हरियाणा
हरियाणा में 2 मार्च को 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के चुनाव
5 Feb, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार 4 फरवरी को 7 नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों में 2 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की. राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अगर किसी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी. हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा, "चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे. घोषित सभी निकायों में मेयर और पार्षदों के चुनाव होंगे.
हरियाणा में 2 मार्च को 4 नगर परिषदों और 21 नगर समितियों में चुनाव
इलेक्शन कमिशन ने बताया कि अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर चुनाव होगा. फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा. जबकि पानीपत नगर निगम के लिए चुनाव 9 मार्च को होगा. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक चार नगर परिषदों और समितियों में शामिल अंबाला सदर, पटौदी जाटोली मंडी, थानेसर और सिरसा, बराड़ा, बवानी खेड़ा, लोहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फर्रुखनगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवान, पुंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और चरखी दादरी नगर पालिकाओं में दो मार्च को मतदान होगा.
12 मार्च को होगी मतों की गिनती
वहीं, चुनाव अधिकारी रादौर सिंह ने बताया कि मतदान 2 और 9 मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा. मतों की गिनती 12 मार्च को होगी. इसी दिन नतीजे घोषित होंगे. नगर निगम के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो गया है. मतदाता सूचियों को आयोग की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है. चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी के दौरान (पानीपत को छोड़कर) नामांकन दाखिल कर पाएंगे. 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 19 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.
गुरमीत राम रहीम ने सुप्रीम कोर्ट से 2015 बेअदबी मामलों में कार्यवाही पर रोक लगाने की की अपील
4 Feb, 2025 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि 2015 के बेअदबी मामलों में उसके खिलाफ निचली अदालत को कार्यवाही करने की अनुमति देने वाले अंतरिम आदेश को स्थगित रखा जाए. पिछले साल 18 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने निचली अदालतों को इन मामलों में आगे बढ़ने की अनुमति दी और 11 मार्च 2024 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी. हाई कोर्ट ने राम रहीम के खिलाफ निचली अदालत के सामने आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की. राम रहीम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि शीर्ष अदालत का स्थगन आदेश अपील को मंजूर करने के समान है.
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने राम रहीम के मामले पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की
पीठ ने कहा कि वह मुख्य मामले की सुनवाई करेगी, जिसके बाद मुकुल रोहतगी ने तब तक आदेश स्थगित रखने का अनुरोध किया. पीठ ने कहा कि मामले के गुण-दोष के आधार पर सुनवाई किए बिना मामले में अर्जी स्वीकार नहीं की जा सकती है. इसके साथ ही पीठ ने पंजाब सरकार की याचिका पर 18 मार्च की तारीख तय की.
30 दिनों की पैरोल पर है राम रहीम
पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने कहा कि शीर्ष अदालत ने दूसरे पक्ष की मौजूदगी में 18 अक्टूबर 2024 को अंतरिम आदेश पारित किया था. गुरमिंदर सिंह ने कहा कि राम रहीम फिलहाल 30 दिन की पैरोल पर है. पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट के सामने सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था, जिसमें पंजाब के फरीदकोट के बाजाखाना थाने में दर्ज तीन मामलों में सुनवाई पर रोक लगा दी गई थी.
एसआईटी ने गुरमीत राम रहीम को 2015 बेअदबी मामलों का मुख्य साजिशकर्ता बताया
जून 2015 में फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला और बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी. इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने SIT गठित की थी. एसआइटी ने अपनी जांच में गुरमीत को मुख्य साजिशकर्ता बताया था. गुरमीत राम रहीम समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ तीन केस दर्ज किए थे. इन तीनों मामलों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ जिला कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था.
पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश ढेर
4 Feb, 2025 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पलवल: हरियाणा के पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना है. पलवल मुठभेड़ में पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया. दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा था. लंबे अरसे से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी. हरियाणा पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया के रूप में की है. दोनों रेवाड़ी के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के साथ पलवल-नूंह मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई.
पलवल मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती
पलवल मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे. CIA की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों के अभी और साथियों की तलाश है.
बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई तीनों की जान
पुलिस अधिकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस को पलवल-नूंह मार्ग से बदमाशों के गुजरने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी करने के बाद रुकने को कहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. अचानक फायरिंग होने की घटना में CIA इंचार्ज PSI दीपक गुलिया और उनकी टीम के कुलदीप और नरेंद्र को गोलियां लगीं. बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से तीनों बच गए. इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को मौके पर ढेर कर दिया. दोनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पलवल आए थे. इससे पहले बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था.
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सीएम पर गद्दारी का आरोप लगाया
3 Feb, 2025 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नायब सिंह सैनी :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. वहीं, हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने उनके खिलाफ एक बार फिर बगावत के सुर बुलंद कर दिए हैं. विज ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीएम सहित उनके साथ खड़े लोगों पर गद्दार की स्टैंप लगी है. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने एक्स वीडियो सभी से साझा करते हुए पूछा- "इसमें जो आशीष तायल दिख रहे हैं, वो खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं. जबकि इनके साथ जो कार्यकर्ता हैं, उन्होंने विधानसभा चुनाव में उनके विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के लिए प्रचार किया था. वही लोग सीएम के साथ भी दिखाई दे रहे हैं. विज ने सवाल किया है
बीजेपी प्रत्याशी का विरोधी कौन
दरअसल, आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं. तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है बीजेपी उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? जहां तक आशीष तायल की बात है तो उन्होंने अपने फेसबुक पर खुद को अंबाला जिला बीजेपी का कोषाध्यक्ष बता रखा है.
अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को फिर से निशाने पर लिया
दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं जब अनिल विज ने सीएम या खुद की सरकार के विरोध में बयान दिया है. वह समय-समय पर बीजेपी के विरोध में बयान पहले भी देते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने आदेशों की अनुपालना न होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को निशाने पर लिया है.
साईं बाबा मंदिर में सांस्कृतिक रंग, प्रिंस डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस ने किया धमाल
3 Feb, 2025 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम में साईं बाबा के मंदिर 'साईं का आंगन' में 23वां वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में कई प्रस्तुतियां भी हुईं और बाद में भक्तों को खास प्रसाद का वितरण भी किया गया. लेजर शो, सिंगिंग, ऑर्केस्ट्रा... गुरुग्राम के 'साईं का आंगन' में मना भव्य बसंत उत्सव
बसंत पंचमी के मौके पर भव्य कार्यक्रमगुरुग्राम का शिरडी साईं बाबा मंदिर जिसे साईं का आंगन नाम से जाना जाता है, वहां पर बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सीबीएस कल्चरल फ़ाउंडेशन के सहयोग से 23वां बसंतोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम में देश-विदेश में विख्यात आध्यात्मिक विचारक और लेखक पूर्व डीजी डॉ. सीबी सतपथी पत्नी मीरा सतपथी के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सतपथी और मीरा ने दीपक जलाकर की.
देशभक्ति पर आधारित तिरंगा कार्यक्रम ने दर्शकों को छुआ
इस कार्यक्रम में ओडिशा के बरहामपुर से आए प्रिंस डांस ग्रुप ने एक के बाद एक चार फरफॉर्मेंस दी. उनकी परफॉर्मेंस देखकर सभी मंत्रमुग्ध रह गए. इस डांस ग्रुप ने डॉ सीबी सतपथी की लिखी हुई श्री गुरुभागवत के प्रसंगों को कोरियोग्राफी के जरिए दिखाया. प्रिंस ग्रुप ने भगवान् विष्णु के दस अवतारों पर आधारित ‘दशावतारं’ नामक परफॉर्मेंस दी. इसके बाद इस ग्रुप के कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीलाओं को अपनी नृत्य कला में प्रस्तुत किया. देशभक्ति पर आधारित तिरंगा कार्यक्रम को भी दर्शकों ने खूब सराहा.
ओडिशा से आए कलाकार
ओडिशा से आई दृष्टिहीन गायिका आशा बहादुर गुरुंग ने इस कार्यक्रम में सुरीली आवाज के जादू से भजनों का ऐसा समां बांधा कि सभी भाव-विभोर हो गए. साई का आंगन के बच्चों ने नवधा भक्ति शीर्षक की प्रस्तुति दी इस पर हर कोई बस मग्न दिखाई दिया. ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के बाद डॉ सतपथी ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया. इसके पश्चात् उन्होंने सभी कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया. उन्होंने सभी कलाकारों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी.
