महाराष्ट्र
महाराष्ट्र ATS ने हनी ट्रैप मामले में ठाणे से किया बड़ा खुलासा
30 May, 2025 07:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ATS ने दर्जनों पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा है. इस कड़ी में शुक्रवार को महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से ‘हनी ट्रैप’ में फंसे एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पाकिस्तानी ऑपरेटिव को भारत की गोपनीय जानकारी देता था. पुलिस आरोपी को 2 जून तक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.
इस मामले में एटीएस दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जिसमें एक पाकिस्तानी ऑपरेटिव और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा 3 राज्यों में 4 जासूस पकड़े जा चुके हैं जो सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान में भारत की खुफिया जानकारी पहुंचाते थे.
आरोपी को जानिए
महाराष्ट्र एटीएस ने एक 27 वर्षीय जूनियर इंजीनियर रवींद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ठाणे में किराए के मकान में रहता था. वह मुम्बई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था, जो रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए काम करती है. एटीएस के अनुसार, आरोपी को एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने ‘हनी ट्रैप’ में फंसा लिया था और वह उस व्यक्ति के जरिए भारत की खुफिया जानकारी हासिल करता था.
व्हाट्सएप के जरिए पकड़ा गया जासूस
महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि उन्हें एक खास व्हाट्सएप नंबर के बारे में जानकारी मिली थी. उस नंबर का आईपी एड्रेस चेक करने पर पता चला कि वह नंबर पाकिस्तानी ऑपरेटिव द्वारा संचालित किया जा रहा था. एटीएस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने महिला की फर्जी पहचान बनाकर फेसबुक पर आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगे और आरोपी ने संवेदनशील जानकारी साझा की. जांच में सामने आया है कि आरोपी को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे भी मिले थे.
2 जून तक रहेगा पुलिस कस्टडी में
आरोपी को गिरफ्तार कर ठाणे की अदालत में पेश किया गया. जिसके बाद उसे 2 जून तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है. आरोपी के खिलाफ 28 मई को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और BNS की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है. एटीएस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उस पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने किसी और को भी फंसाया है. इस मामले में एटीएस दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जिसमें एक पाकिस्तानी ऑपरेटिव और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं.
इससे पहले भी महाराष्ट्र में पकड़े जा चुके हैं कई जासूस
ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी महाराष्ट्र में कई पाकिस्तानी जासूस पकड़े जा चुके हैं. 9 मार्च को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के ठेका कर्मचारी कल्पेश बालकर (31) को फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी ऑपरेटिव को जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर (59) को 2023 में गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तानी ऑपरेटिव से भारत की खुफिया जानकारी साझा करते थे. अक्टूबर 2020 में नासिक स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में सहायक पर्यवेक्षक दीपक शिरसाठ (41) को पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को जानकारी देने के आरोप में एटीएस ने गिरफ्तार किया.
यरवदा जेल से फिर गिरफ्तारी, डॉ. अजय टावरे पर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का आरोप
29 May, 2025 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुणे पोर्श केस का आरोपी डॉक्टर अजय टावरे अब एक नए कांड में फंस गया है. अजय टावरे पर आरोप है कि वह किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चला रहा था. अजय टावरे को गुरुवार को पुणे पुलिस ने इस केस के सिलसिले में जेल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. डॉ. अजय टावरे पोर्श केस में ही इस समय यरवदा जेल में बंद है. उसने ही 17 साल के नाबालिग लड़के को बचाने के लिए उसके ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़ की थी. आरोप था कि इससे लिए उसे मोटी रकम दी गई थी.
DCP (क्राइम) निखिल पिंगले ने बताया कि गुरुवार को किडनी रैकेट केस में डॉ. अजय टावरे को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद आज ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. DCP ने बताया कि एक निजी अस्पताल रूबी हॉल क्लीनिक में 2022 किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चलाया जा रहा था. 2022 में डॉ. अजय टावरे क्षेत्रीय प्राधिकरण समिति के प्रमुख थे, जिन्होंने रूबी हॉल क्लीनिक में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी दी थी.
3 साल पहले का केस, अब हुई कार्रवाई
मई 2022 में पुलिस ने उसी वर्ष मार्च में किए गए प्रत्यारोपण के दौरान कदाचार के आरोपों के बाद रूबी हॉल क्लीनिक के प्रबंध ट्रस्टी और कर्मचारियों सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांचकर्ताओं के अनुसार, कोल्हापुर की एक महिला को एक पुरुष किडनी प्राप्तकर्ता की पत्नी के रूप में झूठ बोलने के लिए 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था. उसने अपनी किडनी एक युवती को दान कर दी, जबकि युवती की मां ने अपनी किडनी उस आदमी को दान कर दी.
यह एक अवैध जोड़ी अंग ट्रांसफर था. धोखाधड़ी कुछ दिनों बाद तब सामने आई, जब महिला ने पैसे के विवाद के बाद अपनी असली पहचान बताई. इसी किडनी रैकेट में अजय टावरे की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने डॉ. अजय टावरे पर मामला दर्ज किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यरवदा जेल में बंद है आरोपी डॉक्टर
डॉक्टर अजय टावरे इस समय पुणे की यरवदा जेल में बंद है. वह पुणे के ससून जनरल अस्पताल का पूर्व चिकित्सा अधीक्षक रह चुका है, लेकिन पुणे पोर्श केस में नाबालिग को बचाने में इसका भी बहुत बड़ा रोल था. घटना के बाद जब नाबालिग को पुलिस मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले गई तो इसने पैसे के लालच में नाबालिग का ब्लड सैंपल ही बदल दिया, जिससे उसकी मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि ही नहीं हुई, जबकि नाबालिग ने नशे में इंजीनियर युवक-युवती को टक्कर मारी थी.
