पंजाब
डर का साया फिर गहराया: गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच तेज
1 Aug, 2025 02:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को एक बार फिर आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी को ई-मेल के जरिए भेजा गया था, जिसके पीछे डार्क नेट का इस्तेमाल किया गया है। अब तक इस मामले में 19 दिन बीत चुके हैं लेकिन स्टेट साइबर सेल आरोपी की पहचान तक नहीं कर सकी है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे, लेकिन डार्क नेट की वजह से जांच को खासा पेचीदा बना दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपित को ट्रैक करने में कम से कम एक महीने का वक्त लग सकता है। बावजूद इसके, श्री हरि मंदिर साहिब परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लगातार तकनीकी स्तर पर जांच में जुटी हुई है और दावा कर रही है कि जल्द ही धमकी देने वाले तक पहुंच बना ली जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई गई
धमकी के बाद से अमृतसर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हरमंदिर साहिब क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और निगरानी ड्रोन से की जा रही है।
डार्क नेट बनी बड़ी चुनौती
डार्क नेट के जरिए भेजे गए ई-मेल ने जांच एजेंसियों के सामने तकनीकी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस तरह के मामलों में डिजिटल ट्रैकिंग जटिल और समय लेने वाली होती है लेकिन हर एंगल से छानबीन की जा रही है।
फिलहाल श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।
पंजाब की 'आप' सरकार का बड़ा कदम, SYL को लेकर हरियाणा पर लगाया पानी का बकाया
31 Jul, 2025 04:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: भाखड़ा जल विवाद पर करीब एक महीने तक भिड़ने के बाद अब हरियाणा और पंजाब फिर से आमने सामने होने जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने बुधवार को हरियाणा को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अन्य भागीदार राज्यों द्वारा लंबे समय से बकाया राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू करते हुए हरियाणा को 113.24 करोड़ रुपये का बिल भेज दिया है।
क्या बोले पंजाब के वित्त मंत्री
पंजाब ने यह कार्रवाई केंद्र सरकार की ओर से भाखड़ा पर सीआईएसएफ जवानों की तैनाती करने के बाद की है। बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने जिन राज्यों पर बकाया है, उनके समक्ष ये गंभीर मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी से संबंधित पंजाब की जो देनदारी लंबे समय से लंबित थी, वह कुल 113.24 करोड़ रुपये है और अब इसे आधिकारिक रूप से निपटारे के लिए हरियाणा सरकार को भेज दिया गया है।
प्रस्ताव पारित किया
वित्त मंत्री ने कहा कि संबंधित पंजाब अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा प्रक्रिया में इन बकाया राशियों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस बकाया राशि में एक्सईएन बीएमएल नहर डिवीजन, पटियाला को 103.92 करोड़ रुपये और मानसा कनाल डिवीजन, जवाहरके को 9.32 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जो भाखड़ा प्रणाली की साझी कैरियर चैनलों के संचालन और रखरखाव पर हुए वास्तविक खर्चों की अदायगी से संबंधित हैं। बीबीएमबी की संपत्तियों की सुरक्षा हेतु केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती के लिए बीबीएमबी द्वारा की गई मांग संबंधी वित्त मंत्री ने दोहराया कि पंजाब विधानसभा, जो राज्य के तीन करोड़ लोगों का प्रतिनि
गाने में 'पर्चे' असल जिंदगी में FIR! पंजाबी सिंगर जिम में पिस्तौल लहराते गिरफ्तार
31 Jul, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहाली: पंजाब के मोहाली में जिम के अंदर पिस्तौल लहराने वाल पंजाबी गायक गिल माणुके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गायक के खिलाफ मोहाली के सोहाना थाने की पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर डराने-धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब सिंगर की जिम में मशीन चलाने को लेकर किसी युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान पंजाबी सिंगर ने उस पर पिस्तौल तान दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी सिंगर पर केस दर्ज किया था। गायक गिल माणुके के साथ पुलिस ने उसके भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
