धर्म एवं ज्योतिष
पंचांग का बड़ा संकेत: शुक्रवार की तिथि है 'सिद्धि' का द्वार, आध्यात्मिक उन्नति के लिए न चूकें यह मौका
6 Feb, 2026 07:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है.
6 फरवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : फाल्गुन
पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
दिन : शुक्रवार
तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
योग : धृति
नक्षत्र : हस्त
करण : कौलव
चंद्र राशि : कन्या
सूर्य राशि : मकर
सूर्योदय : सुबह 07:07 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:03 बजे
चंद्रोदय : सुबह 10.31 बजे
चंद्रास्त : सुबह 09.34 बजे
राहुकाल : 11:13 से 12:35
यमगंड : 15:19 से 16:41
उद्योग शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा हैं. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करना, यात्रा शुरू करने, दोस्तों से मिलने आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:13 से 12:35 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
राशिफल: शुक्रवार को सिंह राशि को नौकरी और बिजनेस में होगा फायदा
6 Feb, 2026 07:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. आपकी लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन खुश रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के सम्पर्क में बने रहेंगे. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा. आज अतिरिक्त मेहनत करना होगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा.
वृषभ- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल प्राप्त कर सकेंगे. फिर भी आप दृढ़तापूर्वक अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे. आप अपने व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. उनकी तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आपकी सौम्यवाणी के कारण आप नए सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए भी समय अच्छा है. बाहर का भोजन ना करें. इससे पेट संबंधी कोई रोग हो सकते हैं.
मिथुन- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपके मन में नए विचारों की तरंगे उठेंगी. आप कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे. आज किसी के साथ भी वाद-विवाद ना करें. आज आप संवेदनशील रहेंगे. माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. यात्रा के योग रहेंगे. किसी पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है. इस कारण कार्यस्थल पर आपको थोड़ी दिक्कत आ सकती है.
कर्क- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन नए काम की शुरुआत या सफलता के लिए अच्छा रहेगा. मित्रों और स्वजनों से मिलकर आप खुशी का अनुभव करेंगे. किसी यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध और मजबूत होगा. प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से आपको आनंद मिलेगा. वित्तीय लाभ होगा और समाज में आदर मिलेगा. आपके विरोधी भी आपके समक्ष नहीं टिक सकेंगे. आज किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करें.
सिंह- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आप मधुरवाणी से किसी काम को आसानी से सफल बना पाएंगे. परिवार के लोगों के साथ आनंद में समय गुजारेंगे. दोपहर के बाद भी किसी काम में बिना सोचे समझे निर्णय ना लें. आपको अपनों से लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधियों का सामना कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा. आज आकस्मिक खर्च की भी तैयारी रखें. घर में संतान की जरूरत और उनके वस्त्र आभूषण पर पैसा खर्च करेंगे.
कन्या- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आपकी वाणी की मधुरता नए सम्बंध विकसित करने तथा कई जगहों पर लाभ कराने में सहायक होगी. आपके विचार अधिक समृद्ध होंगे. आप व्यापार में सफल होंगे. अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. उनकी तरफ से उपहार प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन अधिक मजबूत बनेगा. किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.
तुला- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. असंयमित विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दुर्घटना होने का भय लगा रहेगा. खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में ज्यादा गुस्से से उग्र विवाद हो सकता है. पार्टनरशिप के कामकाज में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के काम ध्यान से करें. परिजनों से विवाद के योग हैं. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिल सकती है.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. इससे आपको पदोन्नति मिल सकती है. पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर के बाद आप का मन किसी उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. आप बाहर खाने-पीने से बचें.
धनु- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का आपका दिन शुभ है. आपमें परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे. व्यापार में आज कोई बड़ा काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. अधिकारी आप से खुश रहेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है. आप समय पर सभी काम पूरे कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
मकर- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज संभलकर रहें. स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही ना करें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें. इससे आपके बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. फिर भी दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें.
कुंभ- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आपको गलत काम और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. परिवार में झगड़ा या विवाद हो सकता है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे. भगवान की प्रार्थना करने से आपको शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर भी आप किसी से विवाद करने से बचें. आपको कोई नया अनचाहा काम भी मिल सकता है.
