बिहार-झारखण्ड
पटना में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई
4 Mar, 2025 06:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस है. इस मौके पर देश भर में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में भी इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुरक्षा नियमों को लेकर एक समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने पटना स्थित पुराना सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई.
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है. हर किसी को अपनी और दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.
सड़कों पर अनुशासित हो कर गाड़ी चलाएं
अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने इस मौके पर सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का ध्यान रखने और सड़क संकेतों का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यक्तिगत अनुशासन और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं.
खुद के साथ परिवार एवं समाज की करें चिंता
अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि वे स्वयं सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
सीएम नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला, बोले- तेजस्वी यादव के पिता को भी हमने ही बनाया
4 Mar, 2025 05:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपये का अपना अंतिम बजट पेश किया. इस पर बोलते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. वो तेजस्वी यादव पर बरसे. सीएम नीतीश ने कहा, पहले बिहार में क्या था? तुम्हारे (तेजस्वी यादव) पिताजी को भी हम ही बनाए थे. तुम दो बार गड़बड़ किए तो तुमको भी हम हटाए. राजद के काल में कुछ नहीं हुआ. केवल जाति-धर्म का झगड़ा होता था. तुम्हारी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं लेकिन मैंने फिर भी उन्हीं को बनाया.
सीएम नीतीश ने कहा, हमनेअस्पताल बनाए. सड़कें बनाई और पुलिस बल की संख्या बढ़ाई. अब बिहार के किसी भी हिस्से से 4 घंटे में पटना पहुंचने की सुविधा है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग एक साथ हैं और अब एक ही साथ रहेंगे. उधर, हंगामे के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया.
विपक्ष अंड-बंड बोल रहा था, अब सदन से भाग गया
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2024 और 2025 के बजट में लगातार बिहार को विशेष पैकेज दिया है. विपक्ष अंड-बंड बोल रहा था और अब सदन से भाग गया है. हम विपक्ष को भी धन्यवाद देते हैं.
अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, पहले समाज में बहुत विवाद होता था. हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी. पढ़ाई और बिजली की स्थिति बहुत खराब थी. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. जब हम लोग आए और इन सब पर काम किया. अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है.
पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था. अब रात के 11 बजे तक चाहे लड़का हो या लड़की हो या महिला हो, सब निकलते हैं. हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा काम किया. हमने लड़के और लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की है.
क्यों जल रहा है धनबाद का घर? रहस्यमयी आग के कारणों पर शोध जारी"
4 Mar, 2025 02:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के धनबाद शहर का एक घर इनदिनों रहस्य बन गया. घर मे पूरा परिवार रह रहा है, लेकिन सभी आश्चर्य के साथ भयभीत हो गए हैं. हीरापुर स्थित मास्टर पाड़ा के बनर्जी निवास में बीते पांच दिनों से अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं. घर में रखे सामानों में अचानक आग लग रही है, लेकिन अब इसके पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. आग लगने पर फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर तुरंत काबू पा लिया गया,लेकिन अग्निशमन विभाग को भी आग लगने का कारण पता नही चल पाया.
परिवार के लोग ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यह रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. शनिवार और रविवार को पांच से अधिक बार आग लग चुकी है. स्थिति इतनी भयावह हो गई कि इन्वर्टर की बैटरी तक ब्लास्ट हो गई. परिवार वालों के अनुसार, जमीन गर्म होते ही आग लग जाती है, यहां तक कि बर्तन में रखे चावल, मैगी का पैकेट छूने पर भी आग पकड़ ले रहा है.
आग लगने का नहीं चल सका पता
परिवार वालों ने बताया कि कई कई बार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन उनके जाने के बाद फिर आग भड़क उठी. परिवार ने इलेक्ट्रिक मिस्त्री को भी बुलाया, लेकिन आग लगने की असली वजह का अब तक कोई पता नहीं चल सका. ऐसे में इस रहस्यमयी आग से पूरा परिवार दहशत में है. साथ ही स्थानीय प्रशासन भी इस अनोखी घटना की जांच में जुट गया है.