आरोपी से हथियार बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल भी बरामद की है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पंजाबी सिंगर ने जिम में मशीन चलाने को पिस्तौल लहराई, इसलिए आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। इस सारे मामले की एक सीसीटीवी फुटेज अभी सामने आई जिसमें पंजाबी सिंगर जिम में पिस्तौल दिखाकर हंगामा कर रहा है। बता दें कि पंजाबी गायक गिल माणुके के पर्चों का क्या, पर्चे तो मरदा ते ही पैंदे हैं गाना काफी मशहूर है। पर्चे पर गाना गाने वाले इस सिंगर पर अब खुद पर्चा हो गया है।
सीएम भगवंत मान ने 942 कर्मचारियों को दी स्थायी नौकरी की सौगात, मजीठिया पर भी साधा निशाना
30 Jul, 2025 03:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर हमला बोला है। मान ने कहा कि यह लोग पंजाब की जवानी खा गए। मान बुधवार को वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियमित करने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि मजीठिया पर कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया कि यह सभी आपस में मिले हुए हैं। पहले विपक्षी नेता कहते थे कि बड़े तस्करों को नहीं पकड़ रहे हैं। अब जब हमने पकड़ लिया तो इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इस दौरान हाउसिंग व शहरी विकास के 6 कर्मचारियों को भी पक्का किया गया है। मान ने कहा कि लोग अब इनकी जमानतें जब्त करवा रहे हैं और यह मुझे बिना मतलब के कोसते रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इन कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई। सरकारों का काम लोगों के हितों की रक्षा करना है, जिसमें स्वास्थ और शिक्षा देना, रोजगार देना और विकास कार्यों का पूरा करना शामिल हैं। पिछली सरकारों ने इन हितों की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन सरकारों की प्राथमिकताएं ही कुछ और थी। अपने परिवारों के हित साधने में लगे रहे हैं, जिसमें बड़ी कंपनियां स्थापित करना शामिल है। जिस देश का राजा ही व्यापार करने लग जाएगा, वहां कभी लोगों भला नहीं हो सकता है।
मान ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मैंने यह कुर्सी लेनी ही नहीं थी। अपनों ने इस कुर्सी के साथ इंसाफ नहीं किया, इसलिए लोगों ने हमें चुन लिया। पिछली सरकारों की प्राथमिकता सिर्फ सत्ता और पैसा था। लोगों के हितों की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं था। मान ने कहा कि साढ़े तीन साल हो गए तो हमने सीएम आवास के पास नाके हटा दिया, क्योंकि उनकी कोई जरूरत नहीं है। 10 से 20 साल से कर्मचारी डेलीवेज काम कर रहे थे। इसमें अनुबंध पर भी तैनात थे। इन कर्मचारियों के हमने सभी के केस चेक किए और अदालतों में भी कर्मचारियों का प्रमुखता से पक्ष रखा। इसी के तहत इन कर्मचारियों को पक्का करने की प्रकिया पूरी की है। 942 कर्मचारियों को पक्का किया गया है, जिनको पहले यह नहीं पता था कि कल उनकी नौकरी रहेगी या नहीं।
मान ने कहा कि पूरे देश में जलवायु परिवर्तन हो रहा है, क्योंकि प्राकृति के साथ छेड़छाड़ हो रही है। ऐसे में पर्यावरण विभाग के इन कर्मचारियों का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान ने कहा कि पेड़ तो लगा दिए हैं, लेकिन उनकी संभाल नहीं हो रही है। यही कारण है कि इन पेड़ों का कुछ अता पता नहीं चलता है। वन विभाग के जो गेस्ट हाउस है, उनकी हालत सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। परमात्मा ने एक कमी रख दी पंजाब के लिए बस कि सबसे अधिक लुटेरे भी पंजाब को दे दिए हैं। सबसे पहले जेल की यात्रा आपके नाभा के मंत्री ने ही की थी। अभी भी एक नाभा में बैठा है। वित्त मंत्री नौ साल यह कहता रहा कि खजाना खाली है तो युवाओं ने प्रदेश से पलायन करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया बहुत साल पहले हो जानी चाहिए थे, लेकिन पिछली सरकारों की नाकामी के कारण यह देरी से हुआ है।
गोलियों की बारिश: गुरदासपुर में यात्रा एजेंट के घर पर बदमाशों का हमला, परिवार सकुशल
30 Jul, 2025 02:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर दनादन फायरिंग की। जिस घर पर गोलाबारी की घटना हुई है वह एक ट्रैवल एजेंट का घर है। हालांकि बदमाश फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घर पर मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