मीन- चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. भाग्य का साथ होने के आज का दिन अच्छी तरह व्यतीत होगा. बिजनेस में भागीदारी करनी हो तो समय अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा. निवेश संबंधी योजना बना सकेंगे. जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ देर तक समय गुजारने का मौका मिलेगा. मित्रों और स्नेहीजनों से भी मुलाकात हो सकती है. प्रेमियों के बीच रोमांस बढ़ेगा. सार्वजनिक जीवन में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
शंखनाद से दूर होती है नकारात्मक उर्जा
6 Feb, 2026 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख बजायी जाती है और इसके ज्योतिष में भी कई लाभ बताए गए हैं। बताया जाता है कि घर या मंदिर में जब शंखनाद किया जाता है, तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। शंखनाद से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत की जाती है। इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शंखनाद से वातावरण शुद्ध होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा और बृहस्पति से शंख का संबंध होता है, जोकि ज्ञान और शांति का कारक होता है। अगर किसी के घर में वास्तु दोष है या फिर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तो शंखनाद से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। रोजाना सुबह के समय शंखनाद करने घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां खत्म होती हैं और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक जगत के पालनहार भगवान विष्णु के हाथों में सुशोभित शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शंख को समृद्धि और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। शंख बजाने से निकलने वाली ध्वनि घर में शुभता लाती है और वास्तु दोष को भी कम करती है। पूजा-पाठ के दौरान शंख बजाने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और इसको नियमित रूप से बजाने पर स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्योंकि शंख श्वसन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
सनातन धर्म में शंख को विशेष स्थान प्राप्त है, ज्योतिष भी शंख को बेहद शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और वातावरण भी शुद्ध होता है। घर पर शंख बजाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे ग्रह दोष शांत होते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा
धार्मिक दृष्टि से शंख बजाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बल्कि यह घर को सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का भी प्रभावी उपाय है। शंख बजाने से जो ध्वनि से उत्पन्न कंपन वातावरण को शुद्ध करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।
विशेष रूप से उन स्थानों पर शंख बजाना वहां पर लाभकारी होता है, जहां तनाव, कलह और नकारात्मकता बनी रहती है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। रोजाना सुबह शंख बजाने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इससे जातक के जीवन में शुभता और समृद्धि बनी रहती है।
धन और समृद्धि में होगी वृद्धि
शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शंख घर में रखने से और बजाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं अगर आप नियमित रूप से पूजा-पाठ के समय शंखनाद करते हैं, तो इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
हथेली से जाने विवाह रेखा
6 Feb, 2026 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कई बार व्यक्ति का जीवन संघर्ष में बीत जाता है। लेकिन यह संघर्ष से भरी जिंदगी उस समय थोड़ा आसान लगती है, जब व्यक्ति को अपना मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है और वह आपकी उम्मीदों पर भी खरा उतरता है। खुशहाल वैवाहिक जीवन होने से व्यक्ति को कई मुश्किलें आसान लगने लगती हैं। क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपका एक भावनात्मक सहयोग जुड़ा होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा ऐसी होती हैं, जिनसे यह जाना जा सकता है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा होगा। हथेली पर बनी इस रेखा को देखकर आप यह जान सकते हैं कि प्यार और शादी के मामले में आप कितने लकी हैं।
विवाह और प्रेम रेखा
कनिष्ठा उंगली के नीचे मिलने वाली रेखाओं को प्रेम विवाह या फिर विवाह रेखा कहा जाता है। बता दें कि हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहते हैं। यह रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। कई बार हथेली पर एक से ज्यादा प्रेम रेखाएं पाई जाती हैं। अगर कनिष्ठा उंगली के पास एक से ज्यादा प्रेम रेखा या विवाह रेखा हैं, जो यह कई लव अफेयर्स या विवाह जीवन को दर्शाती हैं।
