मेहबूबा मुफ्ती का दावा बोलीं- विकास तो हमारी सरकार ने किया
जम्मू। दस साल बाद हो रहे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव अपने रंग में रंग गए हैं। यहां सभी दल अपनी अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं। पीडीपी प्रमुख मेहबूबा मुफ्ती ने प्रचार करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा, पीडीपी का जम्मू-कश्मीर में सड़कें, विश्वविद्यालय और कॉलेज तथा एम्स बनाने व रोजगार सृजन में रिकॉर्ड रहा है। इसलिए अन्य पार्टियां घबरा गई हैं और जनता के पास जा रही हैं। उनके पास जनता से माफी मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। युवा वर्षों से जेलों में हैं और उनके माता-पिता को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।उन्होंने कहा कि लोग जेल से चुनाव लड़ते हैं और उन्हें सुरक्षा दी जाती है। जब वे हमारे उम्मीदवारों पर हमला करते हैं, तो पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती, लेकिन चुनाव आयोग हमारे उम्मीदवारों को नोटिस भेजता है, तो आपको समझना चाहिए कि जेल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का क्या मतलब है।
महबूबा ने दावा करते हुए कहा था, जम्मू-कश्मीर में आज वोट की जो इज्जत है, वो पीडीपी की वजह से है। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अगर पार्टी का गठन नहीं किया होता, तो आज भी नेशनल कॉन्फ्रेंस, यहां तानाशाही के माहौल में काम कर रही होती। प्रदेश की जनता अब नेशनल कॉन्फ्रेंस से निराश और परेशान हो चुकी है। उन्होंने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा था, पांच साल पहले भाजपा ने जो किया, उसे लेकर लोगों में गुस्सा है। इसके कारण लोग उसकी नीतियों से नाराज हैं।
वहीं पिछले दिनों अनंतनाग में एक रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, मुफ्ती मोहम्मद सईद के विजन को जनता समझ चुकी है। पीडीपी की कार्यशैली से लोग वाकिफ हैं, हम जिस तेजी में काम करते हैं, वैसा काम नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने 40 साल के कार्यकाल के दौरान भी नहीं किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
