धर्म एवं ज्योतिष
भय और बाधाओं से मुक्ति दिलाता है नरसिंह व्रत, क्या आप भी रखें?
26 Feb, 2026 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन. हिंदू धर्म में नरसिंह द्वादशी का खास महत्व माना जाता है. यह व्रत भगवान नरसिंह को समर्पित है और होली से करीब तीन दिन पहले रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से अज्ञात भय दूर होता है, घर के झगड़े शांत होते हैं और शत्रुओं से राहत मिलती है. जो लोग डर, तनाव या विरोधियों से परेशान हैं, उनके लिए यह व्रत बहुत फलदायक माना गया है. साल 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा और इससे क्या लाभ मिलते हैं, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से विस्तार से. पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को 10 बजकर 32 मिनट के लगभग पर हो रही है. वहीं इसका समापन 28 फरवरी को रात में 8 बजकर 43 मिनट के लगभग पर होगा. इसके चलते नरसिंह द्वादशी 28 फरवरी को मनाई जाएगी और व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा.
नरसिंह द्वादशी का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि नरसिंह द्वादशी का व्रत रखने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है. इस व्रत से पापों का क्षय होता है और मन से भय दूर होता है. माना जाता है कि सच्चे मन से व्रत करने वाले भक्त की रक्षा स्वयं भगवान नरसिंह करते हैं, जैसे उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी. उनकी पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, शत्रुओं का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति को अंततः मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है.
नरसिंह द्वादशी की पूजा विधि
नरसिंह द्वादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण कर लें. घर के पूजा स्थल को साफ कर लें और भगवान नरसिंह की प्रतिमा या चित्र को स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा शुरू करें. पूजा में भगवान को फूल, फल, मिष्ठान और पंचामृत आदि अर्पित करें. फिर पूर्व या उत्तर दिशा में अपना मुख पूजा करें और भगवान के प्रति पूरी श्रद्धा रखें. इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम, नरसिंह स्तोत्र के साथ ही भगवान विष्णु की आरती कर पूजा को पूरा करें. भगवान को अर्पित किए भोग को परिवार में बांटें.
नृसिंह द्वादशी पर करें इन मंत्रों का जाप
1. नरसिंह सुरक्षा मंत्र
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्॥
2. नरसिंह गायत्री मंत्र
ॐ वज्र-नखाय विद्महे, तीक्ष्ण-द्रंष्टाय धीमहि।
तन्नो नारसिंह: प्रचोदयात्।।
3. नृसिंह स्तुति
नमस्ते नरसिंहाय प्रह्लादाह्लाद-दायिने।
हिरण्यकशिपोर्वक्षः-शिला-टङ्क-नखालये।।
इतो नृसिंहः परतो नृसिंहो यतो यतो यामि ततो नृसिंहः।
बहिरनृसिंहो हृदये नृसिंहो नृसिंहमादि शरणं प्रपद्ये॥
पंचांग: गुरुवार को बन रहा है शक्तिशाली 'रवि योग', इस शुभ मुहूर्त में शुरू करें काम, मिलेगी पक्की सफलता!
26 Feb, 2026 07:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 26 फरवरी, 2026 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. आज रवि योग भी बन रहा है.
26 फरवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : फाल्गुन
पक्ष : शुक्ल पक्ष दशमी
दिन : गुरुवार
तिथि : शुक्ल पक्ष दशमी
योग : प्रीति
नक्षत्र : मृगशीर्ष
करण : तैतिल
चंद्र राशि : मिथुन
सूर्य राशि : कुंभ
सूर्योदय : सुबह 06:50 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:18 बजे
चंद्रोदय : दोपहर 12.54 बजे
चंद्रास्त : देर रात 03.46 बजे (27 बजे)
राहुकाल : 14:00 से 15:26
यमगंड : 06:50 से 08:16
शुभ समारोह के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23:20 के बाद से मिथुन राशि में 6:40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा और शासक ग्रह मंगल हैं. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करने, प्रेम अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:00 से 15:26 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
कुंभ राशिफल: गुरुवार को खाली हो सकती है जेब, ये 1 गलती पड़ेगी भारी!