इस रेखा के कारण अधूरी रह जाती है प्रेम कहानी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथों की रेखाएं आपकी लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। अगर बुद्ध और मंगल पर्वत पर बहुत सी रेखाएं हैं, तो लव लाइफ में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। यहां तक की ब्रेकअप की नौबत भी आ सकती है और ऐसी रेखा होने पर व्यक्ति को हमेशा प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जातक की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है।
ऐसे लोग जीते हैं खुशहाल शादीशुदा जीवन
जब विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूती है, तो ऐसे लोगों का रिश्ता अमीर परिवार में होता है। वहीं यदि विवाह रेखा दो भागों में बंटी होती है, तो यह तलाक का संकेत देती है। विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूने से व्यक्ति का रिश्ता संपन्न और समृद्ध परिवार में होता है।
टूटी-फूटी विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह रेखा टूटी-फूटी है, तो प्रेम संबंध या विवाह में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। टूटी-फूटी विवाह रेखा होने से जातक के प्रेम संबंध कई बार टूटते हैं। वहीं अगर हथेली पर विवाह रेखा साफ और गहरी होती है, तो जातक को वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलता है।
हाथ में त्रिशूल का निशान होता है बेहद शुभ
6 Feb, 2026 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथ की लकीरें और निशान देखकर उनके भविष्य के बारें में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हथेली पर कई निशान होते है इन्हीं निशानों में से एक निशान ऐसा होता है जो हजार लोगों में से एक व्यक्ति के हाथ में बना होता है। यह निशान होता है त्रिशूल। तो आइए जानते हैं हथेली पर किस-किस जगह बने त्रिशूल के निशान का क्या मतलब होता है।
यदि ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के समीप त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति बेहद प्रतिभाशाली होता है।
सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होने पर उच्च पद और सरकारी क्षेत्र की प्राप्ति होती है। वहीं त्रिशूल के चिन्ह के साथ अन्य रेखाएं होने पर परिणाम विपरीत होंगे। यदि ये चिन्ह भाग्य रेखा पर हो तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।वहीं जिसकी हाथ की दस उंगलिैयों में भगवान विखष्णुर के प्रतीक चक्र का चिन्ह हो वह चक्रवर्ती होता है। ऐसी रेखाओं से मिलती है हर कदम पर सफलता।
बिल्ली के रास्ता काटने से क्या होता है?
6 Feb, 2026 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आप अपने गन्य्तव्य तक पहुँचने की ज़ल्दी में हैं। आप अपने कदम तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं कि तभी अचानक से एक बिल्ली आती है और आपका रास्ता काट जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे ? शायद वही जो ज़्यादातर भारतीय ऐसे में करेंगे – थोड़ी देर रुक जायेंगे और किसी और के वहां से गुजरने का इंतज़ार करेंगे।
प्राचीन काल से ही ऐसी मान्यता प्रचलित है कि अगर बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो आपको कुछ देर रूक जाना चाहिए या उस रास्ते से नहीं गुजरना चाहिए, खासकर यदि काली बिल्ली आपका रास्ता काटे तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।
हमारे परिजन भी हमेशा हमें बिल्ली द्वारा रास्ता काटने पर आगे न जाने की सलाह देते हैं। बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ का संकेत माना जाता है। यह मान्यता है कि बिल्ली अन्य जीवों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील प्राणी है जो कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को काफी सटीक और पहले ही भांप लेती है। उसके द्वारा रास्ता काटना एक चेतावनी माना जाता है जिसे समझकर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
वैज्ञानिक आधार
अनेक लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। हालांकि वैज्ञानिक तथ्य भी यह कहते हैं कि अनेक जीवों में प्रकृति की घटनाओं के घटित होने से पूर्व समझने की शक्ति होती है। यह भी देखा गया है कि बड़ी-बड़ी घटनाओं के पहले अनेक जानवरों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ जाता है। जब जापान में सुनामी आई थी तब उसके ठीक पहले तटीय क्षेत्रों के पालतू जीवों के व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिला था। बिल्कुल उसी तरह बिल्ली के व्यवहार को भी कुछ लोग सही मानते हैं और बिल्ली के रास्ता काटने के बाद कुछ देर रूक कर आगे बढ़ने को कहते हैं, जिससे भावी दुर्घटनाओं की आशंका टाली जा सके।
सावधानी ही सुरक्षा
वर्तमान युग में इस बात पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन न केवल भारत में बल्कि प्राचीन यूनान, मिस्र आदि अनेक देशों में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है। यूरोप और अमेरिका में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ मानते हैं जबकि जापान में बिलकुल इसके उलट है। जापान में बिल्ली के रास्ता काटने को अच्छा समझा जाता है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो बिल्ली के रास्ता काटने को केवल एक अंधविश्वास मात्र समझते हैं। इसलिए इस तरह की बातों को मानना या नहीं मानना पूरी तरह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