दो दिनों तक चली जांच
फायर ब्रिगेड की टीम ने दो दिनों तक घंटों जांच की, लेकिन इसके बावजूद भी किसी तरह का कोई नतीजा नहीं मिल सका. विभाग ने अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है. अब इस घटना की जांच के लिए सिंफर के वैज्ञानिकों को पत्र लिखा गया है. साथ ही एसएसपी को भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है. सिंफर देश के नामी शोध संस्थानों में से एक है. ऐसे में अब सिंफर के वैज्ञानिक यह पता लगाएंगे कि घर में रखे सामान में अपने आप आग कैसे लग रही है.
नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोक, बजट में महिलाओं के लिए हाट और विवाह मंडप की अहम घोषणाएं!
3 Mar, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा में आज कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे पेश किया. इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं. इस साल का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 38 हजार 167 करोड़ रुपये अधिक है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट 3.17 लाख करोड़ का है जबकि 2005 के पहले केवल 23 हजार करोड़ का बजट था.उन्होंने कहा कि बजट का आकार लगातार बढ़ रहा है और बिहार भी बढ़ रहा है. चुनावी साल को देखते हुए इस बजट में 13.69 फीसदी की वृद्धि हुई है. इससे बिहार के विकास को तेज रफ्तार मिलेगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल का बजट पिछले साल के बजट के आकार से 38,169 करोड़ रुपये अधिक है. सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बजट बिहार के गरीब, नौजवान, महिला, किसान, वृद्ध सभी की आकांक्षाओं का बजट है. बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं.
महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला सिपाहियों के लिए आवासीय सुविधा और गरीब कन्याओं के लिए विवाह मंडप, बिहार में विकास और सम्मान की नई इबारत लिखी जा रही है.
राज्य के सभी पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह के लिए राज्य सरकार के द्वारा कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा.
इसके साथ ही, महिला हाट एवं पिंक टॉयलेट जैसी योजनाएं महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा में अहम साबित होंगी.
बिहार के प्रमुख शहरों में महिला वाहन परिचालन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी.
बजट में किस विभाग को कितने रुपये?
स्वास्थ्य विभाग – 20335 करोड़ रुपये
शहरी और ग्रामीण सड़क- 17908 करोड़ रुपये
गृह विभाग- 17831 करोड़ रुपये
ग्रामीण विकास विभाग 16093 करोड़ रुपये
ऊर्जा विभाग- 13483 करोड़ रुपये
2004-05 में 23 हजार 88 करोड़ का बजट था
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2004-05 में बजट जहां 23 हजार 88 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल 2025 में बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये हो चुका है. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के 21 कृषि उत्पादन बाजार प्रांगणों के आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास के लिए कुल 1.289 करोड़ रुपये की लागत पर योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है. अन्य सभी बाजार समिति प्रांगण को कार्यशील किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बस स्टैंड को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा.राज्य सरकार द्वारा नेशनल कोऑपरेटिव कन्ज्यूमर फेडरेशन (NCCF), नेफंड इत्यादि से समन्वय कर अरहर, मूंग, उड़द इत्यादि का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करते हुए क्रय किया जाएगा. राज्य के सभी अनुमंडलों एवं सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना चरणबद्ध रूप से की जाएगी.
पेट्रोल टैंकर में शराब तस्करी, बंगाल से बिहार जा रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 Mar, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के जमुई जिले से शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं. तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर पुलिस और प्रशासन को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं. जमुई में पेट्रोल-डीजल टैंकर का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए कर रहे थे. पुलिस ने इस टैंकर को जब्त कर लिया है और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है.
रविवार सुबह जमुई-चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी चेक पोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक डीजल-पेट्रोल टैंकर को रोका. ड्राइवर ने टैंकर में पेट्रोल होने की बात कही और पेट्रोल निकालकर भी दिखाया. लेकिन जब स्कैनर से जांच की गई, तो टैंकर के अंदर शराब की बोतलें पाई गईं. टैंकर से 1440 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 1341 लीटर बीयर और 99 लीटर विदेशी शराब शामिल थी. बरामद शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है.
पश्चिम बंगाल से की जा रही थी शराब की तस्करी
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल से गिरिडीह जिले के चतरो के रास्ते जमुई लाई जा रही थी.होली के त्योहार को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हुए.इन पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही है.