26 Feb, 2026 07:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उससे बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है.
वृषभ- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी से मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
मिथुन- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज भाग्यवृद्धि का दिन है. स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. आज आप अपने लिए नए वस्त्र और आभूषण खरीदने या पहनने में व्यस्त रहने वाले हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. धन का अनावश्यक व्यय न हो, इसका ध्यान रखें. उपहार मिलने से मन आनंदित होगा. नेगेटिव विचारों को मन में न आने दें, अन्यथा आपके काम सफल होने में दिक्कत आएगी. परिवार के साथ उत्साहपूर्वक समय गुजरेगा. दोस्तों से लंबी बातचीत होगी.
कर्क- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज ज्यादा खर्च हो सकता है. परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. मन में अनिश्चितता के कारण बेचैनी रहेगी. मन दुविधायुक्त रहेगा. वाणी पर संयम रखें. किसी से वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें. बातों को स्पष्ट कर गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे, तो सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.
सिंह- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे समय में मन की कमजोरी आपको लाभ से वंचित न कर दें, इसका ख्याल रखना पड़ेगा. मित्रों, परिजनों और बुजुर्गों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यवसाय में उन्नति और आय में वृद्धि का योग है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव होगा. गृहस्थजीवन की चिंता दूर होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कन्या- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. नए काम शुरू करने के लिए योजनाओं को अमल में लाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. बकाया पैसों की वसूली हो सकेगी. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी पिता से लाभ होगा. परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा. गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा. सरकारी कामकाज पूरे होंगे. विद्यार्थी भी अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्वास्थ्य में लापरवाहीपूर्ण रवैया ना रखें.
तुला- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आप नए काम शुरू करने का प्रयत्न करेंगे. बौद्धिक तथा साहित्य कामों में आपकी रुचि रहेगी. किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकेंगे. विदेश के मित्रों या सगे-संबंधियों के समाचार मिलने से खुशी अनुभव करेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने की संभावना है. संतानों की चिंता रह सकती है. आज आपको किसी के साथ चर्चा या दलील में नहीं उतरना चाहिए.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन बिना किसी जल्दबाजी के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत ना करें. आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं. समय पर आपको भोजन नहीं मिलेगा. किसी भी तरह के कानूनी मामलों से दूर रहें और नए संबंधों को विकसित करने से बचें. वाहन धीमे चलाकर दुर्घटना से बचें. मेडिटेशन से आपका तनाव दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है.
धनु- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आपका आज का दिन सुख और शांति में व्यतीत होगा. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे. किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. कार्यस्थल पर अपना काम पूरा करने के लिए सीनियर्स की मदद की जरूरत पड़ सकती है.
मकर- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश और कीर्ति मिलेगी. आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. व्यापार के विकास की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. कानूनी मामलों को लेकर आज कोई काम नहीं बन पाएगा. कोई पुराना जोड़ों का दर्द या आंख की तकलीफ दूर हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कुंभ- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपकी वाणी तथा विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन होगा. इस दौरान एक जगह पर एकाग्र होकर काम करना आपके लिए मुश्किल होगा. बौद्धिक चर्चा से आप जुड़े रहेंगे. लेखन तथा रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिलेगा. आकस्मिक खर्च की भी संभावना है. पाचन संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है. घर-परिवार के लोगों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी. प्रेम जीवन में अपने प्रिय की बात को भी महत्व देना होगा.
मीन- चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपमें उत्साह तथा ताजगी की कमी दिखाई देगी. परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह आपको दी जाती हैं. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. किसी अप्रिय घटना से मन दु:खी रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आगे के काम की चिंता रहेगी. अनावश्यक जगह धन खर्च होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन मध्यम फलदायक है. चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए आपको ध्यान और योग का सहारा लेना होगा.