हनुमान जी की तस्वीर दक्षिण दिशा की ओर लगायें
6 Feb, 2026 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म वास्तु और ज्योतिष की मानी जाए तो किसी भी प्रकार की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से पहले कुछ बातों का जानना बहुत ज़रूरी है।वास्तु और ज्योतिष के साथ-साथ हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में भी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं को रखने से चमत्कारी प्रभाव देती हैं। इसलिए शास्त्रों में इनकी प्रतिमाओं और तस्वीरों को रखने के बहुत से महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।हनुमान जी की तस्वीर का महत्व और उससे जुड़े कुछ वास्तु नियम-
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और इसी वजह से उनकी तस्वीर बेडरूम में न रखकर घर के मंदिर में या किसी अन्य पवित्र स्थान पर रखना शुभ रहता है।
वास्तु वैज्ञानिकों के अनुसार हनुमान जी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए क्योंकि हनुमान जी ने अपना प्रभाव अत्यधिक इसी दिशा में दिखाया है जैसे लंका दक्षिण में है, सीता माता की खोज दक्षिण से आरंभ हुई, लंका दहन और राम-रावण का युद्ध भी इसी दिशा में हुआ। दक्षिण दिशा में हनुमान जी विशेष बलशाली हैं।
इसी प्रकार से उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर नकारात्मक शक्ति को हनुमान जी रोक देते हैं। वास्तु अनुसार इससे घर में सुख और समृद्धि का समावेश होता है और दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत को हनुमान जी रोक देते हैं।
जिस रूप में हनुमान जी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हों ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश असंभव है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 फ़रवरी 2026)
6 Feb, 2026 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- बेचैनी, उद्विघ्नता से बचिये, सोचे हुए कार्य चिन्ता कर बना लें, रूके कार्य बनेंगे।
वृष राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन हुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य बनेंगे।
मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि हो, समय का ध्यान रखें।
कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय-शक्ति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे।
सिंह राशि :- भोग-ऐश्वर्य से स्वास्थ्य नरम रहे, विद्यार्थी वर्ग आपको परेशान करेंगे ध्यान रखें।
कन्या राशि :- समय व धन नष्ट हो, क्लेश व अशांति होवे, यात्रा से कष्ट व चिन्ता, धन नष्ट हो।
तुला राशि :- परिश्रम से सफलता के साधन अवश्य जुटायें, कार्य-व्यवधान, कार्य अवरोध अवश्य होगा।
वृश्चिक राशि :- चोट आदि से बचिये, भाग्य का सितारा बुलन्द हो, समय की प्रबलता का लाभ लें।
धनु राशि :- क्लेश व अशांति से बचिये, मानसिक उद्विघ्नता अवश्य ही बनेगी, ध्यान रखें।
मकर राशि :- परिश्रम विफल हो, चिन्ता व यात्रा, व्यग्रता व स्वास्थ नरम अवश्य ही होगा।
कुंभ राशि :- आकस्मिक घटना से चोर आदि का भय होगा तथा समय का ध्यान रखें।
मीन राशि :- अधिकारियों से कष्ट, इष्ट मित्र सहायक न होवें, समय का ध्यान अवश्य रखें।
पंचांग: आज का दिन है बेहद 'अशुभ'? जानें वो समय जब घर से निकलना भी हो सकता है भारी!
5 Feb, 2026 07:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 05 फरवरी, 2026 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है.
5 फरवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : फाल्गुन
पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
दिन : गुरुवार
तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
योग : सुकर्म
नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी
करण : बव
चंद्र राशि : कन्या
सूर्य राशि : मकर
सूर्योदय : सुबह 07:08 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:02 बजे
चंद्रोदय : रात 9.35 बजे
चंद्रास्त : सुबह 9.05 बजे
राहुकाल : 13:57 से 15:19
यमगंड : 07:08 से 08:30
पढ़ाई शुरू करने के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26:40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिए है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:57 से 15:19 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
राशिफल: आज कर्क राशि की चमकेगी सोई हुई किस्मत, बस एक छोटी सी सावधानी और हर काम में मिलेगी फतह
5 Feb, 2026 07:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. दीर्घकालिक निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है. आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक होगा. तन और मन से स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे. मित्रों तथा स्वजनों से भेंट या सौगात मिलेगी. उनके साथ समय आनंद में गुजरेगा. किसी समारोह या पर्यटन में शामिल होने की संभावना है. परोपकारी कामों से आपको आंतरिक खुशी मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है.
