छत्तीसगढ़
20 लाख रुपये की शराब जब्त, जबलपुर से रायपुर ला रहे थे चालक को गिरफ्तार किया
12 Feb, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कबीरधाम: जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित आबकारी विभाग के चेकपोस्ट में हुई है। विभाग ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के 400 पेटी शराब जब्त किया है,जिसमें देशी व गोवा शराब शामिल है। मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी अनुसार यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी, जिसे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से होकर रायपुर जिले में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने इस वाहन को रोका व जांच के दौरान शराब बरामद की। तस्कर ने इस बार शराब की खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। शराब की बोतलों को टमाटर के कैरेट में भरकर ट्रक में लोड किया था, ताकि चेकपोस्ट पर किसी को शक न हो। हालांकि, आबकारी विभाग की सतर्कता व मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह तस्करी नाकाम हो गई। ट्रक कीमत 20 लाख, करीब 400 पेटी शराब कीमत 20 लाख को जब्त किया है। वहीं आरोपी राजवीर यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 35 निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार किया है। मामले में विभाग की जांच जारी है।
शातिर चोर ने किया वाहन चुराने का प्रयास, सुरक्षाकर्मी ने मौके पर दबोचा
12 Feb, 2025 03:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से एक चोर को पकड़ा गया। चोर हॉस्पिटल में एक युवक की बाइक को चोरी करके ले जा रहा था। आरोपी को पकड़कर परपा पुलिस को सौप दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव निवासी युवक उपेंद्र कोर्राम 26 वर्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया था, लेकिन उसके भाई ने वहां से उसे डिस्चार्ज कराते हुए जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी के चलते वह मेकाज आया हुआ था, जहां से वापस जाने के दौरान उसकी वाहन के पास पहुंचा तो देखा कि सुरक्षाकर्मी उमेश कुमार नागेश ने डिमरापाल निवासी एक युवक सूरज भारती 25 वर्ष को पकड़ा हुआ था। जिसके द्वारा उपेंद्र की गाड़ी का तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा थ। जिसके बाद उसे पकड़कर मेकाज चौकी में सौंप दिया गया। जहां से उसे परपा पुलिस को सौंप दिया गया।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: पत्नी की सहमति के बिना यौन संबंध को रेप नहीं माना जा सकता
12 Feb, 2025 03:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी के साथ सेक्सुअल रिलेशन के एक मामले में अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि किसी बालिग पत्नी के साथ सहमति के साथ या फिर उसके बिना यौन संबंध बनाने के लिए पति पर रेप या अप्राकृतिक संबंध का आरोप नहीं लगाया जा सकता है. सेक्सुअल रिलेशन बनाना या अप्राकृतिक संबंध में पत्नी की सहमति जरूरी नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुनाए अपने फैसले में कोर्ट ने एक शख्स पर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही आरोपी को आईपीसी की धारा 376, 377 और 304 से बरी कर दिया और जेल से उसकी फौरन उसकी रिहाई का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने कहा- अगर पत्नी की उम्र 15 साल से कम नहीं है, तो पति का अपनी पत्नी के साथ किए गए किसी भी सेक्सुअल एक्ट को ऐसी परिस्थितियों में रेप नहीं कहा जा सकता है. ऐसे में अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए पत्नी की सहमति होने की जरूरी नहीं है. इसलिए अपीलकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत केस नहीं बनता है.
महिला की संबंध बनाते वक्त हुई मौत
भारत में मैरिटल रेप के मामले में सजा नहीं मिलती. अब हाईकोर्ट के एक फैसले ने अननेचुरल रिलेशनशिप को भी सजा के दायरे से बाहर कर दिया गया है. अप्राकृतिक यौन संबंध और गैर इरादतन हत्या के आरोपी को ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया. आरोप है कि 11 दिसंबर 2017 को 40 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ अननेचुरल रिलेशन बनाया था. इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी.
ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा
मौत से पहले दिए गए बयान में पत्नी ने कहा था कि पति ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए थे. फिर डॉक्टरों ने बताया था कि महिला की मौत की वजह अप्राकृतिक यौन संबंध है. अब कोर्ट ने माना कि अगर पत्नी 15 साल के कम उम्र की नहीं है तो उसके साथ किया गया सेक्सुअल एक्ट बलात्कार नहीं है. किसी भी अप्राकृतिक यौन संबंध को अपराध नहीं माना जा सकता. अब हाईकोर्ट ने इस मामले में पति को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी.
