैं और काफी हद तक तस्करी की गतिविधियों को रोकने में सक्षम रहा है। सन 2022 में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवान भी बड़ी संख्या में घुसपैठियों को पकड़ने में सफल रहे हैं। बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने बीते साल तस्करी और घुसपैठ रोकने के विभिन्न अभियानों में 1951 बंगलादेशी 936 भारतीय और 81 अन्य देशों के नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 69 दलाल भी शामिल हैं।
वहीं आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 के दौरान दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने तस्करी किए जा रहे 1175 मवेशियों को सफलतापूर्वक बचाया है। इसके अलावा प्रतिबंधित फेंसेडिल की 252291 बोतलें 2812 किलोग्राम गांजा 12562 नग याबा टैबलेट और 11312.408 ग्राम सोना भी बरामद किया है। बीएसएफ ने बताया भारत और बांग्लादेश की दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और दोनों सेनाएं द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास कर रही हैं। बीएसएफ और बीजीबी के बीच आपसी समझ और सहयोग ने शांति बनाए रखने के अलावा सीमा पर कई मुद्दों को हल करने में मदद की है।
बंगाल के बांकुड़ा जिले में जंगली हाथियों के अलग-अलग हमले में 12 लोगों की मौत
12 Jan, 2023 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में पिछले 12 घंटों में जंगली हाथियों के अलग-अलग हमलों में दो लोगों की मौत हुई हैं। इन हमलों में मरने वालों की पहचान 65 साल के तुलसी बतब्याल और 45 वर्षीय मंगोल बाउरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संग्रामपुर गांव के रहने वाले बाउरी एक स्थानीय फामेर्सी के रास्ते में थे तब बांधकोना वन क्षेत्र से आ रहे एक हाथी ने बाउरी पर हमला किया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी और हाथी द्वारा घसीटे जाने के बाद उसका शव सरसों के खेत से बरामद हुआ। वहीं दूसरी घटना में झरिया गांव के एक मोहल्ले में एक जंगली हाथी के घुस गया इस दौरान हाथी के हमले से बतब्याल की मौत हो गई।
घटना पर वन अधिकारियों ने कहा कि दोनों पीड़ितों के परिवारों को मौजूदा प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। वन अधिकारी उमर इमाम के अनुसार वर्तमान में इस क्षेत्र में विभिन्न वन क्षेत्रों में 83 हाथी अपने झुंड से अलग हैं। उन्होंने कहा हाथी के हमले में दो व्यक्तियों की मौत वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे कर्मचारी हाथियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस बीच राज्य के वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जिस हाथी ने बतब्याल पर हमला किया वह शायद अपने झुंड से अलग हो गया था।
गुजरात की प्राथमिक स्कूल के 50 हजार बच्चों ने पीएम मोदी को पत्र लिख आभार जताया
12 Jan, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद | गुजरात में प्राकृतिक खेती एवं देशी गायों के संवर्द्धन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जो नीति अपना गई है उसके लिए प्राथमिक स्कूल के 50000 बच्चों ने प्रधानमंत्री पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है| आज रासायणिक युग के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है ऐसे में प्राकृतिक खेती और देशी गाय को बचाना जरूरी हो गया है| इसके लिए पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने और देशी गाय के संवर्द्धन के लिए जो नीति बनाई है उसकी वजह से भविष्य में लोगों को शुद्ध आहार और अनाज उपलब्ध हो इसके ले स्कूली पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती और देशी गाय के संवर्द्धन का विषय शामिल किया गया है| इसके लिए जूनागढ़ के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है| जूनागढ़ जिले की 200 से ज्यादा स्कूलों के 50000 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने पीएम मोदी को आज सुबह यह पत्र लिखा है| गुजरात के शिक्षा विभाग के इस आयोजन को जूनागढ़ जिले में व्यापक प्रतिसाद मिला है| प्राकृतिक खेती और देशी गायों के संवर्द्धन के कारण भविष्य के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही है| मौजूदा दौर में रासायणिक खेती के कारण लोगों का आहार जहर बनता जा रहा है और इसके कारण तेजी से कैंसर मधुमेह हृदय रोग जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं| ऐसा देख भविष्य अंधकारमय दिख रहा था लेकिन पीएम मोदी और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उसके लिए विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया है|
टिहरी झील से सटे गांवों में भूस्खलन, चंबा सुरंग के ऊपर और पास के घरों में दरारें बढ़ी
