धर्म एवं ज्योतिष
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 जनवरी 2026)
23 Jan, 2026 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा व विलंब कष्टप्रद हो तथा थकावट बेचैनी अवश्य बढ़ेगी।
वृष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतें धन का व्यय समय चिन्ता का नाश होगा।
मिथुन राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास, प्रेम संबंध सफल हो, कार्य अनुकूल होगा, ध्यान दें।
कर्क राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, भागय का सितारा प्रबल हो, कार्य आपके अवश्य बनेंगे, ध्यान रखें।
सिंह राशि :- साधन सम्पन्नता के योग बनेंगे, दैनिक व्यवसाय गति उत्तम अवश्य बनेगी।
कन्या राशि :- मान प्रतिष्ठा प्रभुत्व वृद्धि, नवीन योजना फलप्रद अवश्य ही बनी रहेगी, ध्यान दे।
तुला राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, कार्य गति में सुधार, विरोधी पराजित होंगे।
वृश्चिक राशि :- लेनदेन के मामलें, हानि, विरोधी तत्वों से परेशानी अवश्य ही बनेगी।
धनु राशि :- दैनिक सफलता के साधन, सम्पन्नता, स्वभाव में क्रोध हानि मनमुटाव होगा।
मकर राशि :- दैनिक सम्पन्नता के साधन सम्पन्न हो, स्वभाव में क्रोध व हानि होगी, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, योजनाएं फलीभूत होगी तथा रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
मीन राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष, चिन्ताएं कम हो, विशेष कार्य स्थिगित रखे।
बसंत पंचमी 2026 पर घर सजाने के लिए मंगाएं पीले फूलों के बीज, जानें खास किस्में
22 Jan, 2026 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म : में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है और इस दिन पीले रंग को शुभ माना जाता है। घर-आंगन में खिले पीले फूल न सिर्फ वातावरण को खुशनुमा बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। इस बसंत पंचमी पीले फूलों के बीज लगाकर आप अपने घर और गार्डन की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि अब उच्च गुणवत्ता वाले फूलों के बीज ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें घर बैठे मंगाया जा सकता है।
National Seeds Corporation Limited द्वारा उपलब्ध बीजों से आप गमलों या खुले गार्डन में आकर्षक पीले फूल उगा सकते हैं। कैलेंडुला फ्लावर (पॉट मैरीगोल्ड) चमकदार पीले रंग और सुंदर बनावट के लिए जाना जाता है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं और सही देखभाल के साथ ढाई से तीन महीने में फूल खिलने लगते हैं।
इसके अलावा, कोरियोप्सिस लैंसिओलेटा डीबीएल सनबर्स्ट जैसे फूल बॉर्डर, कंटेनर और खुले बगीचे में बेहद आकर्षक लगते हैं। वहीं, कैलीऑप्सिस टिनक्टोरिया टॉल मिक्स फ्लावर की पीली पंखुड़ियां और गहरा केंद्र गार्डन को खास लुक देते हैं, जिनमें लगभग आठ हफ्तों में फूल आने लगते हैं।
कॉसमॉस ब्राइट लाइट्स मिक्स्ड फूल कम देखभाल में भी तेज धूप में अच्छे से बढ़ते हैं और पीले व नारंगी रंग के सुंदर फूल देते हैं। पूजा और सजावट के लिए पीले फूलों का कॉम्बो पैक भी उपलब्ध है, जिसमें अलग-अलग किस्मों के बीज शामिल हैं।
हालांकि, ऑर्डर करते समय ध्यान रखें कि बीज कैंसिल या रिटर्न नहीं किए जा सकते। इसलिए खरीदने से पहले सभी जानकारी सावधानी से पढ़ें। इस बसंत पंचमी पीले फूलों के बीज लगाकर आप अपने घर को प्राकृतिक रंगों और खुशबू से सजा सकते हैं।
पंचांग चेतावनी : गुरुवार को लग रही है 'खाली' तिथि, भारी नुकसान से बचने के लिए अभी पढ़ें
22 Jan, 2026 07:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 22 जनवरी, 2026 गुरुवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज गणेश जयंती भी है.
22 जनवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : माघ
पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
दिन : गुरुवार
तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
योग : वरियान
नक्षत्र : शतभिषा
करण : वणिज
चंद्र राशि : कुंभ
सूर्य राशि : मकर
सूर्योदय : सुबह 07:15 बजे
सूर्यास्त : शाम 05:51 बजे
चंद्रोदय : सुबह 09.22 बजे
चंद्रास्त : रात 09.19 बजे
राहुकाल : 13:52 से 15:12
यमगंड : 07:15 से 08:34
यात्रा के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6:40 से 20:00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:52 से 15:12 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.