रंग लगाने से पहले अपनाएं ये खास टोटके, नहीं लगेगी बुरी नजर
26 Feb, 2026 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली पर अक्सर लोग सीधे रंग खेलने में जुट जाते हैं, लेकिन अगर रंग लगाने से पहले कुछ उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. लोकल 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि सबसे पहला उपाय घर के मुख्य द्वार से जुड़ा है. होली की सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल का छिड़काव करना बेहद शुभ माना जाता है. गंगाजल पवित्र और शुद्धिकरण का प्रतीक है. होलिका दहन की राख को घर लाकर उसका तिलक लगाना भी शुभ है. मान्यता है कि इस राख में नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करने की ताकत होती है.
ऋषिकेश. होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और रिश्तों में मिठास घोलने का पर्व भी है. मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय पूरे साल के लिए शुभ फल दे सकते हैं. अक्सर लोग सीधे रंग खेलने में व्यस्त हो जाते हैं, लेकिन अगर रंग लगाने से पहले कुछ सरल और पारंपरिक उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली के दिन वातावरण में ऊर्जा का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए इस समय किए गए शुभ कार्य कई गुना फलदायी माने जाते हैं.
दरवाजे पर करें ये काम
लोकल 18 के साथ बातचीत में ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि सबसे पहला उपाय घर के मुख्य द्वार से जुड़ा है. होली की सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल का छिड़काव करना बेहद शुभ माना जाता है. गंगाजल पवित्र और शुद्धिकरण का प्रतीक है. ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसके बाद हल्दी या गुलाल से दरवाजे पर छोटा सा स्वस्तिक बनाएं. स्वस्तिक को मंगल और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यह चिन्ह घर में सुख, शांति और धन की स्थिरता का संकेत देता है. मान्यता है कि इस छोटे से उपाय से पूरे वर्ष घर में शुभता बनी रहती है.
ब्रह्म मुहूर्त में जागना शुभ संकेत या स्लीप डिसऑर्डर की निशानी?
26 Feb, 2026 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Brahma Muhurta: रात के सन्नाटे में जब पूरी दुनिया गहरी नींद में डूबी होती है, तभी अचानक आपकी आंख खुल जाती है. घड़ी पर नजर जाती है 3:17… या 4:05. हर बार लगभग यही समय. आप उठते हैं, बाथरूम जाते हैं और वापस सोने की कोशिश करते हैं. सुबह उठकर इसे सामान्य मान लेते हैं शायद ज्यादा पानी पी लिया होगा, शायद उम्र का असर होगा. लेकिन अगर यह सिलसिला रोज़ का है, तो सवाल उठना लाज़मी है आखिर नींद ठीक इसी समय क्यों टूटती है? क्या यह सिर्फ शरीर का संकेत है या इसके पीछे कोई और वजह भी छिपी है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
ब्रह्म मुहूर्त: समय जब ऊर्जा बोलती है
भारतीय ज्योतिष और वेदों में सुबह 3 से 5 बजे के बीच का समय “ब्रह्म मुहूर्त” कहा गया है. ‘ब्रह्म’ यानी सृष्टि की चेतना और ‘मुहूर्त’ यानी विशेष समय. यह वह काल है जब रात और सुबह के बीच की रेखा धुंधली होती है. वातावरण शांत, हवा शुद्ध और मन अपेक्षाकृत स्थिर होता है. ज्योतिषीय मान्यता है कि इस समय चंद्रमा और बृहस्पति का प्रभाव सूक्ष्म स्तर पर मन और बुद्धि को प्रभावित करता है. कई साधक बताते हैं कि इसी समय ध्यान, जप या प्रार्थना अधिक गहराई से अनुभव होती है. यही कारण है कि प्राचीन आश्रमों में ऋषि-मुनि इसी समय साधना करते थे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
26 Feb, 2026 12:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा तथा कार्यवृत्ति में सुधार होगा।
वृष राशि :- कार्य योजना पूर्ण होगी, रुके कार्य निपटा लेवें, कार्य योजना से लाभ अवश्य होगा।
मिथुन राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, बिगड़े हुये कार्य अवश्य ही बनेंगे ध्यान दें।
कर्क राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे तथा कार्य कुशलता से हर्ष अवश्य होगा।
सिंह राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
कन्या राशि :- अर्थ व्यवस्था अनुकूल होने पर भी धन लाभ की संभावना नहीं है, दु:ख होगा।
तुला राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा कार्य कुशलता से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :- कार्य कुशलता अनुकूल रहेगी, धन का व्यय संभव है, समय का ध्यान रखें।