वृषभ- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा. वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में मदद करेगी. शुभ काम करने की प्रेरणा मिलेगी. पठन तथा लेखन की प्रवृत्तियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर भी हिम्मत और बुद्धिमानी से अपने काम में प्रगति करेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है. पेट की तकलीफ परेशान करेगी.
मिथुन- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. अत्यधिक इमोशन आपके मन को विचलित रखेंगे. आपको महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में दिक्कत होगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा होगी. संपत्ति और वाहन खरीदने या बेचने के लिए आज समय उचित नहीं है. पर्याप्त नींद नहीं मिलने से आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. आपके लिए समय धैर्य रखने का है. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें.
कर्क- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज भाइयों से लाभ होगा. दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी. किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है. आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे. भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं. सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा.
सिंह- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आपके दूर रहने वाले मित्र और स्नेहियों के साथ की गई बातचीत लाभप्रद रहेगी. सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. स्वादिष्ट भोजन से संतुष्टि मिलेगी. वाणी से किसी का मन जीत सकेंगे. आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता नहीं मिलेगी. अत्यधिक विचार आपकी मानसिक उलझन में वृद्धि करेंगे. आपको मित्रों से मदद मिल सकती है. कार्यस्थल पर वातावरण आपके अनुकूल होगा.
कन्या- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. अपने समृद्ध विचार और बोली से आज आपको लाभ होगा. कोई नया संबंध बन सकता है. आज का दिन व्यापार की दृष्टि से लाभदायक रहने की संभावना है. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजन के साथ मुलाकात होगी. खुशी तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे. आर्थिक लाभ और प्रवास की भी संभावना अधिक है. भाग्य आपका साथ देगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा.
तुला- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. वाणी और व्यवहार में संयम रखें. परिजनों संग विवाद होने की आशंका है. आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी. अनावश्यक जगह पर धन खर्च होने से आप थोड़े दु:खी भी हो सकते हैं. तबीयत का ध्यान रखें. दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी. आध्यात्मिकता और ईश्वर का स्मरण मन को शांति देगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.
वृश्चिक- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता हैं. समय आपके साथ है. मित्रों और सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्त हो सकता है. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. यात्रा का अवसर मिल सकता है. आपका शरीर और मन आनंद से भरपूर रहेगा. आय के सोर्स में वृद्धि होगी. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा.
धनु- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. काम में सफलता का दिन है. नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे. नौकरी में अधिकारी आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श कर सकते हैं. गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम जीवन में चल रही नकारात्मकता दूर होगी. आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे.
मकर- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा. आप अपने व्यवसाय और काम में नए विचार अमल में लाएंगे. आज आप साहित्य में रुचि लेंगे. आपको मानसिक अस्वस्थता का अनुभव भी हो सकता है. शारीरिक स्फूर्ति का अभाव होगा. संतान की चिंता रहेगी. अधिकारियों संग विवाद में ना पड़ें. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा. आपको लोगों का सहयोग मिलेगा.
कुंभ- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. ज्यादा सोचने-विचारने से आप परेशान रहेंगे. ज्यादा काम करने के चलते आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा. ज्यादा गुस्से से नुकसान हो सकता है. नियम विरुद्ध कामों से दूरी बनाए रखें. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा.