12 Jan, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देहरादून । उत्तराखंड के जोशीमठ की तबाही बढ़ने लगा है। कई अन्य जिलों से भी इमारतों में मोटी दरारें पड़ने की खबरें आ रही हैं। टिहरी जिले के चंबा में मकानों और भवनों में दरारें आई हैं। यहां सैकड़ों मकानों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। कुछ जगहों पर जमीन भी धंसने की खबरें है। इससे पहले कर्णप्रयाग में भी मकानों में दरारें आई हैं। भूस्खलन के डर से स्थानीय लोगों ने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने सूचित किया कि टिहरी झील से सटे गांवों में भूस्खलन हो रहा है और चंबा सुरंग के ऊपर और पास के घरों में दरारें बढ़ गई हैं जिससे आधा दर्जन से अधिक परिवार खतरे में हैं। दरअसल ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत चंबा में 440 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। सुरंग बनने के बाद चंबा के मुख्य बाजार के घरों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। इधर जोशीमठ में चल रहे भू-धंसाव के मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। उत्तराखंड सचिवालय में 13 जनवरी को सीएम धामी की अध्यक्षता में आपातकालीन कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में जोशीमठ आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा राशि और अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर फैसला होगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के दो साल की एक स्टडी में सामने आया है कि जोशीमठ और इसके आसपास के क्षेत्र में हर साल 2।5 इंच की दर से जमीन धंस रही है। देहरादून स्थित संस्थान द्वारा सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल करते हुए ये स्टडी की गयी है। जुलाई 2020 से मार्च 2022 तक जुटाई गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पूरा क्षेत्र धीरे-धीरे धंस रहा है। धंसने वाला क्षेत्र पूरी घाटी में फैला हुआ है और जोशीमठ तक ही सीमित नहीं है।
मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
12 Jan, 2023 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । मुंबई में स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने कॉल करने वाले के बारे में पता लगा लिया है. जल्द ही मुंबई पुलिस धमकी देने वाले को पकड़ने में कामयाब हो जाएगी. दरअसल मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति ने धीरूभाई अंबानी स्कूल में फोन करके स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. कॉलर ने कहा था कि स्कूल में टाइम बम फिक्स कर रखा है और थोड़ी ही देर में स्कूल को उड़ा दिया जाएगा. इसके तुरंत बाद कॉलर ने फोन काट दिया. फिर तुरंत दूसरी बार कॉलर ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके बताया कि वह गुजरात से बोल रहा है और वह इसलिए ऐसा कर रहा है ताकि पुलिस उसे पकड़े. ऐसा करेगा तो वह फेमस हो जायगा. सबका ध्यान उस पर जाएगा. वह चाहता है कि लोग उसके बारे में जानें. इसके बाद उसने फिर फोन काट दिया. स्कूल प्रशासन ने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस को की. मुंबई पुलिस ने स्कूल प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया. मुंबई पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में अनजान कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1)(बी) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कॉलर का पता लगा लिया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि अंबानी परिवार से जुड़े संस्थानों को धमकी दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी सामने आई थी.
नौ साल के बच्चे की बलि, नाबालिग सहित तीन लोग गिरफ्तार
11 Jan, 2023 08:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दादरा और नगर हवेली की सिलवासा पुलिस ने नौ साल के बच्चे की बलि देने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को सूरत के ऑब्जर्वेशन होम में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गणेश कोला का नौ वर्षीय बेटा 29 दिसंबर को लापता हो गया था। अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि लापता बच्चे की बलि रमेश सांवर शैलेश खोखेड़ा व नाबालिग आरोपी ने दी थी।
पुलिस को 31 दिसंबर को गुजरात इलाके में दमन गंगा नहर से बच्चे का सिर कटा शव मिला था। 1 जनवरी को पुलिस को जांच में पता चला कि एक किशोर अपराध में शामिल था और उस पकड़ लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने 29 दिसंबर को सायली गांव से बच्चे का अपहरण करने की बात कबूल की। उसी दिन उसने अपने साथियों के साथ बच्चे की बलि दी। एक अन्य आरोपी शैलेश ने किशोर की हत्या करने में मदद की। तीसरे आरोपी रमेश सांवर ने साजिश रची थी जिसने किशोर को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। शैलेश आर्थिक लाभ पाने के लिए यह अनुष्ठान कर रहा था। पुलिस के बयान में कहा गया है कि किशोर बूचड़खाने में काम करता था। तीनों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
कोहरे का कहर: 6 से 10 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें कई विमानों का समय बदला
11 Jan, 2023 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