दो शराब तस्कर गिरफ्तार
इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चंदन कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी के पीछे शामिल बड़े माफियाओं तक पहुंचा जा सके.
उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. जिससे अवैध शराब की तस्करी को पूरी तरह से रोका जा सके.
पूर्णिया: शिक्षक और प्रेमिका को स्कूल में पकड़ा, रात के अंधेरे में शिक्षक फरार
3 Mar, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के पूर्णिया में एक सरकारी शिक्षक अपने ही स्कूल में प्रेमिका के साथ रासलीला करते हुए पकड़े गया. स्कूल के अंदर से दोनों का शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए. हल्ला मचा तो बाकी के गांव वाले भी वहां आ गए. टीचर और उसकी गर्लफ्रेंड को उन्होंने पकड़ लिया. लेकिन रात का फायदा उठाते हुए टीचर वहां से भाग निकला. जबकि, उसकी प्रेमिका ने पूरी बात गांव वालों और पुलिस को बताई कि वो यहां क्यों आई थी. मामला धमदाहा प्रखंड के सरसी थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय चंपावती का है, जहां सहरसा निवासी सहायक गुजराल आर्या ने प्रेमिका को मिलने बुलाया था. प्रेमिका भी सहरसा जिले के सोनवर्षा की रहने वाली है. घटना शुक्रवार देर रात की है. स्कूल के अंदर शिक्षक को लड़की के साथ पाकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए. नाराज ग्रामीणों ने बाहर से स्कूल का मेन गेट लॉक कर दिया और पुलिस बुला लिया. शनिवार शाम लड़की के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ आवेदन दिया है.
पिछले दरवाजे से भाग निकला प्रेमी
प्रेमिका ने बताया कि दोनों के बीच पिछले 6 साल से अफेयर चल रहा था. वो दोनों अक्सर एक दूसरे से छिपकर मिलते रहते थे. प्रेमिका पिछले 6 महीने से शादी की जिद पर अड़ी थी. लड़का उसकी बात टाल रहा था. इस बात से वो उससे नाराज था. प्रेमी ने इस बार फिर उसे मिलने बुलाया. वो भी प्रेमी के सरकारी स्कूल पहुंच गई. प्रेमी ने स्कूल गेट को अंदर से लॉक कर दिया.आधी रात गए दोनों के बीच शादी को लेकर बहस शुरू हो गई. इस पर लड़के ने शादी से साफ इनकार कर दिया. तेज आवाज सुन ग्रामीण वहां आ पहुंचे और उन्होंने पुलिस बुला लिया. इसके बाद उनका प्रेमी उसे छोड़कर स्कूल के पिछले दरवाजे से भाग निकला.
शिक्षक का मोबाइल बंद आ रहा
मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को लेकर थाने चले आई. परिजनों को थाने बुलाकर लड़की को सौंप दिया. परिजनों ने स्थानीय थाना में शिक्षक के खिलाफ आवेदन दिया है. वहीं, इस मामले पर ग्रामीणों ने घटना को निंदनीय बताया. ग्रामीणों ने कहा इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार ने बताया कि घटना स्कूल अवधि के बाद की है, वो कुछ नहीं कह सकते. सहायक शिक्षक का मोबाइल बंद आ रहा है.
बिहार के बजट में 38,169 करोड़ की वृद्धि, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने किया पेश
3 Mar, 2025 03:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा में आज कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे पेश किया. इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं. इस साल का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 38 हजार 167 करोड़ रुपये अधिक है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट 3.17 लाख करोड़ का है जबकि 2005 के पहले केवल 23 हजार करोड़ का बजट था.
उन्होंने कहा कि बजट का आकार लगातार बढ़ रहा है और बिहार भी बढ़ रहा है. चुनावी साल को देखते हुए इस बजट में 13.69 फीसदी की वृद्धि हुई है. इससे बिहार के विकास को तेज रफ्तार मिलेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल का बजट पिछले साल के बजट के आकार से 38,169 करोड़ रुपये अधिक है. सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बजट बिहार के गरीब, नौजवान, महिला, किसान, वृद्ध सभी की आकांक्षाओं का बजट है. बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं.
महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान
.वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला सिपाहियों के लिए आवासीय सुविधा और गरीब कन्याओं के लिए विवाह मंडप, बिहार में विकास और सम्मान की नई इबारत लिखी जा रही है.
.राज्य के सभी पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह के लिए राज्य सरकार के द्वारा कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा.
.इसके साथ ही, महिला हाट एवं पिंक टॉयलेट जैसी योजनाएं महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा में अहम साबित होंगी.
.बिहार के प्रमुख शहरों में महिला वाहन परिचालन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी.
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2004-05 में बजट जहां 23 हजार 88 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल 2025 में बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये हो चुका है.
बिहार के औरंगाबाद में लापता बुजुर्ग का शव दफनाने के बाद बेटे ने की शिनाख्त
3 Mar, 2025 03:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के औरंगाबाद में एक अज्ञात शव को दफनाने के बाद उसकी पहचान हुई. मृतक के बेटे ने संबंधित थाने में जाकर अपने पिता की शिनाख्त की और उसके शव को कब्र से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव के कब्र से निकाले जाने के बाद मृतक के परिवार को सौंप दिया है. बेटे ने बताया कि कुछ दिनों से पिता लापता थे. उन्हें खोजने की बहुत की कोशिश, लेकिन वह कहीं नहीं मिले थे. इसके बाद बेटे को बीते दिन एक लावारिस लाश के दफनाने की सूचना मिली थी. औरंगाबाद के फेसर थाने की पुलिस को कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग की लाश मिली थी. पुलिस ने शव के पहचान की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई भी नहीं मिली. जिसके बाद फेसर थाने की पुलिस ने जम्होर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित अदरी नदी के किनारे 28 फरवरी लावारिस को दफनाया था. पुलिस को शव के पास ऐसे कोई भी जानकारी नहीं मिली थी जिससे उसकी या फिर उसके परिजनों की जानकारी हो सके.
कई दिन से लापता थे पिता
इसके बाद एक गया जिले के मलपा पंचायत के पूर्व मुखिया संजय पासवान फेसर थाने पहुंचा और वह कहने लगा कि मेरे पिता कई दिनों से लापता है मुझे पिछले दिनों दफनाए गए लावारिस शव की फोटो देखनी है. पुलिस ने संजय को फोटो दिखाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. संजय ने बताया कि यह मेरे पिता है. इनका नाम शिव पासवान है. पिता कई दिनों से लापता थे. लापता होने के बाद से ही उनकी तलाश बिहार, बंगाल और झारखंड राज्य के साथ-साथ कई जगह की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस ने परिजन का सौंपा शव
पुलिस ने फेसर थाने क्षेत्र में मिले शव को जम्होर थाने क्षेत्र में दफना दिया था. इस बात को लेकर जम्होर थाने क्षेत्र के लोगों के लोगों का काफी विरोध कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी. मुझे फेसर थाने के द्वारा अश्रात शव के दफनाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद में यह पहुंचा. बेटे ने इस दौरान फेसर और जम्होर थाने की पुलिस के साथ कर्मा भगवान पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सुनील पासवान, समाजसेवी विमलेश सिंह सहित रामपुर के सभी गांववालों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि लावारिस शव की पहचान होने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
झारखंड में अंधविश्वास के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या
3 Mar, 2025 02:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आधुनिकता के इस दौर में एक तरफ भारत देश चांद तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में आज भी जादू- टोना जैसी सामाजिक कुरीतियों के चलते लोगों की हत्या की जा रही है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला झारखंड के गढ़वा जिला से सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक 70 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. आरोपी को शक था कि उसके भाई की मौत जादू-टोने के चलते हुई है, जिसे मृतक ने करा था. पुतूर गांव में रहने वाले बुजुर्ग रामधनी बैठा का राजेश्वर बैठा और संजय बैठा के बीच पिछले कई महीनों से डायन बिसाही को लेकर विवाद चल रहा था. इस बीच राजेश्वर के भाई मनोज बैठा की मौत हो गई थी, जो कि होमगार्ड में तैनात थे. इसके बाद राजेश्वर का बुजुर्ग से विवाद और ज्यादा गहरा गया. आरोपी राजेश्वर बैठा को शक था कि उसके भाई की असमय हुई मृत्यु के लिए कहीं ना कहीं वृद्ध रामधनी बैठा जिम्मेदार है.
