छत्तीसगढ़
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
6 Feb, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया और 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर जी की स्मृति में ₹100 का स्मारक सिक्का, डाक विभाग का ₹5 का विशेष लिफाफा, 108 चरण चिन्हों व चित्र का लोकार्पण और प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूज्य मुनि समता सागर जी महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, जिन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जन्मे आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज अपने कर्मों से भारत, भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषाएँ और भारत की पहचान के ज्योतिर्धर बने। शाह ने कहा कि शायद ही यह सम्मान किसी ऐसे धार्मिक संत को मिला होगा, जिन्होंने धर्म के साथ-साथ देश की पहचान की व्याख्या विश्व भर में की हो। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित रहा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें कई बार आचार्य विद्यासागर जी का सान्निध्य मिला और हर बार आचार्य जी ने भारतीय भाषाओं के संवर्धन, देश के गौरव का विश्वभर में प्रसार और देश की पहचान ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ से होने पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिख कर, मोदी जी ने विद्यासागर जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आचार्य जी के विचार को जरा भी राजनीति किए बगैर जमीन पर उतारा और उनके संदेश का अनुकरण करने का काम किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य जी ने जीवन के अंतिम क्षण तक तपस्या का मार्ग नहीं छोड़ा। शाह ने कहा कि आचार्य जी ने न केवल जैन धर्म के अनुयायियों को बल्कि जैनेत्तर अनुयायियों को भी अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से मोक्ष का मार्ग बताने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि यह बोलने वाले बहुत लोग मिलते हैं कि धर्म, राष्ट्र और समाज के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित होना चाहिए। लेकिन पूरा जीवन इसी तरह जीने वाले लोग कभी-कभार ही दिखते हैं और आचार्य जी का जीवन ऐसा ही रहा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांत की समय अनुकूल व्याख्या कर पूरे विश्व में इसे स्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने जैन धर्म के सिद्धांत के अनुरूप इस बात का ख़याल रखा कि उनके शिष्य भी उन्हीं सिद्धांतों पर जीवन व्यतीत करें।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांतों का प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर के लिए स्मारक सिक्का और विशेष लिफाफा की स्वीकृति देने के लिए वह मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य जी को दी गई यह कार्यांजलि संत परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ युगों-युगों तक आचार्य जी के सिद्धांतों, संदेशों और उपदेशों के प्रचार का स्थान बनकर रहेगा। शाह ने कहा कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन विद्या की उपासना में बिताया, उनकी समाधि का नाम ‘विद्यायतन’ के अलावा कुछ और नहीं हो सकता। अमित शाह ने कहा कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में निः शुल्क कन्या विद्यालय का भी शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में कौशल विकास और रोजगार दोनों सम्मिलित होंगे और अध्यापन कार्य मातृभाषा में होगा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी के 108 चरण चिह्नों का भी लोकार्पण हुआ है, जो त्याग, तपस्या और संयम के जीवन का संदेश देंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा बहुत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को जब जिस भूमिका की ज़रूरत पड़ी, संत परंपरा ने उस भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि संतों ने ज्ञान का सृजन किया, देश को एकता के सूत्र में बाँधा और जब गुलामी का कालखंड था, तब संतों ने भक्ति के माध्यम से राष्ट्र चेतना की लौ जलाए रखी। उन्होंने कहा कि देश का शासन और देश जब आज़ादी के बाद पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर चलने लगा, तब विद्यासागर जी महाराज एकमात्र आचार्य थे जिन्होंने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति से खुद को जोड़े रखा।अमित शाह ने कहा कि जैन मुनियों ने पूरे देश को एक करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक, बिहार के राजगीर से लेकर गुजरात के गिरनार तक हर जगह पैदल घूम कर अपने कर्मों से अपने त्याग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने हमें सिखाया कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति में निहित है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने ‘मूकमाटी’ नामक हिन्दी महाकाव्य की रचना की, जिस पर अनेक लोगों ने शोध और निबंध लिखे हैं। सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के आचार्य जी के संदेश का पालन करते हुए उनके अनुयायियों ने ‘मूकमाटी’ का कई भाषाओं में अनुवाद किया है। उन्होंने कहा कि ‘मूकमाटी’ में धर्म, दर्शन, नीति और अध्यात्म को बहुत गहराई से समझाया गया है और इसमें शरीर की क्षणभंगुरता का वर्णन एवं राष्ट्र प्रेम का भी संदेश है। अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का मानना था कि हमारे देश की भाषाई विविधता हमारी सच्ची शक्ति है। उन्होंने कहा कि जिस देश में अनेक भाषाएँ, लिपियाँ और बोलियाँ हों और अलग-अलग प्रकार के व्याकरण और गाथाएँ हों, वह देश सांस्कृतिक रूप से उतना ही समृद्ध माना जाता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी और आचार्य जी के बीच बहुत ही आत्मीय संवाद रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी का संदेश, प्रवचन व लेखन जैन समुदाय के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के लिए एक अनमोल धरोहर है।
आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
6 Feb, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती। आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जैन आचार्यो और मुनियों ने संपूर्ण देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। जैन संतों और मुनियों ने उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक और बिहार के राजगीर से गुजरात के गिरनार तक हर जगह पैदल भ्रमण कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए त्याग और तपश्चर्या से सन्मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने एक कल्पवृक्ष की भांति जीवन जिया। उनके तप और त्याग से प्रत्येक क्षण देशवासियों को नई प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि आज इस स्थान पर सभी लोगों ने मिलकर आचार्य जी की भव्य समाधि का निर्माण करने का निर्णय लिया है, इसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज भौतिक देह से भले ही हमारे बीच उपस्थित नहीं है, लेकिन उनके उपदेश हमें प्रकाश स्तंभ की तरह युगों युगों तक हमेशा सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। आचार्य जी ने धर्म की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए मीलों पैदल सफर तय किया। आहार-विहार का ऐसा संयम रखा जिसे सोचकर ही हम सब चकित रह जाते हैं। आचार्य जी ने करोड़ों लोगों को अपने जीवन से प्रेरणा दी। वे एक राष्ट्र संत थे और स्वदेशी के प्रति उनका गहरा अनुराग था। वे हमेशा कहते थे कि हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने पूज्य समता सागर जी महाराज और देशभर से आए सभी जैन मुनियों को प्रणाम करते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहे, ऐसी मेरी कामना है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, जैन समाज के अशोक पाटनी, महोत्सव के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या, श्रीकांत प्रभात जैन, विनोद जैन, मनीष जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जो प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करता है, वही आगे चलकर बनता है एक सफल प्रशासक : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
6 Feb, 2025 09:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग में नवनियुक्त सहायक संचालक और जनपद सीईओ ने विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा से मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि नवनियुक्त अधिकारियों का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित होने के बाद विभाग में पदस्थापना दी गई है। इन अधिकारियों का राजधानी रायपुर के प्रशासन अकादमी निमोरा में आगामी 10 फरवरी से आधारभूत प्रशिक्षण होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से विभाग में सहायक संचालक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के 10-10 रिक्त पदों के लिए भर्ती की गई है।
प्रमुख सचिव बोरा ने इस दौरान नवनियुक्त अधिकारियों का परिचय जाना और अपने सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के पश्चात किस प्रकार प्रारंभिक वर्षों में कार्यो को सीखने के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने प्रशिक्षण सत्र को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करता है, वही आगे चलकर एक सफल प्रशासक बनता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आपको यह सुनहरा मौका प्रदान किया है। इसके माध्यम से आप सरकार की योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाकर राष्ट्रनिर्माण एवं देशसेवा की अपनी महत्ती भूमिका निभा सकते हैं।
प्रमुख सचिव बोरा ने कहा कि निर्धारित शेडयूल के अनुसार सभी नवनियुक्त अधिकारियों को 10 फरवरी से प्रशासन अकादमी, निमोरा में आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण के इस सत्र का पूरा लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के लिए यह प्रशिक्षण सत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सभी बारीकियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समझाया जाता है। अतः इसका पूरा लाभ लेने हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को नवा रायपुर में निर्माणाधीन ट्रॉयबल म्यूजियम एवं लायब्रेरी का भ्रमण करने को भी कहा। इस मौके पर उपसचिव बी.के.राजपूत, अपर संचालक आर.एस.भोई, उपायुक्त एल.आर.कुर्रे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट
6 Feb, 2025 09:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।
डीएलएड अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में बीएड डिग्रीधारी भी होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश
6 Feb, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. इस बीच हाईकोर्ट ने नया आदेश जारी किया है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक 10 फरवरी से होने वाली डीएलएड अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में उन बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा जिन्होंने अपने आवेदन में डीएलएड डिप्लोमा का जिक्र नहीं किया था. हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से 4 हफ्ते में जवाब भी मांगा है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने डीएलएड अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए 2855 अभ्यर्थियों की सूची पहले ही हाईकोर्ट को सौंप दी थी. हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन का समय दिया था. इसके बाद राज्य सरकार ने बीएड डिग्रीधारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर 10 फरवरी से डीएलएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया।