पालतू कुत्ते ने काटा पड़ोसी को, मुंबई कोर्ट ने मालिक को 4 महीने की सजा सुनाई
29 May, 2025 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उसके पड़ोसी को काट लिया. ये मामला शहर के वर्ली स्थित अपार्टमेंट का है. अब इस मामले में कोर्ट ने 40 साल के व्यक्ति को चार महाने की कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगया है. इस मामले में आरोपी व्यक्ति का नाम ऋषभ पटेल है. कोर्ट ने उसे जानबुझकर चोट पहुंचाने और पालतू जानवर के साथ लापरवाही बरतने के आरोप में दोषी ठहराया है.
इस मामले में पीड़ित का नाम रमेश शाह है. ये घटना वर्ली स्थित अपार्टमेंट में उस समय घटी जब वहां लिफ्ट का दरवाजा खुला. जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमेश शाह, उनका देढ़ साल का बेटा और घरेलू नौकर अनुज सिंह चौथी मंजिल से नीचे आ रहे थे. इसी दौरान रमेश शाह ने ऋषभ पटेल से कहा कि उनका बेटा कुत्तों से डरता है. इसलिए वो थोड़ी देर लिफ्ट में चढ़ने से रुक जाएं, लेकिन पटेल ने रमेश शाह की बात को अनसुना कर दिया औऱ अपने कुत्ते हस्की को जबरन खींचते हुए लिफ्ट में प्रवेश कर लिया.
कोर्ट ने क्या कहा?
इसके बाद हस्की ने रमेश शाह की बांह पर काट लिया. फिर वो अपने बेटे और नौकर के साथ बाहर निकल गए, लेकिन ऋषभ पटेल ने उनका पीछा करते हुए कहा कि उनको जो करना है कर लें. फिर शाह ने अपना इलाज करवाया. बाद में पुलिस में शिकायत दी. इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट सुहास भोसले ने कहा कि सासीटीवी में साफ तौर पर आरोपी को अपने कुत्ते को जबरन लिफ्ट में घसीटते देखा जा सकता है. इससे साफ पता चलता है कि उसे न तो लिफ्ट में मौजूद लोगों की चिंता थी और न ही अपने पालतू जानवर की. कोर्ट ऐसे काम के लिए वो आरोपी से बहुत नरमी से पेश नहीं आ सकती.
इस मामले की सुनावाई के दौरान पीड़ित और उनके नौकर ने बयान दिए. बचाव पक्ष की ओर से इलाज में देरी करने और शुरुआती तौर पर ऐंटी-रेबीज इंजेक्शन न लेने की बात कही गई और बचाव की कोशिश की गई, लेकिन कोर्ट ने गवाहों के बयान को विश्वसनीय माना और आरोपी को सजा सुना दी.
संजय राउत ने सरकार की वीर सावरकर सम्मान योजना पर सवाल उठाए
28 May, 2025 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर की बैरिस्टर डिग्री बहाल करवाने की सरकार की पहल का स्वागत किया है. हालांकि, उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को अब भारत रत्न मिलना चाहिए. राउत का बयान ऐसे समय में आया है जब 27 मई को भारत सरकार नें 139 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए. आज यानी 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती है.
राउत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजों ने वीर सावरकर की बैरिस्टर डिग्री जब्त कर ली थी, फिर भी देश उन्हें “बैरिस्टर सावरकर” कहता है. हम सब उनका सम्मान करते हैं. अगर सरकार 10 साल बाद उनकी डिग्री बहाल करवाने जा रही है, तो यह अच्छी बात है. हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन यह भी पूछा जाना चाहिए कि अभी तक उनको भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया जबकि ये सम्मान देश के कई लोगों को मिल चुका है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब न देवेंद्र फडणवीस के पास है, न अमित शाह के पास और न ही प्रधानमंत्री मोदी के पास है.
शिवाजी के वाघनख असली हैं या नकली पता नहीं…
वहीं ऐतिहासिक चीजों की भारत वापसी का सिलसिला जारी है. इस पर राउत ने हाल ही में महाराष्ट्र लाए गए शिवाजी के वाघनख पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध किया था. उन्होंने जिस वाघनख से अफजल को मारा था, उसे करोड़ों रुपये में लंदन से लाया गया, चुनाव से पहले ये वाघनख महाराष्ट्र में गांव-गांव घुमाए गए थे, लेकिन ये असली हैं या नकली इसका किसी को पता नहीं है. वाघनख अभी कहां हैं, इसका भी कुछ पता नहीं है.
उन्होंने कहा कि अब सरकार नागपुर के राजा भोसले की तलवार को 70 से 80 लाख रुपये में लाने वाली है. संजय राउत ने एक बार फिर न केवल वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है बल्कि सरकार से कुछ गंभीर सवाल भी किए हैं.सरकार इन सवालों को कितना गंभीरता से लेती है ये देखने वाली बात होगी.
पुणे की छात्रा को हाई कोर्ट ने परीक्षाओं के लिए तत्काल रिहाई का आदेश दिया
28 May, 2025 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई हाई कोर्ट ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार पुणे की 19 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट को जमानत पर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया. ताकि वो अपनी कॉलेज की परीक्षाओं में शामिल हो सके. जस्टिसगोडसे ने कहा कि यह क्या है? आप एक छात्रा का जीवन बर्बाद कर रहे हैं? यह किस तरह का आचरण है? कोई कुछ ऐसा व्यक्त करता है कि आप छात्रा का जीवन बर्बाद करना चाहते हैं? आप उसे कैसे बाहर कर सकते हैं? क्या आपने स्पष्टीकरण मांगा?