छुट्टी लेकर गांव पहुंचा था आरोपी
राजेश्वर को शक था कि मनोज बैठा की मौत जादू टोना किए जाने के कारण हुई है और उस पर कालू जादू किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले रामधन बैठा ने किया था. इसी बीच रविवार को आरोपी राजेश्वर बैठा जो धनबाद पुलिस के जिला बल में कार्यरत है वह छुट्टी लेकर अपने गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव पहुंचा और सीधे रामधनी बैठा को खोजते हुए उनके घर पहुंच गया.
काला जादू करने के शव में बुजुर्ग की हत्या
उसने पहले बुजुर्ग के घर में तोड़फोड़ की और फिर इसके बाद उसने रामधनी बैठा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस बल तुरंत पहुंच गया. धुरकी थाना पुलिस ने मृतक रामधनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. हत्याकांड के आरोपी राजेश्वर बैठा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इधर-पकड़ छापेमारी कर रही है.
बिहार विधान परिषद के सभापति ने की यूपी सरकार की तारीफ, महाकुंभ की सफलता पर दी बधाई
2 Mar, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यूपी सरकार को प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के उद्घाटन के दिन परिषद के सभापति ने सदन को संबोधित करते हुए महाकुंभ का जिक्र किया। सिंह ने कहा कि हम प्रयागराज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी सरकार को धन्यवाद देते हैं। प्रशासन को करीब 65 करोड़ तीर्थयात्रियों के आगमन को प्रबंधित करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। महाकुंभ की सफलता ने दुनिया को भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है।
सभापति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि विधान परिषद सचिवालय में प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मी शिवानी कुमारी ने हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता, जो बिहार के लिए गर्व की बात है। सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई राज्यव्यापी प्रगति यात्रा की भी सराहना की, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के कायाकल्प की योजनाएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा कि राज्य को पिछले महीने संसद और राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के 85वें सम्मेलन की मेजबानी करने पर गर्व है। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भी अपने संबोधन में सम्मेलन का उल्लेख किया। विधान परिषद के सभापति ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 1,600 करोड़ रुपए वितरित किए जाने से राज्य के 75 लाख किसानों को लाभ मिला है।
दो महीने से स्टोर में बंद पड़ी है सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन
2 Mar, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। सर्वाइकल कैंसर से करीब 93 प्रतिशत सुरक्षा देने वाले एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अब तक व्यवस्थित रूप से शुरू नहीं हो सका है। जिले को दो से ढाई माह पूर्व 1260 वाइल की पहली खेप मिली थी, लेकिन अब तक पीएमसीएच, एनएमसीएच व गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ही कुछ बच्चियों-किशोरियों को इसका लाभ मिल सका है।1200 डोज अब तक सिविल सर्जन कार्यालय स्थित भंडारगृह में रखी हुई हैं। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में स्कूलों से चिह्नित बच्चियों-किशोरियों के टीकाकरण के लिए पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में टीकाकरण शुरू करने पर सहमति बनी थी। इन संस्थानों को हर दिन 20-20 वाइल मुहैया करानी थी और उसका पूरा ब्योरा देना था।
इसके बजाय कुछ संस्थान 200 से 300 वाइल एक साथ मुहैया कराने का दबाव बना रहे थे। पहली खेप में जिले को कुल 1260 डोज एचपीवी वैक्सीन मिलने व महंगी होने के कारण उचित निगरानी में परेशानी के कारण सिविल सर्जन कार्यालय इस पर तैयार नहीं हुआ।बताते चलें कि पहले चरण में स्कूलों में पढ़ने वालीं 9 से 15 वर्ष की बालिकाओं-किशोरियों का मुफ्त टीकाकरण किया जाना है। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत पहले चरण में पटना, नालंदा, सिवान व मुजफ्फरपुर जिलों में मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके बाद दूसरे जिलों में शुरू किया जाना था।
पूर्व में योजना बनी थी कि पीएमसीएच का कोई स्वास्थ्य प्रबंधक या सिविल सर्जन कार्यालय का कोई व्यक्ति हर डोज सही बालिका को ही मिले, इसकी निगरानी करेगा। भंडारगृह में पहुंची वैक्सीन में अधिकतम मूल्य दो हजार रुपये लिखा हुआ है, इस कारण इसकी चोरी भी हो सकती है।स्वदेशी सेरवावैक ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) जो प्रदेश में दी जाएगी, उसे सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से विकसित किया है।यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के कारक एचपीवी के चार प्रमुख स्ट्रेन 6, 11, 16 व 18 से सुरक्षा देता है। उम्र के आधार पर डाक्टरों के परामर्श अनुसार दो या तीन खुराक बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में मांस में दी जाती हैं।
ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, लोगों ने लगा दी आग, मची अफरा-तफरी
2 Mar, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार की राजधानी पटना में फतुहा चौराहे पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेट को बुलाकर आग पर काबू पाया। गुस्साई भीड़ को हटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पटना के फतुहा चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी। आगजनी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई आग पर काबू पाया। फतुहा एसडीपीओ ने बताया कि एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर सीमेंट से लदा था। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी
2 Mar, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 15 साल पुरानी गाड़ी के चलाने की इजाजत नहीं है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी। दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना हैं, जिसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है क्योंकि वह ज़्यादा धुंआ फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? 20 सालों की नीतीश सरकार ने बिहार के हर गली-हर टोला-हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है। उन्होंने लिखा कि नीतीश-बीजेपी सरकार ने 20 सालों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया है। अब यह सरकार बिहार के लोगों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना बहुत जरुरी है।
राजद नेता तेजस्वी ने आगे लिखा-बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-एनडीए की सरकार को हटाकर नई सोच, नए विजन, नए जोश और नई दिशा वाली युवा और नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है और नया बिहार बनाना है। तेजस्वी यादव सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर वे आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा भी जारी करते रहे हैं।
सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुआ सब साफ
1 Mar, 2025 04:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आज 75वां जन्मदिन है. आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. हर बार की तरह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. बता दें सीएम नीतीश के जन्मदिन पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पटना के राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की और गरीबों के बीच फल और मिठाईयां बांटी. इसी बीच बीते कई दिनों से सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर एक और संकेत मिले हैं. बर्थडे मनाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जो पोस्टर लगवाए हैं उनमें सीएम नीतीश के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर दिखाई दे रही है.
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
अब इस पोस्टर के सामने आने के बाद निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा ने और जोर पकड़ लिया है. हालांकि इसपर खुद सीएम नीतीश ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
निशांत की राजनीति में इंट्री को लेकर पशुपति पारस ने दी प्रतिक्रिया
दूसरी तरफ बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और RLJP के नेता पशुपति पारस ने सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा अगर निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. साथ ही दलित सेना और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने बीजेपी पर सीएम नीतीश की पार्टी जदयू को कमजोर करके खत्म करने का आरोप लगाया है.
तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को बताया खटारा, कहा- दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद
1 Mar, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में एनडीए की सरकार को खटारा बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज्यादा धुआं फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?
तेजस्वी अपना मानसिक संतुलन खो चुके- BJP
उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-𝐍𝐃𝐀 सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विजन, नए जोश और नई दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है और नया बिहार बनाना है. तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पलटवार किया. प्रभाकर ने कहा कि तेजस्वी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.
आरक्षण को लेकर बीजेपी पर हमला
बिहार में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले. इससे पहले तेजस्वी एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर हैं. हाल ही तेजस्वी ने आरक्षण को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जैसे आदमखोर होता है ना वैसे ही 𝐁𝐉𝐏 आरक्षण खोर और आरक्षण चोर है. 𝟏𝟕 महीनों के अल्प कार्यकाल में हमारे द्वारा जातिगत गणना के उपरांत दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाए गए 65 फीसदी आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला और केस में फंसा दिया.
तेजस्वी ने आगे कहा कि 65 फीसदी आरक्षण के लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 16 फीसदी आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है जिससे इन वर्गों के 50 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. सबको एकजुट होकर आरक्षण चोर 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को सबक सिखाना है.
तेजस्वी ने आगे कहा कि 20 साल की नीतीश सरकार ने विगत 20 साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है. नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 साल में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया. अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है. अब इसे बदलना अति आवश्यक है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