थाना काहनूवान के अधीन गांव सठियाली में मंगलवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात युवकों ने ट्रैवल एजेंट सूरज मसीह के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। परिवार के लोग तो बच गए, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी काहनूवान कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरज मसीह की पत्नी शिवानी ने बताया कि उसका पति ट्रैवल एजेंट का काम करता है। घर में वह अपनी छोटी बच्ची और कुछ परिवारिक सदस्यों के साथ थी। वह परिवार के साथ बातें कर रह रहे थे कि रात करीब 11 बजे अचानक से गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जिन्होंने मुंह बंधे हुए थे। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शिवानी ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ दिन पहले भी ऐसे ही उनके घर के पास फायरिंग होने की घटना हुई थी।
उधर गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह और गांव के रमेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उनके साथियों ने अपनी कार पर इन हमलावरों का श्रीहरगोबिंदपुर रोड पर पीछा किया, लेकिन हमलावर आदर्श स्कूल कोट धंदल की ओर से होते हुए सूए के किनारे कादियां की तरफ फरार हो गए। पीछा करने वाले युवकों ने बताया कि उन्होंने आदर्श स्कूल के पास इनमें गाड़ी मारने का भी प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की। इसके बाद वह वापस गांव लौट आए। उधर थाना प्रभारी काहनूवान कुलविंदर सिंह ने बताया कि सूर्ज इमिग्रेशन का काम करता है, हो सकता है कि उसके साथ किसी ने कोई दुश्मनी निकाली होगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
BBMB सचिव की नियुक्ति पर पंजाब-केंद्र आमने-सामने, जल संसाधन विभाग को पत्र भेजा
29 Jul, 2025 03:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। विवाद की वजह बनी है बीबीएमबी में सचिव की नियुक्ति। राजस्थान के बलवीर सिंह सिंहमार की पदोन्नति के बाद यह पद खाली हो गया है। हाल ही में बीबीएमबी ने पंजाब के जल संसाधन विभाग को एक पत्र भेजकर सचिव पद की नियुक्ति के लिए नए मानदंडों के बारे में जानकारी दी थी। पंजाब सरकार ने इन मानदंडों पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण है और इससे पंजाब को उसका हक नहीं मिल पाएगा।
हरियाणा के अधिकारी को दी जा सकती है तैनाती
बीबीएमबी द्वारा सचिव पद के लिए नए मानदंड तैयार किए गए हैं ताकि हरियाणा के एक अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया जा सके। पंजाब सरकार ने पहले भी बीबीएमबी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, खासकर हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के मामलों में दोनों राज्यों के बीच टकराव हो चुका है। नए बनाए गए नियमों के अनुसार, अब बीबीएमबी सचिव पद के लिए न्यूनतम 20 साल का अनुभव जरूरी कर दिया गया है। साथ ही, केवल सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर या एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ही इस पद पर नियुक्त किया जा सकेगा। इन शर्तों के चलते पंजाब के अधिकारी रेस से बाहर हो सकते हैं।
पंजाब का विरोध और मांग
पंजाब सरकार ने आज बीबीएमबी के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन नए मानदंडों पर कड़ी आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि कोई भी नया मानदंड तैयार करने से पहले बोर्ड की स्वीकृति आवश्यक होती है, न कि चेयरमैन द्वारा एकतरफा फैसला। इसके अलावा, 20 साल के अनुभव की शर्त को भी पंजाब ने अनुचित बताया है। पंजाब के जल संसाधन विभाग का कहना है कि राज्य में युवा अधिकारी सुपरिंटेंडिंग या एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर तैनात हैं, ऐसे में पंजाब को सचिव पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाएगा। पंजाब ने सुझाव दिया है कि यह अनुभव सीमा घटाकर 5 साल की जाए।
हरियाणा को लगातार फायदा, पंजाब वंचित
पंजाब सरकार का आरोप है कि दशकों से सचिव पद पर हरियाणा का कब्जा है, जबकि बीबीएमबी में पंजाब सबसे बड़ा हिस्सेदार है। इसके बावजूद पंजाब को इसका प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। पंजाब ने मांग की है कि सचिव पद के लिए बनाए गए नियम पहले बोर्ड से मंजूर किए जाएं ताकि सभी साझेदार राज्यों के बीच संतुलन बना रहे। सूत्रों के अनुसार बीबीएमबी एक खास अधिकारी को सचिव बनाने की तैयारी में है, जिसे पहले पंजाब के विरोध के चलते हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि उस अधिकारी की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री तक सीधी पहुंच है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