न्यायमूर्ति गौरी गोडसे और न्यायमूर्ति सोमशेखर सुंदरसन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि यह पूर्णतया शर्मनाक है कि सरकार ने छात्रा के साथ कट्टर अपराधी जैसा व्यवहार किया है. अदालत ने छात्रा को तत्काल जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. साथ ही यह भी कहा कि छात्रा को गिरफ्तार ही नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि उसने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दिया था. इसके अलावा छात्रा ने पश्चाताप भी किया था और माफी भी मांगी थी.
छात्रा की स्वतंत्रता छीन ली गई
याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने छात्रा को गिरफ्तार करने और बाहर करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस और कॉलेज प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई. छात्रा की वकील फरहाना शाह ने सोमवार को तत्काल सुनवाई की अपील की, जिसमें चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि छात्रा की स्वतंत्रता छीन ली गई है.
कॉलेज के वकील ने तर्क दिया कि वह पुलिस एस्कॉर्ट के साथ परीक्षा दे सकती है. अदालत ने इस तर्क पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अपराधी नहीं है. कॉलेज पर कड़ी फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान का उद्देश्य क्या है? क्या इसका उद्देश्य केवल शैक्षणिक रूप से शिक्षा देना है? आपको एक छात्र को सुधारने की आवश्यकता है या उसे अपराधी बनाने की? हम समझते हैं कि आप कुछ कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन आप उसे परीक्षा देने से नहीं रोक सकते. उसे बचे हुए तीन पेपर देने दें.
मराठा समाज की सामाजिक क्रांति, फिजूलखर्ची और दहेज के खिलाफ एकजुटता
27 May, 2025 04:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र में वैष्णवी हगवणे के सुसाइड मामले के बाद पूरे मराठा समुदाय ने एक बेहतरीन सामाजिक पहल की शुरुआत की है. उन्होंने शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे किसी दूसरी वैष्णवी को दहेज के कारण सुसाइड न करना पड़े. इसे लेकर मराठा समुदाय के प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने शादी को सिंपल तरीके से करने और दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने का संकल्प लिया.
दरअसल, यह पहल एक दुखद घटना के बाद की गई, जिसमें एनसीपी के निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी ने दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी.
बैठक में कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष अरविंद शिंदे, एनसीपी (एसपी) के नेता अंकुश काकड़े, विधायक चेतन तुपे, पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत शिरोले, एनसीपी (एसपी) शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप और मराठा कोटा कार्यकर्ता राजेंद्र कोंधारे जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए. इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें शादी में फिजूलखर्ची रोकना, सास-ससुर को बहू के सम्मान के लिए जागरूक करना और माता-पिता को अपनी बेटियों के उत्पीड़न के खिलाफ समर्थन देने के लिए प्रेरित करना शामिल है.
सिंपल शादियां करो, नहीं तो होगा सामाजिक बहिष्कार
बैठक में यह तय किया गया कि मराठा समुदाय अब बहुत ताम-झाम वाली शादियों का पार्ट नहीं बनेगा. श्रीकांत शिरोले ने कहा, ‘वैष्णवी की दुखद घटना ने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है. हम अब एक ऐसा मंच बनाएंगे, जो सिंपल शादियों को बढ़ावा देगा और फिजूलखर्ची को रोकेगा.’
कांग्रेस नेता अरविंद शिंदे ने बताया कि समुदाय ने उन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार (Social Boycott) करने का फैसला किया है, जो अपनी बहुओं का उत्पीड़न करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों से कोई अपनी बेटी का रिश्ता नहीं करेगा. उन्होंने यह भी बताया कि मिडिल क्लास फैमिलीस अक्सर अमीरों की नकल में खर्चीली शादियां करती हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है. कई बार लोग अपनी प्रोपर्टी बेचकर या कर्ज लेकर शादी करते हैं, जिसे समुदाय अब रोकना चाहता है.
सास-ससुर को जागरूक करने की जरूरत
पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले ने कहा कि सास और ननद को अपनी बहू को बेटी की तरह मानने के लिए जागरूक करना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है, ताकि वे अपने हक के लिए खड़ी हो सकें.’ साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि बहुओं को यह भरोसा होना चाहिए कि उत्पीड़न की स्थिति में उनके माता-पिता उनका साथ देंगे.
वैष्णवी मामले में जांच पर होगी सबकी नजर
मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने वैष्णवी के परिवार से मुलाकात की और पुलिस से इस मामले की जांच को गंभीरता से लेने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘वैष्णवी की आत्महत्या के मामले की जांच से यह साबित होगा कि होम डिपार्टमेंट कितना प्रभावी है. अगर दोषियों को सजा नहीं मिली, तो यह पूरे राज्य में आक्रोश पैदा करेगा.’ जारांगे ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे पूरी तरह खत्म करने की अपील की.
क्या है वैष्णवी हगवणे का पूरा मामला
वैष्णवी ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन में अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी. उनके परिवार का आरोप है कि राजेंद्र हगवणे और उनके रिश्तेदारों ने वैष्णवी से 2 करोड़ रुपये की जमीन की मांग की थी. जबकि शादी में वैष्णवी के परिवार ने 51 तोला (595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी दी थी. लेकिन फिर भी ससुराल वालों का पेट नहीं भरा और वे उसका उत्पीड़न करते रहे. पुलिस ने राजेंद्र हगवणे, उनके बेटे शशांक, पत्नी लता, बेटी करिश्मा और बेटे सुशील को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, जो राजेंद्र और उनके बेटे को छिपाने में मदद कर रहे थे.