धनु राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, चिन्ता कम अवश्य होगी।
मकर राशि :- आशानुकूल सफलता से संतोष होगा तथा चिन्ता में कमी, धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि :- विरोधियों के आक्षेप से हानि होगी, मानसिक व्यग्रता अवश्य ही बनेगी।
मीन राशि :- मनोवृत्ति संवेदनशील बनेगी, कार्य-व्यवसाय गति अनुकूल बनेगी।
आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ का संतुलन करता है यह पत्ता
25 Feb, 2026 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सहारनपुर। बेलपत्र भगवान शिव का प्रिया माना जाता है. इसे शिवलिंग के ऊपर जलाभिषेक के दौरान चढ़ाया जाता है. बेलपत्र मानव शरीर के लिए भी चमत्कारी है. बेल के पौधे पर आने वाला फल भी हमारे पेट के लिए रामबाण हैं. ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. बेल के पत्ते भी रामबाण से कम नहीं हैं. बेलपत्र से कई आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनाई जाती हैं. अगर आपको बेल का फल नहीं मिल रहा तो बेलपत्र से भी शरीर को ठंडक पहुंचा सकते हैं. इससे पेट की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलता है. बेलपत्र मधुमेह नियंत्रण और इम्युनिटी बढ़ाने में भी काम आता है।
पहाड़ों पर जानवरों के देवता अलग, 4 दरवाजों से करते हैं रक्षा, गाय का बछड़ा इनका फेवरेट
सुल्तानपुर के आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बीएएमएस/ एमडी डॉ. हर्ष बताते हैं कि बेलपत्र ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप (BP) और हृदय स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है. बेलपत्र से बनी हुई कई आयुर्वेदिक दवाइयां मार्केट में उपलब्ध हैं. घर पर भी इससे दवा बना सकते हैं. सुबह खाली पेट 2-3 ताजी पत्तियां चबाने से कब्ज, पेट के कीड़े, दस्त और एसिडिटी दूर होती है. इसके पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. डॉ. हर्ष के मुताबिक, बेलपत्र शरीर के तीन दोषों वात, पित्त और कफ तीनों का शमन करता है. गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है, बेलपत्र इससे बचाता है. हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए भी बेलपत्र का सेवन लाभदायक है. जिनका लिपिड प्रोफाइल गड़बड़ हो जाता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन नहीं रहता, उनके लिए भी बेलपत्र रामबाण है।
पंचांग अलर्ट: बुधवार को रोहिणी व्रत, धन लाभ और सुख-शांति के लिए नोट करें आज का सबसे शुभ मुहूर्त
25 Feb, 2026 07:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है. माता सरस्वती इस तिथि की शासक हैं. दुश्मनों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है, लेकिन किसी भी शुभ समारोह और यात्राओं के लिए ये तिथि अशुभ मानी जाती है. आज रोहिणी व्रत है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.
25 फरवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : फाल्गुन
पक्ष : शुक्ल पक्ष नवमी
दिन : बुधवार
तिथि : शुक्ल पक्ष नवमी
योग : विष्कुंभ
नक्षत्र : रोहिणी
करण : बलव
चंद्र राशि : वृषभ
सूर्य राशि : कुंभ
सूर्योदय : सुबह 06:51 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:17 बजे
चंद्रोदय : सुबह 11.52 बजे
चंद्रास्त : देर रात 02.46 बजे (26 फरवरी)
राहुकाल : 12:34 से 14:00
यमगंड : 08:17 से 09:43
किसी भी कार्य के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा है. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:34 से 14:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
राशिफल : मकर राशि सावधान! बुधवार को भारी पड़ सकती है एक छोटी सी लापरवाही, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
25 Feb, 2026 07:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिवार और ऑफिस के मैटर्स पर आप सामंजस्य रखेंगे, तो विवाद कम होगा. वाणी पर संयम रखना हितकर होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. ऑफिस में अपने काम पर ही ध्यान दें. मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. मानसिक हताशा और नकारात्मकता की तरफ बढ़ सकते हैं. खर्च बढ़ेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद रह सकता है.