मीन- 05 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. व्यापारियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. पार्टनरशिप के काम के लिए समय अच्छा है. आज आर्थिक लाभ होने से निवेश संबंधी कोई योजना बना सकेंगे. कलाकार और साहित्यकार अच्छी रचना करेंगे. बड़े लोगों से सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. नए वस्त्र और वाहन खरीदने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम फलदायी है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (05 फ़रवरी 2026)
5 Feb, 2026 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, धन का व्यर्थ व्यय होगा, उपद्रव तथा क्लेश बना रहेगा।
वृष राशि :- कार्यगति में सुधार, सफलता के साधन बनें, स्त्री-वर्ग से हर्ष होगा, समय का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :- अधिकारियों के तनाव से बचें, अर्थलाभ, कार्यकुशलता से संतोष अवश्य होगा।
कर्क राशि :- कुटुम्ब से हर्ष-उल्लास, भाग्य का सितारा प्रबल होगा, विशेष कार्य बनेंगे, ध्यान दें।
सिंह राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनें, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
कन्या राशि :- सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बनें, व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से लेन-देन के मामले स्थगित रखें, रुके कार्य अवश्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा अवश्य बढ़ेगी।
धनु राशि :- अधिकारियों से समर्थन मिलेगा, कार्य कुशलता से संतोष होगा, रुके कार्य बनेंगे।
मकर राशि :- मानसिक बेचैनी, तर्क-वितर्क से दूर रहें, आरोप का शिकार अवश्य हो सकते हैं।
कुंभ राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनेंगे तथा आशानुकूल सफलता मिलेगी।
मीन राशि :- सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा कार्यों में सफलता अवश्य ही बढ़ेगी।
Aaj Ka Panchang: आज आसमान में मंडरा रहे हैं अशुभ सितारे, जानें किस समय घर से निकलना हो सकता है भारी?
4 Feb, 2026 07:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Aaj Ka Panchang: 4 फरवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। बुधवार होने के कारण आज का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और देर रात कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं 4 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग क्या कह रहा है?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
4 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:08 बजे और सूर्यास्त शाम 06:03 बजे होगा।चंद्रमा का उदय रात 08:37 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 08:36 बजे होगा।
आज का पंचांग
आज कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जो 5 फरवरी की रात 12:09 बजे तक मान्य होगी। इसके बाद कृष्ण चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। नक्षत्र के रूप में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 10:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा। योग की बात करें तो अतिगण्ड योग 5 फरवरी की रात 01:05 बजे तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग लगेगा। करण के अनुसार वणिज करण दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा, इसके बाद विष्टि करण रहेगा, जो 5 फरवरी की रात 12:09 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बव करण आरंभ होगा।
वार एवं पक्ष
आज का दिन बुधवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। बुधवार का दिन बुद्धि, व्यापार, लेखन और संवाद से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा। चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और 5 फरवरी की सुबह 04:20 बजे के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य मकर राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य का नक्षत्र श्रवण रहेगा। चंद्र नक्षत्र दिन में पूर्वाफाल्गुनी और रात में उत्तराफाल्गुनी रहेगा।
ऋतु तथा अयन
आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा। दिनमान लगभग 10 घंटे 55 मिनट और रात्रिमान करीब 13 घंटे 04 मिनट रहेगा। मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।
4 फरवरी के दिन का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:23 से 06:15 तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:49 से 07:08 तक
विजय मुहूर्त: 02:24 से 03:08 तक
गोधूलि मुहूर्त: 06:00 से 06:26 तक
सायाह्न सन्ध्या: 06:03 से 07:21 तक
अमृत काल: 03:48 से 05:24 तक
निशिता मुहूर्त: 12:09 से 01:01 तक (5 फरवरी)
(आज अभिजित मुहूर्त नहीं है।)
4 फरवरी के दिन का अशुभ समय
राहुकाल: 12:35 से 01:57 तक
यमगण्ड: 08:30 से 09:51 तक
गुलिक काल: 11:13 से 12:35 तक
दुर्मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक
विडाल योग: 07:08 से 10:12 तक
भद्रा: 12:19 से रात 12:09 तक
वर्ज्य काल: 5 फरवरी सुबह 05:38 से 07:17 तक
बाण: रज बाण 5 फरवरी सुबह 06:35 से पूरी रात तक
आनन्दादि एवं तमिल योग
आज आनन्दादि योग – स्थिर रात 10:12 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना गया है। इसके बाद वर्धमान योग रहेगा, जो भी शुभ फलदायी है। तमिल योग के अनुसार आज अमृत योग रात 10:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग प्रभावी होगा।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम – पूर्ण जीवन रहेगा और नेत्रम – दो नेत्र माने गए हैं।
निवास और शूल
आज होमाहुति मंगल की रहेगी। दिशा शूल उत्तर दिशा में माना गया है। चन्द्र वास सुबह तक पूर्व दिशा में रहेगा, इसके बाद दक्षिण दिशा में माना गया है। राहु वास दक्षिण-पश्चिम दिशा में रहेगा। शिववास के अनुसार भगवान शिव आज क्रीड़ा में विराजमान रहेंगे, जो 5 फरवरी की रात 12:09 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव कैलाश पर माने जाएंगे। कुम्भ चक्र के अनुसार उत्तर दिशा रात 10:12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए 'खतरे की घंटी', एक छोटी सी गलती और सब खत्म!