दिल्ली । देश के कई जगहों में कोहरे का कहर जारी है जिससे ट्रेनें 6 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कई विमानों का समय भी बदल गया है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्य लगातार घने कोहरे की चपेट में आए हुए हैं। घने कोहरे का असर सड़क से लेकर आसमान तक सभी जगह देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे की समस्या आ रही है जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। खासकर दिल्ली एयरपोर्ट एरिया में विजिबिलिटी ज्यादा दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली से कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स देरी से उड़ान भरेंगी। अन्य राज्यों की वेदर अपडेट के चलते आज बुधवार को इन फ्लाइट्स के टाइम को रिशेड्यूल किया गया है। उत्तर रेलवे ने आज बुधवार को 26 ट्रेनों के भी विलंब से पहुंचने को लेकर अपडेट जारी की है।
ये डोमेस्टिक फ्लाइट्स हुईं रिशेड्यूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के वक्त कोहरे और ठंड की वजह से कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया है जिसमें दिल्ली-शिमला दिल्ली-काठमांडू दिल्ली-चेन्नई दिल्ली-जैसलमेर दिल्ली-बरेलीख् दिल्ली-मुंबई दिल्ली-वाराणसी दिल्ली-श्रीनगर दिल्ली-जयपुर एवं दिल्ली-गुवाहाटी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ये फ्लाइट्स देरी से परिचालित की गईं
मंगलवार को भी दिल्ली-काठमांडू दिल्ली-जयपुर दिल्ली-शिमला दिल्ली-देहरादून एवं दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट्स कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से कुछ विलंब से परिचालित की गई थीं।
ट्रेनों का विलंब से पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी
कोहरे और कड़कड़ाती ठंड का असर फ्लाइट्स के साथ-साथ ट्रेनों के परिचालन पर भी खूब पड़ रहा है। सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम देखी जा रही है जिसकी वजह से ट्रेनों का विलंब से पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। नॉर्दन रेलवे के तहत चलने वाली 26 ट्रेनें आज बुधवार को निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं। हालांकि रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के शेड्यूल में 1 घंटे की देरी होने की बात कही गई है। रेलवे के मुताबिक दरभंगा क्लोन स्पेशल पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस महाबोधी एक्सप्रेस बिहार संपर्क क्रांति गोरखधाम एक्सप्रेस श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस संर्पूणा क्रांति एक्सप्रेस कैफियत एक्सप्रेस भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ब्रहमपुत्र मेल पदमावत एक्सप्रेस कटिहार एक्सप्रेस सुहेलदेव एक्सप्रेस श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस दक्षिण एक्सप्रेस जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस मानिकपुर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एमजीआर चेन्नई सेंट्रल ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस और बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कुल 26 ट्रेनें आज दिल्ली नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेंगी। यात्री अपनी यात्रा का प्लान बनाने से पहले या स्टेशन पहुंचने के लिए इन सभी ट्रेनों की करंट टाइमिंग के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें जिससे कि उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े।
यौन उत्पीड़न: 90 दिन के भीतर कार्यवाही समाप्त नहीं हुई तो शिकायतें रद्द नहीं हों
11 Jan, 2023 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की
नई दिल्ली, यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यदि आंतरिक शिकायत समिति कानूनी रूप से निर्धारित 90 दिन के भीतर कार्यवाही समाप्त नहीं करती है तो शिकायतों को रद्द नहीं किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति विकास महाजन ने कहा कि शिकायतों को उनके तार्किक अंत तक ले जाना चाहिए जो शिकायतकर्ता और आरोपी के हित में है। दरअसल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के तहत अपने खिलाफ दायर एक शिकायत के आधार कार्यवाही शुरू किए जाने को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उक्त टिप्पणियां की। याचिकाकर्ता ने कई आधारों पर अपने खिलाफ कार्यवाही को चुनौती दी। एक आधार यह भी है कि शिकायत दर्ज होने के 90 दिन बाद भी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) अपनी जांच पूरी करने में विफल रही। हाल में पारित अदालत के आदेश में कहा गया है प्रथम दृष्टया मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न की शिकायत और उसके बाद होने वाली जांच को केवल इस कारण से रद्द नहीं किया जा सकता है कि आंतरिक शिकायत समिति अधिनियम की धारा 11(4) में दी गई समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने में विफल रही है।
शिकायतों को उनके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाना चाहिए
अदालत में कहा गया है कि यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों वाली ऐसी शिकायतों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ देखा जाना चाहिए और तदनुसार उनकी जांच की जानी चाहिए। शिकायतों को उनके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाना चाहिए यह शिकायतकर्ता और उस व्यक्ति के हित में है जिसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने फिलहाल कार्यवाही में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिका के संबंध में शिकायतकर्ता व आईसीसी से जवाब मांगा है।