वृषभ- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. दृढ़ विचारों के कारण अपने काम को अच्छी तरह से पूरा सकेंगे. आपकी कल्पना शक्ति अधिक निखरेगी. आप रचनात्मक कामों में रुचि लेंगे. बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों का कोई अधूरा काम पूरा होने से काफी राहत मिल सकती है. आप नए वस्त्र, अलंकार, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे. परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा. धन लाभ होने की संभावना है.
मिथुन- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ चिंता में भी रहेगा. शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की आशंका रहेगी. इस दौरान आपको संक्रामक रोगों से भी बचने का प्रयास करना होगा. परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी दुर्घटना की आशंका रहेगी, इसलिए उनका ध्यान रखें. आज कोई भी काम बिना विचारे नहीं करें. आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो, इसका ध्यान रखें. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा. आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी.
कर्क- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आप का दिन आनंद और उल्लास में गुजरेगा. व्यापार में लाभ होगा. आय के सोर्स में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोग पूरी ऊर्जा से अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा. विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग हैं. शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा. किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. पत्नी और पुत्र से सुख शांति मिलेगी. धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे. परिवार की जरूरत पर धन खर्च होगा.
सिंह- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन नौकरी और व्यवसाय के लिए लाभदायक है. अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे. दृढ़ता और आत्मविश्वास से सभी काम पूरे होंगे. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. पदोन्नति की संभावना भी है. पिता से लाभ हो सकता है. जमीन और वाहन से सम्बंधित काम करने का यह उचित समय है. खेल और कला जगत में अपना टैलेंट बताने के लिए भी समय अच्छा है.
कन्या- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन धार्मिक काम में व्यतीत होगा. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकेंगे. विदेश जाने का अवसर मिलेगा. दोस्तों से लाभ मिलेगा. कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें. हालांकि आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. किसी नए व्यक्ति से आपको आकर्षण हो सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता का अहसास होगा.
तुला- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप नए काम की शुरुआत ना ही करें. व्यापार में प्रतियोगियों की सफलता से मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है. भाषा और व्यवहार पर संयम रखने से आपको लाभ होगा. गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. तबियत का ध्यान रखें. ज्योतिष विद्या और धार्मिक काम आपको आकर्षित करेंगे. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है. गहन चिंतन और ध्यान से मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से गुजरेगा. अपने काम जल्दी खत्म करके खुद के लिए आप समय निकाल सकेंगे. दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, पर्यटन तथा भोजन आदि से आप बहुत आनंदित रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी कोई प्रशंसा कर सकता है. आप किसी बात को लेकर सम्मानित महसूस करेंगे. वाहन सुख प्राप्त होगा. प्रियजन से मुलाकात होगी. मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा.
धनु- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए आज का दिन शुभ है. कार्य सरलता से पूरे होंगे. परोपकार की भावना रहेगी. आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे. आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. इससे मन को संतुष्टि मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है.
मकर- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज के दिन आपमें आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से भी आपको चिंता होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे. मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी. संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद की आवश्यकता पड़ेगी.
कुंभ- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आज प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है.
मीन- चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है. विचारों में दृढ़ता रहेगी, काम अच्छी तरह से पूरे होंगे. सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी. दोस्तों या परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. काम की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. अपने विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यस्थल पर आपको लाभ प्राप्त होगा.
राम की काली प्रतिमा के पीछे क्या है ऐतिहासिक कारण?