4 Feb, 2026 07:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज का राशिफल: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके साथ ही रात 10 बजकर 12 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी स्टार्ट हो जाएगा। योग अतिगण्ड पूरे दिन रहेगा। वहीं, वणिज करण रात 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में आज चंद्रमा और केतु सिंह राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु रहेंगे। मकर में सूर्य, मंगल और शुक्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही कुंभ में राहु,बुध के साथ विराजित रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। आज बुधवार है, बुद्धि के देवता भगवान गणेश का दिन है। गणपति उपासना से आज के दिन सोच स्पष्ट होगी और रुके कामों में गति आएगी। शिव परिवार की उपासना से मन को स्थिरता और निर्णय लेने की शक्ति मिलेगी।आइए जानते हैं कि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में है, जिससे आज का दिन जॉब और बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और प्रोमोशन से जुड़ी कोशिशें तेज होंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक है, पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। लव लाइफ में इमोशनल होने से बचें और करियर को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय : भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग : पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत : 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब में प्रमोशन के योग बन सकते हैं, लेकिन सीनियर से बहस से बचें। बिजनेस में तनाव हो सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान रखें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ी खटास रह सकती है। अपनों से धोखा मिलने की भी संभावना है।
उपाय : हनुमान जी की पूजा करें और 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग : सफेद, नीला
भाग्य प्रतिशत : 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत अहम है। करियर चेंज का विचार सफल हो सकता है। जॉब में कोई रुका सरकारी काम पूरा होगा। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग : आसमानी, नीला
भाग्य प्रतिशत : 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। जॉब में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में मेहनत के बाद भी अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। जॉब बदलने का विचार आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में तनाव संभव है। दिन आपके लिए कम अच्छा है। विश्वासघात होने की आशंका है।
उपाय : शिव मंदिर जाएं और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग : सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत : 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में है। बिजनेस को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन गुरु का सहयोग मिलेगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। योग और ध्यान से मन को शांत रखें। लव लाइफ बेहतर करने के लिए समय निकालें। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी।
उपाय : तिल का दान करें और विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग : लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत : 55%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा व्यय भाव में है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है। जॉब में सीनियर का सहयोग मिलेगा।
उपाय : कम्बल और अन्न का दान करें।
शुभ रंग : हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत : 60%
तुला राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में है। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। बीपी या शुगर के पेशेंट खान-पान पर ध्यान दें। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें धोखा मिल सकता है।
उपाय : विष्णु जी की उपासना करें और घर से दीप जलाकर निकलें।
शुभ रंग : नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत : 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा दशम भाव में है। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स की पुरानी चिंता दूर होगी। फैमिली से जुड़े फैसलों में थोड़ी उलझन रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई आपको विश्वास में लेकर ठग सकता है। इस कारण सतर्कता बरतें।
उपाय : विष्णु मंदिर जाकर 4 परिक्रमा करें।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत : 80%
धनु राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा नवम भाव में है। बिजनेस को लेकर आप काफी सीरियस रहेंगे। फैमिली टेंशन हो सकती है। अनचाही यात्रा संभव है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी। दिन में सावधानी बरतें धोखा या छल का शिकार हो सकते हैं।
उपाय : तुलसी को जल अर्पित करें और विष्णु जी को पत्ता चढ़ाएं।