बजट-2025-2026 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, आज एक दिवसीय रायपुर दौरे पर
12 Feb, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रहलाद जोशी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मंत्री दयाल दास बघेल, नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे पहले पत्रकार वार्ता लेंगे। दोपहर ढाई बजे वीआईपी चौक स्थित निजी होटल में आहूत बुद्धिजीवी सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी केंद्र सरकार के बजट-2025-2026 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
भाजपा प्रदेश इकाई कि ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बजट कार्यक्रमों का संचालन कर रही समिति के सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव करेंगे और मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।बताया कि बजट के प्रावधानों को लेकर के देशभर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत केंद्रीय मंत्री जोशी छत्तीसगढ़ आए हैं। आगामी दिनों में बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा क्षेत्रों में भी केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास होगा। बजट प्रावधानों को लेकर जिला स्तर पर भी प्रेस वार्ता और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रोफेशनल्स में सीए, डॉक्टर्स, आईटी एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन
11 Feb, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव अविनाश चंपावत ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
11 Feb, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने आज रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी के मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
लोक निर्माण विभाग सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने किया मतदान
11 Feb, 2025 08:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत् आज नगर पालिका निगम के महापौर और पार्षद के निर्वाचन के लिए देवेन्द्र नगर में सामुदायिक भवन में बनाये गये मतदान केंद्र क्रमांक 424 में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया ।
दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, CRPF जवान को लगी चोट, चुनावों पर असर की आशंका
11 Feb, 2025 04:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है|जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया. दंतेवाड़ा के कारली हैलीपेड से M17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से घायल जवान को रायपुर लाया गया है.
निकाय चुनाव 2025: AAP के बूथों पर पड़ी खामोशी, भाजपा-कांग्रेस के बूथों पर पहुंच रहे वोटर
11 Feb, 2025 03:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़: के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं। नगर पालिका क्षेत्र नारायणपुर में 12 बजे तक 32.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।
आम आदमी पार्टी के बूथ में पसरा रहा सन्नाटा
बिलासपुर मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों के पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं की मदद के लिए बूथ लगाए गए हैं। इस दौरान जहां कांग्रेस व भाजपा के बूथों में वोटर लिस्ट में अपने नाम देखने के लिए मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। वहीं दूसरी ओर शहर के एसबीआर कॉलेज के पास लगाए गए आम आदमी के बूथों में सन्नटा पसरा रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदाता यहां भी आ रहे है, लेकिन कम संख्या में। यहां आना या न आना मतदाताओं की खुद की मर्जी है।
दोपहर 12 बजे तक दुर्ग जिले में 27.28 प्रतिशत मतदान
दुर्गा नगर निगम में 2428% मतदान हुआ है वही कुम्हारी नगर पालिका परिषद में 34.88, अहिवारा नगर पालिका परिषद में 32.88एवं अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में 40.70% मतदान हुआ है। नगर पंचायत पाटन में सर्वाधिक 45.35 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं उतई नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 40.34 एवं धमधा नगर पंचायत में 45.50 प्रतिशत मतदान रहा।
वार्ड उपचुनाव में यह स्थिति
नगर निगम भिलाई के वार्ड उप चुनाव में 24.68, रिसाली नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में 31.65 एवं भिलाई चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड मैं सर्वाधिक 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भाजपा उम्मीदवार का आरोप, निर्दलीय नींबू काटकर फेंक रही
दुर्ग में अस्पताल वार्ड क्रमांक 29 की भाजपा प्रत्याशी रोशनी साहू ने वार्ड से पार्षद पद की निर्दलीय प्रत्याशी बबीता यादव पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए रिटर्निग ऑफिसर से शिकायत की है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा स्कूल परिसर के पास नींबू काटकर फेंका जा रहा है।
माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में भव्य मेला: प्रमुख स्थल जहां होंगे खास आयोजन
11 Feb, 2025 02:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Magh Purnima: वर्ष भर में पड़ने वाली बारह पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. यह दिन भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस वर्ष माघी पूर्णिमा स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा|इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े मेले आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से कुछ मेले अपनी भव्यता और परंपरा के कारण पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हैं. इन मेलों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, दुकानें और अन्य मनोरंजन के साधन भी होते हैं, जो स्थानीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं.
शिवरीनारायण मेला: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में माघ पूर्णिमा से 15 दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होता है. यह मेला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और प्राचीन माना जाता है. श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हैं|
राजिम माघी पुन्नी मेला: गरियाबंद जिले के राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों तक चलने वाला यह मेला आयोजित होता है. महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम को ‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ कहा जाता है. यहां कुलेश्वर महादेव और राजीवलोचन मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं|
रुद्री मेला: धमतरी जिले के रुद्री में महानदी तट पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव घाट पर माघ पूर्णिमा के दिन मेला लगता है. श्रद्धालु यहां स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं|
कर्णेश्वर धाम मेला: धमतरी जिले के सिहावा स्थित कर्णेश्वर धाम में भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला आयोजित होता है, जहां भक्तजन स्नान और पूजा के लिए एकत्रित होते हैं|
डोंगापथरा मेला: धमतरी जिले के देवपुर क्षेत्र के डोंगापथरा नामक स्थान पर माघ पूर्णिमा के दिन मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं|
महिला प्रधान पाठक से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
11 Feb, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक में एक सहायक शिक्षक को महिला प्रधान पाठक से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षक विष्णु शर्मा पर पिछले तीन साल से महिला प्रधान पाठक को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। बता दें, आरोपी विष्णु शर्मा एक शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।
क्या है मामला?