25 Feb, 2026 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नासिक। भारत की पवित्र भूमि पर हजारों प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला, अनूठी परंपराओं और रहस्यमयी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हीं में से एक महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित श्री कालाराम मंदिर है, जो प्रभु श्री राम को समर्पित है. श्री कालाराम एक प्राचीन हिंदू मंदिर है, जो काले पत्थरों से बना है. मंदिर की मूर्तियां अनूठे काले पत्थरों से बनी हैं. इसलिए इसे कालाराम कहा जाता है. मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की काली प्रतिमाएं विराजमान हैं, जो गोदावरी नदी से प्राप्त हुई थीं. आइए जानते हैं भगवान राम के इस मंदिर के बारे में।
भगवान राम ने यहीं बिताया था वनवास का समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर का यह स्थान भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास काल से जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि यह पंचवटी क्षेत्र में स्थित है, जहां भगवान राम ने पत्नी सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ अपने वनवास का समय बिताया था. पंचवटी नाम का अर्थ है पांच बरगद के पेड़ों की भूमि. माना जाता है कि यहीं पर भगवान राम ने अपनी कुटिया बनाई थी क्योंकि 5 बरगद के पेड़ होने की वजह से यह क्षेत्र बेहद शुभ था।
सपने में दिखी थीं मूर्तियां
श्री कालाराम मंदिर 1782 ईस्वी का बताया जाता है, जो 74 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा है. मंदिर के चारों दिशाओं में 4 दरवाजे हैं और महाद्वार से प्रवेश करने पर भव्य सभामंडप नजर आते हैं, जिसकी ऊंचाई 12 फीट है. बताया जाता है कि सरदार रंगारू ओढेकर नाम के शख्स के सपने में एक बार भगवान राम आए थे. सपने में उन्होंने काले रंग की मूर्तियों को तैरते देखा था. सुबह जब वह वहां पहुंचे तो सच में भगवान की मूर्तियां तैर रही थी. इसके बाद भगवान की मूर्तियों को मंदिर में रखा गया था।
यहीं से शुरू हुए थे कई आंदोलन
श्री कालाराम मंदिर सिर्फ एक प्राचीन धार्मिक विरासत ही नहीं, इसका इतिहास और सामाजिक विद्रोह से भी जुड़ा है. यह 1930 में डॉ. भीम राव अंबेडकर के मंदिर प्रवेश आंदोलन का केंद्र रहा है. यहीं से डॉ. बीआर अंबेडकर ने दलितों के मंदिर में प्रवेश के लिए एक प्रमुख आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसके बाद दलितों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिली।
किस्मत चमकाने के लिए ऐसे करें होलिका दहन की राख का उपयोग
25 Feb, 2026 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऋषिकेश। हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी के साथ होली उत्सव की शुरुआत होती है. होलिका दहन की अग्नि को पवित्र माना जाता है और उससे प्राप्त भस्म यानी राख को भी शुभ समझा जाता है. अक्सर लोग इसे साधारण राख मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भस्म सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है. माना जाता है कि सही विधि और श्रद्धा के साथ इसका उपयोग करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. इसलिए इस भस्म को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना उचित नहीं माना जाता है.घर में राख लाने से क्या होता है?
आस्था और विश्वास का विषय
कुछ लोग इस भस्म का तिलक भी लगाते हैं. माना जाता है कि माथे पर हल्का सा तिलक लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में सकारात्मक विचार आते हैं. कई परिवार इसे खेतों या व्यवसाय स्थल पर भी रखते हैं, ताकि उन्नति और लाभ बना रहे. ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसे ग्रह दोष शांति के लिए उपयोगी माना गया है. हालांकि यह पूरी तरह आस्था और विश्वास का विषय है।
तिजोरी में रखना शुभ
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में लगातार कलेश, आर्थिक परेशानी या मानसिक तनाव बना रहता हो, तो होलिका दहन की भस्म को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है. इससे धन हानि रुकने और आय में वृद्धि होने की मान्यता है. वहीं मुख्य द्वार के पास इसे रखने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है. धार्मिक ग्रंथों में अग्नि को शुद्धि का प्रतीक बताया गया है. होलिका दहन की अग्नि में लोग अपनी बुराइयों, ईर्ष्या और नकारात्मक भावनाओं को प्रतीकात्मक रूप से अर्पित करते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
25 Feb, 2026 12:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिए, कुटुम्ब की समस्याएं सुलझ जाएगी।
वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिएगा, नहीं तो अपने किए पर पछताना ही पड़ेगा, ध्यान रखे।
मिथुन राशि :- मानसिक कार्य में सफलता, सहयोग तथा संतोष होगा धन लाभ होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