लेजर शो से पूरा हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का समापन साईं का आंगन मंदिर के ऊपर बने एक आकर्षक लेज़र शो के साथ किया गया. मैनेजिंग ट्रस्टी कुमकुम भाटिया ने कार्यक्रम के अंत में सबका आभार व्यक्त किया. मंच संचालन की जिम्मेदारी ज्योत्सना राय ने ली जो कि दूरदर्शन का एक प्रसिद्ध चेहरा हैं. इस अवसर पर देश-विदेश से आए कई साईं भक्त के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त भी सम्मिलित हुए. कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के माध्यम से देश भर में फैले सभी साईं भक्तों को भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ा गया.
खास पीले फूलों से सजाया मंदिर
साईं का आंगन मंदिर को बसंत पंचमी के मौके पर खास पीले रंग के फूल-मालाओं से सजाया गया था. कार्यक्रम के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया जिसमें सभी ने दक्षिण भारत के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया. इस प्रकार साईं का आंगन में बसंत ऋतु के आगमन को एक मधुर सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाया गया. यह दिन इस मंदिर के लिए इसलिए भी खास होता है क्योंकि यह दिन मंदिर के वार्षिकोत्सव का दिन भी होता है.
पानीपत हत्याकांड: महिला की 5 साल की बेटी ने नाना को बताया आरोपी
30 Jan, 2025 03:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के पानीपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगा है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पार्टनर मौके से फरार हो गया. वारदात का खुलासा महिला की 5 साल की बेटी ने किया. बताया जा रहा है कि बच्ची रोते हुए पड़ोस में रहने वाले नाना के पास गई और कहा कि अंकल ने मम्मी को मारा और मम्मी उठ नहीं रही है. ये सुनते ही पिता तुरंत दौड़ कर बेटी के कमरे में गए, जहां उन्होंने चारपाई पर महिला को मृत पड़ा देखा. हत्या की खबर सुनते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को वहां से एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया.
लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. मृतिका के पिता मोती लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिला का रहने वाला है. उसने अपनी 30 वर्षीय बेटी सरोज देवी की शादी करीब 10 साल पहले बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश राम के साथ की थी. शादी के बाद वह 3 बच्चों की मां है. तीनों ही बेटियां है. जिनमें बड़ी बेटी 10 साल की है. मंझली बेटी 5 साल व सबसे छोटी बेटी साढ़े 3 साल की है.
5 साल की बच्ची ने नाना को बताई हत्या की बात
पिता ने बताया कि वह पानीपत में डाडौला रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है. उन्होंने बताया, ''करीब 4 साल पहले उसकी बेटी सरोज को संदीप नाम का युवक भगा लाया था. इसके बाद वे दोनों यहां डाडौला रोड स्थित लेबर क्वार्टर में रह रहे थे. वे दोनों भी उसके पड़ोस में रहने लगे. यहां उनके साथ मंझली और छोटी बेटी भी रहती है. मंझली बेटी 5 साल की है. शनिवार सुबह वह रोते हुए मेरे कमरे में आई. उसने बताया कि संदीप अंकल ने मम्मी को रात को खूब पीटा. अब मम्मी उठ नहीं रही है.
4 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी महिला
सरोज की बेटी ने बताया कि अंकल ने मम्मी का गला दबाया था. इसके बाद उसका गला देखा तो उसके गले पर निशान थे. वहीं, आरोपी मौके से फरार मिला. मृतका के पिता ने बताया, ''वह बीते 4 साल से संदीप नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप का कॉलोनी के ही रहने वाली किसी और महिला के साथ साथ भी रिलेशन में था जिसको लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा रहता था. कई दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. शक है कि इसी वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी
वहीं, जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ का मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया जाएगा. आरोपी की तलाश ले लिए थाना और सीआईए दोनों टीमें लगी हुई है. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
नूंह पुलिस ने सुन्नति मर्डर केस का पर्दाफाश किया, हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ा
30 Jan, 2025 02:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा की नूंह पुलिस ने सुन्नति मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. नूंह थाना बिछोर के तहत हाजीपुर गोहता गांव में मंगलवार की रात को सुन्नति नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूरे मामले का पुलिस की सीआईए टीम ने कुछ घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक महिला का पति इनायत ही है, जिसने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी इनायत से सीआईए पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी कट्टा, खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है. वहीं हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी सीआईए पुन्हाना पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है. इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वो जख्मी हो गया.