मानसून का रिकॉर्ड समय से पहले आगमन, मुंबई-ठाणे में भारी बारिश का अलर्ट
27 May, 2025 04:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है. जिसके साथ ही मई में सबसे ज्यादा बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूट गया. वहीं बारी बारिश की वजह से बिगड़े हालातों के बीच आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने मंगलवार (27 मई) यानी आज और भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने पूर्वानुमान के साथ कहा कि मुंबई, ठाणे समेत आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.
हाई टाइड का अलर्ट
बता दें कि मुंबई में सोमवार रात 11 बजे 4.1 मीटर की हाई टाइड समुद्र में आया. जिसके बाद लगभग 13 फीट ऊंची लहरें समुद्र में उठती दिखाई दीं. इसकी वजह से मुंबई और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश फिर शुरू हो गई. रायगढ़, ठाणे और पालघर में भी बारिश हुई. मुंबई को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था. सोमवार दिनभर मुंबई में जोरदार बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पानी भर गया.
वहीं वर्ली मेट्रो स्टेशन में भी पानी भरने का वीडियो सामने आया था. IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि अभी दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. बताया जा रहा है कि मुंबई में मई के महीने में हुई बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
मौसम विभाग ने बताया है कि आज (मंगलवार) दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर 4.92 मीटर की पहली हाई टाइड समुद्र में आएगी. इस दौरान 15 फीट की ऊंची लहरें समुद्र में उठ सकती हैं. वहीं आज रात 11 बजकर 54 मिनट पर 4.08 मीटर की हाई टाइड आएगी. ऐसे में आज का दिन भी मुंबई और आसपास के जिलों के लिए मुसीबत भरा हो सकता है.
तीन दिनों में मुंबई पहुंचेगा मानसून
हर साल बेसब्री से इंतजार किए जाने वाला मानसून इस बार रविवार (25 मई) को दक्षिण कोंकण क्षेत्र में दाखिल हो गया है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, मानसून की उत्तर सीमा अब महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ तक पहुंच चुकी है. अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर मानसून मुंबई में दस्तक देगा.
इस साल मानसून ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में समय से एक हफ्ते पहले और फिर केरल में भी तय तारीख से पहले दस्तक दी. इसके बाद रविवार को मानसून ने तेज गति से आगे बढ़ते हुए कर्नाटक की तटीय रेखा और गोवा को पार कर महाराष्ट्र में प्रवेश किया है. देवगढ़ तक इसकी पहुंच हो चुकी है.
अब जब मानसून दक्षिण कोंकण में पहुंच गया है, तो इसके मध्य अरब सागर से होते हुए मुंबई तक पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में मानसून न सिर्फ मुंबई, बल्कि पूरे कोंकण क्षेत्र को कवर करेगा, यानी 30 मई या 1 जून तक मानसून मुम्बई में दाखिल हो सकता है.
मेट्रो स्टेशन में भरा पानी
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) को भूमिगत आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर पानी भरने की सूचना मिलने के बाद परिचालन स्थगित करना पड़ा. मेट्रो स्टेशन के अंदर जलभराव से 33 किलोमीटर लंबे कोलाबा-बीकेसी-आरे जेवीएलआर भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण की गुणवत्ता एवं मानसून की तैयारियों को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं.
हफ्ते भर बारिश का अनुमान
मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 29 मई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है. मुंबई और उपनगरों में अगले दो दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है.
16 साल बाद जल्दी पहुंचा मानसून
बता दें कि मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से भारत की मुख्य भूमि पर इतनी जल्दी इसका पहली बार आगमन है. उस साल मानसून 23 मई को केरल में पहुंचा था. दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है.
मुंबई में कब-कब आया मानसून
आईएमडी के मुंबई कार्यालय के अनुसार, 1950 से उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में मानसून का इतना जल्दी पहली बार आगमन हुआ है. पिछले साल मानसून 25 जून को मुंबई पहुंचा था. इससे पहले के वर्षों में, यह 2022 में 11 जून, 2021 में 9 जून, 2020 में 14 जून और 2019 में 25 जून को पहुंचा था.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के आगमन की तारीख का कुल मौसमी वर्षा से कोई सीधा संबंध नहीं है. केरल या मुंबई में जल्दी या देर से आने वाले मानसून का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी जल्दी पहुंच जाएगा. यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय विशेषताओं पर निर्भर करता है.
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी
26 May, 2025 04:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के कई इलाकों में देर रात से ही तेज बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश की वजह से आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए दोपहर 12.38 बजे रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में ज्यादा बारिश की चेतावनी दी गई है. लगातार बारिश के कारण यहां सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. खासकर दक्षिण मुंबई में ट्रेनें देरी से चल रही हैं. नरीमन पॉइंट में सुबह 9-10 बजे के बीच 104 मिमी बारिश दर्ज की गई.
मध्य रेलवे और हार्बर लाइन की ट्रेनों को पटरियों पर पानी भर जाने के कारण रुकावट का सामना करना पड़ा, जबकि पश्चिमी रेलवे ज्यादातर सामान्य रूप से चलती रही. सड़कों पर बसों के रूट डायवर्जन किए गए. साथ ही कुछ रूट पर बसें बंद रहीं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे स्थिति की समीक्षा करने के लिए दोपहर 2 बजे बीएमसी के आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा करेंगे. इस बीच, तकनीकी समस्या के कारण मुंबई मेट्रो लाइन-3 की सेवाएं वर्ली स्टेशन तक सीमित हैं.
प्री मानसून 15 दिन पहले आ गया
आपदा प्रबंधन मंत्री मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि प्री-मानसून बारिश 15 दिन पहले ही आ गई है. उन्होंने कहा कि कम समय में ही बहुत ज्यादा बारिश हो गई है. 10-11 जून तक यहां बारिश की उम्मीद नहीं है. मुंबई में सुबह की तेज बारिश के कारण कोलाबा में सबसे ज्यादा बारिश हुई. एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि मुंबई में 26 मई को सुबह 8.30-11.30 बजे के बीच काफी बारिश हुई, जिसमें कोलाबा में 105.2 मिमी बारिश हुई. बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू एयरपोर्ट (63.5 मिमी) और सांताक्रूज़ (55 मिमी) जैसे दूसरे क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई. तेज बारिश इस मौसम की सबसे शुरुआती उच्च तीव्रता वाली बारिशों में से एक है, जिसमें कोलाबा में केवल 3 घंटे में 100 मिमी बारिश का आंकड़ा पार हो गया.
सोमवार की सुबह ठाणे से मुंबई जाने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा क्योंकि मानसून की पहली बारिश के बीच उपनगरीय ट्रेन सर्विस में देरी हो गईं.
5 जून को आना था मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को सिंधुदुर्ग और आसपास के क्षेत्रों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में प्रवेश कर गया है. मानसून 5 जून को अपने सामान्य समय से 10 दिन पहले पहुंच गया है. यह समय से पहले आगमन 1960 के बाद से केवल सातवीं बार है जब राज्य में मई में आगमन हुआ है. 1990 में सबसे पहले 20 मई को दर्ज किया गया था. पुणे में आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसडी सनप के अनुसार, अगले तीन दिनों में पुणे और मुंबई में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. तटीय कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे नासिक से कोल्हापुर तक के इलाके भीग गए.
पालघर में दर्दनाक हादसा: चिकन की हड्डी गले में फंसी, युवती की मौत
26 May, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के पालघर में एक युवती की मौत हो गई. युवती के गले में चिकन का एक पीस फंस गया था, जिस वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और ये परेशानी देखते ही देखते बढ़ती चली गई. हालांकि युवती को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. चिकन की एक हड्डी युवती के गले में फंस गई थी, जिसकी वजह से युवती सांस नहीं ले पा रही थी.
युवती अपने प्रेमी के साथ एक रेस्टोरेंट में गई थी. वहां दोनों ने बिरयानी का ऑर्डर दिया. दोनों ने खूब शौक से बिरयानी खाई. लेकिन इसी बीच बिरयानी खाते समय चिकन का एक पीस युवती के गले में फंस गया और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. चिकन का पीस काफी समय तक युवती के गले में फंसा रहा. ऐसे में वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी.
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
इसके बाद युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने युवती का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवती के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. लड़की की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर विजया गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवती की उम्र 27 वर्ष थी. अभी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद साफ पता चल जाएगा कि युवती की मौत चिकन का पीस फंसने से ही हुई है या फिर इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी. इसके साथ ही पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं की गई है.
गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना की वापसी, JN.1 वैरिएंट पर नजर
24 May, 2025 04:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले फिर से टेंशन देने लगे हैं. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आने लगे हैं. इस महामारी को लेकर लोगों को आगाह किया जा रहा है. थाईलैंड में एक हफ्ते के अंदर कोरोना के 50 हजार नए मामले सामने आ चुके हैं जबकि भारत में भी लगातार नए मामले आ रहे हैं. अकेले गुजरात में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं.
जहां तक भारत की बात है तो यहां पर कोविड-19 के जेएन.1 वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा केरल, दिल्ली और अन्य राज्यों में नए केस सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी कर दिए हैं. जेएन.1 वैरिएंट के लक्षणों में ठंड लगना, खांसी, बुखार और सिरदर्द शामिल हैं
महाराष्ट्र के बाद गुजरात में बढ़े मामले
पिछले 24 घंटों में अकेले महाराष्ट्र में 45 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें 35 केस तो मुंबई से ही हैं. जनवरी से लेकर अब तक राज्य में कुल 6819 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 210 लोग पॉजिटिव पाए गए. मुंबई में कुल 183 मरीजों में से 81 ठीक हो गए हैं जबकि अन्य लोगों में हल्के लक्षण ही हैं.
महाराष्ट्र की तरह गुजरात में भी कोरोना के मामलों की संख्या में तेजी आई है. अब यहां पर 50 से ज्यादा केस हो चुके हैं. पिछले एक दिन में 24 नए केस सामने आए हैं जिसमें अहमदाबाद में अकेले ही 17 नए मामले हैं, फिलहाल 5 लोग यहां पर अस्पताल में भर्ती हैं.
थाईलैंड ही चीन, हांगकांग, सिंगापुर में भी बढ़े मामले
राजधानी दिल्ली में भी 23 एक्टिव मामले चल रहे हैं. इसी तरह कर्नाटक में 9 महीने के बच्चे को कोरोना हो गया है तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं. देश में इस समय कोरोना के 257 मामले हैं. जिसमें केरल (95), तमिलनाडु (66) और महाराष्ट्र (56) 3 सबसे प्रमुख राज्य हैं.
इसी तरह थाईलैंड में स्थिति खराब होती दिख रही है, यहां पर महज एक हफ्ते में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन XEC वेरिएंट (Omicron XEC variant) की वजह से कोरोना के मामलों में उछाल आया है, खास बात यह है कि अभी यह चरम पर नहीं पहुंचा है. इसके अलावा चीन, हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.
2 से 3 महीने तक रहेगी ये लहर
डिपार्टमेंट ऑफ डिसीज कंट्रोल के प्रवक्ता जुराई वोंगसावत के अनुसार, 11 से 17 मई के बीच देशभर में 49,065 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 18 मई से अब तक 12,524 नए मामले सामने आए हैं. बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के हाल के सबवैरिएंट XEC को वृद्धि का मुख्य कारण माना जा रहा है, जो मौसमी इन्फ्लूएंजा की तुलना में सात गुना तेजी से फैलता रहा है.
हालांकि, बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन और एंटी-वायरल ट्रीटमेंट की वजह से मृत्यु दर काफी कम है और यह करीब 0.02% बनी हुई है. हालांकि अधिकारी जनता से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि वे कमजोर समूहों, जैसे कि बुज़ुर्गों, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा में मदद करें. सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करने वाले लोग घरों पर ही बने रहे.
कहा जा रहा है कि वर्तमान लहर के 2 से 3 महीनों तक जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि अगर लोग इस मामले सतर्कता बरतते हैं तो कोरोना के मामलों में जल्द ही कमी भी आ सकती है. थाईलैंड सरकार मई और अगस्त के बीच कमजोर लोगों के लिए फ्री में वैक्सीनेशन शुरू कर रहा है, जबकि बूस्टर डोज मुफ्त में नहीं होंगे.
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी गतिविधियों पर सुरक्षाबलों का जोरदार प्रहार
24 May, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित भामरागढ़ उपविभाग में हाल ही में स्थापित कवंडे पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर गुरुवार (22 मई) को अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम रमेश के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस की C-60 कमांडो की 12 टुकड़ियां और सीआरपीएफ 113 बटालियन की एक टुकड़ी कवंडे और नेलगुंडा से रवाना हुईं.
23 मई यानी शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे जब सुरक्षा बल इंद्रावती नदी के किनारे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.
माओवादियों ने किया हमला
पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन जवाब में माओवादियों ने और भी उग्र हमला किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की. करीब दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो महिला और दो पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए.
ये माओवादी मुठभेड़ में ढेर
मृत माओवादियों की पहचान सन्नू मासा पुंगाटी (35), निवासी कवंडे, दलम कमांडर और अशोक उर्फ सुरेश पोरीया वड्डे (38), निवासी कवंडे, दलम सदस्य के तौर पर हुई. इसमें सन्नू मासा के उपर आठ लाख का इनाम घोषित था. इसके उपर एक मुठभेड़, हत्या समेत कुल तीन मामले चल रहे थे. वहीं अशोक भी दो लाख रुपए का इनामी था. इस पर 6 मुठभेड़, 5 हत्याएं, एक आगजनी औऱ 5 अन्य समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं.
इनके अलावा विज्यो होयामी (25), निवासी पोडिया, गंगालूर (छत्तीसगढ़), दलम सदस्य को भी इस मुठभेड़ में मार गिराया गया. इस पर भी दो लाख रुपए का इनाम घोषित था. वहीं 6 मुठभेड़, 5 हत्याएं समेत कुल 12 मामलों में वांछित था. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने करुणा उर्फ ममिता उर्फ तुनी पांडू वरसे (21), निवासी गोंगवाड़ा, दलम सदस्य को भी मार गिराने में सफलता हासिल की. इस पर भी दो लाख रुपए का इनाम सुरक्षा बलों ने घोषित कर रखा था. करुणा के खिलाफ 4 मुठभेड़, 2 हत्याएं समेत कुल 9 मामले चल रहे हैं.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक SLR, दो .303 रायफल, एक भरमार, एक वॉकी-टॉकी और अन्य माओवादी साहित्य सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं. यह माओवादी-विरोधी अभियान विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संदीप पाटील, पुलिस उप-महानिरीक्षक गढ़चिरौली परिक्षेत्र अंकित गोयल, सीआरपीएफ अभियान प्रमुख अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल एवं कमांडेंट 113 बटालियन सीआरपीएफ जसवीर सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
87 कुख्यात माओवादियों का खात्मा
बता दें कि साल 2021 से अब तक गढ़चिरौली पुलिस ने 87 कुख्यात माओवादियों का खात्मा किया है, 124 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 63 ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को और तीव्र करने के संकेत दिए हैं. साथ ही सभी माओवादियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का आह्वान भी किया है.
TASMAC रेड पर भड़के संजय राउत: 'ईडी भाजपा की एक्सटेंशन', लगाया गंभीर आरोप!
23 May, 2025 06:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए उन पर अपने विरोधियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। तमिलनाडु में टीएएसएमएसी (TASMAC) छापों को लेकर ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर राउत ने कहा, ईडी बीजेपी, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हथियार है। मैं भी ईडी का शिकार रहा हूं।
शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा, “मैं भी (ईडी का) पीड़ित हूं। मैं इससे गुजर चुका हूं, मेरे जैसे कई और लोग हैं…ईडी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हथियार है। जब तक ईडी है, तब तक मोदी-शाह और भाजपा है।“
‘पाकिस्तान पर भरोसा क्यों करें’
उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे हैं, वे देश के 140 करोड़ लोगों के मन की बात है। राहुल गांधी ने पूछा है कि पाकिस्तान पर भरोसा क्यों करें? यह सवाल गलत कैसे हो सकता है? पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। सिर्फ भाजपा वाले ही शायद यह सवाल नहीं समझ पा रहे है।
संजय राउत ने आगे कहा, “हमारा खून खौलता है। हमारी रगों में देशभक्ति और भारत प्रेम का खून दौड़ता है। जब हमारे 26 निर्दोष लोग मारे गए, जब हमारी महिलाओं का सिंदूर मिटा, तब भी हमारा खून खौलता है। हमारे पास खून के अलावा कुछ नहीं, और वही खून देश के लिए बहता है।”
उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें शरीफ ने कहा था कि उन्होंने 1971 की हार का बदला ले लिया है। उन्होंने कहा, “मैंने देखा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्होंने 1971 की हार का बदला ले लिया है। यह कहने की हिम्मत उन्हें कैसे हो गई? 1971 में जब इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को हराया था, तब भी पाकिस्तान की भाषा ऐसी नहीं थी। 1965 में लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में हमने पाकिस्तान को लोहे के चने चबवाए थे। तब भी उनके नेताओं की भाषा इतनी उग्र नहीं थी। लेकिन आज मोदी सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ कह रहे हैं कि उन्होंने भारत से 1971 का बदला लिया है, यह सरकार के लिए शर्म की बात है।”
पुणे: एनसीपी नेता की बहू की आत्महत्या, पति, सास और ननद गिरफ्तार
22 May, 2025 04:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी की आत्महत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. वैष्णवी के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन तीनों पर वैष्णवी को दहेज के प्रताड़ित और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है.