बीएड डिग्रीधारियों ने नई याचिका दायर की
इस बीच स्वाति देवांगन समेत कई बीएड डिग्रीधारियों ने हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि वे भी शिक्षा विभाग की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, जिसमें डीएलएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने बीएड से पहले डीएलएड डिप्लोमा भी किया है, लेकिन पहले आवेदन में इसका उल्लेख नहीं कर पाए।
हाईकोर्ट ने काउंसलिंग में शामिल होने की दी अनुमति
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एके प्रसाद ने कहा कि मामले में मेरिटपर कोई निर्देश नहीं दिया जाएगा, लेकिन याचिकाकर्ता डीएलएड अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब डीएलएड कर चुके बीएड डिग्रीधारक भी 10 फरवरी से होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
कोर्ट को चार सप्ताह में देना होगा जवाब
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में यह विवाद लंबे समय से चल रहा है। हाईकोर्ट के नए आदेश के बाद अब डीएड और बीएड दोनों डिग्रीधारकों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। हालांकि इस मामले में राज्य सरकार को 4 सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट को अपना जवाब देना होगा।
बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला, निगमकर्मी ने पास्टर दंपति पर केस दर्ज किया
6 Feb, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में बिलासपुर में एक मामला सामने आया है, जहां गरीब लोगों को लालच देकर सनातन धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा था। निगमकर्मी की शिकायत पर पास्टर संतोष मोसेस और उसकी पत्नी अनु मोसेस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दोनों पर दबाव डालकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। निगमकर्मी ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके घरवाले और ससुराल के लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं लेकिन मैं नहीं करना चाहता हूं।
प्रभु का डर दिखाकर करा रहे धर्मांतरण
आरोप है कि पास्टर और उसकी पत्नी लोगों को प्रभु का डर दिखाता है और उनका धर्मांतरण करवा रहा है। इसी से परेशान होकर निगमकर्मी ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने पास्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धर्मांतरण करवाने वाले लोगों के निशाने पर बीमार लोग होते हैं। उन्हें चंगाई सभाओं में बुलाया जाता है। साथ ही छोटी-छोटी मदद कर उनका विश्वास जीता जाता है। उत्तरा कुमार साहू की शिकायत पर सकरी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। परेशान होकर साहू ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पास्टर दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब पुरुष घर में नहीं होते तो महिलाओं को बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें भूत प्रेत भगाने की बात भी करती है।
पति पर धर्म बदलने का बनाया जाता है दवाब
वहीं, जब घर की महिलाएं और बच्चे इनके झांसे में आ जाते तो घर के पुरुष पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है। ईसाई धर्म अपनाने के बाद पति की शराब की लत छूट जाएगी। धर्म बदलने के बाद उन्हें हिंदू धर्म के त्यौहारों से दूर रखा जाता है।
लगातार आ रहे धर्मांतरण के मामले
बिलासपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जनवरी महीने में ही 12 मामले सामने आए थे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वह परिवार के लोगों से मेल बढ़ाते हैं। मेल बढ़ाने के बाद उन्हें धर्मांतरण के लिए समझाते हैं। फिर प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलवाते हैं।
निकाय चुनाव प्रचार के दौरान 3 डीजे वाहन जब्त, चुनाव आयोग ने समय सीमा का पालन करने की अपील
6 Feb, 2025 04:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जा रहे तीन डीजे वाहनों को जब्त कर महासमुंद थाने में रखा गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने यह कार्रवाई की। जब्त वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति ली गई है, लेकिन आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लाउडस्पीकर के उपयोग की सीमा तय की गई है।
नगरीय चुनाव प्रचार
साथ ही हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में अनुमति दी गई है। फिलहाल किसी भी वाहन में डीजे लगाने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं दी गई है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन सीजी 06 जीएच 3747, भाजपा प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन सीजी 06 जीवाई 6045 और निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन सीजी 06 जीवाई 0478 को जब्त कर महासमुंद थाने में रखा गया है। कलेक्टर ने नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में जारी निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रचार हेतु लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 1 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक निम्न शर्तों के अधीन प्रदान की गई है। वर्तमान में नगर पालिका आम चुनाव 2025 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। जिसका पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक होगा।
समय सीमा का पालन करना आवश्यक