राजनांदगांव जिले में पीड़िता के अनुसार, विष्णु शर्मा लगातार उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। वह बाजार में अकेले देखकर अनुचित बातें करता था और स्कूल में अकेले पाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले जब वह प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हुईं, तब से विष्णु शर्मा की उन पर गलत नियत थी। यहां तक कि एक कार्यक्रम के दौरान सहायक शिक्षक ने उसका हाथ भी पकड़ लिया था। 22 जनवरी को जब पीड़िता डोंगरगांव बाजार गई थीं, तो विष्णु शर्मा ने उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पीड़िता ने डोंगरगांव थाने में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
शिकायत और निलंबन
इसके बाद पीड़िता ने 30 जनवरी को तुमड़ीबोड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विष्णु शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। इस मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय ने विष्णु शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
पीड़िता का आरोप
मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विष्णु शर्मा शिक्षक संगठन के लिए चंदा लेने आने के दौरान भी उनसे छेड़छाड़ करता था। इस दौरान उसने धमकी दी थी कि अगर वह विरोध करेंगी, तो उन्हें निलंबित करवा दिया जाएगा।
आगे की कार्रवाई
पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है। शिक्षा विभाग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णु शर्मा को निलंबित कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन
11 Feb, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री:श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
निकाय चुनाव में युवाओं का उत्साह, हर आयु वर्ग के लोग वोट देने पहुंचे
11 Feb, 2025 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं।
दुर्ग की पाटन नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत ज्यादा
दुर्ग जिले के दुर्गा नगर निगम सहित 10 नगरी निकायों में 165 वार्डों के 397 केंद्रों में मतदान जारी है। सुबह 10 तक की स्थिति में सभी 10 निकायों में औसतन 12.51% मतदान हुआ। दुर्गा नगर निगम में सुबह 10:00 बजे तक 10.32% मतदान हुआ है वही कुम्हारी नगर पालिका परिषद में 18.903 अहिवारा नगर पालिका परिषद में 15.1 एवं अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में 15.10% मतदान हुआ है।नगर पंचायत पाटन में सर्वाधिक 21.45 प्रतिशत मतदान सुबह 10:00 बजे तक हुआ है वहीं उतई नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 20.86 एवं धमधा नगर पंचायत में 20.24 प्रतिशत मतदान रहा।
धमतरी में मतदाता की हार्ट अटैक से मौत
धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धमतरी कलेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।इस बार के चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) जरिये एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निकायों में मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
निकाय चुनाव के लिए 5,992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,531 संवेदनशील और 132 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दो जिलों में उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस निकायों में 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं।प्रदेश के 33 जिलों के 14 नगर निगमों में से दस अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में चुनाव के लिए रविवार की देर रात चुनाव प्रचार थम गया था। सोमवार को पूरे दिन प्रत्याशियों और समर्थकों ने डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क किया। चुनाव में महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।
18 दस्तावेज मतदान के लिए मान्य
मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र, बैंक और डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान- पत्र सहित 18 दस्तावेजों को आयोग ने मान्य किया है।दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डाला। बूथ संख्या 120 में वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र के बाहर आईं और उंगली पर लगी स्याही को दिखाया। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी नगरीय निकाय चुनाव में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपना मत देने की अपील भी की।
100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त
10 Feb, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुंगेली जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शराब और महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
10 Feb, 2025 08:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,खनिज भंडार, वन संपदा व पर्यटन सहित अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से पोलैंड का संसदीय दल बहुत प्रभावित हुआ।
पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पावेल कोवल ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में आकर बहुत अच्छा लगा। वे कल पुरखौती मुक्तांगन गए, जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। लगभग 45 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आये। इस यात्रा के बाद पोलैंड और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इसी तारतम्य में हम भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और पोलैंड के मध्य आपसी सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की यह यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दल के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। यह 45 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी देशों से अच्छे सम्बंध कायम कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ यात्रा कर यहां निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई है। हम आप सभी का राज्य में स्वागत करते हैं। पोलैंड के जो निवेशक छत्तीसगढ़ में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उन्हें हम सभी प्रकार की सहयोग और सहूलियत प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य निर्माण के बाद अभी तक 25 वर्षों की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने अभूतपूर्व उन्नति की है। छत्तीसगढ़ देश का नौवां सबसे बड़ा राज्य है। देश के विकास में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार और वन संपदा है। उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने प्रदेश में लागू की गई नवीन औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना और सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन पर संक्षिप्त पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय पी दयानंद, मुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