राशिफल : वृषभ राशि के लिए खुला कुबेर का द्वार...ऑफिस में बढ़ेगा कद, बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी
22 Jan, 2026 07:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपका दिन मित्रों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा. धन का खर्च भी करना पड़ेगा. आपके नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे. सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगी. बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी. दूर या विदेश स्थित संतान या रिश्तेदार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है.
वृषभ- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आप नए काम की शुरुआत करेंगे. भाग्य आपके साथ है. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है. उनकी आय बढ़ेगी और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. सरकार से लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में मेल-जोल बना रहेगा. उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करके आपका उत्साह बढ़ाएंगे. जो कार्य कई दिनों से अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा कर सकेंगे. पति- पत्नी के बीच रोमांस बना रहेगा.
मिथुन- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. थकान और सुस्ती लगेगी. सोचे अनुसार काम नहीं हो सकेगा. आपके मन में चिंता रहेगी. सहकर्मियों से निराशा होगी. उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी विवाद से बचें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज विरोधियों से भी बचकर रहें. व्यापार में भी नुकसान से बचने के लिए ज्यादा लालच में ना आएं. प्रेम जीवन सामान्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद हल हो सकता है. आज संतान संबंधी चिंता आपको हो सकती है. अचानक कोई खर्चा आने से आप चिंता में रहेंगे. स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा.
कर्क- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. वैचारिक रूप से नकारात्मकता छायी रहेगी. आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. इससे आपका मन काम में नहीं लगेगा. आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा. खर्च अधिक होगा. परिजनों के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें. आज नए काम प्रारंभ न करें. नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे. सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा.
सिंह- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद होने से आप दुःख का अनुभव करेंगे. पति अथवा पत्नी की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. इस कारण आप सांसारिक विषयों से दूर रहेंगे. प्रेम जीवन में भी कठिनाई होगी. अपने प्रिय की किसी बात का बुरा भी आपको लग सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को दिन धैर्य के साथ बिताना चाहिए. समाज में आपकी प्रतिष्ठा को कलंक न लगे, इसका ध्यान रखें. दोस्तों से मिलकर आप बहुत खुशी अनुभव करेंगे. वित्तीय मोर्चे पर किसी नए निवेश की ओर आकर्षित होने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर करें.
कन्या- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा. अपने प्रिय पात्र के साथ काफी समय बिता सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे. अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. व्यापार-धंधे में विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है. हालांकि धैर्य के साथ केवल अपने काम पर ध्यान लगाएं. व्यापार में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें.
तुला- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को काम में लगा सकेंगे. ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. बौद्धिक प्रवृत्तियों या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा. किसी मीटिंग में आप अपने विचारों से लोगों का सम्मान प्राप्त करेंगे. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. उनकी प्रगति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा. परिजनों के साथ भी आपका दिन अच्छा गुजरेगा. हालांकि अत्यधिक विचारों से मन विचलित होगा. मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करने की कोशिश करेंगे. निवेश को लेकर अभी कोई योजना नहीं बनाएं.
वृश्चिक- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको मन में किसी बात का डर बना रहेगा. कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग नहीं मिलने से निराशा के भाव उत्पन्न होंगे. सगे-सम्बंधियों के साथ संघर्ष आपको विचलित कर सकता है. माता का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. आर्थिक हानि और समाज में अपयश मिलने की आशंका है. आज जमीन, संपत्ति या वाहन का सौदा नहीं करें. किसी भी पानी वाली जगह से दूर रहें. वाहन धीमें चलाएं. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अभी अनुकूल नहीं है. मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी. प्रेम जीवन में स्थितियों को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी.
धनु- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा. इस विषय को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे. नए काम के लिए प्रेरित होंगे. कार्यस्थल पर आपका मन लगेगा. नया काम करने में आपका उत्साह ज्यादा रहेगा. व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ आपकी मुलाकात सुखद रहेगी. भाग्य आपके साथ रहेगा. व्यापार-धंधे में प्रगति होगी. इससे आर्थिक लाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत बनाने के लिए की गई आपकी मेहनत सफल रहेगी.
मकर- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. वाणी पर संयम रखेंगे, तो बहुत सी कठिनाइयों से बच सकेंगे. आपको बहुत सावधानी के साथ आज लोगों से बात करनी चाहिए. कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है. परिजनों के साथ छोटे-मोटे मतभेद आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ करेंगे. आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. शेयर या सट्टे में आप पूंजी निवेश कर सकेंगे. मानसिक भय और असंतोष का अनुभव होगा. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे. किसी बात की अनावश्यक चिंता रहेगी. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. आपका सकारात्मक रवैया आपको नुकसान से बचा सकता है.