कर्क राशि :- विरोधियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा शुभ कार्य के योग अवश्य ही बन जाएगा।
सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण पर बनी ही रहेगी, ध्यान रखे।
कन्या राशि :- सामाजिक कार्यो में प्रभुत्व प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, धन लाभ आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा।
तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फल प्राप्त होवे तथा रुके कार्य अवश्य ही बन जाएगे।
वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्य कुशलता से संतोष होगा, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बन जाएगे।
धनु राशि :- स्त्री शरीर चिन्ता, विवाद ग्रस्त होने से बचिएगा, रुके कार्य बनने के योग बनेंगे।
मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, दैनिक कार्य गति में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कुंभ राशि :- कार्य व्यवसाय में उत्तेजना, धन का व्यय तथा शक्ति निश्फल अवश्य होगी।
मीन राशि :- अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होवे, सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
पंचांग : क्या आप जानते हैं? इस मंगलवार दुर्गाष्टमी पर बरसने वाली है मां की विशेष कृपा, न चूकें ये मौका
24 Feb, 2026 07:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंचांग : आज 24 फरवरी, 2026 मंगलवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान सूर्य का शासन है. सभी तरह के शुभ काम के साथ विवाह आदि कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज मासिक दुर्गाष्टमी है. आज त्रिपुष्कर योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.
24 फरवरी का पंचांग
विक्रम संवत : 2082
मास : फाल्गुन
पक्ष : शुक्ल पक्ष सप्तमी
दिन : मंगलवार
तिथि : शुक्ल पक्ष सप्तमी
योग : एन्द्र
नक्षत्र : कृतिका
करण : वणिज
चंद्र राशि : वृषभ
सूर्य राशि : कुंभ
सूर्योदय : सुबह 06:52 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:17 बजे
चंद्रोदय : सुबह 10.58 बजे
चंद्रास्त : देर रात 01.40 बजे (25 फरवरी)
राहुकाल : 15:26 से 16:51
यमगंड : 11:09 से 12:34
इस नक्षत्र में नई शुरुआत से बचें
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्द्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:26 से 16:51 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
धनु राशि : करियर में तरक्की और पुराने मित्रों का साथ, जानें मंगलवार का पूरा गणित
24 Feb, 2026 07:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. किसी बात की चिंता लगी रहने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है. वाणी पर संयम रखना अति आवश्यक है. बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें. कार्यालय में सहकर्मियों से आपको लाभ होगा. मन में नेगेटिव विचार आने से नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. किसी लालच में आकर किया गया निवेश आपको नुकसान में डाल सकता है. दोपहर के बाद परिवार का साथ मिलने से मन में उत्साह रहेगा.
वृषभ- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. उत्साह से किसी भी काम को बेहतर कर पाने में सक्षम रहेंगे. आप के लिए काम के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा. कार्यस्थल के टारगेट पूरे होने से मन में प्रसन्नता छायी रहेगी. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. धन लाभ की संभावना है. धन सम्बंधी विषयों के लिए अलग योजना बना पाएंगे. परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे. अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे.
मिथुन- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से किसी तरह की गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.
कर्क- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आकस्मिक धन प्राप्ति होगी. आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे. कार्यस्थल पर आपको कोई मनचाहा काम मिल सकता है. इससे कार्य करने का आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा. पुत्र और पत्नी से लाभ होगा. प्रवास पर्यटन के साथ ही शादी योग्य व्यक्तियों का रिश्ता पक्का होने के योग हैं. उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है.
सिंह- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. व्यापार के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. पिता की संपत्ति से लाभ होगा. कला एवं खेलकूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. सरकार के साथ किए पत्र व्यवहार का जवाब मिल सकता है. जमीन-जायदाद के काम में सावधानी रखें. आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.