यदि लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक या अन्य कोई ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण का उपयोग किया जा रहा है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 10 डीबी (ए) से अधिक नहीं होगी अथवा 75 डीबी (ए) से अधिक नहीं होगी अथवा जो भी कम हो। ध्वनि विस्तारक के उपयोग के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। सक्षम अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर आयोजक को इस अनुमति पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। यदि मतदान 11 फरवरी 2025 को होना है तो चुनाव प्रचार 9 फरवरी 2025 की मध्य रात्रि (12 बजे) तक ही किया जा सकेगा। यानी 9 फरवरी 2025 की रात 12 बजे के बाद कोई चुनाव प्रचार नहीं हो सकेगा। यहां यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि चूंकि 9 फरवरी 2025 को रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं है, इसलिए रात 10 बजे से 12 बजे के बीच के आयोजनों की अनुमति देते समय इन सभी प्रावधानों को ध्यान में रखा जाए।
यात्री कृपया ध्यान दें! कुंभ यात्रा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध, सीटों की स्थिति जानें
6 Feb, 2025 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: विगत दिनों प्रयागराज कुंभ मेला में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ। इसके बाद से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी आई है। यही वजह है कि रेलवे लगातार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुंभ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंफर्म बर्थ मिल सके, लेकिन ज्यादातर सीटें खाली हैं। जबकि दूसरे शहरों हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरु वाली ट्रेनों में लगातार वेटिंग बनी हुई है।
प्रयागराज में भगदड़ के बाद श्रद्धालु हुए कम
रेलवे को अब यह अपील करनी पड़ रही है जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वर्तमान में तीन ऐसी विशेष ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में बर्थ उपलब्ध हैं, जो दुर्ग, रायपुर और इतवारी से रवाना होंगी। यदि महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने का प्लान बना रहे हैं तो इन ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन टिकट करा सकते हैं। इस दौरान कुंभ जाने व आने वालों की ज्यादा भीड़ रहेगी। अभी 16 फरवरी के बीच जिन कुंभ स्पेशल को चलाया जा रहा है, उनमें रिजर्वेशन टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया चालू है।
जानिए आखिर किस स्पेशल ट्रेन में कितनी सीटें खाली
ट्रेन नबर 08863 इतवारी-तुंदला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को रवाना होगी। इसमें तीनों श्रेणियों सेकंड एसी, थर्ड एसी एवं स्लीपर कोच में 561 बर्थ खाली हैं।
ट्रेन नंबर 08753 रायपुर स्टेशन से 9 फरवरी को तुंदला कुंभ मेला स्पेशल के नाम से रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलेगी। इसमें 772 सीटें खाली हैं।
ट्रेन नंबर 08767 दुर्ग-तुंदला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी को रवाना होगी। इस ट्रेन में सबसे अधिक 810 सीटें खाली है, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी एवं स्लीपर कोच शामिल हैं।
महतारी वंदन योजना के 12वीं किश्त में 650.32 करोड़ रुपये का वितरण, 69 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल
6 Feb, 2025 03:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया।
बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए और गरियाबंद जिले में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली।
जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 हितग्राहियों को 23.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कांकेर जिले में 1,83,279 हितग्राहियों को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 हितग्राहियों को 10.99 करोड़ रुपए, और कोंडागांव जिले में 1,39,784 हितग्राहियों को 13.08 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।
कोरबा जिले में 2,93,353 हितग्राहियों को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 हितग्राहियों को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 हितग्राहियों को 30.11 करोड़ रुपए की राशि का वितरण हुआ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 हितग्राहियों को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 हितग्राहियों को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 हितग्राहियों को 19.44 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
नारायणपुर जिले में 27,258 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले में 3,03,934 हितग्राहियों को 27.72 करोड़ रुपए और रायपुर जिले में 5,31,558 हितग्राहियों को 51.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राजनांदगांव जिले में 2,56,724 हितग्राहियों को 24.22 करोड़ रुपए, सक्ती जिले में 1,98,777 हितग्राहियों को 18.22 करोड़ रुपए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,156 हितग्राहियों को 16.67 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। सुकमा जिले में 52,065 हितग्राहियों को 4.91 करोड़ रुपए, सुरजपुर जिले में 2,15,518 हितग्राहियों को 20.29 करोड़ रुपए और सरगुजा जिले में 2,31,456 हितग्राहियों को 21.38 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
रायपुर: क्रिकेट लीग आयोजन समिति ने जर्सी भेंट कर CM साय को किया आमंत्रित
6 Feb, 2025 03:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राजधानी रायपुर में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया।
इस भव्य प्रतियोगिता में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, आरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लीजेन्ड 90 के सीईओ तरुणेश सिंह परिहार ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी और छत्तीसगढ़ में इस ऐतिहासिक आयोजन के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, राहुल भदौरिया (संचालक स्पोर्ट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा और राजीव सोनी भी उपस्थित रहे।