कुंभ- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा. सगे-संबधियों, मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. अपने प्रिय को दिल की बात कहकर खुशी महसूस कर सकते हैं. आज बाहर जाने में सावधानी रखें. मौसमी बीमारियों का डर बना रहेगा. आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है. आध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे. कार्यस्थल पर अपने काम में ध्यान रखेंगे, इससे बड़ा टारगेट पूरा करने में आपको मदद मिलेगी. व्यापार में अतिरिक्त मेहनत से ज्यादा लाभ कमा सकेंगे.
मीन- 22 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज मन में एकाग्रता का अनुभव होगा. परिणाम स्वरूप मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर अपना काम पूरा करने में आपका मन नहीं लगेगा. काम के बढ़ते बोझ से आप चिंता में रह सकते हैं. आज धार्मिक कामों के पीछे खर्च होगा. स्वजनों से दूर जाना होगा. कोर्ट-कचहरी के कामों में आज बहुत सावधानी बरतें. किसी से वाद-विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. किसी नए निवेश को लेकर लालच में ना आएं. आज का दिन मिश्रित फलदायक है. विद्यार्थियों के लिए भी समय सामान्य है. गृहस्थजीवन में आपको जीवनसाथी की भावना का भी आदर करना होगा.
रविवार को सूर्य देव की अराधना से होता है लाभ
22 Jan, 2026 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह आत्मा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, पिता, सरकारी कार्य, नेतृत्व क्षमता और यश का कारक है। मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ विशेष कार्य करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई बाधाएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं
सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना होता है शुभ
रविवार की सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। जल में लाल चंदन या लाल फूल मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य देने से सूर्य प्रसन्न होते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने लगती है। नियमित रूप से यह कार्य करने से यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्तोत्र सूर्य की उपासना का सर्वोत्तम माध्यम है। इसके नियमित पाठ से आत्मबल बढ़ता है, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
लाल वस्तुओं का दान करें
रविवार के दिन लाल रंग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना सूर्य को मजबूत करने का प्रभावी उपाय माना जाता है। लाल कपड़ा, गुड़, गेहूं या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मान्यता है कि इससे पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और करियर में स्थिरता आती है। समाज में सम्मान भी बढ़ता है।
माघ पूर्णिमा पर बनेंगे 5 शुभ संयोग, इन 4 राशिवालों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा! बढ़ेगा बैंक बैलेंस, मिलेंगे नए अवसर, जानें और भी लाभ
22 Jan, 2026 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
माघ पूर्णिमा 1 फरवरी दिन रविवार को है. पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी को प्रात:काल में 5 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगी और 2 फरवरी को तड़के 3 बजकर 38 मिनट पर रहेगी. इस साल की माघ पूर्णिमा पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी शुभ फलदायी है. माघ पूर्णिमा पर प्रीति योग प्रात:काल से लेकर 10:19 ए एम तक तक है, उसके बाद से आयुष्मान् योग बनेगा. इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 11:58 पी एम तक है, वहीं रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 07:09 ए एम से लेकर रात 11:58 पी एम तक हैं. इन 5 शुभ संयोग के अलावा कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य की मौजूदगी होगी. इस बार की माघ पूर्णिमा पर 4 राशिवालों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, उनके धन, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे.
माघ पूर्णिमा 2026 का राशिफल
मेष: माघ पूर्णिमा का दिन मेष राशिवालों के लिए सकारात्मकता से भरा है. इस दिन आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा. क्रिएटिव फील्ड के लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, उनकी रचनात्मकता चरम पर होगी. इस वजह से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है या कोई प्लान सफल हो सकता है.
कार्यस्थल पर आपको लोगों की मदद मिलेगी, जिससे काम आसान होंगे. बिजनेस करने वालों को नई डील मिलने की संभावना है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. माघ पूर्णिमा पर आप आप हरे रंग का उपयोग करें. यह शुभ होगा.
मिथुन: माघ पूर्णिमा का दिन मिथुन राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस से जुड़े नए मौके लेकर आने वाला है. आपको जो भी काम मिलेगा, उसके सफल होने की उम्मीद अधिक रहेगी. आपके वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और आप काम निकालने में सफल रहेंगे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा.
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की एनर्जी अपने उच्चतम स्तर होती है, चंद्रमा मन का कारक है, जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, वे इस दिन का सही उपयोग करके तरक्की पा सकते हैं. इस दिन अपको सफेद रंग का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए.
वृश्चिक: माघ पूर्णिमा के अवसर पर वृश्चिक वालों को कोई बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव या जानकारी मिल सकती है, जिसका लाभ आपको अपनी नौकरी और बिजनेस में मिलेगा. यह आपके लिए गोल्डन टिप्स हो सकता है, जो लाइफ को बदल दे. इस दिन आपका वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा.
धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, व्यापारी वर्ग के लोग मुनाफा कमाने में सफल होंगे. आपको अपने लक्ष्यों से भटकना नहीं चाहिए क्योंकि समय अनुकूल रहेगा, मेहनत करेंगे तो लाभ होगा. आपके लिए शुभ रंग नीला है.