दो शूटर गिरफ्तार, पांच पिस्तौल और हेरोइन जब्त; फतेह ग्रुप से जुड़े होने का खुलासा
29 Jul, 2025 03:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर : गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह पुत्र जसपाल सिंह (निवासी बैंक एन्क्लेव, खुरला किंगरा, जालंधर) और अमन उर्फ अमना पुत्र त्रसेम लाल (निवासी बाबा काहन दास नगर, बस्ती बावा खेल, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल (.32 बोर) और 8 जिंदा कारतूस, एक अवैध पिस्तौल (.45 बोर) और 2 जिंदा कारतूस, कुल 5 अवैध पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह के खिलाफ पहले से ही 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अमन उर्फ अमना पर 11 मामले लंबित हैं। दोनों को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है। कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय गैंगों और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
भगवंत मान सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में डॉग बाइट का फ्री ट्रीटमेंट
28 Jul, 2025 07:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: पंजाब में आम जनता की सेहत को लेकर मान सरकार ने एक और बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब कुत्ते के काटने जैसी आपात स्थिति में भी लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में महंगी फीस नहीं चुकानी पड़ेगी और न ही बड़े सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। राज्यभर के मोहल्ला क्लीनिकों में अब एंटी-रेबीज इंजेक्शन पूरी तरह मुफ्त लगाया जाएगा। ये सिर्फ एक नई सेवा नहीं, बल्कि सरकार के उस वचन का हिस्सा है जिसमें कहा गया था कि इलाज अब हर नागरिक का हक है, जिम्मेदारी सरकार की होगी। अब तक यह सुविधा केवल जिला या उपमंडल स्तर के अस्पतालों में सीमित थी, लेकिन अब मोहल्ला क्लीनिकों को इस स्तर तक मजबूत किया गया है कि वहां इमरजेंसी हालात का भी इलाज संभव हो सके।
मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज
राज्य सरकार के अनुसार निजी अस्पतालों में यही एंटी-रेबीज इंजेक्शन 350 से 800 रुपये में डोज में मिलता है। ऐसे में टीकाकरण का पूरा कोर्स 2000 से 4000 रुपये तक का हो जाता है। अब यह पूरा इलाज मोहल्ला क्लीनिक में एक रुपया खर्च किए बिना मिलेगा। यही नहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे प्रदेश में एक चरणबद्ध फ्री टीकाकरण अभियान भी शुरू कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति समय पर इलाज से वंचित न रह जाए। राज्यभर में इस समय 880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक काम कर रहे हैं, जिनमें से 565 गांवों में और 316 शहरों में खोले जा चुके हैं। इनका दायरा लगातार तेजी से बढ़ाया जा रहा है। अब तक 1.3 करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिकों से लाभ उठा चुके हैं, और 3.7 करोड़ से ज़्यादा बार लोग ओपीडी सेवाओं का इस्तेमाल कर चुके हैं। पिछली सरकार के समय सालाना OPD लगभग 34 लाख थी, जो अब बढ़कर 177 लाख हो चुकी है, यानि 4.5 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
मोहल्ला क्लीनिक में तमाम टेस्ट हैं उपलब्ध
अब इन क्लीनिकों में पहले से ही मुफ्त डॉक्टर परामर्श, 107 अधिक आवश्यक दवाइयां और 100 से ज्यादा टेस्ट उपलब्ध हैं। इनमें डायग्नोस्टिक, टाइफाइड, एचबीए1सी, हेपेटाइटिस, डेंगू, एचआईवी, प्रेगनेंसी टेस्ट और सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड निशुल्क उपलब्ध हैं। अब जीवन रक्षक इंजेक्शन भी इस नेटवर्क का हिस्सा होंगे। इलाज पाने वालों में 56% महिलाएं, 44% पुरुष हैं। 25% बुजुर्ग और 18% बच्चे शामिल हैं। अब तक 1.5 करोड़ से अधिक डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त में किए जा चुके हैं, जिससे हजारों करोड़ रुपये की जेब खर्च से आम जनता को राहत मिली है। पंजाब देश का पहला राज्य बन चुका है जिसने अपने हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला किया है। अब कोई गरीब, किसान, मजदूर या मिडिल क्लास व्यक्ति अस्पताल में इलाज के लिए कर्ज नहीं लेगा, उसका सारा खर्च सरकार उठाएगी।