शुभ रंग : नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत : 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में है। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शनि का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।
उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और उड़द दान करें।
शुभ रंग : नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत : 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में है। बिजनेस में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जॉब में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। काम को प्लानिंग से करें। हेल्थ कमजोर रह सकती है, खान-पान और योग पर ध्यान दें।
उपाय : कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग : नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत : 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा षष्ठ भाव में है। बिजनेस में प्रगति सही दिशा में जाएगी। करियर को लेकर संतोष रहेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार होगा, टीचर्स का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने के योग हैं।
उपाय : तिल और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत : 60%
मृत्यु के बाद या कल्पवास पूर्ण होने पर ही क्यों होता है शय्या दान? जानिए इस रहस्यमयी दान का आध्यात्मिक सच
4 Feb, 2026 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Shaiya Daan Meaning: माघ महीने में प्रयागराज का संगम क्षेत्र आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन जाता है. देश-विदेश से लोग यहां कल्पवास करने पहुंचते हैं. कल्पवास मतलब पूरे महीने नियम से रहना, रोज स्नान करना, पूजा-पाठ, जप, हवन और दान करना. मान्यता है कि इस समय गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर देवताओं का वास होता है, इसलिए यहां किया गया हर सत्कर्म कई गुना फल देता है. कल्पवास में कई तरह के दान किए जाते हैं, लेकिन उनमें से एक खास दान है शय्या दान. बहुत लोग इसका नाम तो सुनते हैं, पर असल में ये क्या होता है, कब किया जाता है और किसे दिया जाता है-ये बात साफ नहीं होती. कुछ लोग इसे मृत्यु से जोड़ते हैं, तो कुछ इसे कल्पवास की पूर्णता से. अगर आप भी इस दान के महत्व और सही नियम समझना चाहते हैं तो इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
प्रयाग में कल्पवास के दौरान दान का महत्व
तीर्थ में दान करना हमेशा से शुभ माना गया है, लेकिन प्रयागराज में माघ महीने के कल्पवास के समय किया गया दान खास माना जाता है. मान्यता है कि यहां किया गया दान कई गुना फल देता है. कल्पवासी पूरे महीने साधारण जीवन जीते हैं-जमीन पर सोना, सादा भोजन, संयम और भक्ति. इसी दौरान वे अपनी क्षमता के अनुसार दान भी करते हैं. आम तौर पर कल्पवास में गाय, घी, तिल, सोना, भूमि, वस्त्र, अन्न, गुड़, चांदी और नमक का दान बताया गया है. इसके अलावा वेणी दान, गुप्त दान और शय्या दान का भी विशेष महत्व माना जाता है. हर दान का अपना अलग उद्देश्य और धार्मिक भाव होता है.
शय्या दान क्या होता है?
शय्या का मतलब है सोने का बिस्तर-जैसे खाट, पलंग, गद्दा, चादर, तकिया आदि. जब ये चीजें धार्मिक भाव से दान की जाती हैं, उसे शय्या दान कहा जाता है. इसका सीधा भाव है कि दान देने वाला अपने आराम की वस्तु किसी और को समर्पित करता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दान आत्मा की शांति और पुण्य से जुड़ा माना जाता है. इसे त्याग और सेवा का प्रतीक भी समझा जाता है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 फ़रवरी 2026)
4 Feb, 2026 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- कुटुम्ब में तनाव-क्लेश व अशांति, व्यर्थ धन का व्यय, पीड़ा, हानि हो।
वृष राशि :- इष्ट मित्रों से सुख, अधिकारियों से मेल-मिलाप तथा स्थिति लाभप्रद बनी ही रहेगी।
मिथुन राशि :- कार्य-व्यवस्था अनुकूल हो, सफलता के साधन जुटायें तथा कार्य अवश्य बने।
कर्क राशि :- मनोवृत्ति सुन्दर बनाये रखें, तनाव-क्लेश व हानि संभावित होगी ध्यान रखें।
सिंह राशि :- समय नष्ट न करें, व्यवसाय गति मंद हो, असमंजस की स्थिति बनी ही रहेगी।
कन्या राशि :- आर्थिक योजना सफल हो, व्यवसायिक क्षमता अवश्य बनेगी, कार्य का ध्यान रखें।
तुला राशि :- धन का व्यय, व्यर्थ परिश्रम से हानि, मानसिक-उद्विघ्नता से बच कर चलें।
वृश्चिक राशि :- स्त्री के कार्य से क्लेश व हानि, विघटनकारी तत्व आपको परेशान अवश्य करेंगे।
धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्या सुलझें, धन का व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण से बचें।
मकर राशि :- अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न होवे, कार्य-व्यवसाय गति मंद होगी, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- दैनिक कार्य गति में सुधार, चिन्ताएं कम होंगी, सफलता मिलेगी, ध्यान दें।
मीन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, कार्यगति अनुकूल अवश्य ही बनेगी।
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव
