सुरक्षा में सेंध: रेवाड़ी जेल से भागे साइबर फ्रॉड के दो आरोपी
रेवाड़ी। जिले की हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा शनिवार शाम को उस समय हुआ, जब जेल में नियमित गिनती के दौरान दो बंदी कम पाए गए। इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार हुए दोनों बंदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और ऑनलाइन ठगी के मामलों में आरोपी थे। जेल कर्मी मुस्ताक अहमद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम के समय जब बंदियों की गिनती की गई तो दो बंदी गायब मिले। जांच करने पर उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई। शिकायत के अनुसार दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल परिसर में देखा गया था, लेकिन इसके बाद वे किसी को दिखाई नहीं दिए। घटना के बाद जेल प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में दोनों की तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने जेल कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बंदियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि रेवाड़ी की यह जेल प्रदेश की हाईटेक जेलों में गिनी जाती है, जिसका उद्घाटन हाल ही में किया गया था। जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए गए थे, लेकिन दिनदहाड़े दो बंदियों के फरार होने की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी है।

भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