वैष्णवी के ससुर राजेंद्र हगवणे उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. घटना 16 मई की है. यहां भुक्रम क्षेत्र में वैष्णवी का ससुराल है. 16 मई को वैष्णवी की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. बवधन पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में वैष्णवी के पिता अनिल साहेबराव कासपाटे (51) ने आरोप लगाया है कि शादी के समय उन्होंने अपनी बेटी को 51 तोले सोना, चांदी के बर्तन और एक फॉर्च्यूनर एसयूवी दहेज में दी थी. बावजूद इसके, वैष्णवी के ससुरालवाले उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहे थे कि वह 2 करोड़ रुपये और लाकर दे, जिससे वो संपत्ति खरीद सकें.
ससुर-देवर दोनों फरार
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि वैष्णवी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या मान रहे हैं. उनका आरोप है कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई है. पुलिस ने वैष्णवी के पति शशांक हगवणे, सास लता हगवणे और ननद करिश्मा हगवणे को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एनसीपी नेता और ससुर राजेंद्र हगवणे तथा देवर सुशील हगवणे फरार हैं. बवधन पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
2 करोड़ कैश की डिमांड
वैष्णवी के परिवार का आरोप है कि उसके पति शशांक ने ससुराल वालों से जमीन खरीदने के लिए वैष्णवी से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी. पैसा नहीं मिला तो शशांक अपनी ससुराल पहुंचा. वहां उसने वैष्णवी को धमकाया. कहा- तुम्हारे पिता ने मुझे कोई पैसा नहीं दिया. मैं तुम्हें मुफ्त में क्यों खिलाऊंगा? अगर तुम्हारे पिता ने मुझे कोई पैसा नहीं दिया, तो मैं तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा. एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि वैष्णवी ने अपनी मां को इस बारे में बताया था.
सुसाइड नोट नहीं मिला
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण फांसी है. लेकिन मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए हम सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा- मामला केवल आत्महत्या का नहीं हो सकता, इसलिए हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा. यह मामला सामने आने के बाद न केवल पिंपरी-चिंचवड़ बल्कि पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है. एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े नेता के परिवार का नाम सामने आना, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है.
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, CJI गवई के लिए विशेष प्रोटोकॉल जारी
21 May, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र में सीजेआई बीआर गवई को स्थाई राजकीय अतिथि नामित किया गया है। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई को अब आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र में स्थायी राजकीय अतिथि घोषित कर दिया गया है।
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के लिए कुछ अहम प्रोटोकॉल जारी किए हैं। ये प्रोटोकॉल मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों की यात्रा के दौरान आधिकारिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों में राज्य अतिथि नियमों का हवाला दिया गया है। माना जा रहा है राज्य सरकार की ओर से ये कदम बीआर गवई के नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद उठाया गया है।
जब DGP और मुख्य सचिव नहीं किया स्वागत
सीजेआई बनने के बाद वो पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे थे, उनके स्वागत के लिए राज्य के मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक या पुलिस आयुक्त उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे। न ही उनके कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस वजह से सीजेआई नाराज हो गए थे।
क्या है परमानेंट गेस्ट नियम?
महाराष्ट्र राज्य गेस्ट नियम 2004 के अनुसार, घोषित राज्य गेस्ट की लिस्ट में शामिल या ऐसे माने जाने वाले व्यक्तियों को राज्य प्रोटोकॉल उप-विभाग की तरफ से एयरपोर्ट पर स्वागत और विदाई की व्यवस्था की जाती है। जिला स्तर पर, जिला कलेक्टर का कार्यालय नामित प्रोटोकॉल अधिकारियों के माध्यम से इसी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
भुजबल को मिला मंत्री पद, फडणवीस को मिल सकते हैं रणनीतिक लाभ
21 May, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र की राजनीति में छगन भुजबल एक बड़ा नाम है और उन्हें हाल ही में मंत्री पद दिया गया है. इसी के बाद से जहां वो सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिए कई रणनीतिक लाभ लेकर आ सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) ने छगन भुजबल को मंत्री बनाए जाने के बाद इतिहास के पन्ने पलटना शुरू कर दिया है और सीएम फडणवीस से लेकर एकनाथ शिंदे और अजित पवार को टारगेट करना शुरू कर दिया है.
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने पत्र सामना की संपादकीय में कहा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने जीवन के बहुत मुश्किल दौर में पहुंच गए हैं और उन्हें अपनी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पास जाकर इसकी शिकायत करनी चाहिए. देवेंद्र फडणवीस ने छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है और अब एकनाथ शिंदे को भुजबल की जांघ से जांघ सटाकर बैठना होगा.