सरकार भर रही है खुद ही प्रीमियम
ये बीमा योजना प्राइवेट कंपनियों जैसी नहीं, जिसमें शर्तों और कागजों में मरीज उलझ जाए। ये जनता का बीमा है, जिसका प्रीमियम खुद सरकार भर रही है। अब पंजाब में इलाज बोझ नहीं, हक बन गया है, और इस हक की जिम्मेदारी खुद मान सरकार उठा रही है। यह सिर्फ सेहत का फैसला नहीं, एक साफ नीयत का एलान है कि हर पंजाबी को इलाज मिलेगा, चाहे वो शहर में हो या गांव में, अमीर हो या गरीब। मान सरकार ने दिखा दिया है कि सरकारें अगर चाहें तो इलाज दवाइयों तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि सम्मान और भरोसे की भी दवा बन सकता है। पंजाब अब देश के लिए एक मिसाल बन चुका है, जहां सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं, असली ज़िंदगी में लोगों के साथ खड़ी है। ये है असली सेवा, यही है नया पंजाब।
ICU में ऑक्सीजन रोकने से 3 मरीजों की जान गई, सरकार ने दिए जांच के आदेश
28 Jul, 2025 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर : पंजाब के जालंधर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में तीन मरीजों की मौत हो गई। आरोप है कि ऑक्सिजन का दबाव अचानक कम हो गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीजों के रिश्तेदारों ने हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ऑक्सिजन सप्लाई बदली जा रही थी। इसी समय तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी वजह से ऑक्सिजन का दबाव कम हो गया।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। बलबीर सिंह ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, वे ICU में थे और उनकी हालत पहले ही गंभीर थी... ऑक्सिजन की सप्लाई थोड़ी देर के लिए बंद हो गई थी, लेकिन इसे तुरंत चालू कर दिया गया था... बस थोड़ी देर के लिए प्रेशर कम हुआ था।
मंत्री ने किया दावा ऑक्सिजन की कमी से नहीं हुई मरीजों की मौत
मंत्री ने दावा किया कि शायद 1-2 मिनट के लिए ऑक्सिजन बाधित हुआ था। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई.... मौतें एक साथ नहीं हुईं। वे एक के बाद एक, 10-15 मिनट के अंतराल पर हुईं। मंत्री ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक के फेफड़े ब्लॉक थे। दूसरा मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का मरीज था और तीसरा ड्रग एडिक्ट था... तीनों ही गंभीर हालत में थे।
48 घंटे में जांच रिपोर्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से डॉक्टरों की एक टीम जांच के लिए आएगी। हम विस्तृत जांच करेंगे, क्योंकि इस मामले में कई लोग शामिल हैं.... मंत्री ने घटना पर रिपोर्ट आअगले 48 घंटे के अंदर जारी करने का भी दावा किया है।
अस्पताल प्रशासन ने भी दी सफाई
सिविल सर्जन और CMO डॉ. विनय कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सिजन की सप्लाई कम हो गई थी। बैकअप सिलेंडर तुरंत चालू कर दिए गए। तकनीकी खराबी को भी तुरंत ठीक कर लिया गया। यह सब पांच से दस मिनट के भीतर हो गया। जिन तीन मरीजों की मौत हुई, वे गंभीर हालत में थे, और उनकी मौतें इस मामले के बाद अलग-अलग कारणों से हुई हैं। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी बना दी गई है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन ने बताया कि यहां तीन मौतें हुई हैं। एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट से सही कारण पता चलेगा। हम वास्तविक कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो। अगर मौतें किसी की गलती से हुईं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोटरसाइकिल केस में बरामदगी के दौरान आरोपी ने चलाई गोली, पुलिस ने किया घायल
28 Jul, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदकोट (पंजाब)। फरीदकोट के गांव बीड़ सिखांवाला के पास पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामदगी के दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।