धनु: माघ पूर्णिमा का दिन धनु राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. यह दिन आपके लिए नए अवसर और संभावनाओं से भरा हुआ है. दोस्तों और परिचितों की मदद से आपको कोई अच्छी डील या काम मिल सकता है. अपनी योजनाओं को लागू करने या उस पर आगे बढ़ने के लिए यह एक अच्छा दिन हो सकता है.
कोई नया काम करना चाहते हैं तो संकोच न करें, आगे बढ़ें. निवेश के लिए भी यह दिन अच्छा है. आप कुछ रोमांचक फैसले ले सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. रिश्ते मधुर रहेंगे.
लड़कियों के लिए विशेष फलदाई, इस वसंत पंचमी करें इस विधि से मां सरस्वती की पूजा, मिलेगी सफलता
22 Jan, 2026 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बसंत पंचमी का पर्व महिला छात्रों के लिए विशेष फलदायी होने वाला है. इस दिन मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है, जो विद्या के क्षेत्र में पूर्ण सफलता दिलाने में मदद करती है. इस वसंत पंचमी महिला इस विधि से मां सरस्वती की पूजन करें, विद्या के क्षेत्र में पूर्ण सफलता मिलेगी.
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं, ‘इस साल वसंत पंचमी शुक्रवार होने के कारण माघ शुक्ल पंचमी दिन शुक्रवार जो कि 23 जनवरी 2026 ई को सरस्वती पूजन मनाई जाएगी. खास करके वसंत पंचमी तिथि को ही सरस्वती देवी का अवतार हुआ है. स्त्री कारक ग्रह शुक्र यानी कि शुक्र स्त्री कारक ग्रह है और शक्ति का प्रादुर्भाव होने के कारण और दसों महाविद्याओं के स्वरूप भगवती का पूजन शुक्रवार को होना अत्यंत ही शुभ कारक माना गया है.
वसंत पंचमी: महिला छात्रों के लिए विशेष फलदाई
इस साल खर्चो उपचार विधि से सरस्वती देवी का पूजन करें, जिसमें खास करके छात्रों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा इस विधि से पूजन करना अत्यंत शुभ कारक होगा. महिला छात्र इस सरस्वती पूजा खर्चो उपचार विधि से और गन्ना के रस से मां सरस्वती का अभिषेक करती हैं तो उनके लिए विशेष फलदायी होगा, उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और विद्या क्षेत्र में पूर्ण सफलता मिलेगी.
गन्ने का रस उत्तम
इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलती है, और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है. इसलिए, वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है. तो आप भी इस सरस्वती पूजा में मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना करके विशेष फल की प्राप्ति कर सकते हैं जिसमें गन्ने का रस उत्तम होने वाला है
चट मंगनी पट ब्याह का जादुई उपाय! नहाते समय बस पानी में डाल दें ये चीज
22 Jan, 2026 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों की शादी नहीं होती है. ऐसे में वह बहुत ही परेशान होते हैं. हर साल लगन पर लगन बीतती जाती है, लेकिन उनकी शहनाई नहीं बजती है. ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची के जाने माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि अगर आप भी अपनी चट मंगनी और पट ब्याह करवाना चाहते हैं तो फिर आपको आज ही यह एक उपाय जरूर करना चाहिए. आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में.
रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि अगर आपको भी चट मंगनी, पट ब्याह करनी है तो आपको नहाते समय बस एक उपाय करना है. आपको नहाते समय जो बाल्टी में पानी डालते हैं. उसी में आपको आधा चम्मच हल्दी डाल देना है और हल्दी डालने के बाद बृहस्पति देव को याद कर लें और उसके बाद स्नान कर लें. ऐसा आपको लगातार तीन-चार महीने करना हैआप . फिर आप देखेंगे कि आपके मन के मुताबिक रिश्ता भी आएगा और शादी भी जल्दी हो जाएगी.
बृहस्पति देव होते हैं खुश
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि हल्दी जो है. वह बृहस्पति देव को रिप्रेजेंट करती है और खासतौर पर लड़की की कुंडली में जो बृहस्पति होते हैं, जिन्हें हम गुरु भी कहते हैं. वह पति को रिप्रेजेंट करते हैं और लड़की की कुंडली में शादी होने के लिए गुरु का अच्छा होना काफी जरूरी है. ऐसे में जब आप हल्दी डालकर स्नान करते हैं तो इससे आपका गुरु ग्रह काफी मजबूत हो जाएगा.
इसके अलावा गुरु ग्रह को और मजबूत करने के लिए अपने आचरण को थोड़ा संभाल लें. यानी अगर आप अनजान पुरुष से बात करती हैं या फिर कोई संबंध है तो इन सब चीजों से एकदम परहेज करें. पूजा पाठ करें और गुरुवार का व्रत भी रखें. ऐसे में आपको और भी अधिक और तेज रिजल्ट देखने को मिलेगा.