जोशीमठ आपदा: लोगों को प्रभावित क्षेत्र से तत्काल निकालने पर जोर
11 Jan, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एनसीएमसी ने जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा की
केंद्रीय मंत्री ने कहा- भूकंप निगरानी प्रणाली करेंगे स्थापित
नई दिल्ली । राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा की और कहा गया कि जहां इमारतों और अन्य ढांचों में दरारें आ गई हैं वहां से लोगों को तत्काल प्राथमिकता से पूरी तरह से एवं सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करनी चाहिए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनसीएमसी की एक बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि संवेदनशील ढांचे को सुरक्षित तरीके से गिराने को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। एनसीएमसी ने कहा कि भू-तकनीकी भूभौतिकीय और हाइड्रोलॉजिकल सहित सभी अध्ययनों तथा जांचों को एक समन्वित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने एनसीएमसी को वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि प्रभावित परिवारों को समायोजित करने के लिए जोशीमठ और पीपलकोटी में राहत आश्रयों की पहचान की गई है। राज्य सरकार द्वारा उचित मुआवजा एवं राहत उपाय प्रदान किए जा रहे हैं।
रोप-वे का संचालन बंद निर्माण कार्यों पर रोक
मुख्य सचिव ने समिति को अवगत कराया कि जोशीमठ-औली रोप-वे का संचालन बंद कर दिया गया है। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र तथा उसके आसपास के निर्माण कार्यों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। जिला प्रशासन को उनके राहत और पुनर्वास प्रयासों में मदद करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों को तैनात किया गया है। कैबिनेट सचिव ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि सभी केंद्रीय एजेंसियां आवश्यक सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य सचिव ने समिति को सूचित किया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने स्थिति का आकलन करने के लिए 6 से 7 जनवरी को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने जिला प्रशासन से भी उनकी जरूरतों को समझने के लिए बातचीत की।
गृह मंत्रालय के अफसरों की एक उच्च स्तरीय टीम जोशीमठ में मौजूद
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने समिति को बताया कि सीमा प्रबंधन सचिव के नेतृत्व में गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम वर्तमान में स्थिति के आकलन के लिए जोशीमठ में है। बैठक में गृह बिजली सूचना और प्रसारण जल संसाधन और खान मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों एनडीएमए के सदस्यों चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के वैज्ञानिक सचिव ने भी भाग लिया।
केंद्र ने मंगलवार को उत्तराखंड में हिमालय की पहाड़ियों में बसे और धीरे-धीरे धंस रहे जोशीमठ शहर में सूक्ष्म भूकंपीय निगरानी प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की। पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा यहां आयोजित भूविज्ञान पर भारत-ब्रिटेन कार्यशाला में की। उन्होंने कहा कि यह निगरानी प्रणाली बुधवार को स्थापित कर दी जाएगी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पृथ्वी की कमजोर ऊपरी परत और उप परत के धंसने की भौतिक प्रक्रिया को समझने के लिए मूलभूत अनुसंधान की बहुत जरूरत है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत में मानव पर प्राकृतिक आपदाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है और इसका सामना करने के लिए उचित रणनीति बनाने की जरूरत है। सिंह ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने गत दो साल में 37 नए भूकंप केंद्र बनाए हैं जिससे गहन निगरानी व्यवस्था स्थापित की जा सके और वृहद डाटा एकत्र किया जा सके ताकि परिणाम उन्मुख विश्लेषण संभव हो।
भारत ने एसआरबीएम पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया
11 Jan, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली| कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पृथ्वी-2 का मंगलवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया, रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिसाइल ने उच्च सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रयोक्ता प्रशिक्षण लॉन्च ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया, पृथ्वी-द्वितीय, अच्छी तरह से स्थापित प्रणाली, भारत के परमाणु प्रतिरोध का एक अभिन्न अंग रही है।
पिछले साल दिसंबर में 5,000 किलोमीटर तक के दायरे में लक्ष्य भेदने में सक्षम अग्नि-5 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का रात के समय सफल परीक्षण किया गया था। परीक्षण ओडिशा में भी किया गया था और परीक्षण के परिणामों के आधार पर मिसाइल की रेंज को और बढ़ाया जा सकता है।
मिसाइल में नए उपकरण और अधिक उन्नत तकनीक सुनिश्चित करने के लिए अग्नि 5 का परीक्षण किया गया था। परीक्षण की गई अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल पहले से हल्की थी।