आरोपी जैतो निवासी चिंकी को एक दिन पहले ही फरीदकोट पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया था। चिंकी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 22 जुलाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीनचिट हासिल करने वाले जीवनजोत सिंह चहल उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की कोटकपूरा के गांव ब्राह्मण वाला में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश में बैठे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली थी। उसने कहा था कि पुलिस से क्लीनचिट हासिल करने वालों को उन्होंने क्लीनचिट नहीं दी है।
सोमवार सुबह थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस द्वारा एसपी(डी) संदीप वढेरा व डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह की निगरानी में शूटर चिंकी को वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए गांव बीड़ सिखांवाला ले जाया गया। वहां आरोपी ने मोटरसाइकिल के साथ छिपाए 32 बोर के पिस्टल से पुलिस पर तीन फायर कर दिए। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी जबकि दो फायर में पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मौके से मोटरसाइकिल समेत एक पिस्टल 32 बोर व 2 कारतूस बरामद किए गए।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि यादविंदर हत्याकांड में जिला पुलिस द्वारा एजीटीएफ व काउंटर इंटेलीजेंस के साथ मिलकर जांच की गई है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी चिंकी के अलावा बाकी आरोपियों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खन्ना में श्रद्धालुओं की पिकअप नहर में गिरी, मौत का मंजर देख लोगों के उड़े होश
28 Jul, 2025 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खन्ना (पंजाब)। खन्ना के दोराहा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मलौद में जगेड़ा पुल के पास एक पिकअप जीप नहर में गिर गई।
पांच श्रद्धालु लापता हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत छह श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। पांच लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग 20 श्रद्धालु थे। बाकियों को बचा लिया गया है।
नैना देवी से लाैट रहे थे
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे। गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, नहर से ज्यादातर श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। दो बच्चों समेत छह शव बरामद हुए हैं। पांच लोग पानी में बह गए हैं, बचाव अभियान जारी है।
डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि करीब 20 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पिकअप जीप नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। डीएसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
ट्रॉमा सेंटर में तीन मरीजों की मौत पर हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी
28 Jul, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर। जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटना के कारण मेरा दिल भारी है, जहां ऑक्सीजन आपूर्ति में खराबी के कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई। मैं मौके पर पहुंचा और अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह की दर्दनाक क्षति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और बिना किसी समझौते के कार्रवाई की जाएगी। हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी के बाद हो गई थी। मरने वाले मरीजों के परिवार वालों का कहना था कि उनके परिवारिक सदस्यों को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई है।
ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनय ने खुद कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आई थी लेकिन उन्होंने अस्पताल प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि उक्त फॉल्ट को ठीक कर लिया गया था, यह मौतें उसके बाद हुई हैं। डॉक्टर विनय ने कहा कि मौतों और फॉल्ट के बीच संबंध की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके।
बब्बर खालसा का आतंकी करण गुरदासपुर से दबोचा, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
28 Jul, 2025 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के कथित आतंकी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के चननके गांव निवासी करणबीर उर्फ करण के रूप में हुई है आरोप है कि करणबीर 7 अप्रैल को बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था। इस हमले की जांच फिलहाल एनआईए कर रही है।