इस अंतरराष्ट्रीय लीग के आयोजन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों को अपने प्रदेश में खेलते देखने का शानदार अवसर मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन राज्य में क्रिकेट के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी
5 Feb, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान हुए जनजातीय विद्रोहों की झांकी का निर्माण किया जा रहा है।
आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने निर्माणाधीन संग्रहालय का आज निरीक्षण किया और संग्रहालय निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संग्रहालय के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों, ठेकेदारों और क्यूरेटर का एक दल बनाकर एक-एक गैलेरी का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव बोरा ने कहा कि संग्रहालय के आस-पास जल जमाव की स्थिति निर्मित न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्यद्वार के पास वाटर फॉउटेन भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय का नाम हल्बी एवं गोंडी बोली में भी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय के भीतर लगने वाली दुकानों को ट्राइफेड को दिए जाने के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय परिसर सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत से जगमगा सके, इसे ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट स्थापना की जाए। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त पदुम सिंह ऐल्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी
5 Feb, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया। बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए और गरियाबंद जिले में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली।
जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 हितग्राहियों को 23.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कांकेर जिले में 1,83,279 हितग्राहियों को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 हितग्राहियों को 10.99 करोड़ रुपए, और कोंडागांव जिले में 1,39,784 हितग्राहियों को 13.08 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।
कोरबा जिले में 2,93,353 हितग्राहियों को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 हितग्राहियों को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 हितग्राहियों को 30.11 करोड़ रुपए की राशि का वितरण हुआ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 हितग्राहियों को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 हितग्राहियों को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 हितग्राहियों को 19.44 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। नारायणपुर जिले में 27,258 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले में 3,03,934 हितग्राहियों को 27.72 करोड़ रुपए और रायपुर जिले में 5,31,558 हितग्राहियों को 51.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राजनांदगांव जिले में 2,56,724 हितग्राहियों को 24.22 करोड़ रुपए, सक्ती जिले में 1,98,777 हितग्राहियों को 18.22 करोड़ रुपए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,156 हितग्राहियों को 16.67 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। सुकमा जिले में 52,065 हितग्राहियों को 4.91 करोड़ रुपए, सुरजपुर जिले में 2,15,518 हितग्राहियों को 20.29 करोड़ रुपए और सरगुजा जिले में 2,31,456 हितग्राहियों को 21.38 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
18 फरवरी तक जेल की सलाखों में ही रहेंगे लखमा, खारिज हुई याचिका
5 Feb, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रदेश में हुए 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ा झटका लगा है। न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद कवासी लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। जिसमें कोर्ट ने लखमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने लखमा को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
14 दिन के लिए बढ़ाई गई न्यायिक रिमांड
शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड 18 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को न्यायिक रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इसे देखते हुए न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए रिमांड आदेश जारी कर दिया।
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस, किए 34 बड़े ऐलान
5 Feb, 2025 03:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: शहरी सरकार बनाने के लिए 70 वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रत्याशी अब अपने-अपने क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के बाद आज कांग्रेस ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। कांग्रेस ने इसे जनघोषणा पत्र नाम दिया है। आपको बता दें कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कई घोषणाएं की हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस रखा है। इस दौरान दीपक बैज, महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
पहले, बीजेपी का 'अटल विश्वास पत्र' जारी
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे 'अटल विश्वास पत्र' नाम दिया गया है। इसमें कुल 20 बड़े वादे किए गए हैं, जिसमें जनता के लिए कई सुविधाएं और राहत पहुंचाने का दावा किया गया है।
कांग्रेस के महिलाओं से बड़े वादे
स्कूली और कॉलेज में छात्राओं को फ्री में सेनेटरी नैपकीन देने का वादा.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी शहरों के चौराहों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में सीसीटीवी लगाएं जाएंगे.