इसी लग्न में हो जाएगी शादी
उन्होंने बताया कि अगर आप इतना कर लें तो इसी लग्न में आप 100% निपट जाएंगे. क्योंकि, गुरु जो प्रसन्न होते हैं तो चट मंगनी करवा देते हैं. मतलब तुरंत रिश्ता आता है, तुरंत सगाई होती है और 15 या 20 दिन के अंदर शादी हो जाती है. उन्होंने ऐसे कई सारे केसेस देखे हैं. जहां पर पहुंचे 20 दिन के भीतर ही शादी हो गई है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 जनवरी 2026)
22 Jan, 2026 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखे, लेनदेन के मामलें में हानि होवे, चिन्ता असमंजस होगी।
वृष राशि :- विवाद ग्रस्त होने से बचे, उत्तम भावना से क्लेश व अशांति संभंव होवे।
मिथुन राशि :- व्यग्रता असमंजस में रखे, विषय व्यवस्थाओं में बचने की चेष्टा करें।
कर्क राशि :- स्त्रीवर्ग, भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति तथा सुख समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे, ध्यान दें।
सिंह राशि :- समय और धन नष्ट न हो, क्लेश और अशांति विघटन कारी तत्वों से बचें।
कन्या राशि :- नवीन योजनाएं फलप्रद होगी, भावनाएं संवेदनशील बनी ही रहेगी।
तुला राशि :- व्यर्थ धन के व्यय से बचे, कार्य कुशलता से संतोष हो, मनोबल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा साथ दें, समय अनुकूल नहीं कार्य स्थिगित अवश्य रखे।
धनु राशि :- आधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहेगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी।
मकर राशि :- मान प्रतिष्ठा बाल-बाल बचें, कार्य कुशलता से संतोष होगा।
कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुख वर्धक हो तथा भाग्य का सितारा प्रबल रहेगा।
मीन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यकुशलता से संतोष बनी रहेगी।
Premanand Maharaj: जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो इन 4 बातों को रखें सीक्रेट, प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह
21 Jan, 2026 03:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Premanand Maharaj: लाइफ में सुख, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समझदारी बहुत ज़रूरी होती है. जब भी हम अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल करते हैं, तो उसे जल्द ही सबके सामने पेश करने लगते हैं, जो कि नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं छोटी-सी गलती भी आपके प्रति जलन, नुकसान या रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती है. इसलिए कहा जाता है कि ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें प्राइवेट ही रखनी चाहिए और किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए. इसी विषय पर एक भक्त ने भारी दरबार में प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि भजन, भोजन, खजाना और यारी को परदे में रखने की सीख क्यों दी जाती है.
प्रेमानंद महाराज क्या सलाह देते हैं?
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि ऐसी बातों को सबके सामने कहने से जीवन पर बुरी नजर लग जाती है.
नजर लगने के बाद नुकसान होने लगता है और चीजें हाथ से निकलने लगती हैं.
महाराज उदाहरण देते हुए कहते हैं कि अगर आपके पास इस समय 10 लाख रुपये हों और आप यह बात लोगों को बता दें, तो ज्यादा देर तक वह पैसा आपके पास टिक नहीं पाएगा.
कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी तरीके से वह धन आपसे छीनने की कोशिश करेगा.
इसके अलावा, वह आपसे ईर्ष्या भी करने लगेगा.
इन बातों का भी ध्यान रखें
इसके बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भजन भी बिल्कुल उसी तरह होता है.
भजन हमारी निजी साधना है और उसकी एक मर्यादा होती है.
इसलिए उसे दिखावे का विषय नहीं बनाना चाहिए.
जिस तरह धन को छुपाकर रखा जाता है, उसी तरह अपने प्रेम को भी संभालकर रखना चाहिए.
अगर इन चीजों को खुलेआम दिखाया गया, तो ये धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं.
अपने ईष्ट के प्रति प्रेम को हमेशा मन में ही संजोकर रखना चाहिए. किसी के सामने पेश नहीं करना चाहिए.
महाराज बताते हैं कि ज्ञान, अनुभव और समझ जितनी छुपाकर रखी जाए, उतनी ही बढ़ती है.
लेकिन अगर इन्हें हर जगह दिखा दिया जाए, तो सब कुछ नष्ट हो जाता है.
प्रेमानंद महाराज का अनुभव क्या कहता है?
प्रेमानंद महाराज आगे बताते हैं कि उनके अनुभव के अनुसार, अपनी साधना को हमेशा गुप्त रखना चाहिए. अपनी रोज़मर्रा की आध्यात्मिक दिनचर्या को भी सबके सामने प्रकट नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, जो भजन आप करते हैं, उसके बारे में दूसरों को पता न चले तो वही भजन फल देता है. जब आपकी पवित्र दिनचर्या निजी रहती है, तभी साधना में स्थिरता और प्रभाव बना रहता है. महाराज कहते हैं कि जिस तरह हम अपने धन को संभालकर और छुपाकर रखते हैं, उसी तरह अपने भजन और साधना को भी गुप्त रखना ही सबसे सही मार्ग है.