नूंह हत्याकांड में दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी
इस केस में दूसरे आरोपी की पहचान शाकिर के तौर पर हुई है. इसके पिता का नाम शेर मोहम्मद उर्फ शेरा है. ये तिरवाडा थाना बिछोर, जिला नूंह का निवासी है. मुख्य आरोपी इनायत ने वारदात को अंजाम देने के लिए शाकिर से अवैध हथियार लिया था. इस मुठभेड़ में सीआईए पुन्हाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर को भी अंगूठे में गोली लगी है. मुठभेड़ के मामले में भी पुन्हाना थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी शाकिर पर केस दर्ज किया है.
मृतक महिला का पति ही निकला हत्यारा
पुन्हाना के डीएसपी प्रदीप खत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया, ''हाजीपुर गोहता गांव में हुए हत्याकांड के बाद नूंह एसपी विजय प्रताप के निर्देश पर पुलिस की टीम तेजी से जांच में जुटी थी. हत्याकांड के बाद सीआईए टीम ने शक जताते हुए पूछताछ के लिए मृतका के पति इनायत को ही हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ में पुलिस का शक सही साबित हुआ. सीआईए टीम के मुताबिक इनायत को अपनी पत्नी सुन्नति पर किसी से अवैध संबंध को लेकर शक था. जिसके लिए उन्होंने रात में सिंचाई के दौरान हत्या का षड्यंत्र रचा.
पति ने शाकिर से लिया था अवैध हथियार
उन्होंने आगे कहा, ''आरोपी शाकिर से इनायत ने हत्या के लिए अवैध हथियार लिया था. आरोपी पति इनायत से पूछताछ के मुताबिक पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी शाकिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेड़ला बिजली बोर्ड के रास्ते से तिरवाड़ा की ओर जाने वाला था. सूचना के मुताबिक पुन्हाना जुरहेड़ा सड़क नाले पर नाकेबंदी की गई थी. थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया. जिसने नाकेबंदी को देख भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा करने से तेज गति में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पलट गई. वहीं नीचे गिरे युवक ने सीआईए टीम पर दोबारा फायरिंग की. पुलिस की ओर से भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की गई तो आरोपी के दाहिने पैर में एक गोली लगने से घायल हो गया. इस दौरान सीआईए प्रभारी संदीप मोर सीधे हाथ के अंगूठे में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए. उन्होंने कहा, ''आरोपी शाकिर से एक अवैध देसी कट्टा, मोटरसाइकिल बरामद की गई. घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी शाकिर पर जिले के तावडू, नगीना, पुन्हाना व फिरोजपुर सहित अलग-अलग थानों में लूट ,चोरी, अवैध हथियार और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि आरोपों के तहत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं.
हाजीपुर गोहता गांव में खेत की सिंचाई के दौरान हुई थी हत्या
बता दें कि मंगलवार-बुधवार की रात बीछोर थाना के अंतर्गत हाजीपुर गोहता गांव में पति पत्नी खेत में सिंचाई कर रहे थे. उसी दौरान महिला की हत्या कर दी गई थी. बिछोर थाना पुलिस ने पति इनायत की शिकायत पर 4 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जिन्होंने अपनी रची गई झूठी कहानी में बताया था कि दंपति से पहले लूटपाट की और पत्नी सुन्नति से छेड़छाड़ करने लगे और विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.
कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक्साइज ऑफिसर को रिश्वत लेते पकड़ा
29 Jan, 2025 02:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर दिनेश को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने जमीन अटैच करने के मामले में शिकायतकर्ता से 1.40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
पहले भी ली थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ऋषिपाल के अनुसार, ईटीओ दिनेश ने उससे पहले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह पहले ही 60 हजार रुपये दे चुका था। इसके बावजूद अधिकारी ने और पैसे की मांग करते हुए उसकी संपत्ति अटैच करने की धमकी दी थी।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ईटीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी की धारा स्वच्छ और अविरल बह रही है
29 Jan, 2025 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हथनीकुंड: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी की स्वच्छ धारा अविरल बह रही है। यह दावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं। पश्चिमी यमुना नहर की सैंपल रिपोर्ट के मुताबिक पानी के सभी मानक निर्धारित तय मानकों से कम है। इससे साफ जाहिर है कि पश्चिमी यमुना नहर के जरिए दिल्ली को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है। वह यहां तो प्रदूषित नहीं हो रहा है।
हर महीने होती है पानी की जांच
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने पश्चिमी यमुना नहर से पानी के सैंपल लेकर जांच करवाई जाती है। 15 जनवरी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक पानी सभी मानकों पर खरा उतर रहा है। पानी की जांच के लिए 29 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें से एक भी ऐसा नहीं है, जो निर्धारित मानकों पर खरा न उतरता हो। पानी की शुद्धता जांचने के लिए उसमें पीएच लेवल, टोटल सस्पेंडेड सॉलिड, बायोलॉजिकल आक्सीजन डिमांड, केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, अमोनिया नाइट्रोजन, नाइट्रेट नाइट्रोजन, टोटल फॉस्फोरस सहित अन्य की जांच की जाती है।
दिल्ली को दिया जा रहा 751 क्यूसेक पानी
मंगलवार को हथनीकुंड बैराज पर आज अधिकतम जल बहाव दोपहर 12 बजे 4200 क्यूसेक दर्ज किया गया जिसमें समझौते अनुसार पूर्वी यमुना नहर को 839 पश्चिमी यमुना नहर को 3009 एवं यमुना नदी में 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी प्रकार शाम 6:00 बजे यमुना का जलस्तर घटकर 1958 क्यूसेक रह गया जो पूर्वी यमुना नहर में 83 पश्चिमी यमुना नहर में 1523 और यमुना नदी में 352 क्यूसेक छोड़ा गया। हथनीकुंड बैराज से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दिल्ली को निर्बाध रूप से 751 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती रही।
बाड़ी माजरा में 10-10 एमएलडी के दो प्लांट
यमुनानगर में फिलहाल घरों व फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी में से 90 एमएलडी ट्रीट हो रहा है। जिसके लिए परवालों में 24 एमएलडी, बाड़ी माजरा में 10-10 एमएलडी व रेस्ट हाउस के पास 20 व 25 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिये सैंपल
प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा-दिल्ली सीमा में पल्ला गांव के पास से यमुना के पानी के सैंपल लिये गए। इसमें अमोनिया शून्य पाया गया है। इसके अलावा सभी मात्रा संतोषजनक पाई गई है। पानी जहरीला नहीं है। पानी सभी मानकों पर खरा उतरता है।
गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर, सिरसा स्थित डेरा पहुंचे
28 Jan, 2025 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Gurmeet Ram Rahim: बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है. अधिकारियों के अनुसार, वह मंगलवार सुबह जेल से बाहर आ गया. 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार वह सिरसा स्थित डेरा जाएगा. पिछली पैरोल या फरलो के दौरान उसे केवल उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में जाने की अनुमति थी. राम रहीम को प्रशासन ने गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला. इस दौरान कड़ी सुरक्षा देखने को मिली है. माना जा रहा है इस बार गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित डेरे में रहेगा. राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, 'कानून के तहत उन्हें आज 30 दिन की पैरोल दी गई है. पैरोल के बाद वे सुबह सिरसा स्थित डेरा आश्रम पहुंचे. कानून के मुताबिक, एक साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो दी जा सकती है. इसे किसी चुनाव या राजनीतिक आयोजन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.'