शिवसेना (UBT) ने किया तंज
शिवसेना (उद्धव गुट) ने संपादकीय में तंज करते हुए कहा, हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को गिरफ्तार करने वाले छगन भुजबल की जांघों से जांघें सटाकर बैठने में आपको क्यों तकलीफ नहीं होती? लाज क्यों नहीं आती? उद्धव ठाकरे से एकनाथ शिंदे ने ऐसे सवाल पूछे थे. शिंदे ने शिवसेना छोड़कर अमित शाह का नेतृत्व स्वीकार करने की जो वजह बताईं, उनमें मुख्य वजह यह था कि उनसे भुजबल की जांघ से जांघ सटाकर बैठना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा था कि शिव सेना प्रमुख को गिरफ्तार करने वाली हवा तक को वे नहीं बख्शेंगे.
“इस्तीफा दे देना चाहिए”
सामना में एकनाथ शिंदे के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा, अब अमित शाह और फडणवीस ने शिंदे के लिए ऐसी दुविधा पैदा कर दी है कि अगर उनकी शिव सेना प्रमुख के प्रति सच्ची निष्ठा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, अगर वो मंत्रिमंडल में भुजबल की हां में हां मिलाते हुए अपने दिन गुजारेंगे. शिंदे-मिंधे न सिर्फ भुजबल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, बल्कि शिव सेना प्रमुख को गिरफ्तार करने वाले शख्स को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया.
पत्र में आगे कहा गया, भुजबल की मंत्रिमंडल में एंट्री शिंदे और उनके लोगों के लिए एक चेतावनी है. जब भुजबल को शुरू में मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया तो उन्होंने काफी हंगामा किया था. उन्होंने कहा कि यह अन्याय ओबीसी समुदाय के साथ हुआ है. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वे अब चुप नहीं रहेंगे और महाराष्ट्र में हंगामा मचा देंगे.
सामना में पार्टी पर हमला करते हुए शिवसेना ने कहा, हकीकत में हंगामा वगैरह नहीं मचा और हंगामा मचाने के लिए खड़े भुजबल, फडणवीस के अनुरोध पर शांत बैठ गए. विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने मनोज जरांगे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, वो फडणवीस के इशारे पर था, लेकिन सरकार आने के बाद फडणवीस को सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि अजित पवार ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया. अब फडणवीस ने धनंजय मुंडे की जगह भुजबल को लिया है. अजित पवार का यहां कोई संबंध नहीं है.
शिवसेना ने याद दिलाया इतिहास
सामना में भुजलबल को लेकर आगे कहा गया, फडणवीस ने खुद छगन भुजबल के कुछ घोटालों के बारे में आवाज उठाई थी. फडणवीस ने अजित पवार को भी जेल में भुजबल के बगल वाली कोठरी में चक्की पीसने के लिए भेजने की धमकी दी थी. फडणवीस रोज कहते थे कि इसे क्या कहा जाए भुजबल और अजित पवार की जगह जेल में है और मुख्यमंत्री ठाकरे ऐसे लोगों के साथ जांघ से जांघ सटाकर बैठते हैं? इसलिए हम ठाकरे की सरकार को गिरा देंगे और भुजबल और अजित पवार को चक्की पीसने के लिए जेल भेजेंगे.
आगे कहा, फडणवीस जानबूझकर इस बात का जिक्र करते थे कि भुजबल को बरी नहीं किया गया है, बल्कि जमानत पर रिहा किया गया है. बहरहाल, आज तस्वीर यह है कि दोनों नेता भुजबल और अजित पवार अपनी ऐतिहासिक जांघों के साथ फडणवीस की कैबिनेट में हैं और बीजेपी के लोग उनकी जांघों पर देवेंद्र रतन तेल मलकर भ्रष्टाचार की नींव मजबूत कर रहे हैं. वे किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते, उसे जेल भेज देते और शेखी बघारते कि वो दोबारा कभी जांघ से जांघ सटाकर नहीं बैठेंगे, लेकिन बाद में उन्हें ही सत्ता के लिए पार्टी में शामिल कर लोगों को मूर्ख बनाया. यह भारतीय जनता पार्टी का धंधा है.
भुजबल को लेकर क्या कुछ कहा?
फडणवीस और शिंदे को अजित पवार और भुजबल की जांघों से इतनी घृणा थी कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि शिंदे और फडणवीस गदा हाथ में लेकर भुजबल और अजित पवार की जांघों को कीचक की तरह तोड़ देंगे, लेकिन यह तो कहना ही होगा कि वक्त ने इन दोनों से भयंकर बदला ले लिया है. भुजबल पर ईडी और किरीट सोमैया जैसे भुक्कड़ लोगों ने आरोप लगाए, इसका मतलब यह है कि किरीट सोमैया की तरफ से इस तरह के आरोप लगाकर भुजबल को परेशान करने की प्रेरणा फडणवीस जैसे लोग थे. अब यही भुक्कड़ किरीट सोमैया भुजबल की पीठ थपथपाते नजर आएंगे. शिंदे गुट के गुलाब पाटील और नांदगांव के कांदे ने तो भुजबल के खिलाफ अभियान भी चलाया था. गुलाब पाटील एक जनसभा में बोल रहे थे कि भुजबल आसाराम हैं.
भुजबल कई वर्षों तक नासिक के पालक मंत्री के पद पर रहे हैं. उनका प्रशासनिक अनुभव व्यापक है. फडणवीस उनके मौजूदा कंठमणि हैं. अब से भुजबल अजित पवार के नहीं, बल्कि फडणवीस के आदेशों का पालन करेंगे और उनके नेता अमित शाह होंगे. भुजबल, जिन्होंने कभी महाराष्ट्र की अस्मिता के लिए लड़ाई लड़ी, कारावास झेले और मराठी लोगों के मुद्दों को साहसपूर्वक .
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