कन्या- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. शरीर में थकान, आलस्य और चिंता का अनुभव होगा. इस कारण आज किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा. संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा. उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है. ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा. भाई- बंधुओं से लाभ होने की संभावना बनी रहेगी. दोपहर के बाद आपमें उत्साह बढ़ेगा. आय स्थिर रहेगी.
तुला- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आप की वाणी पर संयम रखें. नियम विरुद्ध काम ना करें. नए संबंधों से नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान लगाए रखें. आर्थिक परेशानी में दिन गुजरेगा. खर्च ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है. ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता से आपके मन को शांति मिलेगी. परिवार के साथ दिन गुजारेंगे. आज ऑफिस में आपको कोई नया टारगेट भी मिल सकता है. तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
वृश्चिक- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप दैनिक कामों से दूर रहकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं. मनोरंजनात्मक गतिविधि में व्यस्त रहने वाले हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए किया जा रहा काम आज सही दिशा में आगे बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों के साथ किसी सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है. आज बाहर खाने-पीने से आपको परहेज करना चाहिए.
धनु- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज का दिन हर्षोल्लास से बीतेगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यवसाय में लाभदायी दिन रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा. कार्यालय का पेंडिंग काम भी समय पर हो सकता है. गृहस्थ जीवन सुख शांति के साथ बीतेगा. पुराने या बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है.
मकर- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. जमीन-जायदाद के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. यदि कोर्ट से संबंधित किसी काम को कर रहे हैं, तो बेहद ध्यान से करें. मानसिक चिंता रहेगी. आज जिद्दी व्यवहार टालें. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी अधिकारियों से बातचीत में सफलता मिलेगी. आज के दिन यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. व्यापार बढ़ाने की नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे.
कुंभ- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन कोई अति महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. साहित्य से जुड़े काम के लिए दिन अच्छा है. दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा. किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है. मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों कोई काम आज न करें. मानसिक चिंता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं.
मीन- 24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामलों में संभलकर चलें. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है. कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की जगह आज अपना ही काम करें, अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है.
1 या 2 मार्च? कब है रवि प्रदोष व्रत,
24 Feb, 2026 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. माना जाता है कि प्रदोष के दिन व्रत रखने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है. हर महीने दो प्रदोष व्रत आते हैं, जो त्रयोदशी तिथि को मनाए जाते हैं. इस दिन भक्त सुबह से व्रत रखकर शाम के समय भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं और आरती के बाद व्रत का पारण किया जाता है. , मार्च का पहला और फाल्गुन मास का अंतिम प्रदोष व्रत विशेष फलदायी माना जा रहा है. इस दिन श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 फरवरी दिन शनिवार को रात 8 बजकर 43 मिनट के लगभग से शुरू होगी. यह तिथि एक मार्च दिन रविवार को शाम 7 बजकर 9 मिनट के लगभग तक रहेगी. प्रदोष व्रत में उदयातिथि नहीं बल्कि प्रदोष काल के पूजा मुहूर्त को ही मान्यता दी जाती है. इसी कारण मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत एक मार्च को रखा जाएगा. रविवार होने की वजह से यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.
रवि प्रदोष व्रत का महत्व
रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ सूर्यदेव की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दोनों देवताओं की आराधना करने से व्यक्ति को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. जो लोग नौकरी या व्यवसाय में प्रगति चाहते हैं, उनके लिए यह दिन खास माना जाता है. शिव पुराण और स्कंद पुराण में भी रवि प्रदोष व्रत का महत्व बताया गया है. इनमें उल्लेख है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से उपवास रखने पर व्यक्ति को रोगों से राहत मिलती है और जीवन के कई दोष दूर होते हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. इस व्रत को आस्था और विश्वास के साथ करना लाभकारी माना जाता है.
इन नियमों का जरूर करें पालन
1. प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें.
2. इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करके भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें.
3. शिव परिवार का पूजन करें और भगवान शिव पर बेल पत्र, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें. इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें.
4. पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ जरूर करें. इसके बाद ही अपना उपवास खोलें.
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
हिमाचल कांग्रेस का प्लान: मंत्री-विधायक संभालेंगे पंचायत और निकाय चुनाव
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