स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि करणबीर को दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, 22 जुलाई को स्पेशल सेल ने इसी तरह के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से बीकेआई के कथित आतंकी आकाशदीप उर्फ बाज को भी पकड़ा था। उस पर भी ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस का कहना है कि आकाशदीप से हुई पूछताछ के बाद करणबीर का नाम सामने आया। इसके अलावा, इस मामले में करणबीर के भाई गुरसेवक को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।एनआईए अब इस ग्रेनेड हमले की गहन जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
कबूतर के लिए ली जान: नाबालिग की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों पर आरोप
28 Jul, 2025 12:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसा (पंजाब)। मानसा में सरदूलगढ़ के पास रोडकी गांव में तीन लोगों पर कबूतरों के चक्कर में एक 13 साल के लड़के की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सातवीं कक्षा के छात्र राजा सिंह को कबूतरबाजी का शौक था। उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कबूतर पाले हुए थे। जब भी वो कबूतर उड़ाते तो राजा सिंह उनके पीछे भागता था। मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी कबूतर मालिकों ने कई बार उनके बेटे को धमकी भी दी थी। उन्होंने पड़ोसी त्रिलोचन सिंह, तेजा सिंह व काला सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके बेटे को अगवा कर पहले उसकी टांगें तोड़ीं और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
शनिवार रात करीब 12 बजे उन्हें बेटे राजा सिंह का शव मिला। पारिवारिक सदस्यों ने सरदूलगढ़ पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की अपील की। सरदूलगढ़ के थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने का खतरा, डॉक्टरों ने उठाई सुरक्षा की मांग
28 Jul, 2025 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़(पंजाब)। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी अस्पतालों में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात करने की उनकी मांग को जल्दी पूरा किया जाना चाहिए क्योंकि डॉक्टर भय के माहौल में काम नहीं कर सकते हैं। अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस कारण डॉक्टरों में काफी रोष है।
एसोसिएशन ने इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार को 19 अगस्त तक का समय दिया है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक भी होने जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में राज्य की विभिन्न अस्पतालों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की जान को खतरे में डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उपमंडल अस्पताल तलवंडी साबो में एक घटना सामने आई, जहां एक मरीज ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी पर हमला किया और उसे धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी तरह की घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतारपुर में पिछले महीने हुई, जब एक मरीज ने आपातकालीन वार्ड में गोलीबारी की।
इसके अलावा उपमंडल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दो गुटों के बीच टकराव के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों को हिंसक भीड़ से बचने के लिए भागकर खुद को कमरें में बंद करना पड़ा। इसी तरह की घटनाएं कपूरथाला, डेराबस्सी, होशियारपुर, भोलाथ, गुरदासपुर, जगरांव और जीरा के अस्पतालों में भी सामने आईं हैं। सरीन ने स्वास्थ्य मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि सुरक्षाकर्मी तैनात करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी तरह की प्रक्रिया पूरी भी कर ली थी। स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग को इसका प्रस्ताव भी भेज दिया था, लेकिन वित्त विभाग ने हिंसा की सभी घटनाओं और उसके बाद की कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी है। इस तरह सुरक्षाकर्मी तैनात करने का यह प्रस्ताव लटक गया। इस प्रस्ताव को प्रमुखता के आधार पर लागू करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की जरूरत है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
