सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा सोमवार रात एक कार्यक्रम मे उज्जैन पहुंचे थे. इसके बाद मंगलवार सुबह वह प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ मंदिर पहुंचे। सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा मंदिर में धोती सोला पहनकर गर्भगृह में गए और षोडशोपचार पूजन किया। फिर नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना की और देश की जनता के सुख, शांति, उन्नति की कामना भी की। सीएम यादव ने नड्डा और महेंद्र सिंह का सम्मान किया। इस मौके पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे। इस इस मौके पर महाकालेश्वर बैंड अपनी प्रस्तुति दी।