तालाबों और घाटों पर महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाने का वादा किया.
शहरी और व्यापारिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए टॉयलेट की सुविधा देने की बात कही गई है.
कन्या विवाह के लिए सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन फ्री में उपलब्ध कराएं जाएंगे.
महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल.
सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण होगा.
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस के बड़े वादे
शहरों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी.
शहर के सभी वार्डों में सब्जी बाजार बनाया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा.
संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी.
ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था होगी.
नगर निगमों में अनियमित काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने के प्रयास होंगे.
सभी तरह से शहरी टैक्स घर बैठे भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी.
मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत और पारदर्शी बनाया जाएगा.
निकायों में बड़े आयोजनों में पानी टैंकर फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा.
सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को लागू किया जाएगा.
शहरों में तालाबों का संरक्षण, सौन्दर्यीकरण किया जाएगा.
BPL कार्डधारियों के लिए श्रद्धांजलि राशि योजना की राशि 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए की जाएगी.
6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी.
शहरों को धुल मुक्त बनाने के लिए तेजी से और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
CG: महापौर कार्यालय के पास शिफ्ट होगा ED कार्यालय, शिफ्टिंग में जुटा विभागीय अमला
5 Feb, 2025 01:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छत्तीसगढ़ का सब-जोनल कार्यालय जल्द ही टिकरापारा स्थित पुजारी पार्क से नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित महापौर कार्यालय में शिफ्ट हो जाएगा। इसे स्टेडियम परिसर की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। विभागीय अमला इसकी कवायद में जुटा हुआ है। फिलहाल नए कार्यालय में साज-सज्जा और अन्य काम किए जा रहे हैं।
15 फरवरी तक शिफ्ट करने की तैयारी
नया कार्यालय पुराने से तीन गुना बड़ा है। पूछताछ के लिए यहां पूछताछ कक्ष, अधिकारियों के चैंबर, रिकॉर्ड रूम, डिजिटल साक्ष्य लैब भी बनाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माण कार्य में देरी के कारण कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पाया है। इसे 15 फरवरी तक शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि 25 जनवरी को ईडी ने देशभर में अपने मुख्यालय और जोनल, सब-जोनल कार्यालयों के नए सेटअप को मंजूरी दी थी और नई नियुक्तियां की थीं। इसके तहत रायपुर के सब-जोनल कार्यालय को पूर्णकालिक जोनल कार्यालय के रूप में प्रमोट कर संयुक्त निदेशक की पदस्थापना की गई है।
नया सेटअप बनाया गया
ईडी के सब-जोनल ऑफिस को जोनल में प्रमोट करने के बाद 2013 बैच के आईआरएस अधिकारी प्रभाकर प्रभात को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। साथ ही स्टाफ बढ़ाने की अनुमति भी दी गई है। आपको बता दें कि वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर (डीडी), असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रवर्तन अधिकारी, सहायक प्रवर्तन अधिकारी (जो इंस्पेक्टर स्तर के हैं) के लिपिकीय स्टाफ काम कर रहे हैं। सब-जोनल ऑफिस अब तक मुंबई जोनल ऑफिस के अधीन काम कर रहा था। जोनल ऑफिस बनने के बाद यह सीधे ईडी मुख्यालय दिल्ली के अधीन काम करेगा। मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी धन के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 साल पहले रायपुर में ईडी ऑफिस शुरू किया गया था।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