पंचांग: बुधवार को झगड़े और मुकदमे से रहें दूर, जानें शुभपहर और राहुकाल
21 Jan, 2026 07:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृह प्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है. इस तिथि के दिन झगड़े और मुकदमों से दूर रहना चाहिए.
21 जनवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : माघ
पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतीया
दिन : बुधवार
तिथि : शुक्ल पक्ष तृतीया
योग : व्यतिपात
नक्षत्र : धनिष्ठा
करण : तैतिल
चंद्र राशि : कुंभ
सूर्य राशि : मकर
सूर्योदय : सुबह 07:15 बजे
सूर्यास्त : शाम 05:50 बजे
चंद्रोदय : सुबह 08.51 बजे
चंद्रास्त : रात 08.20 बजे
राहुकाल : 12:32 से 13:52
यमगंड : 08:34 से 09:54
आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. मकर राशि में इस नक्षत्र का विस्तार 23:20 से लेकर कुंभ राशि में 6:40 तक फैला है. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:32 से 13:52 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.
राशिफल: बुधवार को मेष राशि वालों का धन होगा खर्च, मिलेंगे शुभ समाचार
21 Jan, 2026 07:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज का दिन सामाजिक कामों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा. इसके पीछे धन खर्च भी होगा. फिर भी सरकारी काम में सफलता मिलेगी. सम्माननीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे. किसी यात्रा की संभावना है. अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने के योग रहेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने से मन को शांति मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा.
वृषभ- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा. पदोन्नति होने से मन खुश हो सकता है. व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी. सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है. हो सकता है आज आप किसी को मन की बात कह दें. स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा.
मिथुन- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है. मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा. काम करने का उत्साह नहीं रहेगा. कार्यस्थल पर भी अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. विरोधियों से सावधानी बरतें. हालांकि आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें और ज्यादातर समय मौन ही बने रहें.
कर्क- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें. गुस्से को नियंत्रण में रखें. अधिक खर्च की भी संभावना है. नेगेटिव विचारों से दूर रहें और नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें. ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको मन की शांति देगी. दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल रहेगी. इस दौरान आप सकारात्मक रहेंगे. परिजनों का साथ मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी.
सिंह- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज का दिन मध्यम फलदायी है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. व्यापार में भी पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपको होगी. सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है. अनावश्यक धन खर्च के भी योग हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
कन्या- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज आपको सभी मामलों में अनुकूलता का अनुभव होगा. प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा. विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी. व्यापार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई नई योजना भी बना सकते हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोशिश कर सकते हैं. घर में सुख- शांति रहेगी, इससे मन प्रसन्न रहेगा. सुखप्रद घटनाएं घटेंगी. अपने प्रिय के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीय करेंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. किसी तरह का आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा.
तुला- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा. नौकरीपेशा लोग भी अपने स्किल का उपयोग करके टारगेट पूरा करने की कोशिश करेंगे. बिजनेस में आपको व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए. स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. बाहर खाने से बचें। प्रेम जीवन में प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद होगा. घर-परिवार के विवादों में मौन रहना बेहतर रहेगा. हालांकि जीवनसाथी का विशेष सहयोग आपकी खुशी को बढ़ा देगा.
वृश्चिक- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आप तन-मन से अस्वस्थता महसूस करेंगे. छोटी- बड़ी चिंता आपको सता सकती है. मानसिक थकावट महसूस करेंगे. परिवार में कुटुंबजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भी मतभेद हो सकता है. आज आपको जमीन, संपत्ति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज का काम करने में ध्यान रखना पड़ेगा. लापरवाही से नुकसान करवा बैठेंगे. जल्दबाजी में किया निवेश आगे आपको चिंता में डाल सकता है. कार्यस्थल पर धैर्य के साथ अपना काम करते रहें. व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा.
धनु- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा. आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा. भाई-बहनों के साथ सार्थक मुलाकात होगी. अपने प्रिय व्यक्ति का साथ पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी. व्यापार को बढ़ाने वाले किसी नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. सगे-संबंधियों तथा मित्रों के आगमन से आनंद का अनुभव होगा. किसी मीटिंग के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है. भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी. परिवार की खुशी के लिए धन खर्च करने में खुशी महसूस करेंगे.