राम रहीम ने की अनुयायियों से ये अपील
पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अनुयायियों के नाम एक संदेश जारी किया है और उन्हें जानकारी दी है कि इस बार वो जेल से बाहर आने के बाद सिरसा के आश्रम में ही रहेगा. गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की है कि वो सिरसा न आएं और जैसा डेरे के सेवादारों की और से उन्हें कहा जाए उसका पालन करें. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में राम रहीम जेल से बाहर आया था. चुनाव आयोग की ओर से पैरोल के अनुरोध को मंजूरी दिए जाने के बाद वह जेल से बाहर आया था. पिछले 12 महीनों में यह उसकी चौथी अस्थायी रिहाई है और चार साल पहले दोषी ठहराए जाने के बाद से उसकी कुल रिहाई 16 हो गई हैं. राम रहीम हरियाणा और पंजाब में काफी प्रभाव रखता है. उसकी पिछली फरलो और पैरोल लगातार तमाम चुनावों के साथ-साथ हुई हैं, चाहे वह नगर निकाय या राज्य विधानसभा के चुनाव हों.
राम रहीम पंजाब, हरियाणा और लोकसभा चुनाव से पहले आया बाहर
पिछले साल 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी मिलने के बाद राम रहीम 2 सितंबर को सुनारिया जेल वापस आ गया था. 19 जनवरी को राम रहीम को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल मिली थी, जिससे चुनावी कार्यक्रमों के साथ-साथ रिहाई का चलन जारी रहा था. इससे पहले वह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान 21 दिन जेल से बाहर रहा था. वहीं, हरियाणा नगर निगम चुनावों से ठीक पहले 17 जून, 2022 को एक और बार जेल से बाहर आया था. 2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था और 20 साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, उसे और चार अन्य को मई में हाई कोर्ट ने संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 की हत्या के मामले में बरी कर दिया था.
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा
27 Jan, 2025 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल। हरियाणा के करनाल में स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की शिकायतों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। सुपर मॉल में दो स्पा सेंटर संचालित है। इन दोनों में गलत कार्य होने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएसपी नायब सिंह और एसएचओ श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों सेंटर पर एक साथ छापामारी की।
पकड़ी गईं 10 युवतियां
छापामारी होते ही सुपर मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मॉल के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी और स्पा सेंटर के अंदर जाकर तलाशी लेने पर दोनों सेंटर से 10 युवतियां व तीन युवक मिले और कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई।
प्रशासन ने भवन मालिकों को पहले दी थी चेतावनी
पुलिस युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो साल पहले शहर में स्पा सेंटर की भरमार होने और इन सेंटर पर आपत्तिजनक कार्य होने की शिकायतें प्रशासन को मिली थी। तब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भवन मालिकों को निर्देश दिए थे कि वह अपने भवन इन सेंटर के संचालन के लिए नहीं देंगे।
यदि कोई भवन संचालक सेंटर चलाने के लिए अपना भवन किराए पर देता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन समय आगे बढ़ने के साथ ही नियम में भी हवा में उड़ गए। करनाल के सुपर मॉल सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी स्पा सेंटर पहले की तरह ही संचालित किए जा रहे हैं।
हिसार के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा
बता दें कि इससे पहले हिसार जिले के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद से पुलिस ने होटल में छापेमारी की और होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकुमार चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला की मदद से अपने होटल में सेक्स रैकेट चला रहा था।
पुलिस जांच में पता चला कि होटल संचालक राजकुमार की दिल्ली में एक महिला से जान पहचान हुई थी। जिसके जरिए चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला को अपने होटल लेकर आया और फिर उसने देह व्यापार का धंधा शुरू कर करवा दिया।
सड़क हादसा : हिसार में अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो घायल; कराने का आरोप
27 Jan, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के आजाद नगर से मोटरसाइकिल पर कैमरी रोड जा रहे मामा-भांजे को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले को लेकर चंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले आत्मानंद ने बताया कि वह टेलर का काम करता हैं। उसकी बहन दर्शना सोढी की शादी उकलाना के मदनपुरा के रहने वाले विनोद कुमार के साथ हुई थी। 23 जुलाई को उसकी बहन दर्शना की मौत हो गई थी। इस बारे में धारा 304बी के तहत उकलाना थाना में केस दर्ज करवाया था।
जिस कारण उसकी व विनोद की आपस में रंजिश चल रही है। 26 जनवरी को वह और उसकी बहन दर्शना का बेटा अमन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आजाद नगर से कैमरी रोड की तरफ जा रहे थे।
जीजा पर जताया एक्सीडेंट कराने का शक
दोपहर करीब 2:40 बजे कबीर छात्रावास के सामने पहुंचे, तो वहां सरकारी क्वार्टरों की तरफ से एक ऑल्टो कार का चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।