मकर- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना चाहिए. नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के लिए धैर्य से काम लेना होगा. अधीनस्थों के साथ आपको बेहद मीठी वाणी में बात करना होगा. प्रेम जीवन के लिए समय कठिन है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें. शेयर बाजार में निवेश करने की नई योजना बना सकेंगे. इससे आगे आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आंख में दर्द हो सकती है. नेगेटिविटी से दूर रहें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान रखना होगा. किसी नए कोर्स की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं.
कुंभ- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लाभ होगा. व्यापारी भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. अपने प्रिय पात्र का साथ पाकर आपको खुशी महसूस होगी. परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे. मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी. दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे. उपहार और धन की प्राप्ति होगी. पूरा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. अपनी जरूरत पर धन खर्च करके आपको खुशी मिलेगी.
मीन- आज 21 जनवरी, 2026 बुधवार को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी. एकाग्र नहीं रह पाएंगे. ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा. अधिकारियों के साथ विवाद की आशंका रहेगी. अधीनस्थों के साथ भी गलत व्यवहार कर सकते हैं. बेहतर होगा, ज्यादातर समय अपने काम पर ही ध्यान दें. धार्मिक कामों में धन खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. स्वजनों से विवाद ना करें, क्योंकि विवाद किसी बड़े झगड़े में बदल सकता है. किसी छोटे लाभ के लालच में ना पड़ें. निवेश सोच-समझकर करें. कोर्ट-कचहरी के काम को सावधानीपूर्वक करें. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.
पंजाब से लेकर असम तक इस तरह से मनाते हैं मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी, होते हैं ये महाआयोजन
21 Jan, 2026 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बसंत पंचमी भारतीय परंपरा का ऐसा पर्व है, जो धर्म, प्रकृति, संस्कृति और शिक्षा चारों को एक सूत्र में पिरोता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. इस दिन माता सरस्वती की पूजा अर्चना करने से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. आइए जानते हैं देशभर में बसंत पंचमी का पर्व कैसे मनाया जाता है...
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है और इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. यह पर्व ऋतु परिवर्तन, ज्ञान, विद्या, संगीत और सृजनात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन प्रकृति, मानव जीवन और समाज तीनों में नई ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. बसंत पंचमी का त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाएगा. बसंत पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती और फाल्गुन के महीने के आगमन के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में बसंत पंचमी को मनाने का तरीका भी अलग है.
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में भव्य तरीके से बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है. घर से लेकर शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक पंडालों में मां की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजन होता है और रात भर भक्ति गीत गाए जाते हैं. बंगाल में बसंत पंचमी के दिन हाते खोड़ी भी होता है. इस दिन माता-पिता बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाते हैं. माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन हाते खोड़ी करने से बच्चे पर मां सरस्वती की विशेष कृपा होती है.
पंजाब और हरियाणा में बसंत पंचमी को पीली सरसों के लहलहाते खेतों से जोड़कर देखा जाता है. बसंत पंचमी सरसों की फसल के पकने का संकेत देता है. इस दिन पंजाब और हरियाणा में पीले वस्त्र पहनकर पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया जाता है. इसके साथ ही पतंग भी उड़ाई जाती है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज के घाटों पर विशेष गंगा आरती का आयोजन होता है और स्नान का भी विशेष महत्व माना गया है. बसंत पंचमी के दिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करना फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि पवित्र नदी में स्नान से सारे पापों का नाश होता है और घर में समृद्धि का वास होता है.
राजस्थान और गुजरात में बसंत पंचमी के दिन पतंगबाजी के बड़े आयोजन किए जाते हैं. इस दिन लोग पीले कपड़ों से लेकर पीले फूलों की माला भी धारण करते हैं. राजस्थान और गुजरात में बसंत पंचमी को नए ऊर्जावान मौसम के रूप में देखा जाता है.
वहीं, तेलंगाना के बासर में मां सरस्वती का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है, जहां बसंत पंचमी के दिन अक्षर अभ्यासम का आयोजन होता है. इसमें बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास से लिखना और पढ़ना सिखाया जाता है और विद्या से जुड़ी चीजों का दान भी किया जाता है.
बता दें कि बसंत पंचमी को ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. देशभर में शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों की विद्या और सफलता की कामना की जाती है. कई स्थानों पर बच्चों को पहली बार अक्षर ज्ञान दिलाने की परंपरा भी निभाई जाती है, जिसे विद्यारंभ कहा जाता है.
माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोले अयोध्या के संत और जगत गुरु, कहा - सरकार को बदनाम...
21 Jan, 2026 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अयोध्या धाम के साधु-संतों और जगत गुरु ने अपना पक्ष रखा है. साथ ही हर की पौड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले की एक स्वर में सराहना की है. शंकराचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार पर संत-समाज का कहना है कि ये यूपी सरकार और सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश है. कई संतों ने तो यहां तक कहा है कि शंकराचार्य सरस्वती को ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं. आइए जानते हैं शंकराचार्य सरस्वती के मामले पर किस संत क्या कहा…
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन जैसे उनकी पालकी को रोका गया, वह बहुत गलत था, लेकिन कुछ सरकार को बदनाम करने वाले लोग इस परिस्थिति का फायदा उठा रहे हैं. मैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से निवेदन करूंगा कि कुछ विधर्मियों की तरफ से पहले ही देश, संस्कृति और सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ये समय संयम से काम लेने का है, लेकिन साथ ही मामले की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई भी हो.
उन्होंने हर की पौड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के फैसले पर कहा कि यह फैसला बहुत सराहनीय है, क्योंकि मां गंगा हमारी देवी मां हैं और उस स्थल से गैर-हिंदुओं की आस्था नहीं जुड़ी है. सरकार ने यह फैसला देरी से लिया, लेकिन बहुत अच्छा लिया.
आर्य संत वेदांती के वरुण दास महाराज
आर्य संत वेदांती के वरुण दास महाराज ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ मौनी अमावस्या के दिन जो कुछ हुआ, वो बहुत गलत था. ऐसे लोगों की पहचान की जाए कि वे कौन लोग हैं जो साधु समाज को निशाना बना रहे हैं. अखाड़ा स्नान करने जाएगा तो अपनी गरिमा के साथ ही जाएगा, अपनी पालकी के साथ ही जाएगा, लेकिन प्रयागराज की धरती पर साधु के साथ ऐसा अनुचित व्यवहार होना बहुत गलत है. मेरा यूपी सरकार से अनुरोध है कि मामले की गहनता से जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें.
वहीं, हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि मुसलमान हर तरफ जिहाद फैला रहे हैं और ऐसे में मां गंगा की रक्षा करना हर हिंदू का कर्तव्य बनता है. इस फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं.”
महामंडलेश्वर विष्णु दास
महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा कि मौनी अमावस्या का दिन स्नान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है और लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आए थे. ऐसे में प्रशासन ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान करने से नहीं रोका था, बल्कि रथ को जाने से रोका था. अब स्नान के दौरान भीड़ होती है और ऐसे में भगदड़ मच जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? इसी कारण उन्हें रोका गया, लेकिन वे तो खुद सीएम योगी पर आरोप लगा रहे हैं कि वे बदला ले रहे हैं. साधु-संतों को ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं.
यूपी के इस मंदिर में हनुमान जी का स्त्री की तरह होता श्रृंगार, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त, अनोखी कहानी
21 Jan, 2026 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित सखी के हनुमान मंदिर को लेकर तमाम धार्मिक मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि नेपाल के टनकपुर जिले में हनुमान जी सखी के रूप में विराजमान हैं. इसके बाद भारत देश में इकलौता एक ऐसा हनुमान मंदिर है, जहां बताया जाता है कि हनुमान जी सखी के रूप में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं.
भारत में सखी के हनुमान का एकमात्र मंदिर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बना हुआ है. झांसी मुंबई नेशनल हाईवे के किनारे बजरंग पुलिस चौकी के पास बने इस सखी के हनुमान मंदिर में मंगलवार के दिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आकर सखी के रूप में विराजमान हनुमान जी की पूजा अर्चना करके अपनी मनोकामनाओं के पूरा होने की प्रार्थना करते हैं.
सखी के रूप में हनुमान जी ने दिए थे दर्शन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 500 साल पुराने सखी के हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि सखी बाबा नाम के संत को हनुमान जी ने सपने में सखी के रूप में दर्शन दिए. सखी बाबा ने सपने में देखे गए सखी रूपी हनुमान को एक मंदिर में विराजमान कर दिया. कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भक्त लाल कपड़े में नारियल बांधकर चढ़ाते हैं, भक्तों की सखी के रूप में हनुमान जी हर मनोकामना पूरी करते हैं.
हनुमान जी का स्त्रियों जैसा होता है श्रृंगार
सखी के हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि देश में इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी सखी के रूप में विराजमान हैं. इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी का श्रृंगार स्त्रियों के श्रृंगार जैसा किया गया है. कपड़े भी स्त्रियों के जैसे पहनाए गए हैं. इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी अपने भक्तों को सखी के रूप में दर्शन देकर उनकी हर मनोकामनाओं को पूरा करते हैं. मंदिर के बाहर बड़ा-सा प्रांगण बना हुआ है, जहां भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त सखी के हनुमान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं.
भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी
मंगलवार के दिन इस मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया जाता है, जिसको सुनने के लिए भक्त कई घंटे तक मंदिर में बैठे रहते हैं. मंदिर के प्रांगण में सखी के हनुमान के अलावा कई ऐसे मंदिर हैं, जिसमें राम दरबार भी प्रमुख रूप से माना जाता है. यहां भक्त जाकर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान राम से प्रार्थना करते हैं.
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