कार की टक्कर लगते ही वह और अमन दोनों मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गए। जिस कारण उसे व अमन को काफी चोटें लगी। उसे शक है कि यह एक्सीडेंट विनोद ने करवाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
तेल टैंकर में 905 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ा
25 Jan, 2025 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब से तेल टैंकर में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाने की कोशिश को फतेहाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।
सूचना पर की गई कार्रवाई
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान पीएसआई बलवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार पुत्र तग्गा राम, निवासी डूडिया की ढाणी, जिला बाड़मेर, तेल टैंकर में शराब तस्करी कर रहा है। वह पंजाब के फाजिल्का से शराब भरकर हरियाणा और राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास नाकाबंदी की।
टैंकर चालक की कोशिश नाकाम
कुछ देर बाद एक तेल टैंकर फतेहाबाद की ओर से आता दिखा। नाकाबंदी देख चालक ने टैंकर रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार बताया।
905 पेटी शराब बरामद
पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें 6 हिस्सों में शराब की पेटियां भरी हुई थीं। एक्साइज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पेटियों को बाहर निकाला गया। सभी पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और बोतलों पर लगे होलोग्राम भी हटा दिए गए थे।
टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी
जांच में यह भी सामने आया कि टैंकर की नंबर प्लेट फर्जी थी। गिरफ्तार मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि यह शराब फाजिल्का और फिरोजपुर से लादी गई थी और इस काम में भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने उसे निर्देश दिए थे।
मुकदमा दर्ज कर जांच जारी
सदर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है, और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हरियाणा में सामान्य से अधिक तापमान, फसल पर असर का डर
25 Jan, 2025 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। दिन व रात का तापमान डबल डिजिट में पहुंचा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है।
उत्तर-पश्चिमी हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज की गई शाम को घटकर 45 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा सकता है।
कड़ाके की ठंड वाला होता है जनवरी का अंतिम सप्ताह
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी का आखिरी सप्ताह कड़ाके की सर्दी वाला होता है। देश का उत्तरी भाग अक्सर पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़ी प्रणालियों से प्रभावित रहते हैं। हालांकि, इस समय क्षेत्र में कोई सक्रिय प्रणाली मौजूद नहीं है।
पिछले सप्ताह के मध्य में हल्की बारिश लाने वाला विक्षोभ अब क्षेत्र से निकल चुका है। इसके पीछे का ठंडा प्रभाव पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान को एक अंक में बनाए हुए है। हल्के से मध्यम कोहरे और सामान्य ठंड के अलावा इस दौरान कोई दूसरी मौसम गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है।
वर्षा की उम्मीद नहीं, कोहरा कर सकता है वापसी
जनवरी के आखिरी सप्ताह में पानीपत सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा लौटने की संभावना है। वर्षा की बात करें तो अभी कोई संभावना नहीं है। जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सका।
जनवरी के बचे दिनों में कोहरे की घहनता नहीं होगी अधिकांश स्थानों पर मध्यम ही रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान लगभग 7.0 तक गिरने की संभावना है।
सिरसा जिले में भी तापमान में बढोत्तरी
वहीं, सिरसा जिले में एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जौ सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों के प्रतिकूल है। इसके कारण पिछेती गेहूं का विकास रुकने और पकाव जल्दी होने के कारण उपज में कमी आने के आसार हैं।
जिले में अब अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर के समय अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो चुका है। जिसने किसानों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है।
सड़क हादसा; थार सवार पीटीआई की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल
25 Jan, 2025 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत के जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में थार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान तिहाड़ जेल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करनाल के समालखा गांव का निवासी था।
हादसे का कारण और घटनास्थल का हाल
हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान और परिवार का हाल
मृतक तिहाड़ जेल में बतौर पीटीआई कार्यरत था और हाल ही में अपने परिवार के साथ पानीपत में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
बंगाल और असम में मिले जनादेश पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
